रेलवे अस्पताल के मुख्य फार्मासिस्ट गणेश रजक को सेवानिवृत्त उपरांत दी गई भावभीनी विदाई

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image1601493367 17702194648867770964724699467056 रेलवे अस्पताल के मुख्य फार्मासिस्ट गणेश रजक को सेवानिवृत्त उपरांत दी गई भावभीनी विदाई
विदाई समारोह में उपस्थित लोग एवं सेवानिवृत्त गणेश रजक

बुधवार को ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे ईम्पलाई एसोशिएशन शाखा गया में गणेश कुमार रजक, भूतपूर्व मुख्य फार्मासिस्ट एवं पूर्व शाखा सचिव का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शाखा के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से उन्हें दिनांक 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त होने के उपरांत भावभीनी विदाई दी गई। गणेश कुमार रजक ने लगभग 20 वर्षों तक संगठन में सचिव पद का दायित्व निभाया। उनकी कार्य अवधि के दौरान रेल सेवा एवं सामाजिक सेवा में योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। समारोह में संगठन के प्रति उनके समर्पण, कार्यकुशलता एवं बेहतर कार्य प्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
शाखा अध्यक्ष उदय कुमार आजाद के द्वारा उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उनके विचारों एवं अनुभवों को उपस्थित जनसमूह के समक्ष रखा गया। अपने संबोधन में श्री गणेश कुमार रजक ने संगठन के सभी कर्मचारियों से सक्रिय सहभागिता करने एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष उदय कुमार आजाद शाखा सचिव आर पी पासवान शाखा कोषाध्यक्ष अनिल कुमार दास कार्यालय सचिव शंकर कुमार सहायक सचिव पंकज कुमार, शाखा उपाध्यक्ष बबलू कुमार , संजय कुमार रवि कुमार, श्याम सुंदर, लव कुमार ,कमलेश कुमार एवं अन्य सभी शाखा के पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *