Blog

  • बहुचर्चित सोना लूटकांड: आरोपी परवेज आलम को रिमांड पर लेने के लिए आदेश पारित, रेल डीएसपी दो दिनों से कर रहे हैं गया जी में कैम्प

    बहुचर्चित सोना लूटकांड: आरोपी परवेज आलम को रिमांड पर लेने के लिए आदेश पारित, रेल डीएसपी दो दिनों से कर रहे हैं गया जी में कैम्प

    देवब्रत मंडल

    इसी आरओ प्लांट में हुई थी सोने की कटाई

    गया रेल थाना के बहुचर्चित सोना लूट मामले में आरोपी परवेज आलम से पुलिस अब पूछताछ करेगी। इसके लिए रेल पुलिस ने रेलवे मजिस्ट्रेट के न्यायालय में रिमांड पर लेने के लिए अपील की थी। मंगलवार को जानकारी प्राप्त हुई है कि रेल पुलिस को परवेज आलम से पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने का आदेश पारित कर दिया गया है। इस संबंध में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेल न्यायालय) के लोक अभियोजक विजय कुमार ने बताया कि परवेज आलम से पूछताछ के लिए रेल पुलिस को रिमांड पर लेने का न्यायालय से आदेश पारित कर दिया गया है। बताया गया कि रेल पुलिस ने पांच दिनों के लिए रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय से अनुरोध किया था लेकिन केवल दो दिनों के लिए ही रिमांड पर रखने का आदेश पारित किया गया है। पिछले दो दिनों से पटना रेल मुख्यालय के डीएसपी भास्कर रंजन के नेतृत्व एक टीम इसी प्रयास में यहां मौजूद हैं। संभावना है कि बुधवार को पुलिस परवेज को रिमांड पर लेगी।

    परवेज आलम इसी साल फरवरी में किया था आत्मसमर्पण

    बताते चलें कि गिरफ्तारी के भय से परवेज आलम ने इसी साल फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में (सोमवार) को अपर रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी सुशांत सागर के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। अब रेल पुलिस परवेज आलम से पूछताछ करेगी। इस पूछताछ में कई अहम जानकारी जुटाने का रेल पुलिस प्रयास करेगी।

    चारो सिपाही व थाना का पूर्व वाहन चालक अबतक फरार

    इस चर्चित सोना लूटकांड में अभी भी रेल थाना के चार सिपाही करण कुमार, अभिषेक चतुर्वेदी, रंजय कुमार व आनंद मोहन व गया थाना का पूर्व चालक सीताराम उर्फ अमन शर्मा फरार चल रहा है। सभी आरोपी सिपाही कुछ दिन पहले अग्रिम जमानत याचिका दायर कर न्यायालय से जमानत की अपील कर चुके हैं लेकिन जमानत नहीं मिली है। इन सभी के खिलाफ 12 जनवरी 2026 को गिरफ्तारी वारंट निर्गत हुआ था।

    हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में 21 नवंबर को हुई थी लूट

    बता दें कि 21 नवंबर 2025 को कानपुर के स्वर्ण व्यवसायी मनोज सोनी का कर्मी धनंजय शाश्वत हावड़ा-बीकानेर जोधपुर एक्सप्रेस से सोना लेकर चल रहा था। ट्रेन के गया जंक्शन के आने के दौरान वह लूट के शिकार हुआ था। जिसका भी पुलिस न्यायालय में इकबालिया बयान दर्ज करा चुकी है। घटना गया रेल थाना क्षेत्र में मानपुर जंक्शन के आसपास हुई थी।

    चार सिपाही और दो सिविलियन पर लगे हैं आरोप

    आरोप है कि धनंजय से सोना छीनने वाले गया रेल थाना के चार सिपाही व दो सिविलियन थे। ये सभी कोडरमा(क्षेत्राधिकार से बाहर) जाकर ट्रेन में सवार हुए थे और गया जंक्शन आने के पहले धनंजय के साथ मारपीट कर करीब एक किलोग्राम सोना लूट लिया गया था। उस वक्त सोने की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए आंकी गई थी।

    कांड में एसआईटी ने कई डिजिटल साक्ष्य जुटाए हैं

    घटना की जानकारी रेल पुलिस के वरीय अधिकारियों तक पहुंचने पर 29 नवंबर को गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के बयान पर चार अज्ञात पुलिसकर्मी व छिनतई का आरोप लगाने वाले धनंजय शाश्वत को संदिग्ध बताते हुए बीएनएस की धारा 309(4) के तहत कांड संख्या 334/25 दर्ज की गई थी। इस कांड में अनुसंधानकर्ता एवं तत्कालीन रेल थानाध्यक्ष को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। तत्कालीन रेल थानाध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें बाद में न्यायालय से जमानत मिल गई थी। एसआईटी ने इस कांड के पर्यवेक्षण में कई डिजिटल जुटाते हुए न्यायालय के समक्ष साक्ष्य के तौर पर पेश किया है।

  • 06 अप्रैल से कोर्ट मॉर्निंग चलेगा, जारी हुआ आदेश

    06 अप्रैल से कोर्ट मॉर्निंग चलेगा, जारी हुआ आदेश

    देवब्रत मंडल

    जारी आदेश

    माननीय न्यायालय के पत्र संख्या- 26505-26541/A.D. (Misc.) अनुभाग, दिनांक 26.04.2023, तथा गया बार एसोसिएशन, गया जी के पत्र संदर्भ संख्या 125/G.B.A./2026, दिनांक 23.03.2026 के अनुपालन में, जिसमें सुबह की अदालत की बैठक 1 अप्रैल 2026 के पहले सोमवार, यानी 06 अप्रैल, 2026 से शुरू करने का सुझाव दिया गया है। उपर्युक्त अभ्यावेदन को ध्यान में रखते हुए, इस गर्मी के दौरान गया न्याय-क्षेत्र (Gaya Judgeship) की अदालतों जिसमें शेरघाटी और टेकारी स्थित अनुमंडलीय अदालतें भी शामिल हैं की सुबह की बैठक 06.04.2026 से 27.06.2026 (जून, 2026 का अंतिम शनिवार) तक चलेगी। अदालत नीचे दिए गए

    समय-सारिणी के अनुसार कार्य करेगी:

    अदालत का समय 07:30 A.M. से 10:00 A.M. विश्राम (Recess) 10:00 A.M. से 10:30 A.M. अदालत का समय पुनः शुरू 10:30 A.M. से 01:00 P.M.

  • ब्रेकिंग न्यूज़: गया जी के एक दालमोट फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम, राहत व बचाव कार्य जारी

    ब्रेकिंग न्यूज़: गया जी के एक दालमोट फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम, राहत व बचाव कार्य जारी

    देवब्रत मंडल

    गया जी शहर के एक दालमोट फैक्ट्री में मंगलवार की शाम आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत ही मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने का काम चल रहा है। नुकसान के बारे में सही आंकलन नहीं किया जा सका है।


    फायर स्टेशन के एक पदाधिकारी ने बताया कि शाम 5 बजे सूचना मिली कि गुरुद्वारा रोड से डोमटोली मोहल्ले में जाने वाली सड़क के किनारे एक मिक्सचर फैक्ट्री में आग लग गई है। जिसकी सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए दो वाहनों से टीम घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आग बुझाने में टीम लगी है। इसलिए नुकसान कितने की हुई है ये बाद में पता चल सकता है।
    बताया गया कि जिस व्यक्ति के मकान में आग लगी है। वो कपिलमुनी की है। इस घर में जिनका अपना दालमोट बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। आग लगने की सही वजह का भी पता नहीं चल सका है म वैसे स्थानीय लोग भी इस घटना के बाद आग बुझाने में जुट गए थे।

  • रामनवमी पर्व के अवसर पर गया जी शहर का जानें क्या है ट्रैफिक प्लान, देखें रूट चार्ट

    रामनवमी पर्व के अवसर पर गया जी शहर का जानें क्या है ट्रैफिक प्लान, देखें रूट चार्ट

    देवब्रत मंडल

    गयाजी में इस वर्ष रामनवमी पर्व दिनांक- 26.03.2026 से दिनांक-27.03.2026 तक मनाया जाएगा। इस पर्व के अवसर पर शोभा यात्रा / जुलुस वाले स्थानों पर श्रद्धालुओं/महिलाओं एवं बच्चों की काफी भीड़ होने की संभावना रहती है। अतएव यातायात नियंत्रण/संधारण हेतु उक्त अवधि में वाहन परिचालन/मार्ग से संबंधित यातायात प्लान तैयार की गई है, जो निम्न प्रकार है:-

    1. वाहनों के लिए नो इण्ट्री (प्रवेश वर्जित) गया शहरः- (दिनांक-26.03.26 एवं दिनांक-27.03.26 के अपराहन 01:00 बजे से जुलुस / शोमा यात्रा समाप्ति तक)
      (1) शहर में सभी प्रकार के बड़ी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

    (ii) कंडी से रामशिला मोड़ होते हुए किरानी घाट स्थित पेट्रौल पम्प तक सभी ऑटो/टोटो/टेम्पु एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

    (iii) किरानी घाट से रामशिला मोड़ की ओर सभी ऑटो/टोटो/टेम्पु एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

    (iv) चाकन्द की ओर से गया शहर की ओर जाने वाली सभी ऑटो/टोटो/टेम्पु एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः कन्डी नवादा से रामशिला की ओर पूर्णतः वर्जित रहेगा।

    (v) आजाद पार्क, नई गोदाम, पीपरपॉती रोड़ से बाये, रंग बहादुर मोड, तेल बिगहा मोड़ के बाये मुरारपुर रोड, खैरात अहमद रोड, फतेहबहादुर रोड, नसिंग स्थान रोड, टेकारी मोड रोड, स्वराजपुरी रोड, ढोलकिया गली रोड, पुरानी गोदाम रोड, कोतवाली थाना रोड, जी०बी० रोड, छत्ता मस्जिद रोड, पीरमंसूर रोड, कोयरीबारी रोड, नादरागंज रोड, चॉदचौरा रोड एवं विष्णुपद मंदिर रोड में सभी ऑटो/टोटो/टेम्पु एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

