देवब्रत मंडल
24 जून 2026। रेल मंत्रालय ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले एवं पदस्थापन को लेकर बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न जोनों और इकाइयों में कार्यरत पांच वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
रेल मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापन की घोषणा की गई है। इस फेरबदल का उद्देश्य विभिन्न रेलवे जोनों में सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना बताया जा रहा है।
आदेश के अनुसार मंचिकलापति सुरेश, जो वर्तमान में मध्य रेलवे में डीआईजी-कम-सीएससी के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें दक्षिण मध्य रेलवे में स्थानांतरित कर डीआईजी-कम-सीएससी के रूप में पदस्थापित किया गया है।
इसी प्रकार मो. शादान जेब खान, जो दक्षिण मध्य रेलवे में डीआईजी-कम-सीएससी के पद पर तैनात थे, उन्हें उत्तरी रेलवे में डीआईजी-कम-सीएससी/सीना के पद पर भेजा गया है।
वहीं आशीष कुमार, जो उत्तरी रेलवे में डीआईजी-कम-सीएससी/सीना के पद पर कार्यरत थे, अब उत्तर मध्य रेलवे में डीआईजी-कम-सीएससी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
रेलवे बोर्ड के आदेश में कहा गया है कि रवि सुंदर, जो आरपीएफ में डीआईजी के पद पर अध्ययन अवकाश पर हैं, उन्हें दक्षिण तटीय रेलवे में डीआईजी-कम-सीएससी/आरडीएसओ के पद पर स्थानांतरित किया गया है। उनका पदस्थापन प्रशिक्षण पूरा करने और वर्तमान पद का उपयोग किए जाने के बाद प्रभावी होगा।
इसके अलावा अरुण कुमार चौरसिया, जो कि गया जिले के बेलागंज क्षेत्र के रहनेवाले बताए जाते हैं, जो आरडीएसओ में डीआईजी-कम-सीएससी के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें पूर्वोत्तर रेलवे में डीआईजी-कम-सीएससी के रूप में तैनात किया गया है।
रेलवे बोर्ड ने संबंधित रेलवे जोनों और आरडीएसओ को निर्देश दिया है कि अधिकारी कब अपना वर्तमान प्रभार छोड़ेंगे और नई जिम्मेदारी ग्रहण करेंगे, इसकी सूचना बोर्ड को उपलब्ध कराई जाए।
इस प्रशासनिक फेरबदल को आरपीएफ के उच्चस्तरीय ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है, जिससे विभिन्न रेलवे जोनों में सुरक्षा प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
हेडिंग:
रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: आरपीएफ के पांच वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला, कई जोनों में नई जिम्मेदारियां
