न्यायमूर्ति संगम कुमार शाहू ने मध्यस्थता अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image835900730 17698680940557616678879165356829 न्यायमूर्ति संगम कुमार शाहू ने मध्यस्थता अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते न्यायमूर्ति

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) नई दिल्ली और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर “राष्ट्र के लिए मध्यस्थता” अभियान 90 दिनों के लिए चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य विवादों का त्वरित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में निष्पादन करना है। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सह-संरक्षक बालसा न्यायमूर्ति संगम कुमार शाहू ने मध्यस्थता अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पटना हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल प्रदीप कुमार मलिक, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष मदन किशोर कौशिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गयाजी, उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह जिला दंडाधिकारी शशांक शुभंकर, सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकार वरीय आरक्षी अधीक्षक सुशील कुमार और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरविंद कुमार दास उपस्थित थे। इस अभियान का उद्देश्य व्यवहार न्यायालय और सरकारी संस्थाओं में लंबित वादों को पक्षकारों के बीच मध्यस्थ और सुलह के आधार पर निष्पादन करना है। यह अभियान न्याय की प्रत्याशा में विचाराधीन स्थिति में वादों का निपटारा करने में मदद करेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *