Blog

  • ई.सी.आर.के.यू. गया शाखा पार्षदों की बैठक संपन्न, संगठन हित में एकजुटता का संकल्प

    देवब्रत मंडल

    बैठक में शामिल यूनियन के पदाधिकारी

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा का शाखा पार्षदों की मासिक बैठक शनिवार को आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता गया शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने किया। सर्वप्रथम गया शाखा के जुझारू एवं कर्मठ कामरेड दिवंगत नसीम अहमद की असामयिक निधन हो जाने के कारण उनके सम्मान में 2 मिनट का मौनधारण सभी यूनियन पदाधिकारी एवं शाखा पार्षदों द्वारा किया गया । आज की इस बैठक में केंद्रीय कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार की उपस्थिति सराहनीय रही। उन्होंने कई महत्वपूर्ण टिप्स यूनियन पदाधिकारी एवं शाखा पार्षदों को दिया। सभी शाखा पार्षदों ने बारी-बारी से अपनी बातों को रखा तथा संगठन के हित में कार्य करने की वचनबद्धता को दोहराया। शाखा सचिव मुकेश सिंह ने अपने मासिक प्रतिवेदन में पिछले माह किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया जिसमें विभिन्न विभागों को MACP का लाभ, कुछ विभागों में प्रमोशन, T.A./O.T. तथा NDA की बकाया राशि का भुगतान यूनियन के प्रयास से करवाया गया के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।AIRF के शताब्दी समारोह के लिए सहयोग पर चर्चा किया गया। 13 फरवरी को प्रस्तावित डीडीयू मंडल पर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने पर चर्चा किया गया। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए केंद्रीय कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने सभी पदाधिकारी एवं शाखा परिषदों को लक्ष्य निर्धारित करने हेतु परामर्श दिया तथा एक साथ संगठित होकर यूनियन के क्रियाकलापों को कार्यान्वित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मिथिलेश कुमार पी.एन.एम प्रभारी डी.डी.यू, कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद शाखा सचिव मुकेश सिंह उपाध्यक्ष अरुण कुमार ओझा, बीके चौधरी, अजीत कुमार श्रीवास्तव, सहायक सचिव राजन कुमार सिंहा, संतोष कुमार कोषाध्यक्ष राजेश कुमार संगठन मंत्री राजीव रंजन कुमार, संजीत कुमार, कुणाल रंजन, रविराज शाखा पार्षद पंकज कुमार सिंह,सुमित कुमार, रविंद्र कुमार, नित्यानंद प्रसाद,दीपक मिस्त्री आदि उपस्थित थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा गया उत्तम कुमार ने दी।

  • पहाड़पुर बाजार में म्यूजिक स्टूडियो का किया गया शुभारंभ

    फतेहपुर: गया जिले के फतेहपुर प्रखंड स्थित पहाड़पुर बाजार में एक नया म्यूजिक स्टूडियो का शुभारंभ किया गया है। इसका उद्घाटन शुक्रवार को फतेहपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रवि साव , डूमरीचट्टी पंचायत के मुखिया मनीष कुमार, जाप नेता अरविंद यादव के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

    इस म्यूजिक स्टूडियो का नाम ‘ माफिया म्यूजिक स्टूडियो ‘ है। इस स्टूडियो ले मार्केटिंग डायरेक्टर सुनील कुमार है तथा इसके निर्देशक और प्रोड्यूसर संतोष सत्या हैं, जो एक प्रसिद्ध गायक और संगीतकार हैं। उन्होंने बताया कि इस स्टूडियो में भोजपुरी समेत हर भाषा के गीतों की रिकॉर्डिंग की जाएगी। इसके अलावा जहां लाइव प्रोग्राम और वर्कशॉप आयोजित किए जाएंगे।

    फीता काटकर उद्घाटन करते मुखिया मनीष कुमार

    सूरज सत्या ने कहा कि उनका उद्देश्य फतेहपुर के कलाकारों को एक मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी प्रतिभा को दिखा सकें। उन्होंने कहा कि वे भोजुपरी हिंदी गीत और गुणवत्तापूर्ण संगीत को बढ़ावा देना चाहते हैं। उन्होंने उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया, जिन्होंने उनके प्रयासों को समर्थन दिया।

    इस अवसर पर फतेहपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रवि साव, , डूमरीचट्टी पंचायत मुखिया मनीष कुमार यादव ,जाप नेता अरविंद यादव, जाप नेता रवि कुमार सहित कई गायकों और संगीतकारों की एक बड़ी संख्या उपस्थित थी। सभी ने माफिया म्यूजिक’ को शुभकामनाएं दीं और फतेहपुर के संगीत प्रेमियों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।


  • गया रेल अंतर्गत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वाँ गणतंत्र दिवस

    ✍️देवब्रत मंडल

    पूर्व मध्य रेल के डीडीयू रेल मुख्यालय सहित गया जंक्शन पर शुक्रवार को 75 वां गणतंत्र दिवस पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। गया जंक्शन पर एरिया अफसर, एसएस उमेश कुमार, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा कार्यालय परिसर, रेलवे सुरक्षा बल के सहायक सुरक्षा आयुक्त,पोस्ट कमांडर पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने खरखुरा के बैरक में, रेल थाना में थानाध्यक्ष दीप नारायण यादव, डेल्हा स्थित जीआरपी बैरक में इंस्पेक्टर शुशील कुमार, रेल डीएसपी मुरारी प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। 75 वां गणतंत्र दिवस काफी हर्षोल्लास के साथ रेलकर्मचारी यूनियन कार्यालय गया में मनाया गया। मौके पर गया शाखा के अध्यक्ष रामप्रवेश प्रसाद ने झंडोतोलन किया और उपस्थित सभी रेल कर्मचारियों को संबोधित किया।

    विज्ञापन
    मिठाई बांटते आरपीएफ़ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश

    यूनियन के सभी पदाधिकारी एवं उपस्थित कर्मचारियों ने शहीद वेदी पर उन्हें याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रामप्रवेश प्रसाद ने की। इस मौके पर शाखा सचिव मुकेश सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, उपाध्यक्ष अरुण कुमार ओझा, उपाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव ,अवधेश कुमार, सहायक सचिव राजन कुमार सिन्हा, सहायक सचिव संतोष कुमार, संगठन मंत्री रवि राज, संगठन मंत्री, संजीत कुमार शाखा पार्षद, सुमीत कुमार, आर. के. अवस्थी, धीरज कुमार, दिलीप कुमार, नीरज कुमार, पंकज कुमार सिंह, नित्यानंद प्रसाद, अजय कुमार ,दीपक मिस्त्री, अमरदीप कुमार के आलावे काफी संख्या में रेल कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। वहीं गया स्टेशन रोड स्थित रेस्क्यू जंक्शन में पीपल फर्स्ट के संस्थापक अध्यक्ष दीपक के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। बच्चों के बीच मिठाई बांटी गई।

  • अतरी थाना क्षेत्र से एक अज्ञात महिला का शव बरामद, शव की नही हो सकी पहचान, क्षेत्र में फैली सनसनी

    शव की पहचान के लिए तस्वीर

    अतरी थाना क्षेत्र मोहड़ा प्रखंड सेवत्तर चांदपुरा न्यू पथ से उत्तर 100 मीटर की दूरी पर तालाब के पास एक अज्ञात महिला की शव मिला है। इसकी सूचना अतरी थाना अध्यक्ष को ग्रामीणों के द्वारा दिया गया। थाना अध्यक्ष अपने दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और शव के पास लगे ग्रामीणों के भीड़ को पहचान करने के लिए कहा गया लेकिन कोई भी शव की पहचान नहीं कर सका इसकी जानकारी देते हुए अतरी थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि देखने से प्रतीत होता है कि महिला की हत्या कहीं दूसरे जगह पर किया गया है और शव को छिपाने के ख्याल से इधर लाकर फेक दिया है। महिला के गले में दाग है, देखने से प्रतीत होता है किसी ने गला दबाकर हत्या कर दी हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा की इसकी मौत कैसे हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया गया है पोस्टमार्ट होने के बाद शव को 72 घंटा के लिए शीत गृह में रखा जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बेलागंज में एक जेनरल स्टोर की दुकान में आग लगने से 40हजार नगदी समेत करीब 12 लाख का सामान जलकर राख

