Blog

  • गया के कोंच में माओवादियों के पोस्टर से ग्रामीणों में भय का माहौल

    गया के कोंच में माओवादियों के पोस्टर से ग्रामीणों में भय का माहौल

    कोंच: कोंच थाना क्षेत्र के ग्राम गरजु विगहा में माओवादियों द्वारा प्रतिबंधित जमीन के खरीद-फरोख्त पर जानलेवा धमकी भरे पोस्टर चिपकाए जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। पोस्टर में कई ग्रामीणों के नामों का उल्लेख करते हुए उन पर प्रतिबंधित जमीन की खरीद-बिक्री का आरोप लगाया गया है और जन अदालत लगाकर सजा देने की बात कही गई है। पोस्टर में थाना क्षेत्र के ग्राम तरौची के दुर्गा पासवान, खैरा के रामाशीष यादव, गुरारू के संजय सिंह, शंकर विगहा के शम्भू सिंह, बारा के संतोष पासवान, रूकन विगहा के राजेश प्रजापति पर प्रतिबंधित जमीन की खरीदी व बेचने का आरोप लगाया गया है। जिस पर जन अदालत लगाकर सजा देने का फरमान जारी किया गया है।

    पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह के अनुसार, दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टर में लिखे गए नारों से यह स्पष्ट होता है कि माओवादी संगठन अपने प्रतिबंधित जमीन के नियमों को लेकर कितना सख्त है और वे इसे तोड़ने वालों के प्रति किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरतने का संकेत दे रहे हैं।

    इस घटना से एक बार फिर यह प्रश्न उठता है कि क्या ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा और कानून का राज स्थापित हो पाया है? इस तरह की घटनाएं न केवल ग्रामीणों के जीवन में असुरक्षा की भावना को बढ़ाती हैं, बल्कि यह भी दर्शाती हैं कि कैसे कुछ संगठन अपने नियमों को थोपने के लिए हिंसा का सहारा ले रहे हैं। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    रिपोर्ट – महताब अंसारी

  • बिहार में एनडीए का सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों के नाम लगभग तय, देखें कौन कहां से लड़ेंगे

    देवब्रत मंडल

    बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नाम तय कर देने के मामले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी कि एनडीए आगे दिखाई देती है। सूत्रों की मानें तो एनडीए ने सीटें तय करते हुए उम्मीवारों के भी नाम लगभग तय कर लिया है। जिसमें गया संसदीय (सुरक्षित) क्षेत्र से वर्तमान सांसद विजय कुमार मांझी के दुबारा इस सीट से चुनाव लड़ने की संभावना क्षीण होती नजर आ रही है। इसके पीछे की वजह सीट शेयरिंग में गया(सु.) सीट हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के खाते में चला गया है और यहां से पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार बनाया जा रहा है। हालांकि महागठबंधन की ओर से कोई स्पष्ट खबर नहीं आई है लेकिन चर्चा है कि इंडी(INDIA) गठबंधन में गया सीट राजद के खाते में है और यहां पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत को उम्मीदवार बनाए जाने की पूरी संभावना है। जहां तक एनडीए की बात है तो बिहार के 40 सीटों का शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल कर लिए जाने के साथ साथ उम्मीदवार भी लगभग तय कर दिए गए हैं। जिसकी घोषणा किसी भी वक्त कर दी जा सकती है। हालांकि इस खबर की पुष्टि कोई नेता करने को तैयार नहीं है। उनका कहना है पार्टी आलाकमान जबतक किसी तरह की कोई घोषणा नहीं करते हैं तो ऐसे में वे कुछ कहने को न तो अधिकृत हैं और न खबर की पुष्टि ही कर सकते हैं।

    NDA : कौन-कहां से हो सकते हैं उम्मीदवार देखे लिस्ट

    एनडीए संभावित प्रत्याशी

    गया- हम (से.) जीतन राम मांझी, जहानाबाद से जदयू के राहुल शर्मा, औरंगाबाद- भाजपा सुशील कुमार सिंह, सासाराम- भाजपा मुरारी प्रसाद गौतम, इसके अलावा जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके अनुसार, शिवहर- जदयू खाते में लवली आंनद, दरभंगा से भाजपा के गोपालजी ठाकुर छपरा से भाजपा के पवन सिंह कलाकार(भोजपुरी) बक्सर-भाजपा के आंनद मिश्रा, महारजगंज- भाजपा के जनार्दन प्र. सिग्रीवाल, मुजफ्फरपुर- भाजपा के अजय निषाद, बेतिया- भाजपा के खाते में डॉ संजय जायसवाल, मोतिहारी- भाजपा के खाते में राधामोहन सिंह, उजियारपुर- भाजपा के खाते में नित्यानंद राय, पटना साहिब- भाजपा के खाते में ऋतु राज सिन्हा, सीतामढ़ी- जदयू देवेश चन्द्र ठाकुर मधेपुरा-जदयू से निखिल मंडल,मधुबनी – भाजपा के खाते में असोक यादव, आरा- भाजपा के खाते में आरके सिंह, झंझारपुर- जदयू के खाते में रामप्रीत मंडल, भागलपुर- भाजपा के खाते में शहनवाज हुसैन, गोपालगंज: जदयू के खाते में डॉ.आलोक कुमार सुमन, सीवानः जदयू के खाते में कविता सिंह, बांका: जदयू जयंत राज कुशवाहा, वाल्मीकिनगर- जदयू के खाते में सतीश चंद्र दुबे और जदयू से सुनील कुशवाहा, सुपौल- जदयू के खाते में दिलेश्वर कामत, पूर्णिया- जदयू के खाते पप्पू सिंह, किशनगंज- जदयू के खाते में मास्टर मुजाहिद आलम, कटिहार- जदयू के खाते में अली अशरफ फातमी, मुंगेर- जदयू के खाते में राजीव रंजन ललन सिंह, नालंदा- जदयू के खाते में कौशलेंद्र कुमार, काराकाट- रालोप के खाते में उपेंद्र कुशवाहा, नावादा- लोजपा रामविलास के खाते में अरुण सिंह, हाजीपुर- लोजपा रामविलास के खाते में चिराग पासवान, वैशाली- लोजपा रामविलास के खाते में वीणा देवी, समस्तीपुर- लोजपा रामविलास के खाते में रिना पासवान, जमुई- लोजपा रामविलास के खाते में संजय पासवान, अररिया- भाजपा के खाते में प्रदीप कुमार सिंह
    बेगूसराय- भाजपा के खाते में गिरिराज सिंह और पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से भाजपा के रामकृपाल यादव उम्मीदवार होंगे

    नोट: magadhlive इस सूची और सीट शेयरिंग फॉर्मूले की पुष्टि नहीं करता है

  • गया जंक्शन पर आरपीएफ़ ने महिला यात्री की बचाई जान, देखें वीडियो

    गया जंक्शन पर आरपीएफ़ ने महिला यात्री की बचाई जान, देखें वीडियो

    देवब्रत मंडल

    गुरुवार को गया जंक्शन पर चलती ट्रेन से गिरने से एक महिला यात्री की जान आरपीएफ़ ने बचा ली। इस नेक काम में कुछ यात्रियों ने भी आरपीएफ़ का साथ दिया। आरपीएफ़ के पोस्ट कमांडर प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि गुरुवार की सुबह समय करीब 9:36 बजे गाड़ी संख्या 13305 UP प्लेटफार्म नंबर 1 पर आई ,तथा समय 9:50 बजे खुली। खुलने के क्रम में प्लेटफॉर्म पर तैनात अधिकारी व स्टाफ के द्वारा अपराधिक गतिविधियां पर नजर रखने एवम गाड़ी को सुरक्षित पास कराने के क्रम में देखा गया कि एक हेल्दी(स्वस्थ) महिला अपनी बेटी के साथ चलती गाड़ी में चढ़ने के क्रम में महिला उक्त गाड़ी में चढ़ गई। उसके बाद बोगी से गिरने लगी थी, जिसे आरपीएफ स्टाफ आरक्षी आलोक कुमार सक्सेना के द्वारा मौके पर उक्त महिला को गाड़ी के अंदर धकेल कर गिरने से बचा लिया गया। जबकि उक्त महिला की बेटी को चलती गाड़ी में चढ़ने से रोक दिया गया। इसके बाद उक्त महिला पुन: चलती गाड़ी से बेटी को नही चढ़ने के कारण बोगी से उतारने की कोशिश करने लगी जिसे देख कर उप निरीक्षक जावेद एकवाल के द्वारा उतरने से माना करने के बावजूद भी उतरने की कोशिश कर रही थी। जिसे देख कर उक्त गाड़ी के अंदर बैठे सहयात्री के द्वारा एसीपी(चेन पुलिंग) कर उक्त महिला को सुरक्षित उतारा गया।

    बाद में आरपीएफ पोस्ट पर दोनों मां बेटी को लाया गया। महिला ने पूछताछ के क्रम में अपना नाम संगीता देवी , बेटी का नाम साक्षी कुमारी(उम्र 15 वर्ष) , पति निलय रंजन ,पता रफीगंज, थाना रफीगंज, जिला औरंगाबाद (बिहार) बताई। साथ ही बताई की गया रेलवे स्टेशन से आपने घर रफीगंज जा रही थी। समय से गया स्टेशन नहीं पहुंच पाए थे। जब स्टेशन(प्लेटफॉर्म पर) आए तो गाड़ी खुल रही थी और चलती गाड़ी में मैं चढ़ी। उसके बाद बोगी से गिरने लगी। मौके पर आरपीएफ के द्वारा धक्का देकर गाड़ी के अंदर किया गया लेकिन मेरी बेटी नहीं चढ़ पाई। जिसे देखकर रोने करने लगी और पुन: चलती गाड़ी से उतरने लगी थी। महिला ने बताया कि आरपीएफ के द्वारा उतरने से मना किया गया, फिर भी उतरने लगी। जिसे देखकर सहयात्री के द्वारा उक्त गाड़ी में एसीपी कर मुझे सुरक्षित उतारा गया। महिला ने आरपीएफ के इस नेक काम के लिए आभार व्यक्त की।

  • फ़िल्म निर्देशक डॉ. प्रणेश कु. सिन्हा की पत्नी का निधन, कायस्थ महासभा ने जताया शोक

    देवब्रत मंडल

    एसएस कॉलेज सासाराम के पूर्व प्राचार्य, फिल्म निर्देशक और लेखक, उपन्यासकार, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गया के पूर्व सरंक्षक डॉ. प्रणेश कुमार सिन्हा की धर्मपत्नी श्रीमती उषा सिन्हा का देहांत बुधवार की संध्या 65 वर्ष की उम्र हो गई। वे पिछले दो महीने से बीमार चल रही थी। अपने पिछे अपने एक विवाहित इंजीनियर पुत्र (यूएसए) और एक विवाहित पुत्री को छोड़ स्वर्ग की हैं। इनके निधन पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदेश के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विकास रंजन दफ्तुअर, पूर्व वीसी डॉ. रंजीत कुमार वर्मा, एबीकेएम के पूर्व जिलाध्याक्ष डॉ. उमेश वर्मा, महामंत्री विपिन कुमार, युवा जिलाध्यक्ष विष्णु सिन्हा, जिला युवा महामन्त्री अमित श्रीवास्तव सहित दर्जनों लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। अधिवक्ता विकास दफ्तुआर ने उनके एपी कॉलोनी स्थित आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि वे मातास्वरूपा थी।

  • 14 मार्च से पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस पहाड़पुर स्टेशन पर रुका करेगी

    देवब्रत मंडल


    इसके अलावा दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस का अमेठी एवं गौरीगंज स्टेशन पर तथा इंदौर-पटना एक्सप्रेस का निहालगढ़ स्टेशन पर दिया गया ठहराव

    यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे गाड़ी सं. 12365/12366 पटना-रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस का धनबाद मंडल के पहाड़पुर स्टेशन पर तथा उत्तर रेलवे के अमेठी एवं गौरीगंज स्टेशन पर दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस एवं निहालगढ़ स्टेशन पर पटना-इंदौर एक्सप्रेस का प्रायोगिक आधार पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान कर दिया गया है। इस आशय की जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी है।

