Blog

  • गया में पंचायत समिति सदस्या के घर पर आपराधिक हमला, पुलिस से सुरक्षा की मांग

    गया में पंचायत समिति सदस्या के घर पर आपराधिक हमला, पुलिस से सुरक्षा की मांग

    गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र में एक पंचायत समिति सदस्या के घर पर हमले की घटना सामने आई है। बीती सोमवार रात को कोरमा पंचायत के शेखपुरा टोला में अज्ञात हमलावरों ने पं.स. सदस्या के घर पर ईंट और पत्थर से हमला कर किया।

    पंचायत समिति सदस्या के पति, सत्येंद्र पासवान ने चंदौती थाने में जान-माल की सुरक्षा की मांग करते हुए आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि अजहर अंसारी और उनके परिजनों ने देर रात उनके घर पर हमला किया। उन्होंने बताया की घटना के समय फोन कर थाने से सहायता की मांग की गई थी। लेकिन पुलिस के द्वारा ये कहा गया की दरवाजा बंद कर लीजिए और पुलिस ने अगली सुबह आने का वादा किया था, लेकिन नहीं आए, जिसके बाद पासवान ने खुद थाने जाकर आवेदन दिया। पुलिस अब इस मामले की छानबीन कर रही है।

  • लोस चुनाव: प्रिंटिंग प्रेस के मुद्रकों के साथ डीडीसी ने की बैठक, आवेदन देने पर ही छापे जाएंगे पोस्टर बैनर व पैम्प्लेट

    देवब्रत मंडल

    लोकसभा चुनाव 2024 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से उपविकास आयुक्त विनोद दूहन की अध्यक्षता में गया जिले के प्रिंटिंग प्रेस (बैनर, पंपलेट, पोस्टर इत्यादि) के मुद्रकों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा बताया कि लोकसभा चुनाव के अवसर पर उम्मीदवार तथा उनके प्रतिनिधि द्वारा चुनाव प्रचार हेतु पोस्टर, बैनर, पैंपलेट इत्यादि का मुद्रण कराया जाता है। जिसका स्पष्ट व्यय ब्यौरा प्राप्त किया जाना है ताकि उम्मीदवार द्वारा खर्च ब्यौरा देते समय सही जानकारी दिया जा सके। बैठक में सर्वसम्मति निर्णय लिया गया है कि यदि कोई उम्मीदवार तथा उनके प्रतिनिधि चुनाव प्रचार हेतु पोस्टर, बैनर, पंपलेट इत्यादि का मुद्रण करवाते हैं तो वह एजेंसी को अपने नाम से आवेदन देंगे, जिसमें मुद्रण हेतु स्पष्ट संख्या लिखा हो कि कितना प्रति छापना है। सभी को निर्देश दिया गया की आवेदन मिलने के बाद ही एजेंसी द्वारा मुद्रण का कार्य किया जाए। मुद्रक द्वारा मुद्रित पोस्टर, बैनर, पैंपलेट इत्यादि पर एजेंसी का नाम, पता एवं क्रम संख्या अनिवार्य रूप से देंगे ताकि संख्या का पता चल सके। बैठक में लिए गए निर्णय का शत प्रतिशत अनुपालन गया जिला के सभी प्रिंटिंग प्रेस द्वारा किया जाएगा। बैठक में जिला जन संपर्क पदाधिकारी, विभिन्न मुद्रकों का प्रोपराइटर/प्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • बेलागंज स्टेशन के समीप अज्ञात अपराधियों ने ट्रेन पर की फायरिंग, दहशत में लोग

    बेलागंज स्टेशन के समीप अज्ञात अपराधियों ने ट्रेन पर की फायरिंग, दहशत में लोग

    Report By: Ajit Kumar

    अभी बड़ी खबर गया जिले के बेलागंज स्टेशन से आ रही है जहाँ सोमवार की दोपहर अज्ञात अपराधियों ने स्टेशन पर खड़े ट्रेन पर कई राउंड फायरिंग कर दिया है, हालांकि इस फायरिंग से घटना में कोई हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार पटना गया रेलखंड के बेलागंज स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन खड़ी थी तभी एकाएक अज्ञात अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग करने लगे ,वही फायरिंग होने से ट्रेन में सवार यात्री एवं स्टेशन पर जमे लोग दहशत में हो गए। घटना की सूचना पर बेलागंज थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची लेकिन घटनास्थल रेलवे का होने के कारण कुछ कहने से इनकार कर रही है , वहीं जीआरपी जहानाबाद के थाना अध्यक्ष दीप नारायण यादव ने बताया की अज्ञात अपराधी ट्रेन लूटने की योजना से फायरिंग किया है। इस मामले में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है एवं मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

  • बड़ी खबर: झारखंड से नालंदा जिले के हिलसा ले जाई जा रही 20 लाख रुपए की विदेशी शराब गया में पकड़ी गई

    देवब्रत मंडल

    इस वक्त एक बड़ी खबर आई है कि गया शहर के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब की एक बड़ी खेप को पकड़ने में कामयाब रही है। वाहन में पड़ोसी राज्य झारखंड से विदेशी शराब लेकर नालंदा जिले के लिए ले जाया जा रहा था। इस बीच गया जिला प्रशासन ने शराब से लदे एक वाहन को मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के जिन्दापुर के पास पकड़ लिया है। आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने के बाद पकड़ी गई भारी मात्रा में शराब के साथ वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव एवं होली जैसे प्रमुख त्योहार के मद्देनजर जिला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम के निर्देशानुसार अवैध शराब के परिवहन एवं व्यापार पर अंकुश लगाने के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद एवं मद्द निषेध विभाग द्वारा बोधगया के मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत जिन्दापुर मुख्य मार्ग पर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब से लदे हुए महेंद्रा बोलेरो पिकअप जिसका निबंधन संख्या JH13H 0692 को जप्त किया गया।
    जिसमें 101 काटून/पेटी इम्पीरियल ब्लू विदेशी शराब जिसकी मात्रा 909 लीटर (2004 बोतले) जब्त की गई है। जिसका बाजार मूल्य लगभग 20 लाख रुपया है। छापेमारी में चतरा झारखंड के नागेस्वर कुमार यादव चालक को गिरफ्तार भी किया गया है। शराब की खेप चतरा से लाया जा रहा था और हिलसा नालंदा में डिलीवरी देने के लिए जा रहा था। इसी कड़ी में गुप्त सूचना पर नाका लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी और शराब की एक बड़ी खेप पकड़ ली गई। जिला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम के निर्देश पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा सहायक आयुक्त उत्पाद पदाधिकारी को कई सख्त आदेश भी दिए गए हैं। आगे भी सघन जांच अभियान जारी रखने को कहा गया है। इसके अलावा ज़िले के बॉर्डर क्षेत्र में भी सघन जांच करवाते रहने का डीएम ने आदेश दिया है।

  • अब वार्ड के मोहल्ले और गलियों का पता लगाना हुआ आसान, निगम और वार्ड पार्षद की पहल…

    उत्तर भारत की सांस्कृतिक नगरी ‘गयाजी’ के मोहल्ले और इसमें गलियों के बारे में पता लगाना आसान हो गया है। नगर निगम और वार्ड पार्षदों की पहल से मोहल्ले और इसकी गलियों में प्रवेश करने से पहले ही आपको पता चल जाएगा कि आप जिस व्यक्ति के घर का पता ढूंढ रहे हैं वे किधर मिलेंगे। अक्सर ऐसा देखने और सुनने को मिलते हैं कि किसी मोहल्ले का पता आसपास के लोगों से पूछना पड़ता है। इसके बाद किस गली में आप या हम रहते हैं उसका पता लगाना अपरिचित लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। वहीं प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी देखा जाए तो संबंधित मोहल्ले या गलियों के बारे में पता लगाने के लिए किसी अन्य का सहारा लेना पड़ता है। विशेषकर बाहर से आने वाले लोगों के लिए और भी मुश्किल होता है। ऐसे में नगर निगम की तरफ से मोहल्ले के नाम और गलियों के नाम वाला साइनेज बोर्ड गया नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में लगाया जा रहा है। मुख्यतः यह बोर्ड (लैंड मार्क) मुख्य मार्ग के किनारे लगाया जा रहा है, जिससे आमलोगों को भी पता चल जाएगा कि वे किस क्षेत्र से वे गुजर रहे हैं या किस मोहल्ले में किस जगह पर हैं। इस बारे में वार्ड नं 04 की पार्षद अनुपमा कुमारी के प्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप कुमार मंडल का कहना है कि वार्ड पार्षदों की पहल से नगर निगम के द्वारा एक अच्छा कार्य करवाया जा रहा है। जिससे आमजनों के साथ साथ प्रशासन को भी इससे  काफी सहूलियत होगी। पार्षद अनुपमा कुमारी इस कार्य को लेकर अपने वार्ड के लोगों से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा कि बहुत जल्द ही सभी मोहल्ले और गलियों के पास यह लैंडमार्क लगाया जाएगा।

  • फतेहपुर थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में देसी शराब समेत चारपहिया वाहन जब्त

    फतेहपुर थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में देसी शराब समेत चारपहिया वाहन जब्त

    जब्त वाहन

    फतेहपुर: फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोपी मोड़ के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक सूमो विक्टा गाड़ी से लगभग 1600 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है। हालांकि गाड़ी चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।

    फतेहपुर थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई नियमित वाहन जांच के तहत की गई थी। उन्होंने बताया कि शराब तस्कर वाहन चेकिंग होता देख गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जब वाहन की जांच की गई तो इसमें भारी मात्रा में देशी शराब पाया गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाने लाई है।

    इस घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा और चेकिंग की प्रक्रिया को और अधिक सख्त किया गया है। थाना अध्यक्ष ने आम जनता से अवैध शराब के खिलाफ सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

  • अवैध शराब तस्करी के खिलाफ गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देशी शराब लदे 9 बाइक जब्त

    अवैध शराब तस्करी के खिलाफ गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देशी शराब लदे 9 बाइक जब्त

    फतेहपुर: लोकसभा चुनाव को लेकर गया पुलिस शराब तस्करी के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इस दौरान शराब तस्करी के विरुद्ध फतेहपुर थाना क्षेत्र से पुलिस की बड़ी कारवाई की खबर है। जहां फतेहपुर थाना, गुरपा थाना और ALTF 9 की संयुक्त टीम ने छापामारी करते हुए अवैध शराब की तस्करी में लिप्त नौ मोटरसाइकिलों को भारी मात्रा में देशी शराब के साथ जब्त किया है।


    फतेहपुर थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान सभी शराब तस्कर भागने में सफल रहे। इस घटना के बाद से इलाके में अवैध शराब के खिलाफ और भी सख्ती बरती जा रही है। अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

  • फतेहपुर में धमकी और हथियार प्रदर्शन के आरोप में केस दर्ज

    फतेहपुर में धमकी और हथियार प्रदर्शन के आरोप में केस दर्ज

    फतेहपुर: स्थानीय थाना क्षेत्र के सबलपुर निवासी चंदन की शिकायत पर, फतेहपुर थाने में गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, और सोशल मीडिया पर हथियारों की तस्वीरें अपलोड करने के आरोप में एक मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह के अनुसार, सवलपुर निवासी पवन राजवंशी, रजौली थाना क्षेत्र के दिनेश राजवंशी, और प्रदुमन उर्फ गोरेलाल राजवंशी पर चंदन के घर पर चढ़कर गाली-गलौज करने, धमकी देने, और सोशल मीडिया पर हथियारों की तस्वीरें अपलोड करके चंदन और उनके परिजनों को धमकाने का आरोप है।

    पुलिस ने आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इस मामले में और जानकारी के लिए जांच जारी है।

  • फतेहपुर में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो वायरल होने पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज

    फतेहपुर में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो वायरल होने पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज

    फतेहपुर: सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो शेयर करना एक युवक को महंगा पड़ गया।  थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल एसआइ राजेश कुमार यादव, रविकांत पटेल के द्वारा युवक की पहचान कर पुलिस युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    युवक की पहचान अकलबीघा गांव निवासी बिंदी यादव के रूप में हुई है, जिसने अपने एक साथी के साथ मिलकर यह फोटो सोशल साइट पर शेयर की थी। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

    थाना प्रभारी ने बताया कि हथियार के साथ फोटो अपलोड करना गैरकानूनी है और इस मामले में पुलिस सजग है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वे शादी-ब्याह जैसे समारोहों में भी लाइसेंसी हथियार से फायरिंग न करें और न ही हथियार लहराएं। यदि इस तरह की कोई घटना पुलिस के संज्ञान में आती है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    थाना अध्यक्ष ने यह भी जानकारी दी है कि इस तरह के अवैध कृत्यों को रोकने के लिए वे पूरी तरह से सतर्क हैं और आम जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  • सिंधुगढ़ पुलिस ने अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर को किया जब्त

    सिंधुगढ़ पुलिस ने अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर को किया जब्त

    गया जिले के सिंधुगढ़ थाने की पुलिस ने घूघरी जंगल क्षेत्र से एक अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है। थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि पुलिस गश्ती दल की मिली गुप्त सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि घूघरी जंगल से फतेहपुर की ओर जाने वाली सड़क से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस गश्ती दल को देखकर ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। थाना अध्यक्ष गौतम कुमार के अनुसार, ट्रैक्टर को जब्त कर थाने लाया गया है और पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।