Blog

  • रेलवे के इस बक्से ने अधिकारियों की बढ़ा दी परेशानी, आप जानना चाहते हैं क्यों? पढ़ें यह खास और पूरी खबर

    देवब्रत मंडल

    ट्रेन के गार्ड का बक्सा

    आप में से अधिकांश लोगों ने ट्रेन से सफर तय किया होगा। ट्रेन के सबसे अंतिम बोगी में रेलवे के गार्ड साहेब रहते हैं जो झंडी दिखाकर और सीटी बजाकर ट्रेन को स्टार्ट करने के लिए चालक को संकेत देते हैं। यात्री भी गार्ड साहेब द्वारा बजाने वाली सीटी की आवाज सुनकर अपने अपने कोच में सवार हो जाते हैं और जो बैठे रहते हैं उन्हें मालूम पड़ जाता है कि अब ट्रेन खुलने वाली है। अब आप सोच रहे होंगे कि सीटी बजने और झंडी दिखाने का काम तो हर गार्ड करते हैं लेकिन इससे हमें क्या मतलब? जी आपको इससे मतलब नहीं हो शायद पर यह जानना चाहेंगे कि इस सीटी और झंडी का वजन कितना होता है। नहीं जानते हैं तो जानकारी दे रहे हैं कि सीटी का वजन 34 ग्राम और हरे और लाल रंग की झंडी का वजन 375 ग्राम(स्टिक के साथ) होता है। ये हम नहीं बल्कि रेलवे के RDSO ने तय किया है। इस गार्ड बक्से को रेल की भाषा में ‘लाइन बॉक्स’ या ‘ब्रीफ़केस’ कहा जाता है।

    क्या हुआ ऐसा कि वजन से बढ़ी परेशानी

    दरअसल, उत्तर प्रदेश के रहनेवाले एक सख्श रघुवेंद्र प्रताप सिंह नामक व्यक्ति ने सूचना के अधिकार नियम के तहत रेलवे से जानकारी देने को कहा है कि गार्ड बॉक्स और इनमें रखी जाने वाली जरूरी चीजों का रेलवे ने कितना मानक वजन तय किया है। क्योंकि इस बॉक्स को रेलवे में काम करने वाले चतुर्थवर्गीय कर्मचारी(जिन्हें बॉक्स पॉर्टर कहा जाता है) द्वारा गार्ड बोगी में ले जाकर रखता है और यहां से लेकर जंक्शन पर बने एक जगह पर रखने जाता है। जिसकी ढुलाई करने में उन्हें या तो खुद उठाकर ले आना जाना पड़ता है तो कहीं तय मानक वजन से अधिक का वजन तो इस बक्से का नहीं होता है। जिससे बॉक्स पॉर्टर ढुलाई करते समय उसे अधिक बोझ बन जाता है। जो ह्यूमन राइट्स का भी मामला बन सकता है।

    इस तरह का पत्र आते ही रेल अधिकारी और गार्ड दोनों हैं परेशान

    इस आशय का पत्र गया जंक्शन के संबंधित अधिकारियों के पास हाल ही में आया है तो संबंधित अधिकारियों और ट्रेन के गार्ड साहेब दोनों की परेशानी बढ़ गई है। अब हाल है कि गार्ड साहेब के बक्से का वजन होने लगा है। कुछ गार्ड के नाम के साथ उनके बक्से का वजन भी किसी ने करवाया है तो तय मानक वजन से काफी अधिक का वजन रिकॉर्ड किया गया है। अब तो बजाप्ता गया और डीडीयू मुख्यालय के गार्ड को इसकी सूचना दी जा रही है कि वे अपने अपने बक्से का वजन कराकर सूचित करें कि उनके बॉक्स का वजन कितना है।

    मेल/एक्स.और गुड्स ट्रेन के गार्ड बॉक्स का वजन कितना होना चाहिए

    रेल मंत्रालय के तत्कालीन कार्यकारी निदेशक/संरक्षा गिरिश चंद्रा द्वारा 2006 में एक पत्र No. 2003/TT(I)/51/12 रेलवे के सभी महाप्रबंधक, मेट्रो रेलवे, कोलकाता, कोंकण रेलवे कारपोरेशन, नवी मुंबई को एक पत्र जारी कर बताया गया था कि मेल/एक्सप्रेस/पैसेंजर ट्रेन और गुड्स ट्रेन में काम कर रहे गार्ड्स के बक्से में क्या क्या सामान होना चाहिए और उन सामानों का वजन कितना होना चाहिए जिसे RDSO ने मानक तय किया है। जानकारी के मुताबिक मेल/एक्सप्रेस/पैसेंजर्स ट्रेन के गार्ड के बक्से का कुल मिलाकर(बॉक्स और इनमें रखे जाने वाले सामान) का वजन करीब 12 किग्रा और गुड्स गार्ड के बक्से का वजन इससे थोड़ा कम करीब 11 किग्रा के आसपास होना चाहिए। रेल मंत्रालय के द्वारा जारी पत्र के अनुसार मेल/एक्सप्रेस/पैसेंजर ट्रेन के गार्ड के बक्से में रखी जानी वाली आवश्यक वस्तुओं का कुल वजन 6.14 किग्रा और मालगाड़ी के गार्ड के बक्से में रखी जानेवाली वस्तुओं का वजन 5.449किग्रा होना चाहिए।

    पांच से छः गुणा अधिक वजन की बात आ रही है सामने

    Magadhlive की टीम को जब यह जानकारी प्राप्त हुई कि गार्ड बॉक्स के वजन को लेकर किसी ने आरटीआई एक्टिविस्ट ने सवाल खड़े किए हैं तो इस पर काम शुरू किया है। इस खास रिपोर्ट को तैयार करने के क्रम में जो जानकारियां हासिल हुई है, उसी के आधार पर कह सकते हैं कि रेल मंत्रालय ने गार्ड बॉक्स को लेकर जो निर्देश जारी कर रखा है, उसका अनुपालन शायद ही रेलवे स्टेशनों पर होता होगा या हो रहा है। हालांकि magadhlive की टीम ने इस गार्ड बॉक्स का न तो वजन करने का और करवाने का अधिकार रखता है लेकिन चर्चा है कि तय मानक वजन से पांच से छः गुणा अधिक वजन वाला बक्से की ढुलाई बॉक्स पोर्टर कर रहे हैं लेकिन इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि कोई भी रेल अधिकारी करने को न तो सामने आ रहे हैं और न तो इसके लिए तैयार हैं। पर इतना तो तय है कि गार्ड बॉक्स के वजन को लेकर अधिकारियों और गार्ड की परेशानी बढ़ गई है।

  • गया में कोचिंग जा रही छात्रा के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    गया में कोचिंग जा रही छात्रा के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    हंगामा करते ग्रामीण

    अतरी थाना क्षेत्र के रहने वाली एक छात्रा शुक्रवार को लगभग 12 बजे अपने गांव से कोचिंग करने नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के बहोरमा गांव में जा रही थी। इसी बीच रास्ते में एक युवक ने छात्रा को सरसो के खेत में ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद छात्रा रोते हुए वापस घर लौट गई और अपने परिजन को आपबीती बताई जिसके बाद उसके परिजन एवं गांव के ग्रामीणों ने आरोपी युवक के गांव जाकर उसके घर पर चढ़कर हंगामा करने लगे । इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को शांत कराया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाना लाया । इस मामले में पीड़ित छात्रा के द्वारा आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। इस संबंध में अतरी थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि छात्रा के द्वारा आवेदन दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छात्रा को मेडिकल जांच के लिए गया भेजा गया है आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है।

  • राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गुरुकुल में बच्चो के बीच दौड़ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

    राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गुरुकुल में बच्चो के बीच दौड़ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

    फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के कठौतिया केवाल पंचायत अंतर्गत रंगून नगर स्थित गुरुकुल संस्थान में राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गुरुकुल संस्थान के फाउंडर नरेश भारती ने बताया की युवाओं में खेल भावना तथा राष्ट्र भावना के प्रति जागरूकता के लिए प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि 1600 मीटर दौड़ में शिवम कुमार प्रथम तथा 800 मीटर की दौड़ में रंजन कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं इस कार्यक्रम के बाद 20 जरूरतमंद गरीब लोगो के बीच कंबल का वितरण किया गया।

