शहर अपना है तो जिम्मेदारी भी बनती है। रुपए खर्च हो रहे हैं तो उसके बेहतर परिणाम भी दिखने चाहिए। जिम्मेदारी सौंपी गई है तो इसे निभाने वाले भी चाहिए। स्वच्छता के उच्च मानक हासिल करने वाले गया गया नगर निगम द्वारा मुख्य सड़कों की स्वीपिंग मशीन से सफाई का जायजा लेने आज(गुरुवार 08.05.2025) सुबह से magadhlive की टीम शहर भ्रमण कर उन तस्वीरों को कैमरे में कैद किया, जो स्वच्छता अभियान के दावे की पोल खोल रहा है। कहने को तीन पाली में रोस्टर के अनुसार कचरों का उठाव स्वीपिंग मशीन से कराई जा रही है। यदि ये सच है तो तस्वीरें भी झूठ नहीं कह रही है। मोनेटरिंग करने वाले पदाधिकारी कहीं नहीं मिले पर कचरों के ढेर हर जगह मिले। देखिए इन तस्वीरों को:-
गया नगर निगम जलापूर्ति को लेकर बड़े बड़े ढोल पीट कर लोगों को दावे के साथ भरोसा दिला रहा है कि गर्मी में पानी के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। लाखों रुपए की योजना पारित की जाती है लेकिन जमीनी हकीकत है कि पानी की बर्बादी रोकने के लिए निगम के पास मानो कोई योजना नहीं है या फिर इसकी परवाह करने वाला कोई नहीं। गया नगर निगम के वार्ड नं 04 अंतर्गत छोटकी नवादा, सोई पर नमक स्थान पर जलापूर्ति पाइप पिछले कई दिनों से फटा हुआ है। जिसके कारण दो तरह की समस्याओं से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले अप्रैल महीने से ही जलापूर्ति का मेन पाइप फटा हुआ है। जिससे संबंधित जनप्रतिनिधि एवं निगम प्रशासन को अवगत कराया गया,परंतु इसके लिए कोई पहल नहीं की गई। नतीजा हजारों लीटर पानी यूं ही बर्बाद हो रहा है। साथ ही लोगों के घरों में गंदा/दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। जिसके पीने से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने सोमवार को पुनः फटे हुए पाइप से हो रही पानी की बर्बादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करते हुए संबंधित अधिकारियों व निगम के जनप्रतिनिधियों का ध्यानाकृष्ट कराते हुए इस समस्या के शीघ्र निदान की आस लगाए हुए हैं।
अपनी बात रखती हुई क्षेत्र की महिलालोगों की बात सुनते पदाधिकारी
नगर विकास एवं आवास विभाग के एक निर्देश के आलोक में गया नगर निगम के द्वारा एक कार्यक्रम ‘आपका शहर आपकी बात’ कार्यक्रम की शुरुआत करते संबंधित वार्ड के क्षेत्रों की समस्याओं को सुना गया। लोग विकास से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। समस्याओं को सुनने के बाद नगर आयुक्त ने इसके निराकरण के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया।
विशेष कर नए बसावट वाले वार्ड में सुनी जाएगी आपकी बातें
नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने बताया कि नगर निकाय क्षेत्र के नई बसावटों एवं नव विस्तृत क्षेत्र में नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने हेतु ‘आपका शहर आपकी बात’ कार्यक्रम आहूत करने हेतु सरकार से निर्देश प्राप्त है। उन्होंने बताया कार्यक्रम में विस्तृत क्षेत्र एवं नई बसावटों में नाली, गली, सफाई, शौचालय, आवास एवं अन्य नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जन संवाद कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार से की गई। 22 अप्रैल 2024 को आयोजित इस कार्यक्रम की समीक्षा मुख्यमंत्री बिहार के द्वारा की गई। उन्होंने बताया गया नगर निगम क्षेत्र में यह कार्यक्रम बृजभूषण संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में इन पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त एवं नगर आयुक्त गया नगर निगम वीसी के माध्यम से जुड़े थे। कार्यक्रम में नगर आयुक्त कुमार अनुराग के द्वारा लोगों से अपने-अपने क्षेत्र की समस्या बताने हेतु अनुरोध किया गया। कार्यक्रम में वार्ड संख्या 2 एवं एवं वार्ड संख्या 3 के नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान उपनगर आयुक्त, जिला योजना पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, सहायक श पंकज कुमार उपस्थित थे।
लोगों ने समस्याओं से अधिकारियों को कराया अवगत
लोगों ने अपने-अपने वार्ड से संबंधित नाली गली, नल जल, शौचालय, आवास, अतिक्रमण, साफ सफाई आदि की समस्याएं रखी गई। नगर आयुक्त ने उनकी सभी समस्याओं का निवारण हेतु संबंधित शाखा को भेजते हुए तुरंत कार्रवाई करने हेतु आदेश दिया।
आगे इन वार्ड के लोगों की सुनी जाएगी बात
उन्होंने बताया कार्यक्रम गया नगर निगम क्षेत्र के अन्य नई बसावटों में भी आहूत किया किया जाएगा। यह कार्यक्रम वार्ड संख्या 04 एवं 05 के लोगों के लिए सामुदायिक भवन बागेश्वरी मंदिर परिसर में तथा वार्ड संख्या 29 में चंदौती हाई स्कूल चंदौती, वार्ड संख्या 46 में सूर्य मंदिर केंदुई, वार्ड संख्या 47 में सामुदायिक भवन देवी स्थान खंजाहापुर, वार्ड संख्या 51 में पंचायत भवन सूढ़ी टोला धर्मशाला एवं वार्ड संख्या 53 में गौरी कन्या उच्च विद्यालय लखीबाग मानपुर में आहूत किया जाएगा।
नगर विकास एवं आवास मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए भाजपा नेता विकास कुमार
गया नगर निगम में कथित व्याप्त अनियमितता व भ्रष्टाचार एवं मनमानी के संबंध में भाजपा के एक शिष्टमंडल ने नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा है। श्री कुमार बुधवार को गया नगर निगम कार्यालय परिसर में आयोजित विकास की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। भाजपाइयों ने मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में कई बिंदुओं की ओर ध्यानाकृष्ट कराते हुए इसकीसीबीआई से जांच की मांग की है। नेताओं ने मंत्री से कहा है कि भारतीय जनता पार्टी गया जिला के नेताओं के द्वारा समय-समय पर गया नगर निगम को अनेको बार ज्ञापन देकर मिलकर मनमानी व भ्रष्टाचार के संबंध में बताया गया है लेकिन किसी भी प्रकार का कोई कार्रवाई नहीं किया गया है। कहा है कि पूर्व में भी इस संबंध में नगर विकास एवं आवास विभाग के तत्कालीन पदाधिकारियों व मंत्री को निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार और मनमानी के संबंध में अवगत कराया गया था। जिसे मंत्री ने विभाग के प्रधान सचिव को कारवाई हेतु भेज दिया था। जो नगर विकास विभाग मुख्यालय के पदाधिकारियों के कथित मिलीभगत होने के कारण अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वर्तमान में भी कई अनियमितता व मनमानी निगम की शिकायत की गई है। जो इस प्रकार है।
1- गया नगर निगम में सलाना सफाई के नाम पर 100 करोड़ से अधिक खर्च किया जा रहा है जो फल स्वरूप सफाई नगण्य है।
क)- सरकारी सफाई कर्मी पर 13 करोड़ खर्च।
ख)-अनुबंध के सफाई कर्मी पर 31 करोड़ खर्च। ग)-दो प्राइवेट एजेंसी को सफाई लेबर से करने की एवज में 25 करोड़ खर्च। घ)-पेंशन इत्यादि पर 13 करोड़ खर्च। ड)-कूड़ा के डंपीग यार्ड जो नैली में स्थापित है उस एजेंसी पर 14 करोड़ खर्च। च)-सफाई में प्रयुक्त गाड़ी के डीजल पर 7 करोड़ खर्च। छ)-सफाई में प्रयुक्त होने वाले गाड़ी के मरमत्ती में 01 करोड़ खर्च। (कुल 104 करोड़ खर्च हो रहा है।)
