Blog

  • गया जी में वज्रपात से दो युवकों की मौत, एक की हालत नाजुक, किया गया रेफर

    गया जी में वज्रपात से दो युवकों की मौत, एक की हालत नाजुक, किया गया रेफर

    डोभी, नीरज

    गया जी जिले के सूरजमंडल में रविवार की शाम ब्रजपात से दो युवाओं की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों की पहचान अंकित कुमार और विनेश कुमार के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति का नाम वकील मांझी है।

    घटना का विवरण:

    • अंकित कुमार और विनेश कुमार अपनी स्प्लेंडर बाइक से डोभी से बाराचट्टी जा रहे थे, तभी सूरजमंडल के समीप ब्रजपात हुआ।
    • वकील मांझी भी उनके साथ बाइक पर था और उसका मोबाइल चालू था, जिससे ब्रजपात की चपेट में आने की आशंका है।
    • स्थानीय लोगों ने तीनों को बाराचट्टी सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अंकित और विनेश को मृत घोषित कर दिया।
    • घायल वकील को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया रेफर कर दिया गया है।

    कार्रवाई:

    • बाराचट्टी पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और स्वजनों को सूचना दे दी गई है।
    • बाइक को भी नुकसान पहुंचा है और रिपोर्ट आने तक बाइक अभी भी घटनास्थल पर है।

    इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

  • एटीएम कार्ड बदल कर रुपये निकालने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार लोगों को पुलिस ने दबोचा, जानें कैसे देते थे कांड को अंजाम

    एटीएम कार्ड बदल कर रुपये निकालने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार लोगों को पुलिस ने दबोचा, जानें कैसे देते थे कांड को अंजाम

    देवब्रत मंडल

    गयाजी के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के निर्देशन में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष सतर्कता अभियान के तहत एटीएम फ़्रॉड गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन अपराधियों के द्वारा इतनी चालाकी से काम किया जाता था कि आम आदमी को समझ पाना मुश्किल का काम था। ये तो गया पुलिस की बड़ी कामयाबी मिली है कि टीम को जब इस गिरोह के लोगों के बारे में गुप्त सूचना मिली तो गिरोह के चार लोगों को घेर कर दबोच लिया।

    सूचना मिलते ही टीम को तैयारी के साथ भेजा गया

    एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि आसूचना प्राप्त हुई कि कुछ साइबर अपराधी एटीएम ठगी की मंशा से गया जिला क्षेत्र में भ्रमणशील हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस उपाधीक्षक-1 के नेतृत्व में तकनीकी शाखा, गया के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी को शामिल कर विशेष टीम का गठन किया गया।

    विशेष टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्तों को पकड़ा

    विशेष टीम के द्वारा उक्त सूचना के आधार पर लगातार निगरानी करते हुए कादिरगंज थाना (नवादा) क्षेत्र के ग्राम अटउआ के निकट घेराबंदी कर चार अभियुक्तों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

    सभी अपराधी नवादा जिले के हैं रहने वाले

    पकड़ाए अभियुक्तों ने अपना नाम व पता 01. रितिक कुमार, पिता कुन्दन सिंह, साकिन बदलपुर, थाना नरहट, 02. दयानन्द कुमार उर्फ छोटे लाल, पिता सुनिल सिंह, साकिन अतौआ, थाना कादिरगंज, 03. रविकान्त कुमार उर्फ रिशु, पिता जितेन्द्र सिंह, साकिन कुंज, थाना रोह, एवं 04. रवि कुमार, पिता उमेश सिंह, साकिन एकनार, थाना हिसुआ, सभी जिला नवादा बताया।

    अपराधियों के पास से बरामद सामान

    गिरफ्तार सभी अभियुक्तों एवं जप्त चारपहिया वाहन की विधिवत तलाशी के क्रम में कुल 06 मोबाइल फोन, 09 एटीएम कार्ड, 01 पैन कार्ड, 04 फेवीक्विक ट्यूब, 01 पेचकस तथा 01 प्लास बरामद किए गए।

