Blog

  • ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत बड़ी कार्रवाई: चोरी के दो मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

    ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत बड़ी कार्रवाई: चोरी के दो मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

    देवब्रत मंडल

    गिरफ्तार आरोपी के साथ बल के पदाधिकारी व जवान

    गया, 09 अप्रैल 2026: रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत गया रेलवे क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। संयुक्त टीम की सतर्कता और सक्रिय गश्ती के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से चोरी के दो महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेल सुरक्षा बल (रेसुब) पोस्ट गया, सीआईबी, सीपीडीएस एवं जीआरपी की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे परिसर एवं यार्ड में नियमित गश्ती की जा रही थी। इसी क्रम में गया रेलवे एनओसी यार्ड (किमी 468/4T) के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से दो मोबाइल फोन जिसमें एक Realme 15 Pro 5G और दूसरा Samsung कंपनी का बरामद हुआ।
    दोनों मोबाइल बिना किसी वैध कागजात के पाए गए तथा प्राथमिक जांच में इन्हें चोरी का बताया गया। बरामद मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत करीब 40,000 रुपये आंकी गई है।
    गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद सद्दाम (28 वर्ष), निवासी पंचायती अखाड़ा, थाना कोतवाली गया के रूप में की गई है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को जीआरपी थाना गया को सौंप दिया गया, जहां उसके खिलाफ कांड संख्या 99/2026 के तहत धारा 317(5) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है।
    रेल प्रशासन ने इस कार्रवाई को यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। साथ ही, यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपने सामान की सुरक्षा के प्रति सजग रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल या जीआरपी को दें।

  • गया जंक्शन स्थित आरएमएस ऑफिस के पास से आकाशवाणी में कार्यरत कर्मचारी की बाइक हुई चोरी, लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं

    गया जंक्शन स्थित आरएमएस ऑफिस के पास से आकाशवाणी में कार्यरत कर्मचारी की बाइक हुई चोरी, लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं

    देवब्रत मंडल

    चोरी गई बाइक की तस्वीर

    गया जंक्शन के अंदर और बाहर अपराधियों का बोलबाला है। आप ट्रेन से सफर कर रहे हों या फिर किसी अन्य कार्यवश स्टेशन आ रहे हैं तो यहां अपराधियों से बच पाना मुश्किल है। ताजी घटना मंगलवार की रात 8:20 से 8:30 के बीच की है। आकाशवाणी(आल इंडिया रेडियो) में कार्यरत एक युवा कर्मचारी की बाइक आरएमएस(रेल डाक सेवा) के कार्यालय के पास से चोरी हो गई।

    चोरी गई बाइक युवक के मामा की है

    पीड़ित युवक ने तत्काल इस घटना की सूचना रेल थाना को दी। पुलिस तुरंत एक्शन में आई और घटना की छानबीन शुरू कर दी। युवक गया जी शहर के कर्बला मोहल्ले का रहनेवाला साजिद इकबाल है। जो आरएमएस में डाक सेवा के लिए अपने मामा शाहवार आलम की होंडा शाइन एसपी बाइक लेकर स्टेशन स्थित आरएमएस आया था। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर  BR02AE1981 है। बाइक का रंग काला है।

    पुलिस तुरंत एक्शन में आई

    साज़िद इक़बाल ने बताया कि उन्होंने बाइक आरएमएस ऑफिस के बाहर स्टैंड कर पोस्ट(डाक) के काम से गया। जब लौटा तो उन्होंने देखा कि उनकी बाइक उस जगह पर नहीं है जहां उन्होंने स्टैंड किया था। उन्होंने बताया रात करीब 8:20 से 8:25 के बीच उनकी बाइक चोरी हो गई है। जिसे आसपास ढूंढा पर नहीं दिखाई दिया। तब उन्होंने सूचना पुलिस को दी। इसके उपरांत पुलिस तुरंत एक्शन में आई।

    सीसीटीव कैमरे का फुटेज दिखाया गया

    साज़िद इक़बाल को आरपीएफ पोस्ट के सीसीटीव कंट्रोल रूम में ले जाया गया। जहां उन्होंने देखा कि उनके बाइक से आने का फुटेज दिखाई दे रहा है लेकिन काफी धुंधला है। कारण कि सीसीटीवी कैमरा काफी दूर है। उन्होंने बताया कि आरएसएस कार्यालय के बाहर में लगे सीसीटीवी कैमरे का फूटेज को देखना चाहा तो डाक विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय एपी कॉलोनी में सीसीटीवी कंट्रोल रूम की चाबी रहती है तो कल ऑफिस खुलने पर ही कुछ हो सकता है।

    एफआईआर कल दर्ज कर लिए जाने का मिला आश्वासन

    आकाशवाणी ईटानगर में आरजे के पद पर कार्यरत साज़िद इक़बाल ने मगध लाइव के इस संवाददाता को बताया कि लिखित शिकायत आज(मंगलवार) की रात दर्ज करने के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारी से कहा गया तो उन्होंने कहा कि कल(बुधवार) को आइए, आपकी शिकायत दर्ज कर ली जाएगी। हम सभी इस घटना की जांच कर रहे हैं। कोशिश करते हैं कि आपकी चोरी बाइक का पता लगा लें।

    लगातार हो रही है आपराधिक घटनाएं, लेकिन अपराधी पकड़ से दूर

    बता दें इस घटना के पहले प्लेटफॉर्म पर चढ़ते वक्त पुष्पा देवी नामक एक महिला के गले से सोने का चेन झपट लिया गया था। घटना राजधानी एक्सप्रेस में हुई। वहीं श्वेता शर्मा नामक अप्रवासी एक महिला का हैंडबैग जोधपुर एक्सप्रेस में यात्रा के क्रम में गया जंक्शन या इसके आसपास ही चोरी हो गई। जिसमें सोने के गहने, आईफोन, पासपोर्ट आदि समेत कई महत्वपूर्ण कागजत व 10 हजार रुपए भी नकद थे। इसके पूर्व एक और मीडिया कर्मी आकाश प्रियदर्शी के साथ पॉकेटमारी की भी घटना हो चुकी है। लेकिन अबतक अपराधी पकड़ से दूर है।

  • अपराधियों ने वार्ड नं 04 के पम्पिंग केंद्र का ताला तोड़कर केबल और तार काटा, आपूर्ति बाधित, कुछ मोहल्ले में जल संकट

    अपराधियों ने वार्ड नं 04 के पम्पिंग केंद्र का ताला तोड़कर केबल और तार काटा, आपूर्ति बाधित, कुछ मोहल्ले में जल संकट

    देवब्रत मंडल

    जलापूर्ति केंद्र जहां चोरी की घटना हुई

    अज्ञात अपराधियों ने गया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं 04 के एक जलापूर्ति केंद्र में लगा ताला तोड़कर तार काट लिया। वहीं केंद्र के लिए आपूर्ति की जा रही केबल के तार काट कर ले भागे। नतीजतन इस केंद्र से होने वाली जलापूर्ति बाधित हो गया। जिसके कारण कई मोहल्ले में जल संकट गहरा गया। इस घटना की सूचना यहां कार्यरत पंप चालक राहुल कश्यप एवं नागेंद्र कुमार ने संबंधित निगम के पदाधिकारियों को लिखित रूप में दी है।

    घटना सोमवार रात 11 बजे के बाद और मंगलवार की सुबह छः बजे के पहले की बताई गई है। एक पंप चालक ने बताया कि रात 11 बजे के बाद छोटकी नवादा भदानी पम्पिंग केंद्र में ताला लगा कर राहुल कश्यप चले गए थे। सुबह 6 बजे से नागेंद्र कुमार की ड्यूटी इस पम्पिंग केंद्र पर थी। मंगलवार की सुबह जब इस केंद्र पर पहुंचे तो देखा कि केंद्र का ताला टूटा हुआ है। जिसकी सूचना रात्रि ड्यूटी कर गए पंप चालक राहुल कश्यप को दी।

    दोनों जब केंद्र की स्थिति देखा तो पता चला कि ताला तोड़कर चोरी की घटना को अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया है। अंदर स्टेबलाइजर से भी छेड़छाड़ की गई थी और केबल(तार) भी कटा हुआ है। केंद्र के बाहर केबल को देखा तो वो भी काटकर अपराधी ले भागे हैं। इसके बाद पंप चालकों ने स्थिति से अपने वरीय अधिकारियों को सूचना दी।

    बताया गया कि पंप चालकों को अधिकारियों ने अपने पास बुलाया और पूरी स्थिति से अवगत हुए। इसके बाद पंप चालकों से घटना से संबंधित पूर्ण विवरण लिखित रूप में ले लिया गया है। साथ ही कुछ वीडियो और फोटोग्राफ्स भी पंप चालकों ने अधिकारियों को उपलब्ध करा दिया है।

    इस केंद्र से जिन मोहल्ले में जलापूर्ति की जाती है उन मोहल्ले में इस केंद्र से जलापूर्ति बाधित है। मंगलवार देर शाम ड्यूटी करने आए एक पंप चालक ने कहा कि चोरी की घटना के बाद से इस केंद्र द्वारा क्षेत्र में आपूर्ति बाधित है। बताया गया कि करीब एक-डेढ़ लाख पहले भी केबल चोरी की घटना हो चुकी है।

  • गया में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान सफल, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

    गया में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान सफल, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

    देवब्रत मंडल

    गया, 07 अप्रैल 2026: भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सशक्तिकरण अभियान के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत गया जी के उत्तरी मंडल-2 में बैरागी स्थित बिहार कुमार सरस्वती मैरिज हॉल में एक भव्य, प्रेरणादायी और ऊर्जावान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने इसे बेहद सफल बना दिया।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने प्रशिक्षण को कार्यकर्ताओं के वैचारिक और संगठनात्मक विकास का सबसे प्रभावी माध्यम बताया।
    उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और समाज के हर वर्ग से संवाद स्थापित करें।
    प्रशिक्षण सत्र में जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार, अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रौनक सेठ, दयानंद गिरी एवं डॉ. जेड खान ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यशैली, विचारधारा एवं जनसंपर्क के प्रभावी तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कुंंजन मिश्रा ने की। इस अवसर पर मंडल प्रभारी डब्लू राय, महामंत्री साकेत कुमार, राजेश कुमार मस्तान, संतोष पांडे, अभय सिंह, डॉ. बृजेश कुमार, शिवनारायण चंद्रवंशी, अपराजिता आजाद, तनुजा देवी, शशि प्रभा देवी, गोपाल चंद्रवंशी, मनोज चौधरी, राजकुमार प्रसाद, विवेक चंद्रवंशी सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में बूथ अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूरे आयोजन में अनुशासन, ऊर्जा और संगठन के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
    कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यकर्ताओं का उत्साह यह संकेत दे रहा है कि आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

  • RPF की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी, ट्रैक पर पहुंचे युवक को बचाया, युवक गया शहर का है रहने वाला

    RPF की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी, ट्रैक पर पहुंचे युवक को बचाया, युवक गया शहर का है रहने वाला

    देवब्रत मंडल

    गया, 07 अप्रैल 2026: गया रेलवे स्टेशन के लोको यार्ड में देर रात रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की मुस्तैदी ने एक बड़ी अनहोनी टाल दी। आत्महत्या के इरादे से रेलवे ट्रैक पर पहुंचे एक युवक को समय रहते बचा लिया गया।
    जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 18623 के निर्धारित प्रस्थान समय (रात 00:35 बजे) से पहले RPF के जवान यार्ड क्षेत्र में नियमित गश्त और निगरानी में तैनात थे। इसी दौरान करीब 00:30 बजे एक युवक लोको यार्ड की मेन लाइन ट्रैक के बीच चलता हुआ नजर आया।
    युवक को ट्रैक से हटने के लिए आवाज दी गई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर RPF जवानों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित ट्रैक से बाहर निकाला।
    बाद में पूछताछ के दौरान युवक भावुक होकर रो पड़ा और बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण वह मानसिक तनाव में था। पिता द्वारा डांटने से आहत होकर उसने आत्महत्या का मन बना लिया था। स्टेशन पर भीड़ अधिक होने के कारण वह आगे लोको यार्ड की ओर चला गया था।
    RPF टीम ने युवक को अपने संरक्षण में लेकर पोस्ट पर लाया और उसकी काउंसलिंग की। साथ ही उसके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे पिता के समक्ष आवश्यक सत्यापन के बाद युवक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
    इस दौरान RPF द्वारा परिवार को आवश्यक समझाइश भी दी गई, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
    परिजनों ने समय पर की गई कार्रवाई के लिए RPF के प्रति आभार व्यक्त किया। बताया गया कि युवक गया जी शहर के गेवालबीघा का रहने वाला बताया जाता है।

  • आईएमए गया का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न, नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

    आईएमए गया का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न, नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

    देवब्रत मंडल

    गया, अप्रैल 2026: Indian Medical Association (आईएमए) गया शाखा के सत्र 2026-27 के लिए नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह रविवार को शाम 7 बजे न्यू ऑडिटोरियम में धूमधाम से आयोजित किया गया।
    समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आईएमए बिहार के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संरक्षक डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। वहीं स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. आशुतोष शरण, संरक्षक डॉ. ए.एन. राय, डॉ. विजय जैन, डॉ. शशिनंदन सिन्हा, डॉ. रामधार तिवारी सहित सैकड़ों वरिष्ठ चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। घोषित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर डॉ. विश्व विजय सिंह, उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. प्रांशु कुमार एवं डॉ. यू.एस. अरुण, सचिव डॉ. विमलेन्दु विमल, कोषाध्यक्ष डॉ. ऋषिकेश कुमार चुने गए।
    इसके अलावा संयुक्त सचिव के रूप में डॉ. नीरज कुमार एवं डॉ. राहुल सहाय, सहायक सचिव के रूप में डॉ. अबु नोमान एवं डॉ. दीपशिखा तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह, डॉ. डी.के. सहाय, डॉ. विनोद कुमार सिंह और डॉ. जयप्रकाश सिंह शामिल हैं।
    पदभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष डॉ. विश्व विजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। साथ ही आईएमए भवन में बच्चों के लिए निःशुल्क टीकाकरण की व्यवस्था की जाएगी।
    उन्होंने यह भी बताया कि समाज में चिकित्सकों और आमजन के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने के लिए विभिन्न संगठनों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का समापन सचिव डॉ. विमलेन्दु विमल के धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

  • गया YMCA ने रेस्क्यू जंक्शन के बच्चों संग मनाया ईस्टर मिलन, बांटी खुशियां

    गया YMCA ने रेस्क्यू जंक्शन के बच्चों संग मनाया ईस्टर मिलन, बांटी खुशियां

    देवब्रत मंडल

    गया, 05 अप्रैल 2026:गया YMCA द्वारा शहर के रेस्क्यू जंक्शन (गया रेलवे स्टेशन के समीप) पर रहने वाले स्लम, कचरा चुनने, नशा करने, भीख मांगने और बेसहारा बच्चों के साथ ईस्टर मिलन का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस पहल ने समाज के वंचित वर्ग के बच्चों के चेहरों पर मुस्कान ला दी।
    कार्यक्रम के दौरान YMCA सदस्यों ने बच्चों के साथ मिलकर नाश्ता किया और ईस्टर पर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर प्रदीप जैन ने कहा कि YMCA की यह पहल समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश देती है और जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटने का प्रेरणादायक कार्य है।
    कार्यक्रम की शुरुआत में सदस्य राज कुमार अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। वहीं, डॉ. जियाउद्दीन खान ने ईस्टर पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रेम, त्याग और मानवता के संदेश को साझा किया।
    केंद्र के आयोजकों अमित कुमार, जाहिद अख्तर एवं पूजा पंडित ने जानकारी दी कि रेस्क्यू जंक्शन पर लगभग 70-80 बच्चों को नियमित रूप से शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ा जाता है। साथ ही, चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने और उनके पुनर्वास में भी सहयोग किया जाता है। इस केंद्र का संचालन पीपुल फर्स्ट संस्था द्वारा किया जा रहा है।
    कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक सुंदर गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने खूब सराहा। अंत में स्थानीय आयोजकों को YMCA की ओर से सम्मानित भी किया गया।
    समापन पर सचिव प्रिय रंजन डायर ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि गया YMCA हर पर्व को इसी तरह जरूरतमंदों के साथ मनाकर समाज में प्रेम, सद्भावना और करुणा का संदेश फैलाने का कार्य करती है।
    इस अवसर पर सचिव प्रिय रंजन डायर, डॉ. जियाउद्दीन खान, प्रदीप जैन, राज कुमार अग्रवाल, अजीत कुमार सिन्हा, राकेश सिन्हा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक थे वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा थे।

  • ट्रेनों पर पत्थरबाजी थमने का नाम नहीं ले रही, यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा पर उठे सवाल

    ट्रेनों पर पत्थरबाजी थमने का नाम नहीं ले रही, यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा पर उठे सवाल

    देवब्रत मंडल

    सिंगरौली एक्सप्रेस

    गया। रेल यात्रियों की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ट्रेनों पर लगातार हो रही पत्थरबाजी की घटनाओं ने आम यात्रियों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है। हालात यह हैं कि यात्रा के दौरान जहां यात्री खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, वहीं कई बार ट्रेन के देर तक खड़े रहने से नाराज यात्री ही गुस्से में आकर हिंसक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ताजा मामलों में ट्रेन चालक दल भी यात्रियों के आक्रोश का निशाना बनते दिखे, हालांकि राहत की बात रही कि इस दौरान चालक दल सुरक्षित बच गया।
    हाल के दिनों में प्रीमियम ट्रेनों से लेकर मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों तक पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आई हैं। कुछ मामलों में आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी भी की गई है, लेकिन कई घटनाओं में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं।

    AI से ली गई काल्पनिक तस्वीर

    डीडीयू रेल मंडल में शनिवार रात दो अलग-अलग घटनाएं

    शनिवार रात दो ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आईं। पहला मामला मानपुर स्टेशन का है, जहां ट्रेन संख्या 53403 रामपुर हाट-गया पैसेंजर को करीब डेढ़ घंटे तक रोके जाने से नाराज एक यात्री ने इंजन पर पत्थर फेंक दिया। इस घटना में इंजन का लुकिंग ग्लास क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, राजधानी एक्सप्रेस और मालगाड़ियों को पास कराने के लिए पैसेंजर ट्रेन को लंबे समय तक रोका गया था, जिससे यात्रियों में आक्रोश फैल गया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने इस मामले में अज्ञात यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबकि मानपुर में आरपीएफ के अधिकारी और जवानों की तैनाती रहती है। बावजूद घटना को रोक नहीं सके।

    पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस में भी तोड़फोड़ दूसरी घटना

    13350 पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस से जुड़ी है। यह ट्रेन रात करीब 11:32 बजे गया-डीडीयू रेलखंड के गुरारू स्टेशन पहुंची, जहां ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान ने ए-1 कोच की दो खिड़कियों के शीशे टूटे हुए पाए। सूचना मिलते ही संबंधित पोस्ट और मंडल को अलर्ट किया गया।

    डेहरी-ऑन-सोन पहुंचने पर हुई जांच शुरू

    ट्रेन के डेहरी-ऑन-सोन स्टेशन पहुंचने पर जांच की गई, लेकिन जिस बर्थ के पास शीशा टूटा था, वहां के यात्री को घटना की कोई जानकारी नहीं थी। यात्री ने बताया कि खिड़की पर पर्दा लगा था और वह सो रहा था, इसलिए उसे पत्थरबाजी का पता नहीं चला। कोच अटेंडेंट और टीटीई को भी घटना की जानकारी नहीं थी।

    रेल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल कर दिए

    बढ़ती घटनाएं, बढ़ती चिंता लगातार हो रही इन घटनाओं ने रेल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर जहां बाहरी तत्व ट्रेनों को निशाना बना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर यात्रियों का गुस्सा भी हिंसक रूप लेता दिख रहा है। रेल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है कि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जाए, ताकि यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

    ‘अशर्फी की लूट और कोयले पर छाप’

    धनबाद-गया-डीडीयू रेलखंड पर आए दिन शराब, मादक पदार्थ, वन्य जीव प्राणियों, सोने की तस्करी हो रही है। आरपीएफ और जीआरपी के जो इन दिनों ‘कारखास’ बने हैं, वे इसकी सूचना दे देते हैं, जंक्शन पर ट्रेन आते ही या ट्रेन से उतर जाने पर पकड़ लिए जाते हैं लेकिन यात्रियों के साथ गया जंक्शन पर हो रही आपराधिक घटनाओं के तह तक जाने में कई दिन लग जाते हैं जो एक अहम सवाल खड़े करते दिखाई देता है। राजधानी एक्सप्रेस, जोधपुर एक्सप्रेस, बीकानेर एक्सप्रेस में लूट और चोरी की हाल की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के सटीक उदाहण हैं। लोग कहने लगे हैं कि ‘अशर्फी की लूट और कोयले पर छाप‘ वाली कहावत यहां चरितार्थ हो रही है।