Tag: Indian railway

  • ये रेल थानाध्यक्ष का क्वाटर है जो अपने आप में कुछ कही, कुछ अनकही कहानी कह रहा, जानें, क्या #सच है और क्या #झूठ

    देवब्रत मंडल

    कहते हैं कि आदमी झूठ बोल सकता है लेकिन कागज सच बोल देता है। क्योंकि कागज दब सकता है पर मरता नहीं। इस सरकारी भवन की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। कई कहानी को अपने आप में समेटे हुए है, आइये आपको बताते हैं कि क्या सच है जो कागज पर है…

    रेल अभियंत्रण विभाग के अधीन है थानाध्यक्ष का क्वाटर

    ये सरकारी भवन है। वो भी केंद्र सरकार के अधीन रेल मंत्रालय का है। भवन कब और कैसे यह बिहार सरकार के गृह विभाग के अधीन हुआ, यह मालूम नहीं। क्योंकि कोई इस बारे में नहीं बता रहा है। यह भवन गया जंक्शन के अभियंत्रण विभाग के अधीन यानी इसी विभाग के देखरेख में है। इस सरकारी आवास को क्वाटर कहा जाता है। जिसमें गया रेल थाना के एसएचओ रहते हुए आ रहे हैं। जहां तक इसके किराया भुगतान की बात है तो इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई।

    निलंबित रेल थानाध्यक्ष ने कहा-क्वाटर छोड़ दिया है

    जमानत पर जेल से बाहर आए इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने magadhlive से एक संक्षिप्त वार्ता में बताया कि उन्होंने इस क्वाटर को छोड़ दिया है और वे अपने घर पर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सोना लूटकांड में वे निर्दोष हैं। बता दें कि 31 दिसंबर 2025 को इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था और 24 जनवरी 2026 को इन्हें न्यायालय से जमानत मिल गई है।

    आज इस क्वाटर के प्रवेश द्वार पर लगा है ताला

    यह रेलवे क्वाटर गया के इंस्पेक्टर कॉलोनी में है। इस आवास की संख्या 699 है। फोर टाइप के इसी क्वाटर में श्री सिंह निलंबित होने के पहले तक रह रहे थे और रेल थाना के कार्यों और अपने दायित्वों का निष्पादन किया करते थे। फिलहाल इस आवास के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ है।

    सरकारी दस्तावेजों में पूर्व रेल थानाध्यक्ष के ही नाम

    जब magadhlive की टीम इस क्वाटर के बारे में पड़ताल शुरू की तो पता चला कि जिस अभियंत्रण विभाग के अधीन ये क्वाटर है, उस विभाग के सरकारी दस्तावेज पर पूर्व रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार के ही नाम पर आवंटित दिखाया जा रहा है। जबकि संतोष कुमार के स्थानांतरण के बाद इस पद पर दीप नारायण यादव, कमल किशोर सिंह भी कार्य कर चुके हैं और इनके बाद राजेश कुमार सिंह आए। परंतु इन सभी के नाम पर इस क्वाटर के आवंटन होने का जिक्र नहीं है।

    पूर्व रेल थानाध्यक्ष ने बताई ये बात

    इस संबंध में जब पूर्व रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार से magadhlive ने यह जानने की कोशिश की तो उन्होंने बताया कि अब उनके वेतन से इस क्वाटर का HRA(हाउस रेंट अलॉन्स) नहीं काटा जाता है। श्री कुमार फिलहाल रेल जिला पुलिस बल में नहीं हैं। उन्होंने इतना बताया कि जैसे ही  किसी पुलिस पदाधिकारी का गया रेल थानाध्यक्ष के पद पर कार्य करने के लिए DO(जिलादेश निर्गत) होता है तो स्वतः यह क्वाटर उन्हीं के नाम से हो जाता है। परंतु अब तक ऐसा नहीं हुआ है तो मेरी कोई गलती नहीं।

    आखिर क्यों नहीं उत्तराधिकारी के नाम बदले गए

    बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब संतोष कुमार के बाद तीन थानाध्यक्ष की पदस्थापना गया रेल थानाध्यक्ष के पद पर होती गई तो रेल अभियंत्रण विभाग ने क्यों नहीं आते गए एसएचओ का नाम अपने सरकारी दस्तावेज पर इसके उत्तराधिकारियों के नाम में परिवर्तन किया?

    आईओडब्ल्यू ने कहा-इस बारे में पता करके ही कुछ कहेंगे

    अभियंत्रण विभाग के कार्य निरीक्षक जिन्हें इंस्पेक्टर कॉलोनी में बने आवासों की देखरेख की जिम्मेवारी सौंपी गई है, उनसे जब इस प्रकार की होती चली आ रही गलतियों के को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इधर कुछ समय पहले ही इंस्पेक्टर कॉलोनी का प्रभार सौंपा गया है, इसलिए इस बारे में वे विशेष रूप से कुछ नहीं बता पाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बारे में पता करने के बाद ही कुछ बताने की स्थिति में होंगे।

    …और अंत में

    कई सालों से बिजली का बिल भी जमा नहीं हो रहा

    इस क्वाटर नंबर 699 में खपत हो रही बिजली के एवज में विपत्र के भुगतान के बारे में जब रेलवे के विद्युत विभाग से जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि लंबे समय से इस क्वाटर के बिजली बिल का भुगतान नहीं हो रहा है, वहीं रेल थाना भवन का भी बिजली का बिल बकाया चला आ रहा है।

  • ये सरकारी भवन है जो अपने आप में कुछ कही, कुछ अनकही कहानी कह रहा, जानें, क्या सच और क्या झूठ

    देवब्रत मंडल

    कहते हैं कि आदमी झूठ बोल सकता है लेकिन कागज सच बोल देता है। क्योंकि कागज दब सकता है पर मरता नहीं। इस सरकारी भवन की कहानी भी कुछ ऐसी ही कहानी को अपने आप में समेटे हुए है, आइये आपको बताते हैं कि क्या सच है जो कागज पर है…

    रेल अभियंत्रण विभाग के अधीन है थानाध्यक्ष का क्वाटर

    ये सरकारी भवन है। वो भी केंद्र सरकार के अधीन रेल मंत्रालय का है। भवन कब और कैसे यह बिहार सरकार के गृह विभाग के अधीन है यह मालूम नहीं। क्योंकि कोई इस बारे में नहीं बता रहा है। यह भवन गया जंक्शन के अभियंत्रण विभाग के अधीन यानी इसी विभाग के देखरेख में है। इस सरकारी आवास को क्वाटर कहा जाता है। जिसमें गया रेल थाना के एसएचओ रहते हुए आ रहे हैं। जहां तक इसके किराया भुगतान की बात है तो इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई।

    निलंबित रेल थानाध्यक्ष ने कहा-क्वाटर छोड़ दिया है

    जमानत पर जेल से बाहर आए इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने magadhlive से एक संक्षिप्त वार्ता में बताया कि उन्होंने इस क्वाटर को छोड़ दिया है और वे अपने घर पर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सोना लूटकांड में वे निर्दोष हैं। बता दें कि 31 दिसंबर 2025 को इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था और 24 जनवरी 2025 को इन्हें न्यायालय से जमानत मिल गई है।

    आज इस क्वाटर के प्रवेश द्वार पर लगा है ताला

    यह रेलवे क्वाटर गया के इंस्पेक्टर कॉलोनी में है। इस आवास की संख्या 699 है। फोर टाइप के इसी क्वाटर में श्री सिंह निलंबित होने के पहले तक रह रहे थे और रेल थाना के कार्यों और अपने दायित्वों का निष्पादन किया करते थे। फिलहाल इस आवास के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ है।

    सरकारी दस्तावेजों में पूर्व रेल थानाध्यक्ष के ही नाम

    जब magadhlive की टीम इस क्वाटर के बारे में पड़ताल शुरू की तो पता चला कि जिस अभियंत्रण विभाग के अधीन ये क्वाटर है, उस विभाग के सरकारी दस्तावेज पर पूर्व रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार के ही नाम पर आवंटित दिखाया जा रहा है। जबकि संतोष कुमार के स्थानांतरण के बाद इस पद पर दीप नारायण यादव, कमल किशोर सिंह भी कार्य कर चुके हैं और इनके बाद राजेश कुमार सिंह आए। परंतु इन सभी के नाम पर इस क्वाटर के आवंटन होने का जिक्र नहीं है।

    पूर्व रेल थानाध्यक्ष ने बताई ये बात

    इस संबंध में जब पूर्व रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार से magadhlive ने यह जानने की कोशिश की तो उन्होंने बताया कि अब उनके वेतन से इस क्वाटर का HRA(हाउस रेंट अलॉन्स) नहीं काटा जाता है। श्री कुमार फिलहाल रेल जिला पुलिस बल में नहीं हैं। उन्होंने इतना बताया कि जैसे ही  किसी पुलिस पदाधिकारी का गया रेल थानाध्यक्ष के पद पर कार्य करने के लिए DO(जिलादेश निर्गत) होता है तो स्वतः यह क्वाटर उन्हीं के नाम से हो जाता है। परंतु अब तक ऐसा नहीं हुआ है तो मेरी कोई गलती नहीं।

    आखिर क्यों नहीं उत्तराधिकारी के नाम बदले गए

    बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब संतोष कुमार के बाद तीन थानाध्यक्ष की पदस्थापना गया रेल थानाध्यक्ष के पद पर होती गई तो रेल अभियंत्रण विभाग ने क्यों नहीं आते गए एसएचओ का नाम अपने सरकारी दस्तावेज पर इसके उत्तराधिकारियों के नाम में परिवर्तन किया?

    आईओडब्ल्यू ने कहा-इस बारे में पता करके ही कुछ कहेंगे

    अभियंत्रण विभाग के कार्य निरीक्षक जिन्हें इंस्पेक्टर कॉलोनी में बने आवासों की देखरेख की जिम्मेवारी सौंपी गई है, उनसे जब इस प्रकार की होती चली आ रही गलतियों के को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इधर कुछ समय पहले ही इंस्पेक्टर कॉलोनी का प्रभार सौंपा गया है, इसलिए इस बारे में वे विशेष रूप से कुछ नहीं बता पाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बारे में पता करने के बाद ही कुछ बताने की स्थिति में होंगे।

    …और अंत में

    कई सालों से बिजली का बिल भी जमा नहीं हो रहा

    इस क्वाटर नंबर 699 में खपत हो रही बिजली के एवज में विपत्र के भुगतान के बारे में जब रेलवे के विद्युत विभाग से जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि लंबे समय से इस क्वाटर के बिजली बिल का भुगतान नहीं हो रहा है, वहीं रेल थाना भवन का भी बिजली का बिल बकाया चला आ रहा है।

  • रनिंग स्टाफ ट्रेनों के संरक्षित एवं सुरक्षित संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इनकी सुविधाओं में कमी न रहे

    पूर्व मध्य रेल के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी ने गया में किया व्यापक निरीक्षण

    देवब्रत मंडल

    पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी (पीसीएसओ) दीपक कुमार झा शनिवार को गया जंक्शन पहुंचे। जिन्होंने रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध संरक्षा(सेफ्टी) से संबंधित व्यवस्थाओं, यात्री सुविधाओं और परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य संरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करना तथा ट्रेन परिचालन को पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू बनाना था।

    रनिंग रूम, क्रू लॉबी आदि सहित कई कार्यालय का निरीक्षण

    पीसीएसओ श्री झा ने रनिंग रूम का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने लोको पायलटों और रनिंग स्टाफ के विश्राम, स्वच्छता, खानपान एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधीनस्थ अधिकारियों व पर्यवेक्षक स्तर के रेलकर्मियों को निर्देश दिया कि रनिंग स्टाफ की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी न रहे, क्योंकि यही स्टाफ ट्रेनों के संरक्षित एवं सुरक्षित संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने क्रू-लॉबी का निरीक्षण किया। यहां मौजूद कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी समझा।

    संरक्षा एवं सुरक्षा मानकों का भी किया मूल्यांकन

    इसके बाद दीपक कुमार झा ने स्टेशन परिसर और विभिन्न प्लेटफार्मों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए संकेतक, सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच की। साथ ही फुट ओवर ब्रिज का भी जायजा लिया और यात्रियों की आवाजाही, रेलिंग, सीढ़ियों की स्थिति तथा सुरक्षा मानकों का मूल्यांकन किया। उन्होंने कहा कि फुट ओवर ब्रिज यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसकी नियमित जांच और रखरखाव आवश्यक है।

    ट्रेनों के परिचालन पूर्व अच्छी तरह सिस्टम की जांच करें


    निरीक्षण के दौरान पीसीएसओ श्री झा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि ट्रेन परिचालन से पहले हर सिस्टम की पूरी तरह जांच करना अनिवार्य है। सिग्नलिंग सिस्टम, ट्रैक, कोच, इंजन और अन्य तकनीकी उपकरणों की जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि छोटी सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए सुरक्षा के प्रति हमेशा सतर्क रहना जरूरी है।

    गया जंक्शन

    यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता

    उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और सतत निगरानी आवश्यक है। पीसीएसओ ने स्टेशन पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को भी अलर्ट रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने की बात कही।

    इन सभी रेल पदाधिकारी व रेलकर्मियों की रही मौजूदगी

    निरीक्षण के क्रम में इनके साथ डीडीयू मंडल के सीनियर डीईई(ऑपरेशन) अमन कुमार, सीनियर डीएसटीई शेखर जायसवाल, डीएमई(मेमू शेड) ए. के. गुप्ता, गया जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक बिनोद कुमार सिंह, एसएस-2 मिथिलेश कुमार, एसएस संतोष कुमार, यातायात निरीक्षक वीवी पांडेय, आरपीएफ के पदाधिकारी व जवान सहित अन्य रेलकर्मी भी मौजूद रहे।

    अवैध पार्किंग

    … और अंत में

    इनकी मौजूदगी में दिखी यहां अनियमितताएं

    एक तरफ जहां प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री जहां गया जंक्शन के हर उन जगहों पर गए, जो रेल संरक्षा और सुरक्षा के साथ साथ यात्री सुविधाओं से जुड़े थे। लेकिन गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 1/सी के बगल में यात्रियों के आने जाने के लिए बनाई गई सड़क के दोनों तरफ ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा यहां इनकी मौजूदगी में भी लगे थे। हालांकि यह पार्किंग स्थल नहीं है, जैसा कि रेलकर्मियों ने बताया। बावजूद हर दिन यहां पर वाहन लगे होते हैं, जहां से पार्किंग शुल्क चालकों से लिया जा रहा है। जबकि पास में ही रेलवे सुरक्षा बल के सहायक कमांडेंट और पोस्ट प्रभारी के कार्यालय तथा रेल पुलिस के सर्किल इंस्पेक्टर के आवास भी हैं

  • डीडीयू मंडल का बढ़ाया मान, गया मेमू शेड के एसएसई मो. इकरामुल अंसारी अतिविशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से नवाजे गए

    देवब्रत मंडल

    रेल सुरक्षा, परिचालन दक्षता और संरचनात्मक विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए पूर्व मध्य रेल के आठ कर्मियों को ‘अतिविशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2025’ से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट सुरक्षा प्रदर्शन के लिए पूर्व मध्य रेल को ‘सुरक्षा शील्ड’ भी प्रदान की गई। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देशभर के विभिन्न जोन से जुने गए 100 कर्मियों को अतिविशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया।

    पूर्व मध्य रेल के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार ने रेलमंत्री के हाथों यह दक्षता शील्ड प्राप्त किया। वहीं डीडीयू मंडल के गया मेमू शेड के वरीय अनुभाग अभियंता मो. इकरामुल अंसारी को उत्कृष्ट सेवा के लिए ‘अतिविशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। इनकी इस उपलब्धि पर गया के रेलकर्मियों ने श्री अंसारी को बधाई दी है।

    मो. इकरामुल अंसारी ने तीन फेज मेमू का रखरखाव बेहतर तरीके से किया। गया मेमू शेड में सीनियर सेक्शन इंजीनियर मो. इकरामुल अन्सारी ने 16 नवंबर, 2021 को मेमू शेड गया से जुड़कर इसके निर्माण के दौरान सभी मशीनों तथा संयंत्रों का कमीशनिंग कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया। इन्होंने सात कर्मचारियों की टीम के साथ प्रशासनिक, सामग्री तकनीकी दायित्वों को संभालते हुए तीन फेज मेमू का रखरखाव शुरू किया। इन्होंने हार्टिंग कपलर स्थापित किए और टीसीसी से मेन ट्रांसफार्मर तक रिवायरिंग करके 218171 यूनिट को पुनः चालू किया। स्टाफ तथा ड्राइवरों को तीन फेज मेमू के रखखाव के लिए आईए शेड्यूल तथा प्रमुख ओवरहाल में प्रशिक्षित किया, जिससे परिचालनिक विश्वसनीयता में सतत संवर्धन हुआ।

  • गया से खुलने वाली और गया जंक्शन से होकर गुजरने वाली सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए, देखें किराया तालिका

    देवब्रत मंडल

    जैसा कि आप को magadhlive news जानकारी दे चुका है कि 26 दिसंबर 2025 से ट्रेनों के किराए में आंशिक संशोधन एवं वृद्धि कर दी गई है। रेलयात्रियों की सुविधा के लिए एवं अपडेट जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए गया जंक्शन से खुलने वाली तथा गया जंक्शन से होकर गुजरने वाली महत्वपूर्ण स्थान(स्टेशनों) के किराए की सूची स्थानीय बुकिंग पर्यवेक्षक रंजीत कुमार ने जानकारी दी है। डीडीयू मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर सीबीएस ने यह जानकारी साझा की है ताकि यात्रियों को यात्रा प्रारंभ करने से पहले किसी तरह की असुविधा न हो।

    देखें किराया तालिका जो 26 दिसंबर से लागू हो गया है

    ये किराया सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के हैं

    पहले(₹)                            अब(₹)

    NDLS(नई दिल्ली) -300-320
    RFJ- (रफीगंज) 30-35
    LDH-(लुधियाना) 350- 380
    BBU-(भभुआ) 70-75
    MAS- (मद्रास) 495-535
    JHD- (जहानाबाद) 30-35
    GIMB-गांधीधाम) 445-495
    DHN-(धनबाद) 95-100
    KQR-(कोडरमा) 45-50
    ADI- (अहमदाबाद) 445- 495
    DDU-(डीडीयू) 95-100
    HWH-(हावड़ा) 170-180
    LTT-(लोकमान्य तिलक) 435- 470
    JP-(जयपुर) 310- 330
    Aii-(अजमेर) 335- 360
    AF-(आगरा फोर्ट) 255- 275
    PURI-(पुरी) 245- 290
    BBS- (भुवनेश्वर) 260 -275
    BSB- (भभुआ) 100- -105
    LKO-(लखनऊ) 180- 195(एक्सप्रेस का)

  • 26 दिसंबर से रेलयात्रा शुरू करने जा रहे हैं तो किराया के लिए ये जानना जरूरी है, नई दर लागू

    देवब्रत मंडल

    स्टेशनों पर प्रदर्शित किराया सूची भी 26.12.2025 से प्रभावी नए किरायों के अनुरूप अद्यतन की जाएगी

    यात्रियों पर न्यूनतम प्रभाव: शयनयान और प्रथम श्रेणी साधारण में केवल 1 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी

    एसी एवं नॉन-एसी श्रेणियों में मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में संशोधन 2 पैसे प्रति किमी तक सीमित वृद्धि

    किराया युक्तिसंगत बनाने के तहत आरक्षण शुल्क या सुपरफास्ट शुल्कों में कोई बदलाव नहीं; जीएसटी प्रयोज्यता और किराया पूर्णांकन नियम भी अपरिवर्तित

    संशोधित किराया केवल 26 दिसंबर 2025 से बुक किए गए टिकटों पर लागू होगा, पहले से बुक टिकटों पर भविष्य की यात्रा के लिए भी कोई प्रभाव नहीं

    रेलवे ने यात्रियों के लिए किराया वहनीय बनाने और परिचालन की स्थिरता के बीच संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से 26 दिसंबर 2025 से अपने यात्री किराया ढांचे को युक्तिसंगत बना दिया है।

    संशोधित किराया संरचना के तहत उपनगरीय सेवाओं और सीजन टिकटों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिसमें उपनगरीय और गैर-उपनगरीय दोनों मार्ग शामिल हैं।

    साधारण नॉन-एसी (गैर-उपनगरीय) सेवाओं के लिए द्वितीय श्रेणी साधारण, स्लीपर श्रेणी साधारण और प्रथम श्रेणी साधारण में किराए को श्रेणीबद्ध तरीके से युक्तिसंगत बनाया गया है।

    साधारण द्वितीय श्रेणी में 215 किमी तक की यात्राओं के लिए किराए में कोई वृद्धि नहीं है, जिससे कम दूरी और दैनिक यात्रियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। 216 किमी से 750 किमी तक की दूरी के लिए किराया 5 रुपये बढ़ाया गया है। इससे अधिक दूरी की यात्राओं के लिए वृद्धि चरणबद्ध तरीके से लागू की गई है- 751 किमी से 1250 किमी के बीच की दूरी के लिए 10 रुपये, 1251 किमी से 1750 किमी के बीच की दूरी के लिए 15 रुपये और 1751 किमी से 2250 किमी के बीच की दूरी के लिए 20 रुपये।

    स्लीपर श्रेणी साधारण और प्रथम श्रेणी साधारण में गैर-उपनगरीय यात्राओं के लिए किराए में प्रति किलोमीटर 1 पैसे की दर से एकसमान संशोधन किया गया है, जिससे किराए में क्रमिक और सीमित वृद्धि सुनिश्चित हुई है।

    मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में नॉन-एसी और एसी दोनों श्रेणियों में किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसमें स्लीपर क्लास, फर्स्ट क्लास, एसी चेयर कार, एसी थ्री-टियर, एसी टू-टियर और एसी फर्स्ट क्लास शामिल हैं। उदाहरण के तौर पर नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस कोच में 500 किलोमीटर की यात्रा के लिए यात्रियों को लगभग 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

    तेजस राजधानी, राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, हमसफर, अमृत भारत, तेजस, महामाना, गतिमान, अंत्योदय, गरीब रथ, जन शताब्दी, युवा एक्सप्रेस, नमो भारत रैपिड रेल और साधारण गैर-उपनगरीय सेवाओं (जहां लागू हो, एसी एमईएमयू/डीईएमयू को छोड़कर) सहित प्रमुख रेल सेवाओं के मौजूदा मूल किरायों को अनुमोदित श्रेणीवार मूल किराया वृद्धि के अनुरूप संशोधित किया गया है। यह संशोधन सभी श्रेणियों में समान रूप से और एक क्रमबद्ध तरीके से किया गया है।

    गौरतलब है कि आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट अधिभार या अन्य सहायक शुल्कों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, ये सभी मौजूदा नियमों के अनुसार ही लागू रहेंगे। जीएसटी की प्रयोज्यता अपरिवर्तित रहेगी और किराए को प्रचलित मानदंडों के अनुसार किराय का पूर्णांकन जारी रहेगा।

    संशोधित किराया केवल 26 दिसंबर 2025 को या उसके बाद बुक किए गए टिकटों पर लागू होगा। इस तिथि से पहले बुक किए गए टिकटों पर, चाहे यात्रा प्रभावी तिथि के बाद ही क्यों न हो, कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।

  • गया जंक्शन: विशेष टिकट चेकिंग अभियान में  344 पकड़े गए, एक लाख 64 हजार 340 रुपये वसूला गया जुर्माना

    देवब्रत मंडल

    चेकिंग अभियान दल

    डीडीयू मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक के दिशानिर्देश में इन दिनों लगातार टिकट चेकिंग अभियान चल रहा है। अभियान का उद्देश्य यात्रियों को टिकट लेकर, पर्याप्त टिकट के साथ रेलयात्रा करने के लिए सजग करना है।
    इस अभियान व उद्देश्यों को लेकर गया जंक्शन पर गया से खुलने वाली तथा गया से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों में सघन टिकट चेकिंग की गई। गया जंक्शन पर इस अभियान का नेतृत्व सीआईटी(प्रशासन) आर. आर. सिन्हा कर रहे थे।
    इस अभियान में गया स्टेटिक के टिकट चेकिंग कर्मचारियों ने 88 मामले पकड़े, इसके अलावा स्क्वाड की टीम ने 82, स्पेशल स्क्वाड की टीम ने 29 तथा ओपेन स्क्वाड की टीम ने 32 मामले पकड़े।

    यात्रियों के टिकट जांच करती टीम


    रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि इस दौरान ट्रेन नंबर 63291, 13244, 63356, 63368, 12365, 13152, 12382, 13305, 63241, 63246, 63243, 63248, 13023, 13024, 13554, 12397,12802 ट्रेनों में टिकटों की जांच की गई।
    इस अभियान के दौरान कुल 344 बेटिकट व अपर्याप्त टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों से 1,64,340 रुपए बतौर जुर्माना वसूला गया।
    इधर, टिकट चेकिंग अभियान का असर टिकट बुकिंग काउंटर, एटीवीएम पर पड़ा। जहां आम दिनों की तुलना में अधिक टिकटों की बिक्री में वृद्धि हुई। रेल प्रशासन ने यात्रियों से टिकट तथा पर्याप्त टिकट के साथ ट्रेन में सफर करने की अपील की है।

  • गया जंक्शन: किसी भी समय हड़ताल पर जा सकते हैं ट्रेन के कोच अटेंडेंट, दो महीने का वेतन नहीं मिला, संवेदक कर रहे टाल मटोल

    देवब्रत मंडल

    वाशिंग पिट लाइन पर खड़ी ट्रेन

    एक तरफ रेलवे स्लीपर कोच के यात्रियों को बेडरॉल की सुविधा प्रदान कर रही है तो दूसरी तरफ एसी कोच में बेडरॉल उपलब्ध करा रहे कोच अटेंडेंट को कई महीनों से वेतन नहीं दिया जा रहा है। ताजा मामला पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल के गया जंक्शन से खुलने वाली ट्रेनों के अटेंडेंट से जुड़ा हुआ है। कोच अटेंडेंट का काम कर रहे मजदूरों की आजीविका पर असर पड़ रहा है।

    नियमित रूप से कभी नहीं होता वेतन का भुगतान

    एक कोच अटेंडेंट ने बताया कि अक्टूबर और नवंबर महीने का वेतन नहीं मिला। अब दिसंबर भी आधा गुजर रहा है। ऐसे में अटेंडेंट के समक्ष आर्थिक समस्याएं पैदा हो गई। बार बार संवेदक द्वारा वेतन देने के नाम पर टाल मटोल कर रहे हैं। साल में कई बार ऐसा हुआ है कि समय पर वेतन का भुगतान करने में संवेदक घंटी सिंह, उनके स्थानीय कर्मचारी कृष्णा सिंह, सुभाष कुमार बहला फुसलाकर कर्मचारियों को मनवा लेते हैं।

    चार ट्रेनों में ये सभी अटेंडेंट करते हैं कार्य

    गया जंक्शन से खुलने वाली तीन ट्रेनों में ये सभी अटेंडेंट एसी कोच में यात्रियों को चादर, कंबल, तकिया एवं इसके कवर उपलब्ध कराने का काम करते हैं। कभी कभी तो कुछ यात्री ऐसे होते हैं जो बेडरॉल में मिलने वाली कुछ वस्तुओं को लेकर चल देते हैं, खामियाजा भुगतना पड़ता हैं इन कोच अटेंडेंट को। राशि इनकी मजदूरी से काट ली जाती है। इन कर्मचारियों का कहना है कि अन्य जगहों पर अटेंडेंट को खाने पीने की राशि भी संवेदक दिया करते हैं लेकिन यहां कुछ नहीं मिलता है।

    45-50 कोच अटेंडेंट यहां कर रहे कार्य

    गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस, गया-चेन्नई एक्सप्रेस तथा गया-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस तथा गया-नई दिल्ली क्लोन(स्पेशल)एक्सप्रेस में ये सभी अटेंडेंट काम करते हैं। फिलहाल गया-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन स्थगित कर दिया गया है। इन ट्रेनों में काम कर रहे कोच अटेंडेंट ने बताया कि कई ऐसे लोग हैं जिन्हें 8-10 दिन बाद किसी एक ट्रेन में ड्यूटी लगाई जाती है। जबकि फेरे के अनुसार इन्हें वेतन दिया जाता है। इनकी संख्या करीब 45-50 के आसपास है।

    कभी भी हड़ताल पर जाने की बात कह रहे अटेंडेंट

    एक अटेंडेंट ने बताया कि अक्टूबर का वेतन 10 नवंबर को देने का वादा किया गया, वो पूरा नहीं हुआ। नवंबर के वेतन के लिए जल्द भुगतान की बात कही गई लेकिन नहीं हो सका है और अब दिसंबर में 14 दिन बीत गए हैं लेकिन भुगतान के लिए टाल मटोल किया जा रहा है। यदि भुगतान नहीं हुआ तो पूर्व की तरह हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