शिष्टमंडल ने कहा है कि भाजपा बताना चाहती है की दो एजेंसियों से बिना मशीन के सफाई कराने का एग्रीमेंट रुपयों के बंदरबॉट के लिए कर दिया गया है। जानकारी हो कि पहले से करोड़ों सफाई मद में खर्च हो रहा है एवं तीसरे एक एजेंसी डंपिंग यार्ड में कूड़े का रखरखाव व खाद बनाने में जो अनुबंध पाँच वर्षों का किया गया है उसमें भारी लूट व कमीशनखोरी चला आ रहा है जो जगजाहिर है। आरोप है कि जिसमें निगम के, पदाधिकारियों व मुख्यालय पदाधिकारियों के मिलीभगत पूर्णरुपेण है। जिससे सरकार की बदनामी हो रही है तथा जनता को कोई लाभ नही हो रहा है। कई वर्षों से चले आ रहे इस करोड़ो के बंदर बाट की जांच सीबीआई से कराया जाए। जबकि विभिन्न मदो से गया नगर निगम की आमदनी 40 से 45 करोड रुपए मात्र है जिससे नगर निगम दिवालिया भविष्य में घोषित हो सकता है और बिहार सरकार पूरी की पुरी बदनामी होने की संभावना है। 2 – गया नगर निगम के EPROC टेंडर 14/2024-25 में कंडिका 11 में साफ लिखा गया था कि संवेदक केंद्रीय व राज्य सरकार व लोक उपक्रम में निबंधीत हो अथवा अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर के निविदा में भाग लिए हो उक्त कार्य का लेटर ऑफ एक्सेपर्टस प्राप्त हो। इस बाध्यता को निगम के पत्र संख्या 119/02- 04-2025 से मनचाहा संवेदक को निविदा देने के लिए कमीशनखोरी करने के लिए निविदा से नियम विलोपीत कर मनमाने तरिके से नियम को ताख पर रख दिया गया। इस निविदा को रद्द कर जो नियम सरकार द्वारा बनाया गया था उसी के नियम तहत निविदा कराई जाए।
3) बंद पड़े विष्णुपद शवदाहगृह एवं डंपिंग यार्ड स्थित पशु शवदाहगृह में करोड़ो रूपयो की हुई भ्रष्टाचार व कमीशन खोरी की जांच कराई जाए। वही दुसरे ओर लुट के लिए निगम द्वारा विधुत शवदाहगृह बनवाया जा रहा है सरकार के उच्च स्तर के निगरानी में ही इसे बनवाया जाए। 4)- ब्रह्मम सरोवर में लाइट एण्ड साउंड के नाम पर केंद्र सरकार की करोड़ों रूपये के बंदर-वाट की जांच की जाए। 5)- ब्रह्म सरोवर व रुक्मिणी सरोवर समीप करोड़ों रुपयो के खाद बनाने वाले जंग लग रही मशीन की उपयोगिता सवालो के घेरे में है इसके खरीद व उपयोगिता की जांच हो केवल कमीशनखोरी के लिए यह मशीन खरीद की गई थी। 6) नगर निगम द्वारा विभिन्न क्षेत्र में बनाए जा रहे सड़कों एवं गलियों के शिलान्यास व उद्धघाटन में सरकार के निर्देशों का उल्लंघन कर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि (विधायक) का नाम नहीं अंकित किए जा रहे हैं ऐसे पदाधिकारीयों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। 7) गया के प्रमुख व्यावसायिक मंडी केपी रोड में निगम द्वारा बनाए गए डिवाइडर को अभिलंब तोड़ा जाए जो अतिक्रमण का पर्याय बन गया है तथा इस डिवाइडर के कारण एक अग्निशामक वाहन भी नहीं जा पाता है। 8)- शहर में टेंपो व ई रिक्शा के लिए प्रत्येक मोड़ो पर पार्किंग की व्यवस्था हो ताकि सड़क जाम ना हो तथा प्रमुख मार्गों व व्यवसायिक क्षेत्रों में आम जनों के लिए गाड़ी पार्किंग की व्यवस्था हो। 9)- NIT (No.) 11/2024-25 सैरात की बन्दोबस्ती ग्रुप संख्या की राशी 47,46,565 रुपये मात्र की है जो कि NIT में दर्ज है लेकिन विभाग के द्वारा स्टैनडिंग कमिटी में प्रस्ताव लाया गया 83 होर्डिंग बढ़ाकर 25,91,869 रुपया अतिरिक्ति लगाया जाए ताकि जो भी बोली लगाकर निविदा ले उसे 25,91,869 रुपया अतिरिक्त लिया जाए जबकी जो जगह चिहित किया गया है उसका NOC 83 नए होर्डिंग लगाने के लिए पथ निर्माण विभाग से ना ही भवन निर्माण विभाग से नगर निगम ने NOC नहीं लिया है। ज्ञात हो कि पूर्व में संवेदक द्वारा जो होर्डिंग के लिए लोहा लगाया गया है उसका भवन निर्माण विभाग से NOC नहीं होने के कारण निगम उसको अवैध बताती है जिसका मुकदमा उच्च न्यायालय पटना में चल रहा है। इस स्थिती में कोई भी संवेदक नया होर्डिंग के लिए लोहा नहीं लगाएगा जिसके परिणामस्वरूप नगर निगम को रेवन्यू की बहुत क्षती होगी। इसकी जाँच करा इस निविदा को रद्द किया जाएतथा मनमानी रोक लगाई जाए। प्रतिनिधिमंडल में विकास कुमार, अशोक कुमार, धनंजय कुमार, मनीष कुमार, पप्पू कुमार सिंह, राजेश कुमार एवं डॉ करुणा कुमारी भाजपा नेता शामिल थे।
गया नगर निगम का मंत्रिमंडलीय समूह(सशक्त स्थायी समिति) के एक सदस्य वार्ड पार्षद धर्मेंद्र कुमार ने दो महीने पहले सशक्त स्थायी समिति के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था। तब के बाद से इस समिति का एक सदस्य आज के दिन तक रिक्त पड़ा हुआ है।
उत्तराधिकारी की तलाश जारी या फिर कुछ और…
वार्ड नं 20 के पार्षद धर्मेंद्र कुमार द्वारा जब दो महीने पहले सशक्त स्थायी समिति के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था तो उसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि इनके बाद किसी एक पार्षद को इस समिति में जगह बहुत जल्द ही मिल सकती है लेकिन, लगता है कि अबतक उत्तराधिकारी की तलाश पूरी नहीं हो पाई है।
कहीं ऐसा तो नहीं कि विस चुनाव पर असर पड़ जाए
दअरसल बात है कि बिहार में विधानसभा चुनाव इसी साल होने वाला है। चर्चा है कि इस चुनाव में वार्ड पार्षद अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव जो कि सशक्त स्थायी समिति के सदस्य भी हैं, फिर एकबार अपना चुनावी भाग्य आजमाएंगे। ऐसे में रिक्त पद पर यदि किसी एक पार्षद को ले लिया जाता है तो कहीं इसका असर कहीं विधानसभा चुनाव पर न पड़ जाए। इसलिए भी किसी पार्षद का अबतक रिक्त पद पर चयन नहीं किया जा सका है।
रिक्त पद भरने के लिए मेयर को है विशेषाधिकार
गया नगर निगम के नौ सदस्यीय सशक्त स्थायी समिति के रिक्त पद पर किसी पार्षद को नामित करते हुए उन्हें समिति में स्थान देने का विशेषाधिकार मेयर को प्राप्त है। वे जब चाहें खाली पद को भर सकते हैं। एक सदस्य का पद रिक्त रहने से समिति के कार्यकलापों पर कोई खास असर नहीं पड़ता है लेकिन कई पार्षद इस जगह को पाने के लिए लालायित हैं।
प्रगति यात्रा अंतर्गत बोधगया में बतसपुर गांव में नगर निगम द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई थी। जिसमें ‘साफ सुथरा हो गया’ अभियान के थीम पर स्टॉल को बनाया गया था। जिसमें मैकेनिकल स्विपिंग मशीन से स्टॉल का शुरुआत किया गया था। इसके बाद उसमें चलचित्र के माध्यम से नैली अवस्थित कचरा प्रसंस्करण इकाई में पूर्ण गया जिले के कचरे का प्रसंस्करण का विद्या भी दर्शाया गया था। साथ ही, नैली अवस्थित प्रोसेसिंग प्लांट का मॉडल भी लगाया गया था। जिसमें पूरे प्रोसेस के बारे में लोग जानकारी ले सकते थे। स्टॉल में अत्याधुनिक मशीनें जो गया नगर निगम शहर को साफ सुथरा रखने में इस्तमाल करती है, उनको भी प्रदर्शित किया था। जैसे कि मोबाइल वैक्यूम मशीन, स्क्रबर मशीन इत्यादि।
