Blog

  • स्वच्छ सर्वेक्षण में 10 लाख की आबादी वाले शहरों में गया को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ

    देवब्रत मंडल

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में 1 लाख से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में गया को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। मिलियन प्लस सिटी में पटना नगर निगम प्रथम स्थान पर है। नगर निगम के नगर प्रबंधक ने बताया कि गया नगर निगम को 3432 अंक प्राप्त हुए हैं। दरभंगा नगर निगम को 3004 अंक प्राप्त हुए हैं जबकि कटिहार को 2631 प्राप्त हुए हैं मुजफ्फरपुर नगर निगम को 2247 एवं भागलपुर नगर निगम को 1975 अंक प्राप्त हुए हैं जबकि भागलपुर एवं मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत आते हैं। उन्होंने बताया बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी को केवल 2222 अंक प्राप्त हुए। गया नगर निगम को डोर टू डोर कचरा संग्रहण में 77% अंक प्राप्त हुए हैं। व्यावसायिक क्षेत्र की साफ-सफाई में 72% अंक प्राप्त हुए। तालाब एवं पोखरों की सफाई में गया नगर निगम को शत प्रतिशत जबकि रिहायशी क्षेत्र की सफाई में 72% तथा सार्वजनिक शौचालयों की सफाई में 80% अंक प्राप्त हुए हैं। गत वर्ष की तुलना में गया नगर निगम को लगभग 400 अंक अधिक प्राप्त हुए हैं पूरे बिहार में गया नगर निगम एक एकमात्र निकाय है जहां शत प्रतिशत कचरे का प्रसंस्करण होता है एवं शत प्रतिशत लिगसी वेस्ट का बायोरेमेडीएशन किया जा चुका है। गया नगर निगम को वर्ष 2021 एवं 2022 के स्वच्छ सर्वेक्षण में भी बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था।

  • फतेहपुर में निकला अक्षत कलश यात्रा , घर घर जाकर राम भक्तो ने निमंत्रण पत्र और अक्षत का किया वितरण

    फतेहपुर में निकला अक्षत कलश यात्रा , घर घर जाकर राम भक्तो ने निमंत्रण पत्र और अक्षत का किया वितरण

    फतेहपुर प्रखंड के कई इलाके में अयोध्या जाने के लिए घर-घर राम भक्तों ने निमंत्रण पत्र एवं अक्षत का वितरण किया. राम भक्तों की टोली में भाजपा, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, सहित कई सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता शामिल रहे. डीजे की धुन पर राम भक्तों ने गुरूवार की सुबह से ही शोभायात्रा निकालते हुए को फतेहपुर,पहाडपुर,जमहेता, इटमा, शीतलपुर, डुमरी चट्टी आदि जगहों पर लोगों को राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या जाने का निमंत्रण पत्र एवं अक्षत दिया. वहीं शोभा यात्रा में शामिल रामभक्तों को जगह जगह पर ग्रामीणों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।

    वहीं शोभायात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों ने जगह-जगह पर पानी एवं चाय पिलाया. शोभा यात्रा सह निमंत्रण बाटने का नेतृत्व पूर्व विधायक डा. श्यामदेव पासवान,फतेहपुर मंडल अध्यक्ष संजय सिंह एवं बबलू सिंह द्वारा किया गया. मंडल अध्यक्ष ने बताया शोभा यात्रा सह अक्षत वितरण का कार्य प्रखंड के सभी पंचायत एवं गांव में भी किया जा रहा है. पंचायत अध्यक्ष द्वारा चलेगा. मौके पर उजाला सिंह, शशिकांत कुमार, सुजान सिंह, कृष्णा सिंह, चंद्रिका साव,अखलेश साव, ओम बाबा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

  • चोरी के बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

    चोरी के बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

    बेलागंज थाने की पुलिस ने बेलागंज पेट्रोल पंप के समीप से पुलिस ने चोरी के बाइक के साथ दो चोर को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एस आई बिपिन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने बेलागंज पेट्रोल पंप के समीप चोरी के बाइक के साथ दो चोर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चोर बेलागंज बाजार के रहने वाला पंकज विश्वकर्मा के पुत्र रोशन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जहा पुलिस ने उसके निशानदेही पर जहानाबाद जिले के मदनगंज का रहने वाला सूरज कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। जहा पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया है।

    रिपोर्ट – अजीत कुमार ,बेलागंज

  • राजधानी एक्स. में शराब के नशे में हंगामा करने वाला सेना का जवान गया जेल, गया रेल थाना में मामला हुआ दर्ज

    देवब्रत मंडल

    आरोपी जवान

    बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद नित्य नए कारनामे सामने आ रहे हैं। शराबबंदी लागू होने के बाद रेल पुलिस भी सख्ती बरत रही है। इसी शराबबंदी कानून के उल्लंघन करने के आरोप में सेना के एक जवान को गया रेल थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। वाक्या बीती रात की है। बुधवार की रात सियालदह से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में शराब के नशे में सिर्फ हंगामा ही नहीं किया बल्कि यात्रियों के साथ शराब के नशे में बदसलूकी की। इस बात की जानकारी प्राप्त होते ही गया जंक्शन पर आई राजधानी एक्सप्रेस से गया रेल थानाध्यक्ष दीप नारायण यादव के नेतृत्व में पदाधिकारी और जवानों ने सेना के जवान राजेश कुमार को हिरासत में लेकर उसकी मेडिकल जांच करवाई। जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद सेना के जवान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे न्याययिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि राजस्थान के रहनेवाले सेना के जवान राजेश के विरुद्ध भादवि की धारा 341, 323, 504, 324 एवं उत्पाद अधिनियम की संशोधित धारा 30(ए) एवं 37 (सी) के तहत  कांड दर्ज कर न्यायालय में उपस्थापित कराया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में में भेज दिया गया। बताया गया कि सेना के जवान जिस कोच में सफर कर रहा था उस कोच के यात्रियों के साथ आरोपी सेना के जवान राजेश ने गाली गलौज भी की थी।

  • मालगाड़ी के चपेट में आने से युवक की गयी जान

    मालगाड़ी के चपेट में आने से युवक की गयी जान

    गया -कोडरमा रेल खंड के पहाडपुर-वंशीनाला के बीच मालगाड़ी के चपेट में आने से एक युवक की जान चली गयी। मृतक मोरहे पंचायत के एक गांव का रहने वाला था। गुरूवार की सुबह खैरा गांव के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहा था इसी दौरान मालगाड़ी के चपेट में आ गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर परिजन शव को रेलवे ट्रैक से उठाकर अपने साथ लेकर चले गये। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

  • अरवल के युवक की केदारनाथ मार्केट के पास बाइक चोरी

    अरवल के युवक की केदारनाथ मार्केट के पास बाइक चोरी

    सिविल लाइंन थाना क्षेत्र के केदारनाथ मार्केट के पास अरवल जिले के एकरौजा निवासी सर्वदर्शन पांडे का बाइक चोरी हो गया।सर्वदर्शन गया में एमआर का काम करते हैं. वह सुबह अपनी स्पेलेंडर बाइक से केदारनाथ मार्केट सब्जी लेने गए थे। बाइक को मार्केट के पास ही लगाकर मार्केट में खरीदारी कर रहे थे इतने में ही चोर उनके बाइक का लॉक तोड़कर ले भागे। घटना को लेकर पीड़ित युवक के द्वारा सिविल लाइन थाने में लिखी शिकायत दर्ज कराई है।

  • संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सचिवालय सहायक) में फतेहपुर का लाल बना बिहार टापर

    संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सचिवालय सहायक) में फतेहपुर का लाल बना बिहार टापर

    फतेहपुर प्रखंड के डुमरीचटटी निवासी प्रेमचंद यादव के पुत्र मनीष कुमार ने बिहार सचिवालय की परीक्षा में प्रथम रैंक प्राप्त कर प्रखंड का नाम रौशन किया है। कुछ दिन पहले घोषित रिजलट में इनका चयन असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर हुआ है. मनीष कुमार की सफलता पर कई लोगों ने बधाई दी है। मनीष कुमार की प्रारंभिक शिक्षा गांव से हीं हुई। वहीं 10वीं और 12वीं की परीक्षा +2 राम सहाय उच्च विद्यालय फतेहपुर से प्रथम श्रेणी से पास किया. वहीं स्नातक SPY महाविद्यालय गया से किया। वहीं 2020 में भारतीय रेल में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी में चयन हुआ था. वहीं मनीष उच्च मुकाम पाने के लिए लगातार कडी़ मेहनत कर रहे थे। कई प्रतियोगी परीक्षाओं में मेंश क्लियर किया था, परंतु इंटरव्यू में चयन नहीं हो पा रहा था।
    मनीष ने अपनी सफलता का श्रेह अपने परिवार एवं मित्रों को दिया है। मनीष ने बताया कि उनके पिता साधारण किसान है। गरीबी हालत में भी मेरी पढ़ाई के लिए हर संभव मदद की। वहीं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी बनने के बाद घर के हालात कुछ सुधरे थे। वहीं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए मित्र विशाल पांडेय एवं अविनाश कुमार चिंकू ने पठन-पाठन के लिए सामग्रियों की लगातार व्यवस्था करते रहे। इन सब के सहयोग से ही मैंने ने यह सफलता अर्जित की है।

  • स्टेशन प्रबंधक ने सचिव को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवाया

    देवब्रत मंडल

    ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा का जारी भूख हड़ताल मंगलवार की शाम समाप्त हो गया। स्टेशन प्रबंधक उमेश कुमार ने शाखा सचिव मुकेश सिंह को जूस पिलाकर हड़ताल को समाप्त करने का आग्रह किया। जिसके बाद दो दिवसीय भूख हड़ताल समाप्त हो गया। यूनियन के के मीडिया प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि भारत सरकार से पुरानी पेंशन की मांग को ले कर गया शाखा के शाखा सचिव मुकेश सिंह के नेतृत्व में भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गया शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने किया इस मौके पर कई वक्ताओं ने पुरानी पेंशन की पुनः बहाल की मांग भारत सरकार से अपने वक्तव्य में की,
    मुख्य रूप से शाखा सचिव मुकेश सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा की जिस तरह भारत सरकार कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांगों को लेकर नजर अंदाज कर रही है, जिसका जवाब देश के सभी कर्मचारी 2024 में होने वाले लोक सभा की चुनाव में अपने वोटों से देगा और यह सिर्फ लोक सभा के चुनाव तक ही नही बल्कि आने वाले किसी भी राज्य के चुनाव में जवाब देगा। कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने कहा की यदि सरकार पुरानी पेंशन की मांगों को अनसुनी करती है, तो वो दिन दूर नही जब रेल कर कर्मचारी आर पार की लड़ाई करने में अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा की यदि जरूरत पड़ी तो ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के हड़ताल की नोटिस जारी होते हीं पूरे भारत वर्ष के कर्मकारी हड़ताल पे जाने को विवश होंगे। इस अवसर पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा के शाखा सचिव मुकेश सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद,उपाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, सहायक सचिव संतोष कुमार, संगठन मंत्री रविराज, संगठन मंत्री कुणाल रंजन , आर, के अवस्थी, रविन्द्र कुमार,अमरदीप कुमार, वीरेन्द्र कुमार, राकेश कुमार, महिला शाखा के सचिव मुन्नी कुमारी, बिहार राज्य अराजपत्रित संगठन से कपिल देव प्रसाद सिन्हा, आमिर खान, बिहार पेंशनर्स एसोसियन के दूधेश्वर पंडित, के अलावा भिन्न भिन्न विभागों से सैकड़ों महिला एवं पुरुष रेल कर्मचारियों ने इस भूख हड़ताल में हिस्सा लिया।

  • काम की बातें: निर्वाचन संबंधित जानकारी के लिए 1950 नंबर डायल कर सकते हैं आम मतदाता