    अजीत कुमार ,बेलागंज

    प्रखंड के रौना बाजार स्थित एक जेनरल स्टोर सह श्रृंगार दुकान में बुधवार की देर रात आग लगने से गल्ले में रखें 40हजार नगदी और लगभग 12लाख रुपए मूल्य के मूल्यवान सामान जलकर राख हो गया।आग कैसे लगी इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी और जेनरल स्टोर संचालक जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि बुधवार की देर शाम दुकान बंद कर अपने घर चला गया।रात को लगभग तीन बजे दुकान के आसपास रहने वाले लोगों ने सूचित किया कि आपके जेनरल स्टोर से धुआं निकल रहा है।जब हमलोग वहां पहुंचे तो दुकान का ताला खोल कर देखा सारा सामान जलकर भस्म हो गया है। दुकान मालिक ने बताया कि जेनरल स्टोर सह श्रृंगार दुकान के गल्ले में रखें 40हजार नगदी और श्रृंगार,साज-सज्जा के सामानों,नये-नये कपड़े,पूजा पाठ की सामग्री, बर्तन सहित तमाम मूल्यवान सामान जल गए। आग लगने से लगभग बारह लाख रुपए का नुक़सान का अनुमान है।

  • ब्रेकिंग न्यूज: फतेहपुर में अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियो ने युवक को गोली मारकर किया घायल

    गया-पटना सड़क मार्ग पर बेलागंज थानाक्षेत्र के फतेहपुर मोड़ से दक्षिण अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गया रेफर किया गया।
    गुरुवार की देर शाम फतेहपुर गांव निवासी उपेन्द्र शर्मा के पुत्र अतुल कुमार सड़क किनारे पैदल अपने गांव आ रहे थे। उसी दौरान बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो अपराधी उक्त युवक से टिकारी जाने का रास्ता पूछ अचानक गोली मार दिया। और मोटरसाइकिल सवार अपराधी भागने में सफल हो गया। वही युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो सड़क किनारे गिर गया। जहां से वहां आस-पास में रहे लोगों ने गम्भीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बेलागंज लाया। जहां से चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु गया रेफर कर दिया।

  • अब नगर निगम के करदाता QR कोड व व्हाट्सएप के जरिए कर सकते हैं होल्डिंग व प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान, नगर आयुक्त ने किया शुभारंभ

    देवब्रत मंडल

    QR कोड आधारित यूपीआई भुगतान की सुविधा को प्रारंभ करते नगर आयुक्त व अन्य

    करदाता को नए वर्ष में गया नगर निगम के द्वारा डिजिटल पेमेंट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भाप्रसे की अधिकारी गया निगम के नगर नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा के द्वारा नगर निगम के होल्डिंग एवं यूजर चार्ज के भुगतान के लिए QR कोड आधारित यूपीआई भुगतान की सुविधा को प्रारंभ किया गया। यह गया नगर निगम के लिए एक ओर जहां बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। करदाताओं को सुरक्षित भुगतान की व्यवस्था कर दी गई है। अब घर बैठे ही करदाता अपने कर का डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे। नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा ने बताया कि अब गया नगर निगम के करदाता QR कोड के माध्यम से अपने होल्डिंग टैक्स एवं यूजर चार्ज का भुगतान कर सकेंगे। प्रत्येक करदाता के लिए डायनेमिक QR कोड की व्यवस्था की गई है। डोर टू डोर कर संग्रहकर्ता QR कोड के साथ आएंगे और इसके माध्यम से संपत्ति कर एवं वेस्ट यूजर चार्ज का संग्रह करे लेंगे। जो त्वरित और अधिक सुरक्षित भुगतान करने का तरीका है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गया नगर निगम के द्वारा यह सुविधा डिजिटल इंडिया मिशन को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया इसके अलावा Whatsapp Chatbot के माध्यम से करदाता अपने टैक्स की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। Whatsapp Chatbot का नंबर 9905900588 है। Whatsapp Chatbot के माध्यम से अपने बकाया संपत्ति कर एवं यूजर चार्ज का भुगतान भी कर सकेंगे। इस अवसर पर उपनगर आयुक्त ,नगर प्रबंधक, राजस्व पदाधिकारी रामकृष्ण पिंटू , राजस्व शाखा के सहायक पंकज कुमार , स्पैरो के प्रोजेक्ट मैनेजर राणा प्रताप एवं नवीन कुमार पांडे उपस्थित थे। ज्ञात हो की पूर्व में गया नगर निगम की वसूली विभागीय होती थी। उसमें वार्षिक वसूली केवल 7 करोड़ रुपया था। जब वर्ष 2018 में कर संग्रहण का कार्य स्पैरो सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया तो राजस्व में वृद्धि हो रही है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल वसूली 19 करोड़ थी। जबकि इस वर्ष दिसंबर महीने तक ही 17 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की जा चुकी है। साथ ही साथ यूजर चार्ज लगभग 3 करोड़ 30 लाख रुपए राजस्व की वसूली की जा चुकी है। जो एक बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है।

