Blog

  • IIM बोधगया ने रिवराथॉन से की वार्षिक फेस्ट एलिगांते की शुरुआत, निरंजना नदी के संरक्षण के लिए हुआ विशेष मैराथॉन का आयोजन

    देवब्रत मंडल

    आईआईएम बोधगया ने बिहार में निरंजना नदी के संरक्षण में अपना योगदान देने के लिए लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष मैराथॉन “रिवेराथॉन – सेव निरंजना” का आयोजन किया। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रायोजित इस मैराथॉन ने आईआईएम बोधगया की सीएसआर कमिटी- प्रगति द्वारा 26 से 28 जनवरी 2024 तक होने वाले आईआईएम के वार्षिक उत्सव “एलिगांते” के शुभारम्भ को चिन्हित किया। गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आशीष भारती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे, उनके साथ भारत और दक्षिण एशिया की चिकित्सा मामलों की पूर्व प्रमुख सुश्री अनीता सिंह और आईआईएम बोधगया की निदेशक डॉ. विनीता एस. सहाय ने मिलकर मैराथन को हरी झंडी दिखाई।एसएसपी ने निरंजना नदी के संरक्षण के महत्व और आवश्यकता पर जोर देते हुए इस पहल में अपना योगदान देते हुए स्थानीय प्रशासन को उचित प्रबंधकीय सुझाव देकर आईआईएम बोधगया के प्रोफेसरों और छात्रों से प्रतिभागिता की आशा व्यक्त की। वहीं आईआईएम बोधगया की निदेशक प्रो. विनीता एस सहाय ने “रिवेराथॉन” को निरंजना नदी के संरक्षण के प्रति जारी मुहीम को लोगों तक पहुँचाने एवं छात्रों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का एक विशिष्ट माध्यम बताया।

    मैराथॉन आईआईएम बोधगया से मगध यूनिवर्सिटी के रास्ते माया सरोवर झील पहुँचने के बाद वापस आईआईएम परिसर में समाप्त हुई, जिसमें कुल 8 किमी की दूरी तय की गई। कार्यक्रम के प्रायोजक होटल ताज दरबार और एसबीआई बैंक द्वारा दौड़ के सभी चरणों में जलपान (भोजन और पेय पदार्थ) उपलब्ध कराए गए। मैराथॉन में बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट (बिपार्ड) और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए), गया के कैडेटों सहित 600 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी दिखाई। संस्थान के फैकल्टी सदस्यों, कर्मचारियों और छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ दौड़ में सक्रिय भाग लिया। सर्दी की ताज़ा सुबह में जुनून से प्रेरित व्यक्तियों के दौड़ने का दृश्य उन स्थानीय लोगों के लिए प्रेरणादायक एवं जागरूकता से भरा था, जिन्होंने प्रतिभागियों को दौड़ते हुए देखा।दौड़ में शामिल सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आईआईएम बोधगया जल शक्ति मंत्रालय के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की परियोजना के साथ काम कर रहा है एवं निरंजना नदी को पुनर्जीवित करने के लिए संस्थान ने कई योजना बनाई है।

  • पसावा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का गया जंक्शन पर किया गया भव्य स्वागत, अध्यक्ष ने संघर्ष के लिए एकजुट रहने का किया आह्वान

    देवब्रत मंडल

    प्राइवेट स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद का हजारीबाग से पटना लौटने के क्रम में गया रेलवे जंक्शन पर शनिवार की रात पहुंचे। गया जंक्शन पर गया जिला एसोसिएशन के लोगों ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पसावा से जुड़े लोगों के प्रति आभार जताया और कहा कि एसोसिएशन के संगठित होकर रहें और आने वाले समय आने वाली हर प्रकार की परेशानियों से संघर्ष करने के लिए तैयार रहें। स्वागत के मौके पर प्राइवेट स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन गया के जिला अध्यक्ष रामस्वरूप विद्यार्थी, सचिव बिनोद लाल मेहरवार, उदय कुमार भास्कर, ज्योति प्रकाश , सैफी सर , मो. वसीम अंसारी मीडिया प्रभारी, अजीत कुमार सिन्हा ,अरविन्द कुमार सिन्हा, धीरेन्द्र कुमार, बृजराज, प्रवीण रंजन गांधी,विकास कुमार, सुरेश कुमार , राज किशोर सिंह, शैलेंद्र कुमार,समेत कई अन्य सदस्य मौजूद थे।

  • बेलागंज में मंदिर से ब्रह्म बाबा के बेशकीमती मूर्ति को अज्ञात चोरों ने किया चोरी

    बेलागंज में मंदिर से ब्रह्म बाबा के बेशकीमती मूर्ति को अज्ञात चोरों ने किया चोरी

    मेन थाना क्षेत्र के गंगटी गांव के बधार में रहे ब्रह्म बाबा के कीमती मूर्ति को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। जिसकी लिखित सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय थाना को दिया है। ग्रामीण साधु शरण सिंह ने बताया कि गांव के पश्चिम तरफ बधार में भगवान ब्रम्हा बाबा के कीमती पत्थर से निर्मित मूर्ति स्थापित था। जहां गांव वासी सहित आसपास के लोगो मे श्रद्धा थी। गुरुवार को दोपहर बाद जब लोग उक्त बधार में गये तो देखा कि ब्रम्हा बाबा की मूर्ति नही है। यह सूचना आसपास के क्षेत्रों में आग की तरह फैल गयी। ग्रामीणों ने बताया कि चोरी गये मूर्ति की कीमत अभी वर्तमान में लगभग दस लाख के आसपास होगी। मेन थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की तहकीकात कर रहे है।

    अजीत कुमार ,बेलागंज

  • गया के एक सरकारी विद्यालय में छात्रों से रूपए की वसूली करते हेडमास्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, देखें वीडियो

    गया के एक सरकारी विद्यालय में छात्रों से रूपए की वसूली करते हेडमास्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, देखें वीडियो

    गया के एक सरकारी विद्यालय में हेडमास्टर के द्वारा छात्रों से पैसे की उगाही करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है की ये वीडियो गया के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत भंगिया पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय की है। जहां के हेडमास्टर मनीष कुमार के द्वारा विद्यार्थियों से मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षा को लेकर पांच पांच सौ रूपए मांगा जा रहा है। वही जब इस बात को लेकर छात्र ,छात्राओं ने रुपए देने से मना किया तो हेडमास्टर मनीष कुमार ने सभी बच्चो को फेल करने कि धमकी देने लगा इस पर छात्र ,छात्राओं ने हंगामा किया। इतना ही नहीं जब अन्य शिक्षको ने हेडमास्टर को रुपए लेने से मना किया तो उसे भी धमकी दे डाला और कहा कि नौकरी करना है या नही?

    मौके पर मौजूद छात्र विक्की कुमार , जीतू कुमार, अंशु कुमारी, पुष्पा कुमारी, नेहा कुमारी, छोटु कुमार ,इत्यादि से पांच, पाँच सो रुपए प्रधानाध्यपक मनीष कुमार ने लिया है। छात्रों ने कहा कि हेडमास्टर कुर्सी पर बैठकर अश्लील वीडियो देखते रहता है और हर समय शिक्षको को भी धमकाते रहता है। राष्ट्र गान के समय घूमते रहते है। कुर्सी पर बैठक कर अश्लील वीडियो देखते है।विद्यालय के समय तम्बाकू खाते है।शिक्षकों को बराबर धमकाते रहते है। विद्यालय के शिक्षक विकास कुमार,अमित कुमार ने बताया कि मनीष कुमार के हरकतों से सभी शिक्षक शिक्षिका परेशान है।

    देखे वीडियो

    वीडियो

    रिपोर्ट – दिवाकर मिश्रा ,डुमरिया

  • गया में अपराधियों का तांडव, हथियार के बल पर पाइप लोडेड पिकअप वाहन को लूटा

    गया में अपराधियों का तांडव, हथियार के बल पर पाइप लोडेड पिकअप वाहन को लूटा

    बोलेरो सवार अपराधियों ने पटना से गया जिले के शेरघाटी के लिए चले पाइप लोडेड पिकअप वाहन को बीथोशरीफ मोड़ के पास लूट लिया। घटना बुधवार की रात लगभग ढाई बजे की बताई जाती है। अपराधियों ने लूटपाट के दौरान चालक को लोहे के राॅड से पिटा और पिस्टल के बट से सिर पर हमला कर दिया। जिससे ड्राइवर बेहोश हो गया और अपराधी पाइप लोडेड पिकअप को लेकर भाग गए। पीड़ित ड्राइवर पटना जिले के गौरीचक थाने के सराफाबाद गांव के रहने वाले रविरंजन कुमार ने चाकन्द थाने में  पिकअप लूट को लेकर आवेदन दिया है। ड्राइवर ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि बुधवार की रात लगभग दस बजे पटना में नेशनल टाटा पाइप के गोदाम से पिकअप में पाइप लोड कर शेरघाटी के निकले थे।रात में लगभग ढाई बजे मेरी गाड़ी बीथोशरीफ मोड़ के पास पहुंचे तो पीछे से बोलेरो ओवरटेक कर पिकअप को आगे से कवर कर लिया। बोलेरो सवार दो युवक पिस्टल लिए आए पिकअप का शीशा तोड़ दिया और मेरे सिर पर मार पिस्टल के बट से मार दिया जिससे मैं बेहोश होकर गिर पड़ा।अपराधी मेरे जेब में रहे साढ़े पांच हजार रुपए लूट लिया और पिकअप लेकर भाग गए। जब होश में आया तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल ड्राइवर रविरंजन का सरकार अस्पताल इलाज कराया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद विधी व्यवस्था डीएसपी खुर्शीद आलम ने घटनास्थल का जायजा लिया।डीएसपी ने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों को चिन्हित कर इसका उद्भेदन जल्दी ही कर लिया जाएगा।

    रिपोर्ट – अजीत कुमार

  • डुमरिया के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरहा में शिक्षा संवाद  कार्यक्रम का आयोजन

    डुमरिया के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरहा में शिक्षा संवाद  कार्यक्रम का आयोजन


    डुमरिया प्रखंड  के छकरबंधा पंचायत के बरहा मे उत्क्रमित उच्च विद्यालय में अभिभावको को  शिक्षा को लेकर योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी दिया गया इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदा धिकारी रेखा कुमारी ने सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो छात्र नियमित रूप से विद्यालय आते हैं तथा जिनकी उपस्थिति 75 प्रतिशत या उससे अधिक है, उन्हें ही इन योजनाओं का लाभ मिलेगा। जो बच्चे विद्यालय से अनुपस्थित रहते हैं, उन्हें मिलने वाली सरकारी लाभ से वंचित रहना पड़ेगा। इसीलिए सभी अभिभावक प्रत्येक दिन अपने बच्चों को निश्चित रूप से विद्यालय भेजें, जिससे शिक्षा और समृद्धि साथ-साथ आएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में-छात्राओं एवं अभिभावकों के अलावा विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश कुमार ने अभिभावकों को संबोधित किया। 

    विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश  कुमार ने सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्राओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो छात्र नियमित रूप से विद्यालय आते हैं तथा जिनकी उपस्थिति 75 प्रतिशत या उससे अधिक है, उन्हें ही इन योजनाओं का लाभ मिलेगा। जो बच्चे विद्यालय से अनुपस्थित रहते हैं, उन्हें मिलने वाली सरकारी लाभ से वंचित रहना पड़ेगा। इसीलिए सभी अभिभावक प्रत्येक दिन अपने बच्चों को निश्चित रूप से विद्यालय भेजें, जिससे शिक्षा और समृद्धि साथ-साथ आएगी। वही इस  अवसर पर  छकरबंधा के प्रभारी प्रधानाध्यपक रामप्रवेश पासवान ने भी अभिभावकों को स्कूल अपने बच्चो को भेजनें का अनुरोध किया

    रिपोर्ट : दिवाकर मिश्रा, डुमरिया

  • गया में एक समाज ऐसा, जहां आज भी बगैर तिलक दहेज लिए दिए ही होती है शादियां, समाज में इंजीनियर से लेकर बड़े ओहदे पर हैं युवा

    देवब्रत मंडल


    गया जिले के मानपुर के पटवा समाज मे विवाह (शादी) मे तिलक दहेज़ का रिवाज़ नही है। पटवा समाज के लोग ना हीं तिलक लेते है और ना ही तिलक देते हैं। चाहे बेटा हो या बेटी की शादी। यह परम्परा आजादी के पूर्व से आज तक मानपुर पटवा टोली के पटवा समाज के लोग अपने पूर्वजो की परम्परा को निभाते आ रहे हैं। इस बारे में बातचीत करने जनता दल यूनाइटेड के व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ गया जिला अध्यक्ष सह बुनकर नेता प्रकाश राम पटवा बताते हैं कि “बिहार का मैनचेस्टर“ के नाम से विख्यात मानपुर पटवाटोली में पटवा समाज का पुश्तैनी कारोबार वस्त्र (कपडे) की बुनाई व बिक्री करना आरंभ काल से ही रहा है। जिससे अपना जीवन यापन करना अधिकतम रहा है। पटवा समाज के बच्चे इंजीनियरिंग सहित अन्य क्षेत्रों मे सफल होकर इस जगह का नाम रौशन कर भारत वर्ष के कई महानगरों में देश की सेवा कर रहे हैं। सबसे बड़ी खासियत यह है कि जहां आज अन्य समाज में देखने व सुनने को मिलते हैं कि शादियों में तिलक दहेज बढ़चढ़कर लेन देन हो रहा है। ठीक इसके विपरीत पटवा समाज में शादी विवाह बगैर तिलक दहेज़ के होते हैं। समाज के युवा पीढ़ी दहेजरहित विवाह की परिकल्पना को धरातल पर उतारा रहे हैं। शायद ही किसी अन्य समाज में ऐसा होता है या हो रहा है। ऐसे में प्रकाश राम पटवा का मानना है कि सरकार, एनजीओ और समाजिक कार्यकर्ताओं को पटवा समाज के लोगो के बीच आएं। यहां आकर या उन्हे बुलाकर आशिर्वाद दें। ताकि इससे पटवा समाज के साथ साथ उन समाज के युवाओं और अभिभावकों में दहेज की कुप्रथा को समाप्त करने की प्रेरणा मिले और उनका हौसला बढ़ा रहे।

    प्रकाश राम पटवा

  • स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने ट्रैफिक नियम पालन करने के लिए लोगों को किया जागरूक

    देवब्रत मंडल


    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र गया द्वारा 11 जनवरी से 17 जनवरी तक बिहार राज्य भारत स्काउट एंड गाइड के सहयोग से नगर यातायात पुलिस गया के समन्वय द्वारा सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत स्काउट एंड गाइड बच्चों के द्वारा सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ और नाटक नुक्कड़ के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करें। दो से अधिक सवारी नहीं करें। चार पहिया वाहन चालक को सीट बेल्ट बांधने, मोबाइल इस्तेमाल निषेध, कोई भी गाड़ी नशे की हालत में ना चलाएं आदि से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नगर यातायात पुलिस, बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड एवं नेहरू युवा केंद्र द्वारा रैली निकल गई तथा पुलिस प्रशासन द्वारा हेलमेट वितरण किया गया। निशु मलिक पुलिस उपाधीक्षक एवं थाना अध्यक्ष रंजय कुमार यादव पुलिस पदाधिकारी एवं गोपाल कुमार जिला संगठन आयुक्त स्काउट गया ने लोगों के बीच निशुल्क हेलमेट वितरण किया। सभी पदाधिकारी हेलमेट पहनकर एवं गुलाब फूल भेंट देकर लोगों को विदा किया और यातायात नियमों का पालन करने के लिए आश्वासन दिए। नेहरू युवा केंद्र के सुरेंद्र कुमार तिवारी एवं शिवनंदन दास, प्रदीप कुमार, कीर्ति कुमारी, नीतीश कुमार, नैंसी कुमारी, मानसी कुमारी, मनीषा कुमारी, पंकज कुमार, विजयंत कुमार, स्काउट गाइड आदि उपस्थित थे

