Blog

  • सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे किसान

    सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे किसान

    गुरारू: सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद पराली जलाने से किसान परहेज नहीं कर रहे हैं।इस कड़कड़ाती धूप में भी किसानों द्वारा गेहूं की पराली जलाने से बाज नहीं आया जा रहा है। नासमझ, अनपढ़ किसानों को तो छोड़िए पढ़ें लिखे, पंचायत प्रतिनिधियों, राजनैतिक दलों के प्रखण्ड अध्यक्ष का यह हाल है। सोमवार को मलपा-महुआईन गांव के बीच एक राजनैतिक पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष के द्वारा अपने गेहूं कटे खेतों में इस कदर आग लगाया कि आग की लपटें सड़क को पार करने लगा और घंटा भर आवागमन बाधित हो गया। सड़क के किनारे खड़े बिजली ट्रांसफार्मर को आग छुने लगा। इस भयावह स्थिति को देख पूर्व मुखिया जी उर्फ नेताजी जी वहां से फरार होना ही मुनासिब समझा। गनीमत रही कि बगल में हीं बसे सैंकड़ों घरों की आबादी वाला महादलित टोला में आग की लपटे नहीं पहुंच पाया अन्यथा अनर्थ हो जाता।

    इस संबंध में पूर्व प्रभारी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस ओर सरकार की ओर से व्यापक अभियान चलाने की आवश्यकता है। कृषि विभाग अपनी ओर से लोगों में समझा बुझाकर जागरूकता लाने का निरंतर प्रयास कर रहा है परन्तु नहीं पुलिस, नहीं पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय बुद्धिजीवियों, नेताओं का ही सहयोग मिलता है। यहां तक कि जिनके कंधों पर आमजनों को जागरूक करने का भार है वही इस तरह के कार्य करने में लगे हैं। पिछले साल कई लोगों का किसान पंजीयन रद्द किया गया है। सरकार को चाहिए कि पुलिस को यह अधिकार दे कि जिनके खेतों में आग लगा पाए उनपर प्राथमिकी दर्ज करें।

  • गया शहर में एक मकान का ताला काटकर अपराधियों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम

    गया शहर में एक मकान का ताला काटकर अपराधियों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम

    ✍️देवब्रत मंडल

    गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के न्यू बागेश्वरी कॉलोनी में अपराधियों ने एक मकान का ताला काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना सोमवार देर रात की है। मालिक को घटना की जानकारी मंगलवार को सुबह तब हुई जब अपने नए मकान से किराए वाले मकान पर जब पहुंचे।

    न्यू कॉलोनी बागेश्वरी में हुई घटना

    न्यू कॉलोनी, बागेश्वरी के रोड नंबर 07 में अमरनाथ कुमार का मकान मुख्य मार्ग पर है जिसमें किराया पर देवी देवी और उनका परिवार करीब चार साल से किराए पर रह रहा है। इसी घर से मनिहारी का कारोबार चला रहे हैं। कुछ समय पहले ही देवी देवी अपना नया मकान छोटकी नवादा में बनाकर रहने लगे लेकिन कारोबार न्यू बागेश्वरी कॉलोनी के किराए के मकान से कर रहे थे। जहां चोरी हुई है।

    किराए के मकान पर सुबह आए तो पता चला

    देवी देवी के पुत्र विवेक कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे जब अपने किराए के मकान पर आए तो देखा कि मुख्य प्रवेश द्वार में लगाया गया ताला नहीं है। इसके बाद अंदर जब प्रवेश किया तो देखा कि एक और कमरे में लगा ताला टूटा हुआ है और दरवाजा खुला हुआ है। अंदर रखे सामान बिखरे हुए हैं। इसके बाद जब आगे बढ़कर देखा तो एक और कमरे का ताला काटा गया है और अंदर रहे सारे सामान बिखरे हुए हैं। विकास और उनकी माँ देवी देवी ने बताया कि करीब 40 हजार रुपए नकद जो दैनिक कारोबार के थे वह चोरी कर ली गई है। पीतल आदि के बर्तन, कुछ श्रृंगार के सामान, मोबाइल आदि भी चोरी चले जाने की बात बताई।

    घटना की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची

    विवेक ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी उन्होंने 112 नंबर पर डायल कर की दी तो पुलिस पहुंची और जानकारी थाना को दी। जिसके बाद डेल्हा थाना की पुलिस घर पर पहुंची। जिनके द्वारा कहा गया कि थाना पर आकर अपनी रिपोर्ट दर्ज कराएं। विवेक ने बताया कि सूचना पर मकान मालिक अमरनाथ भी आए। जिन्होंने बताया कि जब देवी देवी अपने मकान में शिफ्ट कर गईं थीं तो हमने पूछा था कि घर खाली कब करेंगी तो बताया कि अभी घर खाली नहीं कर रहे हैं। यहीं से कारोबार संचालित करेंगी।

    मनिहारी का व्यवसाय करता है पीड़ित परिवार

    विवेक के अनुसार, उनका मनिहारी का व्यवसाय है। अपना नया घर छोटकी नवादा मोहल्ले में बनाकर वहीं परिवार के साथ रहने लगे हैं और कारोबार किराया के ही मकान से चला रहे हैं। घटनास्थल के आसपास कई घर हैं जो एक दूसरे से सटे हुए हैं लेकिन पड़ोस या आमने सामने वाले रह रहे लोगों को चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह जब चोरी की घटना के बारे शोर हुआ तो वे लोग भी चिंता में हैं कि मुख्य मार्ग पर के घर में चोरी की घटना को आखिर किसने दी। अब इनलोगों में चोरी की घटना के बाद भय सताने लगा है।

  • गया सदर एसडीओ कार्यालय में होमगार्ड की हत्या करने वाला चार घंटे के अंदर गिरफ्तार, कैंची से किया था वार

    गया सदर एसडीओ कार्यालय में होमगार्ड की हत्या करने वाला चार घंटे के अंदर गिरफ्तार, कैंची से किया था वार

    गया सदर एसडीओ कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की हत्या में शामिल एक व्यक्ति को पुलिस ने घटना के बाद तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति विनोद कुमार सिंह है जो कि गया शहर के मारूफगंज मोहल्ले का रहनेवाला है। जिसके पास से पुलिस ने हत्या करने के प्रयोग में लाया गया कैंची बरामद कर लिया है। गया एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि होमगार्ड के जवान सुजीत कुमार श्रीवास्तव को कैंची से वार कर हत्या करने वाले एक आरोपी को गया पुलिस ने घटना के चार घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है।

    एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गया शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मारूफगंज मोहल्ले का रहने वाला विनोद सिंह है। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि एसडीओ ऑफिस में कोई कार्ड को बनवाने के लिए विनोद सिंह कार्यालय में प्रवेश करने जा रहा था। जिसे होमगार्ड के जवान ने रोककर पूछताछ करने लगा। जब अंदर जाने से मना किया गया तो जबरन प्रवेश करने लगा, इस दौरान दोनों में विवाद हो गया। इस पर होमगार्ड के जवान ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद गुस्से में आकर अपने पास रखे कैंची से उसने जवान पर वार कर दिया। जिसके कारण आरोपी अपना पॉकेट से कैची निकाल होमगार्ड के जवान पर वार कर दिया। कुछ देरी के लिए जवान को कुछ समझ में नहीं आया। जब खून बहने लगा तो उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस को जैसा सीसीटीवी फुटेज में देखने से मालूम होता है। उन्होंने बताया घायल जवान को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

    एसएसपी ने आगे बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पहचान की गई। गया शहर में चारो तरफ पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस की टीम गांधी मैदान जब पहुंची तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। आरोपी के पास से हत्या में प्रयोग किए गए कैंची भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया पुलिस आरोपी को सजा दिलाने के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।

  • ब्रेकिंग न्यूज : गया सदर एसडीओ कार्यालय के सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के जवान की दिनदहाड़े हत्या

    ब्रेकिंग न्यूज : गया सदर एसडीओ कार्यालय के सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के जवान की दिनदहाड़े हत्या

    गया सदर एसडीओ कार्यालय परिसर में दिन दहाड़े अज्ञात व्यक्ति के द्वारा यहां तैनात सुरक्षा कर्मी की हत्या कर दी। घटना शनिवार को दोपहर 2 बजे के आसपास की बताई जा रही है। घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा में तैनात गार्ड अपने समय पर कार्यालय पहुंच गए थे। बायोमेट्रिक प्रणाली से अपनी उपस्थिति भी बनाई।। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात हो गए। इसी बीच दोपहर बाद अज्ञात के द्वारा उन्हें चाकू मार दी।

    Video

    घटना की जानकारी मिलते ही ऑफिस में मौजूद रहे लोगों में अफरातफरी मच गया। घायल गार्ड को इलाज के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल ले जाया गया। जहां से गार्ड की मौत की खबर आई है। इधर, एसडीओ कार्यालय परिसर में विभिन्न विभागों में तैनात कर्मचारियों में इस घटना की खबर पहुंची तो सभी सन्न रह गए। हालांकि कई कर्मचारी चुनाव ड्यूटी करने के बाद कार्यालय पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि हेलमेट पहने हुए एक व्यक्ति आया और गार्ड को चाकू गोद कर घायल कर दिया। इसके बाद किसी वाहन से फरार हो गया।

    मृतक गार्ड होमगार्ड का जवान सुजीत कुमार श्रीवास्तव गया शहर के सूर्यकुंड के पास रहने वाला बताया गया है। इस संबंध में जब सदर एसडीओ किसलय श्रीवास्तव से उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर घटना को जानकारी लेनी चाही तो उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया। शायद घटना को लेकर उनकी व्यस्तता रही हो इसलिए फोन का जवाब नहीं दे सके। इधर घटना की जांच में वरीय पुलिस पदाधिकारी जुट गए हैं।

  • गया लोकसभा चुनाव परिणाम: अनिश्चितता के बीच उम्मीदों का दंगल

    गया लोकसभा चुनाव परिणाम: अनिश्चितता के बीच उम्मीदों का दंगल

    ✍️ देवब्रत मंडल

    लोकसभा चुनाव गया में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। यहां राजद और हम(से.) के लिए अभी भी जीत को लेकर चिंतित हैं। कोई दावे के साथ नहीं कह रहा है कि हमारी जीत पक्की है। बोधगया विस क्षेत्र में राजद अपनी स्थिति को काफी फायदेमंद बता रहा है। शेरघाटी में बराबर की बात कही जा रही है। बाराचट्टी में हम(से.) को विरोध सहना पड़ा था तो यहां भी एनडीए के लोग चिंतित हैं। बेलागंज में राजद का प्रभाव देखने को मिला लेकिन हम(से.) भी अपनी स्थिति को राजद के मुकाबले बेहतर होने की चर्चा करते हैं। वजीरगंज में एनडीए महागठबंधन की तुलना में अच्छी स्थिति में बताई जा रही है।

    गया टाउन विस क्षेत्र की बात करें तो महागठबंधन(राजद) समर्थक नेता और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीति को समझने में चूक कर दी। शहर के मध्य, पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्र में उनकी पकड़ बेहतर देखने को मिले। उत्तरी क्षेत्र में राजद की स्थिति सबसे बेहतर देखने को मिले। पश्चिमी भाग में भी राजद के लोग मजबूती से केंद्रों पर डटे रहे। लेकिन बूथ मैनेजमेंट राजद का भाजपा की तुलना में बेहतर नहीं देखने को मिला। कार्यकर्ताओं को उत्साह बढ़ाने के लिए कोई इधर नहीं दिखाई दिए फिर भी जिन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई थी उन्होंने अपने दम खम पर अच्छा वोटिंग करवाए। कई वार्ड में गलत(विपक्षियों) व्यक्ति के हाथों में राजद की जिम्मेदारी दे दी गई जो गलत निर्णय साबित हो सकता है। जिसकी चर्चा राजद समर्थक कर रहे थे। कांग्रेस के कई नेता मतदान के समय में नजर नहीं आए। वाम दलों के नेताओं की भी उतनी रुचि नजर नहीं आई।

    चुनाव में कार्यकर्ताओं को नाश्ता चाय पानी तक के लिए तरसते देखा गया। उत्तरी भाग में वोटर पर्ची नहीं मिल पाने के कारण भी कई समर्थक चाह कर भी वोट नहीं कर सके। मोबाइल के जरिये राजद समर्थकों ने मतदान करवाया। शहर के मध्य भाग में भाजपा(एनडीए) समर्थक सड़क पर नजर आ रहे थे लेकिन महागठबंधन के बड़े बड़े लोग(नेताजी) दुबके हुए लग रहे थे।

    शहरी क्षेत्र के मतदाताओं ने कड़ी धूप झेलना मुनासिब नहीं समझा। राजद समर्थकों ने उत्तरी भाग में अपने अपने वोटरों को घर से लाने में कोई कसर नहीं छोड़ा।
    एनडीए गठबंधन के लोग अपने वोटरों से लेकर कार्यकर्ताओं को अच्छी सुविधा दे रहे थे लेकिन महागठबंधन के लोगों में इसकी कमी दिखी। फोर व्हीलर से चलने वाले नेताओं को भी खाली हाथ बूथों तक आते देखा गया।

    कई जगहों से चुनाव मैनेजमेंट में कमी की शिकायतें सुनने को मिले। एक बात अच्छी लगी कि राजद के वोटरों में जितना उत्साह देखने को मिले, उससे कुछ कम एनडीए के लोगों में देखने को मिला। एनडीए के खेमे में मायूसी के भाव चेहरे पर नजर आ रहे थे। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि 4 जून को जो रिजल्ट आने वाला है वो चौकाने वाला होगा।

  • गया में कम मतदान के कई कारण: बीएलओ ने भी अपनी जिम्मेदारी सही से नहीं निभाई

    गया में कम मतदान के कई कारण: बीएलओ ने भी अपनी जिम्मेदारी सही से नहीं निभाई

    ✍️ देवब्रत मंडल

    गया संसदीय क्षेत्र में पिछली बार की तुलना में इस बार 19 अप्रैल को हुए मतदान का प्रतिशत कम रहा। सीधे तौर पर कहें तो कम वोट पड़े। यहां 52% मतदान की जानकारी जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार की देर शाम प्रेस वार्ता में दी। हालांकि जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने यह भी कहा कि मतदान का प्रतिशत कुछ बढ़ भी सकता है क्योंकि कुछ विस क्षेत्रों के मतों के आंकडें का आंकलन नहीं प्रेस वार्ता के वक़्त तक नहीं हो सका। लेकिन प्रेस वार्ता के वक़्त जो जानकारी दी गई थी उसके अनुसार 52% वोट पड़े हैं। जो कि गत 2019 के चुनाव से करीब 4% कम है। इसके कम होने के एक नहीं कई कारण को देखने को मिले।

    गर्म हवा की थपेडों ने मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक आने से रोका

    अधिकतर मतदान केंद्रों पर प्रशासन की ओर से किए जाने वाले दावे के अनुसार सुविधाओं की कमी नजर आई। देखने को यह भी मिले कि गया जिले के 42-43 डिसे तापमान के बीच चल रही गर्म हवा की थपेडों ने मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक आने से रोका। वहीं शादी व्याह के शुभ मुहूर्त के कारण भी मतदाता वोट करने नहीं आ पाए। हालांकि फसलों की कटाई ने मतदान को प्रभावित उतना नहीं कर सका। फिर भी किसानी कार्य में लगे वोटर मतदान में रुचि नहीं दिखाई। कड़ी धूप और गर्म हवा एक कारण था कि लोग घरों से निकलने से परहेज किया।

    अधिकतर मतदाता के घर तक बीएलओ ने पर्ची नहीं पहुंचाया

    कई मतदान केंद्र के आसपास से कम मतदान की एक सबसे बड़ी वजह जो सामने आई वो ये कि 40-45% मतदाताओं के घर तक बीएलओ द्वारा मतदाता पर्ची नहीं पहुंचाया जा सका था। कई केंद्रों पर तो बीएलओ देखने को नहीं मिले। कई मतदाताओं के पास वोटर आईडी कार्ड रहते हुए भी मतदाता सूची में उनके नाम नहीं मिल रहे थे। कुछ शिकायत ये भी सुनने को मिले कि बीएलओ और नेताओं की सांठगांठ के कारण पर्ची मतदाता तक नहीं पहुंचा था।

    सरकारी तंत्र के भरोसे रहने वाले लाखों मतदाता मतदान से वंचित रह गए

    इस बार गया संसदीय क्षेत्र में चुनाव को लेकर जो सरकार/प्रशासन की ओर से मतदाताओं के लिए पर्ची देने की व्यवस्था की गई थी, इससे मतदाताओं में घोर निराशा देखने को मिले। सभी मतदाताओं के घर तक पर्ची पहुंचाने की जिम्मेदारी जिन्हें दी गई, उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन कागज पर दिखाया, जबकि जमीनी हकीकत थी कि मतदाता बूथ पर से बिना वोट डाले ही लौट गए। कारण कि उन्हें मतदाता पर्ची नहीं मिल पाया था। वहीं प्रत्याशियों के समर्थक द्वारा लगाए गए चुनावी स्टॉल पर मतदाता सूची की कमी थी। जिन्होंने किसी तरह यह व्यवस्था कर भी रखी थी तो अनुभवी कार्यकर्ताओं के कारण कई मतदाताओं को पर्ची नहीं दे पा रहे थे।

    ‘इलेक्ट्रॉल सर्च’ वेबसाइट पर लोग अपना अपना पर्ची खोज रहे थे

    भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए अपने वेबसाइट ‘इलेक्ट्रॉल सर्च’ लांच कर रखा था। जिसके माध्यम से कई मतदाता अपना अपना वोट कर पा रहे थे। इसके लिए प्रत्याशियों के समर्थक एंड्रॉइड मोबाइल या लैपटॉप पर खोजकर मतदाताओं को उनके बूथ संख्या, मतदान केंद्र, मतदाता क्रम संख्या आदि ढूंढकर दिया तो वे वोट कर सके। जिससे मतदान का प्रतिशत कुछ बढ़े।

    बहरहाल, चुनाव शांति तरीके से संपन्न हुआ। ये जिला प्रशासन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। गया में हिंसक चुनाव का इतिहास रह चुका है। नक्सली गतिविधियों के कारण चुनाव में वोट करने से पहले मतदाता काफी कुछ सोचा करते थे लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में इसकी कहीं भी गुंजाइश नहीं रहने दिया गया। मतदाताओं ने कई किमी दूर जाकर भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया, ये बहुत बड़ी बात है चुनावी हिंसा की खबर कहीं से भी नहीं आई।

  • छह मतदान केंद्रों पर लोगों ने किया वोट का बहिष्कार, गया में पिछले चुनाव की तुलना में इस बार कम पड़े वोट

    छह मतदान केंद्रों पर लोगों ने किया वोट का बहिष्कार, गया में पिछले चुनाव की तुलना में इस बार कम पड़े वोट

