Blog

  • ‘हुजूर’ आने वाले हैं, तैयारियां जोरों पर, एक एक चीजों का रखें ख्याल, अधिकारी ने जाना सूरत-ए-हाल

    ‘हुजूर’ आने वाले हैं, तैयारियां जोरों पर, एक एक चीजों का रखें ख्याल, अधिकारी ने जाना सूरत-ए-हाल

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन पर विकास कार्यों की गति इतनी तेज हो गई है कि वंदे भारत की तरह नॉन स्टॉपेज। इतनी द्रुत गति से काम होने लगा है, मानो हाई स्पीड ट्रेन। आखिर हो क्यों भी नहीं। ‘हुजूर’ जो आने वाले हैं।

    15 अगस्त को इस बिल्डिंग पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाना है

    रविवार को ‘मगध लाइव’ गया जंक्शन पर जारी विकासोन्मुखी कार्यों का सूरत-ए-हाल जानने के लिए पहुंचा तो देखा कि कार्य इतनी तेजी से हो रहा है जैसे कि वंदे भारत ट्रेन जिस तरह नॉन स्टॉप चलती है। यहां रहे एक व्यक्ति ने बताया कि 15 अगस्त को इसी भवन के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाना है। ये व्यक्ति कार्यों की मोनेटरिंग कर रहे थे। काम में लगे लोगों को निर्देश दे रहे थे कि जल्दी जल्दी काम निबटाओ।

    पीएम के आने की सूचना मिलते ही सभी अलर्ट मोड में आ गए हैं

    रेलवे के एक पदाधिकारी रविवार को गया जंक्शन पर आए हुए थे जो यहां चल रहे विकास के कार्यों की समीक्षा की। रेल सूत्रों ने बताया कि हो सकता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निकट समय में गया जी आने वाले हैं। चर्चा है कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में शायद वे यहां आएंगे। इसको लेकर भी तैयारियां यहां जोरो पर है। हालांकि रेल के पदाधिकारियों द्वारा पीएम के निकट समय में गया जी आने की पुष्टि नहीं करते हैं।

    प्लेटफॉर्म नंबर 1 सी का फर्श और शेड बनकर तैयार

    गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 सी पर यात्री शेड लग चुका है और इसके फर्श भी बनकर तैयार हो गया है। अब इस प्लेटफॉर्म के सटे स्थान पर कंक्रीट से फर्श बनाने की तैयारी चल रही है। यहां जमीन को समतलीकरण के साथ कंक्रीट से ढलाई की जा रही है ताकि वंदे भारत सहित अन्य ट्रेनें जब इस प्लेटफॉर्म आती है या यहां से खुलती है तो यात्रियों को सुविधाजनक रास्ता मिले।

    कुछ पुराने स्ट्रक्चर को तोड़ा जाना है बाकी

    प्लेटफॉर्म संख्या 1/C के ठीक सटे पाथ-वे बन रहा है। इसी से सटे कुछ पुराने बिल्डिंग हैं। जिसमें ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन का कार्यालय है। लाल कुलियों के आराम करने वाला एक कमरा भी है। इसके अलावा कुछ और कमरे हैं। जिसे तोड़ा जाना बाकी है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि इसे भी जल्द तोड़कर समतलीकरण किया जाना है।

    समय से सारे काम हो जाते हैं तो पीएम कर सकते हैं उद्घाटन

    जिस द्रुत गति से कार्य हो रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि अगस्त महीने के अंत तक इस भवन का निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा। इसके पीछे जो कारण बताए जा रहे हैं, उसके पीछे पितृपक्ष मेला 2025 है। संभावना जताई जा रही है इस भवन के साथ साथ डेल्हा साइड में बन रहे कई कार्यालयों के बिल्डिंग का शुभारंभ पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों से होना है। इसको लेकर कार्य की गति तेज कर दी गई। दिन रात यहां कार्य हो रहे हैं।

  • गया व्यवहार न्यायालय में मोहर्रम की छुट्टी अब 7 जुलाई को, गया बार एसोसिएशन के सचिव ने की थी तिथि में बदलाव की मांग

    गया व्यवहार न्यायालय में मोहर्रम की छुट्टी अब 7 जुलाई को, गया बार एसोसिएशन के सचिव ने की थी तिथि में बदलाव की मांग

    देवब्रत मंडल

    प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने गया बार एसोसिएशन के सचिव रबीन्द्र प्रसाद द्वारा प्रेषित किए गए एक पत्र के आलोक में मोहर्रम की छुट्टी की तिथि में बदलाव करते हुए 07 जुलाई कर दी है। बार एसोसिएशन, गया के मुस्लिम समुदाय के अधिवक्ताओं ने दिनांक 04.07.2025 को एक अभ्यावेदन प्रस्तुत किया था, जिसे सचिव, बार एसोसिएशन, गया द्वारा संदर्भ संख्या 80/जी.बी.ए./2025 के साथ विधिवत अग्रेषित किया गया। जिसमें सचिव द्वारा कहा गया था कि कि न्यायालय कैलेंडर के अनुसार, “मोहर्रम” की छुट्टी 06.07.2025 को है, लेकिन चाँद दिखाई देने के कारण, यह त्यौहार 07.07.2025 को पड़ रहा है। इसलिए, उन्होंने चाँद की दृश्यता के अनुसार, 06.07.2025 के बजाय 07.07.2025 को “मोहर्रम” की छुट्टी घोषित करके “मोहर्रम” की छुट्टी में बदलाव के लिए प्रार्थना की थी।
    इस अभ्यावेदन पर विचार करते हुए उच्च न्यायालय द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को न्यायालय द्वारा प्रकाशित कैलेंडर के अनुसार प्रदत्त शक्ति के प्रयोग में, गया जजशिप में “मोहर्रम” का अवकाश 06.07.2025 के स्थान पर 07.07.2025 को घोषित किया है। इस आशय की सूचना गया बार एसोसिएशन को देते हुए कहा गया है 07 जुलाई को ही शेरघाटी तथा टिकारी कोर्ट में मोहर्रम की छुट्टी रहेगी। इसकी सूचना गया केंद्रीय कारा(सेंट्रल जेल) एवं शेरघाटी उपकार के अधीक्षक सहित संबंधित सभी पदधारकों को भी दे दी गई है।

  • पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में महिला यात्री की बिगड़ी तबियत, सूचना पर जंक्शन पहुंचे चिकित्सक

    पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में महिला यात्री की बिगड़ी तबियत, सूचना पर जंक्शन पहुंचे चिकित्सक

    देवब्रत मंडल

    पूरी से चलकर नई दिल्ली जा रही 12801 अप पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में एक महिला यात्री की तबियत बिगड़ गई। इसकी सूचना मिलने पर गया जंक्शन पर आई ट्रेन को रेलवे के चिकित्सा पदाधिकारी ने अटेंड किया। स्वास्थ जांच करने के बाद उन्हें दवा दी गई। इसके बाद ट्रेन डीडीयू जंक्शन की ओर रवाना हुई। रेलवे अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार को दोपहर बाद रेल मदद से सूचना आई थी कि 12801 अप पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के ए-1 कोच के बर्थ संख्या 30 पर सफर कर रही एक महिला यात्री के पेट में दर्द है। जिससे वह परेशान हैं। सूचना पर गया रेलवे अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विकास कुमार एम्बुलेंस द्वारा गया जंक्शन पहुंचे। ट्रेन गया जंक्शन पर रुकी। इसके बाद 31 वर्षीया महिला यात्री के स्वास्थ्य जांच के साथ उचित दवा दी गई। इसके बाद ट्रेन गया जंक्शन से डीडीयू जंक्शन की ओर रवाना हुई।

  • उबड़ खाबड़ प्लेटफॉर्म के कारण ट्रेन के गार्ड का पैर हुआ फ्रैक्चर, अस्पताल में चल रहा ईलाज

    उबड़ खाबड़ प्लेटफॉर्म के कारण ट्रेन के गार्ड का पैर हुआ फ्रैक्चर, अस्पताल में चल रहा ईलाज

    देवब्रत मंडल

    अस्पताल में भर्ती ट्रेन मैनेजर(गार्ड)

    गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म उबड़ खाबड़ रहने की वजह से एक गार्ड का पैर फ्रैक्चर कर गया। ट्रेन मैनेजर(गार्ड) का इलाज गया रेल अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है।

    प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पैर उबड़ खाबड़ में पड़ गया

    गया हेडक्वार्टर में कार्यरत गार्ड अमित कुमार ने बताया कि एस्पेयर होकर वे 22499 किउल-गया सवारी गाड़ी से गया जंक्शन आए थे। ट्रेन से उतर कर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर चल रहे थे कि अचानक पैर उबड़ खाबड़ जगह पर पड़ गया और पैर में मोच सी आ गई। दर्द ज्यादा महसूस हुआ तो रेलवे अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए आए तो उन्हें भर्ती कर लिया गया।

    चिकित्सक की सलाह पर भर्ती होना पड़ा

    चिकित्सक ने जब जांच की तो बताए कि पैर की हड्डी फ्रैक्चर कर गया है। उनकी सलाह पर अस्पताल में इंडोर(भर्ती) होना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म पर पैदल चलने वक्त इसका ख्याल रखना पड़ता है कि संभल कर चलना होगा। उन्होंने बताया कि गड्ढे में पैर पड़ गया था। जिसके कारण उनका पैर फ्रैक्चर कर गया है।

    यात्री शेड की भी कमी, बारिश के बाद परेशानी

    अस्पताल में इलाजरत गार्ड अमित कुमार ने बताया कि घटना गुरुवार शाम को हुई थी। चिकित्सक की सलाह लेने आए तो जांच में बताया गया कि बाएं पैर की हड्डी क्रैक कर गई है। इनके साथ इनके परिवार के लोग व शुभचिंतक भी अस्पताल में मौजूद थे। जिन्होंने कहा कि गया जंक्शन के प्लेटफार्म पर समुचित यात्री शेड भी नहीं है। बारिश होने पर यात्रियों में भीगने से बचने के लिए भागमभाग की स्थिति बन जाती है।

  • रेलवे अस्पताल के चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ हैं भयभीत, अपराधी दे जाते हैं धमकी, चोरी की घटना आम बात

    रेलवे अस्पताल के चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ हैं भयभीत, अपराधी दे जाते हैं धमकी, चोरी की घटना आम बात

    देवब्रत मंडल

    गयाजी के एक अस्पताल में इन दिनों भय का ऐसा माहौल है कि मेडिकल, नर्सिंग स्टाफ से लेकर चिकित्सक भी अपराधियों के कारण ड्यूटी करते समय डरते हैं। दिन के उजाले में खिड़कियों के ग्रिल उखाड़ ले रहे हैं। दिन तो कट जाती है लेकिन रात डरावनी लगती है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कहते हैं कि थाना में लिखित शिकायत दी गई है। गश्त करने की मांग की गई है। हमारी मौजूदगी में ही खिड़की के बाहर में लगा ग्रिल उखाड़ कर ले जाने की तैयारी में ही थे कि मेरी नजर पड़ गई। जब विरोध किया तो ग्रिल छोड़कर भाग गए।

    खिड़की में लगे ग्रिल को रेल के ही टाइबर से उखाड़ रहे थे

    घटना 03 जुलाई की गया जी के रेलवे अनुमंडल अस्पताल की है। इस दिन अपराधियों के द्वारा सीएमएस के रेस्ट हाउस की खिड़की में लगे ग्रिल को रेल के ही टाइबर से उखाड़ रहे थे लेकिन सीएमएस डॉ. संदीप कुमार ने देख लिया। विरोध स्वरूप जब प्रतिक्रिया दी तो अपराधी भाग गए।

    एसी मशीन का तार काट लिया

    इस अस्पताल में हाल ही में नई डिजिटल एक्स रे मशीन लगाई गई है। इस कमरे के लिए एसी लगाई गई है। यहां के स्टाफ द्वारा बताया गया कि इसका केबल काट कर अपराधी ले भागे हैं।

    अलमुनियम का ग्रिल भी चुरा ले गए अपराधी

    कुछ दिन पहले अस्पताल के एक कमरे की खिड़की पर एल्युमिनियम का ग्रिल लगा हुआ था, जिसे भी अपराधी उखाड़ कर ले गए थे। लोहे के रॉड आदि छोटे मोटे सामान अक्सर चोरी हो जाया करते हैं।

    अस्पताल के छत पर अपराधी करते हैं नशापान

    अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि शाम होते ही कुछ असामाजिक तत्व के लोग अस्पताल की छत पर चढ़ जाते हैं और नशापान करते हैं। मनाही करने पर धमकियां दी जाती है। 112 डायल की पुलिस बुलाने पर भी धमकी दी जाती है कि पुलिस को फोन करते हो। इस अस्पताल में रात में ड्यूटी पर रहने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को ऐसे आपराधिक तत्वों से भय का माहौल बना हुआ है। कर्मचारियों का कहना है कि वे ड्यूटी करें या अपनी जान बचाएं। समझ में नहीं आता है।

    सिविल लाइंस थाना और आरपीएफ को दी गई है सूचना

    चुकी यह अस्पताल गयाजी शहर के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र में पड़ता है। इस तरह की घटना को लेकर सिविल लाइंस थाना को लिखित सूचना देकर कर्मचारियों ने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए गश्ती दल द्वारा सहयोग करने की मांग की है। वहीं रेलवे सुरक्षा बल को भी इसकी लिखित सूचना दी गई है।

    सीएमएस का है कहना

    इस अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार का कहना है कि इस संबंध में लिखित सूचना सिविल लाइंस थाना एवं आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक को दी गई है।

    कुछ पकड़े गए थे लेकिन कुछ बरामद नहीं हुआ

    अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल को जब इसकी सूचना दी गई थी तो एक टीम अस्पताल पहुंची थी। आसपास से कुछ लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में ले गई थी। जिनके पास से चोरित संपति बरामद नहीं हुई थी तो सभी के विरुद्ध रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई भी हुई है।

  • रेलवे अस्पताल के चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ हैं भयभीत, अपराधी दे जाते हैं धमकी, चोरी की घटना आम बात

    रेलवे अस्पताल के चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ हैं भयभीत, अपराधी दे जाते हैं धमकी, चोरी की घटना आम बात

    देवब्रत मंडल

    गयाजी के एक अस्पताल में भय का ऐसा माहौल है कि मेडिकल, नर्सिंग स्टाफ से लेकर चिकित्सक अपराधियों के कारण ड्यूटी करते समय डरते हैं। दिन के उजाले में खिड़कियों के ग्रिल उखाड़ ले रहे हैं। दिन तो कट जाती है लेकिन रात डरावनी लगती है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कहते हैं कि थाना में लिखित शिकायत दी गई है। गश्त करने की मांग की गई है। हमारी मौजूदगी में ही खिड़की के बाहर में लगा ग्रिल उखाड़ कर ले जाने की तैयारी में ही थे कि मेरी नजर पड़ गई। जब विरोध किया तो ग्रिल छोड़कर भाग गए।घटना 03 जून की गया जी के रेलवे अनुमंडल अस्पताल की है। इस दिन अपराधियों के द्वारा सीएमएस के रेस्ट हाउस की खिड़की में लगे ग्रिल को रेल के ही टाइबर से उखाड़ रहे थे लेकिन सीएमएस डॉ. संदीप कुमार ने देख लिया। विरोध स्वरूप जब प्रतिक्रिया दी तो अपराधी भाग गए।

    एसी मशीन का तार काट लिया

    इस अस्पताल में हाल ही में नई डिजिटल एक्स रे मशीन लगाई गई है। इस कमरे के लिए एसी लगाई गई है। यहां के स्टाफ द्वारा बताया गया कि इसका केबल काट कर अपराधी ले भागे हैं।

    अलमुनियम का ग्रिल भी चुरा ले गए अपराधी

    कुछ दिन पहले अस्पताल के एक कमरे की खिड़की पर एल्युमिनियम का ग्रिल लगा हुआ था, जिसे भी अपराधी उखाड़ कर ले गए थे। लोहे के रॉड आदि छोटे मोटे सामान अक्सर चोरी हो जाया करते हैं।

    अस्पताल के छत पर अपराधी करते हैं नशापान

    अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि शाम होते ही कुछ असामाजिक तत्व के लोग अस्पताल की छत पर चढ़ जाते हैं और नशापान करते हैं। मनाही करने पर धमकियां दी जाती है। 112 डायल की पुलिस बुलाने पर भी धमकी दी जाती है कि पुलिस को फोन करते हो। इस अस्पताल में रात में ड्यूटी पर रहने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को ऐसे आपराधिक तत्वों से भय का माहौल बना हुआ है। कर्मचारियों का कहना है कि वे ड्यूटी करें या अपनी जान बचाएं। समझ में नहीं आता है।

    सिविल लाइंस थाना और आरपीएफ को दी गई है सूचना

    चुकी यह अस्पताल गयाजी शहर के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र में पड़ता है। इस तरह की घटना को लेकर सिविल लाइंस थाना को लिखित सूचना देकर कर्मचारियों ने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए गश्ती दल द्वारा सहयोग करने की मांग की है। वहीं रेलवे सुरक्षा बल को भी इसकी लिखित सूचना दी गई है।

    सीएमएस का है कहना

    इस अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार का कहना है कि इस संबंध में लिखित सूचना सिविल लाइंस थाना एवं आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक को दी गई है।

    कुछ पकड़े गए थे लेकिन कुछ बरामद नहीं हुआ

    अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल को जब इसकी सूचना दी गई थी तो एक टीम अस्पताल पहुंची थी। आसपास से कुछ लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में ले गई थी। जिनके पास से चोरित संपति बरामद नहीं हुई थी तो सभी के विरुद्ध रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई भी हुई है।

  • गया-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस में जमकर हुई मारपीट, एक हिरासत में, बाउंसर बुलवाकर दिया गया घटना को अंजाम

    गया-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस में जमकर हुई मारपीट, एक हिरासत में, बाउंसर बुलवाकर दिया गया घटना को अंजाम

    देवब्रत मंडल

    गयाजी। गया-कोडरमा ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड पर गया-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस में जमकर एक यात्री की पिटाई कर दी गई। झगड़ा गया जंक्शन से ट्रेन में सीट को लेकर शुरू हुआ और यह बड़ी घटना में तब्दील हो गई। घटना गुरुवार की है। बताया गया कि पहाड़पुर स्टेशन पहुंचने के पहले एक यात्री जो कि जमहेता का रहने वाला था सीट को लेकर दूसरे यात्री से उलझ गया। बात बढ़ते बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई। इस बीच पहाड़पुर का रहनेवाला यात्री ने फोन कर अपने कुछ साथियों को पहाड़पुर स्टेशन पर बुला लिया।

    बाउंसर ट्रेन के आने का कर रहे थे इंतजार

    बाउंसर के रूप में आए करीब एक दर्जन से अधिक लोग पहाड़पुर स्टेशन पर ट्रेन आने का इंतजार करने लगे। जब ट्रेन शाम करीब सात बजे के आसपास प्लेटफॉर्म पर रुकी तो जमहेता के यात्री ने हाथों से इशारा करते हुए अपने कोच में बुला लिया।

    सभी बाउंसर कोच में यात्री की जमकर धुनाई कर दी

    ट्रेन के ठहरते ही सभी बाउंसर कोडरमा जा रहे यात्री की जमकर धुनाई करने लगे। पीड़ित यात्री परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे, बीच बचाव की कोशिश की लेकिन बाउंसरों ने एक न सुनी और धुनाई कर दी।

    ट्रेन खुली तो एक बाउंसर को बोगी में खींच लिया गया

    दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन जब खुलने लगी तो पीड़ित यात्री अन्य यात्रियों के सहयोग से एक बाउंसर, जिसका नाम हिमांशु कुमार बताया गया है को बोगी में खींचकर अपने साथ कोडरमा लेते चले गए। आरोपी हिमांशु के बारे में बताया गया कि वह पहाड़पुर का रहनेवाला है। जिसे कोडरमा रेल थाना में हिरासत में रखा गया है।

    प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ के जवान नजर नहीं आए

    स्थानीय लोगों में इस बात की चर्चा हो रही है कि पहाड़पुर स्टेशन पर हुई मारपीट की घटना के वक्त प्लेटफॉर्म पर न तो आरपीएफ घटनास्थल पर पहुंचे और न ट्रेन में स्कोर्ट कर रही टीम को इस घटना की भनक लगी।

    कोडरमा रेल थाना में आरोपी से की जा रही पूछताछ

    इस सम्बंध में कोडरमा आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार ने कहा कि मारपीट की घटना की जानकारी उन्हें मिली है। रेल थाना के स्तर से अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी हिमांशु से रेल थाना की पुलिस पूछताछ कर रही है।

  • नगर निगम ने शुरू किया सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान, वार्डों में एंटी लार्वा का कराया गया छिड़काव

    नगर निगम ने शुरू किया सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान, वार्डों में एंटी लार्वा का कराया गया छिड़काव

    देवब्रत मंडल

    गयाजी। नगर निगम साफ सुथरा हो गयाजी अभियान के तहत साफ-सफाई और जन स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में गुरुवार को सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान के तहत वार्ड संख्या-1 से 53 तक के सभी सूचीबद्ध नालों में एंटी लार्वा सीड का छिड़काव कराया गया। यह छिड़काव नगर आयुक्त कुमार अनुराग के निर्देश पर सभी वार्डों के 349 नालों में वृहद स्तर पर हुआ। एंटी लार्वा सीड छिड़काव के दौरान नगर आयुक्त स्वयं सड़क पर उतरकर वार्ड संख्या 41, 16, 5 सहित कई वार्डों का स्वंय मुआयना कर गली-मोहल्ले के सभी नालों में बेहतर ढंग से एंटी लार्वा सीड के छिड़काव का निर्देश देते नजर आएं। बता दें कि मॉनसून के दौरान स्वास्थ्य संबंधी जोखिम को कम करने के लिए आज नालों में एंटी लार्वा सीड अभियान के तहत सभी वार्डों में वार्ड पार्षद, जमादार एवं सहायक की निगरानी में कराया गया है। दूसरे दिन इस अभियान के तहत शनिवार को भी शहर के सभी अस्पतालों में छिड़काव करवाया जाएगा। इसके बाद दूसरे राउंड इस अभियान के तहत एक सप्ताह बाद पुनः एंटी लार्वा सीड का छिड़काव किया जाएगा। इस संबंध में नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने बताया कि सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान के तहत नगर निगम के 01 से 53 वार्डों में मिलाकर कुल सूचीबद्ध 349 नालों में एंटी लार्वा सीड का छिड़काव कराया गया है। छिड़काव से शहर में बढ़ रहे मच्छर के साथ साथ डेंगू के संक्रमण, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि बीमारियों का प्रसार रोकने के लिए निजात मिलेगी। साथ हीं उन्होंने बताया कि रोस्टर के हिसाब से चार फॉगिंग मशीन से सभी वार्डों में फॉगिंग किया जा रहा है और एक मशीन से मुख्य सड़क एवं संस्थानों में प्रतिदिन फॉगिंग भी करायी जा रही है। यह अभियान स्वच्छ व स्वस्थ गयाजी की ओर कदम हैं। यह अभियान न केवल बीमारियों को रोकने में मदद करता है, बल्कि यह एक स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण बनाने में भी योगदान देता है। सफाई को और कैसे सुदृढ़ बनाया जा सके, इसी क्रम में पूर्व में ही निगम बोर्ड के द्वारा प्रस्ताव पारित कराया गया था कि एंटी लार्वासीड का छिड़काव हेतु हर वार्ड के लिए मशीन खरीदा जाए।

  • नाना-नाती को जाना था कहीं और, दूसरी ट्रेन पर चढ़कर चले आए गया जी, फिर आगे जो हुआ…

    नाना-नाती को जाना था कहीं और, दूसरी ट्रेन पर चढ़कर चले आए गया जी, फिर आगे जो हुआ…

    देवब्रत मंडल

    आरपीएफ पोस्ट, गया जी पर परिवार

    आरपीएफ द्वारा “ऑपरेशन डिग्निटी” के तहत एक बुजुर्ग एवं एक बच्चा को सही सलामत परिजन को सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में गया आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि गुरुवार को सउनि मोहम्मद खुर्शीद खान को उन्होंने सूचना दी कि कोई बुजुर्ग व्यक्ति एवं उनके साथ एक बच्चा भूलवश गाड़ी संख्या 18623 अप से पटना से चढ़कर गया आ गये हैं। ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 6 पर है। सउनि मोहम्मद खुर्शीद खान साथ स्टाफ प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर गए तो देखा की गाड़ी संख्या 18623 अप खड़ी है। एक बुजुर्ग व्यक्ति एक बच्चा के साथ सामान्य कोच के सामने गुमसुम खड़े हैं। बुजुर्ग व्यक्ति ने नाम पता पूछने पर अपना नाम गुरमुख प्रसाद साह, उम्र 70 वर्ष, पिता स्वर्गीय रामचंद्र प्रसाद शाह, ग्राम कौड़ा मैदान सदीपुर, थाना कोतवाली, जिला मुंगेर तथा बच्चा का नाम नारायण शाह उम्र 3 वर्ष बताया। बुजुर्ग ने बताया कि वे बच्चा का रिश्ते में नाना लगते हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से दोनों को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट लाया गया। उनके परिजन को सूचना दी गई। बच्चे के माता प्रेमलता पति मुकेश शाह एवं बच्चा की नानी एवं बुजुर्ग व्यक्ति की पत्नी मालती देवी पति गुरमुख प्रसाद शाह दोनों का पता ग्राम कौड़ा मैदान सदीपुर थाना कोतवाली जिला मुंगेर बिहार है। जो रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर आए और बताऐ कि हम लोग मुंगेर से अपने बच्चों को डॉक्टर से दिखाने के लिए पटना आए हुए थे। रात्रि में मुंगेर जाने के लिए पटना जंक्शन पर आकर प्लेटफार्म पर सो गए। मेरे पिताजी एवं उनका बच्चा भूलवश गलत(दूसरी) गाड़ी में चढ़कर गया चले आए थे। बच्चे एवं बुजुर्ग व्यक्ति को उनके परिजन से पहचान करवाया गया। पहचान करने के उपरांत आधार कार्ड से पता सत्यापित करते हुए बच्चे एवं बुजुर्ग व्यक्ति गुरमुख प्रसाद शाह को उनके परिजन को सही सलामत सुपुर्द किया गया। अपने परिजन को सही व सुरक्षित पाकर आरपीएफ को लोगों ने कोटि-कोटि धन्यवाद दिया है।

  • बागेश्वरी और बैरागी पहुंचे डीएम, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा, अधीनस्थों को दिया निर्देश

    बागेश्वरी और बैरागी पहुंचे डीएम, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा, अधीनस्थों को दिया निर्देश

    देवब्रत मंडल

    बागेश्वरी में विनोद केसरी की दुकान पर पहुंचे डीएम

    गया जी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह-जिलाधिकारी गया शशांक शुभंकर गुरुवार को गया टाउन विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत नगर प्रखंड के बागेश्वरी, बैरागी का स्थल भ्रमण किया। निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गणना प्रपत्र का वितरण एवं संग्रह कार्यों में प्रगति का जायजा लिया गया। उन्होंने घूम-घूमकर स्थानीय निर्वाचकों तथा आम जनता से संवाद स्थापित किया और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के उद्देश्य, महत्व एवं प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।
    उन्होंने उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी सदर, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, बीएलओ और सुपरवाइजर को स्पष्ट निर्देश दिया कि घर-घर जाकर योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़ना सुनिश्चित करें।
    साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक योग्य नागरिक के पास जाए और मतदाता सूची उनका नाम दर्ज करने के लिए मार्गदर्शन दें एवं गणना प्रपत्र भरकर जमा करना सुनिश्चित करें।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में रहने वाले लोगों के घरों में जाएं और सभी योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करना सुनिश्चित करें।
    मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी का पूर्ण सहयोग अपेक्षित है। गणना प्रपत्र सभी से भरवा कर संबंधित बीएलओ के पास जमा करायें। जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय लोगों से फीडबैक लिया और गणना प्रपत्र बीएलओ से लेकर शीघ्र जमा करने का अनुरोध किया है। इस अवसर पर नगर आयुक्त को निर्देश दिया है कि शहरी क्षेत्र में वार्ड जमादारों को लगाकर तेजी से गणना पत्र वितरण करवाये।
    🔹 हाउस टू हाउस सर्वेक्षण: 🗓️ 25 जून से 26 जुलाई 2025
    🔹 ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन: 🗓️ 1 अगस्त 2025
    🔹 दावे एवं आपत्तियाँ दाखिल करने की अवधि: 🗓️ 1 अगस्त से 1 सितंबर 2025
    🔹 अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 🗓️ 30 सितंबर 2025