    देवब्रत मंडल

    ज़िला पदाधिकारी-सह-ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा ज़िला नियंत्रण कक्ष में स्थापित मतदाता हेल्पलाइन कक्ष का निरीक्षण किया। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने डीएम को बताया कि ज़िला कंट्रोल रूम में वर्तमान में हेल्पलाइन नंबर 1950 एवं एनजीआरएस ऑफलाइन शिकायत शाखा, सिंगल विंडो, तथा कोर कंट्रोल रूम कॉलिंग डेस्क डेडिकेटेड हेल्पडेस्क संचालित हैं। ज़िला पदाधिकारी ने जानकारी लिया कि प्रतिदिन कितनी संख्या में जानकारी या शिकायत के लिये कॉल आते हैं, इसपर बताया गया कि हर दिन 10-15 कॉल राज्य के अन्य जिलों, अन्य राज्यों एव अन्य प्रखंड भी कॉल आते हैं। मंगलवार को औरंगाबाद और झारखंड से कुछ कॉल्स प्राप्त हुए हैं, जो मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु किये गए आवेदन की स्थिति की जानकारी ले रहे थे। वर्तमान में सुबह 10 से संध्या 05 बजे तक मतदाता हेल्पलाइन के माध्यम से लोगो की शिकायतें एव जानकारी दिया जा रहा है। लोक सभा चुनाव नजदीक आते ही पहली बार 24×7 मतदाता हेल्पलाइन संचालित रहेगा। ज़िला पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक 3 दिन के अंतराल पर जिला नियंत्रण कक्ष में बनाए गए मतदाता हेल्पलाइन (1950) कक्ष का निरीक्षण करते रहे। यहां प्राप्त होने वाले शिकायतो का त्वरित निष्पादन करवाते रहे। इसके पश्चात एपिक वितरण की जानकारी ली। मतदाताओं को टाइमली एपिक वितरण करवाते रहने का निर्देश दिया। पोस्ट ऑफिस के माध्यम से एपिक डिस्पैच का भी लगातार फॉलो अप करवाते रहने का निर्देश दिया। इसके उपरांत सदर अनुमंडल कार्यालय में आम मतदाताओं को ईवीएम से संबंधित पूरी जानकारी यथा कैसे कोई आम जनता ईवीएम के माध्यम से मतदान कर सकता है। आम मतदाताओं को जाने वाली ट्रेनिंग का भी निरीक्षण किया। सदर अनुमंडल में ईवीएम डेमोंसट्रेशन सेंटर बनाया गया है, जहां कोई भी मतदाता आकर के मतदान के पूरी प्रक्रिया को प्रैक्टिकल समझ सकता है। जिला पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि लोगों को ईवीएम, विविपैट, बी यू, सी यू इत्यादि की पूरी जानकारी लगातार देते रहें एवं उक्त सभी प्रोसेस की पूरी जानकारी फ्लेक्स के माध्यम से प्रदर्शित भी करवाने को कहा, ताकि जो मतदाता ईवीएम देखने आए वो पढ़ भी सके सभी प्रोसेस के बारे में। अंत मे डीएम ने आम मतदाताओं को कहा कि निर्वाचन सम्बन्धी जानकारी के लिए 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • जिला जज ने न्याययिक पदाधिकारियों के साथ की बैठक CIS पर डेटा अपलोड करने का निर्देश

    देवब्रत मंडल

    राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली के निर्देश एवम बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के आदेशानुसार आगामी 9 मार्च 2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के मद्देनजर मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मनोज कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सिविल कोर्ट सभागार कक्ष में सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिसमें उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारियों को उनके कोर्ट से सम्बंधित सुलहनीय वादों को चिन्हित कर CIS पर डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया। ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनामे के आधार पर अधिक से अधिक वादों का निपटारा हो सके। गौतरलब है कि 9 मार्च को व्यवहार न्यायलय गया एवं अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय शेरघाटी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सचिव ने बताया कि सुलहनीय वादों यथा आपराधिक मामले, दीवानी मामले, दुर्घटना बीमा दावा, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भू-अधिग्रहण, राजस्व, बिजली, पानी एवं अन्य विपत्र से संबंधित, एनआई एक्ट 138 के अंतर्गत दर्ज केस, बैंक ऋण, सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। संबंधित पक्षकार इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने विवादों को राष्ट्रीय लोक अदालत में 09 मार्च 2024 को सुलह-समझौते के आधार पर बिना खर्च बिल्कुल मुफ्त में तत्काल समाप्त करा सकते हैं। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सचिव आशीष कुमार अग्निहोत्री के अतिरीक्त सभी अपर जिला एवम सत्र न्यायाधीश, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवम प्रथम श्रेणी न्यायिक पदाधिकारीगण मौजूद थें।