Tag: Indian railway

  • गया जी होकर गोड्डा और दौराई के बीच एक नई ट्रेन का परिचालन 3 अगस्त से, पर्यटन स्थल देवघर, गया आदि पहुंचना आसान

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन का प्रस्तावित मॉडल

    गया जी: देवघर- जसीडीह- झाझा-किउल-नवादा-गया-डीडीयू के रास्ते गोड्डा और दौराई (अजमेर) के मध्य एक नई ट्रेन का परिचालन 3 अगस्त से किया जाएगा। पूर्व मध्य रेल के प्रवक्ता सरस्वती चंद्र ने बताया गाड़ी संख्या 19604/19603 दौराई-गोड्डा-दौराई एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है। इसका नियमित परिचालन दौराई से 3 अगस्त से प्रत्येक रविवार को तथा गोड्डा से 5अगस्त से प्रत्येक मंगलवार को किया जाएगा। उन्होंने बताया इस ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के दो कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के तीन कोच, तृतीय वातानुकूलित इकॉनोमी श्रेणी के तीन कोच, शयनयान श्रेणी के सात कोच तथा साधारण श्रेणी के चार कोच होंगे।

    समय सारणी व ठहराव इन स्टेशनों पर होगा

    गाड़ी सं. 19603 दौराई-गोड्डा एक्सप्रेस दौराई से प्रत्येक रविवार को 15.30 बजे खुलकर 23.05 बजे दिल्ली तथा सोमवार को 10.30 बजे डीडीयू, 11.24 बजे भभुआ रोड, 12.02 बजे सासाराम, 12.22 बजे डेहरी ऑन सोन, 13.55 बजे गया, 14.55 बजे तिलैया, 15.13 बजे नवादा, 15.50 बजे शेखपुरा, 16.55 बजे किउल, 18.50 बजे झाझा, 19.42 बजे जसीडीह, 19.55 बजे देवघर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 22.20 बजे गोड्डा पहुंचेगी। जबकि वापसी में, गाड़ी सं. 19604 गोड्डा-दौराई एक्सप्रेस गोड्डा से प्रत्येक मंगलवार को 05.00 बजे खुलकर 06.18 बजे देवघर, 06.36 बजे जसीडीह, 08.10 बजे झाझा, 08.53 बजे किउल, 09.28 बजे शेखपुरा, 10.13 बजे नवादा, 10.35 बजे तिलैया, 13.20 बजे गया, 14.40 बजे डेहरी ऑन सोन, 14.54 बजे सासाराम, 15.35 बजे भभुआ रोड, 17.00 बजे डीडीयू, बुधवार को 08.15 बजे दिल्ली सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 17.20 बजे दौराई पहुंचेगी ।

    पर्यटन स्थलों जैसे देवघर, गया जी आदि तक पहुंचना आसान होगा

    उन्होंने कहा यह नई ट्रेन पूर्वी भारत के झारखंड और बिहार को पश्चिमी भारत के राजस्थान से सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं संपर्क बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस ट्रेन के शुरू होने से झारखंड एवं बिहार के विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों जैसे देवघर, गया आदि तक पहुंचना आसान हो जाएगा। यह सेवा मार्ग पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने में भी मदद करेगी, जिससे स्थानीय व्यवसायों, पर्यटन और आस-पास के क्षेत्रों में व्यापार को लाभ होगा।

  • गया जी: आरओबी के निर्माण कार्य में आई तेजी, पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद के कार्यकाल में परियोजना को मिली थी मंजूरी

    देवब्रत मंडल

    गया जी: बिहार में विशेष रेल परियोजना ‘ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर(पूर्वी समर्पित माल गलियारा)’ के लिए अलग से बिछाई जाने वाली नई रेल लाइन को लेकर कार्य शुरू है। इस विशेष रेल परियोजना के लिए गया जिले में भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा करा लिया गया है। अब यहां लाइन बिछाने से पहले जिन जगहों पर आरओबी, आरयूबी बनने हैं, वहां पुल निर्माण के पहले पीलर बनाने के कार्य में तेजी आ गई है। गयाजी शहर के वार्ड नंबर 04 और 05 से होकर पश्चिम बंगाल के दानकुनी तक नई रेल लाइन बिछाई जा रही है। झारखंड और पश्चिम बंगाल के हिस्से में कार्य प्रगति पर है।

    तकनीकी विशेषज्ञ ने बताया पीलर की भार क्षमता की होगी जांच

    इधर, गया सदर अंचल के कंडी नवादा अंतर्गत छोटकी नवादा में रामशीला-प्रेतशिला सड़क मार्ग पर आरओबी निर्माण के लिए पीलर बनाए जा रहे हैं। सोमवार को इस कार्य में तेजी लाते हुए एलएंडटी कंपनी के इंजीनियर के नेतृत्व में काम किया जा रहा था। इस सम्बंध में पूछे जाने पर कार्यस्थल पर रहे तकनीकी विशेषज्ञ ने बताया कि पीलर बनाने के लिए दिनरात काम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले एक पीलर बनाया जा रहा है। इसके बाद इसकी भार सहन क्षमता की जांच की जाएगी। इसके बाद कितने पीलर बनाने पड़ेंगे, जांच के बाद ही आगे कुछ बताया जा सकता है।

    पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद के कार्यकाल में परियोजना को मिली थी मंजूरी

    बताते चलें कि लुधियाना से लेकर दानकुनी तक ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर यानी मालों की ढुलाई के लिए समर्पित माल ढुलाई गलियारा के लिए अलग से रेल लाइन बिछाई जा रही है। यह परियोजना यूपीए सरकार में जब लालू प्रसाद यादव रेलमंत्री थे तो इसे मंजूरी प्रदान की गई थी। बाद में रेलमंत्री ममता बनर्जी बनीं तो इस दिशा में कार्य आगे बढ़ा। अब एनडीए सरकार में इस परियोजना को गति देने का कार्य किया जा रहा है।

    डीडीयू से डेहरी तक इस लाइन पर दौड़ रही ट्रेनें

    इसके बन जाने के बाद मालगाड़ियों के परिचालन के लिए अलग से रेल लाइन होगी। जिससे ग्रैंडकॉर्ड रेल लाइन पर चलने वाली सवारी गाड़ियां निर्बाध रूप से चलेगी। वहीं माल की ढुलाई के लिए अलग से लाइन बन जाने से समय पर माल एक जगह से दूसरी जगह पर निर्बाध रूप से पहुंचना शुरू हो जाएगा। हालांकि डीडीयू रेल मंडल अंतर्गत डीडीयू से डेहरी-ऑन-सोन तक ईडीएफसीसी की लाइन बिछाई जा चुकी है। जिस पर मालगाड़ियों का परिचालन जारी है।

  • गयाजी में नई रेल लाइन बिछाने के लिए आरओबी निर्माण का कार्य शुरू, पीलर के लिए किए जा रहे गड्ढे

    देवब्रत मंडल

    कंडी नवादा के पचबिगहिया(छोटकी नवादा) में कार्य में लगी मशीन

    बिहार में विशेष रेल परियोजना के तहत ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर(पूर्वी समर्पित माल ढुलाई गलियारा) के लिए गया जिले में नई रेल लाईन बिछाने के कार्य में तेजी लाते हुए अब आरओबी निर्माण के लिए गड्ढे किए जाने लगे हैं। पाइलिंग टेस्टिंग के बाद पीलर बनाने के कार्य को लेकर गया जिले के कंडी नवादा में अधिग्रहित भूमि पर गड्ढे किए जा रहे हैं।
    एलएंडटी के पदाधिकारी पवन सिंह ने बताया कि गया जिले में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए अलग से नई रेल लाइन बिछाने के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कंडी नवादा मौजा के छोटकी नवादा में पाइलिंग टेस्ट के बाद पीलर का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इस जगह पर आरओबी का निर्माण किया जाना है। इसी के तहत कार्य तेजी से किया जा रहा है। श्री सिंह ने बताया कि रामशिला-प्रेतशिला रोड पर पहले से ही गया-पटना रेलखंड पर एक समपार फाटक संख्या 63/बी(गोविंदपुर गुमटी है। साथ ही रामशिला-प्रेतशिला रोड पर यातायात बाधित नहीं हो। इसके लिए यहां आरओबी बनाया जाना है।

    रामशिला-प्रेतशिला रोड के पास निर्माण कार्य में लगी मशीन

    बता दें कि इस कार्य के लिए रेलवे ने एलएंडटी कंपनी को अधिकृत किया है। रेलवे लाइन बिछाने के लिए जितने भी कार्य हो रहे हैं, वे इसी कंपनी द्वारा किया जाएगा। सीधी बात है कि एलएंडटी कंपनी को इस कार्य के लिए ठेका दिया गया है। बता दें कि लुधियाना से लेकर डानकुनी तक ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर नई रेल लाइन बिछाई जानी है। इसके तहत पहले ही डीडीयू मंडल के डीडीयू से डेहरी-ऑन-सोन तक इस परियोजना के तहत नई रेल लाइन बिछाई जा चुकी है। जिसपर डीएफसीसी की ट्रेनें चल रही है। डेहरी से डानकुनी के बीच गया जिले के काष्ठा स्टेशन और मानपुर जंक्शन के बीच घुमावदार(detour) रेल लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए गया जिले के 14 राजस्व ग्राम(मौजा) की भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। जिसमें सदर अंचल काष्ठा, कटारी, दुर्वे, कुजापी, नेयजीपुर, कंडी नवादा, मानपुर अंचल की जमीन आदि राजस्व ग्राम की जमीनें शामिल है।

  • गयाजी में नई रेल लाइन बिछाने के लिए आरओबी निर्माण का कार्य शुरू, पीलर के लिए किए जा रहे गड्ढे

    देवब्रत मंडल

    कंडी नवादा के पचबिगहिया(छोटकी नवादा) में लगी मशीन

    बिहार में विशेष रेल परियोजना के तहत ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर(पूर्वी समर्पित माल ढुलाई गलियारा) के लिए गया जिले में नई रेल लाईन बिछाने के कार्य में तेजी लाते हुए अब आरओबी निर्माण के लिए गड्ढे किए जाने लगे हैं। पाइलिंग टेस्टिंग के बाद पीलर बनाने के कार्य को लेकर गया जिले के कंडी नवादा में अधिग्रहित भूमि पर गड्ढे किए जा रहे हैं।
    एलएंडटी के पदाधिकारी पवन सिंह ने बताया कि गया जिले में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए अलग से नई रेल लाइन बिछाने के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कंडी नवादा मौजा के छोटकी नवादा में पाइलिंग टेस्ट के बाद पीलर का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इस जगह पर आरओबी का निर्माण किया जाना है। इसी के तहत कार्य तेजी से किया जा रहा है। श्री सिंह ने बताया कि रामशिला-प्रेतशिला रोड पर पहले से ही गया-पटना रेलखंड पर एक समपार फाटक संख्या 63/बी(गोविंदपुर गुमटी है। साथ ही रामशिला-प्रेतशिला रोड पर यातायात बाधित नहीं हो। इसके लिए यहां आरओबी बनाया जाना है।

    रामशिला-प्रेतशिला रोड के पास निर्माण कार्य में लगी मशीन

    बता दें कि इस कार्य के लिए रेलवे ने एलएंडटी कंपनी को अधिकृत किया है। रेलवे लाइन बिछाने के लिए जितने भी कार्य हो रहे हैं, वे इसी कंपनी द्वारा किया जाएगा। सीधी बात है कि एलएंडटी कंपनी को इस कार्य के लिए ठेका दिया गया है। बता दें कि लुधियाना से लेकर डानकुनी तक ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर नई रेल लाइन बिछाई जानी है। इसके तहत पहले ही डीडीयू मंडल के डीडीयू से डेहरी-ऑन-सोन तक इस परियोजना के तहत नई रेल लाइन बिछाई जा चुकी है। जिसपर डीएफसीसी की ट्रेनें चल रही है। डेहरी से डानकुनी के बीच गया जिले के काष्ठा स्टेशन और मानपुर जंक्शन के बीच घुमावदार(detour) रेल लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए गया जिले के 14 राजस्व ग्राम(मौजा) की भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। जिसमें सदर अंचल काष्ठा, कटारी, दुर्वे, कुजापी, नेयजीपुर, कंडी नवादा, मानपुर अंचल की जमीन आदि राजस्व ग्राम की जमीनें शामिल है।

  • गयावासियों को प्रधानमंत्री 18 जुलाई को देंगे नई अमृत भारत ट्रेन की सौगात

    देवब्रत मंडल

    नई मालदा टाउन-गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस का गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड एवं डीडीयू जंक्शन पर होगा ठहराव

    नई राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का भी डीडीयू जंक्शन पर होगा ठहराव

    गया जी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 18 जुलाई को मालदा टाउन एवं गोमती नगर के बीच तथा राजेंद्र नगर और नई दिल्ली के बीच दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी जाएगी। डीडीयू मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 18 जुलाई को उद्घाटन स्पेशल ट्रेनों को रवाना कर इन अमृत भारत ट्रेन सेवाओं का शुभारंभ किया जाएगा। दोनों ट्रेनें डीडीयू मंडल से होकर गुजरेंगी। मालदा टाउन एवं गोमती नगर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन डीडीयू मंडल के अंतर्गत गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड और डीडीयू जंक्शन पर रुकेगी। इस ट्रेन के माध्यम से मंडल क्षेत्र के लोगों को वाराणसी, अयोध्या और लखनऊ आवागमन में काफी सुविधा होगी।

    इसके अलावा राजेंद्र नगर एवं नई दिल्ली के बीच चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का भी ठहराव डीडीयू जंक्शन पर होगा। इस ट्रेन का परिचालन प्रतिदिन होगा। 18 जुलाई को राजेंद्र नगर से उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के पश्चात 31 जुलाई से राजेंद्र नगर से तथा 1 अगस्त से नई दिल्ली से 22361/22362 राजेंद्र नगर -नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित परिचालन प्रारंभ होगा। नियमित परिचालन में यह 22361 ट्रेन राजेंद्र नगर से 19:45 बजे खुलकर 23:35 बजे डीडीयू जंक्शन पहुंचकर 23:45 बजे आगे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 13:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 22362 नई दिल्ली से 19:10 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 7:40 बजे डीडीयू जंक्शन पहुंचेगी यहां से 7:50 बजे खुलकर आगे 11:45 बजे राजेंद्र नगर पहुंचेगी। इसके अलावा अपने मार्ग में इस ट्रेन का पटना, दानापुर, आरा, बक्सर; सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, गाजियाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होगा।

  • ‘हुजूर’ आने वाले हैं, तैयारियां जोरों पर, एक एक चीजों का रखें ख्याल, अधिकारी ने जाना सूरत-ए-हाल

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन पर विकास कार्यों की गति इतनी तेज हो गई है कि वंदे भारत की तरह नॉन स्टॉपेज। इतनी द्रुत गति से काम होने लगा है, मानो हाई स्पीड ट्रेन। आखिर हो क्यों भी नहीं। ‘हुजूर’ जो आने वाले हैं।

    15 अगस्त को इस बिल्डिंग पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाना है

    रविवार को ‘मगध लाइव’ गया जंक्शन पर जारी विकासोन्मुखी कार्यों का सूरत-ए-हाल जानने के लिए पहुंचा तो देखा कि कार्य इतनी तेजी से हो रहा है जैसे कि वंदे भारत ट्रेन जिस तरह नॉन स्टॉप चलती है। यहां रहे एक व्यक्ति ने बताया कि 15 अगस्त को इसी भवन के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाना है। ये व्यक्ति कार्यों की मोनेटरिंग कर रहे थे। काम में लगे लोगों को निर्देश दे रहे थे कि जल्दी जल्दी काम निबटाओ।

    पीएम के आने की सूचना मिलते ही सभी अलर्ट मोड में आ गए हैं

    रेलवे के एक पदाधिकारी रविवार को गया जंक्शन पर आए हुए थे जो यहां चल रहे विकास के कार्यों की समीक्षा की। रेल सूत्रों ने बताया कि हो सकता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निकट समय में गया जी आने वाले हैं। चर्चा है कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में शायद वे यहां आएंगे। इसको लेकर भी तैयारियां यहां जोरो पर है। हालांकि रेल के पदाधिकारियों द्वारा पीएम के निकट समय में गया जी आने की पुष्टि नहीं करते हैं।

    प्लेटफॉर्म नंबर 1 सी का फर्श और शेड बनकर तैयार

    गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 सी पर यात्री शेड लग चुका है और इसके फर्श भी बनकर तैयार हो गया है। अब इस प्लेटफॉर्म के सटे स्थान पर कंक्रीट से फर्श बनाने की तैयारी चल रही है। यहां जमीन को समतलीकरण के साथ कंक्रीट से ढलाई की जा रही है ताकि वंदे भारत सहित अन्य ट्रेनें जब इस प्लेटफॉर्म आती है या यहां से खुलती है तो यात्रियों को सुविधाजनक रास्ता मिले।

    कुछ पुराने स्ट्रक्चर को तोड़ा जाना है बाकी

    प्लेटफॉर्म संख्या 1/C के ठीक सटे पाथ-वे बन रहा है। इसी से सटे कुछ पुराने बिल्डिंग हैं। जिसमें ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन का कार्यालय है। लाल कुलियों के आराम करने वाला एक कमरा भी है। इसके अलावा कुछ और कमरे हैं। जिसे तोड़ा जाना बाकी है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि इसे भी जल्द तोड़कर समतलीकरण किया जाना है।

    समय से सारे काम हो जाते हैं तो पीएम कर सकते हैं उद्घाटन

    जिस द्रुत गति से कार्य हो रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि अगस्त महीने के अंत तक इस भवन का निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा। इसके पीछे जो कारण बताए जा रहे हैं, उसके पीछे पितृपक्ष मेला 2025 है। संभावना जताई जा रही है इस भवन के साथ साथ डेल्हा साइड में बन रहे कई कार्यालयों के बिल्डिंग का शुभारंभ पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों से होना है। इसको लेकर कार्य की गति तेज कर दी गई। दिन रात यहां कार्य हो रहे हैं।

  • अपडेट्स:आनंद विहार-भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस में डकैती नहीं चोरी हुई, कई कोच के यात्रियों के गायब सामान बरामद

    देवब्रत मंडल

    आनंद विहार से चलकर भुवनेश्वर को जा रही 12282 दुरंतो एक्सप्रेस में डकैती की घटना की घटना नहीं बल्कि चोरी हुई है। लूट की अफवाह के बाद रेलवे में अफरा तफरी मच गई थी। इस घटना की सूचना जैसे ही कंट्रोल तक गई, रेल पुलिस और आरपीएफ घटनास्थल पर पहुंच गई। यात्रियों से जो पूछताछ की गई है। उसके अनुसार उनके साथ चोरी की घटना हुई है न कि बलपूर्वक लूट की घटना हुई है।


    गया रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कंट्रोल को किसी तरह की गलत सूचना चले जाने के कारण चोरी की घटना लूट के रूप में फैल गई। उन्होंने बताया कि गुरुवार/शुक्रवार की देर रात को समय करीब 02:04 बजे सुबह रेल नियंत्रण द्वारा सूचना दिया गया गाड़ी संख्या 12382 भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस को एसीपी(वैक्यूम) कर दिया गया है। किमी पोल संख्या 282/10 के पास एसीपी कर कुछ चोर यात्रियों का सामान लेकर उतर गए। उन्होंने बताया कि सूचना के आलोक में तुरंत घटनास्थल की ओर टीम प्रस्थान किया। उन्होंने बताया घटनास्थल परैया और काष्ठा स्टेशन के बीच किमी संख्या 282 /10 के पास पुलिस की टीम पहुंची। उन्होंने बताया पुलिस के तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने पर चोर यात्रियों का सामान घटनास्थल पर ही फेंक कर भाग गए थे। उन्होंने बताया  घटनास्थल से पीड़ित यात्रियों के छह मोबाइल, एक लैपटॉप, चार लेडिस पर्स, एक लैपटॉप बैग बरामद कर लिया गया है। अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध स्थानीय थाना परैया एवं आरपीएफ के सहयोग से आसपास के इलाकों में संदिग्ध एवं अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है।


    इधर, गया रेल पुलिस अंचल क्षेत्र के इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि दुरंतो एक्सप्रेस में लूट की घटना नहीं, बल्कि चोरी की घटना हुई है। अपराधियों को शीघ्र ही गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है। खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि रेल थाना के एक महिला पुलिस पदाधिकारी को अन्य यात्रियों का बयान दर्ज करने के लिए ट्रेन में आद्रा तक भेजा गया है। विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
    बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन कोच के यात्रियों से लाखों के सामान और नकद, मोबाइल आदि सामानों की चोरी हुई है। हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ एवं जीआरपी पीड़ित यात्रियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


    बताया गया कि ट्रेन को एसीपी(वैक्यूम) कर अपराधियों  ने दुरंतो एक्सप्रेस को रोक कर उतर गए। बताया गया है कि कोच बी-1,2,3 एवं एस-2 एवं एसई-1 कोच में घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सभी यात्री उस वक्त सो रहे थे। जब ट्रेन काफी देर तक रुकी हुई थी ट्रेन के टीटीई द्वारा कंट्रोल को मैसेज कर दिया कि डकैती हुई है।
    इस घटना की सूचना मिलने के बाद गया जंक्शन पर इस ट्रेन को रोका गया। जबकि यहां इस ट्रेन का ठहराव नहीं था। ट्रेन रुकने के बाद गया जंक्शन के आरपीएफ, जीआरपी, वाणिज्य विभाग आदि के पर्यवेक्षक पीड़ित यात्रियों से हुई घटना की जानकारी प्राप्त की। यात्रियों ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। घटना के बाद आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त टीम यात्रियों द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर क्षेत्र में छापेमारी कर रही है। खबर लिखे जाने तक किसी के गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। लूट कितने की हुई है और कितने यात्रियों के साथ हुई, इसका भी पता नहीं चल पाया है। इधर परिचालन विभाग के हवाले से बताया गया है कि गया जंक्शन पर 12282 दुरंतो एक्सप्रेस करीब आधा घंटा रुकी रही। यात्रियों ने हंगामा भी किया है। वे सुरक्षा पर सवाल भी खड़े किए हैं। फिलहाल पुलिस घटना के बाद सक्रिय हो गई है।
    बता दें कि काष्ठा स्टेशन के आसपास पहले भी इस प्रकार की घटना हो चुकी है।
    अब इस बात की जांच शुरू कर दी गई है कि इस ट्रेन में यात्री के रूप में अपराधी किस स्टेशन पर सवार हुए थे। बताया जा रहा है कि यात्री के वेश में ही अपराधी ट्रेन में सफर कर रहे थे और जब ट्रेन गया जंक्शन के पहले काष्ठा स्टेशन के आसपास थी तो अपराधी ट्रेन में एसीपी(वैक्यूम) कर ट्रेन को रोक कर भाग गए।

  • ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते: आरपीएफ ने बंगाल और झारखंड के दो नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू कराया

    देवब्रत मंडल

    आरपीएफ पोस्ट पर रेस्क्यू कराए गए नाबालिग बच्चे व टीम

    गया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत दो नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू किया गया है। इनमें एक 10 वर्षीय लड़का और एक नाबालिग लड़की शामिल है। गया आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि रेल मदद से सूचना मिली कि 2817 स्वर्णजयंती एक्सप्रेस के पैंट्री कार में टीटीई द्वारा एक बालक को सुरक्षित अपने पास रखे हुए हैं। गया जंक्शन पर जब यह ट्रेन आई तो उपनिरीक्षक जावेद इक़बाल बच्चे को रिसीव कर पोस्ट पर लाए। वहीं प्लेटफॉर्म एक सहमी सी नाबालिक बच्ची को भी रेस्क्यू कराया गया है।

    पैंट्री कार से झारखंड लड़के का रेस्क्यू

    • गाड़ी संख्या 12817 की पैंट्री कार में टीटीई नौदीप कुमार ने एक नाबालिग लड़के को रोका हुआ था।
    • लड़के की उम्र लगभग 10 वर्ष है और वह कोडरमा जिला, झारखंड का रहने वाला है।
    • टीटीई ने लड़के को आरपीएफ को सुपुर्द किया, जिसे रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया पर लाया गया।

    प्लेटफॉर्म पर से बंगाल की लड़की का रेस्क्यू

    • रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया की टीम ने गस्त के दौरान प्लेटफार्म संख्या 01 पर एक नाबालिग लड़की को डरी और सहमी अवस्था में बैठे हुए पाया।
    • लड़की से पूछताछ की गई और उसका नाम पता किया गया। जो कि नाला सोपारा बंगाल की रहने वाली है।

    सुरक्षित करते हुए की गई आगे की कार्रवाई

    • निरीक्षक श्री यादव ने बताया कि दोनों नाबालिग बच्चों को रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क गया को सुपुर्द किया जाएगा। बता दें कि आरपीएफ टीम द्वारा बच्चों की सुरक्षा और कल्याण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
  • फिर से सज गई एक नंबर रेलवे गुमटी के पास सब्जी व फल की मंडी, भेजी गई रिपोर्ट झूठ या कार्यवाही दिखावा

    देवब्रत मंडल

    पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल के गया जंक्शन के पदाधिकारी की मिलीभगत से डेल्हा साइड एक नंबर रेल गुमटी(बंद) के पास फिर से फल एवं सब्जियों की मंडी सज गई है। कुछ दिन पहले स्थानीय रेल प्रशासन ने यहां से करीब चार दर्जन अस्थायी दुकानों को हटाने के साथ एक संयुक्त रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी थी लेकिन रिपोर्ट झूठ साबित हो रहा है।  डीडीयू मंडल के गया जंक्शन पर अवैध रूप से दुकानें संचालन के पीछे स्थानीय रेल प्रशासन की मिलीभगत साफ दृष्टिगोचर होती है। यदि ऐसा नहीं है तो 06 जून को यहां से दुकानों को हटा दिए जाने की रिपोर्ट के बाद फिर दुकानें कैसे सज गई?

    Magadhlive की टीम पहुंची तो सच कुछ और ही सामने आया

    बुधवार को magadhlive की टीम एक नंबर गुमटी के पास जब पहुंची तो देखा कि एक नहीं कई दुकानें लगी हुई है। अधिकतर सब्जी एवं फल की दुकानों के अलावा चाय, पान, नाश्ता करने की कई दुकानें बेरोकटोक चल रही है।

    अघोषित दिया जाता है वसूली का ठेका

    स्थानीय लोगों ने बताया कि इस स्थान पर दुकानें लगाने के लिए अघोषित रूप से एक व्यक्ति को ठेका दिया जाता है जो इन दुकानों के दुकानदारों से एक निर्धारित राशि वसूल करता है। यह राशि महीने में 25-30 हजार रुपए बताई गई। जो पूरी तरह से गैरकानूनी तरीके से गोपनीय तरीके से किया जाता है।

    आरपीएफ को अतिक्रमण रोकने की है पूरी जिम्मेदारी

    रेल की भूमि पर अतिक्रमण हटाने या अतिक्रमण होने से रोकने की पूर्ण जिम्मेदारी रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट प्रभारी को है। रेलवे अधिनियमों के तहत कार्यवाही की जिम्मेदारी भी इन्हें ही दी गई है लेकिन आखिर क्या वजह है कि दुकानें हटा दिए जाने के बाद फिर दुकानें लग जाती है। जबकि रेलवे के आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि आरपीएफ, रेल प्रशासन को अतिक्रमण हटाने में किसी तरह की दिक्कतें आती है तो वे जीआरपी/राज्य पुलिस से भी सहयोग ले सकती है।

    सहायक कमांडेंट भी हैं यहां, पर इनकी आंखों से ‘ओझल’

    गया जंक्शन पर आरपीएफ पोस्ट के कार्यों और उनके दायित्वों की निगरानी रखने के लिए यहां सहायक कमांडेंट की पदस्थापना की गई है लेकिन इनकी नजरों से भी अबतक अवैध दुकानें और अतिक्रमण ‘ओझल’ क्यों है?

    6 जून को ही हुई थी अतिक्रमण हटाने की संयुक्त कार्यवाही

    इसी महीने की 6 तारीख को गया जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव, वाणिज्य पर्यवेक्षक(सामान्य) शैलेश कुमार, यातायात निरीक्षक बी.बी. पांडेय, वरीय अनुभाग अभियंता(कार्य), अवर अभियंता(कार्य) स्टेशन विकास, गया आदि ने संयुक्त रूप से 46 दुकानों को हटाने की कार्रवाई करते हुए एक रिपोर्ट मंडल मुख्यालय भेजा था। जिसमें, मछली, मुर्गा, मीट, फल, सब्जी, चाट आदि की दुकानें हटाने की कार्रवाई हुई थी लेकिन अब फिर उसी स्थिति में यहां दुकानें सज गई है।

    सवाल, या तो रिपोर्ट गलत या फिर कार्यवाही झूठी

    वर्तमान में जितनी भी दुकानें मजे से चल रही है, उसकी संख्या 40 से ऊपर ही होगी। आखिर 06 जून की कार्यवाही झूठी थी या रिपोर्ट गलत भेजी गई थी, ये तो उच्चस्तरीय जांच के बाद ही पता चल सकता है कि आखिर इस खेल में किसके किसके हाथ “मैले’ हो रहे हैं।

  • चलती ट्रेन में गार्ड की अचानक बिगड़ी तबीयत, हो गए बेहोश, अस्पताल पहुंचाया गया

    देवब्रत मंडल

    अस्पताल ले जाते एसएस, टीआई व रेलकर्मी

    गाड़ी संख्या 13553 आसनसोल-वाराणसी एक्सप्रेस के गार्ड विजय कुमार की तबीयत उस समय बिगड़ गई, जब वे ट्रेन लेकर चल रहे थे। इन्हें लू लग गई थी। जिसके कारण वे बेहोश हो गए। घटना गया-कोडरमा ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड के मानपुर जंक्शन पर हुई, जब वे इस स्टेशन पर ट्रेन लेकर पहुंचे। गया जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार सिंह को जब इस घटना की जानकारी मिली तो वे बिना देर किए उन्होंने के कोचिंग संतोष कुमार और यातायात निरीक्षक बीबी पांडेय को निर्देश दिया कि त्वरित उन्हें अस्पताल ले जाएं। इसके बाद वे स्वयं भी गार्ड विजय कुमार को एम्बुलेंस के स्ट्रेचर पर लेकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

    चिकित्सक ने बताया गार्ड की स्थिति में सुधार है

    अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि विजय कुमार को लू लगने से बेहोश होने की समस्या हुई थी, लेकिन अब उनकी स्थिति में सुधार है। वहीं रेलवे अधिकारियों ने भी गार्ड की तबीयत खराब होने की घटना पर चिंता व्यक्त की है और उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है।

    रेलकर्मियों ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

    स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार सिंह खुद अस्पताल गए और गार्ड का हाल-चाल जाना। उन्होंने गार्ड के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। गार्ड विजय कुमार के सहयोगियों ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और कहा है कि गार्ड की भूमिका रेलवे के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है।

    इलाज जारी, प्रशासन ने उठाए आवश्यक कदम

    रेलवे अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टरों की देखरेख में गार्ड विजय कुमार का इलाज जारी है। उम्मीद जताई है कि जल्द ही वे स्वस्थ होकर अपने काम पर लौट आएंगे। रेलवे प्रशासन गार्ड की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।