  • गया जंक्शन:ऑटो स्टैंड के ठीकेदार के विरुद्ध मामला ऊपर तक जा पहुंचा, रेल थाना व आरपीएफ में भी दी गई तहरीर

    देवब्रत मंडल

    रेलवे स्टेशन परिसर में लगे ऑटो व ई रिक्शा

    गया जंक्शन के डेल्हा साइड में ऑटो स्टैंड के संवेदक के विरुद्ध मामला ऊपर तक पहुंच गया है। गुरुवार को इस स्टैंड पर ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा चालकों से ₹ 50/- स्टैंड शुल्क वसूलने के विरोध में एकजुट हो गए हैं। अब ठीकेदार से आर पार करने के मूड में हैं। इस संबंध में मगध प्रमंडल आयुक्त, डीएम, एसएसपी, रेल पुलिस अधीक्षक, रेल पुलिस उपाधीक्षक, डेल्हा थानाध्यक्ष, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक एवं रेल थानाध्यक्ष को एक ज्ञापन शुक्रवार को सौंपे गए हैं। इन सभी अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई गई है।

    हर महीने शुल्क में कर दी जाती है वृद्धि

    शिक्षित बेरोजगार ऑटो/टोटो चालक संघ गया के राजकुमार ने अधिकारियों से कहा है कि दो माह पहले पूर्व मध्य रेलवे, डेल्हा गया जंक्शन के थ्री-व्हिलर ऑटो पार्किंग शुल्क में तीस रूपया से 10 रूपया बढ़ाकर 40 रूपया कर दिया था। दिनांक 11.12.2025 समय सुबह 6:00 बजे पूर्व मध्य रेलवे, डेल्हा, गया जंक्शन के थ्री व्हिलर ऑटो पार्किंग शुल्क में मैक क्रंच फूड्स प्राईवेट लिमिटेड द्वारा उनके कर्मचारियों के माध्यम से ऑटो/टोटो का पार्किंग शुल्क में फिर से 10 रूपया की बढ़ोतरी करके टोटल 50 रूपया प्रति ऑटो/टोटो की वसूली की जा रही है, जो नियम के विरूद्ध है।

    एग्रीमेंट से दोगुनी राशि वसूलने की बात

    राजकुमार ने बताया है कि सिनियर डीसीएम, डीडीयू द्वारा जो ठेकेदारी का एग्रिमेंट की गयी है, उससे दुगना रूपए की वसूली की जा रही है। जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा है कि ऑटो रिक्शा चालक एवं ऑटो/टोटो चालक संघ इस नाजायाज वसूली का विरोध किया तो ठेकेदार के गुंडों के द्वारा ऑटो चालक के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की गयी है।

    ठीकेदार के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग

    अधिकारियों से अनुरोध किया है कि नियमानुसार जो पार्किंग शुल्क है वह वसूली की जाय। साथ ही साथ अवैध वसूली पर रोक लगाने की कृपा की जाय। आगे यह भी कहा है कि ठेकेदार गुंडों के द्वारा लगातार हम सब को धमकी दी जा रही है कि 24 घंटा का पार्किंग शुल्क 100 रूपया प्रति ऑटो/टोटो को देना होगा। नहीं देने पर मारने एवं जबरन रूपया छीनने की धमकी दी जा रही है। इस पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई ताकि भविष्य में कोई घटना दुर्घटना ना हो।

    गया जंक्शन के पूर्वी भाग के ऑटो रिक्शा स्टैंड

    बहुत जल्द यही एजेंसी इधर भी वसूलेगा शुल्क

    इधर, रेलवे सूत्रों ने बताया कि गया जंक्शन के पूर्वी भाग में ऑटो स्टैंड का ठीका उसी एजेंसी को मिल गया है। 10 दिसंबर को हुई निविदा के शर्तों के अनुसार एक साल के जल्द ही वसूली का आदेश जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि 28 नवंबर से पूर्वी भाग में लगने वाले ऑटो व ई रिक्शा चालकों से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। इस तरह के आदेश रेल प्रशासन ने पूर्व के संवेदक की समय सीमा समाप्त होने पर जारी किया था।

    चालकों को संवेदक द्वारा दी जा रही रसीद

    दी जा रही रसीद पर शुल्क अंकित नहीं

    गया जंक्शन के डेल्हा साइड में ऑटो/ई रिक्शा स्टैंड पर चालकों से जो राशि ली जाती है, उस पर भुगतान की जा रही राशि का जिक्र नहीं किया जाता है और न तो कहीं पर रेट चार्ट सार्वजनिक किया गया है। ऑटो रिक्शा चालकों का कहना है कि यह भी एक धोखाधड़ी है। वहीं यहां से बसें भी चलती है, जिससे उन्हें पैसेंजर्स काफी कम ही मिलते हैं और ऊपर से अब तो धमकी भी मिलने लगी है। ऐसे में बेरोजगार ऑटो चालक जाएं कहां।

    इन सभी अधिकारियों को अवगत कराया गया

    1 आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया।

    1. सिनियर DCM मुगलसराय
    2. पुलिस अधीक्षक रेल, गया।
    3. पुलिस उपाधीक्षक रेल, गया।
    4. जिला पदाधिकारी, गया
    5. वरीय पुलिस अधीक्षक, गया।
    6. R.P.F. थाना, गया।
    7. डेल्हा थाना, गया एवं रेल थानाध्यक्ष, गया
  • गया जंक्शन: खानपान स्टाल पर बड़ा ही गड़बड़झाला, 35 रुपए का केक 50 रुपये में, पूरी कहानी जान आप रह जाएंगे हैरान

    देवब्रत मंडल

    पहले इस तस्वीर पर अंकित दर को गौर से देखे

    गया जंक्शन पर रेलवे द्वारा संचालित खान पान के स्टॉल पर बड़ा ही गड़बड़झाला है। एक ओर जहां रेल नीर खुलेआम 15 रुपए में बेचे जा रहे हैं तो वहीं केक के पैकेज पर अंकित मूल्य को मिटा कर अधिक कीमत यात्रियों से वसूले जाते हैं। इसकी पूरी कहानी जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे कि कैसे ये सभी यात्रियों को लूटने में तनिक भी संकोच नहीं करते हैं।

    मामला इसी महीने के 10 तारीख की है

    मामला 10 दिसंबर 2025 की है। इस दिन गया में बिहार पुलिस में सिपाही(चालक) पद पर भर्ती की परीक्षा आयोजित हुई थी। इस दिन गया जंक्शन पर काफी भीड़ थी। हजारों अभ्यर्थी विभिन्न जिले से गया आए थे और परीक्षा संपन्न होने के बाद ट्रेन से अपने अपने घरों को जाने के लिए प्लेटफॉर्म पर थे।

    अंकित मूल्य देख कर यात्री का दिमाग हिल गया

    एक यात्री रवि रंजन महतो ने गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 05 के एक स्टॉल से खाने के लिए एक केक खरीदा। रंजन महतो से केक की कीमत 50 रुपये की मांग की गई। तब रंजन महतो ने इसका विरोध किया। कुछ देर तक इनके और स्टॉल के कर्मचारी के बीच नोकझोंक हुई। जब केक के पैकेट पर अंकित मूल्य दिखाने को कहा तो इनका दिमाग हिल गया।

    अब इस तस्वीर पर अंकित कीमत को देखें

    आगे जो हुआ, ये हैरान करने वाली थी

    पीड़ित यात्री रंजन ने कहा कि पैकेट पर अंकित वास्तविक कीमत को कुछ इस तरह मिटार कर 50/- रुपए कर दिया था। जिसे आप इस खबर के साथ लगी दो तस्वीरों को देखेंगे तो पता चल जाएगा।

    विवादास्पद केक और वास्तविक केक को जब्त किया गया

    इस हंगामे और विवाद की सूचना  गया जंक्शन के जिम्मेदार रेलकर्मियों तक पहुंची। एक टीम इस स्टॉल पर पहुंची तो पाया कि एक केक की वास्तविक कीमत 35.50/- है लेकिन दुकानदार ने आगे के 35 मुद्रित को मिटार दिया था और शेष 50 पैसे को ही बता दिया कि इसकी कीमत 50 रुपए है। इसके बाद दोनों केक को जब्त किया गया।

    यात्री ने लिखित रूप में दर्ज कराई शिकायत

    रेल यात्री रवि रंजन महतो ने बताया कि वे प्लस टू जिला स्कूल, गया के केंद्र पर परीक्षा देने के बाद ट्रेन संख्या 22358 गया-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से रांची से जाने वाले थे। प्लेटफॉर्म पर एक स्टॉल से केक खरीदा था, जिसकी कीमत 50 रुपये दुकानदार मांग रहा था। जबकि केक के पैकेज पर अंकित वास्तविक मूल्य को मैन्युप्लेट कर दिया गया था। जिसकी उन्होंने लिखित शिकायत गया जंक्शन पर संबंधित कार्यालय में की है।

    …और अंत में

    बड़ा सवाल है कि इस तरह की अनियमितता को देखने के लिए यहां वाणिज्य विभाग के पर्यवेक्षक स्तर के कर्मचारी की प्रतिनियुक्ती की गई है। बराबर डीडीयू और पूर्व मध्य रेल मुख्यालय से वाणिज्य विभाग के अशिकारियों का निरीक्षण हुआ करते हैं। यात्रियों से अधिक कीमत वसूली करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश जारी किया जा रहा है तो फिर आखिर इतनी हिम्मत और दिलेरी के साथ गड़बड़ी की जा रही है तो एक प्रश्न चिन्ह लग रहा है कि आखिर कैसे ये सब हो रहा है?