बागेश्वरी गुमटी:गया-मानपुर रेलखंड पर आरओबी निर्माण के दौरान बदलेगा ट्रैफिक रूट, देखें किधर से आना जाना करेंगे लोग

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image711412826 1778769766081196923926447181743 बागेश्वरी गुमटी:गया-मानपुर रेलखंड पर आरओबी निर्माण के दौरान बदलेगा ट्रैफिक रूट, देखें किधर से आना जाना करेंगे लोग
File Photo


गया। गया-मानपुर रेलखंड पर रेलवे किलोमीटर 468/16-18 के पास बागेश्वरी गुमटी स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 71ए के बदले पहुंच पथ सहित सड़क ऊपरी पुल (आरओबी) निर्माण कार्य को लेकर जिला प्रशासन ने नया यातायात प्लान जारी किया है। अनुमंडल पदाधिकारी, सदर गया द्वारा जारी आदेश के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान आम लोगों की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
प्रशासन द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि आरओबी निर्माण कार्य के मद्देनजर संबंधित विभागों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

image editor output image1204066871 17787733318492699835355750394635 बागेश्वरी गुमटी:गया-मानपुर रेलखंड पर आरओबी निर्माण के दौरान बदलेगा ट्रैफिक रूट, देखें किधर से आना जाना करेंगे लोग

यह रहेगा नया ट्रैफिक रूट

एनएच-83 से पटना-बेलागंज की ओर जाने वाले वाहन नवादा की ओर से सिकड़िया मोड़ मुफस्सिल मोड़, मेहता पेट्रोल पंप होते हुए पावरगंज-02 मार्ग से निकलेंगे। इसके बाद घुघरीटांड़ मोड़ होते हुए पंच नंबर गेट पहुंचेंगे, जहां से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
पटना की ओर जाने वाले वाहन सिकड़िया मोड़ से पंच नंबर गेट, घुघरीटांड़, मुफस्सिल मोड़ एवं मेहता पेट्रोल पंप होकर मानपुर-बाघीबार बेलागंज-पटना मार्ग से गुजरेंगे।

प्रशासन के निर्देश


पुल निर्माण एजेंसी को आवश्यक स्थानों पर साइनेज लगाने का निर्देश दिया गया है, ताकि आम लोगों को असुविधा न हो।
रेलवे गुमटी को जल्द बंद कर निर्माण कार्य में तेजी लाने की बात कही गई है। निर्माण एजेंसी एवं संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। कोतवाली एवं डेल्हा थाना पुलिस को लगातार निरीक्षण और पेट्रोलिंग करने को कहा गया है। प्रशासन ने कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर समय-समय पर यातायात योजना की समीक्षा भी की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *