Blog

  • प्रिंसीपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर प्रभात कुमार ने गया जंक्शन का किया निरीक्षण, यहां की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे

    देवब्रत मंडल

    प्रिंसीपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर प्रभात कुमार बुधवार को गया जंक्शन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम वे संतुष्ट दिखे। उन्होंने गया जंक्शन के विकास कार्यों को देखने के बाद संबंधित पदाधिकारियों से कहा कि यात्री सुविधाओं में किसी तरह की कटौती नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के क्रम में ट्रेन के पायलट और ट्रेन मैनेजर की समस्याओं को भी सुना। क्रू लॉबी और रनिंग रूम का निरीक्षण करने के क्रम में रनिंग रूम में पायलट और ट्रेन मैनेजर को दिए जाने वाले भोजन का स्वाद चखा। यहां की व्यवस्था से वे काफी संतुष्ट दिखे।

    बता दें कि रेलवे हेडक्वार्टर की सेफ्टी ऑडिट टीम बुधवार को गया जंक्शन आई थी। जो गया के क्रू लॉबी, रनिंग रूम, कोचिंग काम्प्लेक्स और स्टेशन आदि का निरीक्षण किया। हालांकि उनका दुर्घटना राहत ट्रेन(एआरटी) व एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल वैन(एआरएमवी) का सघन रूप से निरीक्षण का भी कार्यक्रम था लेकिन गया में ही निरीक्षण का वक्त अधिक लग गया। इस वजह से पीसीएसओ श्री कुमार यार्ड में नही रुके और थ्रू काष्ठा स्टेशन के लिए प्रस्थान कर गए।
    बता दें कि गया-डीडीयू रेलखंड के काष्ठा एलसी/6/स्पेशल का निरीक्षण करने के लिए गया जंक्शन से निकले थे। यहां निरीक्षण के बाद रफीगंज स्टेशन, पॉइंट 53बी, ब्रिज संख्या 426 अप आदि का निरीक्षण करते हुए अनुग्रह नारायण रोड (औरंगाबाद) जाना था।
    इधर, इनके साथ डीडीयू के एडीआरएम, सीनियर डिविजनल सेफ्टी ऑफिसर, अभियंत्रण विभाग, विद्युत विभाग,सिग्नल विभाग एवं परिचालन विभाग के पदाधिकारी शामिल थे।
    गया जंक्शन पर निरीक्षण के क्रम में टीम के साथ गया जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक बिनोद कुमार, स्टेशन अधीक्षक मिथलेश कुमार, चीफ क्रू कंट्रोलर एस. जेड. हक़, आरपीएफ के उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद आदि समेत सभी विभागों के पर्यवेक्षक स्तर के रेलकर्मी मौजूद थे।

  • ब्रेकिंग न्यूज: गया में बालू माफिया का तांडव: बालू घाट पर चली गोली, एक की मौत

    ब्रेकिंग न्यूज: गया में बालू माफिया का तांडव: बालू घाट पर चली गोली, एक की मौत

    गया: बुधवार शाम को बुनियादगंज थाना क्षेत्र के शादीपुर स्थित मारुति ट्रेडिंग कंपनी के बालू घाट पर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान शादीपुर निवासी वासुदेव यादव के 30 वर्षीय बेटे सुजय यादव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालू तस्करी रोकने को लेकर दोपहर में बालू तस्कर और कंपनी के स्टाफ के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी। शाम को आक्रोशित बालू तस्करों के गुट ने घाट पर पहुंचकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने मुंशी को लक्ष्य कर एक के बाद एक दो गोली दागीं, जो उसके गले और सीने में लगीं। गंभीर रूप से घायल सुजय को तत्काल मगध मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सुनील कुमार पाण्डेय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है।

    वहीं इस घटना के संबंध में गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया की थानाध्यक्ष, बुनियादगंज थाना को सूचना प्राप्त हुई कि शादीपुर गांव में फल्गु नदी के पास एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। जिनका ईलाज के क्रम में देहांत हो गया है। जिसके बाद FSL एवं तकनीकी टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। वरीय पुलिस पदाधिकारी भी घटनास्थल पर गए हुए है। उन्होंने कहा कि इस मामले का सूक्ष्मता से अनुश्रवण किया जा रहा है। इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में बुनियादगंज थाना द्वारा कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि कंपनी द्वारा घाट पर जाने के लिए रास्ता बनाया जा रहा था, जिसका कुछ लोग विरोध कर रहे थे। घटनास्थल से कई खोखे बरामद हुए हैं। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि संभावित हमलावर फरार हो गए हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी पूर्व में भी चाकूबाजी मामले में जेल जा चुका है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाई रखी जा सके।

  • 650 तीर्थयात्रियों के दल को लेकर गया पहुंची भारत गौरव ट्रेन, गया में किया पिंडदान

    650 तीर्थयात्रियों के दल को लेकर गया पहुंची भारत गौरव ट्रेन, गया में किया पिंडदान

    देवब्रत मंडल

    भारतीय रेल द्वारा चलाई जा रही भारत गौरव ट्रेन से 650 तीर्थयात्रियों का एक दल बुधवार को गया पहुंचा। इस दल में रहे तीर्थयात्रियों ने गयाजी में पिंडदान का कर्मकांड किया। वहीं विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना की। इस ट्रेन के मैनेजर के हवाले से बताया गया कि भारत गौरव ट्रेन द्वारा दक्षिण भारत के मदुरई से 650 तीर्थयात्रियों को लेकर चली है जो आज गयाजी पहुंची। उन्होंने बताया कि यहां पिंडदान और भगवान विष्णु का दर्शन करने के बाद यह दल काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए वाराणसी जाएगा। इधर, गया जंक्शन के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारत गौरव ट्रेन से तीर्थयात्रियों का एक दल गया जंक्शन पहुंचा है जो यहां से वाराणसी के लिए देर रात रवाना हो जाएगी।

  • 11 वर्षों बाद रेलवे में मान्यता प्राप्त करने के लिए यूनियन का होगा चुनाव, युवा रेलकर्मियों ने किया शंखनाद

    11 वर्षों बाद रेलवे में मान्यता प्राप्त करने के लिए यूनियन का होगा चुनाव, युवा रेलकर्मियों ने किया शंखनाद

    देवब्रत मंडल

    भारतीय रेलवे में मान्यता प्राप्त करने के लिए कर्मचारी यूनियन का चुनाव 11 वर्षों बाद होने जा रहा है। इसको लेकर गया में युवा रेलकर्मियों ने चुनाव में लगातार तीसरी बार रेलवे कर्मचारी यूनियन की जीत सुनिश्चित कराने के लिए शंखनाद किया है। गया में चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। 22 अक्टूबर को होने वाले मतदान और जीत हासिल करने के लिए एकजुटता के लिए प्रतिबद्धता दुहराई।ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा की युवा टीम द्वारा मंगलवार को यूनियन कार्यालय में एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता युवा टीम के अध्यक्ष रविंद्र कुमार यादव एवं संचालन युवा टीम के सचिव राकेश कुमार ने किया। युवा अध्यक्ष रविंद्र कुमार यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए आगामी मान्यता की चुनाव हेतु 22 अक्टूबर को युवाओं से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

    युवा टीम के शाखा सचिव राकेश कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए चुनाव हेतु जन संपर्क अभियान में युवाओं से कर्मचारियों से संपर्क अधिक से अधिक संख्या में करने का आह्वान किया।बैठक में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हाजीपुर के केंद्रीय कोषाध्यक्ष कामरेड मिथिलेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जिन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा यूनियन ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन वर्ष 1924 से बना हुआ तथा किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ नहीं है। यह रेल कर्मचारियों का बनाया हुआ यूनियन है जिसमें प्रजातांत्रिक तरीके से पदाधिकारी का चुनाव निश्चित समय अंतराल पर भारत सरकार /रेल मंत्रालय द्वारा निर्देश प्राप्त होने पर होता है।

    लगातार दो बार से जीत दर्ज करती आई है इसीआरकेयू

    उन्होंने कहा कि पिछले दो चुनाव वर्ष 2007 एवं वर्ष 2013 के चुनाव में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन जीत कर आई थी। इस बार वर्ष 2024 के चुनाव में भी यह यूनियन निश्चित रूप से विजय होगी। यह यूनियन कर्मचारी हित में अनेकों कार्य किए हैं जो मिसाल कायम है।

    उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त है यूनियन की

    श्री कुमार ने बताया कि इसीआरकेयू की कई उपलब्धियां हासिल की है। जैसे पॉइंट्स मैन का ट्रेन मैनेजर में प्रमोशन जो लगभग रद्द होने वाला था उसे करवाया गया। ग्रुप डी कर्मचारियों गेटमैन, पॉइंट्स मैन का वाणिज्य विभाग के बुकिंग क्लर्क के रूप में प्रमोशन करवाना, कई कर्मचारियों का आवास भत्ता दिलवाना, बच्चों की शिक्षा हेतु विभिन्न सामानों की रसीद की आवश्यकता समाप्त करवाना, एकमात्र बोनाफाइड पर एजुकेशन एलाउंस दिलवाना, स्वास्थ्य के क्षेत्र में रेलवे अनुमंडल अस्पतालों मे दवाइयां की आपूर्ति, सिस्टम में सुधार के अलावा कर्मचारी हित में जपला में रेलवे हॉस्पिटल का नई इकाई खुलवाना, ट्रैक मेंटेनरों को 4200 ग्रेड-पे दिलवाना वो भी बिना किसी एग्जाम के, पॉइंट्स मैन को भी 4200 ग्रेड-पे तक प्रमोशन के लिए लड़ाई जारी रखना आदि ऐसे बहुत सारे रेल कर्मचारियों के हित में सामूहिक कार्यों को इस यूनियन द्वारा करवाया गया है। प्रशासन के प्रकोप से रेल कर्मचारियों को दंडित होने से बचाना ,चार्ज सीटों को समुचित जवाब द्वारा समाप्त करवाना।

    किसी अन्य संगठन या काउंसिल के बस की बात नहीं

    केंद्रीय कोषाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि किसी अन्य संगठन या काउंसिल की बस की बात नहीं है कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए काम करना, यह कार्य सिर्फ ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन द्वारा ही की जाती है। उन्होंने कहा भविष्य में भी किया जाता रहेगा।

    विरोधियों को बताया बरसाती मेढ़क, पूछा- कोरोना काल में कहां छुप गए थे?

    उन्होंने कहा कि जब-जब चुनाव का समय आता है तब तब कई अन्य संगठन या विरोधी दल बरसाती मेंढक के रूप में अपना बैनर पोस्टर लगाकर हमारे यूनियन के कार्यों की अच्छाई को छुपाकर बुराईओं को बढ़ा-चढ़ा कर रेल कर्मचारियों को बरगलाने का कार्य करते हैं। जिसे हमारे रेलकर्मी भली भांति समझ रहे हैं। उन्होंने पूछा कि कोरोना काल में कर्मचारियों की मदद की जगह ऐसे संगठन कहां छुपे हुए थे? सिर्फ और सिर्फ कर्मचारी यूनियन ही कर्मचारियों के बीच ढाल बनकर खड़ी थी। चाहे ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति की बात या जरूरत की दवाइयां की आपूर्ति की बात हो। रेल अस्पतालों में डॉक्टर एवं सहायक की पर्याप्त व्यवस्था करवाने में यूनियन हमेशा सफल रही है।

    बैठक में इन सभी की भी उपस्थिति रही

    बैठक में केंद्रीय कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के अलावा लक्ष्मण प्रसाद, मनोज कुमार, संजीत कुमार, रवि राज, कुणाल रंजन, अरुण कुमार ओझा, आर. अवस्थी, युवा शाखा कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार उपाध्यक्ष, आनंद राज, के.एन. श्रीवास्तव, रंजय कुमार, सुमित कुमार, दीपक कुमार, सहायक सचिव अजीत कुमार सिंह, संगठन सचिव धनंजय कुमार वर्मा, उत्तम लाल के अलावा बहुत सारे युवा रेल कर्मचारी उपस्थित थे।

  • गया: DM ऑफिस के स्टेनो पंकज कुमार 34 घंटे बाद सकुशल बरामद, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने ली राहत की सांस

    गया: DM ऑफिस के स्टेनो पंकज कुमार 34 घंटे बाद सकुशल बरामद, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने ली राहत की सांस

    गया के DM दफ्तर की गोपनीय शाखा में कार्यरत स्टेनो पंकज कुमार बीते 34 घंटे से लापता थे। उनका मोबाइल सोमवार सुबह 10 बजे के बाद से बंद था, और उनका आखिरी लोकेशन रामपुर थाना क्षेत्र में मिला था। इसके बाद से उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। उनके परिजनों ने लंबा इंतजार करने के बाद रामपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पंकज कुमार, जो सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सेवा नगर के सरकारी क्वार्टर में रहते हैं, सोमवार की सुबह अपने घर से ऑफिस के लिए निकले थे। जब पंकज कुमार देर शाम तक घर नहीं लौटे, तो उनके परिजन चिंतित हो गए और उन्होंने उनके दोस्तों व आस-पड़ोस में पूछताछ की, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। लगभग 30 घंटे इंतजार के बाद पंकज कुमार की पत्नी संगीता कुमारी ने रामपुर थाने में उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

    गया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 15 घंटे में सकुशल बरामद

    गया पुलिस ने पंकज कुमार की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के तुरंत बाद, SSP आशीष भारती के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की। इस टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक नगर-2 के पास था, जिसमें रामपुर थाना के थानाध्यक्ष और गया की तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन किया, जिससे यह पता चला कि पंकज कुमार को साउथ बिहार एक्सप्रेस में देखा गया है। दुर्ग रेल थाना की सहायता से, पुलिस टीम ने उन्हें सूचना मिलने के 15 घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।

    पंकज कुमार ने बताया अपनी मर्जी से गए थे

    गया SSP आशीष भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पंकज कुमार अपनी मर्जी से साउथ बिहार एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे और वे सकुशल हैं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और टीम के सहयोग से पंकज कुमार के परिजनों ने राहत की सांस ली है। गया पुलिस ने एक बार फिर साबित किया है कि वे नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर हैं।

  • रेलवे हेडक्वार्टर की सेफ्टी ऑडिट टीम आ रही है गया, देखें कहां कहां करेगी जांच

    रेलवे हेडक्वार्टर की सेफ्टी ऑडिट टीम आ रही है गया, देखें कहां कहां करेगी जांच

    देवब्रत मंडल

    रेलवे हेडक्वार्टर की सेफ्टी ऑडिट टीम बुधवार को गया जंक्शन आ रही है। जो गया के विभिन्न जगहों पर जाएगी और इसकी जांच करेगी।रेलवे सूत्रों ने बताया कि रेलवे हेडक्वार्टर की सेफ्टी ऑडिट टीम गया जंक्शन पर सुबह 9:30 बजे से 11 बजे तक क्रू लॉबी, रनिंग रूम, कोचिंग काम्प्लेक्स और स्टेशन तथा दुर्घटना राहत ट्रेन(एआरटी) व एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल वैन(एआरएमवी) का सघन रूप से निरीक्षण करने के बाद गया-काष्ठा एलसी/6/स्पेशल का निरीक्षण करने के लिए गया जंक्शन से निकलेगी। यहां निरीक्षण के बाद रफीगंज स्टेशन, पॉइंट 53बी, ब्रिज संख्या 426 अप आदि का निरीक्षण करते हुए टीम करीब तीन बजे अनुग्रह नारायण रोड(औरंगाबाद) पहुंचेगी।

    यहां निरीक्षण के बाद टीम सोननगर स्टेशन पहुंचेगी। रेलवे सूत्रों ने बताया कि हेडक्वार्टर की सेफ्टी ऑडिट टीम स्पेशल ट्रेन ‘गरुड़’ से पटना-गया रेलखंड होते हुए सुबह 9:30 बजे गया जंक्शन पर पहुंचेगी।इधर, इस टीम के साथ डीडीयू के कौन कौन अधिकारी कहां कहां उनके साथ रहेंगे। इसकी भी लिस्ट तैयार कर ली गई है। इसमें डीडीयू मंडल से सेफ्टी ऑफिसर, अभियंत्रण विभाग, विद्युत विभाग,सिग्नल विभाग एवं परिचालन विभाग के अधिकारी शामिल हैं।

  • गया में ड्यूटी पर तैनात पुलिस वाला ने जब वर्दी में थिरके तो नौकरी पर लगा ब्रेक

    गया में ड्यूटी पर तैनात पुलिस वाला ने जब वर्दी में थिरके तो नौकरी पर लगा ब्रेक

    बिहार के गया में एक पुलिस वाले ने अपनी वर्दी को नाच का लिबास बना दिया! दुर्गा पूजा के रंग में ऐसे रंगे कि कानून-व्यवस्था की चिंता को भूल गए। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जैसे ही यह वीडियो देखा, उनके माथे पर बल पड़ गए। तुरंत जांच के आदेश दिए गए। पता चला कि यह नृत्यप्रिय सिपाही विश्वनाथ प्रताप हैं, जिन्हें सादोपुर गांव के पूजा पंडाल में तैनात किया गया था। लेकिन वहां ड्यूटी करना अच्छा नहीं लगा और वो मदारपुर गांव में चल रहे एक रंगारंग डांस प्रोग्राम में मंच के नीचे डांस करने लगे। अब विश्वनाथ प्रताप को अपने इस शौक की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू हो गई है। लगता है अब उन्हें अपने डांस मूव्स को थाने की चारदीवारी में ही सीमित रखना होगा! यह घटना हमें याद दिलाती है कि वर्दी सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का प्रतीक है। और जब आप ड्यूटी पर हों, तो बेहतर होगा कि अपने कदमों को थोड़ा संभाल कर रखें, वरना अगली बार आप..

  • गया के रहनेवाले रिटायर्ड जज का हुआ निधन, रेलमार्ग से शव गया पहुंचा

    गया के रहनेवाले रिटायर्ड जज का हुआ निधन, रेलमार्ग से शव गया पहुंचा

    गया जिले के शेरघाटी के कठार के रहने वाले रिटायर्ड जज कमला प्रसाद सिंह का निधन हो गया है। जिनका पार्थिव शरीर मंगलवार को रेलमार्ग से गया जंक्शन लाया गया। दिवंगत जज के एक पुत्र पीएम नरेंद्र मोदी के काफी करीबी और नीति आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी हैं। रेलवे सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को रिटायर्ड जज का पार्थिव शरीर 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से गया जंक्शन लाया गया। यहां से उनके पार्थिव शरीर को अनुग्रह पूरी कॉलोनी स्थित आवास पर ले जाया गया।

    इसके बाद गया के विष्णुपद श्मशान घाट पर अंत्येष्टि की गई। रेलवे सूत्रों ने बताया कि दिवंगत जज के एक पुत्र नीति आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी हैं जो गया जंक्शन पर अपने कुछ परिवार के साथ शव को ले जाने के लिए आए हुए थे। पार्थिव शरीर को 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से लाया गया था। इसे लेकर पार्सल कार्यालय के कर्मचारी, रेल पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल के पदाधिकारी भी मौजूद थे।रेलवे सूत्रों ने बताया कि रिटायर्ड जज मूल रूप से गया जिले के शेरघाटी अनुमंडल के कठार के निवासी थे।

  • गया जिले के एक अंचलाधिकारी ने दिया इस्तीफा, देखें क्या वजह थी कि ऐसा कदम उठाना पड़ा

    गया जिले के एक अंचलाधिकारी ने दिया इस्तीफा, देखें क्या वजह थी कि ऐसा कदम उठाना पड़ा

    गया जिले के फतेहपुर प्रखंड में अपनी निष्ठा और ईमानदारी के लिए पहचाने जाने वाले सीओ राहुल कुमार ने अचानक अपने पद से इस्तीफा देकर सरकारी महकमे में खलबली मचा दी है। बीपीएससी 64वीं परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पहली बार फतेहपुर में सीओ का पदभार संभालने वाले राहुल कुमार ने अपने त्यागपत्र में निजी कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे वर्तमान में सरकारी सेवा जारी रखने की स्थिति में नहीं हैं।

    राहुल कुमार को उनके कार्यकाल में जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता और समाधानकारी दृष्टिकोण के लिए जाना जाता था। वे न केवल आम जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते थे, बल्कि उनके समाधान के लिए तत्पर रहते थे। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी ने उन्हें फतेहपुर में एक समर्पित और भरोसेमंद अधिकारी के रूप में स्थापित किया। उन्होंने प्रशासनिक सुधार और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए, जिससे जनता में उनके प्रति विश्वास और सम्मान बढ़ा।

    राहुल कुमार फतेहपुर के साथ-साथ टनकुप्पा प्रखंड का भी अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। सूत्रों के अनुसार, इस्तीफे के पीछे दोनों प्रखंडों के कार्यभार की अत्यधिकता और बढ़ते दबाव का भी कारण हो सकता है। उनके इस्तीफे से प्रशासनिक तंत्र में अस्थिरता की संभावना बढ़ गई है, और अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि प्रशासन उनके इस्तीफे को मंजूर किया जाता है या अस्वीकृत कर दिया जाता है।

  • बेलागंज के सिंदानी गांव में सनकी युवक ने अधेड़ व्यक्ति पर हमला कर प्राइवेट पार्ट काटा, गांव में तनाव का माहौल

    बेलागंज के सिंदानी गांव में सनकी युवक ने अधेड़ व्यक्ति पर हमला कर प्राइवेट पार्ट काटा, गांव में तनाव का माहौल

    रिपोर्ट – अजीत कुमार ,बेलागंज

    बेलागंज थाना क्षेत्र के सिंदानी गांव में एक सनकी युवक द्वारा एक अधेड़ व्यक्ति के साथ बर्बर मारपीट और प्राइवेट पार्ट काटने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना से पूरे गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया है।घटना के बाद डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को सीएचसी बेलागंज में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने बेलागंज थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    मंगलवार की अहले सुबह सिंदानी गांव निवासी गणेश भगत टहलने निकले थे। लौटते समय गांव के ही कमाल मियां ने अचानक उन पर हमला कर दिया और मारपीट करने लगा। पीड़ित गणेश भगत ने बताया कि कमाल मियां ने पहले डंडे से उनके सिर पर वार किया, जिससे उनका सिर फट गया। जब वह ज़मीन पर गिर पड़े, तो कमाल मियां ने चाकू से उनके प्राइवेट पार्ट पर हमला किया। इसके बाद, जान से मारने के इरादे से उसने शरीर के अन्य हिस्सों पर दांतों से काटा। गणेश भगत की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद कमाल मियां भागकर अपने घर में छिप गया।

    ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कमाल मियां गांव में बदमाश प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जो पहले भी ग्रामीणों के साथ झगड़ा और मारपीट करता रहा है। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं भी उसके नाम हैं, लेकिन गांव की प्रतिष्ठा को देखते हुए लोग चुप रहते थे।घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है, और आशंका जताई जा रही है कि यह तनाव कभी भी सांप्रदायिक रूप धारण कर सकता है। प्रशिक्षु डीएसपी सह बेलागंज थानाध्यक्ष सदानंद कुमार ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है और गांव में तनाव की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस शांति बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।