Blog

  • इंटरसिटी एक्सप्रेस से शराब के साथ तस्कर को आरपीएफ की टास्क टीम ने किया गिरफ्तार

    देवब्रत मंडल

    आरपीएफ की टास्क टीम ने धनबाद-सासाराम इंटरसीटी एक्सप्रेस से शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ़ पोस्ट गया के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि टनकुप्पा स्टेशन पर गाडी सं० 13305 धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगमन पर फरार अपराधी की खोजबीन हेतु सवार हुए। अलग अलग कोचों में टीम के सदस्य चढ़ गये। टीम सरकारी वाहन से फरार अभियुक्त को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार करने टनकुप्पा गई थी। खोजबीन के क्रम में गाड़ी जब मानपुर स्टेशन पास कर रही थी तो सामान्य कोच स० EC/41052 में देखा गया कि एक व्यक्ति सीट के नीचे से भारी बोरा को उतारने हेतु खीच कर निकाल रहा है। जिससे शराब की गंध आ रही थी। शक होने पर पूछताछ करने पर उसने बताया कि इसमे देशी शराब है। तत्पश्चात उससे उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम छोटू कुमार पिता सूरज पासवान (काल्पनिक नाम) पता गाँधीनगर मानपुर थाना मुफसिल जिला गया बताया। पूछताछ के क्रम में गाड़ी गया रेलवे स्टेशन चली आई। गया स्टेशन पर उस व्यक्त्ति को तथा उसके कब्जे के दोनों बोरे को उतारा गया। दोनों बोरों से 64 लीटर देशी शराब को जप्त किया गया। उपनिरीक्षक जावेद एकबाल के लिखित शिकायत पत्र के साथ आरोपी और जब्त शराब जीआरपी थाना को सुपुर्द किया गया। जिसके आधार पर जीआरपी में मुकदमा पंजीकृत किया गया। जप्त शराब की अनुमानित कीमत ₹3840/- आंकी गई है।

  • गया में ठंड इस कदर कि आम आदमी तो क्या पशु भी राहत के लिए ‘अलाव’ के पास आ रहे

    देवब्रत मंडल

    डीएम ने लोगों से की अपील, जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें

    गया शहर में जल रहे अलाव के पास पशु

    गया पूरी तरह से ठंड और शीतलहर की चपेट में है। मंगलवार को गया सूबे में सर्वाधिक ठंड वाला जिला रहा। न्यूनतम तापमान 5.2 डिसे दर्ज किया गया था। आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो चला है। आदमी क्या पशु भी इस ठंढ से राहत पाने के लिए जलाए गए अलाव के पास आकर जीवन बचाते देखे जा रहे हैं। गया शहर में निगम प्रशासन द्वारा जलाए गए अलाव के पास पशु भी अपने शरीर को गर्म कर रहे हैं।
    वहीं गया ज़िले में बढ़ती ठंड के प्रकोप को देखते हुए ज़िला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम के निर्देश के आलोक बिहार सरकार द्वारा संचालित वस्त्र वितरण योजना अंतर्गत ज़िला सामाजिक सुरक्षा कोषांग  द्वारा ज़िले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रमुख चौराहों पर रह रहे असहाय निर्धन लोगो के बीच जाकर कंबल बाटने का कार्य किया जा रहा है। पिछले 7 दिनों से गया ज़िला को कोल्ड डे का अलर्ट घोषित है। आपदा प्रबंधन विभाग बिहार सरकार द्वारा भी शीतलहर/ठंड से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी किया गया है। जिसका पालन करने की अपील जिला पदाधिकारी ने किया है।
    जिला पदाधिकारी ने जिले के आम लोगों को कहा कि जब तक बाहर जाने की जरूरत या आवश्यकता न हो यथासंभव घर के अंदर ही सुरक्षित रहें (विशेषकर वृद्ध एवं बच्चे )। उन्होंने कहा स्थानीय मीडिया, समाचार पत्र, रेडियो या टेलीविजन के माध्यम से मौसम की जानकारी लेते रहें।
    ज़िले में 1172 से ज्यादा असहाय व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण किया गया है। डीएम स्वयं भी मध्य रात्रि में निकालकर 172 असहाय व्यक्तियों को अपने हाथों से कंबल ओढ़ाया है। पूरे ज़िला में 204 से अधिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था हुई है। इसमें अबतक 77,033 किलोग्राम लकड़ी का प्रयोग हुआ है। डीएम ने सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि कोल्ड डे को देखते हुए अतिरिक्त स्थान पर भी अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने को कहा है। इधर कोल्ड डे को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने जिले के नर्सरी से आठवीं तक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों एव कोचिंग संस्थान को भी बंद रखने का निर्देश दिया है।

