Blog

  • ये खबर जरा हटके है: उपलब्धियों के लिए मीडिया ‘दोस्त’ तो विफलताओं के लिए ‘दुश्मन’ बन जाते हैं

    ये खबर जरा हटके है: उपलब्धियों के लिए मीडिया ‘दोस्त’ तो विफलताओं के लिए ‘दुश्मन’ बन जाते हैं

    देवब्रत मंडल

    किसी भी मीडिया हाउस के पत्रकारों को खबर की भूख होती है। हो भी क्यों नहीं। लोकतंत्र का चौथा स्तंभ का दर्जा जो प्राप्त है। ऐसे में लोकतंत्र की लाज को बचाए रखने के लिए जितने यत्न पत्रकार करते हैं उतना शायद लोकतंत्र के शेष स्तंभ नहीं। यही वजह है आम नागरिक आज पहले पत्रकार को सूचना देते हैं। बाद में लोकतंत्र के शेष प्रहरियों को। पत्रकारिता का धर्म भी है कि अपने आसपास होने वाली घटनाओं की सूचना संकलन करें और फिर लोकतंत्र की रक्षा के लिए उन बातों को सभी के सामने रखें ताकि जनता और प्रशासन के बीच संवाद में कोई शून्यता नहीं रहे।

    आजकल मीडिया हाउस के पत्रकारों में थोड़ी बहुत शिथिलता सी मानो आ गई है। इसके पीछे असली वजह यह है कि संचार क्रांति के हम सभी ऐसे युग में जी रहे हैं जहां पल-प्रतिपल घटित हो रही घटनाओं की सूचना पलक झपकते ही सभी को मिल ही जाती है म भले ही किसी तक पहुंचने में देरी हो लेकिन देर सवेर सभी को पता चल ही जाता है। इसलिए मीडिया हाउस के पत्रकारों को घर बैठे ही कई जानकारियां उपलब्ध हो जाती है। चाहे सूत्र(माध्यम) कोई हो। आजकल सोशल मीडिया, सोशल साइट्स, सोशल नेटवर्किंग इतना मजबूत हो चला है यदि पत्रकार थोड़ा और सजग हो जाएं तो उनके तक बहुत सारी जानकारियां हासिल हो जाएगी, जो खबर का हिस्सा बन सकता है।

    इधर कुछ वर्षों से देखने को मिल रहे हैं कि प्रिंट मीडिया भी अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। अब पल पल की जानकारियां पाठकों तक, अपने फॉलोवर्स तक पहुंचाने की होड़ में लगे हैं। अब तो सभी के हाथों में एंड्रॉयड स्मार्टफोन फोन उपलब्ध है। एक क्लिक करने पर देश दुनियाभर की जानकारी मिल रही है। इसलिए पत्रकार अब अपने विश्वनीयता बनाए रखने के लिए विश्वसनीय स्रोत(सूत्र) से मधुर संबंध बनाए रखने की चेष्टा करते रहते हैं।

    जैसे ही कोई घटना घटित होती है, क्षण भर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरें आ जाती है। उस समय तक प्रशासन को ये बात पता भी नहीं होती है लेकिन खबर के माध्यम से उन्हें भी जानकारी प्राप्त हो जाती है और फिर वे सक्रिय हो जाते हैं। कभी कभार ऐसी स्थिति भी पत्रकारों के समक्ष उत्पन्न हो जाती है कि प्रशासन के पास सारी जानकारियां होती है लेकिन समय से जब खबर नहीं आती है तो पाठक वर्ग ही पत्रकार से सवाल कर बैठते हैं कि-अमुक खबर आज आपके अखबार में या सोशल साइट्स पर नहीं देखने को नहीं मिले। तब पत्रकार की उस खबर के प्रति भूख इतनी प्रबल हो जाती है कि आखिर ये खबर हमसे कैसे छूट गई। ऐसे में पत्रकार अपने सूत्रों से संपर्क कर कुछ जानकारी हासिल करने की कोशिश करने लगते हैं। जब जानकारियां हासिल हो जाती है तो उनकी भूख की ज्वाला शांत हो जाती है और फिर खबर सभी के सामने आ जाती है।

    ऐसा अक्सर उन परिस्थितियों में होता है जब प्रशासन की कहीं न कही विफलता छिपी हुई होती है। इसलिए वे मीडिया से उस समय बातें छिपाने की कोशिश करते हैं जब तक वे इस कोशिश में रहते हैं कि बात सभी के सामने आ जाने पर उनकी नाकामी उजागर नहीं हो जाए। ठीक इसके विपरीत जब प्रशासन के पास कोई उपलब्धि होती है तो वे तुरंत इसकी जानकारी मीडिया हाउस को देते हैं। बस यहीं पर कभी मीडिया दोस्त के रूप में तो कभी दुश्मन की संज्ञा से नवाजे जाते हैं।

    पिछले दिनों एक संस्थान में प्रशासन की विफलता सामने आती है। साथ साथ कई सफलता और उपलब्धि भी हाथ लगती है लेकिन उपलब्धि की जानकारी मीडिया हाउस को शेयर कर दी जाती है लेकिन विफलता की बात छिपा लेते हैं। यह संस्थान केंद्र सरकार के अधीन यहां कार्य कर रही है। जब विफलता के साथ साथ जुड़ी सफलता प्राप्त होने की बात है तो दूसरे दिन देर रात को संबंधित पदाधिकारी एक मीडिया हाउस के पत्रकार से कहते हैं- कल खबर(प्रेस विज्ञप्ति) जारी की जाएगी। अब भला पत्रकार क्या करे? ऐसे में यदि सोशल साइट्स पर खबर चला दी गई होती तो अन्य मीडिया हाउस के लोग प्रशासन से सवाल कर बैठते कि- हम आपके दुश्मन थे जो हमें जानकारी नहीं दी और वे दोस्त थे जिन्होंने खबर चला दी।

    …अंत में

    खबर रेलवे स्टेशन पर सक्रिय दलाल से जुड़ी हुई है। जो गलत करते हुए पकड़ा गया था लेकिन जो गलती हुई वो प्रशासन की विफलता या घालमेल को इंगित करता है और जिसने सफलता हासिल की उनसे व्यक्तिगत ‘खुन्नस’।

  • सब कुछ ठीक रहा तो 22 मार्च से सभी ट्रेनों का परिचालन गया जंक्शन से शुरू हो सकता है, ट्रायल ट्रेन से किया गया परीक्षण

    सब कुछ ठीक रहा तो 22 मार्च से सभी ट्रेनों का परिचालन गया जंक्शन से शुरू हो सकता है, ट्रायल ट्रेन से किया गया परीक्षण

    देवब्रत मंडल

    ट्रायल के बाद रेल कर्मचारियों की टीम

    45 दिनों के मेगा ब्लॉक लिए जाने के बाद गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 2/3 पर उन्नयन कार्य किया जा रहा है। 21 मार्च तक मेगा ब्लॉक लिया गया है। इसके तहत प्लेटफॉर्म नम्बर 2/3 की पटरियों को भी बदलने का कार्य संपन्न करा लिया गया है। इसके बाद 20 मार्च को स्टेशन अधीक्षक बिनोद कुमार के नेतृत्व में परिचालन विभाग की एक टीम ने एमटी रेक का परिचालन ट्रायल के लिए किया गया। 21 मार्च को फिर एक बार और ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल सफल रहा तो 22 मार्च से इन दोनों प्लेटफॉर्म पर ट्रेनें चलाई जाएगी।
    रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पिछले दिनों गया जंक्शन का निरीक्षण करने आए बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने इसकी समीक्षा की थी। समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित निर्माण विभाग के सहायक मंडल अभियंता ने आश्वासन दिया था कि कार्य समय पर पूरा करा लिया जाएगा। इसके बाद शुक्रवार को ट्रायल ट्रेन का परिचालन कराया गया। उम्मीद जताई गई है कि 22 मार्च से सभी ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा।

  • गया में रेलवे सुरक्षा बल ने नवादा के एक युवक को 14.250 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा

    गया में रेलवे सुरक्षा बल ने नवादा के एक युवक को 14.250 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा

    देवब्रत मंडल

    गया, 20 मार्च: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) गया ने ऑपरेशन सतर्क के तहत एक युवक को 14.250 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा है। युवक की पहचान छत्तीश कुमार (18 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

    आरपीएफ के उप निरीक्षक विकास कुमार, प्रधान आरक्षी संतोष कुमार सिंह, प्रधान आरक्षी एस के राय, आरक्षी आलोक कुमार सक्सेना, आरक्षी विकास कुमार, आरक्षी अनिल कुमार, आरक्षी रौशन कुमार, आरक्षी मुकेश कुमार और सीआईबी गया के आरक्षी दीपक कुमार ओझा की टीम ने यह कार्रवाई की।

    आरपीएफ के अनुसार, युवक के पास से बरामद शराब में 09 अदद ब्लेंडर प्राइड 750 मि.ली. और 10 अदद रॉयल स्टेज 750 मि.ली. शामिल हैं, जिसकी अनुमानित कीमत ₹ 18,800 है। युवक को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना गया ले जाया गया है, जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि युवक को उसके अपराध से अवगत कराते हुए निरूद्ध ज्ञापन तैयार करते हुए निरूद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई वरिय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय डीडीयू के दिशा निर्देशन में की गई है।

  • शराब के धंधे में माफियाओं ने अब बच्चों को लगाया, गया में रेलवे सुरक्षा बल ने दो नाबालिगों को शराब के साथ पकड़ा

    शराब के धंधे में माफियाओं ने अब बच्चों को लगाया, गया में रेलवे सुरक्षा बल ने दो नाबालिगों को शराब के साथ पकड़ा

    देवब्रत मंडल

    शराब माफिया अब अपने धंधे में नाबालिग बच्चों को शामिल कर लिया है। ये किसी तरह अपने माल को गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए इसका इस्तेमाल करने लगे हैं। लेकिन पुलिस की सतर्कता से गया जंक्शन पर शराब की कई बोतलों के साथ आरपीएफ ने दबोच लिया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) गया ने ऑपरेशन सतर्क के तहत दो नाबालिगों को 30.750 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा है। दोनों नाबालिग नवादा जिले के रहने वाले हैं और उन्हें गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 बी के पास से गिरफ्तार किया गया।

    आरपीएफ के उप निरीक्षक मुकेश कुमार, आरक्षी सुनील कुमार, आरक्षी अमित कुमार, आरक्षी राजू, उप निरीक्षक अजय कुमार तिग्गा, प्रधान आरक्षी विवेकानंद शर्मा, आरक्षी देवेन्द्र प्रसाद, आरक्षी शशि शेखर, आरक्षी अमित कुमार, आरक्षी राकेश कुमार सिंह और अपराध आसूचना शाखा गया के प्रधान आरक्षी सर्वजीत राय की टीम ने यह कार्रवाई की।

    आरपीएफ के अनुसार, दोनों नाबालिगों के पास से बरामद शराब की अनुमानित कीमत ₹ 49,200 है। दोनों के खिलाफ जीआरपी थाना गया में मामला दर्ज किया गया है।

    आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि दोनों नाबालिगों को उनके अपराध से अवगत कराते हुए निरूद्ध ज्ञापन तैयार करते हुए निरूद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई वरिय मंडल सुरक्षा आयुक्त डीडीयू के दिशा निर्देशन में की गई है।

  • मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान गया जिले को दी 744 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात

    मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान गया जिले को दी 744 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात

    देवब्रत मंडल

    लोगों को संबोधित करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

    पटना, 20 मार्च 2026 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में गया जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

    मुख्यमंत्री ने बिहार पोषक अनाज एवं मूल्य श्रृंखला उत्कृष्टता केंद्र, मायापुर, टनकुप्पा स्थित कृषि क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्प्रिंकलर पद्धति, ड्रिप सिंचाई, मिलेट्स की खेती का निरीक्षण किया। इन पद्धतियों के द्वारा खेतों में उपजाए जा रहे अनाजों के बारे में जानकारी ली। इन पद्धतियों के माध्यम से खेती में कम पानी का उपयोग होता है और फसल का अच्छा उत्पादन होता है। मुख्यमंत्री ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र में प्रगति के लिए कई कदम उठाए गए हैं। किसानों को इसका लाभ मिल रहा है। सभी फसलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं।

    इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने बिहार पोषक अनाज एवं मूल्य श्रृंखला उत्कृष्टता केंद्र, मायापुर, टनकुप्पा स्थित परिसर से ही रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर गया जिले के लिए 367 करोड़ रुपये की लागत से 553 योजनाओं का उद्घाटन एवं 377 करोड़ रुपये की लागत से 140 योजनाओं का शिलान्यास किया।

    मुख्यमंत्री की बातों को सुनती गया की जनता

    मुख्यमंत्री ने जिले में चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। इस क्रम में बांके बाजार प्रखंड अंतर्गत बड़की नदी एवं मझियावां नदी पर दो पुल निर्माण कार्य, गया जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंड सह अंचल कार्यालय सह आवासीय भवन का निर्माण, बारा बांध चेकडैम सिंचाई योजना का निर्माण, लावाबार बीयर पईन योजना का प्रारंभ, इमामगंज बाजार से पकरी (झारखंड बॉर्डर) भाया कोठी, सलैया पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य, मुफस्सिल मोड़ पर फ्लाईओवर परियोजना का निर्माण, प्रखंड गया सदर के ग्राम दुर्वे में 507 आवासन क्षमतावाले अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य आदि कार्यों के संबंध में में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया की सभी कार्यों को तेजी से पूर्ण करें।

    मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों को देखा। इस दौरान जीविका दीदियों के उत्पादों एवं कार्यों को देखा और उसकी सराहना की। वहां उपस्थित जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि आपने महिलाओं की तरक्की के लिए काफी काम किया है। हम सभी जीविका दीदियां आपकी कृपा से जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोग ऐसे ही काम करते रहिए और आगे बढ़िए। मुख्यमंत्री ने 13,334 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 609 करोड़ 07 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया।

    मुख्यमंत्री ने हस्तकरघा बुनकरों द्वारा किए जा रहे सूत कटाई कार्य को देखा। मुख्यमंत्री ने मत्स्य विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण विकास, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया और विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभुकों से संवाद किया और उन्हें सांकेतिक चेक प्रदान किया।

    मुख्यमंत्री ने बिहार पोषक अनाज एवं मूल्य श्रृंखला उत्कृष्टता केंद्र, मायापुर, टनकुप्पा के प्रशासनिक सह प्रशिक्षण भवन का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को दी जा रही ट्रेनिंग, उनके आवासन एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे किसानों का उत्साहवर्धन किया।

    निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मगध प्रमंडल की आयुक्त सफीना ए.एन, मगध प्रमंडल के पुलिस महानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह, गया जिला के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, गया जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • गया सहित बिहार में नियमित अमीनों का काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण विरोध, 23 मार्च को जिला मुख्यालय पर महाधरना

    गया सहित बिहार में नियमित अमीनों का काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण विरोध, 23 मार्च को जिला मुख्यालय पर महाधरना

    देवब्रत मंडल

    काला बिल्ला लगाकर विरोध जताते हुए अमीन

    अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर गया जिला सहित बिहार के सभी जिलों में नियमित अमीनों द्वारा 20 मार्च को काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्य को प्रभावित किए बिना अमीनों ने सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया। गया में उस दिन विरोध हुआ। जिस दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया में समृद्धि यात्रा के क्रम में आए हुए थे म

    प्रदर्शन के दौरान नियमित अमीन ब्रजमोहन कुमार, अक्षय कुमार, आनंद कुमार, विपिन कुमार एवं शालिनी कुमारी ने संयुक्त रूप से बताया कि पूर्व में अमीन संवर्ग नियमावली 2025 के तहत ग्रेड-1 अमीन एवं प्रधान अमीन के पद पर पदोन्नति की व्यवस्था किए जाने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

    अमीनों ने अपनी प्रमुख मांगों में कार्यों के अनुरूप वेतनमान लेवल -6, समयबद्ध पदोन्नति, गृह जिला अथवा नजदीकी जिले में पदस्थापन तथा अन्य लंबित सेवा-संबंधी मांगों को शामिल किया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आगे और व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

    हालांकि, फिलहाल सभी जिलों में विरोध पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। अमीन संघ के पदाधिकारियों ने 23 मार्च को पटना सहित सभी जिला मुख्यालयों पर महाधरना देने का ऐलान किया है।

  • कभी कभी कुछ बातें ऐसी हो जाती है कि खबर बनते बनते नहीं बन पाती है, शिकायत दर्ज नहीं कराने के पीछे होते हैं कई कारण

    कभी कभी कुछ बातें ऐसी हो जाती है कि खबर बनते बनते नहीं बन पाती है, शिकायत दर्ज नहीं कराने के पीछे होते हैं कई कारण

    देवब्रत मंडल

    जिस समाज में हम सभी रहते हैं उस समाज कई घटनाएं होती है। घटनाओं की चर्चा आम हो जाती है लेकिन खबर का हिस्सा नहीं बन पाती है। इस समाज में कभी अपनी इज्जत बचाने की बात सामने आ जाती है तो कभी आपकी लोकप्रियता पर कुप्रभाव को बचाने की बात आ जाती है, तो कभी कभी तो जगहंसाई के कारण भी घटना से पीड़ित व्यक्ति बात को आगे बढ़ाना नहीं चाहते हैं। कई बार ऐसा भी हुआ है कि गलती अपनी होती है और बाजार में बात फैल जाती है।सामने वाले पर दोषारोपण कर उन्हें चर्चा में ला दिया जाता है।

    गया जी शहर में शुक्रवार को कुछ इसी तरह की बातें सामने आई। एक ग्राहक किसी मॉल से खाद्य पदार्थों की खरीदारी एक महीने पहले करते हैं। जब उसका उपयोग करते हैं तो उसमें कीड़े दिखाई पड़ते हैं। एक पैकेट खुल जाता है, जिसमें कीड़े पाए जाते हैं। फिर दूसरे पैकेट को खोल कर ये देखना चाहते हैं कि कहीं इसमें भी तो कीड़े नहीं लगे हैं। पाया जाता है कि दूसरे पैकेट में कीड़े रेंग रहे हैं।

    जिसका वीडियो बनता है जो वायरल हो जाता है। मामला खाद्य संरक्षा से होते हुए स्वास्थ्य तक जाती है। संबंधित अधिकारी को इसकी सूचना दी जाती है। अधिकारी उस प्रतिष्ठान तक पहुंच जाते हैं और फिर वे आवश्यक कार्यवाही करते हैं। अधिकारी द्वारा तैयार दस्तावेज पीड़ित व्यक्ति को पास भविष्य में किसी तरह की कार्रवाई को लेकर सुरक्षित रखने के लिए भेज दिया जाता है। अब पीड़ित व्यक्ति उस रिपोर्ट को भी वायरल कर देते हैं।

    अब बात आ जाती है खबरनवीस तक। खबरनवीस पीड़ित व्यक्ति से संपर्क कर उनका पक्ष रखने के लिए बातें करते हैं तो सामने वाले का कहना है कि जहां तक बात हो गई है उसे वहीं तक रहने दें। जो वायरल हुए हैं उसे डिलीट कर दीजिए क्योंकि हमने कीड़े लगे खाद्य पदार्थ को वापस कर उसके बदले में सेहत बनाने से सम्बंधित वस्तु उसी मॉल से ले आए हैं और हमें कहीं इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराना है। कारण पूछे जाने पर कहते हैं कि हमारे पास केस लड़ने के लिए वक्त नहीं है।

    और यह मामला केवल चर्चा में रह जाती है, शिकायत दर्ज नहीं कराए जाने की वजह से रिपोर्ट नहीं बन पाती है। अब चौथे स्तंभ की यहां जरूरत नहीं रह जाती है। इसलिए सारी बातें ऑफ द रिकॉर्ड रह जाती है।