ठिठुरन: शहर के 18 स्थान पर नगर निगम ने अलाव जलवाए, रैन बसेरों में भी की गई व्यवस्था

देवब्रत मंडल

गया नगर निगम के द्वारा ठंड को देखते हुए नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा के आदेश पर शहर के 18 स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई। शहर के स्टेशन रोड, काशीनाथ मोड, गांधी मैदान रेन बसेरा ,मिर्ज़ा ग़ालिब, न्यू गोदाम ,विष्णु पद ,चंद चौरा, रैन बसेरा बैरागी ,पंचायती अखाड़ा रेन बसेरा, आजाद पार्क, किरण सिनेमा, राजेंद्र आश्रम, कुष्ठ अस्पताल के नजदीक, टावर चौक, शाहमीर तकिया मंदिर के पास, खालिस पार्क, मुफ्फसिल बस स्टैंड, बाटा मोड़ आदि स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई। इसके अतिरिक्त गया नगर निगम के द्वारा संचालित छह स्थलों पर रेन बसेरा जिसकी कुल क्षमता 132 है में आश्रय विहीन के रहने की व्यवस्था की गई है जिसमें बेड ,कंबल, तकिया, चादर, मच्छरदानी आदि उपलब्ध है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *