Blog

  • ऑपरेशन AAHT: धनबाद स्टेशन पर 3 नाबालिगों का रेस्क्यू, 2 बाल तस्कर गिरफ्तार

    ऑपरेशन AAHT: धनबाद स्टेशन पर 3 नाबालिगों का रेस्क्यू, 2 बाल तस्कर गिरफ्तार

    देवब्रत मंडल

    13 अप्रैल 2026: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन AAHT के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। धनबाद रेलवे स्टेशन पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए 03 नाबालिग बच्चों को बाल तस्करी से मुक्त कराया गया तथा 02 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 17322 वास्कोडिगामा एक्सप्रेस के सामान्य कोच में नाबालिग बच्चों को अवैध रूप से बाहर ले जाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इस पर वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में RPF पोस्ट धनबाद, CIB, GRP एवं रेलवे चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम गठित की गई।
    टीम ने शाम करीब 16:13 बजे प्लेटफार्म संख्या 07 पर ट्रेन के पहुंचने के बाद सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान पीछे के जनरल कोच से 03 नाबालिग बच्चों को 02 संदिग्ध व्यक्तियों के साथ पाया गया।
    पूछताछ में खुलासा हुआ कि
    02 बच्चों को रांची में जोखिमपूर्ण कार्य कराने के लिए ले जाया जा रहा था
    01 बच्चे को कर्नाटक के हुबली-बेलगांव क्षेत्र में गिट्टी तोड़ने के कार्य में लगाने की योजना थी
    गंभीर बात यह रही कि बच्चों को बिना उनके अभिभावकों की सहमति के ले जाया जा रहा था।
    तत्काल कार्रवाई और मामला दर्ज
    दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में रेलवे चाइल्ड लाइन की सुपरवाइजर पूजा कुमारी के बयान पर GRP धनबाद में कांड संख्या 87/26 दर्ज किया गया है।
    मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 143(5), 3(5) एवं जेजे एक्ट की धारा 75 व 81 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी पु.अ.नि. धनंजय कुमार सिंह को सौंपी गई है।
    नाबालिग बच्चों की पहचान
    प्रह्लाद पूजहर (काल्पनिक), जिला देवघर
    डिस्को पूजहर (काल्पनिक), जिला देवघर
    प्रकाश मुर्मू (काल्पनिक), जिला जमुई
    तीनों बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन, धनबाद के माध्यम से सुरक्षित संरक्षण में लेने की प्रक्रिया जारी है।
    गिरफ्तार आरोपी
    कारु पूजहर (23 वर्ष), जिला देवघर
    रोहित कुमार राय (19 वर्ष), जिला जमुई
    बरामद सामान
    आरोपियों के पास से आधार कार्ड, रेल टिकट तथा itel और Samsung कंपनी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
    संयुक्त टीम की भूमिका
    इस सफल अभियान में RPF, CIB, GRP एवं चाइल्ड लाइन धनबाद की संयुक्त टीम के अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही, जिनकी तत्परता से बच्चों को संभावित शोषण से बचाया जा सका।

  • गया जंक्शन के नॉर्थ आउटर केबिन के पास फिर सक्रिय चोर गिरोह, दो चोरी के मोबाइल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

    गया जंक्शन के नॉर्थ आउटर केबिन के पास फिर सक्रिय चोर गिरोह, दो चोरी के मोबाइल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

    देवब्रत मंडल

    गया, 13 अप्रैल 2026: पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल अंतर्गत आरपीएफ पोस्ट गया एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये बताई जा रही है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 अप्रैल को आरपीएफ के उपनिरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में प्रधान आरक्षी संजय राय, आरक्षी कुमार नरेंद्र, शशि शेखर, अनिल प्रसाद, विकास कुमार सहित अन्य जवान तथा सीआईबी और जीआरपी की संयुक्त टीम गया रेलवे परिसर, यार्ड एवं नॉर्थ आउटर केबिन (NOC) क्षेत्र में गश्ती कर रही थी। इसी दौरान अप मेन लाइन के किनारे एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता पाया गया, जिसे तुरंत हिरासत में लिया गया।

    इकबाल नगर का है रहने वाला आरोपी

    शब्बीर शेख (30 वर्ष), निवासी पानी टंकी, इकबाल नगर, थाना कोतवाली गया के तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो रियलमी कंपनी के मोबाइल फोन बरामद हुए, जो लॉक अवस्था में थे और उनमें सिम कार्ड नहीं था। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने चलती ट्रेन में एक यात्री से मोबाइल चोरी की थी और सिग्नल रेड होने पर ट्रेन से उतरकर यहां छिपा हुआ था। इस संबंध में आरपीएफ द्वारा लिखित शिकायत के आधार पर जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 103/2026 के तहत बीएनएस की धारा 317(5) में मामला दर्ज कर लिया गया है और अभियुक्त को न्यायिक कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया गया है।

    NOC क्षेत्र बना अपराधियों का ठिकाना

    गौरतलब है कि गया रेलवे स्टेशन के नॉर्थ आउटर केबिन (NOC) के पास आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ट्रेन के धीमी गति या सिग्नल के दौरान अपराधी वारदात को अंजाम देकर इसी इलाके में उतर जाते हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लगातार बढ़ती घटनाओं को देखते हुए इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करने की मांग उठ रही है।

  • गया रेल थाना के सात मामलों में 07 अभियुक्तों को सजा, रेल पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, देखें किसे किस जुर्म में…

    गया रेल थाना के सात मामलों में 07 अभियुक्तों को सजा, रेल पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, देखें किसे किस जुर्म में…

    देवब्रत मंडल

    गया रेल थाना में कांडों की समीक्षा करते एसपी अनंत कुमार राय (फ़ाइल फ़ोटो)

    गया: रेल जिला पटना के अंतर्गत गया रेल थाना पुलिस द्वारा दर्ज मामलों में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और साक्ष्य संकलन के आधार पर मार्च 2026 के दौरान 7 अलग-अलग कांडों में 7 अभियुक्तों को न्यायालय से सजा दिलाई गई। यह कार्रवाई रेल पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

    अभियुक्तों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत किए गए

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेल थाना गया में दर्ज विभिन्न मामलों में त्वरित अनुसंधान करते हुए अभियुक्तों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत किए गए, जिसके फलस्वरूप माननीय न्यायालयों ने दोष सिद्ध होने पर सजा सुनाई। इन मामलों में अभियुक्तों को अलग-अलग धाराओं के तहत सजा दी गई, जिसमें 5 माह से 7 माह तक के साधारण कारावास के साथ-साथ 500 रुपये से 5000 रुपये तक के अर्थदंड शामिल हैं। कुछ मामलों में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को जुर्माना एवं अन्य दंड भी दिया गया।

    रेल एसपी ने कहा- रेलवे क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं

    रेल एसपी श्री राय ने कहा कि यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश है कि रेलवे क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। रेल प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

    देखें प्रमुख मामलों का विवरण, किसको किसको मिली सजा:

    कांड संख्या 266/25 (धारा 317(2) बीएनएस):
    अभियुक्त कुंदन कुमार (जिला अरवल) को 7 माह के साधारण कारावास की सजा।
    कांड संख्या 255/25 (धारा 303(2) बीएनएस):
    अभियुक्त राजेश चौधरी (गया) को 7 माह के साधारण कारावास की सजा।
    कांड संख्या 72/26 (बिहार मद्यनिषेध अधिनियम):
    अभियुक्त अनुप सिंह (गया) को 3000 रुपये का अर्थदंड।
    कांड संख्या 57/26 (उत्पाद अधिनियम):
    एक अभियुक्त को 500 रुपये का अर्थदंड एवं प्रोबेशन ऑफ ऑफेंडर एक्ट के तहत लाभ।
    कांड संख्या 323/25 (धारा 317(2) बीएनएस):
    अभियुक्त मोहन मिस्त्री (गया) को 5 माह के साधारण कारावास की सजा।
    कांड संख्या 81/26 (बिहार मद्यनिषेध अधिनियम):
    अभियुक्त हरविंदर सिंह (पंजाब) को 3000 रुपये का अर्थदंड।
    कांड संख्या 84/26 (बिहार मद्यनिषेध अधिनियम):
    अभियुक्त सुशील कुमार शर्मा (रोहतास) को 5000 रुपये का अर्थदंड।
    निष्कर्ष:
    रेल जिला पटना की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। लगातार सजा दिलाने की इस प्रक्रिया से अपराधियों में भय का माहौल बना है, वहीं आम यात्रियों के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत हुई

  • गया जंक्शन पर पकड़ा गया फर्जी आईबी अधिकारी, आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में बड़ा खुलासा

    गया जंक्शन पर पकड़ा गया फर्जी आईबी अधिकारी, आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में बड़ा खुलासा

    देवब्रत मंडल

    गया, 11 अप्रैल: गया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने एक फर्जी आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्लेटफॉर्म संख्या-6 पर खुद को आईबी का जूनियर इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर बताकर संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाया गया।

    जांच में आई कार्ड फर्जी निकला

    जांच के दौरान टीम को आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उसे रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने स्वयं को आईबी का अधिकारी बताया और एक पहचान पत्र भी प्रस्तुत किया। हालांकि, टीम को संदेह होने पर उक्त आई कार्ड का सत्यापन स्थानीय आईबी इकाई से कराया गया, जिसमें वह पूरी तरह फर्जी पाया गया। इसके बाद आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर राजकीय रेल पुलिस (GRP) थाना गया को सौंप दिया गया।

    कांड दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू

    पुलिस के अनुसार, आरोपी विक्रम कुमार पिता अशोक प्रसाद ग्राम-गोपालपुर मठ, थाना-मसौढ़ी, जिला-पटना, बिहार के पास से आईबी का एक फर्जी पहचान पत्र (SIB/JIO/IB/056) एवं एक टैब बरामद किया गया है। इस संबंध में कांड संख्या 102/26 दर्ज करते हुए बीएनएस की धारा 171 के तहत मामला कायम किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    कार्रवाई में शामिल जीआरपी व आरपीएफ की  टीम

    यह कार्रवाई निरीक्षक बनारसी यादव (RPF/गया) एवं थानाध्यक्ष शिवकुमार (GRP/गया) के निर्देशन में संपन्न हुई। अभियान में उप निरीक्षक मृत्युंजय कुमार अकेला, प्रधान आरक्षी आर.के. सिंह, आरक्षी आलोक कुमार सक्सेना, आरक्षी शशिशेखर, आरक्षी देवेंद्र प्रसाद (सभी RPF/गया), महिला प्रधान आरक्षी चंदा देवी (GRP/गया) सहित अन्य जवान शामिल थे। इस कार्रवाई को रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की सघन जांच आगे भी जारी रहेगी, ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

  • गया जंक्शन पर पकड़ा गया फर्जी आईबी अधिकारी, आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में बड़ा खुलासा

    गया जंक्शन पर पकड़ा गया फर्जी आईबी अधिकारी, आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में बड़ा खुलासा

    देवब्रत मंडल

    गया, 11 अप्रैल: गया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने एक फर्जी आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्लेटफॉर्म संख्या-6 पर खुद को आईबी का जूनियर इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर बताकर संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाया गया।

    जांच में आई कार्ड फर्जी निकला

    जांच के दौरान टीम को आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उसे रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने स्वयं को आईबी का अधिकारी बताया और एक पहचान पत्र भी प्रस्तुत किया। हालांकि, टीम को संदेह होने पर उक्त आई कार्ड का सत्यापन स्थानीय आईबी इकाई से कराया गया, जिसमें वह पूरी तरह फर्जी पाया गया। इसके बाद आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर राजकीय रेल पुलिस (GRP) थाना गया को सौंप दिया गया।

    कांड दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू

    पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से आईबी का एक फर्जी पहचान पत्र (SIB/JIO/IB/056) एवं एक टैब बरामद किया गया है। इस संबंध में कांड संख्या 102/26 दर्ज करते हुए बीएनएस की धारा 171 के तहत मामला कायम किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    कार्रवाई में शामिल जीआरपी व आरपीएफ की  टीम

    यह कार्रवाई निरीक्षक बनारसी यादव (RPF/गया) एवं थानाध्यक्ष शिवकुमार (GRP/गया) के निर्देशन में संपन्न हुई। अभियान में उप निरीक्षक मृत्युंजय कुमार अकेला, प्रधान आरक्षी आर.के. सिंह, आरक्षी आलोक कुमार सक्सेना, आरक्षी शशिशेखर, आरक्षी देवेंद्र प्रसाद (सभी RPF/गया), महिला प्रधान आरक्षी चंदा देवी (GRP/गया) सहित अन्य जवान शामिल थे। इस कार्रवाई को रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की सघन जांच आगे भी जारी रहेगी, ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

  • खबर का असर: नो पार्किंग जोन से 22 वाहन जब्त, आरपीएफ को करनी पड़ी सख्त कार्रवाई

    खबर का असर: नो पार्किंग जोन से 22 वाहन जब्त, आरपीएफ को करनी पड़ी सख्त कार्रवाई

    देवब्रत मंडल

    जब्त वाहन

    गया, 09 अप्रैल 2026। गया रेलवे स्टेशन परिसर में यातायात व्यवस्था को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों और खबरों के असर के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सख्त कदम उठाया है। विशेष अभियान चलाकर नो पार्किंग जोन में खड़े 22 टोटो और ऑटो को जब्त कर लिया गया।

    मीडिया में खबर के बाद हुई कार्रवाई

    पिछले दिनों magadhlive.news ने नो पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों को लेकर सोशल मीडिया पर सचित्र रिपोर्ट बनाई थी। वहीं कुछ दिन पहले एक अन्य सोशल मीडिया ने ऑटो रिक्शा चालकों के साथ हुई कार्रवाही से संबंधित एक खबर बनाई थी। दोनों खबरें चर्चा में रही। इसके बाद आरपीएफ को नो पार्किंग स्थल पर लगे वाहनों को जब्त करने की सख्त कदम उठाया है। खबरों का उद्देश्य यात्रियों को परेशानी से बचाना और उनकी सुविधाओं का लाभ दिलाना। वाहन चालकों को न्याय दिलाना एकमात्र उद्देश्य था।

    22 वाहन किए गए जब्त

    आरपीएफ द्वारा चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य स्टेशन परिसर में बढ़ती अव्यवस्था को नियंत्रित करना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। अभियान के दौरान स्टेशन के विभिन्न प्रतिबंधित क्षेत्रों में अवैध रूप से खड़े वाहनों की पहचान की गई और सभी 22 वाहनों को नियमानुसार सीज कर दिया गया।

    प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज

    इसके साथ ही संबंधित वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरपीएफ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्टेशन परिसर में किसी भी प्रकार की अवैध पार्किंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहने की उम्मीद

    अभियान के दौरान आम लोगों और वाहन चालकों को भी जागरूक किया गया और नो पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़ा नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि गया स्टेशन परिसर में सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था बनी रहे।

    नो पार्किंग एरिया से जब्त किए गए वाहन

  • गया जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पर प्रशासन की सख्त नजर

    गया जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पर प्रशासन की सख्त नजर

    देवब्रत मंडल

    गया जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से होम डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है।
    जिले में इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस कंपनियों के कुल मिलाकर दर्जनों वितरक सक्रिय हैं, जिनके पास लाखों की संख्या में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। प्रशासन द्वारा सभी गैस एजेंसियों के स्टॉक की नियमित जांच एवं निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की कमी या अनियमितता न हो।
    प्रशासन ने बताया कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में औचक निरीक्षण और छापेमारी कर रहे हैं। निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर गैस बेचने या अन्य गड़बड़ियों की स्थिति में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
    गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद समय पर उपभोक्ताओं के घर तक सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित करें। साथ ही, गोदाम से सीधे वितरण पर रोक लगाई गई है।
    जिले में गैस आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए 24×7 जिला नियंत्रण कक्ष संचालित है। अब तक प्राप्त कुल 1779 शिकायतों में से 1732 का निष्पादन कर दिया गया है, जबकि शेष शिकायतों पर कार्रवाई जारी है।
    आम नागरिक गैस से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए 1906 (कॉमन इमरजेंसी हेल्पलाइन) सहित विभिन्न कंपनियों के टोल-फ्री नंबरों एवं जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0631-2222253 पर संपर्क कर सकते हैं।
    प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी या निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।