    इस मौके पर भाकपा नेता वीरेंद्र सान्याल , समाजसेवी सह पूर्व मुखिया मिथलेश यादव , सत्येंद्र यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे तथा दौड़ प्रतियोगिता में शामिल युवाओं को अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपस्थित समाजसेवी सह पूर्व मुखिया मिथलेश यादव ने कहा कि फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र में गुरुकुल के फाउंडर नरेश भारती ने जो शिक्षा और और युवाओं के लिए जो कार्य किए है वो बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने बताया की कम संसाधन में और सुदूर क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने में गुरुकुल का अहम योगदान रहा है। वहीं भाकपा नेता वीरेंद्र सान्याल ने कहा कि भारतीय रेलवे में कार्यरत रहने के बावजूद युवाओं के लिए समय निकालकर सही मार्गदर्शन और सहयोग के लिए नरेश भारती सदैव तत्पर रहते है।

  • केंद्रीय विद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जीवनी,संघर्ष तथा विचारों से छात्रों को अवगत कराया गया

    केंद्रीय विद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जीवनी,संघर्ष तथा विचारों से छात्रों को अवगत कराया गया

    ✍️देवब्रत मंडल

    उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए।’ ये विचार हैं स्वामी विवेकानंद के जो आज की युवा पीढ़ी को नई उर्जा और रचनात्मकता से भर देते हैं।प्रतिवर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, गया में भी राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों को उनके थीम के साथ छात्रों के मध्य आयोजित कराया गया। इनमें मैराथन दौड़, संगीत प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग, योगा-सह-मेडिटेशन सेशन, स्टूडेंट एंकर,स्टूडेंट गेस्ट इत्यादि रुचिकर गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिनमें छात्रों ने पूरे जोश व उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता’ ने दीप प्रज्ज्वलन किया तथा शिक्षक व छात्रों द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को योगाभ्यास, मेडिटेशन कराया गया व विडियो दिखा कर स्वामी विवेकानंद की जीवनी, संघर्ष तथा विचारों से छात्रों को अवगत कराया गया। प्राचार्य ने छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि- हमारे युवा उर्जावान तथा रचनात्मक है, वे अपनी क्षमता का उचित उपयोग करके नए विचार, नयी उर्जा, नयी कल्पना और उत्साह के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं और एक समर्थ तथा मजबूत राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं।

  • मंत्री से मिला ठोस एवं सकारात्मक आश्वासन, 1 जनवरी से चला आ रहा जविप्र के विक्रेताओं की हड़ताल समाप्त

    मंत्री से मिला ठोस एवं सकारात्मक आश्वासन, 1 जनवरी से चला आ रहा जविप्र के विक्रेताओं की हड़ताल समाप्त

    जनवितरण विक्रेताओं से खाद्यान्न का उठाव वितरण करने की अपील

    ✍️ देवब्रत मंडल

    शुक्रवार को फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन बिहार प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल आठ सूत्री मांगों को लेकर विभागीय मंत्री खाद्य आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह के आवास पर मिलकर वार्ता किया। वार्ता में मंत्री द्वारा दिए गए ठोस एवं सकारात्मक आश्वासन के बाद 1 जनवरी से चले आ रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल को समाप्त कर दिया गया। एसोसिएशन के नेता महेंद्र कुमार सिंह और डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि विक्रेताओं की सरकार के समक्ष लंबित 8 सूत्री मांगों पर बिंदु बार गहन विचार विमर्श करते हुए वार्ता हुई। जिसमें मंत्री द्वारा एक-एक बिंदु पर विचार करते हुए एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी के समक्ष आश्वासन दिया कि विभागीय स्तर पर जो भी मांग पूर्ति होने लायक है उसे मांग को विभागीय स्तर के बैठक बुलाकर और आपकी मांगों को शीघ्र ही विभागीय स्तर पर लागू कर दिया जाएगा। जिस‌ मांग पत्र के बिन्दु में सरकार को आर्थिक एवं वित्तीय मामला आता है तो उसके लिए एक कैबिनेट की बैठक बुलाकर उसे मांग की पूर्ति हेतु आने ‌वाले आर्थिक बोझ को आकलन करते हुए कैबिनेट की बैठक में विचार विमर्श कर लागू किया जाएगा। क्योंकि जन वितरण विक्रेताओं को ₹30000 मानदेय देने एवं प्रति क्विंटल ₹300 कमीशन देने वाली दो बात आप लोगों के द्वारा इस मांग पत्र में दर्शाया गया है तो सरकार इस पर गम्भीरता पूर्वक विचार विमर्श करेगी और यह आकलन करेगी की गुजरात सरकार के तर्ज पर मानदेय के निर्धारित करने पर क्या आर्थिक बोझ और दिल्ली सरकार एवं हरियाणा सरकार के तर्ज पर जो ₹200 मार्जिन मनी या कमिशन की बात उठाई गई है। उसमें सरकार की आर्थिक बोझ कितना होगा और वर्तमान समय में विक्रेताओं की कितना कमीशन दिया जा रहा है।

    उसका आकलन करते हुए कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पारित कर शीघ्र सम्मानपूर्वक दोनों मांग में से जो भी मांग सम्मानजनक होगा किया जाएगा। साथी ‌ही साथ अनुकंपा की लाभ देने हेतु भी कैबिनेट की मंजूरी बहुत जरूरी होगी इस पर भी विचार विमर्श कैबिनेट की बैठक में कर लिया जाएगा और अन्य मांगों को विभागीय स्तर पर लागू करने योग्य है जिसमें पॉस मशीन संचालक के क्रम में जो आज तक ₹17 एवं ₹21 विक्रेताओं को नहीं दिया गया है उसे राशि को भी साथ ही साथ बिहार राज खाद्य निगम के पास जो आपका पैसा लंबित है उसका भी विभागीय स्तर पर गहन जांच पड़ताल कर का पैसा शीघ्र अतिशीघ्र देने हेतु आदेश विभाग द्वारा निर्गत किया जाएगा। विभागीय स्तर का जो हमारी कलम से एवं हमारे विभाग के स्तर से मांग लागू होना है उसको अति शीघ्र लागू किया जाए।

    मंत्री ने संगठन को भरोसा दिलाया कि हड़ताल अवधि में किसी भी विक्रेताओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार का दणडनात्मक एवं दमनात्मक या कारणपृच्छा नोटिस जारी किया गया होगा उसे सरकार वापस ले लेगी किसी पर कोई कार्रवाई नहीं किया जाएगा। नेताद्वय ने बताया मंत्री के बातों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए जनहित में हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया। संगठन की ओर से प्रतिनिधिमंडल में बिहार प्रदेश के महामंत्री वरुण कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सचितानंद तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपाध्याय, प्रदेश संगठन मंत्री महेंद्र कुमार सिंह, प्रदेश सह संगठन मंत्री कृष्ण कुमार चौबे, गया जिला सचिव डॉ. विजय कुमार यादव, प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार सिंह, सूरज देव‌ पासवान, अभय कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष कैमूर आदि शामिल थे।

  • 1964 में स्थापित विवेकानंद शिशु निकेतन में मनायी गयी विवेकानंद की जयंती

    देवब्रत मंडल

    गया शहर के बंगाली कॉलोनी स्थित विवेकानंद शिशु निकेतन के प्रांगण में पूर्ववर्ती छात्र सह परैया स्टेशन के स्टेशन मास्टर जुगेश कुमार सिन्हा के भगीरथी प्रयास से स्वामी विवेकानंद की 161 वीं जयंती मनायी गयी।
    जयंती समारोह में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को जीवन में उतारने का संकल्प दुहराया गया। स्टेशन मास्टर श्री सिन्हा ने बताया कि इस स्कूल की स्थापना 1964 में हुई थी, जहाँ दूर-दूर से छात्र-छात्राएं पढ़ने आते थे। यह उस समय के गिने-चुने अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में से एक था। उन्होंने बताया कि यहाँ अध्ययनरत छात्रों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया जाता था। आज इस स्कूल से पढ़े-लिखे बच्चे अच्छे-अच्छे पदों पर कार्यरत हैं। वार्ड संख्या 34 के पार्षद प्रतिनिधि ओम यादव ने बताया कि यह गया शहर का एकमात्र ऐसा स्कूल है, जहाँ स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति है। इस अवसर पर शंकर दा, रघुनाथ पोद्दार, सुनील कुमार, शोभित सिन्हा, गेदू मंडल, सनी डे, सुनील कुमार, कृष्णा दास, उत्तम चक्रवर्ती, अमन सूद, उज्जवल चक्रवर्ती, पूनम चक्रवर्ती, चंद्रकला डे, उषा मंडल, संध्या डे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

  • आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यालय 16 तक कर दिए गए बंद, 9वीं से उपर की कक्षाएं 9 से 4 बजे तक चलेगी

    देवब्रत मंडल

    ठंड की वजह से मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए चेतावनी के आलोक मे ज़िला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने ज़िले के सभी निजी एव सरकारी विद्यालयों के कक्षा आठवीं तक के स्कूलों को 16 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, 9वीं से ऊपर की कक्षाओं तक के स्कूल 9 बजे से 4 बजे तक संचालित किया जा सकेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही है। अगले तीन दिन तक ऐसी ही पछुआ हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने 12 से 15 जनवरी के बीच कई जिलों में कोल्ड डे और कोल्ड वेव जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई है। कन्या मध्य विद्यालय मंगरावा परैया में प्रधानाध्यापक द्वारा अपने विद्यालय में सुबह 10:45 टाइमिंग के पहले ही बच्चों को अपने विद्यालय में उपस्थित कर दिए थे, जिसके कारण कुछ बच्चों को ठंड लगने की सूचना प्राप्त हुई है। बच्चे बिल्कुल ठीक हैं। उनका त्वरित गति से स्थानीय अस्पताल में समुचित इलाज करवाया गया। अब वह बच्चे अपने घर चले गए। इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक की लापरवाही सामने आने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण की मांग की है।

  • सफाईकर्मियों ने गया शहर का बढ़ाया मान तो वार्ड पार्षद धर्मेंद्र ने किया उनका सम्मान, गया ने लगाया हैट्रिक

    देवब्रत मंडल

    सफाईकर्मियों को सम्मानित करते पार्षद धर्मेंद्र कुमार

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में गया को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर निगम के वार्ड नं 20 के पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति के सदस्य धर्मेन्द्र कुमार ने अपने वार्ड के सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। शुक्रवार को आजाद पार्क में आयोजित एक सादे समारोह में वार्ड पार्षद धर्मेंद्र कुमार ने सफाईकर्मियों को शॉल ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर पार्षद श्री कुमार ने कहा कि लगातार तीसरी बार गया नगर निगम स्वच्छता रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिसका श्रेय इन्हीं सफाईकर्मियों और वार्ड की जनता को जाता है। उन्होंने बताया कि उनका निर्वाचन क्षेत्र व्यावसायिक क्षेत्र में आता है और सर्वेक्षण में 72% अंक व्यवसायिक क्षेत्र में बेहतर साफ सफाई के लिए प्राप्त हुआ है। यह उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि जिस समय गया नगर निगम में चुनाव था और बोर्ड भंग कर दिया गया था, वैसे समय में भी एक कुशल प्रशासक के रूप में नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा ने स्वच्छता अभियान को बेहतर तरीके से संचालित करने का काम करवाया।