    ऐसे देते थे कांड को अंजाम, झांसे में आ जाते थे ग्राहक

    एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे एटीएम बूथों पर फर्जी हेल्पलाइन नंबर चिपकाते थे और एटीएम मशीन के स्लॉट में फाइबर स्टिक लगाकर ग्राहकों के कार्ड को फंसा देते थे। जब कोई व्यक्ति उक्त नंबर पर कॉल करता, तो वे उसे संबंधित बैंक में जाने की सलाह देते थे। इसके बाद, मौके पर अपने गिरोह के किसी सदस्य को ‘सहायता’ के नाम पर भेजते थे, जो अवसर का लाभ उठाकर ग्राहक का एटीएम कार्ड बदल देता था। बाद में उस कार्ड का दुरुपयोग कर खाते से अवैध रूप से पैसे निकाल लिए जाते थे।

    कई राज्यों में देते हुए आ रहे थे कांड को अंजाम

    इन अभियुक्तों ने अब तक उत्तर प्रदेश, झारखंड एवं बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार की साइबर ठगी की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्तों की संलिप्तता सिविल लाइन थाना कांड संख्या-156/25, दिनांक 13.04.2025 में भी पाई गई है, जिसमें वादी ने शिकायत की थी कि एटीएम कार्ड फंसने के बाद कॉल करने पर ठगों ने कार्ड बदलकर खाते से सारा पैसा निकाल लिया था। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच जारी है। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

  • कटारी हिल का रहने वाला लक्की भारी मात्रा में शराब के साथ पकड़ा गया, व्हिस्की, ब्रांडी व रम बरामद

    कटारी हिल का रहने वाला लक्की भारी मात्रा में शराब के साथ पकड़ा गया, व्हिस्की, ब्रांडी व रम बरामद

    देवब्रत मंडल

    रेल थाना में जब्त शराब के साथ आरोपी व पुलिस

    गया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई करते हुए रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेल थाना की पुलिस ने 22 वर्षीय लक्की कुमार नामक व्यक्ति को 12 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गया जंक्शन से गिरफ्तार किया है। लक्की चंदौती थाना क्षेत्र के कटारी हिल का रहने वाला है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹9000 बताई जा रही है। टीम ने शराब को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना गया को सौंप दिया है।

    बरामद शराब का विवरण:

    • रॉयल स्टेज डीलक्स व्हिस्की 180 एमएल की 17 बोतलें (बैच नंबर 2952 और 0062)
    • ब्रायन डॉक्टर ब्रांडी 750 एमएल की एक बोतल (बैच नंबर 51)
    • ओल्ड मॉन्क रम 180 एमएल की 4 बोतलें और 90 एमएल की 5 बोतलें (बैच नंबर 820 और 04)
    • बाराथ डॉक्टर ब्रांडी 90 एमएल की 54 बोतलें (बैच नंबर 31)
    • रॉयल चैलेंज फिनिस्ट प्रीमियम व्हिस्की 180 एमएल की 7 बोतलें (विभिन्न बैच नंबर)
    • पोर्ट वाइन 1000 नाशिक पोर्ट 180 एमएल की 3 बोतलें (बैच नंबर DD 2416)
    • ब्रायन डॉक्टर ब्रांडी 90 एमएल की 4 बोतलें (बैच नंबर 37)

    कार्रवाई की विशेषताएं:

    • ऑपरेशन सतर्क के तहत की गई इस कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल थाना गया की संयुक्त टीम शामिल थी।
    • आरोपी लक्की कुमार के खिलाफ राजकीय रेल थाना गया में केस नंबर 211/25 दिनांक 13.07.25 अंतर्गत धारा 30 ए Bihar Prohibition and Excise Amendment Act 2022 पंजीकृत किया गया है।
    • इस कार्रवाई के दौरान सीआईबी/गया के सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार चौधरी और राजकीय रेल थाना गया के उप निरीक्षक वीरेंद्र प्रसाद सहित अन्य अधिकारी और जवान शामिल थे।
  • दुरंतो एक्सप्रेस में हुई भीषण चोरी के मामले में अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना सहित तीन गिरफ्तार, चार लाख के सामान बरामद

    दुरंतो एक्सप्रेस में हुई भीषण चोरी के मामले में अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना सहित तीन गिरफ्तार, चार लाख के सामान बरामद

    देवब्रत मंडल

    गिरफ्तार अपराधियों के साथ रेल डीएसपी व टीम तथा बरामद सामान

    दुरंतो एक्सप्रेस में भीषण चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए रेल पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त रूप से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी के पास से यात्रियों के चोरी गए सामान व नकद राशि भी बरामद किए गए हैं। रेल डीएसपी आलोक कुमार सिंह ने बताया है कि सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से आधा दर्जन मोबाइल, एक लैपटॉप, आधा दर्जन लेडिज पर्स के अलावा साढ़े सात हजार रुपये नकद राशि बरामद किए गए है। डीएसपी के मुताबिक करीब चार लाख के सामान बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपितों से लगातार पूछताछ की जा रही है।
    रेल डीएसपी श्री सिंह ने मीडिया को बताया कि जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने दिल्ली-भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस में चोरी घटना में शामिल सरगना सहित तीन आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अपराधियों में पटना जिले के अथमल गोला थाना क्षेत्र का सुमित कुमार उर्फ बाबा, बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के रहने वाला छोटू कुमार उर्फ मॉडल एवं अथमल गोला थाना क्षेत्र के रहनेवाले आकाश कुमार उर्फ निवास है।
    यह घटना 26/27 जून को गया-डीडीयू रेलखंड के कष्ठा- परैया के बीच हुई थी। अपराधियों ने 12282 नई दिल्ली-भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस में चोरी करने के बाद ट्रेन को वैक्यूम कर दिया था। इसके बाद उतर कर फरार हो गए थे। घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी और रफीगंज आरपीएफ की टीम ने घटनास्थल से यात्रियों के चोरी गए कई सामानों को बरामद किया था। इस घटना को लेकर गया रेल थाना में कांड संख्या 189/25 दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद रेल एसपी अमृतेन्दु शेखर ठाकुर और डीडीयू मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी. राज ने इसे चुनौती के तौर पर लेते हुए एक विशेष टास्क टीम गठित की थी।
    इस टीम में गया रेल पुलिस अनुमंडल के डीएसपी आलोक कुमार सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर सुशील कुमार, गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, रफीगंज आरपीएफ इंस्पेक्टर राम सुमेर, रफीगंज पोस्ट के आरपीएफ के जवान प्रमोद कुमार व गया रेल थाना के जवान अमित कुमार, निरंजन प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, रंजन कुमार, बबलू कुमार व नवनीत कुमार शामिल थे। इस टीम ने आसूचना संकलन करते हुए अपराधियों के छिपे रहने के संभावित ठिकानों पर छापेमार कर रही थी। छापेमारी के दौरान पटना के अलग-अलग जगहों से इस कांड को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इस सम्बंध में पुलिस अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।

  • गया जी में टैंकर से पेट्रोल की जगह निकली विदेशी शराब की कई पेटियां, एक गिरफ्तार

    गया जी में टैंकर से पेट्रोल की जगह निकली विदेशी शराब की कई पेटियां, एक गिरफ्तार

    देवब्रत मंडल

    गयाजी। गया जिले में शराब माफियाओं के करतूत के नित्य नए किस्से सामने आ रहे हैं। कभी ट्रेन में तो कभी रेलवे स्टेशन पर। कभी सड़क मार्ग पर चलने वाले वाहनों से शराब बरामद किए जाते हैं तो कभी एसएसपी कार्यालय के समीप।  शराब माफिया चोरी छिपे शराब रख कर इसका अवैध कारोबार करने से गुरेज नहीं करते। अब ताजा मामला सामने आया है कि ज्वलनशील पदार्थ की ढुलाई करने वाले टैंकर में छिपाकर शराब की बड़ी खेप लेकर गयाजी शहर में आ गया। माफियाओं के तरीकों से हर विभाग परेशान है लेकिन आसूचना संकलन के माध्यम से ऐसे माफियाओं पर नकेल भी कसने में कोई कसर नहीं बाकी रखा जा रहा है।

    टैंकर के साथ पकड़ा गया आरोपी व जवान

    मद्य निषेध विभाग की एक टीम ने गया जी शहर के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के पथरौरा में एक उजले रंग का महिन्द्रा कम्पनी का टैंकर को जब पकड़ा तो इसमें डीजल या पेट्रोल की जगह शराब की पेटियां निकलने लगी। मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त प्रिय रंजन ने बताया कि टैंकर पर रजिस्ट्रेशन नं०- बीआर-09-2307 अंकित मिला लेकिन चेसिस नंबर तथा इंजन नंबर अस्पष्ट था। उन्होंने बताया कि जब विभाग की टीम ने आसूचना के आधार पर टैंकर को पहले रोका। उसकी जांच की तो टैंकर के पिछले हिस्से में एक अलग से टिन का चदरा नट से कसा हुआ पाया। माफिया ने इसे अलग रंग से रंग दिया था ताकि शक न हो। उन्होंने बताया कि नट खोल कर देखा गया तो टंकी में ज्वलनशील पदार्थ की जगह विदेशी शराब की पेटियां छिपाई गई थी। जिसे टीम ने जब्त कर लिया। उन्होंने बताया 70 पेटी शराब बरामद किए गए हैं। जिसमें 1680 पीस बोतल थे। इस मामले में अभियुक्त चितरंजन चौधरी( 35) को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पिता का नाम निरगुन चौधरी है। जो स्टील सीटी, थाना-हरला, जिला-बोकारो, झारखण्ड का रहने वाला है। उन्होंने बताया छापामार दल का नेतृत्व उमेश चन्द्र राय, निरीक्षक कर रहे थे। दल में विजय कुमार, मद्यनिषेध सिपाही, विकाश कुमार, मद्यनिषेध सिपाही एवं गृहरक्षक के जवान एवं सशस्त्र बल शामिल थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई की गई है।

  • एनसीसी ग्रुप कमांडर और आईजी के बीच हुई बैठक, युवाओं को सशक्त बनाने पर जोर

    एनसीसी ग्रुप कमांडर और आईजी के बीच हुई बैठक, युवाओं को सशक्त बनाने पर जोर

    देवब्रत मंडल

    गयाजी। गया स्थित एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के कमांडर ब्रिगेडियर राम नरेश ने 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र) के साथ मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक(आईजी)क्षत्रनील सिंह से मुलाकात की।इस दौरान दोनों अधिकारियों के बीच राज्य की युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस महत्वपूर्ण बातचीत के दौरान एनसीसी कैडेट्स को बेहतर मार्गदर्शन, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता प्रदान करने की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। ब्रिगेडियर राम नरेश ने कहा कि वर्दीधारी अधिकारी समाज के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एनसीसी जैसे संस्थानों के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और सेवा की भावना विकसित की जा सकती है। आईजी क्षत्रनील सिंह ने एनसीसी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग इस दिशा में हरसंभव सहयोग करेगा। उन्होंने यह भी माना कि एनसीसी जैसी संस्थाएं युवाओं को नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखकर उन्हें एक सकारात्मक दिशा दे सकती हैं। गया ग्रुप के अंतर्गत एनसीसी, क्षेत्र के युवाओं के समावेशी विकास की दिशा में लगातार प्रयासरत है। एनसीसी कैडेट्स न केवल शिक्षा और प्रशिक्षण में आगे हैं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्वों को भी पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं।

  • केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी से बार एसोसिएशन के एक शिष्टमंडल ने की औपचारिक मुलाकात

    केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी से बार एसोसिएशन के एक शिष्टमंडल ने की औपचारिक मुलाकात

    देवब्रत मंडल

    केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करते सचिव व अन्य

    गया बार एसोसिएशन के सचिव रविन्द्र प्रसाद, संयुक्त सचिव डॉ. सुनील, विमल कुमार अग्रवाल, अधिवक्ता शनिवार को गया जी के सांसद सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से औपचारिक रूप से मुलाकात कर अधिवक्ताओं के कल्याण हित के संबंध में विचार विमर्श किए। उनसे गया बार एसोसिएशन में आने का आग्रह सचिव श्री प्रसाद ने किया। केंद्रीय मंत्री द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि आगामी लोकसभा सत्र के समाप्ति के उपरांत समय निकाल कर बार एसोसिएशन में आऊंगा। साथ ही अधिवक्ताओं के कल्याण हित के संबंध में विचार विमर्श करने का आश्वासन भी मंत्री जीतन राम मांझी ने दिया।

  • बागेश्वरी रेलवे गुमटी पर आरओबी निर्माण को लेकर 24 घंटे के अंदर टेंडर फाइनल कराने का डीएम ने दिया निर्देश

    बागेश्वरी रेलवे गुमटी पर आरओबी निर्माण को लेकर 24 घंटे के अंदर टेंडर फाइनल कराने का डीएम ने दिया निर्देश

    देवब्रत मंडल

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के क्रम में गया जिले के विकास के लिए की गई घोषणाओं एवं राज्य सरकार द्वारा उन सभी घोषणाओं को धरातल पर उतारने को लेकर ससमय उसकी स्वीकृति के उपरांत योजनाओं की कार्य प्रगति के संबंध में शनिवार को ज़िला पदाधिकारी शशांक शुभंकर द्वारा वरीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में निर्देश दिया की संबंधित योजनाओं के लिए भूमि अर्जन के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित गति से करें, ताकि ससमय योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके। गौरतलब हो कि इस वर्ष 13 फरवरी को प्रगति यात्रा क दौरान गया जिले के विकास को लेकर 13 घोषणाएं की गई थी। जिसकी कार्य तेजी से करवाने को कहा है ताकि समय अवधि में कार्य पूर्ण हो सके।

    बागेश्वरी रेलवे गुमटी पर रेल ओवरब्रिज

    गया रेलवे स्टेशन से रामशिला जाने वाले पथ में बागेश्वरी रेलवे गुमटी पर रेल ओवरब्रिज का निर्माण किया जायेगा, जिसकी लागत राशि ₹90 करोड़ 16 लाख है। विभाग को भूअर्जन की अधियाचन कागजात जमा करवा दिया गया है। भूमि अधिग्रहण भी किया जाना है। इस कार्य को पूल निर्माण निगम द्वारा करवाया जा रहा है। निरीक्षण में डीएम ने अंचलाधिकारी नगर को नजरी नक्शा की मांग की। साथ ही अगले 24 घंटे में टेंडर फाइनल कराने का निर्देश दिए हैं। अंचलाधिकारी नगर को निर्देश दिए हैं कि इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाब ज्यादा रहता है, अभी से ही वैकल्पिक मार्ग का चयन कर लें, ताकि काम शुरू होते ही ट्रैफिक डाइवर्ट करवाया जा सके। इसके अलावा एक ट्रैफिक प्लान भी तैयार करें।

    घुघरीटाड़ के पास फोरलेन फ्लाईओवर

    घुगड़ीटाड़ के पास 04 लेन फ्लाईओवर जिसकी लम्बाई 0.810 किलोमीटर है। सीताकुंड पुल के पहले से प्रारंभिक बिंदु है और अंतिम बिंदु महावीर कॉलेज बाईपास के समीप है। साथ ही टू लेन सर्विस रोड भी बनाया जाएगा। इस योजना की प्रशासनिक स्वीकृति 141.21 करोड़ रुपया है। इस परियोजना से विष्णुपद एरिया, मंगलागौरी एवं बोधगया विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। घुघरी टांड पर 4-लेन फ्लाईओवर (रैंप सहित) का निर्माण होने से विष्णुपद मंदिर को आने जाने में सुलभ हो जायेगा। ज़िला पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि मुख्य सड़क के दोनों ओर सर्विस लेन का निर्माण एवं दोनों ओर नाला का निर्माण पहले करवाएं ताकि आमजनों को कम से कम परेशानी हो सके। उसके बाद ही फ्लाईओवर का निर्माण कार्य करवाये। डीएम ने निर्देश दिया है कि बड़े भारी वाहनों का परिचालन हेतु वैकल्पिक रास्ता खोजें। साथ ही ट्रैफिक प्लान भी सही से बनाने को कहा है।

    मुफस्सिल मोड़ टूलेन फ्लाईओवर

    मुफस्सिल मोड़ टू-लेन फ्लाईओवर जिसकी लम्बाई 2.650 किलोमीटर है। इस योजना में मुफस्सिल मोड़ समीप मंदिर पास ओवरब्रिज गोलंबर बनाया जाएगा। मुफस्सिल मोड़ ( गोलंबर) से जगजीवन कॉलेज तक, मुफस्सिल मोड़ ( गोलंबर) से मानपुर प्रखंड कार्यालय तक, मुफस्सिल मोड़ ( गोलंबर) से पुराना फल्गु नदी सिक्सलेन तक रहेगा। परियोजना की चौड़ाई 2 लेन फ्लाईओवर एवं दोनों तरफ इंटरमीडिएट लेन के साथ नाला निर्माण भी करवाया जाएगा। इस योजना की प्रशासनिक स्वीकृति 349.22 करोड़ रुपया है। इस परियोजना से गया चौक बाजार, खिजरसराय, विष्णुपद, मंगलागौरी एवं बोधगया विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। डीएम ने गोलंबर का निर्माण पहले करवाने को कहा है साथ ही अंचलाधिकारी मानपुर को ट्रैफिक प्लान बनाने का निर्देश दिए हैं जिससे वाहनो को बिना परेशानी के डाइवर्ट किया जा सके।

    कंडी नवादा एवं सिलौंजा में पार्कों का निर्माण

    कंडी नवादा एवं सिलौंजा में दो पार्कों का निर्माण किया जायेगा, जिसकी लागत राशि ₹41 करोड़ 60 लाख है। पार्क का निर्माण कार्य प्रारंभ है। तय समय अवधि में कार्य पूर्ण कर ली जाएगी। ज़िला वन पदाधिकारी ने बताया कि कंडी नवादा में 150 एकड़ में पार्क बनाया जा रहा है। 4.5 किलोमीटर में बाउंड्री वाल करवा ली गयी है। निर्माण क्षेत्र में अवैध 30 झोपड़ी लगाए हुए हैं, डीएम ने अंचलाधिकारी नगर को निर्देश दिए हैं कि तेजी से अतिक्रमण हटवाना सुनिश्चित करें।
    इसके अलावा बेल्थू गांव में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी लागत राशि ₹ 58 करोड़ 45 लाख है। इस योजना का कार्य भवन निर्माण निगम द्वारा कराया जा रहा है। इसमे 560 बेड की क्षमता रहेगी। अंचलाधिकारी नगर को सीमांकन करवाने को निर्देश दिए हैं।

  • गया जी में डीडीयू मंडल द्वारा आयोजित रोजगार मेला में 123 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

    गया जी में डीडीयू मंडल द्वारा आयोजित रोजगार मेला में 123 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

    प्रधानमंत्री द्वारा लगभग 51000 युवाओं को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र,देशभर में 47 स्थानों पर आयोजित हुआ रोजगार मेला

    देवब्रत मंडल

    नियुक्ति पत्र सौंपते केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, मंत्री प्रेम कुमार, विधायक वीरेंद्र सिंह व डीडीयू मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीणा

    शनिवार को 16वां रोज़गार मेला देशभर के 47 स्‍थलों पर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा नवनियुक्त लोगों को संबोधित भी किया गया। इसी क्रम में पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल द्वारा ऑडिटोरियम सह आर्ट गैलरी, आदर्श परीक्षा केंद्र, गया जी में आयोजित स्थानीय रोजगार मेला कार्यक्रम में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री (भारत सरकार) जीतन राम मांझी, सहकारिता मंत्री (बिहार सरकार) डॉ. प्रेम कुमार तथा विधायक (वजीरगंज ) वीरेंद्र सिंह द्वारा रेलवे, डाक, जल एवं बैंक आदि केंद्रीय विभागों में कुल 123 युवाओं को उनके नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना सहित विभिन्न रेल अधिकारी तथा नियुक्ति से संबंधित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।इससे पूर्व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर गया जी में इस स्थानीय रोजगार मेले की शुरुआत की गयी तथा मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अतिथियों का विधिवत स्वागत किया गया।