बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना संख्या 1187 दिनांक 02 अप्रैल 2026 के अनुपालन में सभी जिलाधिकारियों- सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारियों (नगरपालिका) को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।
15 से 20 अप्रैल के बीच चुनावी प्रक्रिया पूरी
सरकार के आदेश के अनुसार, राज्य के सभी नगर निकायों में 15 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 के बीच सशक्त स्थायी समिति के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस अवधि में प्रत्येक नगर निकाय में समिति के गठन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
निर्देशों के तहत ये करने होंगे:
राज्य के प्रत्येक नगर निकाय में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव की तिथि तय की जाएगी। जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) यह सुनिश्चित करेंगे कि समिति के सभी रिक्त पदों पर नियमानुसार चुनाव संपन्न हो।
नव-निर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण के साथ ही पूर्व में मनोनीत समिति स्वतः भंग मानी जाएगी।
यह आदेश बिहार गजट में प्रकाशित संशोधन अधिनियम 2026 के तहत जारी किया गया है, जिसमें बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की संबंधित धाराओं में बदलाव किया गया है। सरकार के इस फैसले से राज्य के नगर निकायों में प्रशासनिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
डेढ़ करोड़ रुपए के सोना लूटकांड मामले में रेल पुलिस अपने विभाग के ही सिपाहियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। एक थानेदार और एक एक स्वर्णकार की गिरफ्तारी तो हो गई। लेकिन रेल पुलिस को हमेशा साथ देने वाला parvez गिरफ्तार नहीं हो सका। उसने आत्मसमर्पण कर दिया। आरोप है कोडरमा साथ ले जाकर या भेजकर लूटकांड में कथित शामिल परवेज़ ने लूट के सोने को टुकड़े टुकड़े करने के लिए अपने आरओ प्लांट पर ले गया था। इसमें से दो तो जमानत पर है और एक की अभी हाल ही जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। अब चारो नामजद सिपाही और गया रेल थाना का पूर्व वाहन चालक अमन शर्मा उर्फ सीताराम की भी अग्रिम जमानत याचिका गया से खारिज हो चुकी है लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 21 नवंबर 2025 को हावड़ा-बीकानेर जोधपुर एक्सप्रेस से धनञ्जय शाश्वत नामक एक यात्री से करीब एक किलो सोना लूट लिया गया था। रेल पुलिस बचाव में लग गई थी लेकिन एसआईटी और तकनीकी टीम ने परख लिया कि घटना गया रेल थाना क्षेत्र में ही हुई थी और कांड की धाराओं में परिवर्तन हुआ। अब 01 मार्च को स्वेता शर्मा का हैंडबैग चोरी हो गई। पीड़िता की शिकायत है कि गया जंक्शन पर उनके साथ घटना हुई है। सवाल खड़े हो रहे हैं कि उस वक्त जब ट्रेन गया जंक्शन पर रुकी हुई थी तो A-1 कोच में टीटीई कौन थे। स्कोर्ट पार्टी थी या नहीं। प्लेटफॉर्म पर ट्रेन सुरक्षित पास कराने के लिए किसकी ड्यूटी लगाई गई थी। जब आरपीएफ या जीआरपी को सूचना मिली तो वे कितनी देर में उस कोच में आए? आए या नहीं आए या आगे के स्टेशन पर पीड़िता स्वेता शर्मा को किसने अटेंड किया। ऐसे कई सवाल है जो यात्री सुरक्षा से जुड़े हुए हैं। पीड़िता ने सीसीटीवी फूटेज सुरक्षित रखने की भी रेल प्रशासन से अपील की है। अब इस भीषण चोरी के लिए फिर एक विशेष टीम गठित हुई। टीम हाथ पांव मार रही है और कोशिश में है कि घटनास्थल कम से कम धनबाद रेल मंडल अंतर्गत धकेल दिया जाए। ताकि गया आरपीएफ पोस्ट के अधिकारियों का बोझ हल्का हो जाए लेकिन घटनास्थल को तो गया रेल थाना क्षेत्र से भी बाहर करने में बड़ी मुश्किल होगी। क्योंकि आरपीएफ का क्षेत्राधिकार तो मानपुर जंक्शन तक ही सीमित है लेकिन रेल थाना क्षेत्र काफी लंबा चौड़ा है। ध्यान देने योग्य बात है कि पीड़िता श्वेता शर्मा कोडरमा स्टेशन पर 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्स के A-1 कोच में सीट संख्या 04 पर अपनी नाबालिग बच्ची के साथ सफर शुरू की थी। सूत्रों की माने तो कोडरमा से खुलने के बाद यह ट्रेन बीच में कहीं नहीं रुकी। सीधे गया जंक्शन पर रुकी हुई थी तो महिला यात्री को इसका अहसास हुआ कि उनका हैंडबैग चोरी हो गया है। एक बार फिर आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों के लिए यह ताजी घटना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं। एक सोना लूटकांड ऊपर से यात्री के उसी रेलखंड पर चोरी।
बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब तस्करी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब तस्करों ने एक नया तरीका अपनाया है—ट्रेनों के जरिए शराब की सप्लाई। हाल ही में सामने आई एक घटना ने रेलवे यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 30 मार्च 2026 को गाड़ी संख्या 22588 अमृत भारत एक्सप्रेस से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया, खासकर ट्विटर पर तेजी से वायरल हुई। इसमें दावा किया गया कि ट्रेन में शराब तस्करों का एक गिरोह सक्रिय है, जो न केवल भारी मात्रा में शराब की तस्करी कर रहा है, बल्कि यात्रियों को भी परेशान कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय रेल पुलिस उपाधीक्षक, पूर्वी, पटना के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई। जांच के दौरान ट्रेन को बक्सर रेलवे स्टेशन से चेक किया गया और आगे सचिवालय हॉल्ट के पास जब गाड़ी पहुंची, तब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। ट्रेन के जनरल कोच के बाथरूम में चार काले रंग के पिट्ठू बैग और एक कपड़े का थैला संदिग्ध अवस्था में रखा हुआ मिला। जब मौके पर मौजूद यात्रियों से इन बैग्स के बारे में पूछताछ की गई, तो किसी ने भी इन्हें अपना नहीं बताया। इसके बाद सभी बैग्स को पटना जंक्शन पर उतारकर राजकीय रेल पुलिस द्वारा विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुल 61.995 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया। इस मामले में रेल थाना पटना जंक्शन में कांड संख्या 179/26 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 की धारा 30(a) के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सवाल जो उठते हैं यह घटना कई महत्वपूर्ण सवाल खड़े करती है: क्या ट्रेनें अब तस्करों के लिए सुरक्षित मार्ग बन चुकी हैं? यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या पर्याप्त कदम उठाए जा रहे हैं? रेलवे और पुलिस की निगरानी व्यवस्था में कहाँ कमी रह रही है? निष्कर्ष अमृत भारत एक्सप्रेस में हुई यह घटना सिर्फ एक तस्करी का मामला नहीं है, बल्कि यह कानून व्यवस्था और यात्री सुरक्षा दोनों के लिए एक चेतावनी है। जरूरत है कि रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां मिलकर ऐसे मामलों पर सख्ती से कार्रवाई करें और यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का भरोसा दिलाएं। जब तक ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह लगाम नहीं लगती, तब तक आम यात्रियों के मन में डर और असुरक्षा बनी रहेगी। वैसे गया जंक्शन से भी अमृत भारत एक्सप्रेस खुलती है और गया वापस आती है।
हाल ही में महाबोधि एक्सप्रेस से शराब ला रहे कुछ लोगों को पकड़ा गया था। जो कि बड़े सवाल खड़े करता है कि आखिर जब इस ट्रेन में शराब लाई जा रही है तो हो सकता है गया आने वाली कई और ट्रेनें शराब माफियाओं के लिए मुफीद है। हालांकि महाबोधि एक्स में हुई कार्रवाई पटना रेल पुलिस की एक विशेष टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी।
इधर, सूत्र बताते हैं इस धंधे में कई लोगों के जेब भी गर्म हो रहे हैं और खुलेआम दिल्ली, चेन्नई, आनंद विहार से आने वाली ट्रेनों के पैंट्री कार से लेकर बेडरॉल में लगाए गए कर्मचारी इस धंधे में शामिल हैं। सूत्र बताते हैं कि एक दो रेलकर्मी भी अपनी जरूरतों के अनुसार दिल्ली से शराब लेकर गया आते हैं।
गया रेलवे स्टेशन: बिहार के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक गया रेलवे स्टेशन पर हाल ही में हुई चोरी की घटना ने यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद यात्रियों के बीच डर और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।पीड़िता श्वेता शर्मा ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपनी नाबालिग बेटी प्रिशा शर्मा के साथ हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस (12307) से यात्रा कर रही थीं। जैसे ही ट्रेन गया स्टेशन पर रुकी, उसी दौरान उनका हैंडबैग चोरी हो गया।
10 लाख के स्वर्णाभूषण, पासपोर्ट, आईफोन, नकद व दस्तावेज हुई चोरी
श्वेता शर्मा के अनुसार, चोरी हुए बैग में करीब ₹10,000 नकद, लगभग ₹10 लाख के सोने के आभूषण, एक आईफोन, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। इस घटना ने न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाया है, बल्कि पहचान से जुड़े जरूरी कागजात खो जाने के कारण परेशानी और बढ़ गई है।पीड़िता ने रेलवे प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) से मामले की तत्काल जांच करने और स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने की मांग की है।
रेल थानाध्यक्ष का है कहना कि सूचना मिली है पर शिकायत पत्र नहीं
वहीं गया रेल थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है, लेकिन चोरी की सटीक लोकेशन की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि पीड़िता द्वारा डीडीयू रेल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है और वहां से आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कोडरमा स्टेशन पर ट्रेन में हुई थी सवार, जाना था जयपुर
जानकारी के अनुसार, श्वेता शर्मा ने अपनी यात्रा कोडरमा स्टेशन से शुरू की थी। इस घटना को लेकर उनके पति नितेश शर्मा ने भी चिंता जताई है और कहा है कि इससे पूरा परिवार मानसिक रूप से काफी परेशान है। उन्होंने बताया कि वे एक व्यवसायी हैं। कई पुलिस वाले उनसे पूछताछ की है। भरोसा है कि उनकी पत्नी के पर्स में रहे सारे सामानों को जल्द ही रिकवर कर लेगी। उन्होंने गुरुवार को बताया कि वे अभी पासपोर्ट कार्यालय में कार्यवश पहुंचे हैं, विशेष जानकारी बाद में दे सकते हैं।
नींद में थी और उसी वक्त हो गई हैंडबैग चोरी
श्वेता शर्मा ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी नाबालिग बेटी प्रिशा शर्मा के साथ ट्रेन नंबर 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस के कोच ए-1 के सीट संख्या 4 में अपनी नाबालिग पुत्री के साथ जयपुर के लिए यात्रा कर रही थीं, नींद में उन्हें अहसास हुआ कि जब उनका हैंड बैग चोरी हो गया। तो सीट से उठकर कोच में ही उसका पीछा की लेकिन वो दूसरी कोच में चला गया। जिसके हाथ में उन्होंने चोरी गया बैग नहीं देखी तो पुनः अपने सीट पर आ गई। घटना 01 अप्रैल 2026 की सुबह में हुई है।
चोरी गए सामानों के विवरण निम्नलिखित हैं:
नकद: ₹10,000
सोने के आह्लाद: लगभग ₹10,00,000
1 आईफोन 12
श्वेता शर्मा का ड्राइविंग लाइसेंस
प्रिशा शर्मा का यूएस पासपोर्ट (नंबर A35182175)
श्वेता शर्मा का भारतीय पासपोर्ट (नंबर W7869359)
श्वेता शर्मा का कनाडियन पीआर कार्ड (नंबर 1123344974)
प्रिशा शर्मा का कनाडियन पीआर कार्ड (नंबर 1124691130)
आईसीआईसीआई बैंक डेबिट कार्ड (अंतिम 4 अंक: 4522)
अन्य व्यक्तिगत दस्तावेज और सामान
कनाडा में रहती हैं झारखंड की रहने वाली पीड़ित महिला यात्री
श्वेता शर्मा ने एफआईआर में बताया है कि उन्होंने इस मामले में भारतीय रेलवे / आरपीएफ / गया स्टेशन के कर्मचारियों के साथ जांच शुरू करने और सीसीटीवी फुटेज को संरक्षित करने का अनुरोध किया है। जिन्होंने अपना वर्तमान पता: शिवशक्ति नगर, नियर दत्तो दुर्गा मंडप, झुमरी तिलैया, कोडरमा, झारखंड-8254409 जबकि कनाडा का पता: यूनिट-21, 7332, 194A स्ट्रीट, सूरी बीसी, वी4एन 6के9, कनाडा बताया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही यात्रियों को सतर्क रहने और अपने सामान की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
दिनांक 1.4.26 को ट्रेन नंबर 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान मार्ग रक्षि दल द्वारा ए-2 बोगी में सीट नंबर 31 के पास रखे हुए नीले रंग के ट्रॉली बैग से 19.2 किलो गांजा बरामद किया गया है। यह जानकारी गया रेल थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने दी है। उन्होंने बताया इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने ये नहीं बताया कि आखिर गांजा लावारिस बरामद हुआ है या साथ में किसी की गिरफ्तारी भी हुई है। उन्होंने इतना बताया कि ट्रेन में स्कोर्ट कर रही मार्गरक्षी दल के द्वारा ये कार्रवाई की गई है।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा ने मजदूर विरोधी श्रम कानून के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कामरेड मिथिलेश कुमार ने किया, जिसमें ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, श्रीनिवास सिंह, अजय कुमार सिंह, नित्यानंद कुमार, बबलू कुमार, अजय कुमार, अनोज कुमार और अभिनेश कुमार शामिल थे।
विरोध प्रदर्शन का कारण:
भारत सरकार द्वारा चार नए श्रम कानून लागू किए जा रहे हैं, जिसे मजदूर विरोधी माना जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ये कानून मजदूरों के हितों के खिलाफ हैं और उनके शोषण को बढ़ावा देंगे।
प्रदर्शन में शामिल संगठन:
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन
इंटेक
एटक
सीटू
इक्टू
स्वतंत्र फेडरेशन
प्रदर्शन के दौरान की गई मांगें:
मजदूर विरोधी श्रम कानून को वापस लिया जाए
मजदूरों के हितों की रक्षा की जाए
श्रम कानूनों में संशोधन किया जाए
मुख्य नेताओं ने कहा:
कामरेड मिथिलेश कुमार, केंद्रीय कोषाध्यक्ष, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन: “भारत सरकार द्वारा मजदूर विरोधी श्रम कानून लागू करना गलत है। हम इसका विरोध करते हैं और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए लड़ेंगे।”
लक्ष्मण प्रसाद, अध्यक्ष, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा: “हम मजदूरों के हितों के लिए लड़ रहे हैं। हमें उम्मीद है कि सरकार हमारी मांगों को सुनेगी और मजदूर विरोधी श्रम कानून को वापस लेगी।”
गया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) की टीम ने दून एक्सप्रेस से 28 जीवित कछुआ बरामद किए हैं। कछुआ को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित किया गया है।
बरामद कछुआ के विवरण:
कुल 28 अदद जीवित कछुआ बरामद
कछुआ को जूट के बोरा में रखा गया था
कानूनी कार्रवाई:
कछुआ को वन विभाग गया को सुपुर्द किया गया
आरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की, जिसमें उप निरीक्षक मुकेश कुमार, आरक्षी अमित कुमार, आरक्षी सुनील कुमार, प्रधान आरक्षी वी0एन0 शर्मा, आरक्षी राकेश कुमार सिंह, आरक्षी अमित कुमार, और आरक्षी देवेंद्र शामिल थे।
आरपीएफ की प्रतिबद्धता:
रेल यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ वन्य जीव संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता
वन्य जीव तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है
कुछ किस्से ऐसे होते हैं जो ऑफ द रिकॉर्ड होते हैं। जिसकी पुष्टि नहीं होती है लेकिन चर्चा में आ ही जाते हैं। आइए गया जंक्शन कुछ किस्से जो जाने अनजाने चर्चा में आ ही जाते हैं।
1. पिछले दिनों गया जंक्शन के पास एक अद्वितीय कार्यक्रम हुए। इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले एक रेलकर्मी रूठ गए थे, जिन्हें दूरभाष पर मनाने के लिए मनुहार करते एक पदाधिकारी देखे गए। मामला था कि उन्हें आमंत्रण नहीं भेजा गया था, इधर से पदाधिकारी ने कहा-सबकुछ आप ही कर रहे हैं और आप इसलिए रूठ गए कि आमंत्रित नहीं किया गया, आइए जल्द, हम सभी यहीं हैं।
2. एक खाकी वर्दी वाले सब इंस्पेक्टर साहेब को पत्रकार के ऊपर वाले पॉकेट में रखे मोबाईल फोन से डर लगता है। साहेब भी इसी कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जब पत्रकार उनके पास पहुंचा तो झट से कह दिए-मोबाइल फोन फुलपैंट वाले पॉकेट में रखा कीजिए, नहीं तो ऊपर वाले पॉकेट से गिर जाने का डर रहता है। पत्रकार ने साहेब से कहा-डरिए नहीं! कोई रेकॉर्डिंग नहीं कर रहे हैं।
3. पिछले दिनों गया जंक्शन पर अवैध वेंडर का एक वीडियो वायरल हुआ तो इंस्पेक्टर साहेब की धिग्गी बंध गए। उन्होंने एक व्यक्ति से कहा कि वायरल वीडियो को डिलीट करवाइये, नहीं तो वेबजह परेशानी बढ़ जाएगी। खैर वायरल वीडियो डिलीट नहीं किया गया लेकिन आगे से इस तरह का वीडियो वायरल नहीं करने के लिए अनुरोध किया गया।
4. पिछले दिनों एक अवैध वेंडर के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की गई। पता चला कि एक खाकी वर्दी वाले के द्वारा ही अवैध वेंडर को प्लेटफॉर्म पर काम पर रखवाया गया था और उन्हीं के विभाग के पदाधिकारी ने वेंडर के खिलाफ कार्रवाई करवाया। अंत में हुआ यह कि लाइसेंस प्राप्त एक ऐजेंसी ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया कि ऐसे वेंडरों से उनका किसी तरह का लेना देना नहीं है।
5. पिछले दिनों ऑटो कुछ चालकों को नो पार्किंग स्थल से गिरफ्तार किए जाने का मामला इन दिनों चर्चा में है। रेलवे के उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंच गया है। अब शिकायतकर्ता ने उच्चाधिकारियों को ट्वीट कर कहा है बगैर उचित और निष्पक्ष जांच के मामले को बंद कर दिया गया है जो पूरी तरह गलत और न्याय के विरूद्ध कार्यवाही है।
6. पिछले दिनों गया जंक्शन पर आला अधिकारियों की फौज खड़ी थी और साफ सफाई कर रहे मजदूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खबर के रूप में आई तो संबंधित विभाग के पर्यवेक्षक की क्लास लग गई, आगे से इस तरह की गलतियां नहीं हो, सतर्क रहने की सलाह दी गई।
7. नो पार्किंग स्थल से कथित रूप से गिरफ्तार किए गए ऑटो रिक्शा चालकों के मामले में साहेब को सफाई देना पड़ रहा है। साहेब ने वरीय अधिकारियों को बताया है कि इस साल 28 मार्च तक नो पार्किंग में कार्रवाई करते हुए 190 से अधिक ऑटो चालक को गिरफ्तार कर उतने ही मुकदमे किए गए हैं। जबकि हर दिन/रात में स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में टिकट बुकिंग घर के सामने से लेकर कई जगहों पर जैसे प्रवेश द्वार(प्लेटफॉर्म नम्बर एक) के पास, डेल्हा साइड में प्रवेश-निकास द्वार के पास बेतरतीब ऑटो आपको लगे दिखाई देंगे।
8. ऑटो स्टैंड(पूरब दिशा) के लिए निर्धारित स्थल है। जिसके लिए 930 वर्गमीटर रेलवे ने जमीन आवंटित कर रखा है लेकिन इससे हटकर आने जाने मार्ग पर या यत्र तत्र ऑटो व ई रिक्शा लगे रहते हैं लेकिन न तो वाणिज्य विभाग के पर्यवेक्षक और न तो इसे देखने वाले अन्य संबंधित पदाधिकारी ही कुछ कर पाते हैं, सुनने में आता है कि यहां सब कुछ ‘सेट’ है
वाशिंग पिट लाइन पर महाबोधि एक्सप्रेस में बेच दी जाती है सीट भी, यही से कुछ लोग बोगी में हो जाते हैं सवार
देवब्रत मंडल
नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस से हर दिन भारी मात्रा में शराब की तस्करी की जाती है। इन वेंडरों के मार्फत गया में सक्रिय शराब मक़फ़ियाओ तक शराब पहुंचाई जा रही है। इस तरह की सूचना रेल पुलिस की एक विशेष टीम को मिल रही थी। इस बात की सूचना कंट्रोल द्वारा यहां के पदाधिकारियों को मिली। इसके बाद वाशिंग पिट लाइन पर जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन वेंडरों को शराब की खेप के साथ पकड़ने में सफल रही।
पकड़े गए वेंडर महाबोधि एक्सप्रेस से लेकर आए थे शराब
पकड़े गए वेंडर संविदा पर काम करते हैं। जिन्हें ठीकेदार द्वारा काफी कम मजदूरी दी जाती है तो ऐसे में शराब लाकर अपनी कमी को पूरी करते हैं। इस धंधे में कई लोग शामिल हैं। शुक्रवार की सुबह तीन वेंडरों को 18 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वेंडरों की पहचान दीपक कुमार, गोरेलाल कुमार और सुभाष कुमार के रूप में हुई है, जो महाबोधी एक्सप्रेस में वेंडर के रूप में काम करते हैं।
कई कोच अटेंडेंट भी इस धंधे में हैं शामिल
वहीं जानकारी प्राप्त हुई है कि इस ट्रेन के अलावा कुछ और ट्रेन में वेंडर के अलावा कोच अटेंडेंट का काम कर रहे लोग भी इस धंधे में लिप्त हैं। जो कम मजदूरी मिलने या समय से मानदेय नहीं मिलने के कारण नई दिल्ली से शराब लेकर गया तक आते हैं। जिसे ऊंची कीमत पर यहां बेच दिया करते हैं। ये धंधा बदस्तूर जारी है।
वाशिंग पिट लाइन पर ही बेच दी जाती है सीट
वहीं गया से प्रतिदिन खुलने वाली महाबोधि एक्सप्रेस में वाशिंग पिट लाइन पर लगे इसके बोगियों में रुपए लेकर यात्रियों को बिठाया जाता है। यहां से ट्रेन जब प्लेटफॉर्म के प्लेसिंग की जाती है तो ऐसे यात्रियों को सीट के नीचे छिपा दिया जाता है और जैसे ही प्लेटफॉर्म पर रेक पहुंचती है तो अपनी सीट पर आ जाते हैं। इसके लिए भी अवैध वसूली का खेल चलता है।
बरामद शराब के विवरण:
कुल 18 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
कीमत: 19850 रुपये
कानूनी कार्रवाई:
रेल थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 86/2026 दिनांक 27.03.2026 अन्तर्गत धारा 30(ए) बिहार मघ निषेध अधिनियम पंजीकृत किया गया है।
आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की, जिसमें उनि जावेद एकबाल, प्रधान आरक्षी विवेकानंद शर्मा, आरक्षी राकेश कुमार सिंह, आरक्षी शशी शेखर, आरक्षी अमीत कुमार और आरक्षी देवेन्द्र प्रसाद आदि शामिल थे।
इसी आरओ प्लांट में पीड़ित धनञ्जय शास्वत आरोपी ले गए थे
गया रेल थाना के सोना लूटकांड मामले में 26 मार्च 2026 को परवेज आलम की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान लोक अभियोजक सिंधू भूषण ओझा ने जमानत का कड़ा विरोध किया। दोनों पक्षों की सुनने के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जमानत याचिका खारिज कर दी। इस बात की जानकारी देते हुए लोक अभियोजक श्री ओझा ने बताया कि न्यायालय को उन्होंने बताया कि इस कांड की जांच कर रही पुलिस ने परवेज आलम की संलिप्तता पाई है। मोहित अग्रवाल को जब जमानत दी गई थी तो उस आदेश में यह जिक्र किया गया है कि केस डायरी में संदर्भित अभियोजन पक्ष के पूरे मामले के अनुसार, सिपाही आनंद मोहन, अभिषेक कुमार चतुर्वेदी, रंजय कुमार और करण कुमार के अलावा परवेज आलम की घटना में सीधी संलिप्तता पाई गई है, जो धनंजय शश्वत को रोकने और परवेज आलम के वाटर प्लांट में लाने में शामिल थे। इधर, परवेज आलम को रिमांड पर लेकर एसआईटी पूछताछ की है। बात दें कि 21 नवंबर 2025 को हावड़ा-जोधपुर (हावड़ा–बीकानेर) एक्सप्रेस में यात्री से सोना लूट की सनसनीखेज घटना ने पूरे रेल महकमे को हिला कर रख दिया है। इस हाईप्रोफाइल कांड में चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि यात्री सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले रेल पुलिस के जवान ही इस लूट में शामिल थे। जब मामले में कार्रवाई और तेज हो गई तो गया रेल थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले में चार सिपाहियों और दो सिविलियनों के खिलाफ रेल न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। जिसके बाद सबसे पहली गिरफ्तारी तत्कालीन रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की हुई। बाद में प्राथमिकी अभियुक्त बनाए गए मोहित अग्रवाल की। इसके बाद परवेज आलम ने गिरफ्तारी और कुर्की जब्ती की कार्रवाई से बचने के लिए गया रेल न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। जिससे रिमांड लेकर पूछताछ जारी है। गया रेल थाना के बहुचर्चित सोना लूटकांड में परवेज आलम को रिमांड पर लेने के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद इस मामले की जांच कर रही एसआईटी की कार्रवाई और तेज हो गई है। रेल पुलिस की टीम लगातार उससे पूछताछ कर रही है और उसके बताए गए ठिकानों पर छापेमारी अभियान चला रही है। परवेज आलम की निशानदेही पर कई संदिग्ध स्थानों पर पहुंचकर जांच की गई, जहां से कुछ अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है। पूछताछ के दौरान परवेज आलम ने कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं, जिनसे पुलिस ने संपर्क कर पूछताछ शुरू कर दी है। रेल पुलिस के एक पदाधिकारी ने बताया कि परवेज आलम से लगातार पूछताछ की जा रही है और उसके द्वारा दी जा रही जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले में शामिल अन्य आरोपितों की भी पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय रूप से काम कर रही है। बता दें कि एसआईटी की टीम का नेतृत्व पटना रेल पुलिस मुख्यालय के डीएसपी भास्कर रंजन कर रहे हैं। रेल एसपी अनंत कुमार राय एसआईटी की टीम द्वारा इस कांड में की जा रही कार्रवाई पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। इसके पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि यह कांड पुलिस की साख पर एक बदनुमा दाग है।