Blog

  • प्राचीन परंपरा:गया की पांच प्रतिमाएं दु:खहरणी द्वार से होते हुए जामा मस्जिद से होकर शांतिपूर्ण तरीके से गुजरी, डीएम व एसएसपी देर रात तक डटे रहे

    प्राचीन परंपरा:गया की पांच प्रतिमाएं दु:खहरणी द्वार से होते हुए जामा मस्जिद से होकर शांतिपूर्ण तरीके से गुजरी, डीएम व एसएसपी देर रात तक डटे रहे

    देवब्रत मंडल

    गया: उत्तर भारत की सांस्कृतिक नगरी गयाजी में अंग्रेजी शासनकाल से प्रचलित एक प्राचीन परंपरा के तहत, मां दुर्गा की पांच लाइसेंसी प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण विसर्जन शुक्रवार रात सम्पन्न हुआ। शहर के उत्तरी क्षेत्र में स्थित दु:खहरणी मंदिर, तुतबाड़ी, नई गोदाम, गोलपत्थर और झीलगंज में स्थापित इन प्रतिमाओं को दु:खहरणी द्वार से होकर जामा मस्जिद के पास से गुजारा गया।

    डीएम और एसएसपी ने सुरक्षा देर रात तक सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में डटे रहे

    इस आयोजन के दौरान गया के जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. त्यागराजन एसएम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आशीष भारती स्वयं देर रात तक सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में डटे रहे। उन्होंने सुनिश्चित किया कि कार्यक्रम के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो और परंपरा का निर्वहन सुचारू रूप से हो सके। इस अवसर पर, सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस बल के जवानों की तैनाती की गई थी।

    कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद

    गया के नगर पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस उपाधीक्षक पीएन साहू, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता (राजस्व), जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता और कोतवाली थाना के अधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों की एक बड़ी टीम कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रही। उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी की और सुनिश्चित किया कि आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से सम्पन्न हो।

    सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक

    यह परंपरा हर साल नवरात्र और विजयदशमी के अवसर पर निभाई जाती है, जो शहर के साम्प्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। जामा मस्जिद के पास से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का गुजरना और इसे शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना गया की संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है।

    सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों की सहभागिता

    कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं और मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इनमें नूरानी, मोती करीमी, असद परवेज उर्फ कमांडर, अनिल स्वामी, अनंत धीश अमन, जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार उर्फ टिबलु सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद संतोष सिंह, साहजी कमर, बृजनंदन पाठक, और अंकुश बग्गा प्रमुख रूप से शामिल थे। पूजा समिति के वोलेंटियर्स और विभिन्न समुदायों के लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।गया प्रशासन और सामाजिक संगठनों के सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन सफल और शांतिपूर्ण रहा। यह न केवल सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का प्रतीक है, बल्कि शहर की सामाजिक एकता और सौहार्द को भी दर्शाता है।

  • ब्रेकिंग : बागेश्वरी गुमटी के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

    ब्रेकिंग : बागेश्वरी गुमटी के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

    देवब्रत मंडल

    गया-मानपुर रेलखंड के बीच नार्थ आउटर केबिन (बागेश्वरी गुमटी) के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मृतक के परिजन शव अपने साथ ले गए।
    घटना के बारे में बताया गया कि रविवार की सुबह बागेश्वरी गुमटी के नजदीक रेलवे लाइन पार करने के क्रम में एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसकी पहचान लोगों ने कर ली। जिसकी सूचना परिजनों को मिल गई। परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने साथ लेते चले गए। बताया जा रहा है कि मृतक बागेश्वरी मोहल्ले के निवासी थे। जिनके तीन पुत्र हैं। मृतक का एक पौत्र है। जो कि संजय नगर, छोटकी नवादा में रहता है। हालांकि इस घटना की जानकारी रेल थाना तक पहुंचने से पहले ही शव को उनके परिजन ले गए।

  • गयावासियों को रेलवे की ओर से दीपावली का मिला तोहफा, आजादी के बाद गया से मुंबई के लिए सीधी रेल सेवा की शुरुआत

    गयावासियों को रेलवे की ओर से दीपावली का मिला तोहफा, आजादी के बाद गया से मुंबई के लिए सीधी रेल सेवा की शुरुआत

    दुल्हन की तरह सजी ट्रेन, गयावासियों के लिए बड़ी सौगात

    देवब्रत मंडल

    गया: भारतीय रेलवे ने गयावासियों को इस दिवाली एक विशेष तोहफा दिया है। आजादी के बाद पहली बार गया से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल (LTT) के लिए सीधी साप्ताहिक ट्रेन सेवा की शुरुआत हो रही है। इस ट्रेन का उद्घाटन कोडरमा स्टेशन से किया जाएगा, लेकिन इससे पहले गया जंक्शन से ट्रेन को दुल्हन की तरह सजाकर रवाना किया गया। गया के न्यू कोचिंग कॉम्प्लेक्स (वाशिंग पिट लाइन) पर कैरेज एंड वैगन विभाग के अधिकारी अनंत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में इसे सजाया गया। इसके बाद ट्रेन गया जंक्शन पहुंची और वहां से खाली रेक को कोडरमा स्टेशन के लिए रवाना किया गया। गया जंक्शन के स्टेशन मैनेजर बिनोद कुमार ने बताया कि गया जंक्शन से यह ट्रेन सुबह 9:बजे खुल गई है। जिसका कोडरमा स्टेशन पर विधिवत उद्घाटन का कार्यक्रम निर्धारित है। इस मौके पर गया जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक बिनोद कुमार, चीफ क्रु कंट्रोलर एस जेड हक़, आरपीएफ़ के पोस्ट प्रभारी उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद आदि सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    कोडरमा स्टेशन से होगा विधिवत उद्घाटन

    रेलवे के एक आधिकारिक पत्र के अनुसार, गया-लोकमान्य तिलक (LTT) साप्ताहिक ट्रेन का विधिवत उद्घाटन कोडरमा स्टेशन से किया जाएगा। इसके लिए कोडरमा स्टेशन पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उद्घाटन समारोह में क्षेत्रीय सांसद अन्नपूर्णा देवी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

    रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे हरी झंडी दिखाकर रवाना

    रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वे एक ही दिन में दो ट्रेनों की शुरुआत करने वाले हैं, जिनमें से एक गया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन है।

    गया से मुंबई की सीधी ट्रेन:

    आजादी के बाद पहली बाद यह पहली बार है कि गया से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है। आजादी के बाद से गया जंक्शन से मुंबई के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं चली थी। इससे पहले, गयावासियों के लिए सिर्फ हावड़ा-मुंबई मेल ट्रेन ही एकमात्र विकल्प था। इस नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से गया और पूरे मगध क्षेत्र के लोगों को मुंबई जाने में सुविधा होगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनल से मुंबई की दूरी लगभग 15 किमी है और इस ट्रेन से मुंबई पहुंचने में सिर्फ 10-15 मिनट का समय लगेगा।

    गयावासियो के लिए ऐतिहासिक पहल

    इस नई ट्रेन सेवा से गयावासियों के लिए एक बड़ी राहत और सुविधा मिलेगी। यह ऐतिहासिक पहल न केवल यात्रा को आसान बनाएगी, बल्कि गया और मुंबई के बीच कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगी। रेलवे का यह कदम क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

  • गया पुलिस और STF की बड़ी कामयाबी, एक लाख के इनामी नक्सली मुन्ना रवानी को किया गिरफ्तार

    गया पुलिस और STF की बड़ी कामयाबी, एक लाख के इनामी नक्सली मुन्ना रवानी को किया गिरफ्तार

    गया पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मिलकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। लंबे समय से फरार चल रहे एक लाख रुपए के इनामी नक्सली मुन्ना रवानी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी उर्फ मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी शनिवार दोपहर के बाद हुई, जब पुलिस और STF की विशेष टीम ने मुन्ना को उसके ठिकाने पर छापेमारी कर दबोचा।

    अप्रैल में पुलिस पर किया था हमला

    मुन्ना रवानी पर नक्सली गतिविधियों में शामिल होने के कई मामले दर्ज थे। बीते अप्रैल में, पुलिस जब उसे पकड़ने गई थी, तो उसने टीम पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। उस समय वह पहाड़ और जंगल का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया था।

    गुप्त सूचना पर हुआ ऑपरेशन

    SSP आशीष भारती ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर STF और पुलिस के कई अधिकारियों की एक विशेष टीम बनाई गई थी। सूचना मिली थी कि मुन्ना मऊ थाना क्षेत्र के घिरसिंडी में अपने घर पर आया हुआ है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मुन्ना पुलिस को देख कर भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने तेजी से पीछा करते हुए उसे धर दबोचा।

    अप्रैल में भी हुई थी पुलिस कार्रवाई

    SSP ने यह भी बताया कि 22 अप्रैल 2024 को धनगाई थाना क्षेत्र के सिमरौवा गांव में मुन्ना रवानी के ठिकाने पर छापेमारी की गई थी। उस समय नक्सलियों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी की और जंगल व पहाड़ी इलाकों का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। मुन्ना भी उस समय बच निकलने में सफल रहा था।

    नक्सली दस्तावेज और सबूत बरामद

    मुन्ना रवानी पर गया जिले के कोंच, शेरघाटी, टिकारी के अलावा नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने उसकी संलिप्तता को देखते हुए एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद घटनास्थल से नक्सली दस्तावेज और खोखा भी बरामद किए गए हैं।

    नक्सल गतिविधियों में कमी की उम्मीद

    SSP आशीष भारती ने कहा कि मुन्ना रवानी की गिरफ्तारी नक्सल विरोधी अभियान की एक बड़ी सफलता है। इससे क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों और घटनाओं में कमी आने की संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के सहयोग से एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी रहेगा, ताकि इलाके में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।गया पुलिस और STF की इस कार्रवाई से नक्सल गतिविधियों पर नकेल कसने की उम्मीद है, जिससे इलाके में सामान्य जनजीवन बहाल हो सके।

  • गया से लोकमान्य तिलक के लिए साप्ताहिक ट्रेन सेवा: 13 अक्टूबर को होगा उद्घाटन

    गया से लोकमान्य तिलक के लिए साप्ताहिक ट्रेन सेवा: 13 अक्टूबर को होगा उद्घाटन

    देवब्रत मंडल

    गया के निवासियों के लिए खुशखबरी! गया से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा की शुरुआत होने जा रही है। यह ट्रेन सेवा 13 अक्टूबर से शुरू हो रही है, जिसका उद्घाटन कोडरमा जंक्शन पर किया जाएगा।

    गया-लोकमान्य तिलक ट्रेन का परिचालन

    रेल मंत्रालय ने गया से मुंबई के लिए इस नई ट्रेन सेवा का निर्णय लिया है। यह ट्रेन हर बुधवार को गया जंक्शन से शाम 7:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल (LTT) पहुंचेगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रवाना होगी।

    ट्रेन का रूट और ठहराव

    यह ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी के सफर में सहूलियत होगी। इस ट्रेन के ठहराव में शामिल हैं:

    • कोडरमा, हजारीबाग टाउन, रांची, हटिया
    • राउरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर
    • दुर्ग, नागपुर, भुसावल, नासिक

    ट्रेन सेवा का लाभ

    इस नई ट्रेन सेवा से गया के यात्रियों को मुंबई की यात्रा के लिए एक सीधा और सुगम विकल्प मिलेगा। इससे व्यापार, शिक्षा और अन्य जरूरतों के लिए मुंबई जाने वाले यात्रियों को लाभ होगा।

    सुरक्षा और यात्रा की जानकारी

    यात्रा के दौरान ट्रेन में सभी प्रकार की सुविधाएं और सुरक्षा का ध्यान रखा गया है। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

    अब आप आसानी से गया से मुंबई की यात्रा का प्लान बना सकते हैं और इस नई ट्रेन सेवा का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप भी इस ट्रेन का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसकी बुकिंग की जानकारी के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन से संपर्क करें या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

  • गया में शस्त्र पूजा के बाद बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन, विजय दशमी पर्व पर उमड़ी भीड़

    गया में शस्त्र पूजा के बाद बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन, विजय दशमी पर्व पर उमड़ी भीड़

    देवब्रत मंडल

    गया में विजय दशमी का पर्व उत्साह और आस्था के साथ मनाया गया। दिन में हिन्दू युवा शक्ति संघ, गयाजी द्वारा शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने प्राचीन परंपरा का पालन करते हुए शस्त्रों की पूजा की। इस आयोजन के तहत गयाजी शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो माता मंगला गौरी मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। वहां श्रद्धालुओं ने माता का पूजन किया और पुजारी से शस्त्र पूजन करवाया। इस कार्यक्रम में हिन्दू युवा शक्ति संघ के अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, सचिव गोल्डी गायब, कोषाध्यक्ष रामू गुप्ता, अभिषेक कटरिया, महामंत्री छोटू बारिक समेत कई अन्य सदस्य शामिल रहे।

    शाम के वक्त गया के गांधी मैदान में दशहरा उत्सव की धूम मची। राम और रावण के युद्ध का मंचन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोग पहुंचे। इसके बाद बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। जैसे ही पुतले धू-धू कर जलने लगे, वहां मौजूद भीड़ जयकारे लगाने लगी।गया पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रखी गई थी, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई।

  • मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस की मालगाड़ी से टक्कर, 19 घायल, राहत और बचाव कार्य जारी

    मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस की मालगाड़ी से टक्कर, 19 घायल, राहत और बचाव कार्य जारी

    तमिलनाडु के कवराईपेट्टई स्टेशन के पास शुक्रवार रात मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12578) की एक मालगाड़ी से टक्कर हो गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 19 लोग घायल हो गए हैं। राहत की बात है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह घटना रात लगभग 8:30 बजे हुई जब ट्रेन कवराईपेट्टई स्टेशन से गुजर रही थी। चेन्नई से लगभग 41 किलोमीटर दूर स्थित इस स्टेशन के पास हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन में 1360 यात्री सवार थे।

    रेलवे ने घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव टीमों को रवाना किया, जिन्होंने मेडिकल रिलीफ और रेस्क्यू ऑपरेशन को तेजी से अंजाम दिया।कैसे हुआ हादसा?प्रारंभिक जांच के अनुसार, बागमती एक्सप्रेस को पोन्नेरी स्टेशन पर ग्रीन सिग्नल मिला था, लेकिन जैसे ही ट्रेन कवराईपेट्टई स्टेशन के पास पहुंची, अचानक झटका लगा और ट्रेन लूप लाइन पर चली गई। लूप लाइन पर पहले से खड़ी मालगाड़ी से टकराने के कारण ट्रेन के 12 से 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। टक्कर के बाद एक डिब्बे और पार्सल वैन में आग भी लग गई, जिसे तुरंत बुझा दिया गया।ट्रेन की गति और क्षति का आकलनहादसे के समय ट्रेन की गति लगभग 75 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जिससे टक्कर बहुत जोरदार हुई। कई डिब्बों के पटरी से उतरने के कारण काफी नुकसान हुआ है।

    रेलवे के अधिकारियों ने घटना की गंभीरता को देखते हुए दुर्घटना की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है।हेल्पलाइन नंबररेल मंत्रालय ने यात्रियों और उनके परिजनों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

    • चेन्नई डिवीजन: 044-25354151, 044-24354995
    • समस्तीपुर: 06274-8102918840
    • दरभंगा: 06272-8210335395
    • दानापुर: 9031069105
    • दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन: 7525039558

    रेलवे प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और यात्रियों की हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। घटना से संबंधित आगे की जानकारी मिलने पर अपडेट जारी किया जाएगा।…

  • ब्रेकिंग न्यूज़: नवरात्र के जश्न के बीच बड़ा हादसा, मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई, दो डिब्बों में लगी आग

    ब्रेकिंग न्यूज़: नवरात्र के जश्न के बीच बड़ा हादसा, मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई, दो डिब्बों में लगी आग

    न्यूज डेस्क: नवरात्र के उत्सव के बीच, एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मैसूर से बिहार के दरभंगा जा रही ट्रेन संख्या 12578 बागमती एक्सप्रेस, तमिलनाडु के कावरपेट्टई रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई। यह घटना रात 8:50 बजे तिरुवल्लूर जिले में हुई, जिसमें टक्कर के बाद ट्रेन के दो डिब्बों में आग और धुएं की लपटें देखी गईं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र की ओर से जारी रेलवे बुलेटिन के अनुसार, इस हादसे में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है, और रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और उनके परिजनों के लिए सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

    • समस्तीपुर: 06274-232131, 8102918840
    • दरभंगा: 06272-234131, 8210335395
    • दानापुर: 9031069105, 9031021352
    • पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.: 7525039558, 8081212134
    • बरौनी: 8252912043
    • चेन्नई कंट्रोल: 044-25330952, 044-25330953

    घटनास्थल पर रेलवे की टीम स्थिति को नियंत्रित करने और घायलों की मदद में लगी हुई है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

  • मुंबई मेल से गया रेल पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा किया बरामद, किसी की गिरफ्तारी नहीं

    मुंबई मेल से गया रेल पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा किया बरामद, किसी की गिरफ्तारी नहीं

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन पर रेल पुलिस ने हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या-12321) की एक बोगी से 12 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गया रेल थाना की टीम ने कोच संख्या एस-4 के शौचालय के पास लावारिस हालत में कई बैग पाए, जिनकी जांच करने पर प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा मिला। पुलिस की इस कार्रवाई के बावजूद, अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, क्योंकि गांजा से भरे ये बैग लावारिस हालत में मिले थे और किसी यात्री ने इन पर दावा नहीं किया।

    गया रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि ट्रेन के शौचालय के पास लावारिस बैग होने की सूचना पर पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए सभी बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान, कई पैकेट में रखे 12 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसे तुरंत जब्त कर रेल थाना लाया गया। इस मामले में एएसआई कृष्णा साह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब तस्करों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।

    गया जंक्शन पर इतनी बड़ी मात्रा में गांजा की बरामदगी ने रेल पुलिस की सतर्कता को दर्शाया है, लेकिन यह भी सवाल खड़ा करता है कि प्रतिबंधित मादक पदार्थों की तस्करी के लिए रेल मार्ग का दुरुपयोग किस हद तक किया जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि वे इस मामले में सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच कर रहे हैं, ताकि तस्करों के नेटवर्क को जल्द से जल्द बेनकाब किया जा सके।

  • मद्य निषेध की सख्ती के बावजूद गया में नहीं थम रहा अवैध शराब कारोबार का खेल, माफियाओं का नेटवर्क बेखौफ सक्रिय

    मद्य निषेध की सख्ती के बावजूद गया में नहीं थम रहा अवैध शराब कारोबार का खेल, माफियाओं का नेटवर्क बेखौफ सक्रिय

    देवब्रत मंडल

    बिहार में शराबबंदी लागू हुए नौ साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन गया जिले में शराब के अवैध कारोबार का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मद्य निषेध विभाग की टीम अब घरों और गांव की किराने की दुकानों से संचालित हो रहे इस धंधे पर कार्रवाई कर रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे अब घरों और दुकानों से शराब बेचने का खेल बदस्तूर जारी है, जो प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।शराबबंदी के बाद भी, गया में अवैध शराब की बिक्री और देसी शराब के निर्माण पर पूर्ण नियंत्रण नहीं लग पाया है। यह स्थिति तब भी थी जब जिले में शराब की दुकानों के लाइसेंस दिए जा रहे थे और अब भी ऐसे ही जहरीली शराब कांड की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

    बिहार में शराबबंदी अब एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन चुका है। चाहे केंद्रीय मंत्री और हम सेक्युलर पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी हों या जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर, दोनों नेता शराबबंदी के मुद्दे पर प्रशासन पर तीखे सवाल उठाते रहे हैं।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 26 नवंबर 2015 को शराबबंदी की घोषणा की थी और 5 अप्रैल 2016 को इसे आधिकारिक रूप से लागू किया गया था। लेकिन, आज भी गया जिले में शराब माफियाओं का नेटवर्क व्यापक रूप से फैला हुआ है, जो प्रशासनिक सख्ती के बावजूद बेखौफ होकर अवैध कारोबार में लिप्त है।