  • नगर निगम ने ठंड से बचाव को लेकर   जलवाए अलाव, कुछ और स्थानों पर जलवाने की पार्षद ने की मांग

    नगर निगम ने ठंड से बचाव को लेकर जलवाए अलाव, कुछ और स्थानों पर जलवाने की पार्षद ने की मांग

    देवब्रत मंडल

    गया सर्वाधिक ठंड जिला रहा, न्यूनतम तापमान 05.2 और अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया

    गया जिला मंगलवार को सर्वाधिक ठंड रहा। गया का न्यूनतम तापमान 05.2 और अधिकतम तापमान 18.1 डिसे रिकॉर्ड किया गया। वहीं गया में जारी शीतलहर के प्रकोप से आम लोगों को बचाने के लिए गया नगर निगम प्रशासन द्वारा जगह जगह पर अलाव जलवाए गए हैं। नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा के आदेश पर बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए गया नगर निगम के द्वारा 20 स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। वहीं कुछ जगहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों ने निगम प्रशासन ने कुछ जगहों पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है। वार्ड नं 04 की पार्षद अनुपमा कुमारी ने गांधी मोड़ छोटकी नवादा, बालाजी नगर कॉटन मिल मोड़ तिनमुहानी, बागेश्वरी गुमटी, संजय नगर में अलाव जलवाने की मांग की हैं।

    निगम के सिटी मैनेजर ने बताया कि गांधी मैदान रेन बसेरा, पंचायती अखाड़ा रेन बसेरा ,गया स्टेशन, बैरागी रेन बसेरा, काशीनाथ मोड ,चांदचौरा, विष्णुपद, कुष्ठ अस्पताल, रामशिला मोड ,आजाद पार्क, चौक किरण सिनेमा, दिग्गी मोड, राजेंद्र आश्रम ,गवाल बीघा, बाटा मोड़ , मानपुर बस स्टैंड, नई गोदाम मोड, रेलवे गुमटी नंबर 1, समीर तकिया दुर्गा स्थान एवं खलिस पार्क के पास गया नगर निगम के द्वारा 18 दिसंबर 2024 से ही अलाव जलाया जा रहा है। बढ़ती ठंड देखते हुए दिग्घी मोड ,रामशिला मोड, एवं गवाल बीघा मोड पर भी अलाव की व्यवस्था की गई है इसके अतिरिक्त गया नगर निगम के 6 रैन बसेरा में भी निराश्रितों को रहने हेतु बेड, कंबल, तकिया, चादर एवं डेंगू एवं मच्छर से बचने हेतु मच्छरदानी की व्यवस्था की गई। है।

  • हर तीन दिन पर एलपीसी पंजी जिला भूअर्जन कार्यालय में भी उपलब्ध करवाने का डीएम ने दिया निर्देश, डीएम ने की समीक्षा बैठक

    देवब्रत मंडल

    समीक्षा बैठक में डीएम और अन्य पदाधिकारी

    जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में मंगलवार को भू अर्जन विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक गोपनीय कार्यालय के सभाकक्ष में की गई। डीएम ने जिला भूअर्जन पदाधिकारी के साथ सदर एव शेरघाटी अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी को कहा कि गया ज़िले से होकर कई नेशनल परियोजना की सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। कई योजनाएं संचालित है। सभी अधिकारी का दायित्व है कि परियोजनाओं के संचालन में कहीं कोई दिक़्क़त न हो इसके लिये नियमित समीक्षा एवं कार्य की प्रगति को देखते रहें। परियोजना में गया ज़िला का जो पैच है वो पूरी अच्छी तरह बने, इस पर ध्यान दें।
    भू अर्जन कार्यालय से संचालित एनएच 119 डी भारत माला (आमस से रामनगर) सड़क परियोजना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। एनएच 119 डी भारतमाला आमस से रामनगर निर्माण योजना के समीक्षा में बताया गया कि इस योजना के तहत कुल 57 राजस्व ग्राम है तथा इसकी प्राक्कलित राशि 254.733 करोड़ में से 180.03 करोड़ रुपये की राशि रैयत के बीच बतौर मुआवजा वितरित की जा चुकी है। ज़िला भूअर्जन पदाधिकारी ने बताया कि 6 अंचलों में मौजावार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने उक्त योजना के तरह अंचल स्तर से एलपीसी निर्गत में धीमी प्रगति को देखते हुए निर्देश दिया कि कैंप के माध्यम से रैयत के बीच एलपीसी निर्गत करने में तेजी लाएं। जिला पदाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया कि भूमि के मापी के नाम पर कार्य धीमा ना रखें। अधिक से अधिक एलपीसी निर्गत करें। रैयतों की सूची बनाएं और कैंप के माध्यम से एलपीसी निर्गत करें। प्रतिदिन प्रोजेक्ट की समीक्षा अंचल अधिकारी से करें। साथ ही रैयतों को उनकी भूमि अधिग्रहण से संबंधित पूरी जानकारी दें। जानकारी के अभाव में रैयतों को मुआवजा प्राप्त हेतु आवेदन जनरेट नहीं हो रहा है। हर तीन दिन पर एलपीसी पंजी को जिला भूअर्जन कार्यालय में भी उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया। लंबित मुआवजा भुगतान के प्लॉट वार सूची उपलब्ध करवाने के साथ साथ किस कारण से मामला लंबित है, इसकी भी जानकारी अंकित करते हुए प्रतिवेदन उप्लब्ध करवाने का निर्देश सभी अंचलाधिकारी को दिया। साथ ही रैयतों की सूची के अनुसार एलपीसी निर्गत करने को कहा गया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी शेरघाटी, सहायक समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, ज़िला भूअर्जन के अधिकारीगण, संबंधित अंचलाधिकारी, अमीन, एनएचआई के अधिकारीगण उपस्थित थे। इधर, बिहार में विशेष रेल परियोजना ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित की जा चुकी भूमि के कुछ रैयतों ने बताया कि लंबे समय से वादों का निबटारा भी अंचल कार्यालय से प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण लंबित है। जिससे समय से वादों का निबटारा जिला भू अर्जन पदाधिकारी के न्यायालय से नहीं हो पा रहा है।

  • बंगाली बीघा का रहनेवाला कुख्यात अपराधी आरपीएफ़ के हत्थे चढ़ा

    बंगाली बीघा का रहनेवाला कुख्यात अपराधी आरपीएफ़ के हत्थे चढ़ा

    देवब्रत मंडल

    आरपीएफ पोस्ट में गिरफ्तार मुकेश दास


    मंगलवार को आरपीएफ गया की टास्क टीम ने वर्षों से चलती ट्रेन से सामानों की चोरी करने वाले आदतन कुख्यात अपराधी मुकेश दास को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले कई सालों से इस तरह के अपराध को अंजाम देते आ रहा है। जिसे 2009 में भी आरपीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पिछले साल ही चोरी के एक कांड में इसकी तलाश की जा रही थी। गया आरपीएफ़ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि मुकेश दास की उम्र 45 वर्ष है। जो चंदौती थाना क्षेत्र के बंगाली बीघा का रहनेवाला है। जो आरपीएफ गया कांड संख्या 30/ 2023 दिनांक 20. 12. 23 अंतर्गत धारा 03 आरपी यूपी एक्ट का वांछित फरार अभियुक्त था। निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि मुकेश दास को आरपीएफ पोस्ट, गया द्वारा पूर्व में भी गेहूं चोरी के मामले में वर्ष 2009, 2014 एवं 2015 में तीन बार जेल भेजा गया था। जो वर्तमान में जमानत पर चल रहा था। उन्होंने बताया कि खास मुखबिर की सूचना पर एक टीम गठित कर छापेमारी करते हुए मुकेश को गिरफ्तार किया है।

  • आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र अब 19 तक रहेंगे बंद

    आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र अब 19 तक रहेंगे बंद

    देवब्रत मंडल

    गया जिले में जारी शीतलहर के प्रकोप से स्कूली बच्चों को बचाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी सह दंडाधिकारी ने आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के शैक्षणिक गतिविधियों पर 19 जनवरी तक प्रतिबंध लगा दिया है। डीएम सह दंडाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने अपने एक आदेश में बताया है कि गया जिले के अंतर्गत सुबह और शाम के समय कम तापमान रहने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। जिसको देखते हुए उन्होंने अपने पूर्व के आदेश ज्ञापांक 203/विधि, दिनांक 12.01.24 द्वारा गया जिला के सभी निजी/सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में वर्ग – 8 तक शैक्षणिक गतिविधियों पर दिनांक 16.01.2024 तक प्रतिबंध लगाया गया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गया जिले में शीतलहर जारी है एवं आगे भी जारी रहने की संभावना है। ऐसे में उन्होंने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत गया जिला के सभी सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों सहित)/निजी विद्यालयों/ निजी कोचिंग संस्थानों में वर्ग 8 तक शैक्षणिक गतिविधियों पर 19.01.2024 तक प्रतिबंध विस्तारित करता हूँ। उन्होंने बताया कि वर्ग 9 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्व के आदेश के अनुरुप पूर्वाह्न 10:45 बजे से अपराहन 03:00 बजे के बीच पर्याप्त सावधानी के साथ जारी रहेंगी। यह आदेश दिनांक 17.01.2024 से लागू होगा एवं जो 19.01.2024 तक प्रभावी
    रहेगा।

  • आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र अब 19 जनवरी तक रहेंगे बंद

    आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र अब 19 जनवरी तक रहेंगे बंद

    देवब्रत मंडल

    गया जिले में जारी शीतलहर के प्रकोप से स्कूली बच्चों को बचाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी सह दंडाधिकारी ने आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के शैक्षणिक गतिविधियों पर 19 जनवरी तक प्रतिबंध लगा दिया है। डीएम सह दंडाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने अपने एक आदेश में बताया है कि गया जिले के अंतर्गत सुबह और शाम के समय कम तापमान रहने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। जिसको देखते हुए उन्होंने अपने पूर्व के आदेश ज्ञापांक 203/विधि, दिनांक 12.01.24 द्वारा गया जिला के सभी निजी/सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में वर्ग – 8 तक शैक्षणिक गतिविधियों पर दिनांक 16.01.2024 तक प्रतिबंध लगाया गया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गया जिले में शीतलहर जारी है एवं आगे भी जारी रहने की संभावना है। ऐसे में उन्होंने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत गया जिला के सभी सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों सहित)/निजी विद्यालयों/ निजी कोचिंग संस्थानों में वर्ग 8 तक शैक्षणिक गतिविधियों पर 19.01.2024 तक प्रतिबंध विस्तारित करता हूँ। उन्होंने बताया कि वर्ग 9 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्व के आदेश के अनुरुप पूर्वाह्न 10:45 बजे से अपराहन 03:00 बजे के बीच पर्याप्त सावधानी के साथ जारी रहेंगी। यह आदेश दिनांक 17.01.2024 से लागू होगा एवं जो 19.01.2024 तक प्रभावी
    रहेगा।

  • कल होगी प्रमुख एवं उपप्रमुख की विश्वास मत की अग्नि परीक्षा

    कल होगी प्रमुख एवं उपप्रमुख की विश्वास मत की अग्नि परीक्षा


    दो साल के बाद फतेहपुर प्रखंड प्रमुख सोनवा देवी एवं उप प्रमुख दिलिप कुमार यादव को अपना पद बचाने के लिए कल सदन में विश्वास मत प्राप्त करना होगा। दोनों प्रतिनिधि पिछले 2 साल से पद पर शोभा बढ़ा रहे थे। पंचायत निर्वाचन नियम के अनुसार 2 साल के बाद प्रमुख एवं उप प्रमुख के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है। 2 साल पूरा होते ही 25 पंचायत समिति सदस्यों में से 14 सदस्यों ने पूर्व प्रमुख अनीता देवी एवं उप प्रमुख के चुनाव में पराजित हो चुके रणधीर कुमार यादव के नेतृत्व में प्रमुख एवं उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास मत व्यक्त करते हुए बीडीओं सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी राहुल रंजन को 2 जनवरी को आवेदन सौपाकर सदन की बैठक बुलाने के आग्रह किया था। इसके बाद कल यानी मंगलवार को विश्वास मत हासिल करने के लिए सदन की बैठक बुलाई गयी है। विश्वास मत के लिए 10:30 बजे प्रखंड कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी. देखना यह होगा क्या प्रमुख एवं उप प्रमुख अपने पद को बचाने के लिए विश्वास मत प्राप्त कर पाते हैं या नहीं?

    बैठक को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

    पंचायत समिति की बैठक में गमहमा गहमी होने की संभावना को देखते हुए प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओं ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के लिए वरीय पदाधिकारी से अतिरिक्त पुलिस बैल तैनात की अपील किया है। वहीं बैठक के दौरान प्रखंड कार्यालय परिषद में धारा 144 लागू करते हुए सिर्फ पंचायत समिति सदस्यों को ही सभागार में आने की अनुमति दिया है।

  • बाइक सवार को बचाने के क्रम में बालू लदा ट्रैक्टर झोपड़ी में घुसा, घर के बाहर खड़ी महिला को कुचला

    जितेंद्र कुमार, खिजरसराय

    खिजरसराय थाना क्षेत्र के आईमा बाजार में बालू लदे एक ट्रैक्टर के घर में घुस जाने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई मृतक महिला की पहचान राजमणि देवी 55 वर्ष के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गया की ओर से बालू लोड ट्रैक्टर तेज गति से आ रही थी कि दूसरे दिशा से तेज गति से आ रहे एक बाईक सवार को बचाने के क्रम में ट्रैक्टर झोपड़ीनुमा घर मे घुस गया और महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई । घटना के समय महिला सड़क किनारे अपने घर के बाहर खड़ी थी । परिजन घायल महिला को ईलाज हेतु तत्काल खिजरसराय समुदायिक केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही घायल महिला की मौत हो जाने की सूचना मिली आक्रोषित लोगों ने गया पटना मुख्य मार्ग में आईमा के पास यातायात को ठप करते हुए सड़क पर उतर गए। सूचना के बाद सीओ ममता के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर सड़क पर डटे लोगों को हटाया।

  • गया के नगर आयुक्त के इस पहल की हो रही प्रशंसा, वर्षों से चिंता में पड़े कर्मियों के चेहरे पर छाई खुशियां

    देवब्रत मंडल

    मकर संक्रांति के मौके पर गया नगर निगम के सेवानिवृत कर्मियों को नगर आयुक्त भाप्रसे की अधिकारी अभिलाषा शर्मा के द्वारा लगभग 10 वर्षों से लंबित चले आ रहे कर्मियों एवं उनके आश्रितों को सेवांत लाभ का भुगतान कर एक नेक और प्रशंसनीय कार्य किया गया। सेवांत लाभ पाने वाले लोगों के चेहरे पर खुशियां स्पष्ट रूप से झलक रही थी। वर्षों से निगम कार्यालय का चक्कर लगाने वाले लाभार्थियों ने इस नेक पहल के लिए नगर आयुक्त के प्रति अपना आभार प्रकट किया। सेवांत लाभ पाने वाले कुछ लाभार्थियों के मुंह से यह भी कहते सुना गया कि नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा ने उनकी और उनके परिवार की वर्षों से चली आ रही समस्याओं को दूर कर दीं। बताया गया कि नगर निगम के कई सेवानिवृत कर्मियों का सेवांत लाभ वर्ष 2012-13 से ही लंबित चला आ रहा था। इस समस्या से अवगत होने के बाद नगर आयुक्त ने लेखा शाखा के प्रभारी पदाधिकारी गौतम कुमार को निर्देश दिया कि सेवांत लाभ से वंचित रह रहे लोगों की समस्या को जितना जल्द हो सके उसे दूर करने के लिए कार्य को शीघ्र निबटाएं ताकि ऐसे कर्मियों और उनके आश्रितों की समस्या हमारे रहते दूर करा लिया जाए। इस मौके पर 60 सेवानिवृत कर्मियों को सेवांत लाभ के रूप में 3 करोड़ 75 लाख 16 हजार 337 रुपए एवं भविष्य निधि की एक करोड़ 20 लाख 63, 935 की राशि का भुगतान किया गया। दोनों मिलाकर 4 करोड़ 95 लाख 80 हजार 262 रुपया का भुगतान मकर संक्रांति के मौके पर कैंप लगाकर किया गया। उन्होंने कहा कि शेष बचे सेवानिवृत कर्मियों का आवंटन प्राप्त होते ही भुगतान करवा दिया जाएगा। इसके लिए एक रोस्टर तैयार कराया गया है। उसी रोस्टर के अनुसार भुगतान किया जाएगा। बता दें इसके पूर्व शनगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा के द्वारा भविष्य निधि की राशि का भुगतान विशेष शिविर आयोजित कर किया जा चुका है। वर्षों से लंबित राशि का भुगतान पाने के उपरांत सेवानिवृत कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कैंप में उपनगर आयुक्त, लेखा पदाधिकारी एवं कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।