  • गयाजी में इससे सस्ता और आधुनिक सुविधाओं से युक्त होटल नहीं मिलेगा: सिकंदर गुप्ता


    गया रेलवे स्टेशन के डेल्हा साइड में खुला एसएस होटल

    देवब्रत मंडल

    गयाजी में आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों के लिए एसएस होटल से सस्ता कोई नहीं है। जहां अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो। आने वाले दिनों में जब गया जंक्शन विश्वस्तरीय स्टेशन जब बनकर तैयार हो जाएगा तो पर्यटकों के ठहरने,खाने पीने से लेकर एयरपोर्ट, बोधगया ले आने जाने के लिए वाहन की सुविधा भी उपलब्ध है। होटल में पार्किंग की सुविधा के साथ रेस्टुरेंट भी है। जिससे भारत के हर कोने के स्वादिष्ट व्यंजन मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    विज्ञापन


    होटल के कमरे का किराया/कीमत भी इतना कम है कि मध्यवर्ग से आने वाले लोग भी एसी, डीलक्स, नॉन एसी कमरे में अपनी सुविधा के अनुसार बुकिंग कराकर ठहर सकते हैं। एक डबल बेड एसी कमरे का किराया मात्र पंद्रह सौ रुपए है। ये बातें एसएस होटल के संचालक सिकंदर गुप्ता ने अपने होटल के शुभारंभ के मौके पर बताई। उन्होंने बताया होटल डेल्हा, रामलखन सिंह यादव कॉलेज के बगल में गया जंक्शन से महज एक सौ गज की दूरी पर है। इस होटल का उद्घाटन सिकंदर गुप्ता के पिता मोती साव, माता कोशमी देवी, चाचा अर्जुन साव ने फीता काटकर 25 जनवरी को किया।


    उन्होंने बताया कि यह होटल में लिफ्ट, इंटरनेट, सीसीटीवी आदि की सुविधाएं मुहैया कराई गई है। इस छह तल्ले होटल में बैंक्वेट हॉल है। जहां शादी व्याह के अलावा, मीटिंग, बर्थडे, रिंग सेरेमनी आदि कार्यक्रमों के लिए उपयुक्त व्यवस्था दी गई है। इस मौके पर रामलखन सिंह यादव कॉलेज के निदेशक पप्पू यादव, राजद नेता उदय श्रीवास्तव, गया नगर निगम के वार्ड पार्षद स्वर्णलता वर्मा में प्रतिनिधि पूर्व वार्ड पार्षद जितेंद्र कुमार वर्मा, पार्षद राहुल कुमार, वार्ड पार्षद जया कुमारी के प्रतिनिधि गुड्डू यादव, लाछो देवी आदि सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

  • जहां अंधेरा रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाती थी, ऐसे गांव में सीआरपीएफ ने सोलर लैंप वितरण किया

    देवब्रत मंडल

    गया में 159 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट कुमार मयंक के दिशा निर्देशन में डिप्टी कमांडेंट अमिताभ कृष्ण यादव के नेतृत्व में गुरूवार को 159 बटालियन सीआरपीएफ “एफ कंपनी” के द्वारा सिविक एक्शन प्रोगाम के तहत बांके बाजार थाना अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनदाहा परिसर में जंगली क्षेत्र अति नक्सल प्रभावित इलाको के सुदूर गांव पीपरा टांड,बनकट,मुरकटीयां तथा सवयनाटोला के जरुरतमंद लोगो के बीच निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। मौके पर डिप्टी कमांडेंट अमिताभ कृष्ण ने बताया कि कैम्प अंर्न्तगत मेडिकल कैंप में चिकित्सा जांच के बाद स्थानीय लोगों को निःशुल्क दवाईयां भी दी गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के बीच सोलर लैंप का वितरण किया गया। मौके पर स्थानीय लोगों ने बताया कि हम लोग के घर में बिजली नहीं है। अंधेरा रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाती थी। सीआरपीएफ के द्वारा हमलोगों को सोलर लाइट दी गई। अब बच्चे लाइट में पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए सीआरपीएफ के प्रति आभार जताया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कार्यक्रम में आये डिप्टी कमांडेंट अमिताभ कृष्ण का एफ कंपनी के कंपनी कमांडर सहायक कमांडेंट ए.रहमान एवं पंचायत के सरपंच रामप्रवेश ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने ने बताया कि सिविक एक्शन प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य है कि पुलिस व पब्लिक के बीच जो खाई है उसे दूर करना। इस कार्यक्रम के तहत सीआरपीएफ के जवानो ने ग्रामीणों से आपसी तालमेल बनाने और ग्रामीणों का सुरक्षा बल के जवानों के प्रति विश्वास जीतने के लिए ग्रामीणों को आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया जाता रहा है। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को कहा कि आप अपने बच्चो को उच्च शिक्षा जरूर दें। गलत संगति से दूर रखें।गलत लोगो के प्रलोभन में नही आने दें। बच्चे ही कल के देश के भविष्य है। इस मौके सीआरपीएफ एफ कंपनी के सहायक कमांडेंट ए. रहमान,सीआरपीएफ के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कासिफ राज़ा,डॉ उपासना,मुखिया जितेन्द्र यादव,सरपंच रामप्रवेश, वार्ड सदस्य विरेन्द्र सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।

  • गया के मृणाल रंजन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी के पद पर चयनित

    गया के मृणाल रंजन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी के पद पर चयनित

    शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में पहचान बनाने वाले युवा गायक मृणाल रंजन का बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी के पद पर चयनित होना गया जिले की उपलब्धियों में से एक है। मृणाल रंजन एस. एम. कॉलेज, बोधगया के संस्कृत प्राध्यापक मनोज कुमार मिश्र ‘पद्मनाभ’ के सुपुत्र हैं। श्री पद्मनाभ के अनुसार, मृणाल रंजन इस पद के लिए चयनित 37 उम्मीदवारों में से छठे स्थान पर हैं तथा वे बीएचयू वाराणसी में संगीत विभाग में शोधप्रज्ञ हैं। उन्होंने मणिपाल विश्वविद्यालय से सूचना एवं प्रसारण में स्नातक की शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत पुणे (महाराष्ट्र) से एम. म्यूज. किया तथा नेट की परीक्षा भी पास की। वे काशी हिंदू विश्वविद्यालय में शोधरत भी हैं।

    जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पद पर मृणाल रंजन के चयन पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामसिंहासन सिंह, गौतम बुद्ध महिला कॉलेज की अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी, समाजसेवी बृजनंदन पाठक व अरुणोदय मिश्र, डॉ नंदन कुमार सिन्हा, प्यारचन्द कुमार मोहन, दिनेश कुमार, मुकेश कुमार सिन्हा, प्रवाल रंजन, पंकज मिश्र सहित अनेक गणमान्य कवि, लेखक तथा शिक्षाविदों ने श्री पद्मनाभ को बधाई तथा शुभकामनाएं दी हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    विज्ञापन