    1. गाड़ी सं. 12365/12366 पटना-रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस का पहाड़पुर स्टेशन पर ठहराव – दिनांक 14.03.2024 से गाड़ी सं. 12365 पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस 08.43 बजे पहाड़पुर स्टेशन पहुंचेगी तथा 08.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । इसी तरह गाड़ी सं. 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस 19.30 बजे पहाड़पुर स्टेशन पहुंचेगी और 19.32 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
    2. गाड़ी सं. 13257/13258 दानापुर-आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस का अमेठी एवं गौरीगंज स्टेशन पर ठहराव – दिनांक 13.03.2024 से दानापुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 13257 दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस अमेठी स्टेशन पर 22.41/22.42 बजे तथा गौरीगंज स्टेशन पर 22.55/22.57 बजे रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी । इसी तरह आनंद विहार से दिनांक 13.03.2024 को खुलने वाली 13258 आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस गौरीगंज स्टेशन पर 23.55/23.57 बजे तथा अमेठी स्टेशन पर 00.08/00.10 बजे रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
    3. गाड़ी सं. 19313/19314 इंदौर-पटना-इंदौर एक्सप्रेस का निहालगढ़ स्टेशन पर ठहराव – दिनांक 13.03.2024 से इंदौर से खुलने वाली गाड़ी सं. 19313 इंदौर-पटना एक्सप्रेस निहालगढ़ स्टेशन पर 07.10/07.12 बजे रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी । इसी तरह दिनांक 13.03.2024 से पटना से खुलने वाली 19314 पटना-इंदौर एक्सप्रेस निहालगढ़ स्टेशन पर 19.10/19.12 बजे रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

  • संत श्री असंग देव जी का फतेहपुर में सत्संग का आयोजन : आध्यात्मिक जागरूकता का होगा तीन दिवसीय उत्सव

    संत श्री असंग देव जी का फतेहपुर में सत्संग का आयोजन : आध्यात्मिक जागरूकता का होगा तीन दिवसीय उत्सव

    फतेहपुर, गया: आध्यात्मिक जागरूकता और धार्मिक समरसता के प्रतीक, संत श्री असंग देव जी महाराज का सत्संग कार्यक्रम इस माह की 15 से 17 तारीख तक गया जिले के फतेहपुर प्रखंड स्थित संडेश्वर धाम में आयोजित किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय आयोजन में असंग देव जी धर्म और अध्यात्म के विभिन्न पहलुओं पर प्रवचन देंगे और भक्तों को आत्मिक शांति की ओर मार्गदर्शन करेंगे।

    संत श्री असंग देव जी, जिन्होंने अपने जीवन को धर्म और सत्य की खोज में समर्पित कर दिया है, वे अपने प्रवचनों के माध्यम से लोगों को जीवन के सच्चे अर्थ और उद्देश्य को समझने की दिशा में प्रेरित करते हैं। उनके प्रवचनों में जीवन के रहस्यों को समझने, भक्तिमय भजन, कबीर साहेब के संदेश और आत्मशांति के उपायों पर विशेष जोर दिया जाता है¹।

    इस सत्संग कार्यक्रम के दौरान, भक्तों को न केवल असंग देव जी के प्रवचनों का लाभ मिलेगा, बल्कि वे भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों में भी भाग ले सकेंगे। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक ज्ञान का स्रोत होगा, बल्कि यह समाज में एकता और सद्भावना को बढ़ावा देने का भी एक माध्यम बनेगा।

    सत्संग के आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक सुविधाएं और व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि भक्तगण बिना किसी असुविधा के इस आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा बन सकें। संत श्री असंग देव जी के भक्तों के लिए यह सत्संग निश्चित रूप से एक अनुपम अवसर होगा।

    आयोजन समिति के रामपति दास, कैलाश दास, राजेश दास , राजेंद्र दास , नंदकिशोर दास, सत्येंद्र दास सहित अन्य सभी भक्तों ने इस सत्संग में भाग लेने के लिए क्षेत्रवासियो से अपील की है और आशा व्यक्त की है कि यह कार्यक्रम उनके जीवन में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करेगा।

  • खुशखबरी: पैसेंजर ट्रेनों के किराए में भारी कमी, अब 25 रुपए में जाइये पटना

    देवब्रत मंडल

    रेलयात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। पैसेंजर ट्रेनों के किराया में भारी कमी कर दी गई है। विशेषकर गया जंक्शन से सफर करने या पैसेंजर ट्रेनों से गया जंक्शन आना जाना करने वाले लोगों को यह सुविधा मंगलवार से प्रदान की जाने लगी है। सीधे तौर पर कहें तो गया से पटना जाने वाले यात्रियों को अब 25 रुपए का किराया देना होगा। हां! एक अपवाद, आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन का किराया पूर्ववत ही रहेगा। रेलवे बोर्ड ने यह सर्कुलर कुछ दिन पहले ही जारी कर दिया था लेकिन गया जंक्शन पर इसे लागू करने में कुछ देरी हुई। इसके पीछे का कारण आदेश के बाद सिस्टम को अपडेट करने में वक्त लगना बताया गया है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि कोविड के समय में पैसेंजर ट्रेनों में जो किराया बढ़ाया गया था उसे अब वापस ले लिया गया है। यानी कि पैसेंजर ट्रेन में इससे पहले गया से पटना जाने के लिए जो किराया 50 रुपये लग रहे थे वो नहीं बल्कि कोविड के पूर्व लागू किराया 25 रुपये ही अब यात्रियों को देना पड़ेगा। जो आम यात्रियों के लिए राहत देने वाली बात है। खास कर न्यून आय वाले लोगों के लिए किराया वृद्धि को वापस ले लेने से बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि इस बीच गया से पटना के लिए खुलने वाली केवल दो पैसेंजर ट्रेनों का ही किराया केवल 25 रुपए था लेकिन अब सभी पैसेंजर ट्रेनों का किराया 25 रुपए कर दिया गया है। गया-डीडीयू, गया-धनबाद, गया-किउल, गया-नवादा रेलखंड पर चल रही सभी पैसेंजर ट्रेनों का किराया वही अब लगेगा जो कोविड के पहले लगता था।

  • जीबीएम कॉलेज में कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही द्वारा गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण-सह-भवन उद्घाटन संपन्न

    जीबीएम कॉलेज में कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही द्वारा गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण-सह-भवन उद्घाटन संपन्न

    गया: गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. शशि प्रताप शाही एवं विभिन्न कॉलेजों से आये गणमान्य अतिथियों एवं प्रधानाचार्य प्रो. डॉ जावैद अशरफ़ की गरिमामयी उपस्थिति में प्रतिमा अनावरण-सह-भवन उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) शशि प्रताप शाही, माननीय कुलपति, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया ने अपने कर-कमलों से महाविद्यालय परिसर में स्थापित काले पत्थर से नवनिर्मित गौतम बुद्ध की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। तत्पश्चात, माननीय कुलपति प्रो. शाही ने कॉलेज के प्रशासनिक भवन तथा विज्ञान भवन का उद्घाटन किया। कुलपति ने महाविद्यालय के नवनिर्मित शैक्षणिक भवन एवं गौतम बुद्ध महिला कॉलेज की प्रथम संस्थापक प्रधानाचार्य के नाम पर नवनिर्मित सावित्री महाजन सभागार का उद्घाटन भी किया। कॉलेज की एनसीसी कैडेटों, एनएसएस स्वयंसेवकों एवं उपस्थित प्रतिभागी छात्राओं ने भी कुलपति और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। सावित्री महाजन सभागार में आयोजित स्वागत सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. शशि प्रताप शाही, माननीय कुलपति, मगध विश्वविद्यालय, प्रो कुसुम कुमारी, पूर्व कार्यकारी कुलपति, मगध विश्वविद्यालय-सह-पूर्व उप कुलपति, मुंगेर विश्वविद्यालय, जीबीएम कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य डॉ शांति सिंह, प्रो.शम्सुल इस्लाम, प्रधानाचार्य, दाउदनगर कॉलेज, दाउदनगर, एवं प्रधानाचार्य प्रो.डॉ.जावैद अशरफ़ ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम की समन्वयक तथा अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी के नेतृत्व में छात्रा हर्षिता मिश्रा, अन्या, तान्या, निधि एवं निकिता केसरी ने हारमोनियम पर महाविद्यालय कुलगीत की “गौतम बुद्ध महिला महाविद्यालय युग की शान। सा विद्या या विमुक्तये की पावन वैष्णव तान।।” की सुमधुर प्रस्तुति दी। तबले पर दिनेश कुमार ने संगत दी। छात्रा वैष्णवी, खुशी, चाँदनी, जाह्नवी एवं संजना ने स्वागत गीत “अभिनंदन करें आप सबका, लक्ष्य पूरा हो मेरे जीवन का” गाया।