इन सभी मशीनों का प्रयोग नगर निगम पर्व, त्यौहार एवं मुख्य पर्यटन स्थल जैसे कि विष्णुपद मंदिर, देवघाट, रुक्मिणी तालाब इत्यादि को साफ रखने में इस्तेमाल करता है। साथ ही, नैली में आए हुए कचरों से वेस्ट टू आर्ट के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक स्मृति चित्र भी बनाया गया था। इसमें गया नगर क्षेत्र से एकत्रित कचरों में से प्लास्टिक, कपड़े, ग्लास, माचिस के डब्बे, टूटे हुए कप इत्यादि जो अक्सर फेंक दिए जाते हैं, उसका इस्तेमाल कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चित्र बनाया गया था। नगर आयुक्त कुमार अनुराग द्वारा मुख्यमंत्री को गया नगर निगम के तरफ से उपहार के रूप में इसे दिया गया एवं जिसकी मुख्यमंत्री ने सहराना भी की। इसके साथ हीं नैली अवस्थित प्लांट से जो खाद बनते हैं, उसको भी प्रदर्शित किया गया। वहां के स्थानीय लोगों को इसकी भेंट भी की गई।
इसके साथ हीं, गया में NULM अंतर्गत जीविका दीदियों द्वारा भी प्रदर्शनी लगाई गई थी जहां निगम के विभिन्न वार्डों एवं क्षेत्रों से दीदियों ने अपने स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को प्रदर्शित किया था। मानपुर तरफ के स्वयं सहायता समूह ने गमछे एवं तौलिया इत्यादि। साथ हीं, मधु, अचार, कलाकारी किया हुआ बैग इत्यादि को भी दर्शाया गया था।
गया नगर निगम पहुंचे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 24 प्रशिक्षु अधिकारियों के दल ने श्रमदान कर मोक्षदायिनी फल्गु नदी के तट पर बने सीता पथ की साफ सफाई की। सभी झाड़ू लेकर स्वच्छता का संदेश दिया। रविवार को इन सभी का भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नगर निगम आयुक्त कुमार अनुराग ने नगर निगम के सभागार में स्वागत किया। यहां इन सभी प्रशिक्षु आईएएस का स्वागत करते हुए नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने इस दल को गया नगर निगम के कार्यों और दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद यह दल गया नगर निगम परिसर में बने QR कंट्रोल रूम में पहुंचे। यहां डोर टू डोर कचरे के उठाव से लेकर कचरा ढोने वाले वाहनों में लगे जीपीएस सिस्टम को करीब से देखने के बाद नैली स्थित कचरा प्रबंधन के प्लांट को देखा। ये सभी जानना चाहते थे कि शहर में उठाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कचरों का आखिर क्या किया जाता है यानी ठोस कचरा प्रबंधन की बारीकियों को समझने की कोशिश की।
यहां के बाद यह दल विष्णुपद मंदिर के नजदीक फल्गु नदी पर शमशान घाट से सीताकुंड को जाने वाली सीता पथ की कर्मचारियों के साथ साफ सफाई की। ऐसा करते हुए दल ने शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बने रहने का संदेश दिया। यहां के बाद प्रशिक्षु आईएएस का दल देवघाट, गयाजी डैम आदि को देखा। हालांकि इस दल में शामिल प्रशिक्षु अधिकारियों को अलग अलग ग्रुप में शहर के कई हिस्सों में भ्रमण के लिए निकलना था लेकिन समयाभाव के कारण सभी एकसाथ ही नगर निगम के कार्यकलापों को देखा।
