गया जी में सूने घर से लाखों के जेवरात समेत नकद की चोरी, होली मनाने मायके गईं थीं पीड़िता, पुलिस जांच में जुटी

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image1268212727 17727999443182577987094532636756 गया जी में सूने घर से लाखों के जेवरात समेत नकद की चोरी, होली मनाने मायके गईं थीं पीड़िता, पुलिस जांच में जुटी

गया जी शहर के हाते गोदाम मोहल्ले में एक सूने घर को बदमाशों ने निशाना साधते हुए करीब पांच लाख रुपए के सोने चांदी के गहने, डेढ़-पौने दो लाख रुपए नकद चोरी कर आराम से भागने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पीड़िता के घर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बदमाशों की गतिविधियां घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़िता अणिमा केसरी(51) ने बताया कि होली पर अपने पटना स्थित मायके चली गई थीं। शुक्रवार को दोपहर बाद जब हाते गोदाम दुर्गा मंदिर के पास अपने घर पहुंची तो देखा कि मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए हैं। अंदर जाने पर पाई कि घर के कमरे के अलमीरा, बॉक्स वाले प्लंग आदि खुले हुए हैं और सारे सामान बिखरे पड़े हुए हैं।

image editor output image1267289206 1772799960327570743738356735121 गया जी में सूने घर से लाखों के जेवरात समेत नकद की चोरी, होली मनाने मायके गईं थीं पीड़िता, पुलिस जांच में जुटी


उन्होंने बताया कि बदमाशों ने उनके घर में रहे करीब पांच लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात चुरा लिया है। करीब डेढ़ लाख रुपए कैश व खुदरा खुदरी पर्स आदि में रखा करीब 20-25 हजार रुपयों के अलावा घर के पूजा घर में रहे पीतल के भगवान की मूर्तियां भी लेते चले गए।
अणिमा केशरी पति मदन प्रसाद केशरी ने बताया कि घटना की सूचना थाना को दी गई तो पुलिस घर पर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दो बदमाशों की ताला तोड़ने की गतिविधियां कैद हो गई है। घटना गुरुवार मध्य रात्रि के आसपास की बताई जा रही है। जिसके आधार पर पुलिस पहचान करने और मामले के उद्भेदन में जुट गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *