Blog

  • पश्चिम बंगाल पुलिस का वांछित अपहरणकर्ता गया जंक्शन पर पकड़ा गया, राजधानी एक्स. से भागने के पहले ही पकड़ में आया

    पश्चिम बंगाल पुलिस का वांछित अपहरणकर्ता गया जंक्शन पर पकड़ा गया, राजधानी एक्स. से भागने के पहले ही पकड़ में आया

    देवब्रत मंडल

    पश्चिम बंगाल की पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय से की अपील

    आरपीएफ पोस्ट में आरोपी(चेक शर्ट में)

    गया जी: पश्चिम बंगाल में अपहरण के एक मामले में वांछित आरोपी को गया जंक्शन पर आरपीएफ ने दबोचते हुए पश्चिम बंगाल की पुलिस को सौंप दिया है। आरोपी गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। जो गया जंक्शन पर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ कर दिल्ली भागने के लिए पहुंचा था। इसकी गुप्त सूचना पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के चितपुर थाना की पुलिस को मिल गई थी। इसके बाद पश्चिम बंगाल की पुलिस ने इसकी सूचना गया जंक्शन के आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव को दी। इनके नेतृत्व में एक टीम गठित कर स्टेशन पर गश्ती दल ने आरोपी टिंकू पासवान को दबोच लिया। इसके बाद पश्चिम बंगाल की पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

    ऑपेरशन सहयोग के तहत आरपीएफ ने की कार्रवाई

    पोस्ट प्रभारी निरीक्षक श्री यादव ने बताया कि आपरेशन सहयोग के तहत चितपुर थाना पश्चिम बंगाल के कांड 131/24 अन्तर्गत धारा 61(2)/140(2) बीएनएस के अपहरणकर्ता को आरपीएफ गया द्वारा पकड़कर पश्चिम बंगाल पुलिस को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।
    श्री यादव ने बताया कि उनके सरकारी मोबाईल पर एक नम्बर से फोन आया। फोन करने वाला व्यक्ति ने अपने आप को चितपुर थाना हावडा पश्चिम बंगाल का उप निरीक्षक विवेचना अधिकारी बताते हुए अनुरोध किया कि ट्रेन नंबर 22823 भुनेशवर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में गया से उक्त मुकदमे का अभियुक्त अपहरणकर्ता टिंकू पासवान (30), पिता-बिलेन्द्रर पासवान, ग्राम-उतरेन, पोस्ट-उतरेन, थाना-कोंच, जिला-गया, बिहार का रहने वाला नई दिल्ली जा रहा है। जिसे किसी प्रकार डिटेन किया जाए।

    आरपीएफ की गठित टीम ने एक नंबर प्लेटफॉर्म पर दबोचा

    उन्होंने बताया कि इसके बाद उनके नेतृत्व में उनि विकास कुमार, आरक्षी आलोक कुमार सक्सेना, प्रआ. संतोष कुमार सिंह, महिला प्रआ. ईन्दू सिंन्हा, प्रआ.मनीष कुमार तथा सीआईबी के निरीक्षक चन्दन कुमार, आरक्षी दिपक ओझा व सीडीपीएस के उनि मुकेश कुमार संयुक्त रूप से त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त ट्रेन के गया आने पर प्लेटफार्म व ट्रेन में गहनतापुर्वक सर्च किया।

    बताए गए हुलिए के आधार पर आरपीएफ ने किया डिटेन

    आरोपी टिंकू पासवान के बताए गए हुलिया के अनुसार एक व्यक्ति प्लेटफार्म नंबर एक पर दिखाई दिया। जिससे नाम व पता पूछने पर उपरोक्त नाम व पता बताया। जिसे कब्जे में लेकर फोन पर कॉल कर पश्चिम बंगाल की पुलिस से शिनाख्त कराया गया। जिसके बाद तथ्य प्रकट हुआ कि यह वही अपहरणकर्ता है, जिसे पश्चिम बंगाल पुलिस ढूंढ रही है।

    पश्चिम बंगाल की पुलिस को आरपीएफ ने सौंपा

    इसके बाद किडनैपर को डिटेन किया गया। जब पश्चिम बंगाल की पुलिस टीम गया जंक्शन पर आई तो किडनैपर टिंकू पासवान को पश्चिम बंगाल पुलिस को अग्रिम कार्यवाही के लिए सुपुर्द कर दिया गया।

    चितपुर थानाध्यक्ष कुछ विशेष बताने से परहेज कर गए

    इस संबंध में चितपुर थानाध्यक्ष कांतिमय विश्वास से जब कांड के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए उनके सरकारी नंबर पर बात की गई तो उन्होंने कुछ भी विशेष बताने से परहेज करते हुए कहा कि अभी आरोपी को यहां नहीं लाया गया है। आने पर ही विशेष जानकारी दी जाएगी।

    एक पुलिस पदाधिकारी ने न्यायालय में रिमांड पर लेने का अनुरोध किया

    आरोपी टिंकू पासवान को गया जी लेने आए चितपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी राजा मुराद से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि गया व्यवहार न्यायालय से उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए अनुरोध किया गया है। देर शाम के बाद श्री मुराद का नंबर आउट ऑफ रेंज बताने लगा। जिससे यह पता नहीं चल पाया कि न्यायालय से रिमांड पर लेने की अनुमति प्राप्त हुई या नहीं।

  • पटना के अधिवक्ता की हत्या के विरोध में गयाजी के अधिवक्ताओं ने निकाला मार्च, अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग

    पटना के अधिवक्ता की हत्या के विरोध में गयाजी के अधिवक्ताओं ने निकाला मार्च, अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग

    देवब्रत मंडल

    समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन करते गया जी के अधिवक्ता

    एक शिष्टमंडल डीएम से मिलकर सौंपा मांगपत्र, अधिवक्ताओं ने दिया चट्टानी एकता का परिचय

    गया बार एसोसिएशन गया जी के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को अपनी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए पटना में जितेंद्र मेहता की हत्या के विरोध में तथा अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर मार्च निकाला। गया बार एसोसिएशन, गयाजी से अधिवक्ताओं का काफिला निकला। जो नारे लगाते हुए मगध प्रमंडल आयुक्त के कार्यालय के सामने से होते हुए समाहरणालय गेट पर पहुंचे। यहां नारेबाजी करते हुए अधिवक्ताओं की सुरक्षा की मांग कर रहे थे। इसके बाद एक शिष्टमंडल जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर से मुलाकात कर उन्हें मांगपत्र सौंपा। पटना में अधिवक्ता जितेंद्र मेहता की नृशंस हत्या के विरोध में गया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को एकजुट होकर पैदल मार्च निकाला और गया जिला पदाधिकारी से मिलकर अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की जोरदार मांग की।

    गया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव व अधिवक्ता

    एसोसिएशन के अध्यक्ष एस. कैसर सरफुद्दीन, सचिव रवींद्र प्रसाद व अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने जिला पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। सचिव रवींद्र प्रसाद ने कहा कि जितेंद्र मेहता की हत्या सिर्फ एक अधिवक्ता की हत्या नहीं है, बल्कि पूरे न्यायिक व्यवस्था की हत्या है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय प्रणाली का एक अभिन्न हिस्सा हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी है। रवींद्र प्रसाद ने आगे कहा कि आज अधिवक्ताओं को न केवल अपराधियों से, बल्कि कई बार सरकारी उदासीनता से भी जूझना पड़ता है। ऐसे में जबतक एक मजबूत अधिनियम के तहत अधिवक्ता सुरक्षा व्यवस्था लागू नहीं होती, तब तक अधिवक्ता समाज स्वयं को असुरक्षित महसूस करता रहेगा।
    ज्ञापन में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस सेल गठन, न्यायालय परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा त्वरित करवाई कर दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने की मांग की गई। मार्च में राजेंद्र प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद शर्मा, नंदकिशोर श्रीवास्तव, विजय कुमार,अनिल कुमार, संजय सिंह, डॉ सुनिल कुमार, रणविजय कुमार सिंह, निखत परवीन, सितेंद्र कुमार, बैकुंठ सिंह, दुर्गेश कुमार, महेंद्र प्रसाद सिंह, अंबुज बर्मा, पूनम कुमारी, रीना सिंहा, शिव कुमार, बागेश कुमार, अवधेश रविदास, शिव शंकर प्रसाद, जगदीश प्रसाद यादव, नवीन कुमार, विनय कुमार, उज्जवल कुमार, आशीष कुमार वर्मा, संतोष कुमार, मनीष कुमार, महादेव राम, प्रमोद कुमार द्विवेदी, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह सहित गया बार के अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बार के नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी व अधिवक्ता शामिल थे।

  • गया जी के भूअर्जन कार्यालय में डीएम ने पाया गड़बड़झाला, लिपिक पर गिरी गाज, कानूनगो की भी कार्यप्रणाली संदिग्ध

    गया जी के भूअर्जन कार्यालय में डीएम ने पाया गड़बड़झाला, लिपिक पर गिरी गाज, कानूनगो की भी कार्यप्रणाली संदिग्ध

    देवब्रत मंडल

    कानूनगो भी बगैर कागजातों को देखे ही कर दी रिपोर्ट, लिपिक रोक कर रखा था फ़ाइल

    भूअर्जन कार्यालय में डीएम व कागजात देखते लिपिक

    गया जी: गया जिला भूअर्जन कार्यालय में गड़बड़झाला का मामला उस वक्त सामने आया जब डीएम स्वयं एक आवेदक बालमुकुंद सिंह की शिकायत की जांच करने इस कार्यालय में पहुंच गए। दरअसल बालमुकुंद सिंह, माता स्व. शुतरानी देवी जो वजीरगंज के ऐरू गांव के निवासी हैं, इन्होंने ज़िला पदाधिकारी शशांक शुभंकर से एनएच 82 सड़क परियोजना में जमीन अधिग्रहण के एवज में अबतक मुआवजा भुगतान नहीं होने संबंधित शुक्रवार को जनता के दरबार कार्यक्रम में शिकायत किए थे।

    शिकायत थी कि बार बार कार्यालय का लगा रहे हैं चक्कर

    बालमुकुंद ने डीएम को बताया कि बार-बार ज़िला भूअर्जन कार्यालय का चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन मुआवजा भुगतान नहीं किया जा रहा है।
    फिर क्या था। इनकी शिकायत पर जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर स्वयं आवेदक के साथ भूअर्जन कार्यालय पहुंच गए। किस कारण से किन कर्मी के पास संचिका लंबित है। इस संबंध में पूरी जानकारी लेना शुरु की।

    एक घंटे खड़े रहकर डीएम ने शिकायत की जांच की

    डीएम लगभग एक घंटे भूअर्जन कार्यालय में खड़े रहे। संबंधित पीड़ित व्यक्ति के संचिका को खोजवाया। संचिका मिलने के बाद डीएम ने पूरी कागजातों को गहन जांच की। जांच के क्रम में मुआवजा भुगतान के लिये आवेदक के क्या क्या कागजात की मांग की गई थी और कौन कौन कागजात जमा किये गए हैं। सभी को देखा। पूछ ताछ भी शिकायतकर्ता श्री सिंह से की। जिन्होंने सभी उपस्थित कर्मचारी एवं पदाधिकारी के समक्ष डीएम को बताया कि पिछले 29 मार्च 2025 को सभी कागजात जमा कर चुके हैं, बाबजूद मुआवजा भुगतान लंबित है।

    कानूनगो और लिपिक के कार्यकलापों पर प्रश्नचिन्ह

    डीएम ने पाया कि लगभग सभी कागजात जमा रहने के बाबजूद भूअर्जन कार्यालय के लिपिक राजेश कुमार द्वारा बिना कारण के मुआवजा भुगतान के लिये संचिका को लंबित रखा गया था। वहीं, इसके अलावा कानूनगो धीरेंद्र कुमार द्वारा भी आवेदक के बिना कागजातों को देखे बगैर रिपोर्ट दिया गया था कि ख़ातियानी जमीन का कागज एवं अन्य कागजात जमा नही है। जबकि संचिका में सारे कागजात लगे हुए हैं। इन सारी चीजें देखने के बाद डीएम ने मामला को गंभीरता से देखते हुए लिपिक राजेश कुमार को तत्काल निलंबित कर दिया।

    लोक शिकायत पदाधिकारी की अध्यक्षता में जांच के लिए कमेटी गठित

    डीएम ने ज़िला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक कमिटी बनाई है। जिसमे डीसीएलआर सदर, ज़िला भूअर्जन पदाधिकारी एवं आवेदक को भी शामिल किया गया है। जो मामले को पूरी बारीकी से जांच करेंगे। डीएम को प्रतिवेदन समर्पित करेंगे। साथ ही डीएम ने कानूनगो की कार्यकलाप की भी जांच करवाने को कहा है।

    जिला भूअर्जन पदाधिकारी से भी पूछा गया स्पष्टीकरण

    डीएम ने जिला भूअर्जन पदाधिकारी से स्पष्टीकरण भी पूछा है कि किन कारणों से अब तक मुआवजा भुगतान लंबित रखा गया है। डीएम ने जिला भूअर्जन पदाधिकारी एवं भूअर्जन के सभी कर्मियों को सख्त निर्देश दिया है यदि कोई और अन्य मामले जिनके सभी कागजात जमा हैं, बाबजूद मुआवजा भुगतान लंबित है, तो अगले 7 दिनों में उन सभी मामलों में मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करें। इस पूरी जांच व निरीक्षण में अपर समाहर्ता राजस्व परितोष कुमार, सहायक समाहर्ता, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • गया जी के माड़नपुर कपिलधारा से 15 लाख रुपए की विदेशी शराब बरामद, गुड्डू नामक कारोबारी गिरफ्तार

    गया जी के माड़नपुर कपिलधारा से 15 लाख रुपए की विदेशी शराब बरामद, गुड्डू नामक कारोबारी गिरफ्तार

    देवब्रत मंडल

    गिरफ्तार आरोपी

    गया जी शहर के माडनपुर कपिलधारा मोहल्ले में अवैध शराब का कारोबार कर रहे गुड्डू कुमार को मद्य निषेध विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब 15 लाख रुपए की विदेशी शराब जब्त की गई है।
    मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त प्रिय रंजन ने बताया कि माड़नपुर, कपिलधारा, थाना-विष्णुपद, जिला-गया जी में टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि एक अर्धनिर्मित ईंट के मकान से 912 केन बीयर, जिसकी कुल मात्रा-458.600 लीटर बीयर तथा 801 बोतल विभिन्न ब्राण्डों के विदेशी शराब जिसकी कुल मात्रा-335.625 लीटर जब्त की गई है। जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपए है। उन्होंने बताया यहां से एक हीरो पैशन प्रो० जिसका रजि० नं० बीआर- 02 एस/6450 है। उन्होंने बताया कि एक उजले रंग का गोदरेज कम्पनी का डीप फिजर जिसका स्टोरेज वैल्यू 288 लीटर है, इसे भी जब्त किया गया है। फ्रीजर में ही बियर रखी हुई थी।
    उन्होंने बताया कि अवैध शराब के कारोबार करने के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त गुड्डू कुमार, पिता-स्व० विजय यादव, सा०-माड़नपुर, ब्रहम्चारी बाबा रोड, थाना-विष्णुपद, जिला-गया, उम्र करीब 27 वर्ष है।

    जब्त शराब

    छापामार दल में मद्य निषेध विभाग के अवर निरीक्षक रितिका राज, सहायक अवर निरीक्षक रौशन कुमार, संजीत कुमार, शशि कुमार गुप्ता, गृहरक्षक जवान एवं सशस्त्र बल शामिल थे। उन्होंने बताया गिरफ्तार गुड्डू यादव ने पूछताछ में काफी कुछ स्वीकार किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    उन्होंने बताया इसके अलावा भोरे, थाना-मुफ्फसिल, जिला गया जी में छापामारी की गई। यहां पर एक काले रंग का पैशन प्रो मोटरसाईकिल पर से एक सौ लीटर चुलाई शराब के साथ सागर प्रशांत (चालक), उम्र 25 वर्ष करीब, पिता-अजय पासवान, सा०-भोरे, थाना मुफ्फसिल, जिला-गया जी को गिरफ्तार किया गया है।

  • गयाजी में नई रेल लाइन बिछाने के लिए आरओबी निर्माण का कार्य शुरू, पीलर के लिए किए जा रहे गड्ढे

    गयाजी में नई रेल लाइन बिछाने के लिए आरओबी निर्माण का कार्य शुरू, पीलर के लिए किए जा रहे गड्ढे

    देवब्रत मंडल

    कंडी नवादा के पचबिगहिया(छोटकी नवादा) में कार्य में लगी मशीन

    बिहार में विशेष रेल परियोजना के तहत ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर(पूर्वी समर्पित माल ढुलाई गलियारा) के लिए गया जिले में नई रेल लाईन बिछाने के कार्य में तेजी लाते हुए अब आरओबी निर्माण के लिए गड्ढे किए जाने लगे हैं। पाइलिंग टेस्टिंग के बाद पीलर बनाने के कार्य को लेकर गया जिले के कंडी नवादा में अधिग्रहित भूमि पर गड्ढे किए जा रहे हैं।
    एलएंडटी के पदाधिकारी पवन सिंह ने बताया कि गया जिले में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए अलग से नई रेल लाइन बिछाने के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कंडी नवादा मौजा के छोटकी नवादा में पाइलिंग टेस्ट के बाद पीलर का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इस जगह पर आरओबी का निर्माण किया जाना है। इसी के तहत कार्य तेजी से किया जा रहा है। श्री सिंह ने बताया कि रामशिला-प्रेतशिला रोड पर पहले से ही गया-पटना रेलखंड पर एक समपार फाटक संख्या 63/बी(गोविंदपुर गुमटी है। साथ ही रामशिला-प्रेतशिला रोड पर यातायात बाधित नहीं हो। इसके लिए यहां आरओबी बनाया जाना है।

    रामशिला-प्रेतशिला रोड के पास निर्माण कार्य में लगी मशीन

    बता दें कि इस कार्य के लिए रेलवे ने एलएंडटी कंपनी को अधिकृत किया है। रेलवे लाइन बिछाने के लिए जितने भी कार्य हो रहे हैं, वे इसी कंपनी द्वारा किया जाएगा। सीधी बात है कि एलएंडटी कंपनी को इस कार्य के लिए ठेका दिया गया है। बता दें कि लुधियाना से लेकर डानकुनी तक ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर नई रेल लाइन बिछाई जानी है। इसके तहत पहले ही डीडीयू मंडल के डीडीयू से डेहरी-ऑन-सोन तक इस परियोजना के तहत नई रेल लाइन बिछाई जा चुकी है। जिसपर डीएफसीसी की ट्रेनें चल रही है। डेहरी से डानकुनी के बीच गया जिले के काष्ठा स्टेशन और मानपुर जंक्शन के बीच घुमावदार(detour) रेल लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए गया जिले के 14 राजस्व ग्राम(मौजा) की भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। जिसमें सदर अंचल काष्ठा, कटारी, दुर्वे, कुजापी, नेयजीपुर, कंडी नवादा, मानपुर अंचल की जमीन आदि राजस्व ग्राम की जमीनें शामिल है।

  • गयाजी में नई रेल लाइन बिछाने के लिए आरओबी निर्माण का कार्य शुरू, पीलर के लिए किए जा रहे गड्ढे

    गयाजी में नई रेल लाइन बिछाने के लिए आरओबी निर्माण का कार्य शुरू, पीलर के लिए किए जा रहे गड्ढे

    देवब्रत मंडल

    कंडी नवादा के पचबिगहिया(छोटकी नवादा) में लगी मशीन

    बिहार में विशेष रेल परियोजना के तहत ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर(पूर्वी समर्पित माल ढुलाई गलियारा) के लिए गया जिले में नई रेल लाईन बिछाने के कार्य में तेजी लाते हुए अब आरओबी निर्माण के लिए गड्ढे किए जाने लगे हैं। पाइलिंग टेस्टिंग के बाद पीलर बनाने के कार्य को लेकर गया जिले के कंडी नवादा में अधिग्रहित भूमि पर गड्ढे किए जा रहे हैं।
    एलएंडटी के पदाधिकारी पवन सिंह ने बताया कि गया जिले में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए अलग से नई रेल लाइन बिछाने के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कंडी नवादा मौजा के छोटकी नवादा में पाइलिंग टेस्ट के बाद पीलर का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इस जगह पर आरओबी का निर्माण किया जाना है। इसी के तहत कार्य तेजी से किया जा रहा है। श्री सिंह ने बताया कि रामशिला-प्रेतशिला रोड पर पहले से ही गया-पटना रेलखंड पर एक समपार फाटक संख्या 63/बी(गोविंदपुर गुमटी है। साथ ही रामशिला-प्रेतशिला रोड पर यातायात बाधित नहीं हो। इसके लिए यहां आरओबी बनाया जाना है।

    रामशिला-प्रेतशिला रोड के पास निर्माण कार्य में लगी मशीन

    बता दें कि इस कार्य के लिए रेलवे ने एलएंडटी कंपनी को अधिकृत किया है। रेलवे लाइन बिछाने के लिए जितने भी कार्य हो रहे हैं, वे इसी कंपनी द्वारा किया जाएगा। सीधी बात है कि एलएंडटी कंपनी को इस कार्य के लिए ठेका दिया गया है। बता दें कि लुधियाना से लेकर डानकुनी तक ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर नई रेल लाइन बिछाई जानी है। इसके तहत पहले ही डीडीयू मंडल के डीडीयू से डेहरी-ऑन-सोन तक इस परियोजना के तहत नई रेल लाइन बिछाई जा चुकी है। जिसपर डीएफसीसी की ट्रेनें चल रही है। डेहरी से डानकुनी के बीच गया जिले के काष्ठा स्टेशन और मानपुर जंक्शन के बीच घुमावदार(detour) रेल लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए गया जिले के 14 राजस्व ग्राम(मौजा) की भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। जिसमें सदर अंचल काष्ठा, कटारी, दुर्वे, कुजापी, नेयजीपुर, कंडी नवादा, मानपुर अंचल की जमीन आदि राजस्व ग्राम की जमीनें शामिल है।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार और पश्चिम बंगाल का करेंगे दौरा, सौगातों की करेंगे बरसात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार और पश्चिम बंगाल का करेंगे दौरा, सौगातों की करेंगे बरसात

    देवब्रत मंडल

    स्रोत:इंटरनेट

    मोतिहारी, बिहार में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे

    दरभंगा,बिहार में नए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और पटना में एसटीपीआई की अत्याधुनिक इनक्यूबेशन सुविधा का उद्घाटन करेंगे

    बिहार में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देते हुए, प्रधानमंत्री चार नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे

    प्रधानमंत्री दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल में 5000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे

    परियोजनाओं में तेल और गैस, बिजली, सड़क और रेल जैसे विभिन्न क्षेत्र शामिल

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 जुलाई को बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। वह सुबह लगभग 11:30 बजे बिहार के मोतिहारी जिले में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और दोपहर लगभग 3 बजे दुर्गापुर में 5000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।

    बिहार में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम

    प्रधानमंत्री रेल, सड़क, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों से जुड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

    सम्‍पर्क और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री अनेक रेल परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसमें समस्तीपुर-बछवाड़ा रेल लाइन के बीच स्वचालित सिग्नलिंग शामिल है, जिससे इस खंड पर कुशल रेल संचालन संभव होगा। दरभंगा-थलवाड़ा और समस्तीपुर-रामभद्रपुर रेल लाइनों का दोहरीकरण, 580 करोड़ रुपये से अधिक की दरभंगा-समस्तीपुर दोहरीकरण परियोजना का हिस्सा है और इससे रेल संचालन की क्षमता बढ़ेगी और देरी में कमी आएगी।

    प्रधानमंत्री अनेक रेल परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। रेल परियोजनाओं में पाटलिपुत्र में वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव हेतु बुनियादी ढाँचे का विकास शामिल है। भटनी-छपरा ग्रामीण रेल लाइन (114 किमी) पर स्वचालित सिग्नलिंग से सुव्यवस्थित रेल संचालन संभव होगा। कर्षण प्रणाली के बुनियादी ढाँचे को मज़बूत बनाकर और ऊर्जा दक्षता में सुधार करके भटनी-छपरा ग्रामीण खंड में ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए कर्षण प्रणाली का आधुनिकीकरण किया जाएगा। लगभग 4,080 करोड़ रुपये की लागत वाली दरभंगा-नरकटियागंज रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना से रेल लाइन की क्षमता बढ़ेगी, अधिक यात्री और मालगाड़ियों का संचालन संभव होगा और उत्तर बिहार और देश के बाकी हिस्सों के बीच संपर्क मज़बूत होगा।

    क्षेत्र में सड़क बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री एनएच-319 पर 4-लेन के आरा बाईपास की आधारशिला रखेंगे, जो आरा-मोहनिया एनएच-319 और पटना-बक्सर एनएच-922 को जोड़ेगा, जिससे निर्बाध संपर्क सुनिश्चित होगा और यात्रा का समय बचेगा।

    प्रधानमंत्री 820 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले एनएच-319 के परारिया से मोहनिया तक 4-लेन वाले खंड का भी उद्घाटन करेंगे। यह एनएच-319 का वह हिस्सा है जो आरा शहर को एनएच-02 (स्वर्णिम चतुर्भुज) से जोड़ता है। इससे माल और यात्री यातायात में सुधार होगा। इसके अलावा, एनएच-333सी पर सरवन से चकाई तक पक्की सड़क के साथ 2-लेन का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे माल और लोगों की आवाजाही सुगम होगी और बिहार और झारखंड के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करेगा।

    प्रधानमंत्री दरभंगा में नए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और पटना में एसटीपीआई की अत्याधुनिक इनक्यूबेशन सुविधा का उद्घाटन करेंगे, जिसका उद्देश्य आईटी/आईटीईएस/ईएसडीएम उद्योग और स्टार्टअप को बढ़ावा देना है। ये सुविधाएँ आईटी सॉफ्टवेयर और सेवा निर्यात को बढ़ावा देने में मदद करेंगी। यह नवोदित उद्यमियों के लिए तकनीकी स्टार्टअप इको सिस्‍टम का पोषण भी करेगा और नवाचार, बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) और उत्पाद विकास को प्रोत्साहित करेगा।

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बिहार में मत्स्य पालन और जलीय कृषि क्षेत्र को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के अंतर्गत मंजूर मत्स्य विकास परियोजनाओं की एक श्रृंखला का उद्घाटन करेंगे। यह बिहार के विभिन्न ज़िलों में नए मछली पालन केन्‍द्र (हैचरी), बायोफ्लोक इकाइयाँ, सजावटी मछली पालन, एकीकृत जलीय कृषि इकाइयाँ और मछली चारा मिलों सहित आधुनिक मत्स्य पालन अवसंरचना का शुभारंभ होगा। जलीय कृषि परियोजनाएँ रोज़गार के अवसर पैदा करने, मत्स्य उत्पादन बढ़ाने, उद्यमिता को बढ़ावा देने और बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देने में मदद करेंगी।

    भविष्य के लिए तैयार रेलवे नेटवर्क की अपनी कल्‍पना के अनुरूप, प्रधानमंत्री राजेन्‍द्र नगर टर्मिनल (पटना) से नई दिल्ली, बापूधाम मोतिहारी से दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल), दरभंगा से लखनऊ (गोमती नगर) और मालदा टाउन से लखनऊ (गोमती नगर) के बीच भागलपुर के रास्ते चार नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, जिससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

    प्रधानमंत्री दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के अंतर्गत बिहार में लगभग 61,500 स्वयं सहायता समूहों को 400 करोड़ रुपये भी जारी करेंगे। महिला-नेतृत्व वाले विकास पर विशेष ध्यान देते हुए, 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जोड़ा गया है।

    प्रधानमंत्री 12,000 लाभार्थियों के गृह प्रवेश के तहत कुछ लाभार्थियों को चाबियाँ भी सौंपेंगे और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 40,000 लाभार्थियों को 160 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करेंगे।

    पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम

    प्रधानमंत्री तेल एवं गैस, बिजली, सड़क और रेल क्षेत्रों से जुड़ी अनेक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

    क्षेत्र में तेल एवं गैस के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए, प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा और पुरुलिया जिले में लगभग 1,950 करोड़ रुपये की लागत वाली भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की सिटी गैस वितरण (सीजीडी) परियोजना की आधारशिला रखेंगे। यह परियोजना घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और औद्योगिक ग्राहकों को पीएनजी कनेक्शन प्रदान करेगी, खुदरा दुकानों पर सीएनजी उपलब्ध कराएगी और क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी।

    प्रधानमंत्री दुर्गापुर-हल्दिया प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के दुर्गापुर से कोलकाता खंड (132 किलोमीटर) को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिसे महत्वाकांक्षी जगदीशपुर-हल्दिया और बोकारो-धामरा पाइपलाइन के अंतर्गत बिछाया गया है। इसे प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा (पीएमयूजी) परियोजना के नाम से भी जाना जाता है। 1,190 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाला दुर्गापुर से कोलकाता खंड पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान, हुगली और नादिया जिलों से होकर गुज़र रहा है। इस पाइपलाइन ने अपने कार्यान्वयन चरण के दौरान प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार प्रदान किया और अब इस क्षेत्र के लाखों घरों को प्राकृतिक गैस की सुगम आपूर्ति होगी।

    सभी के लिए स्वच्छ वायु और स्वास्थ्य सुरक्षा की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री दुर्गापुर स्टील थर्मल पावर स्टेशन और दामोदर घाटी निगम के रघुनाथपुर थर्मल पावर स्टेशन की 1,457 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली रेट्रोफिटिंग प्रदूषण नियंत्रण प्रणाली-फ्लू गैस डीसल्फराइजेशन (एफजीडी) भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

    क्षेत्र में रेल बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देते हुए, प्रधानमंत्री पुरुलिया में 390 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुरुलिया-कोटशिला रेल लाइन (36 किलोमीटर) के दोहरीकरण कार्य को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद के उद्योगों का रांची और कोलकाता के साथ रेल संपर्क में सुधार होगा और मालगाड़ियों की कुशल आवाजाही, यात्रा समय में कमी और उद्योगों एवं व्यवसायों के लिए लॉजिस्टिक्स में सुधार होगा।

    प्रधानमंत्री पश्चिम बर्धमान के तोपसी और पांडबेश्वर में सेतु भारतम कार्यक्रम के तहत निर्मित 380 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के सड़क के ऊपर बने पुलों (आरओबी) का उद्घाटन करेंगे। इससे संपर्क में सुधार होगा और रेलवे क्रॉसिंग पर दुर्घटनाओं को रोकने में भी मदद मिलेगी।