देर शाम विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद सभी बिपार्ड लौट गए। इस भ्रमण और प्रशिक्षण कार्य के दौरान सिटी मैनेजर आशिफ़ सेराज, उप नगर आयुक्त शिवनाथ ठाकुर, स्वछता पदाधिकारी मानव सारंग उर्फ मोनू, नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक चंद्रमोहन उर्फ चिंटू आदि साथ थे।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 24 प्रशिक्षु अधिकारी रविवार को गया नगर निगम पहुंचे। इन सभी का भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नगर निगम आयुक्त कुमार अनुराग ने किया। अपने स्वागत के लिए प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने नगर आयुक्त के प्रति आभार जताते हुए बधाई दी है। गया नगर निगम के सभागार में इन सभी प्रशिक्षु आईएएस का स्वागत करते हुए नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने इस दल को गया नगर निगम के कार्यों के बारे में बताया। इसके बाद यह दल गया नगर निगम क्षेत्र में भ्रमण पर निकल गए हैं। विश्वसनीय स्रोत से मिली जानकारी के अनुसार प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी का दल मेयर के आवास जिस वार्ड नंबर 10 में है वहां जायेगा।
इसके साथ ही वार्ड नंबर 11 के अलावा विष्णुपद क्षेत्र, फल्गु नदी के तट पर देवघाट और सीताकुंड आदि सहित व्यवसायिक वार्डों का भी भ्रमण करेगा। इसी बीच दल को यह सूचना मिल गई कि वार्ड नं 10 एवं 11 में दल को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराने के लिए कुछ लोग तैयारियां कर रहे हैं तो दल को अपने कार्यक्रम में फेरबदल करना पड़ गया। इसके बाद नैली टंचिंग ग्राउंड का अवलोकन करने निकल गए हैं। इस बीच एक बात चर्चा में यह आई कि प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के दल का मेयर के वार्ड में स्वागत की तैयारियां की जा रही थी लेकिन दल के नहीं आने के कारण क्षेत्र के लोग मायूस हो गए।
गया नगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 05 स्थित सूर्य मंदिर, गोविंदपुर में छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ उमड़ती है। निगम क्षेत्र ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में व्रती यहां निर्मित तालाब में सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित करने आते हैं। छठ पर्व के इस पावन मौके पर यहां की व्यवस्था में निगम और प्रशासन का अपेक्षित सहयोग तो नहीं मिलता, लेकिन स्थानीय लोग पूरे समर्पण के साथ व्यवस्था को संभालने का जिम्मा उठाते हैं। चाहे पार्किंग की व्यवस्था हो या घाट की सफाई—हर मोर्चे पर स्थानीय लोग ही आगे बढ़कर योगदान देते हैं। रामशिला-प्रेतशिला मार्ग पर स्थित यह घाट प्रशासन की नजरों से ओझल रहता है। नगर निगम की ओर से यहां सफाई व्यवस्था के लिए सीमित संख्या में कर्मचारी लगाए जाते हैं, जबकि वास्तविक आवश्यकता कहीं अधिक है। यहां तक कि वार्ड नंबर 04 के सफाईकर्मियों को भी विशेषतः सूर्य मंदिर घाट की सफाई में लगाना पड़ता है। जल संसाधन विभाग के अधिकारी अवलोकन के लिए तो आते हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। न ही नगर निगम के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मेयर, या डिप्टी मेयर का यहां आना होता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस घाट को प्रशासनिक रूप से उपेक्षित माना जा सकता है।
प्रशासनिक अनदेखी पर उठ रहे सवाल
रामशिला-प्रेतशिला मार्ग पर स्थित यह घाट प्रशासन की नजरों से ओझल रहता है। नगर निगम की ओर से यहां सफाई व्यवस्था के लिए सीमित संख्या में कर्मचारी लगाए जाते हैं, जबकि वास्तविक आवश्यकता कहीं अधिक है। यहां तक कि वार्ड नंबर 04 के सफाईकर्मियों को भी विशेषतः सूर्य मंदिर घाट की सफाई में लगाना पड़ता है। जल संसाधन विभाग के अधिकारी अवलोकन के लिए तो आते हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। न ही नगर निगम के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मेयर, या डिप्टी मेयर का यहां आना होता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस घाट को प्रशासनिक रूप से उपेक्षित माना जा सकता है।
