नुक्कड़ सभा को संबोधित करते जदयू नेता सूर्य कुमार पांडेय
24 जनवरी को पटना में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी समारोह में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने को लेकर गया शहर में जदयू नेता आमजनों को न्यौता देने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में जदयू महानगर जिलाध्यक्ष राजुकमार प्रसाद उर्फ राजू वर्णवाल के नेतृत्व में पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह पर नुक्कड़ सभा भी की जा रही है। क्षेत्र में भ्रमण कर आमजनों को इस समारोह में शामिल होने की अपील करते हुए जदयू के सचिव सूर्य कुमार पांडेय उर्फ हेबलु बाबा, बमबम सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 24 जनवरी को पटना में कर्पूरी ठाकुर का जयंती समारोह मनाया जाएगा। श्री पांडेय ने कहा कि विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर पार्टी के हजारों कार्यकर्ता और समर्थक 24 जनवरी की सुबह निजी वाहनों से पटना के लिए रवाना होंगे। श्री पांडेय ने बताया कि गया शहर के उत्तरी क्षेत्र से भी काफी संख्या में लोग इस समारोह में शामिल होने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के विचारों और उनके बताए मार्ग पर चलने वाले लोग मौजूद थे।
सोमवार को भगवान श्रीरामचंद्र के बहुप्रतीक्षित मंदिर एवं श्रीरामलला का प्रतिष्ठापना एवं उद्घाटन समारोह अयोध्या इसी के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू युवा शक्ति संघ के द्वारा श्रीविष्णु पद प्रांगण गयाजी तीर्थ में भगवान श्रीराम के लिए समर्पित रंगोली प्रतियोगिता का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रथम स्थान पर गुड़िया, मुस्कान, द्वितीय स्थान पर विद्या, सुलेखा, तृतीय स्थान सुरैना, प्रियांश रहे। इन सभी प्रतिभागियों एवं अन्य सभी को विशेष रूप से धनराशि, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत कर भगवान श्रीराम का प्रसाद स्वरूप अंगवस्त्र दिया गया। सायंकाल श्रीराम भजन, कीर्तन जागरण का कार्यक्रम एवं प्रसाद वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में गया तीर्थ क्षेत्र से अनेक श्रीरामभक्त उपस्थित हुए। जिन्हे उनके द्वारा किए गए सेवाओं के लिए अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष विनय गुप्ता, गोल्डी गायब, अमरनाथ मेहरवार, छोटू बारीक, अभिषेक कटरियार, सुदामा दुबे, ऋषि पाठक, कुमार शानू , रविशंकर सिन्हा, शैलेश श्रीवास्तव, रतन गुपुत, गोकुल दुबे, अजय कटरियार, मिथुन गुपुत, छोटू गुपुत, शिवम सिन्हा, विकास सिन्हा, बिहारी झंगर, शशांक मिश्रा, करण गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की जानकारी पंडित राजा आचार्य जी ने दी।
फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर राममंदिर प्राणप्रतिष्ठा को लेकर राम भक्तों ने मंदिरों में पूजा-पाठ कर तरह तरह के झांकी, और शोभा यात्रा निकाली। पूरा प्रखंड क्षेत्र ही राममय और और जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान होते रहा। वहीं इस मौके पर फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के चरोखरी गांव में राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान के रूप मनमोहक झांकी निकाली गई एवं डीजे के साथ रामधुन पर जम कर झूमते रहे। ये शोभायात्रा चरोखरी गांव से निकल कर पूरे पंचायत भ्रमण करते हुए जम्हेता मोड़ पहुंचा तत्पश्चात वहां से गणेशीडीह गांव होते पुनः चरोखरी गांव पहुंचकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस मौके पर हजारों की संख्या में ग्रामवासी जुलूस में शामिल रहे।वहीं इस शोभायात्रा में भगवान राम के रूप में गुरदयाल यादव , लक्ष्मण जी के रूप में अरविंदलाल आडवाणी, माता सीता के रूप में रौशन कुमार तथा हनुमान जी के रूप में पिंटू कुमार ने अपनी सुंदर प्रस्तुति दी। झांकी को लेकर फतेहपुर प्रशासन के द्वारा कड़ी व्यवस्था किया गया था।
धनबाद रेल मंडल के गुरपा स्टेशन के पास सोमवार को मालगाड़ी के चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी। रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 09:55 बजे गाड़ी संख्या BARH/TIA इंजन संख्या 38407 के ऑन ड्यूटी लोको पायलट चंदन कुमार के द्वारा पहाड़पुर कैंपिंग स्टाफ को एक लिखित मेमो दिया गया जिसमें बताया गया की गुरपा – पहाड़पुर स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 426/06-11 के पास कुछ वर्कर काम कर रहे थे। उसी में से एक वर्कर जो मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान कोडरमा की ओर से आ रहे मालगाड़ी के चपेट आ गया जिसके कारण मौके पर ही मजदूर की मौत हो गयी।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ एवं गुरपा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को रेलवे ट्रैक से हटाया। आरपीएफ के कोडरमा पोस्ट प्रभारी जवाहर प्रसाद ने बताया कि प्राइवेट वर्कर रेलवे ट्रैक में काम के लिए उक्त जगह पहुंचे थे। वहीं काम अभी शुरू नहीं किया गया था। इसी बीच एक वर्कर बात करते हुए ट्रैक पर चला गया। जिसकी दुर्घटना में मौत हो गयी। मृतक टनकुपपा प्रखंड के सगरचटा गांव निवासी रामजीत यादव था।
एक तरफ जहां अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर धर्ममय माहौल बना हुआ है। वहीं इस दिवस को ऐतिहासिक बनाने के गयाजी में भी सभी देवी देवताओं के मंदिर को आकर्षक तरीक़े से सजाया गया। हर तरफ रामधुन ही और जय श्रीराम के उद्घोष सुनाई दे रहे थे। गया शहर का शायद ही कोई मंदिर होंगे जहां विशेष पूजा अर्चना नहीं की गई है।
जय भारत कमेटी, संजय नगर
हर घर में दिए जलाए गए। घरों के मुडेर पर राम ध्वज लहरा रहे थे। साथ ही मंदिरों में घंटी की आवाज से माहौल राममय था। इसी तरह गया शहर के विष्णुपद मंदिर, बागेश्वरी मोहल्ले में श्रीराम मंदिर, पॉवरगंज, बागेश्वरी रोड, संजय नगर में जय भारत कमेटी के लोगों द्वारा एवं छोटकी नवादा, गांधी मोड़ स्थित देवी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजा अर्चना, आरती के बाद भंडारा का आयोजन किया गया। जय भारत कमेटी द्वारा बड़े एलसीडी टीवी लगाया गया था। जहां इसके स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लोगों ने लाइव देखा। शाम में प्रसाद का वितरण किया गया।
छोटकी नवादा, गांधी मोड़
बागेश्वरी गुमटी के पास हनुमान मंदिर, माँ बागेश्वरी मंदिर, बगलामुखी मंदिर, रामशिला पहाड़ पर श्रीराम मंदिर और पातालेश्वर महादेव मंदिर में, काली मंदिर, बागेश्वरी, छोटकी नवादा, शिव मंदिर सोई पर एवं पाँचमुहानी लोको कॉलोनी में विशेष पूजा अर्चना की गई। लोगों में उत्साह था। पुलिस प्रशासन भी सभी मंदिरों और आयोजन स्थलों पर तैनात थे।
गया आरपीएफ़ पोस्ट के क्षेत्राधिकार में रेल संपत्तियों की चोरी करने वाले, चोरी के माल खरीदने वालों से लेकर अन्य लोगों से सांठगांठ रखने वाले अपराधियों के खिलाफ इन दिनों विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके परिणाम भी सामने आ रहे हैं। गया-काष्ठा स्टेशन के बीच कई ऐसे ब्लैक स्पॉट हैं, जिसके आसपास रहने वाले अपराधियों को आरपीएफ़ दबोच लिया है और उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया है। इसको लेकर गठित आरपीएफ़ की स्पेशल टास्क फोर्स की टीम पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व लगातार अभियान चलाते हुए चिन्हित और फरार अपराधियों को धर दबोचा है। इसी क्रम में जहां एक ओर लोग अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर व्यस्त थे तो दूसरी तरफ आरपीएफ़ की टास्क फोर्स की टीम फरार अपराधी भूरी रविदास में जुटी हुई थी। पोस्ट कमांडर निरीक्षण अजय प्रकाश ने बताया कि 22.01.24 को आरपीएफ गया के अधिकारी व जवानों द्वारा आरपीएफ गया पोस्ट में पंजीकृत कांड संख्या 30/ 23 दिनांक 20. 12. 23 अंतर्गत धारा 03 रेल संपत्ति अवैध कब्जा अधिनियम के फरार वांछित अभियुक्त भूरी रविदास उर्फ राजीव दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी उम्र 40 वर्ष पिता स्वर्गीय नन्हक दास, बंगालीबीघा, वार्ड संख्या 28 थाना चंदौती, जिला गया है को स्थानीय थाना चंदौती के सहयोग से छापेमारी कर गया रेलवे यार्ड से सुबह गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय में उपस्थापित कराया गया। जहां से न्यायालय द्वारा उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले के अन्य फरार वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
रेलवे का तंत्र आज इतना विकसित और प्रणाली अपडेट है कि यात्रियों के साथ यदि थोड़ी सी मुसीबत खड़ी होती है संबंधित रेल पदाधिकारी उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए त्वरित कार्यवाही शुरू कर दिया करते हैं। विशेषकर जहां तक यात्री सुविधाओं की बात करें तो रेल मंत्रालय का इस पर विशेष फ़ोकस भी है। ऐसे में यात्रियों को सेवा प्रदत्त करा रहे जिम्मेदार पदाधिकारी के साथ साथ स्टेशन अधीक्षक की भी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। इसी क्रम में रविवार को गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर वन पर एक अबोध बालक सिसक सिसक कर रो रहा था। जिस पर स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार की नजर पड़ी तो बालक को अपने चैंबर में ले गए। पूछताछ की तो पता चला कि बालक नेपाल का रहनेवाला है जो आसनसोल-वाराणसी मेमू सवारी गाड़ी से अपने परिवार के साथ सफर पर था। जिसके परिवार के सदस्य ट्रेन से आगे बढ़ गए हैं। स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि तुरंत ही काष्ठा और परैया स्टेशन मैनेजर को कॉल कर बालक के परिवार के सदस्यों को उतरवाया। काष्ठा स्टेशन आने वाली 12818 स्वर्णजयंती झारखंड एक्सप्रेस को तथा 18639 को परैया में रुकवा कर बालक के परिवार के सदस्यों को गया जंक्शन पर बुलाया। इसके बाद बालक छलटी पाल(10वर्ष) को सुपुर्द कर दिया। इस नेक काम में आरपीएफ़ और स्टेशन मैनेजर आरके भारती और एसएस कार्यालय के स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा। इसके लिए नेपाल के यात्रियों ने रेलवे और पदाधिकारी व कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। बता दें इसके पहले भी बिछड़े परिवार को यात्री को मिलाने का काम यहां के एसएस के द्वारा किया जा चुका है।
हमें राम के साकार और निराकार, दोनों रूपों को जानने की है आवश्यकता
गया। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की सहयोगी शाखा ओजस्विनी द्वारा जिलाध्यक्षा डॉ. कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी की अध्यक्षता में “जय, जय कौसल्या-नंदन, दशरथ के तनय, सिया के राम” शीर्षक के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जीवनचरित पर अॉनलाइन विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। विचारगोष्ठी में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचन्द्र जी के उन अनुकरणीय गुण तथा कर्मों पर प्रकाश डाला गया, जिनके कारण वे युग-युगांतर से सबके आराध्य हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ ओजस्विनी की गया जिलामंत्री अमीषा भारती द्वारा प्रस्तुत “श्री रामचन्द्र कृपालु भजुमन हरण भवभय दारुणं” भजन की सुमधुर प्रस्तुति से हुआ। कार्यक्रम की संचालिका डॉ रश्मि प्रियदर्शनी ने अयोध्या में नवनिर्मित चिर-प्रतीक्षित श्री राममंदिर को संपूर्ण भारतवर्ष के लिए अपार हर्ष एवं गौरव का विषय बतलाया।
अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर संपूर्ण भारतवर्ष के लिए अपार हर्ष एवं गौरव का विषय है
डॉ रश्मि
ओजस्विनी अध्यक्षा डॉ रश्मि ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र हमारे भारतवर्ष की आर्य संस्कृति के मूल स्तंभ हैं, जिन्होंने उपदेश से उदाहरण को अधिक महत्व दिया। एक आदर्श पुत्र, शिष्य, भाई, मित्र, प्रेमी, पति, पिता, राजा अथवा, मनुष्य में जिन मानक गुणों की आवश्यकता होती है, वे सारे गुण कौसल्या-नंदन श्रीराम में एक साथ विद्यमान हैं। दशरथ नंदन श्रीराम के इन्हीं प्रजापालक गुणों के कारण तो उन्हें भगवान विष्णु का सातवां अवतार माना जाता है। अपने इन्हीं अलौकिक गुणों के कारण युग-युगांतर से श्री राम सबके आराध्य हैं। श्रीराम का जीवनचरित वचनबद्धता तथा वचन पालन की पराकाष्ठा है। वे त्याग, समर्पण, विनम्रता, प्रेम, क्षमा, दया, करुणा के परमस्रोत हैं। श्रीराम ने माता, पिता एवं गुरु को अपने जीवन में सर्वोपरि स्थान दिया। अपनी धर्मपत्नी देवी सीता के साथ संसार की सभी नारियों के प्रति उनके हृदय में अगाध सम्मान का भाव था। उनके मन में किसी के प्रति भी भेदभाव की भावना नहीं थी। अहंकारी लंकापति रावण को पराजित करके उन्होंने सारे विश्व को विनम्र तथा शीलवान होने की प्रेरणा दी। श्री राम पर रचित अपनी कविता “वो हैं राम” की पंक्ति, “भारतीय संस्कृति के जो प्रतीक हैं अनुपम, उन्हें प्रणाम। जय-जय कौसल्या-नंदन, दशरथ के तनय, सिया के राम” प्रस्तुत करते हुए डॉ रश्मि ने कहा कि आध्यात्मिक उत्थान हेतु हमें राम के साकार और निराकार दोनों रूपों, का ज्ञान तथा आभास होना चाहिए। निराकार राम ब्रह्मांड के कण-कण में बसते हैं। कार्यक्रम में अमीषा भारती, हर्षिता मिश्रा, लवली कुमारी, मुस्कान सिन्हा, जूही कुमारी, साक्षी सिन्हा, अन्या, प्रियंका आदि ने भी अपने विचार रखे।
वचनबद्धता एवं वचन पालन की पराकाष्ठा है श्रीराम का जीवनचरित
डॉ. रश्मि
ओजस्विनी की जिलामंत्री अमीषा भारती ने अपनी हिन्दू संस्कृति और सभ्यता को अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु श्रीराम के पदचिन्हों पर चलने की जरूरत पर जोर डाला। तो वहीं हर्षिता मिश्रा ने कहा कि श्री राम के विद्यार्थी जीवन से गुरुभक्ति, एकाग्र अध्ययन तथा अनुशासन की प्रेरणा मिलती है। जूही ने कहा कि श्री राम ने हमें नैतिक तथा मानवीय मूल्यों के पथ पर चलना सिखलाया। अन्या ने श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर ओजस्विनी द्वारा आयोजित इस विचारगोष्ठी को अत्यंत ज्ञानवर्द्धक ठहराया। वहीं मुस्कान सिन्हा ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण से पूरे भारतवर्ष का सपना साकार हुआ है। साक्षी सिन्हा ने श्री राम को एक आदर्श तथा प्रजापालक राजा बताया। 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित होने जा रहे श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर शशिकांत मिश्र, राम बारीक, शिव लाल टइया, मणिलाल बारीक, रजनी त्यागी, शिल्पा साहनी, प्यारचन्द कुमार मोहन, दुर्गेश नंदिनी, प्रगति मिश्रा व अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हार्दिक खुशी जतायी है।
जिला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा आयोजित कार्यक्रम को लेकर गया जिले में भी विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बरकरार रहे। इसे लेकर सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष के साथ-साथ स्पेशल ब्रांच के पदाधिकारी एवं रेलवे के अधिकारियों के साथ गोपनीय कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अहम बैठक कर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक का आदेश
बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि बिहार के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा बिहार के सभी जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ वीसी से बैठक करते हुए सभी संवेदनशील स्थलों को पूरी सतर्कता से निगरानी रखने का आदेश प्राप्त हुआ है इसके अलावा कई अन्य आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।
डीएम ने दिया अधिकारियों को सख्त निर्देश
जिला पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित है। इसे लेकर गया जिले में भी अधिकांश मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ-साथ विभिन्न कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा निकालने की सूचना प्राप्त हो रही है। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि कोई भी आयोजन छोटा हो या बड़ा सभी आयोजन के लिए आयोजक को थाना स्तर से लाइसेंस लेना अनिवार्य है। साथ ही सभी अधिकारी अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े सभी आयोजनों पर पूरी निगरानी रखेंगे। संवेदनशील रास्तों से कोई भी शोभा यात्रा नहीं जाएगा, इसके लिए अपने क्षेत्र के आयोजकों से बातचीत करते रहेंगे। अभी से लगातार एक सप्ताह तक अपने क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थानों पर पूरी निगरानी के साथ-साथ सतर्कता बरतेंगे। शोभा यात्रा का आकार, स्वरूप एवं शोभायात्रा का मार्ग क्या रहेगा, उसे अच्छे तरीके से सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वेरीफाई कर लेंगे। हर एक आयोजन का पूरी विस्तार से समीक्षा करेंगे उसके बाद ही आगे की कार्य करेंगे। किसी भी बड़े आकार के शोभा यात्रा का एस्कॉर्ट अंचल अधिकारी या प्रखंड विकास पदाधिकारी के स्तर से किया जाएगा। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि अपने क्षेत्र के सभी आयोजनों एव शोभायात्रा इत्यादि का सूची एकत्रित रखेंगे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पैनी नजर
डीएम ने बताया अब तक की जानकारी के अनुसार 33 स्थान पर पूजा पाठ की सूचना प्राप्त है। इसके अलावा 15 स्थान पर शोभा यात्रा निकालने की सूचना है। पूर्व के सभी संवेदनशील बिंदुओं / क्षेत्रो को पूरी निगरानी रखेंगे। ज़िला पदाधिकारी ने आम जनों से अपील किया है कि धर्म सम्प्रदाय को लेकर किसी तरीके की टीका टिप्पणी न करें। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अनावश्यक टिप्पणी से बचे, फारवर्ड मेसेज को आगे न बढ़ाएं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म व अराजक तत्वों पर ज़िला प्रशासन एव पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी नजर रखी जा रही है।
एसएसपी ने कहा- आपत्तिजनक कंटेंट पर होगी कार्रवाई
वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने कहा कि आजाद पार्क में भी बड़े आयोजन की सूचना प्राप्त हो रही है। इसके अलावा कई स्थानों पर मंदिरों में पूजा अर्चना भी हो रही है। इसे लेकर सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष के साथ-साथ सभी मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थान के साथ-साथ आयोजन स्थल का भी लगातार भ्रमण करते रहेंगे। इसके अलावा सोशल मीडिया यथा फेसबुक ट्विटर इंस्टाग्राम व्हाट्सएप ग्रुप पर भी लगातार निगरानी रखेंगे। विभिन्न साइबर सेनानी ग्रुप को भी एक्टिव रखा गया है ताकि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक कंटेंट दिखने पर तुरंत निर्धारात्मक कारवाई किया जा सके। सभी अधिकारी को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र के आसूचना तंत्र को पूरी एक्टिव रखें। किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं बरते। यदि कोई अफवाह फैलता है उसे तुरंत जांच करते हुए कार्रवाई करें एवं अफवाह का खंडन भी तुरंत करें। सभी अधिकारी अपना रेस्पॉन्ड टाइम क्विक रखें। अभी से लगातार एक सप्ताह तक वाहन चेकिंग अभियान प्रभावी रूप से रखें। आज सभी थाना अपने क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर ले।अति संवेदनशील स्थानों पर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्वयं उपस्थित रहे साथ ही लोगों से बातचीत करते रहे। वर्तमान स्थिति का आकलन करते रहे।
रेल अधिकारियों ने स्थितियों से कराया अवगत
बैठक में रेलवे के अधिकारी ने बताया कि गया जिला से उत्तर प्रदेश लखनऊ इत्यादि के लिए मात्र तीन ट्रेन ही प्रचलित है। इसके अलावा कोई अन्य ट्रेन परिचालन की सूचना नहीं है। कोई भी विशेष ट्रेन चलने की सूचना नहीं है। सभी तीन ट्रेन अर्ली मॉर्निंग ही गया जिला से खुलती हैं, जिसमें हावड़ा देहरादून, सियालदह एवं धनबाद लुधियाना ट्रेन शामिल है। पहले की तुलना में गया से उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों की संख्या में कोई इजाफा नहीं है। पहले की तुलना में आज भी नॉर्मल टिकट की ही बुकिंग है। टिकट बुकिंग में कोई इजाफा नहीं है। एतिहात बरतने एवं आमजन को आवागमन के साथ-साथ विधि व्यवस्था में कोई समस्या नहीं हो, इस दृष्टिकोण से रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन द्वारा भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। विभिन्न स्पॉट पर रेलवे के स्तर से भी पदाधिकारी एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति रखी गई है।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा का मंडल सहायक अभियंता गया के साथ परिचयात्मक सह अनौपचारिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक काफी सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। सहायक मंडल अभियंता ऋषिकेश मीणा ने उपस्थित सभी यूनियन पदाधिकारियों का हार्दिक स्वागत किया और रेलवे के परिचालन के साथ-साथ कर्मचारियों के कल्याणार्थ अधिक से अधिक सहयोग देने का वादा किया। इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के लिए मानपुर, काष्ठा, परैया एवं गुरारू स्टेशनों पर नए गैंग हट बनाने की मांग रखी गई और जब तक नए गैंग हट नहीं बन जाते तब तक पुराने क्वार्टरों को मरम्मत करवाकर कर्मचारी विश्राम कक्ष के रूप में उपयोग करने के लिए व्यवस्था करने की मांग रखी। करीब दो वर्षों से कर्मचारियों का नाइट ड्यूटी भत्ता का भुगतान नहीं किया गया है। इस मुद्दे पर भी चर्चा की गई एवं जल्द से जल्द दिलवाने का आग्रह किया गया। बैठक में रेल आवासों की मरम्मत की आवश्यकता पर यूनियन पक्ष की ओर से मांग रखा गया। टूटे हुए खिड़की दरवाजा, नालियों की मरम्मत, बरसात के दिनों में छत का चुना आदि गंभीर समस्याओं को यूनियन की तरफ से रखा गया, जिसे हरसंभव समाधान करने का सहायक मंडल अभियंता द्वारा वचनबद्धता दोहराई गई। कर्मचारियों की छुट्टी की समस्या ,काम का बोझ कम कर्मचारियों पर अत्यधिक डालना, रात्रि भत्ते का भुगतान नहीं होना, समय पर अनौपचारिक एवं कॉलोनी केयर कमेटी की बैठक करवाना आदि मुद्दों पर यूनियन पदाधिकारी ने सहायक मंडल अभियंता से जवाब -तलब किया। इस बैठक में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हाजीपुर के कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, गया शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, शाखा सचिव मुकेश सिंह, उपाध्यक्ष अरुण कुमार ओझा, अवधेश कुमार संयुक्त सचिव, उत्तम कुमार सहायक सचिव, राजन कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार शामिल थे ।