    तत्पश्चात, प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. जावैद अशरफ़ ने माननीय कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही सहित मंचासीन प्रो. कुसुम कुमारी, प्रो. शांति सिंह एवं प्रो. शम्सुल इस्लाम का स्वागत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम तथा मेमेंटो प्रदान करके किया। मगध विश्वविद्यालय से पधारे अधिकारीगण डॉ. विजय कुमार वर्मा, इन्स्पेक्टर अॉफ कॉलेजेज (साइंस), प्रो. दीपक कुमार, इन्स्पेक्टर अॉफ कॉलेजेज (आर्ट्स), प्रो. वीरेंद्र कुमार, संकायाध्यक्ष (विज्ञान), प्रो. रहमत जहाँ, संकायाध्यक्ष, (मानविकी), प्रो. सतीश सिंह चंद्र, प्रधानाचार्य, गया कॉलेज, गया, डॉ सत्येन्द्र प्रजापति, प्रधानाचार्य, जगजीवन कॉलेज, मानपुर, गया, डॉ. अनंत कुमार सिन्हा, प्रधानाचार्य, ए एम कॉलेज का स्वागत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम तथा मेमेंटो प्रदान करके किया गया। इस अवसर पर डॉ प्रियंका कुमारी द्वारा संपादित पुस्तक का विमोचन भी किया गया। बतौर स्वागतकर्त्ता एवं कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधानाचार्य प्रो डॉ जावैद अशरफ़ ने मुख्य अतिथि माननीय कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही और सभी अतिथियों के प्रति हार्दिक कृतज्ञता जताते हुए तमाम विपरीत परिस्थितियों के उपरांत अपने कार्यकाल में प्राप्त की गयी कॉलेज की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रो. कुसुम कुमारी ने जीबीएम कॉलेज को अपना परिवार बताते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अपनी ओर से हर संभव सहयोग देने की बात कही। उन्होंने कॉलेज से जुड़ी हुई अपनी पुरानी यादों को साझा करते हुए मगध विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति से महिला कॉलेज को आगे बढ़ाने हेतु हर संभव सहायता देने का अनुरोध किया।

    सीमित संसाधनों के उपरांत भी जीबीएम कॉलेज की उपलब्धियाँ गौरवपूर्ण हैं।

    कुलपति प्रो शशि प्रताप शाही

    मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही ने सीमित संसाधनों में हासिल की गयी जीबीएम कॉलेज की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए प्रधानाचार्य प्रो. अशरफ़ और समस्त महाविद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक का काम होता है पढ़ाना, इसलिए सभी शिक्षकों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे कॉलेज को अपनी माँ मानते हुए अपने शिक्षण दायित्वों को निष्ठापूर्वक निभायें। उन्होंने मगध विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल में दिन प्रतिदिन हो रहे सुधार पर खुशी जताते हुए मगध विश्वविद्यालय की गरिमा को प्रतिष्ठापित करने की बात कही। उन्होंने एक वर्ष में मगध विश्वविद्यालय में 66 परीक्षाओं को सफलतापूर्वक संपन्न करवा लेना विश्वविद्यालय परिवार की गौरवपूर्ण एवं संतोषजनक उपलब्धि बतलायी। कुलपति ने मगध विश्वविद्यालय को नैक में सी से ए ग्रेड दिलवाने हेतु अपनी प्रतिबद्धता को सबसे साझा किया। कुलपति ने प्रधानाचार्य के कार्यों की तारीफ करते हुए कॉलेज की अतिक्रमित जमीन को वापस लेने हेतु यथासंभव प्रयास करने के लिए कदम उठाने की बात कही। उन्होंने महाविद्यालय में कॉलेज की संस्थापक प्रधानाचार्य सावित्री महाजन की प्रतिमा स्थापित करने का भी निर्देश दिया। कुलपति ने कॉलेज के सकारात्मक माहौल और शांतिपूर्ण वातावरण पर काफी खुशी जतायी। कार्यक्रम का संचालन डॉ शगुफ्ता अंसारी व डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ पूजा ने किया। कार्यक्रम में कॉलेज की सेवानिवृत्त प्राध्यापिका प्रो. किश्वर जहाँ बेगम, डॉ किरण बाला सहाय, डॉ. सुमन जैन, डॉ निर्मला कुमारी, प्रो.अफशाँ सुरैया, डॉ सहदेब बाउरी, डॉ नूतन कुमारी, डॉ प्यारे माँझी, डॉ जया चौधरी, प्रीति शेखर, डॉ पूजा राय, डॉ अमृता कुमारी घोष, डॉ बनीता कुमारी, डॉ फरहीन वज़ीरी, डॉ रुखसाना परवीन, डॉ अनामिका कुमारी, डॉ कृति सिंह आनंद, डॉ सुरबाला कृष्णा, डॉ सुनीता कुमारी, सुनील कुमार, रौशन कुमार, नीरज कुमार, अभिषेक कुमार, अभिषेक कुमार भोलू, संजू कुमार, विवेक कुमार, अजय कुमार, महेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति रही।

  • ब्रेकिंग न्यूज़: कई राज्यों के निर्वाचन आयुक्त पहुंच रहे हैं बोधगया, तीनदिवसीय कांफ्रेंस में करेंगे शिरकत

    देवब्रत मंडल

    इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है कि बोधगया में सूबे के कई निर्वाचन आयुक्त आने वाले हैं। बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने गया जिला पदाधिकारी को इस आशय की सूचना देते हुए बताया है कि 15 से 17 मार्च 2024 तक सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से 20 राज्य निर्वाचन आयुक्तों का तीन दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र बोधगया में किया जाना है। इसी परिप्रेक्ष्य में जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में एक बैठक हुई। जिसमें शामिल प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, संपर्क पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी निर्धारित कार्यक्रम में अपने दायित्वों का ससमय निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही संपर्क पदाधिकारी पूर्व से ही संबंधित राज्य निर्वाचन आयुक्त से संपर्क स्थापित कर सभी आवश्यक कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा, अपर समाहर्ता, विधि व्यवस्था, विशेष कार्यक्रम, विभागीय जांच, सिविल सर्जन, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • गया में 4536 बोतल विदेशी शराब पकड़ी गई, चंडीगढ़ का एक व्यक्ति गिरफ्तार

    देवब्रत मंडल

    आगामी लोकसभा चुनाव एवं होली जैसे प्रमुख त्योहार के मद्देनजर जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम के निर्देश पर अवैध शराब के परिवहन एवं व्यापार पर अंकुश लगाने के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद एवं मद्द निषेध जांच चौकी डोभी गया पर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब से लदे हुए सफेद रंग का एक डीसीएम ट्रक जिसका निबंधन संख्या CH 01TB6887 को जप्त किया गया। उक्त ट्रक में 184 काटून विदेशी शराब जिसकी मात्रा 1648 लीटर (4536 बोतले) जब्त की गई है। उक्त छापेमारी में चंडीगढ़ के रंजीत कुमार चालक को गिरफ्तार भी किया गया है। विदित हो कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा डोभी चेक पोस्ट का भी पूर्व में निरीक्षण कर कई सख्त आदेश भी दिए गए हैं। आगे भी सघन जांच अभियान जारी रहेगी।