स्थानीय लोगों का सहयोग बना उम्मीद की किरण
प्रशासन की अनदेखी के बावजूद यहां के लोग अपनी सामर्थ्य से अधिक सहयोग करते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय लोग स्वयं व्यवस्थाओं को संभालते हैं। उनकी मंशा है कि नगर निगम और जिला प्रशासन का थोड़ा सहयोग मिल जाए, तो सूर्य मंदिर घाट को गया का सबसे विकसित और सुंदर छठ घाट बनाया जा सकता है।
प्रशासनिक सहयोग की आवश्यकता
वर्ष में दो बार मनाए जाने वाले छठ पर्व के दौरान यहां दूरदराज से श्रद्धालुओं का आगमन होता है, लेकिन प्रशासनिक सुविधाओं की कमी खलती है। पर्याप्त पुलिस सुरक्षा और सुविधाएं यहां उपलब्ध नहीं कराई जातीं। यदि नगर निगम और प्रशासन इस घाट पर उचित ध्यान दें और बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करें, तो सूर्य मंदिर घाट को गया का एक आदर्श छठ घाट के रूप में विकसित किया जा सकता है।
लोक आस्था का महापर्व छठ का माहौल गया शहर में पूरी तरह भक्तिमय हो चुका है। चारों ओर छठ मईया की महिमा के गीतों की गूंज के बीच, छठ घाटों पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को खरना के बाद छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर और छठ मईया की उपासना की और अब वे निर्जला उपवास में हैं।
छठ पूजा की परंपरा में स्वच्छता और शुद्धता का विशेष महत्व है। इस पुण्य अवसर पर गया नगर निगम और जिला प्रशासन के साथ-साथ कई स्वयंसेवी संस्थाएं भी घाटों की सफाई में योगदान दे रही हैं। बुधवार को गया नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर सफाई कार्य चलता रहा। खासतौर पर, राय विन्देश्वरी घाट और फल्गु नदी किनारे वार्ड नं 20 के पार्षद धर्मेंद्र कुमार और वार्ड नं 14 के पार्षद पप्पू कुमार खुद घाट की सफाई करते नजर आए, उनके साथ सफाई कर्मियों की भी पूरी टीम मौजूद रही। इनके इस सेवा भाव की लोगों ने खूब प्रशंसा की, जिससे प्रभावित होकर अन्य लोग भी इस काम में हाथ बंटाने के लिए आगे आए।
घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब वार्ड पार्षद धर्मेंद्र कुमार घाट की सफाई कर रहे थे, उसी समय नगर निगम के नगर आयुक्त भाप्रसे कुमार अनुराग भी वहां निरीक्षण के लिए पहुंचे। पार्षद को खुद सफाई करते देख उन्होंने उनकी सराहना की। वार्ड पार्षद धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वे हर साल विन्देश्वरी घाट की सफाई में सक्रिय भूमिका निभाते हैं, जिसमें अन्य वार्ड पार्षदों का भी सहयोग मिलता है।
गया नगर निगम और जिला प्रशासन ने व्रतधारियों की सुविधा के लिए सभी छठ घाटों पर व्यापक प्रबंध किए हैं। घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी सुनिश्चित किए गए हैं। प्रशासन ने कुछ घाटों को खतरनाक घोषित कर वहां जाने से बचने की अपील की है, ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस भक्ति और सेवा के माहौल में गया के पार्षदों का यह समर्पण न केवल छठ व्रतियों के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है बल्कि समाज में सफाई के प्रति जागरूकता भी फैलाता है।