    वार्ड पार्षद धर्मेन्द्र कुमार

    जिसका परिणाम है कि गया स्वच्छता रैंकिंग में एक बार फिर अव्वल रहा। इसके लिए उन्होंने नगर आयुक्त, मेयर, उपमेयर और वार्ड की जनता के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता और सफाई कर्मचारियों ने ने स्वच्छता अभियान में सहयोग कर प्रथम स्थान दिलवाने में अहम योगदान दिया है।
    बता दें कि 1 लाख से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में गया को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। गया नगर निगम को डोर टू डोर कचरा संग्रहण में 77% अंक प्राप्त हुए हैं। विशेष रूप से व्यावसायिक क्षेत्र की साफ-सफाई में 72% अंक प्राप्त हुए हैं। तालाब एवं पोखरों की सफाई में गया नगर निगम को शत प्रतिशत जबकि रिहायशी क्षेत्र की सफाई में  72% तथा सार्वजनिक शौचायलयों की सफाई में 80% अंक प्राप्त हुए हैं। देखा जाए तो गत वर्ष की तुलना में गया नगर निगम को लगभग 400 अंक अधिक प्राप्त हुए हैं। पूरे बिहार में गया नगर निगम एक एकमात्र निकाय है जहां शत प्रतिशत कचरे का प्रसंस्करण होता है एवं शत प्रतिशत लिगसी वेस्ट का बायोरेमेडीएशन किया जा चुका है। बता दें कि गया नगर निगम को वर्ष 2021 एवं 2022 के स्वच्छ सर्वेक्षण में भी बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था।

  • रेल कर्मचारी के सरकारी आवास से बाइक की हुई चोरी, गेट का ताला काटकर घटना को दिया गया अंजाम

    देवब्रत मंडल

    पीड़ित रेलकर्मी का सरकारी आवास

    गया रेलवे अस्पताल में कार्यरत रेलकर्मी निजामुद्दीन के सरकारी आवास से गुरुवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने बाइक की चोरी कर ली। अपराधियों ने गेट में लगे ताले को काटकर घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित रेलकर्मी निजामुद्दीन ने बताया कि गुरुवार की रात वे लोको कॉलोनी स्थित रेलवे अस्पताल में ड्यूटी पर थे। उनके लोको कॉलोनी स्थित आवास संख्या 582/ए के आवासीय परिसर में लगी बाइक ग्लैमर बीएस-6 मॉडल रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 02AY 5397 का लॉक तोड़कर चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात 11 बजे तक उनके आवास पर परिवार के लोग जागे हुए थे। सुबह जब नींद खुली तो देखा कि जिस स्थान पर बाइक लगा कर रखे थे, उस जगह पर नहीं है। इसके बाद देखा कि आवासीय परिसर में लगा गेट का ताला कटा हुआ है। निजामुद्दीन लोको कॉलोनी स्थित रेलवे अस्पताल में हॉस्पिटल अस्सिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि सुबह घर से पुत्र ने फोन पर बाइक चोरी चले जाने की घटना की जानकारी दी तो ड्यूटी समाप्त कर आवास पर आए। उन्होंने बताया कि इस घटना की लिखित सूचना डेल्हा थाना प्रभारी को देकर इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

  • गया जंक्शन पर तैनात दो आरपीएफ जवान निलंबित,जाने क्या है पूरा मामला?

    गया जंक्शन पर तैनात दो आरपीएफ जवान निलंबित,जाने क्या है पूरा मामला?

    ✍️देवब्रत मंडल

    गया। डीडीयू रेल मंडल के गया जक्शन पर कार्यरत आरपीएफ का दो जवान को डीडीयू रेल मंडल के वरीय मण्डल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी राज ने तत्काल प्रभाव से को सस्पेंड कर दिया। रेल सूत्रों ने बताया कि कदाचार और अनुशासनहीनता के मामले में आरपीएफ नियम 1987 के नियम 134 (क) के तहत वर्णित अधिकार का उपयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से गया आरपीएफ पोस्ट में तैनात जवान शशि शेखर तथा विकास कुमार को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान रिजर्व कम्पनी डीडीयू रेल मंडल मुख्यालय में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। निलंबन के दौरान दोनों पोस्ट पर हाजरी दर्ज करेंगे। पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सह आरपीएफ आईजी अमरेश कुमार ने दोनों जवानों के निलंबन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि डडूटी में आरपीएफ के कोई भी अधिकारी व जवान किसी प्रकार की अनियमितता व अनुशासनहीनता के मामले में दोषी पाए गए तो उन्हें बख्सा नहीं जाएगा। इधर एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमे एक युवक द्वारा आरपीएफ के खिलाफ जबरन रुपए छिनने का आरोप लगा रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि मगध लाइव नही करती है।

    देखें वीडियो 👇👇👇