Blog

  • बालाजी नगर कॉटन मिल मोहल्ले में मंत्री प्रेम कुमार ने नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

    देवब्रत मंडल

    मंगलवार को वार्ड नं 04 अंतर बालाजी नगर, कॉटन मिल , में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास डॉक्टर प्रेम कुमार, मंत्री सहकारिता विभाग-सह-पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग-सह-आपदा प्रबंधन विभाग-सह-पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग-सह-पर्यटन विभाग ने किया। नाली निर्माण की मांग बालाजी नगर के स्थानीय लोगों द्वारा काफी लंबे अरसे से की जा रही थी। डॉ. प्रेम कुमार ने इसे गंभीरता पूर्वक लेते हुए विधायक मद से नाली निर्माण को लेकर स्वीकृति प्रदान कराई। विधायक मद से बनने वाली नाली निर्माण का कार्य कुणाल शहर के घर के पास से किया जाएगा। मोहल्ले के लोगों को मंत्री ने आश्वासन दिया कि सेकंड फेज में इस मोहल्ले में और भी नाली निर्माण का कार्य कराया जाएगा। इस दौरान भाजपा नेता कुणाल शेखर के निवास स्थान पर मंत्री श्री कुमार ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर जन समस्याओं की जानकारी ली। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शंभू यादव , भाजपा नेता कुणाल शेखर , कौशलेंद्र शर्मा, मिथलेश शर्मा, भूपति सिंह , चंदन शर्मा , विनय शर्मा , टिंकू शर्मा , रामाधार शर्मा , अमिताभ शर्मा , राजेश शर्मा , मोनू शर्मा , तारक नाथ शर्मा, गणेश शर्मा , रमेश शर्मा , समीर चटर्जी , बलिराम शर्मा समेत बहुत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

  • यदि चापाकल खराब है तो इस खबर के साथ दिए गए नंबर पर कॉल करके जानकारी दें

    चापाकल मरम्मत्ति दल को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    देवब्रत मंडल

