Blog

  • हम साधारण परिवार से हैं, जन्म के साथ चांदी का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुए हैं: ब्रिगेडियर राम नरेश

    हम साधारण परिवार से हैं, जन्म के साथ चांदी का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुए हैं: ब्रिगेडियर राम नरेश

    देवब्रत मंडल

    गया ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर ने प्लस टू जिला स्कूल एनसीसी ट्रूप का किया निरीक्षण, कैडेट्स को किया प्रोत्साहित

    निरीक्षण करते ब्रिगेडियर राम नरेश

    गया एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के कमांडर ब्रिगेडियर राम नरेश मंगलवार को जिला स्कूल एनसीसी गया का निरीक्षण किया। प्लस टू जिला स्कूल में 27 बिहार बटालियन एनसीसी गया के समादेशी पदाधिकारी कर्नल अमर सुधीर पारकर एवं प्रशासनिक पदाधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रोहित चौहान ने गर्मजोशी से स्वागत किया। ब्रिगेडियर राम नरेश का परिचय विस्तार से कैडेट्स को एनसीसी पदाधिकारी सेकंड ऑफिसर मुकेश प्रसाद वर्मा ने दिया। एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए ब्रिगेडियर राम नरेश ने कैडेट्स को एनसीसी में एनरोलमेंट के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अपने परेड इंस्ट्रक्टर और एएनओ को कैडेट्स के बेहतर सिखलाई सुनिश्चित हो, इसका जायजा लिया। उनसे बातचीत की। उनका मनोबल को बढ़ाया। उन्हें आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। उन्होंने कहा कि हम साधारण परिवार से हैं। हम जन्म के साथ चांदी का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुए हैं। जिन्दगी में आगे बढ़ना है, कुछ करना है तो कड़ी मेहनत करना होगा। उन्होंने कहा एनसीसी में बढ़ चढ़कर योगदान करें। इसके लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने जिला स्कूल के प्रिंसिपल कुमारी सरिता से मुलाकात की। उनसे एनरोलमेंट से लेकर सांस्थानिक प्रशिक्षण से संबंधित चर्चा किया। एनसीसी कार्यालय का निरीक्षण किया। वहां व्यवस्था देखकर प्रसन्न हुए। इस मौके पर 27 बिहार बटालियन के सूबेदार मेजर सरदारी लाल, सूबेदार अभिरंजन तिवारी, ट्रेनिंग एनसीओ वाई.के.यादव, हवलदार ललित एवं अन्य स्टाफ मौजूद थे।

  • सौतेली मां ने डांट पिलाई तो घर से भागकर लड़की चली आई गया जंक्शन, आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन को किया सुपुर्द

    सौतेली मां ने डांट पिलाई तो घर से भागकर लड़की चली आई गया जंक्शन, आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन को किया सुपुर्द

    देवब्रत मंडल

    आरपीएफ पोस्ट में रेस्क्यू टीम व लड़की

    सौतेली मां द्वारा डांट फटकार लगाने से नाराज हुई एक लड़की घर से नाराज होकर निकल गई। गुस्से में कहीं और भाग जाने के लिए गया जंक्शन पर आ गई थी। जिसपर आरपीएफ की टीम की नजर पड़ गई। इसके बाद लड़की को सुरक्षित आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया।
    आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि मंगलवार को उनि धीरेंद्र कुमार, आरक्षी विकाश कुमार, प्रधान आरक्षी आरसी राम गया स्टेशन एरिया में गश्त कर रहे थे। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर एक नाबालिक लड़की को डरी सहमी हालात में देखा गया। जब पास जाकर पूछताछ की गई तो लड़की ने बताया कि वह बोधगया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। जो महादलित परिवार से ताल्लुक रखती है। उसने गया स्टेशन आने के बारे में पूछने पर बताया कि उनकी मां सौतेली हैं। मां की डांटने की वजह से घर से भाग कर गया स्टेशन आ गई हूं। श्री यादव ने बताया इसकी सूचना रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क गया को देते हुए लड़की के साथ किसी तरह की अनहोनी घटना न घटित हो, उसे आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया। जहां उसकी काउंसलिंग की गई। रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क सुपरवाइजर सुरभि कुमारी को रेस्क्यू की गई बालिका को सकुशल व सही सलामत अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया।

  • गया जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ने के क्रम में यात्री का मोबाइल चोरी कर भाग रहा अपराधी गिरफ्तार

    गया जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ने के क्रम में यात्री का मोबाइल चोरी कर भाग रहा अपराधी गिरफ्तार

    देवब्रत मंडल

    रेल थाना में गिरफ्तार आरोपी व पुलिस

    गया जंक्शन पर चोर उचक्के पर निगरानी रखने और यात्री की सुरक्षा व्यवस्था में लगी आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से यात्री से चुराया गया मोबाइल बरामद किया गया है। आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि श्रावणी मेला को लेकर आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम निगरानी कर रही है। उन्होंने बताया सउनि राम सेवक साथ में आरक्षी विकास कुमार, शशि शेखर, सीआईबी के प्रधान आरक्षी एस. जे. रॉय तथा साथ जीआरपी गया के अधिकारी व स्टाफ द्वारा संयुक्त रुप से गया रेलवे स्टेशन पर गश्त किया जा रहा था। गाड़ियों को सुरक्षित पास करा रहे थे। इसी क्रम में प्लेटफार्म संख्या-1 पर एक व्यक्ति तेजी से दौड़कर भाग रहा है। शक होने पर आरएमएस कार्यालय के पास उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति अपना नाम सन्नी कुमार टीमला (19) पिता बुलेन्दु यादव, ग्राम झिटकौरिया, थाना उमता, जिला जहानाबाद बताया।
    आरपीएफ पोस्ट प्रभारी श्री यादव ने बताया कि इतने में पीछे से एक यात्री दौड़ता हुआ आया। जिसे अपना नाम अजीत कुमार पिता सुदर्शन प्रजापति पता अंबालिया थाना करग़हार जिला रोहतास बताया। जिसने बताया कि वे गाड़ी संख्या 12371 से सासाराम जाने के लिए आगे जनरल कोच में चढ़ रहे थे। चढ़ने के क्रम में ही मोबाइल चोरी हो गया। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से यात्री का चोरी किया हुआ मोटरोला कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ। जिसे मौके की कार्रवाई करते हुए जीआरपी थाना गया ले जाया गया। जहां यात्री द्वारा दिए गए लिखित शिकायत के आधार पर जीआरपी थाना में कांड संख्या 213/25 अन्तर्गत 303 (2),317(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत कायम किया गया। मोबाईल की अनुमानित कीमत 15,000 रुपया आंकी गई है।

  • चलती ट्रेन से गिरकर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच रगड़ खा रहे यात्री की ‘रेल वीरों’ ने बचाई जान

    चलती ट्रेन से गिरकर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच रगड़ खा रहे यात्री की ‘रेल वीरों’ ने बचाई जान

    देवब्रत मंडल

    यात्री को स्ट्रेचर पर रखकर इलाज के लिए ले जाते रेलकर्मी

    मारने वाला है भगवान, बचाने वाला है भगवान। बाल न बांका कर सके, जिसके रक्षक दयानिधान।
    ऐसा ही कुछ मंगलवार को गया जी के मानपुर जंक्शन पर हुआ। एक यात्री शशि कुमार 63322 गया-किउल सवारी ट्रेन पर चढ़ने के क्रम में ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच रहे गैप में गिर गया। ट्रेन खुल चुकी थी। यात्री ने हिम्मत रखते हुए और बुद्धिमानी से खड़ा ही रह गए। चुकी ट्रेन रन कर रही थी यात्री कोच और प्लेटफॉर्म के कंक्रीट के बीच रॉल करते रहा। बताया गया कि ये सभी तीन लोग थे जो इस ट्रेन से यात्रा करने वाले थे। जिनमें से एक अन्य को भी हल्की चोट आई है। इस बीच ऑन ड्यूटी आरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल रोहित रंजन, एसएंडटी विभाग के कर्मचारियों सुरेंद्र कुमार, बैजनाथ कुमार, पॉइंट्स मैन अभिमन्यु कुमार, केएन श्रीवास्तव एवं अन्य यात्रियों ने त्वरित यात्री को प्लेटफॉर्म पर खींच लिया। इस रगड़ के कारण यात्री के सिर एवं कमर से रक्त स्राव हो रहा था। ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर मनीष कुमार एवं शेखर कुमार त्वरित अस्पताल भेजने के लिए तैयारी शुरू कर रहे थे कि इसी बीच घायल के परिजन मानपुर के सिकहर से वाहन लेकर स्टेशन आए और अरुण कुमार नामक यात्री को अस्पताल ले गए। इस बीच आरपीएफ के स्टाफ रोहित रंजन कुमार, रेल कर्मचारी सुरेंद्र कुमार, बैजनाथ कुमार, अभिमन्यु आदि ने घायल यात्री को स्ट्रेचर पर लिटाकर वाहन तक ले गए। यात्री को मानपुर सदर अस्पताल में ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
    गया आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि मानपुर स्टेशन पर ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत एक घायल यात्री की जान बचा ली गई है।
    उन्होंने बताया समय लगभग 11.05 बजे मानपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 03 पर गाड़ी सं. 63322 पर आई और निर्धारित ठहराव के बाद खुलते ही एक यात्री शशि कुमार उम्र 28 वर्ष,पिता-अरुण लाल, मोहल्ला व थाना- मेसकौर, जिला -नवादा(बिहार) चलती गाड़ी मे चढ़ने के प्रयास मे प्लेटफार्म पर गिर गये और गाड़ी के पायदान में फंसकर कुछ दूर रगड़ाने लगे। जिसे ऑन ड्यूटी आरपीएफ के प्रधान आरक्षी रोहित रंजन कुमार के सहयोग से पकड़कर बचाया गया। उन्होंने बताया इस दौरान यात्री को कमर एंव सिर में चोट आ गई। जिसके कारण ब्लडिंग हो रहा था। तत्काल स्टेशन कार्यालय से स्ट्रेचर मंगवाकर उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर(गया) मे भर्ती करवाया गया। इसी क्रम में उनके भाई ऋषि कुमार, बहनोई एंव अन्य परिजन भी पहुँच गए। डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचर के उपरांत घायल व्यक्ति को आगे बेहतर ईलाज हेतु मगध मेडिकल कॉलेज गया के लिये रेफर कर दिया गया। पीड़ित को परिजन द्वारा मगध मेडिकल कॉलेज गया लेकर चले गये। इंस्पेक्टर श्री यादव ने बताया कि डॉक्टर द्वारा घायल व्यक्ति की स्थिति सामान्य बताया गई है। यात्री अपने परिजनों से बातचीत कर रहे थे।

  • रेलमार्ग से मादक पदार्थ की तस्करी करने के मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को सुनाई दस साल की सजा, एक-एक लाख रुपए का अर्थदंड भी

    रेलमार्ग से मादक पदार्थ की तस्करी करने के मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को सुनाई दस साल की सजा, एक-एक लाख रुपए का अर्थदंड भी

    देवब्रत मंडल


    ट्रेन द्वारा प्रतिबंधित मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में सोमवार को गया जी की अदालत ने दो अभियुक्तों को दस साल की सजा सुनाई है। साथ ही एक-एक लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश राजेश सिंह की अदालत ने दो दोषी अभियुक्तों कुणाल सिंह व शशि शेखर सिंह को यह सजा सुनाई है। इस मामले में अभियोजन की तरफ से एनडीपीएस के विशेष लोक अभियोजक सादुल्लाह फारुकी ने अभियोजन की तरफ से अपना पक्ष रखा। जबकि बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अरुण कुमार कार्य कर रहे थे।

    डिहरी-ऑन-सोन स्टेशन पर पकड़े गए थे दोनों

    विशेष लोक अभियोजक श्री फ़ारूक़ी ने बताया कि इस मामले में डिहरी-ऑन-सोन आरपीएफ पोस्ट के तत्कालीन सहायक अवर निरीक्षक राजेंद्र कुमार दास द्वारा सासाराम रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। अपनी प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि 22 अप्रैल 2023 को रेलवे स्टेशन डेहरी ऑन सोन क्षेत्राधिकार में मेल, एक्सप्रेस गाड़ियों में चोरी व नशाखुरानी गिरोह को पकड़ने के लिए सघन अभियान चला रहे थे। साथ में अपराध आसूचना शाखा के प्रधान आरक्षी सुबाष चंद्र सिंह आदि बल के पदाधिकारी व जवान भी थे।

    नीलांचल एक्सप्रेस से मादक पदार्थ लेकर आए थे तस्कर 

    कांड के सूचक श्री दास ने प्राथमिकी में बताया है कि उस वक्त 12875 पूरी-नई दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस से दो युवक उतरे थे। गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को उनके पीठ पर रखे पिट्टठु बैग में कुछ वजनी सामान लेकर पूरब दिशा की ओर जाते देखा गया। पूछताछ करने पर तथा तलाशी के दौरान उन दोनों के पास से कुल 13 पैकेट में रखे 26 किलो 780 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत लगभग दो लाख 67 हजार 780 रुपये आंकी गई थी।

    अभियोजन पक्ष की ओर से पांच गवाहों की हुई गवाही

    न्यायालय में अभियोजन पक्ष की ओर से इस मामले में कुल पांच गवाहों की गवाही हुई। अदालत ने इस मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद दोनों अभियुक्तों को दस साल की सजा व एक-एक लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। यह मामला रेल सासाराम थाना कांड संख्या 72/2023 से संबंधित है।

    दोनों तस्कर बक्सर जिले के हैं रहने वाले

    इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्त कुणाल सिंह एवं शशि शेखर सिंह बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले हैं। दोनों युवक बक्सर जिले के थाना औद्योगिक, ग्राम छोटकी कोठिया निवासी हैं।

  • एनसीसी कैडेट न केवल देश के भविष्य हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता भी रखते हैं: ब्रिगेडियर

    एनसीसी कैडेट न केवल देश के भविष्य हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता भी रखते हैं: ब्रिगेडियर

    देवब्रत मंडल

    कैडेट्स को संबोधित करते ब्रिगेडियर रामनरेश

    गयाजी: एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, गया के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रामनरेश ने सोमवार को एक विद्यालय का दौरा किया। उनके आगमन पर 27 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमर सुधीर पारकर व एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल रोहित चौहान ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों के लिए हेल्थ एंड हाइजीन विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैडेटों को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना और स्वच्छता से जुड़ी आवश्यक जानकारियाँ प्रदान करना था। ब्रिगेडियर रामनरेश ने अपने संबोधन में कहा कि एनसीसी कैडेट न केवल देश के भविष्य हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता भी रखते हैं। स्वास्थ्य और स्वच्छता की आदतें व्यक्ति के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। कैडेटों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर विशेषज्ञों से सवाल पूछे। कार्यक्रम के अंत में ब्रिगेडियर रामनरेश ने विद्यालय प्रबंधन और एनसीसी इकाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना पैदा होती है। इस मौके पर 27 बिहार बटालियन के एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल रोहित चौहान, परेड इंस्ट्रक्टर, ऑनरेरी कैप्टन आर.बी.शर्मा, सूबेदार अभिरंजन तिवारी, एनसीसी अधिकारी युसूफ सहित अन्य मौजूद थे।

  • भ्रष्टाचार उन्मूलन में सहयोग करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया गया, इस वर्ष अबतक रिश्वत लेते 42 पकड़े गए

    भ्रष्टाचार उन्मूलन में सहयोग करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया गया, इस वर्ष अबतक रिश्वत लेते 42 पकड़े गए

    देवब्रत मंडल

    सम्मान के हकदार बने नागरिक साथ में महानिरीक्षक गरिमा मलिक

    निगरानी विभाग अंतर्गत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा प्रथम सतर्कता सम्मान समारोह का आयोजन प्रदेश मुख्यालय में किया गया। जिसमें भ्रष्टाचार उन्मूलन में सहयोग करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया गया।

    निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार

    इस अवसर पर ब्यूरो के महानिदेशक जितेन्द्र सिंह गंगवार ने वर्ष 2025 की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस वर्ष अब तक रंगे हाथों रिश्वत लेने के 42 मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछले दो वर्षों की अपेक्षा अधिक हैं। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की महानिरीक्षक गरिमा मलिक ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। भ्रष्टाचार उन्मूलन में सहयोग करने वाले नागरिकों ने राज्य सरकार की इस नीति की सराहना की।

  • चोरी के दो मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया अपराधी, रेल थाना में मामला दर्ज

    चोरी के दो मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया अपराधी, रेल थाना में मामला दर्ज

    देवब्रत मंडल

    गया रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत कार्रवाई की है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि इस ऑपरेशन में, 27 वर्षीय अमित कुमार नामक व्यक्ति को दो चोरी किए गए मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है। ये मोबाइल फोन रियलमी कंपनी के हैं और इनकी अनुमानित कीमत 22,000 रुपये है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने पूछताछ में बताया कि उसने रेलवे परिसर से रेल यात्रियों से दोनों मोबाइल फोन चोरी किए थे। उसके खिलाफ रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। ऐसी घटनाएं अक्सर रेलवे स्टेशनों पर होती रहती हैं, जहां चोर यात्रियों के सामान को निशाना बनाते हैं। लेकिन रेलवे सुरक्षा बल की सक्रियता के कारण ऐसे अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलती है। गया रेलवे स्टेशन पर हुई इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है।

  • आरपीएफ ने स्टेशन रोड की दुकानों को करवाया बंद, रोजी रोटी पर आफत, नगर आयुक्त व आईजी से की शिकायत

    आरपीएफ ने स्टेशन रोड की दुकानों को करवाया बंद, रोजी रोटी पर आफत, नगर आयुक्त व आईजी से की शिकायत

    देवब्रत मंडल

    गया जी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन रोड के अधिकृत वेंडरों ने गया जी नगर निगम के आयुक्त के पास गया जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट के एक आरक्षी के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसी आशय का शिकायत पत्र पूर्व मध्य रेल के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त को भी प्रेषित करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

    दुकानदारों की रोजी रोटी पर बन आई है आफत

    दुकानदारों का कहना है कि वे सभी गया नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड में दुकानें हैं। परंतु रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया जंक्शन में पदस्थापित आरक्षी आलोक सक्सेना द्वारा उन्हें प्रताड़ना दी जा रही है। जिनके द्वारा दुकानें बंद करा दी गई। जिससे दुकानदारों के रोजी रोटी पर आफत आ गया है।

    भयादोहन की भी पीड़ितों ने की है शिकायत

    दुकानदारों ने अधिकारियों से की गई शिकायत पत्र में इस बात का भी जिक्र किया है कि आरक्षी आलोक सक्सेना द्वारा उन्हें पोस्ट में बुलाया गया। जहां भयादोहन कर दो हजार रुपए ले लिया गया। किसी तरह का रसीद नहीं दिया गया। जब रसीद(किस जुर्म में आर्थिक दंड की राशि ली गई) की मांग की गई तो झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है।

    पूर्व डिप्टी मेयर से मिल चुके हैं पीड़ित वेंडर

    पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि इस तरह की घटना की जानकारी पूर्व डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव से भी मिलकर की गई है। पीड़ित दुकानदारों ने कहा है कि उनकी दुकानें नगर निगम क्षेत्र में है तो आरपीएफ के द्वारा बराबर दी जा रही है कि यदि दुकानें लगाओगे तो पकड़ कर जेल भेज देंगे।

    महापौर एवं टीवीएफ के अध्यक्ष तक पहुंचाई अपनी बात

    पीड़ित दुकानदारों ने इसकी शिकायत पूर्व मध्य रेल के प्रधान सुरक्षा आयुक्त के साथ साथ गयाजी के महापौर, नगर प्रबंधक एवं टाउन लेबल फेडरेशन के अध्यक्ष से भी की है। बताते चलें कि गया जी नगर निगम के नगर आयुक्त टाउन वेंडिंग कमेटी के अध्यक्ष भी हैं।

    बाटा मोड़ से बागेश्वरी रोड तक वेंडिंग जोन घोषित

    टीवीएफ के अध्यक्ष ने बताया कि हाल ही में टीवीसी की बैठक हुई थी। जिसमें बाटा मोड़ से बागेश्वरी रोड तक वेंडिंग जोन बनाया गया है। इसके आधार पर दुकानदार अपनी दुकानें स्टेशन रोड में रेलवे की बाउंड्री से सटे निगम क्षेत्र में संचालित कर रहे हैं।

    टीवीएफ के अध्यक्ष ने कहा वेंडरों के हितों की रक्षा करना फेडरेशन का दायित्व

    इस सम्बंध में पूछे जाने पर टाउन लेबल फेडरेशन के अध्यक्ष अमरजीत गिरि ने कहा कि दुकानदारों द्वारा इस प्रकार की गई शिकायत उन्हें प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में वेंडिंग जोन निर्धारित है। जहां दुकानदारों को दुकानें लगाने का अधिकार है। यही उनके आजीविका का साधन है। उन्होंने कहा कि आरपीएफ अपने क्षेत्राधिकार में लगी अवैध दुकानों को हटाने के लिए या बंद कराने के लिए प्राधिकृत हैं न कि निगम क्षेत्र में हस्तक्षेप कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दुकानदारों के हितों की रक्षा करना फेडरेशन का दायित्व है।

  • कोंच में युवक की गला रेतकर हुई हत्या के मामले में कांड दर्ज, नौकरी और शादी के नाम पर ठगी का आरोप

    कोंच में युवक की गला रेतकर हुई हत्या के मामले में कांड दर्ज, नौकरी और शादी के नाम पर ठगी का आरोप

    महताब अंसारी

    प्रतीकात्मक तस्वीर(इंटरनेट)

    गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के श्रीगांव पंचायत अंतर्गत सलोनी बिगहा गांव के समीप एक युवक की गला रेतकर हत्या बीते दिनों कर दी गई थी। इस मामले ने पुलिस ने कांड दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक के पिता परमानंद पासवान ग्राम बेलखारा थाना शहर तेलपा जिला अरवल निवासी ने दूरभाष पर बताया कि उनका पुत्र मनोज पासवान (35) अन्य प्रदेश में पत्नी के साथ रहकर एक कंपनी में मजदूरी करता था। जहां कुछ वर्ष पहले उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसे मुआवजा राशि मिली थी। वह राशि मेरे पुत्र के बैंक खाते में ही था। इसी बीच उसे नौकरी का झांसा और पुनः शादी कराने के नाम पर उससे लाखों रुपए की निकासी कर ली गई। मृतक के पिता ने ऐसा आरोप पड़ोसी गांव दरियापुर जिला अरवल निवासी रंजीत सिंह पर लगाया है। उन्होंने बताया है कि मउनका पुत्र मनोज पासवान बीते 8 – 9 दिनों से लापता था। काफी खोजबीन के बाद स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराने पहुंचे। इसी बीच एक शव का फोटो उन्हें पुलिस ने दिखाया। जो पुत्र मनोज का ही था। हालांकि, तबतक काफी देर हो चुकी थी और पुलिस ने अज्ञात शव मानकर उसका दाह संस्कार भी कर दिया था। इधर, कोंच थाना की पुलिस पिता की शिकायत पर कांड संख्या 367/25 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।