    ✍️ देवब्रत मंडल

    चुनाव संपन्न कराकर जिला मुख्यालय लौटे मतदानकर्मियों का दल


    शुक्रवार को 18 वीं लोकसभा के लिए डाले गए वोट के प्रतिशत पिछले चुनाव की तुलना में कम रहा। गया जिले में करीब 4.16% कम वोट पड़े। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार गया(सु.) संसदीय क्षेत्र 52% वोट डाले गए।  जबकि 2019 के चुनाव में 56.16% वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसके अलावा औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र में शुक्रवार को हुए प्रथम चरण के मतदान में वोट का प्रतिशत 50 रहा। जबकि 2019 में 53.63% वोट डाले गए थे। नवादा संसदीय क्षेत्र में 19 अप्रैल को 41.50% वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि 2019 के चुनाव नवादा का वोट प्रतिशत 49.33% और जमुई(सुरक्षित) सीट के लिए शुक्रवार को 50% मत डाले गए। देखा जाए तो जमुई में पिछली बार 55.21% मत डाले गए थे। कुल मिलाकर इन चार संसदीय क्षेत्र में पिछली बार की तुलना में इस बार मतदान का प्रतिशत कम  हुआ है। ओवरऑल की बात करें तो इन चारों संसदीय क्षेत्र में 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में 53.47% वोट पड़े थे। जबकि इस बार 2024 के चुनाव में 48.23% ही वोट पड़े।

    छह बूथों पर लोगों ने मतदान का किया बहिष्कार

    गया टाउन विस क्षेत्र का मतदान केंद्र एटीपी स्कूल, लोको कॉलोनी

    राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 19 अप्रैल को छह बूथों पर लोगों विभिन्न मुद्दे को लेकर वोट का बहिष्कार किया है। जिसमें औरंगाबाद विस क्षेत्र 223 के मतदान केंद्र संख्या 97, गुरुआ विस क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 65, टिकारी विस क्षेत्र के दो मतदान केंद्र 42 एवं 43, जबकि नवादा संसदीय क्षेत्र के बरबीघा विस क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 137 पर के मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार किया।

    जानें किस संसदीय क्षेत्र में कितना प्रतिशत मतदान हुआ

    गया(सु.) संसदीय क्षेत्र- 52%
    औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र- 50%
    नवादा संसदीय क्षेत्र- 41.50
    जमुई(सु.) संसदीय क्षेत्र- 50%

  • गया जिले में मतदान ने पकड़ी रफ्तार, नौ विधानसभा क्षेत्र में अब तक 30.40% डाले गए वोट

    गया जिले में मतदान ने पकड़ी रफ्तार, नौ विधानसभा क्षेत्र में अब तक 30.40% डाले गए वोट

    गया टाउन विस क्षेत्र में 18.45% ही पड़े वोट

    ✍️देवब्रत मंडल

    गया जिले के नौ विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा के लिए वोट डालने का काम जारी है। कड़ी धूप और गर्म हवाओं के बीच सुबह के 1 बजे तक 30.50% वोट डाले गए हैं। अबतक प्राप्त आंकड़े बताते हैं कि अभी भी गया टाउन विस क्षेत्र में जितने वोट पड़े हैं। उसे देख कहा जा सकता है कि शहरी क्षेत्र के मतदाताओं में या तो मतदान के प्रति उत्साह नहीं है या फिर एक वजह जो सामने देखने को मिल रहे हैं, वो ये कि मतदाताओं तक मतदाता पर्ची नहीं पहुंचे हैं। गया टाउन में पहले दो घन्टे में यहां केवल 6.81% मत पड़े थे। जबकि 11:30 बजे वोट का प्रतिशत 18.45% मतदान हुए हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार 11:30 बजे तक टिकारी विस क्षेत्र में 27.86 वोट पड़े थे। इसके अलावा इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में 24% गुरुआ में 22% मत डाले गए। बेलागंज में 16%, वजीरगंज में 22.3%, बोधगया में 24.49% तथा बाराचट्टी विस क्षेत्र में 11:30 बजे तक 21.5% वोट पड़े। शेरघाटी विस क्षेत्र से आंकड़े नहीं प्राप्त हो सके हैं। जबकि यहाँ पहले दो घन्टे में 9.2% वोट पड़े थे।

    गया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नेहा द्वारा गया कॉलेज, गया में अपने मत का प्रयोग किया गया। जिलाधिकारी ने आम जनों से अपील कि है कि घरों से निकल कर आप सभी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

    देखें किस विस क्षेत्र में 11:30 बजे तक कितने प्रतिशत वोट डाले गए

    गुरुआ विस 22%
    इमामगंज 24%
    टिकारी 27.86%
    शेरघाटी -अप्राप्त
    बाराचट्टी 21.5%
    बोधगया 24.49%
    गया टाउन 18.45%
    बेलागंज 16%
    वजीरगंज 22.3%

  • गया टाउन विस क्षेत्र में धीमी गति से चल रहा मतदान, दो घन्टे में 6.81% ही वोट पड़े

    गया टाउन विस क्षेत्र में धीमी गति से चल रहा मतदान, दो घन्टे में 6.81% ही वोट पड़े

    ✍️ देवब्रत मंडल

    गया जिले के नौ विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा के लिए वोट डालने का काम शुरू है लेकिन अबतक प्राप्त आंकड़े बताते हैं कि सबसे कम वोट गया टाउन विस क्षेत्र में पड़े हैं। पहले दो घन्टे में यहां केवल 6.81% मत पड़े हैं। जबकि सर्वाधिक वोट इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में पहले दो घन्टे में पड़े हैं। मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार इमामगंज में सुबह 9 बजे तक 14.75% मत पड़े हैं। जबकि अन्य विधानसभा क्षेत्र में गया टाउन से अधिक वोट डाले गए हैं। बता दें कि गया शहरी विस, वजीरगंज, बेलागंज क्षेत्र में शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। जबकि शेष अन्य में शाम 4 बजे तक ही मतदान होना है।

    गया जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम एवं उनकी पत्नी


    गया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नेहा द्वारा गया कॉलेज, गया में अपने मत का प्रयोग किया गया। जिलाधिकारी ने आम जनों से अपील कि है कि घरों से निकल कर आप सभी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

    देखें किस विस क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक कितने प्रतिशत वोट डाले गए

    गुरुआ विस 9%
    इमामगंज 14.75%
    टिकारी 9.56%
    शेरघाटी 9.2%
    बाराचट्टी 11%
    बोधगया 10.61%
    गया टाउन 6.81%
    बेलागंज 7.5%
    वजीरगंज 11%

  • गया सहित चार संसदीय क्षेत्र में अब तक करीब 9.23 प्रतिशत वोट पड़े, पहले दो घन्टे का आया रुझान

    गया सहित चार संसदीय क्षेत्र में अब तक करीब 9.23 प्रतिशत वोट पड़े, पहले दो घन्टे का आया रुझान

    गया (सुरक्षित) संसदीय क्षेत्र के साथ साथ औरंगाबाद, नवादा और जमुई संसदीय क्षेत्र के लिए शुक्रवार की सुबह सात बजे से मत डालने का काम शुरू हो चुका है। पहले दो घन्टे में 9.23% मत डाले जा चुके हैं। अधिकृत तौर पर मिली जानकारी के अनुसार सुबह के 9 बजे तक गया संसदीय क्षेत्र के नौ विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए मतदान केंद्रों पर करीब 9% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

    लाचार एवं असहाय लोगों से मतदान करवाती पुलिस

    फतेहपुर प्रखंड के मोरहे स्थित मतदान केंद्र की तस्वीर


    बता दें कि गया जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के संयुक्त नेतृत्व में 19 अप्रैल को मतदान का कमान संभाले हुए हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे मतदान की पल पल की सूचनाएं संकलित की जा रही है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पहुंच रहे हैं। अब तक किसी भी मतदान केंद्र या बूथ से किसी तरह के गड़बड़ी की सूचना नहीं है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर रहे हैं। जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से शांतिपूर्ण मतदान को लेकर लगा है।