बड़ी खबर: कालका मेल ट्रेन से ढाई करोड़ रुपए के सोने के साथ एक गिरफ्तार, रेल पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image626397391 17569750749082528625014141227956 बड़ी खबर: कालका मेल ट्रेन से ढाई करोड़ रुपए के सोने के साथ एक गिरफ्तार, रेल पुलिस को मिली बड़ी सफलता

गया जी से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आई है। गया रेल थाना के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई में करीब ढाई करोड़ रुपए के सोने के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सोना कोलकाता से लेकर एक तस्कर कानपुर ले जा रहा था। रेल पुलिस ने सोने का वजन करीब दो किलोग्राम बताया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
गया रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अपनी रूटीन जांच अभियान जारी रखे हुई थी। इसी दौरान बुधवार की देर रात गया जंक्शन पर 12311 अप हावड़ा-कालका मेल ट्रेन के एक कोच में जांच के दौरान पाया गया कि पुलिस को देख कर एक यात्री स्वयं को असहज महसूस कर रहा था। जिसके बैग की तलाशी ली गई। जांच में बैग में भारी मात्रा में सोने मिले। जिसे हिरासत में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ में यात्री ने बताया कि सोना कोलकाता से लेकर चला था। जिसे कानपुर ले जाना था। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि यात्री से विशेष पूछताछ की जा रही है। रेल एसपी सहित संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि यात्री के पास रहे सोने का वजन करीब दो किलोग्राम के आसपास है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये आंकी गई है।
गया रेल थाना को यह बड़ी सफलता सजगता और सतर्कता को दर्शाती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *