देवब्रत मंडल

गया रेलवे स्टेशन: बिहार के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक गया रेलवे स्टेशन पर हाल ही में हुई चोरी की घटना ने यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद यात्रियों के बीच डर और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।पीड़िता श्वेता शर्मा ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपनी नाबालिग बेटी प्रिशा शर्मा के साथ हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस (12307) से यात्रा कर रही थीं। जैसे ही ट्रेन गया स्टेशन पर रुकी, उसी दौरान उनका हैंडबैग चोरी हो गया।
10 लाख के स्वर्णाभूषण, पासपोर्ट, आईफोन, नकद व दस्तावेज हुई चोरी
श्वेता शर्मा के अनुसार, चोरी हुए बैग में करीब ₹10,000 नकद, लगभग ₹10 लाख के सोने के आभूषण, एक आईफोन, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। इस घटना ने न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाया है, बल्कि पहचान से जुड़े जरूरी कागजात खो जाने के कारण परेशानी और बढ़ गई है।पीड़िता ने रेलवे प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) से मामले की तत्काल जांच करने और स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने की मांग की है।
रेल थानाध्यक्ष का है कहना कि सूचना मिली है पर शिकायत पत्र नहीं
वहीं गया रेल थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है, लेकिन चोरी की सटीक लोकेशन की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि पीड़िता द्वारा डीडीयू रेल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है और वहां से आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कोडरमा स्टेशन पर ट्रेन में हुई थी सवार, जाना था जयपुर
जानकारी के अनुसार, श्वेता शर्मा ने अपनी यात्रा कोडरमा स्टेशन से शुरू की थी। इस घटना को लेकर उनके पति नितेश शर्मा ने भी चिंता जताई है और कहा है कि इससे पूरा परिवार मानसिक रूप से काफी परेशान है। उन्होंने बताया कि वे एक व्यवसायी हैं। कई पुलिस वाले उनसे पूछताछ की है। भरोसा है कि उनकी पत्नी के पर्स में रहे सारे सामानों को जल्द ही रिकवर कर लेगी। उन्होंने गुरुवार को बताया कि वे अभी पासपोर्ट कार्यालय में कार्यवश पहुंचे हैं, विशेष जानकारी बाद में दे सकते हैं।
नींद में थी और उसी वक्त हो गई हैंडबैग चोरी
श्वेता शर्मा ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी नाबालिग बेटी प्रिशा शर्मा के साथ ट्रेन नंबर 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस के कोच ए-1 के सीट संख्या 4 में अपनी नाबालिग पुत्री के साथ जयपुर के लिए यात्रा कर रही थीं, नींद में उन्हें अहसास हुआ कि जब उनका हैंड बैग चोरी हो गया। तो सीट से उठकर कोच में ही उसका पीछा की लेकिन वो दूसरी कोच में चला गया। जिसके हाथ में उन्होंने चोरी गया बैग नहीं देखी तो पुनः अपने सीट पर आ गई। घटना 01 अप्रैल 2026 की सुबह में हुई है।
चोरी गए सामानों के विवरण निम्नलिखित हैं:
- नकद: ₹10,000
- सोने के आह्लाद: लगभग ₹10,00,000
- 1 आईफोन 12
- श्वेता शर्मा का ड्राइविंग लाइसेंस
- प्रिशा शर्मा का यूएस पासपोर्ट (नंबर A35182175)
- श्वेता शर्मा का भारतीय पासपोर्ट (नंबर W7869359)
- श्वेता शर्मा का कनाडियन पीआर कार्ड (नंबर 1123344974)
- प्रिशा शर्मा का कनाडियन पीआर कार्ड (नंबर 1124691130)
- आईसीआईसीआई बैंक डेबिट कार्ड (अंतिम 4 अंक: 4522)
- अन्य व्यक्तिगत दस्तावेज और सामान
कनाडा में रहती हैं झारखंड की रहने वाली पीड़ित महिला यात्री
श्वेता शर्मा ने एफआईआर में बताया है कि उन्होंने इस मामले में भारतीय रेलवे / आरपीएफ / गया स्टेशन के कर्मचारियों के साथ जांच शुरू करने और सीसीटीवी फुटेज को संरक्षित करने का अनुरोध किया है। जिन्होंने अपना वर्तमान पता: शिवशक्ति नगर, नियर दत्तो दुर्गा मंडप, झुमरी तिलैया, कोडरमा, झारखंड-8254409
जबकि कनाडा का पता: यूनिट-21, 7332, 194A स्ट्रीट, सूरी बीसी, वी4एन 6के9, कनाडा बताया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही यात्रियों को सतर्क रहने और अपने सामान की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