  • गया में चट्टानों के बीच नक्सलियों ने प्लांट कर रखा था विस्फोटक सामग्री, सुरक्षा बलों ने पांच केन बम, डेटोनेटर व वायर बरामद

    गया में चट्टानों के बीच नक्सलियों ने प्लांट कर रखा था विस्फोटक सामग्री, सुरक्षा बलों ने पांच केन बम, डेटोनेटर व वायर बरामद

    डेस्क न्यूज़

    चट्टानों के बीच रखा विस्फोटक सामग्री

    गया जिले के इमामगंज पुलिस अनुमंडल अंतर्गत भदवर थाना क्षेत्र के पननवा टांड और बाघ मंडा जंगलों के चट्टानों के नीचे छिपा कर रखे भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री को सुरक्षा बलों ने बरामद किया है। घटना के संबंध में बताया गया कि 29 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट एच. के. गुप्ता के निर्देश पर ‘डी’ कंपनी सलैया, ‘सी’ कंपनी डुमरिया एवं भदवर थाना पुलिस के संयुक्त अभियान में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एवं ब्लास्ट मैटेरियल को जब्त किया है। विगत कई दिनों से विभाग को सूचना प्राप्त हो रही थी कि पननवा टांड एवं बाघ मंडा जंगली क्षेत्र में नक्सली दस्ता सक्रिय हैं एवं कोई बड़ी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसी सूचना पर कमांडेंट एचके गुप्ता के निर्देश पर दोनों कम्पनी के द्वारा पुलिस के साथ मिलकर सघन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान जंगल के पगडंडी पर एक इलेक्ट्रिक वायर पर सुरक्षा बलों की नजर पड़ी। जिसे बम निरोधक दस्ता के टीम ने जांच की तो एक केन बम रास्ते में दबाया हुआ पाया गया। जिसके बाद इलाके को घेराबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान में उपरोक्त विस्फोटक सामग्री के अलावा यहां से 150 मीटर दूर पहाड़ के चट्टान के नीचे चार और अन्य केन बम एवं विस्फोटक सामग्री को बरामद किया गया। जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री पांच केन बम जिसका वजन लगभग 30 किलोग्राम, इलेक्ट्रिक वायर 42, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर को जब्त किया गया। सभी विस्फोटक को बम निरोधक दस्ता एसएसबी गया के द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर नष्ट कर दिया गया। इधर, इस संबंध में इमामगंज डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि भदवर थाना पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त अभियान चलाकर पननवा टांड और बाघ मंडा के जंगल से शक्तिशाली केन बम के साथ ही साथ विस्फोटक बरामद किया है। जिसे बम निरोधक दस्ता की टीम के द्वारा जंगल में ही बम को निष्क्रिय कर दिया गया है. सर्च अभियान जारी है।

  • मालगाड़ी से डीएपी खाद चोरी करने के मामले में फरार अभियुक्त को आरपीएफ़ ने किया गिरफ्तार

    मालगाड़ी से डीएपी खाद चोरी करने के मामले में फरार अभियुक्त को आरपीएफ़ ने किया गिरफ्तार

    देवब्रत मंडल

    गया आरपीएफ़ की टास्क टीम ने मालगाड़ी से डीएपी खाद चोरी करने के मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि अज्ञात अपराधियों द्वारा 17 बोरी डीएपी खाद गिरा दिया गया था। जब पुलिस गश्ती दल को देखा तो खाद को झाड़ी में छोड़कर भाग गए थे। खाद को बरामद कर अज्ञात के विरुद्ध आरपीएफ पोस्ट गया में कांड संख्या दर्ज किया गया था। जांच के क्रम में गुप्त सूचना पर इस मामले में संलिप्त दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया था। जिसने घटना में शामिल अन्य अपराधियों का नाम उजागर किया था। जिसमें एक टास्क टीम के सहयोग से पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया गिरफ्तार आरोपी आकाश कुमार उर्फ हिला पंपूपर गोपालगंज रोड मानपुर थाना बुनियादगंज जिला गया का रहने वाला है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले के अन्य फरार वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।