रेलवे कर्मचारियों के क्वार्टरों में लगेंगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर, कर्मचारियों को मिलेगी राहत: मिथिलेश

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 1124834314 17822694154338589613800456253794 रेलवे कर्मचारियों के क्वार्टरों में लगेंगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर, कर्मचारियों को मिलेगी राहत: मिथिलेश

गया। रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा रेलवे कॉलोनियों के सभी आवासों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का आदेश जारी कर दिया गया है। इस फैसले से गया जंक्शन और रफीगंज स्थित लगभग 300 रेलवे क्वार्टरों में रहने वाले कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ नेता मिथिलेश कुमार ने बताया कि रेल कर्मचारी लंबे समय से शिकायत कर रहे थे कि रेलवे विभाग द्वारा वास्तविक खपत से अधिक बिजली बिल दिया जाता है। इस मुद्दे को ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन तथा ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन द्वारा लगातार उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया जा रहा था।

यूनियन की मांग पर संज्ञान लेते हुए रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी किया है कि पहले चरण में स्टेशन परिसर स्थित खान-पान स्टॉल, फूड प्लाजा, प्राइवेट ठेकेदारों के कार्यस्थल और अंतिम चरण में रेलवे के सभी क्वार्टरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे।

मिथिलेश कुमार ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने से बिलिंग में पारदर्शिता आएगी और कर्मचारियों में बिजली बिल को लेकर व्याप्त असंतोष की भावना समाप्त होगी। कर्मचारी जितनी बिजली खर्च करेंगे, उतने का ही भुगतान करेंगे। इससे ‘पहले इस्तेमाल, बाद में भुगतान’ की सुविधा भी मिलेगी।

यूनियन ने रेलवे बोर्ड के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे हजारों रेलकर्मियों को राहत मिलेगी। गया एवं रफीगंज के सभी क्वार्टरों में जल्द ही स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *