14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को आय का श्रोत न बनाकर ज्ञान का श्रोत बनाएं: गोपा सिन्हा

Deobarat Mandal

रेस्क्यू जंक्शन ने आजाद पार्क में बालश्रम रोकने के लिए चलाया जागरुकता अभियान

देवब्रत मंडल

image editor output image2133457919 17670853381374612294511540614791 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को आय का श्रोत न बनाकर ज्ञान का श्रोत बनाएं: गोपा सिन्हा
जागरूकता अभियान

पीपुल फर्स्ट एजुकेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट बोधगया द्वारा जरूरतमंद बच्चों के सहायतार्थ संचालित रेस्क्यू जंक्शन गया जी द्वारा आज गया शहर के मध्य स्थित आजाद पार्क में लोगों के बीच बाल श्रम रोकने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी को जानकारी दी गई कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार के जोखिमपूर्ण कार्य में नियोजित करना या काम के लिए मजबूर करना कानूनन अपराध है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को बाल श्रम के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए समाज को प्रेरित करना था। हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। इसलिए बच्चो से बाल श्रम नहीं कराएं। इसके लिए बाल श्रम निषेध अधिनियम के तहत कठोर सजा एवं जुर्माना का प्रावधान है। लोगों से यह भी अपील की गई कि अगर किसी को बालश्रम करते बच्चे दिखाई दे तो अविलंब टोलफ्री न.112 पर सूचना दें।
संस्था की अध्यक्ष गोपा सिन्हा ने संस्था के माध्यम से बच्चों एवं उनके अभिभावकों को यह संदेश दिया कि बालश्रम न केवल बच्चों को शिक्षा और खेलने के अधिकार से वंचित करता है, बल्कि उनके मानसिक, शारीरिक, सामाजिक और नैतिक विकास को भी गहरा नुकसान पहुँचाता है। यह बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को अंधकारमय बना देता है। इसलिए 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को आय का श्रोत न बनाकर ज्ञान का श्रोत बनाएं। यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है जो संस्था के माध्यम से निरंतर किया जाता रहा है। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन में समन्वयक मो. जाहिद अख्तर, पूजा पंडित, संध्या कुमारी, कहकशा अम्बर, सुजल कुमार तथा अन्य शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *