Tag: Indian railway

  • नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एवं नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्स. पर पथराव, कई कोच के शीशे टूटे, जांच शुरू

    देवब्रत मंडल

    प्रतीकात्मक फोटो

    पूर्व मध्य रेल के गया-डीडीयू रेलखंड पर दो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं हुई हैं। पहली घटना नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस में हुई और दूसरी घटना नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस में हुई है। ये घटनाएं गया-डीडीयू रेलखंड पर सोननगर-चिरैला एवं पहलेजा-डेहरी स्टेशनों के बीच हुई है। दोनों घटनाओं में कई कोचों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि इन घटनाओं में किसी भी यात्री को चोट नहीं पहुंची।

    घटनाओं का विवरण:

    • 12314 नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस: यह घटना सोननगर और चिरैला स्टेशन के बीच हुई, जिसमें सात कोचों के शीशे टूट गए। जिसमें पैंट्री कार भी शामिल हैं।
    • 12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस: यह घटना पहलेजा और डेहरी-ऑन-सोन स्टेशनों के बीच हुई, जिसमें दो से तीन कोचों के शीशे क्षतिग्रस्त हुए।

    जांच और कार्रवाई:

    • इस घटना की जानकारी मिलते ही रेल महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के फोन की घंटियां बजने शुरू हो गए। चुकि घटना अल सुबह ही हो गई थी, जिसको लेकर संबंधित पदाधिकारियों की नींद हराम हो गई। जिसकी उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
    • इस संबंध में आरपीएफ के सहायक कमांडेंट हरमंगत सिंह से जानकारी प्राप्त करना चाहा तो उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। बाद में पता चला कि श्री सिंह छुट्टी पर हैं।
    • इस घटना के बाद दोनों राजधानी एक्सप्रेस गया जंक्शन पर पहुंची। दोनों राजधानी एक्सप्रेस के क्षतिग्रस्त कोचों के शीशों की जांच की गई। जांच में दोनों ट्रेन के कई कोच के शीशे क्षतिग्रस्त पाए गए।
    • जिस दो जगहों पर इतनी बड़ी घटना(राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी) हुई। अब इस बात की जांच की जा रही है कि किसी विशेष समूह के द्वारा सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम देने के लिए लोग रेलवे लाइन के किनारे एकत्र हुए थे या फिर ऐसा करने वाले लोगों की मंशा कुछ और ही थी।
    • 03 अक्टूबर तक ट्रेनों को सुरक्षित पास कराने के लिए रणनीति तैयार की गई है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि दशहरा पर्व को लेकर सभी ट्रेनों को सुरक्षित पास कराने के लिए शार्प लुक आउट की जगह से गुजरने वाली ट्रेनों की गति कम करके परिचालन करने और ऐसे जगहों पर पायलट (चालक) को लगातार सीटी बजाना है।
    • चिन्हित स्थलों से ट्रेनों के गुजरने के वक्त सुरक्षा बलों को सतर्क रहते हुए अवांछित लोगों पर नजरें रखने का निर्देश दिया गया है और साथ में आपात स्थिति में ही छुट्टी पर जाने की इजाजत दी जाएगी। ऐसे में सब डिविजनल क्षेत्र के पदाधिकारी का छुट्टी पर चले जाना भी सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़े कर रहा है।

    पिछली घटनाएं:

    डीडीयू मंडल के डेहरी-ऑन-सोन के परिचालन विभाग से जुड़े एक जिम्मेदार कर्मचारी ने बताया कि कुछ समय पहले वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर मारने की घटना हुई थी।

    • 22 मई 2025 को गया-डीडीयू रेलखंड पर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटना हुई थी, जिसमें ट्रेन के इंजन का शीशा टूट गया था।
    • 26/27 जून 2025 को आनंद विहार-कोलकाता दुरंतो एक्सप्रेस में काष्ठा-परैया स्टेशन के बीच कई कोचों के यात्रियों के सामान की चोरी हुई थी। इस घटना का उद्भेदन कर लिया गया है।

    देखा जाए तो इस मंडल अंतर्गत रेल की खाली पड़ी भूमि पर अतिक्रमण के कारण रेल राजस्व को सीधा आर्थिक नुकसान हो रहा है और इसका लाभ व्यक्तिगत तौर पर कोई और उठा रहा है। वहीं अवैध वेंडरों द्वारा लाइसेंसी वेंडरों को धमकियां मिल रही है लेकिन अवैध वेंडिंग का काम जारी है। हाल ही में इस बात की शिकायत रेल मंत्री तक पहुंच चुकी है।

  • नई दिल्ली-रांची राजधानी एवं नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्स. पर पथराव, कई कोच के शीशे टूटे, जांच शुरू

    देवब्रत मंडल

    प्रतीकात्मक फोटो

    पूर्व मध्य रेल के गया-डीडीयू रेलखंड पर दो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं हुई हैं। पहली घटना नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस में हुई और दूसरी घटना नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस में हुई है। ये घटनाएं गया-डीडीयू रेलखंड पर सोननगर-चिरैला एवं पहलेजा-डेहरी स्टेशनों के बीच हुई है। दोनों घटनाओं में कई कोचों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि इन घटनाओं में किसी भी यात्री को चोट नहीं पहुंची।

    घटनाओं का विवरण:

    • 12314 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस: यह घटना सोननगर और चिरैला स्टेशन के बीच हुई, जिसमें सात कोचों के शीशे टूट गए। जिसमें पैंट्री कार भी शामिल हैं।
    • 12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस: यह घटना पहलेजा और डेहरी-ऑन-सोन स्टेशनों के बीच हुई, जिसमें दो से तीन कोचों के शीशे क्षतिग्रस्त हुए।

    जांच और कार्रवाई:

    • इस घटना की जानकारी मिलते ही रेल महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के फोन की घंटियां बजने शुरू हो गए। चुकि घटना अल सुबह ही हो गई थी, जिसको लेकर संबंधित पदाधिकारियों की नींद हराम हो गई। जिसकी उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
    • इस संबंध में आरपीएफ के सहायक कमांडेंट हरमंगत सिंह से जानकारी प्राप्त करना चाहा तो उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। बाद में पता चला कि श्री सिंह छुट्टी पर हैं।
    • इस घटना के बाद दोनों राजधानी एक्सप्रेस गया जंक्शन पर पहुंची। दोनों राजधानी एक्सप्रेस के क्षतिग्रस्त कोचों के शीशों की जांच की गई। जांच में दोनों ट्रेन के कई कोच के शीशे क्षतिग्रस्त पाए गए।
    • जिस दो जगहों पर इतनी बड़ी घटना(राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी) हुई। अब इस बात की जांच की जा रही है कि किसी विशेष समूह के द्वारा सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम देने के लिए लोग रेलवे लाइन के किनारे एकत्र हुए थे या फिर ऐसा करने वाले लोगों की मंशा कुछ और ही थी।
    • 03 अक्टूबर तक ट्रेनों को सुरक्षित पास कराने के लिए रणनीति तैयार की गई है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि दशहरा पर्व को लेकर सभी ट्रेनों को सुरक्षित पास कराने के लिए शार्प लुक आउट की जगह से गुजरने वाली ट्रेनों की गति कम करके परिचालन करने और ऐसे जगहों पर पायलट (चालक) को लगातार सीटी बजाना है।
    • चिन्हित स्थलों से ट्रेनों के गुजरने के वक्त सुरक्षा बलों को सतर्क रहते हुए अवांछित लोगों पर नजरें रखने का निर्देश दिया गया है और साथ में आपात स्थिति में ही छुट्टी पर जाने की इजाजत दी जाएगी। ऐसे में सब डिविजनल क्षेत्र के पदाधिकारी का छुट्टी पर चले जाना भी सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़े कर रहा है।

    पिछली घटनाएं:

    डीडीयू मंडल के डेहरी-ऑन-सोन के परिचालन विभाग से जुड़े एक जिम्मेदार कर्मचारी ने बताया कि कुछ समय पहले वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर मारने की घटना हुई थी।

    • 22 मई 2025 को गया-डीडीयू रेलखंड पर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटना हुई थी, जिसमें ट्रेन के इंजन का शीशा टूट गया था।
    • 26/27 जून 2025 को आनंद विहार-कोलकाता दुरंतो एक्सप्रेस में काष्ठा-परैया स्टेशन के बीच कई कोचों के यात्रियों के सामान की चोरी हुई थी। इस घटना का उद्भेदन कर लिया गया है।

    देखा जाए तो इस मंडल अंतर्गत रेल की खाली पड़ी भूमि पर अतिक्रमण के कारण रेल राजस्व को सीधा आर्थिक नुकसान हो रहा है और इसका लाभ व्यक्तिगत तौर पर कोई और उठा रहा है। वहीं अवैध वेंडरों द्वारा लाइसेंसी वेंडरों को धमकियां मिल रही है लेकिन अवैध वेंडिंग का काम जारी है। हाल ही में इस बात की शिकायत रेल मंत्री तक पहुंच चुकी है।

  • गया रेलवे इंस्टिट्यूट में 103 वर्षों से अनवरत बंगला पद्धति से पूजा का आयोजन

    देवब्रत मंडल

    स्थापित मां की मूर्ति की पूजा करती श्रद्धालु

    गया, (बिहार): गया रेलवे इंस्टिट्यूट, जिसे स्थानीय रूप से नाच कोठी (चंद्रशेखर आजाद हॉल) के नाम से भी जाना जाता है, में एक ऐतिहासिक और धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण पूजा का आयोजन किया जा रहा है। यह पूजा बंगला पद्धति से मनाई जाती है और इसका इतिहास 1923 से जुड़ा है, जब यह पहली बार शुरू की गई थी। अब यह पूजा अपने 103 वें वर्ष में प्रवेश कर रही है और इसे बड़े हर्षोल्लास और भव्य तरीके से मनाया जा रहा है।

    ऐतिहासिक महत्व और परंपरा

    इस पूजा की शुरुआत ब्रिटिश शासन के दौरान हुई थी, जब गया रेलवे स्टेशन का महत्व बढ़ रहा था और रेलवे कर्मचारियों ने अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखने के लिए इस पूजा की शुरुआत की। बंगला पद्धति से मनाई जाने वाली यह पूजा न केवल रेलवे कर्मचारियों के लिए बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है।

    पूजा की तैयारी और आयोजन

    पूजा के लिए माता की साज-सज्जा और पूजन सामग्री कोलकाता से मंगाई जाती है, जो इसकी विशिष्टता और परंपरा को दर्शाती है। रेलवे कर्मियों की तीसरी पीढ़ी के साथ-साथ स्थानीय लोगों का भी पूरा सहयोग इस पूजा के आयोजन में रहता है।

    नेतृत्व और जिम्मेदारी

    पूजा समिति का नेतृत्व पिछले 18 वर्षों से प्रमोद कुमार कर रहे थे, जो अब रेल सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी सीआई टी (प्रशासन) आरआर सिन्हा को सौंपी है। प्रमोद कुमार अब सलाहकार की भूमिका में रहेंगे और पूजा के आय-व्यय का ऑडिट एडवोकेट विजय सिन्हा करेंगे। अन्य सहयोगी सदस्यों में शंकर तिवारी, राकेश शर्मा, भारती यादव, गुड्डू यादव और अमर रजक शामिल हैं।

    सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व

    यह पूजा न केवल धार्मिक महत्व रखती है बल्कि सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखती है। यह रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच एकता और सामंजस्य का प्रतीक है। 103 वर्षों से अनवरत चल रही यह पूजा गया की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

    इस प्रकार कहा जाता है कि गया रेलवे इंस्टिट्यूट में मनाई जाने वाली यह पूजा एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जो अपनी ऐतिहासिक परंपरा और सामुदायिक एकता के लिए जाना जाता है।

  • रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 78 दिनों का मिलेगा बोनस, दशहरा के पहले भुगतान

    देवब्रत मंडल

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के उत्पादकता-संबंधित बोनस (पीएलबी) के भुगतान को मंजूरी दे दी है, जिस पर कुल ₹1865.68 करोड़ का खर्च आएगा। यह बोनस लगभग 10.91 लाख अराजपत्रित (नॉन-गजेटेड) रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा।

    जानें कौन-कौन से कर्मचारी लाभान्वित होंगे?

    • ट्रैक मेंटेनर
    • लोको पायलट
    • ट्रेन मैनेजर (गार्ड)
    • स्टेशन मास्टर
    • सुपरवाइजर
    • टेक्नीशियन
    • टेक्नीशियन हेल्पर
    • पॉइंट्समैन
    • मिनिस्ट्रियल स्टाफ
    • अन्य ग्रुप ‘सी’ स्टाफ

    बोनस की मुख्य बातें

    • प्रत्येक योग्य रेलवे कर्मचारी को अधिकतम ₹17,951 की बोनस राशि मिलेगी।
    • यह बोनस हर साल दुर्गा पूजा/दशहरा की छुट्टियों से पहले दिया जाता है।
    • रेलवे का 2024-25 में प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा, जिसमें 1614.90 मिलियन टन का रिकॉर्ड कार्गो लोड और लगभग 7.3 अरब यात्रियों का परिवहन शामिल है।
    • बोनस का भुगतान रेलवे कर्मचारियों को प्रेरित करने और उनके प्रदर्शन में सुधार के लिए एक प्रोत्साहन के रूप में कार्य करता है।

    यह फैसला न केवल रेलवे कर्मचारियों के लिए आर्थिक सहारा साबित होगा, बल्कि त्योहारी मौसम में उन्हें मानसिक और वित्तीय राहत भी देगा।

  • ‘रेल नीर’ की कीमत में की गई कमी, 15 वाले 14 में और 10 वाला 9 रुपए में, नई दर इस तारीख से लागू

    देवब्रत मंडल

    रेलवे बोर्ड ने रेल नीर की कीमतों में कमी करते हुए यात्रियों को राहत प्रदान की है। एक लीटर वाले रेल नीर की बोतल जो एक लीटर का हुआ करता है जिसकी कीमत 15 रुपए थी। यह अब यह 14 रुपए में मिलेगा। जबकि 500 मिलीलीटर वाली बोतल जो 10 रुपए मिलते थे, ये अब 9 रुपये में यात्रियों को उपलब्ध कराया जाएगा।
    रेलवे बोर्ड के एक परिपत्र के अनुक्रम में, रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) ने वित्त (वित्त) निदेशालय की सहमति से अब निम्नानुसार निर्णय लिया है:-

    1. पैकेज्ड पेयजल बोतल ‘रेल नीर’ का अधिकतम खुदरा मूल्य एक लीटर क्षमता वाली बोतल के लिए 15/- से 14/- और 500 मिलीलीटर क्षमता वाली बोतल के लिए 10/- से 9/- तक संशोधित किया जाएगा।

    2. आईआरसीटीसी/रेलवे द्वारा चयनित पैकेज्ड पेयजल का अधिकतम खुदरा मूल्य रेलवे परिसरों/ट्रेनों में बेची जाने वाली अन्य ब्रांडों की पेयजल बोतलों की कीमत भी एक लीटर क्षमता वाली बोतल की कीमत 15 रुपये से घटाकर 14 रुपये और 500 मिलीलीटर क्षमता वाली बोतल की कीमत 10 रुपये से घटाकर 9 रुपये कर दी गई है।

    *ये निर्देश 22.09.2025 से लागू होंगे।*

  • गया जंक्शन के नए भवन निर्माण कार्य में लगा मजदूर कार्य के दौरान गिरकर हुआ घायल, अस्पताल में हुआ ईलाज

    देवब्रत मंडल

    निर्माण कार्य में लगे मजदूर

    गया जंक्शन के नए लुक में लाने की दिशा में चल रहे निर्माण कार्य में लगे मजदूर कभी गिरकर मौत के मुंह में जा रहे हैं तो कभी करंट लगने से घायल हो रहे हैं। वहीं ताजा मामला ये सामने आया है कि एक मजदूर कार्य के दौरान गिरकर जख्मी हो गया। जिसकी हालात खतरे से बाहर बताई गई है।
    घटना सोमवार को दोपहर बाद 3 बजे के आसपास हुई थी। रेलवे सूत्रों ने बताया कि कार्य के दौरान लोहा सिंह नामक मजदूर बेल्डिंग के काम में लगा हुआ था। भोजन अवकाश के बाद जब काम करने के लिए ऊपर चढ़ा तो संतुलन खो दिया। जिसके कारण लोहा सिंह गिर गया। जिसके कारण उसके सिर एवं हाथ पैर में चोट आई। जिसे अन्य सहयोगी मजदूरों ने तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए। जहां लोहा सिंह नामक घायल मजदूर का इलाज किया गया। सूत्रों ने बताया कि कार्य करा रही एजेंसी केसीपीएल के लेखा जोखा रखने वाले व्यक्ति द्वारा घायल को कुछ राशि दी गई थी।
    इस संबंध में निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे रेलवे के एक अभियंता ने बताया कि घटना हुई है और घायल कर्मचारी ईलाज के बाद अपने घर पर चला गया है। इधर, इस कार्य में लगे कर्मचारियों ने बताया कि लोहा सिंह के सिर में गहरी चोट लगी है। वहीं हाथ पैर में भी चोट लगी थी, जिसे इलाज के लिए मजदूरों द्वारा ले जाया था।
    बता दें कि इसके पहले एक दो मजदूरों की मौत कार्य के दौरान हो चुकी है और एक को करंट लगने से उसकी हालत खराब हो गई थी। जबकि यह कार्य केपीसीएल नामक एजेंसी के मातहत पेटी कॉट्रेक्टर के माध्यम से कराई जा रही है। जिससे कई कर्मचारी खुश नहीं हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधाओं की जिम्मेदारी संबंधित ठीकेदार सही तरीके से निभा रहे हैं। जिससे मजदूरों में रोष है।

  • अवैध वेंडर्स लाइसेंसी वेंडरों को ट्रेन से फेंक देने की दी धमकी, मामला रेलमंत्री तक पहुंचा, डीआरएम ने लिया संज्ञान

    देवब्रत मंडल

    एसएस इंटरप्राइजेज के वेंडर्स(फ़ाइल फोटो)

    पूर्व मध्य रेल के धनबाद रेल मंडल अंतर्गत गया-धनबाद जंक्शन के बीच चल रही ट्रेनों में सामग्री बेचने वाले लाइसेंसी वेंडरों को अवैध वेंडरों द्वारा चलती ट्रेन से फेंक दिए जाने की धमकियां मिल रही है। इसके साथ साथ इनके सामान और मोबाइल छीन लेने, मारपीट करने जैसी शिकायत रेल मंत्रालय एवं सेंट्रल रेलवे में आरपीएफ तक की गई है। वहीं  लाइसेंसी वेंडर्स की शिकायत रेल मंत्रालय के साथ साथ धनबाद मंडल प्रबंधक तक पहुंचने के बाद डीआरएम धनबाद ने धनबाद मंडल के आरपीएफ अधिकारी को इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाही के लिए वेंडरों की शिकायत प्रेषित किया है। इन सभी के एक्स हैंडल पर मेसर्स एस. एस. इंटरप्राइजेज के मालिक ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
    इन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि अवैध वेंडर और अवैध वेंडरों के ठीकेदार द्वारा उनके लाइसेंसी वेंडरों से गुंडागर्दी कर रहे हैं। उनके मोबाइल और सामान छीन लेते हैं और कहते हैं कि इस सेक्शन(गया-धनबाद) में दिखाई नहीं देना, नहीं तो जान से मार देंगे।

    रेलमंत्री के x हैंडल पर दर्ज कराई गई शिकायत

    एस.एस. इंटरप्राइजेज ने कहा है कि उन्हें इस रेलखंड पर विभिन्न ट्रेनों में 25 वेंडरों को सामग्री बेचने का काम दिया गया है। जबकि अवैध वेंडर और इनके ठीकेदार उनके कर्मचारियों को सामग्रियों को बेचने से मना करते हैं। मारपीट और सामान तक छीन ले रहे हैं। यहां तक कि चलती ट्रेन से फेंक दिए जाने की धमकियां मिल रही है।
    बता दें कि एसएस इंटरप्राइजेज, इटारसी के 25 वेंडर्स जो अपने कंपनी के आई. कार्ड के साथ 3 सितंबर से धनबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम के आदेश पर सामग्रियों को बेचने के लिए गया-धनबाद स्टेशनों के बीच कर आना जाना कर रहे हैं। शिकायत दर्ज कराते हुए अवैध वेंडर्स के कुछ वीडियो भी रेल मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है। ऐसे में अवैध वेंडर और इनके ठीकेदार को कहां से संरक्षण मिल रहा है, ये भी जांच का विषय है।

  • ढाई महीने के अंदर दुरंतो एक्स. में चोरी गए लाखों के बरामद सामान कैप्टन को लौटा दिया गया, जताया आभार

    देवब्रत मंडल

    गया जी रेल थाना में कैप्टन करुणाकर अपने सामानों के साथ

    पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत गया-डीडीयू रेलखंड पर 26/27 जून की देर रात 12282 आनंद विहार-भुवनेश्वर दूरंतो एक्सप्रेस में चोरी की भीषण घटना हुई थी। अपराधी ट्रेन को वैक्यूम कर गया रेल थाना क्षेत्र में  उतर कर भाग जाते हैं। इस ट्रेन में एक ही परिवार के 10 लोग सफर कर रहे थे। जो इस घटना के शिकार हुए थे। घटना के बाद 29 जून को यह परिवार विजयवाड़ा पहुंच गए थे। Magadhlive ने जब इस पीड़ित परिवार के राजू करुणाकर राजेश से बात की तो सबसे पहले उन्होंने अपने परिवार के साथ हुई घटना को लेकर कहा कि, ऐसा कभी सोचे भी नहीं थे कि ऐसी घटना हो जाएगी। श्री राजेश ने बताया कि वे लोग 10 थे। जो डीडीयू जंक्शन से इस ट्रेन के बी-1 कोच में सफर शुरू किया और उन्हें विजयवाड़ा जाना था लेकिन सीधी ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिला तो दुरंतो में भुवनेश्वर तक का टिकट बुक किए थे। जहां से वे फिर ट्रेन बदलकर विजयवाड़ा तक पहुंचे थे। श्री राजेश ने बताया कि विजयवाड़ा में ससुराल है।

    फ़ाइल फोटो(घटना के बाद)

    करीब ढाई लाख रुपये के सामान केवल इनके थे, जो मिल गए

    पीड़ित यात्री राजू करुणाकर राजेश ने बताया कि उनकी पत्नी वसावी रावली और उनकी आंटी के पर्स चोरी हो गई थी। पत्नी के पर्स में दो आईफोन में एक की कीमत 1,40,000 है एवं दूसरा जो पुरानी थी, जिसकी आज कीमत 60-70 हजार कीमत है और ऐरपॉड्स की कीमत 20,000, दो चश्मा जो वाराणसी में खरीदे थे, उसकी कीमत 7,000 रुपये तथा नकद राशि 22,000 थे। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण कागजात जिसमें कुछ मोबाइल में ही थे आदि सामानों की चोरी हुई थी। यानी करीब 2,50,000 लाख केवल इनके हैं, जो चोरी हुई थी जो 10 सितंबर को न्यायालय के आदेश पर मिल गए।

    फ़ाइल फोटो(घटना के बाद)

    नेवी में कैप्टेन यात्री राजू करुणाकर राजेश ने कुछ इस प्रकार जताया आभार

    Good morning
    I am captain rajesh and vasavi ravali from tirupati Andhra pradesh on June 27th travelling on duranto express we lost our bag and 2 apple iphones after complaining to GRP quick response we got from SHO and our items was recovered safely and after that with the help of lawyer birender and magadhlive news chief editor deo barat mandal after court proceedings on September 10 th ACJM gaya given release order and after SHO sir hand over my recovered items to us . We are really happy gaya lawyer and deo mandal and SHO GAYA and  GRP police helped and supported us very gently with full respect as I from other state Andhra pradhesh.

    ट्रेन में बयान देते यात्री(file photo)

    फ़ाइल फोटो(घटना के बाद)

    कैप्टन श्री करुणाकर मूलरूप से तिरुपति के रहनेवाले हैं। इनकी पत्नी एलुरु ( आंध्र प्रदेश) की रहने वाली हैं। जो इनके घर से कुछ ही दूरी पर है। जिन्होंने magadhlive के माध्यम से जानना चाहा था कि कबतक मिल जाएंगे सामान? उन्होंने बताया कि गया रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बरामद सामानों के फोटो व्हाट्सएप पर भेजे थे। जिसकी पहचान उन्होंने कर ली थी।

    07 जून से ही टूर पर निकले हुए थे पीड़ित परिवार

    यात्री श्री राजेश ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी, सास, ससुर, आंटी आदि 07 जून से सिक्किम, दार्जलिंग, प्रयागराज, वाराणसी, भुवनेश्वर आदि दर्शन करने के लिए निकले हुए थे। घटना के पूर्व के दिन सभी वाराणसी में दर्शन किए। यहां पूजा अर्चना और दर्शन करने के बाद डीडीयू जंक्शन आए और यहीं से भुवनेश्वर के लिए दुरंतो एक्सप्रेस से जा ही रहे थे कि रास्ते में(गया जी) ही ऐसी घटना हो गई थी।

    ससुराल पहुंचकर सबसे पहले जताया आभार, कहा-बालाजी का दर्शन करने आइए

    कैप्टन आरके करुणाकर

    बुधवार की देर शाम थानाध्यक्ष श्री सिंह ने इनके सामान सुपुर्द कर दिए। दो दिनों तक इन्हें गया जी में इस काम के लिए रूकना पड़ा था। देर शाम पटना के लिए निकले और वहीं से हवाई यात्रा करते हुए गुरुवार की सुबह विजयवाड़ा(ससुराल) पहुंच कर सबसे पहले magadhlive को निःस्वार्थ भाव से सहयोग करने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि जब भी तिरुपति बालाजी का बुलावा आता है तो निःसंकोच चले आएं, इनके दर्शन करें। हमारे परिवार आपके इंतजार में रहेंगे।

  • पटना-गया तथा गया-सोननगर रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण, गयाजी में इंतजार करते रहे गए मीडियाकर्मी

    देवब्रत मंडल

    विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते महाप्रबंधक एवं डीआरएम

    पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह द्वारा बुधवार को पटना-गया एवं गया-सोननगर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने रेलमार्ग के स्टेशनों, रेल पुलों, रेलवे ट्रैक, एफओबी, सिगनलिंग सिस्टम सहित यात्री सुविधा/संरक्षा से जुड़े पहलुओं का गहन मुआयना किया। निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक सोन नगर जंक्शन पहुंचे। जहां उन्होंने यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। हालांकि गया जंक्शन पर पितृपक्ष मेला को लेकर मीडियाकर्मियों से रूबरू होने का कार्यक्रम पूर्व से निर्धारित था लेकिन महाप्रबंधक श्री सिंह गया जंक्शन पर नहीं उतरे। जबकि गया जी के मीडियाकर्मी रेलवे के आमंत्रण पर उनके आगमन का इंतजार काफी देरी से कर रहे थे।

    गया जंक्शन पर डीआरएम एवं अधीनस्थ पदाधिकारी

    रेल महाप्रबंधक के गया आगमन के पूर्व डीडीयू मंडल के प्रबंधक उदय सिंह मीना अपने अधीनस्थ ब्रांच अधिकारियों के साथ गया जंक्शन पहुंच गए थे। महाप्रबंधक से रूबरू होने के लिए गया जंक्शन के कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक हॉल में मीडियाकर्मियों को बुला लिया गया था। लेकिन रेल महाप्रबंधक का विशेष ट्रेन गया जंक्शन पर कुछ देर रुकने के बाद यहां से रवाना हो गई। इस बीच महाप्रबंधक के इंतजार में बैठे मीडियाकर्मियों को इसकी सूचना दी गई कि रेल महाप्रबंधक का मीडिया से रूबरू होने का कार्यक्रम नहीं हो सकेगा। कारण स्पष्ट नहीं किया जा सका है। जिससे मीडियाकर्मी नाराजगी जाहिर करते हुए यहां से विदा ले लिए। निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना अपने-अपने क्षेत्राधिकार में उपस्थित थे।

  • सुश्री सोनाली मिश्रा ने आरपीएफ के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया, आरपीएफ के 143 साल की यात्रा में पहला ऐतिहासिक कदम

    देवब्रत मंडल

    सुश्री सोनाली मिश्रा(फोटो पीआईबी)

    रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मध्य प्रदेश कैडर की 1993 बैच की आईपीएस सुश्री सोनाली मिश्रा का आरपीएफ के नए महानिदेशक के रूप में स्वागत किया है, जो रेलवे सुरक्षा बल की 143 साल की यात्रा में पहला ऐतिहासिक कदम है

    कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 31 अक्टूबर, 2026 को उनकी सेवानिवृत्ति तक डीजी/आरपीएफ के पद पर उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है, इसके बाद 01 अगस्त 2025 को इन्होंने अपना कार्यक्रम ग्रहण कर लिया है।

    सीबीआई और बीएसएफ में सेवाएं दे चुकी हैं

    प्रमुख पुलिस भूमिकाओं में अपनी व्यावसायिकता, समर्पण और नेतृत्व क्षमता के लिए जानी जाने वाली सुश्री मिश्रा इस पद पर तीन दशकों से अधिक की विशिष्ट सेवा का अनुभव रखती हैं। इस कार्यभार से पहले, उन्होंने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन/भर्ती) के रूप में कार्य किया, साथ ही पुलिस प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, भोपाल में एडीजी और मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। उन्होंने सीबीआई और बीएसएफ में भी सेवा की है और कोसोवो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में सेवा देने का अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी प्राप्त है।

    फोटो(पीआईबी)

    राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस पदक सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित

    उत्कृष्टता और व्यावसायिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए इन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

    दूरदर्शी और समावेशी नेतृत्व का मिलेगा लाभ

    दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में से एक, रेलवे संपत्ति की सुरक्षा, यात्री सुरक्षा और अपराध रोकथाम के लिए ज़िम्मेदार रेलवे सुरक्षा बल को उनके दूरदर्शी और समावेशी नेतृत्व का लाभ मिलेगा। राज्य और केन्द्रीय पुलिस संगठनों में उनके व्यापक अनुभव से बल के आधुनिकीकरण, क्षमता निर्माण और सामुदायिक सहभागिता को नई गति मिलने की उम्मीद है।

    मानव तस्करी तथा असुरक्षित यात्रियों के विरुद्ध अपराधों को रोकने पर बल

    विशेष रूप से, उनका ध्यान अत्याधुनिक तकनीक का लाभ उठाने में आरपीएफ की पहल को मज़बूत करने और मानव तस्करी तथा असुरक्षित यात्रियों के विरुद्ध अपराधों जैसे संगठित अपराधों को रोकने में इसकी भूमिका को बढ़ाने पर होगा। कार्यभार ग्रहण करते हुए, सुश्री मिश्रा ने सेवा के अवसर के लिए आभार व्यक्त किया और सतर्कता, साहस और सेवा के मूल्यों को बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, जो आरपीएफ के आदर्श वाक्य “यशो लाभस्व” को परिभाषित करते हैं।