    गया के गांधी मैदान से जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, गया के चापाकल मरम्मती दल को हरी झंडी दिखाकर प्रखण्डों/क्षेत्र में रवाना किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि पी.एच.ई.डी द्वारा प्रखण्डों के ग्रामीण इलाके में स्थापित किए गए सरकारी चापाकल के रख-रखाव एवं मरम्मती के लिए 24 चापाकल मरम्मति दल जिसमें प्लंबर, टेक्नीशियन व अन्य कर्मी हैं, भेजे जा रहे हैं। सभी प्रखंडों में 01-01 चापाकल मरम्मति दल लगाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर कहीं (ग्रामीण क्षेत्रों में) चापाकल खराब/बन्द है, उनकी जानकरी टॉल फ्री नम्बर – 1800-123-1121 पर दी जा सकती है, ताकि गर्मी के दिनों में जितने भी चापाकल है, वे सुचारू रूप से काम करें। इसके अलावा नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है जहां आप सीधे कॉल करके खराब चापाकल की सूचना दे सकते हैं। गया डिवीजन क्षेत्र हेतु 0631 2220611 एव शेरघाटी डिवीजन हेतु 9304824242 नंबर जारी किया गया है। गया जिले के सार्वजनिक स्थलों पर सभी खराब पड़े चपकालों को युद्ध स्तर पर ठीक करने की कार्रवाई आज से शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी टोले/ प्रखंड/ ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक को पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़े ,इसके लिए कार्यपालक अभियंता पीएचईडी हर संभव कदम उठाएंगे। पीएचडी को निर्देश दिया गया है कि सही ढंग से चापाकल का मरम्मति हो तथा जहां पर मरम्मत हो वहां के आम लोगों को जानकारी जरूर रहे। कहीं भी शिकायत न मिले। पूरी पारदर्शिता में कार्य मरामति कार्य करवाये। उन्होंने कहा कि काफी पहले चापाकल को मरम्मत करवाने का कार्य प्रारंभ किया गया है उम्मीद है कि अप्रैल के पहले काफी राहत मिलेगा तथा खराब चापाकल को ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि सरकारी संस्थान/विद्यालय में जितने भी चापाकल है, वे चालू रहें, जो चापाकल ठीक नहीं हो सकता है, जिसका कोई उपचार नहीं है, उसे हटाकर उसके स्थान पर नए चापाकल रखें, उन्होंने नल-जल योजना को क्रियाशील रखने को कहा। उन्होंने कहा कि पी.एच.ई.डी के सभी पदाधिकारी, अभियंता एवं कनीय अभियंता इस कार्य की देख-रेख व अनुश्रवण करेंगे। उन्होंने बताया कि इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करवाया जा रहा है, हेल्प लाइन नम्बर पर जैसे ही से ही कॉल आएगी, तो कनीय अभियंता एवं अन्य अभियंता, पदाधिकारी एवं टेक्नीशियन और कर्मी इसी चलंत मरम्मती दल के साथ जाएंगे और वहीं पर उसका समाधान करेंगे, इससे आम लोगों को बहुत फायदा होगा।
    डीएम ने ज़िले के सभी ग्रामीणों से अपील किया है कि आपके क्षेत्र में यदि सरकारी चापाकल खराब या बंद पड़ा है तो आप सीधे अपने क्षेत्र/ प्रखंड के पी.एच.ई.डी कनीय अभियंता या सहायक अभियंता को कॉल करके बता सकते है। इसके अलावा टॉल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि शेरघाटी प्रखंड के जेई शुभम कुमार 6209716418, डोभी एव मोहनपुर के जेई ईश्वरी प्रशाद 9334052393, गुरुआ, आमस एव गुरारू के जेई सुनील कुमार चौदरी 9470413504, बाराचट्टी एव फतेहपुर के जेई रवि रंजन 8623038094, बाकेबजार, इमामगंज एव डुमरिया के जेई शुभम कुमार 6209716418, कोच एव टिकारी के जेई मुकेश कुमार 9102598475, बोधगया के जेई अनिल मंडल 9304197797, मानपुर के जेई मिथिलेश 7319833387, अतरी, वजीरगंज, खिजरसराय एव नीमचक बथानी के जेई राजीव रंजन पांडेय 8271011665, मोहरा एव टनकुप्पा के जेई उपेंद्र कुमार 7004647442, गया सदर ग्रामीण क्षेत्र एव परैया के जेई प्रिया रंजन 7070034389, बेलागंज के जेई मुकेश कुमार 9102598475 पर कॉल करके खराब चापाकल की जानकारी दे सकते हैं।

  • गया-पटना राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: बारात में जा रहे चार युवकों की मौके पर ही मौत

    गया-पटना राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: बारात में जा रहे चार युवकों की मौके पर ही मौत

    सोमवार की देर शाम गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलागंज थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ हाइवा की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार चार युवकों की मौत घटना स्थल पर हो गयी। सभी मृतक एक बारात में जा रहे थे।
    थाना क्षेत्र के सिमरा गांव से चाकन्द थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात जा रही थी। जिसमे शामिल होने के लिए बीआरओ2बिके/3839 के अपाची मोटरसाइकिल से चार युवक शामिल होने जा रहे थे।उसी दौरान बेलागंज के रामपुर मोड़ पर तेज रफ्तार से आ रहे हाइवा की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार चारो युवकों की मौत घटना स्थल पर हो गयी। वही हाइवा भागने में सफल हो गया। घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच चारो मृतक के शव को कब्जा में लेते हुए अन्तःपरिक्षण हेतु गया स्थित मगध मेडिकल कालेज भेज दिया। घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष विनय कृष्ण प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दिया गया है।

  • पुलिस लाइन से डायल 112 के 40 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब सेवा शुरू

    देवब्रत मंडल

    सोमवार को पुलिस केन्द्र, गया में पुलिस महानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह, मगध क्षेत्र गया एवं गया के वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने डायल 112 (ERSS) के 40 नये वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये सभी डायल-112 के वाहनों में पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रथम चरण में गया जिला में डायल-112 (ERSS) की 20 वाहनें कार्यरत थी, जो शहरी क्षेत्र में अपनी सेवा प्रदान कर रही थी। आज द्वितीय चरण की सभी डायल-112 (ERSS) 40 वाहनों को ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा प्रदान करने के लिए रवाना किया गया है। माह जनवरी में पूरे राज्य में गया जिला के डायल-112 को दुसरा स्थान प्राप्त हुआ था। जिसमें गया जिला के डायल-112 के वाहनों के द्वारा औसतन 9 मिनट 23 सेकेंड में आमलोगों को सेवा प्रदान की गयी थी। 25 मोटरसाईकिल वाहनों को भी गया जिला के शहरी क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डायल-112 के माध्यम से आम नागरिक ना केवल पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकते है बल्कि अग्निशमन एवं एम्बुलेंस की सेवा भी प्राप्त कर सकते है।

  • अब शहर के मंदिर के पास भी बेची जाने लगी है शराब, एक गिरफ्तार, शेरघाटी में ऑटो रिक्शा से शराब बरामद

    अब शहर के मंदिर के पास भी बेची जाने लगी है शराब, एक गिरफ्तार, शेरघाटी में ऑटो रिक्शा से शराब बरामद

    देवब्रत मंडल

    शराब माफिया अब मंदिरों का सहारा लेकर भी शराब का अवैध कारोबार करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। वहीं चलंत दुकान भी शराब माफिया चला रहे हैं। ऐसे शराब माफियाओं के करतूत सुनकर और जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
    वैसे तो शहर के कई हिस्सों में अवैध शराब की बिक्री और भंडारण के मामले सामने आते रहे हैं। ताजा और नायाब तरीका गया शहर के शाहमीर तकिया, गबड़ा पर मोहल्ले में पकड़ा गया है। यहां हनुमानजी की मंदिर के पास एक कार की डिक्की में शराब रखकर बेची जा रही थी। जिसकी भनक मद्य निषेध विभाग की टीम को जैसे ही लगी तो नाटकीय ढंग से इस अवैध शराब की बिक्री करने वाले एक गिरोह को पकड़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर कार में छिपाकर रखी गई और उसे बेचते हुए शराब पकड़ में आ गई।

    सहायक आयुक्त उत्पाद प्रिय रंजन ने बताया कि इस जगह पर एक कार में शराब रख कर बेचते हुए विश्वजीत रंजन नामक एक माफिया को गिरफ्तार किया गया है जो कि विष्णुपद थाना क्षेत्र के टिल्हा धर्मशाला मोहल्ले के रहने वाले मुरारी सिंह का पुत्र है। उन्होंने बताया जिस कार की डिक्की में शराब रखकर बेची जा रही थी वह मारुति स्विफ्ट कार है। जिसके डिक्की में तीन झोले में शराब रखकर गबड़ा पर हनुमान मंदिर के पास बेची जा रही थी। उन्होंने बताया कि कार और 40 लीटर शराब के साथ विश्वजीत रंजन को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी कर रही टीम का नेतृत्व निरीक्षक उत्पाद गणेश चंद्रा कर रहे थे। टीम में अवर निरीक्षक उत्पाद अंजली कुमारी, सहायक निरीक्षक रोमन कुमार के अलावा सशस्त्र बलों के जवान शामिल थे।
    वहीं दूसरी ओर शेरघाटी में विभाग की एक टीम ने एक सीएनजी ऑटो रिक्शा के सीट के नीचे छिपाकर रखी गई शराब की 560 बोतल जब्त किया है।

  • गया में बालू माफिया का तांडव: पुलिस पिकेट पर हमला, जब्त ट्रैक्टर छुड़ाया, सुरक्षा बल घायल

    गया में बालू माफिया का तांडव: पुलिस पिकेट पर हमला, जब्त ट्रैक्टर छुड़ाया, सुरक्षा बल घायल

    रविवार की शाम बेलागंज थाना इलाके के बरैनी पुलिस पिकेट पर बालू माफियाओं ने हमला कर पुलिस द्वारा जब्त किया गया बालू लदा ट्रैक्टर जबरन छुड़ाकर ले भागे। बालू माफियाओं के द्वारा किए गए हमले में सुरक्षा बल के एक जवान और एक चौकीदार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के संबंध में थाना प्रभारी विनय कृष्ण कुमार ने बताया कि रविवार की शाम बेलागंज थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फल्गु नदी में थाना क्षेत्र के बरैनी घाट के समीप बालू माफियाओं के द्वारा अवैध रूप से खनन किया जा रहा है।  सूचना के सत्यापन को लेकर बरैनी पुलिस पिकेट पर रहे सुरक्षा बल के जवानों को भेजा गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खनन में लगे एक ट्रैक्टर को जब्त कर पिकेट पर ले आई। कुछ देर बाद बड़ी संख्या में बालू माफिया और उसके सहयोगियों ने पुलिस पिकेट पर हमला बोल दिया । उसके बाद बालू माफियाओं ने पुलिस द्वारा जब्त किया गया ट्रैक्टर पुलिस से जबरन छुड़ाकर ले भागा।

    बालू माफियाओं द्वारा किए गए हमले में सुरक्षा बल एक जवान मो मुमताज और चौकीदार बिनोद कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष बेलागंज थाना क्षेत्र में बालू माफियाओं द्वारा पुलिस टीम पर हमला का ये तीसरा मामला है। पूर्व में बेलागंज थाना कांड संख्या 72/24 और 105/24 दर्ज है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को हुई घटना को लेकर बालू माफियाओं और उसके सहयोगियों को चिन्हित कर मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस घटना की तहकिकात में जुटी है। ज्ञात हो कि बालू माफियाओं से सांठगांठ और अवैध बालू में माफियाओं को सहयोग करने की पुष्टि के उपरांत दो दिन पूर्व हीं बेलागंज थाना में पदस्थापित एसआई मो फिरोज आलम को वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर निलंबित किया गया है। जिसके बाद से बालू माफियाओं का मनोबल और भी बढ़ गया है। दिन के उजाले में बालू की चोरी करने में बाज नहीं आ रहे हैं।

    रिर्पोट – अजीत कुमार , बेलागंज

  • फतेहपुर में ट्रैक्टर चालक का अपहरण और रंगदारी की मांग

    फतेहपुर: गुरपा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना में, अपराधियों ने कुंभीयांतरी के पास से एक सीमेंट और छड़ से लदे ट्रैक्टर को चालक समेत अपहरण कर लिया। घटना शुक्रवार की देर रात की है, जब ट्रैक्टर चालक भलुआ से गांव लौट रहा था। अपराधियों ने टुटलहिया के निकट ट्रैक्टर को रोका और चालक को अज्ञात स्थान पर ले गए। बाद में, ट्रैक्टर मालिक को फोन कर एक लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई। फोन करने वाले ने ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में 1 लाख की रंगदारी नहीं देने पर ट्रैक्टर पर बालू लोड कर पुलिस केस में फंसा देने की धमकी दी। इस घटना के एक घण्टे बाद ट्रैक्टर चालक को उन लोगों ने छोड़ दिया, और वह सकुशल घर लौट आया।

    वहीं पीड़ित विश्वनाथ महतो ने इस मामले में गुरपा थाने में पांच नामजद व्यक्तियों और कुछ अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस बीच, गुरपा थानाध्यक्ष राजेश पासवान ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जांच में आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शनिवार की सुबह, फतेहपुर पुलिस ने रघुनाथपुर मोड़ के पास से बालू लदे उसी ट्रैक्टर को जब्त किया और अवैध खनन के आरोप में केस दर्ज किया।

    इस घटना ने स्थानीय निवासियों में चिंता और भय का माहौल पैदा कर दिया है, और वे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों द्वारा पुलिस से इस तरह की घटनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

  • बेलागंज में सड़क किनारे फेका युवक का शव बरामद, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वॉड की टीम

    बेलागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 83 पर फतेहपुर गांव के निकट सड़क किनारे एक शव पाए जाने की ख़बर से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। शव की सूचना मिलते ही बेलागंज पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान बैसाखी मांझी के 38 वर्षीय पुत्र राजेश मांझी के रूप में हुई है। शुक्रवार की शाम से राजेश गायब था। शुक्रवार की शाम को ईंट भट्ठे के मुंशी व ठेकेदार रिसौद गांव के संजू मांझी आया था। उसने राजेश मांझी को कहा कि मालिक तुम्हें बुलाए हैं कहकर साथ ले गया था। इसके बाद राजेश मांझी देर रात तक नहीं लौटा। इस बीच शनिवार की सुबह को उसका शव फतेहपुर में फेंका हुआ मिला।

    वहीं मृतक की पत्नी बताया कि शुक्रवार की शाम भट्ठा का मुंशी और लेवर ठिकेदार रिसौद गांव निवासी संजू मांझी भट्ठा पर मेरे पति राजेश मांझी को बुलाकर यह कह कर ले गया था कि चलो मालिक तुमको बुलाए हैं। जिसके बाद रात भर मेरे पति वापस नहीं आए तो हमें लगा मालिक के घर हीं रह गए होंगे। शनिवार की सुबह लोगों ने दलेलचक के सुधीर यादव द्वारा फोन किया गया कि आपके पति का शव फतेहपुर के सामने फेका हुआ मिला है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष विनय कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक के शव की पहचान कर ली गई है। मृतक की पत्नी ने ईट भट्ठा के मुंशी और लेवर ठिकेदार पर अपने पति की हत्या का आरोप लगाया है।

    वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, डॉग स्क्वाड की टीम को घटनास्थल के निरीक्षण हेतु भेजा। इस कांड की जांच के लिए पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था), गया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जिसमें थानाध्यक्ष बेलागंज, अन्य पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल और तकनीकी शाखा, गया के कर्मी शामिल हैं। अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु आसूचना संकलन और तकनीकी अनुसंधान जारी है। बेलागंज थाना द्वारा इस कांड को दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में जल्द से जल्द सफलता प्राप्त करने का संकल्प लिया है।

  • गया-सोननगर रेलमार्ग पर नवीन ट्रेन ठहराव: यात्रा हुई और भी सुगम

    न्युज डेस्क: रेल यात्रियों की सुविधा और आवागमन को सुगम बनाने के लिए, पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल ने गया-सोननगर रेलखंड पर रफीगंज, जाखीम और फेसर स्टेशनों पर कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की घोषणा की है। इस कदम से इन क्षेत्रों के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और यह व्यापार तथा पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के गया-सोनननगर रेलखंड के रफीगंज, जाखीम एवं फेसर स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव प्रदान किया जा रहा है।

    इस नई सेवा के अंतर्गत, निम्नलिखित ट्रेनें उक्त स्टेशनों पर रुकेंगी:

    • कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस (गाड़ी सं. 13151/13152):  गाड़ी सं. 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस दिनांक 09.03.2024 से जाखीम स्टेशन पर 21.53 बजे पहुंचकर 21.55 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं गाड़ी सं. 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस दिनांक 10.03.2024 से जाखीम स्टेशन पर 05.05 बजे पहुंचकर 05.07 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
    • फेसर स्टेशन पर गाड़ी सं. 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस दिनांक 09.03.2024 से फेसर स्टेशन पर 22.01 बजे पहुंचकर 22.03 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । वहीं गाड़ी सं. 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस दिनांक 10.03.2024 से फेसर स्टेशन पर 04.57 बजे पहुंचकर 04.59 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
    • हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस (गाड़ी सं. 13009/13010): गाड़ी सं. 13009 हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस दिनांक 09.03.2024 से जाखीम स्टेशन पर 05.47 बजे पहुंचकर 05.49 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं गाड़ी सं. 13010 योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस दिनांक 09.03.2024 से जाखीम स्टेशन पर 19.34 बजे पहुंचकर 19.36 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
    • हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस (गाड़ी सं. 12307/12308):गाड़ी सं. 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस दिनांक 10.03.2024 से रफीगंज स्टेशन पर 06.58 बजे पहुंचकर 07.00 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं गाड़ी सं. 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस दिनांक 12.03.2024 से रफीगंज स्टेशन पर 20.28 बजे पहुंचकर 20.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

    इन ठहरावों से यात्रियों को अधिक सुविधा होगी और इस क्षेत्र के लोगों के लिए यात्रा के विकल्प बढ़ेंगे। रेलवे ने इस नई पहल के लिए यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा की है।

  • बेलागंज में भव्य बाबा कोटेश्वर धाम महादेव महोत्सव का आरंभ, गणमान्य व्यक्तियों ने की शुभारंभ की शोभा

    बेलागंज के प्राचीन कोटेश्वर नाथ धाम में दो दिवसीय बाबा कोटेश्वर धाम महादेव महोत्सव का आगाज शुक्रवार को महाशिवरात्रि के साथ हुआ। महोत्सव का उद्घाटन बिहार के पूर्व लोकायुक्त अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्याम किशोर शर्मा, बिहार सरकार के पर्यटक मंत्री डॉ प्रेम कुमार और अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
    इस मौके पर महोत्सव में उपस्थित लोगों को संबोधित करते पर्यटक मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि पर्यटक स्थलों के विकास हेतु प्रदेश के साथ साथ केंद्र की सरकार द्वारा विशेष पैकेज के माध्यम से अनेक विकास योजनाओं को संचालित कर विकास का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा अनेकों राज मार्ग का निर्माण वृहद पैमाने पर हो रही है। विहार में अब डबल इंजन की सरकार चल रही है। जिसका परिणाम है कि अब विकास की गंगा बहना शुरू हो गई है। वहीं महोत्सव को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा कि कोटेश्वर नाथ धाम सनातन धर्माबलंबियों के लिए एक आस्था का केंद्र है। किसी भी क्षेत्र के विकास में पर्यटन एक महत्वपूर्ण साधन होता है।

    इस स्थल पर और विकास हो तो लोगों को रोजगार का बढ़ावा मिलेगा। प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अप विकास आयुक्त बिनोद दुहल ने कहा कि सरकार इस स्थल पर विकास हेतू सदैव तत्पर रही है। इस स्थल की महत्ता को देखते हुए यहां महाशिवरात्रि महोत्सव सहित दो अन्य और महोत्सव करती रही है। जो भी कमी रह गई है, उसे पूरा करने का जिला प्रशासन हर संभव प्रयास करेगी। महोत्सव के उद्घाटन सत्र के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रहीम बिगहा के बच्चों द्वारा बमबम भोले गीत और मनमोहक नृत्य और झांकी के साथ किया गया। उसके बाद शिल्पी सिंह के भोले बाबा डमरू बजइयेल हम तो आवत रहली के प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। वहीं उमाकांत बलुआ, पूनम श्रीवास्तव, रानी कुमारी के द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

    समारोह में प्रखंड प्रमुख कांति देवी, स्थानीय मुखिया मनोज शर्मा, मंदिर न्यास कमिटी के अध्यक्ष झलकदेव शर्मा, उपाध्यक्ष किशोरी मोहन शर्मा, सचिव योगेंद्र शर्मा, भाजपा के वरिष्ट नेता सह अधिवक्ता मुकेश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार, अशोक शर्मा, स्थानीय बीडीओ राघवेंद्र कुमार शर्मा, सीओ गजानन मेहता, मेन थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार, पाईबिगहा थानाध्यक्ष अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।