    1. वाहनों का वैकल्पिक मार्गः-

    (i) चाकन्द की ओर से गया शहर की ओर जाने वाली सभी ऑटो/टोटो/टेम्पु एवं चार पहिय वाहन N.H-22 बाईपास से होकर अग्रेली ओवरब्रीज के नीचे से (गया-प्रेतशिला) रोड होकर रेलवे गुमटी 64बी० होते हुए= छोटकी नवादा= वागेश्वरी गुमटी= गया रेलवे स्टेशन एवं अपने गन्तव्य को जाएंगे। (आपातकालीन सेवा को छोड़कर)।

    (ii) पटना की ओर से बोधगया, डोभी, शेरघाटी की ओर जाने वाली सभी चार पहिया वाहन चाकन्द से ही N.H-22 पकड़कर अपने गन्तव्य को जाएंगे।
    अथवा
    (iii) कन्डी नवादा से बुनियादगंज/ मानपुर पुल= कुकरा मोड़= मेहता पेट्रौल पम्प= भुसण्डा मोड़= घुघड़ीटॉड़ बाईपास होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे। (आपातकालीन सेवा को छोड़कर)।

    (iv) गया शहर से चाकन्द की ओर-किरानी घाट= मुफसिल मोड़ = मानपुर बाईपास पुल= कण्डी नवादा होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे।

    नोटः-उक्त ट्रैफिक प्लान रामनवमी पर्व 2026 के अवसर पर दिनांक-26.03.26 एवं दिनांक-27.03.26 के अपराहन 01:00 बजे से जुलुस / शोभा यात्रा समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

  • बहुचर्चित सोना लूटकांड में नया मोड़: आरोपी परवेज आलम को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी रेल पुलिस

    बहुचर्चित सोना लूटकांड में नया मोड़: आरोपी परवेज आलम को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी रेल पुलिस

    देवब्रत मंडल

    गया रेल थाना के बहुचर्चित सोना लूटकांड मामले में न्यायिक हिरासत में रहे मोहित अग्रवाल को गया व्यवहार न्यायालय से 19 मार्च को जमानत मिल गई थी लेकिन न्यायालय में जमानत पत्र नहीं जमा किया था। एक जानकारी के मुताबिक सोमवार को न्यायालय में जमानत पत्र जमा किया गया, जिसके बाद इसे न्यायिक हिरासत से बाहर आ आने की उम्मीद है। मोहित अग्रवाल गया बुलियन एसोसिएशन का कोषाध्यक्ष है।

    बेल बांड का कानूनी महत्व


    बता दें कि जमानत पत्र (Bail Bond) एक कानूनी दस्तावेज़ है, जो किसी आरोपी को जेल से अस्थायी रूप से रिहा करने के लिए अदालत में पेश किया जाता है। यह एक वचन होता है कि आरोपी भविष्य की सुनवाइयों में हाजिर होगा। इसके लिए जमानतदार को संपत्ति या नकद राशि जमा करनी पड़ती है, जो नियम तोड़ने पर जब्त हो सकती है।

    मोहित ने पूछताछ में पुलिस को ये बात बताई है

    मोहित अग्रवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई पिछले दिनों 21 फरवरी को भी हुई थी। बताते चलें कि छापामारी के दौरान इसी साल जनवरी महीने में मोहित को गिरफ्तार किया गया था। जमानत याचिका पर हुई सुनवाई के दौरान लोक अभियोजक सिंधु भूषण ओझा ने जमानत का विरोध किया था।  सुनवाई प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में हुई थी। इसके घर के कमरा में रखे एक आलमीरा से 41.75 ग्राम सोना बरामद किया गया था। शेष सोना 98 ग्राम के संबंध में उसने पुलिस को बताया था कि सोने से आभूषण तैयार कर ग्राहकों को विक्रय कर दिया था। जिसकी कीमत ₹11,28,000/- (ग्यारह लाख अठाईस हजार रू) का भुगतान प्राप्त किया था। इसी उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मोहित अग्रवाल को इस कांड में अप्राथमिकी अभियुक्त पाते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

    न्यायालय से रिमांड पर देने की अपील


    इधर, कई दिनों से रेल पुलिस सोना लूटकांड मामले में एक अन्य आरोपी परवेज आलम से पूछताछ के लिए रेल पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। बता दें कि आरोपी परवेज आलम गिरफ्तारी के डर से न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। रेल पुलिस के एक वरीय अधिकारी ने बताया कि परवेज आलम और मोहित अग्रवाल दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के लिए न्यायालय से रिमांड पर देने की अपील की गई थी लेकिन इसी बीच मोहित अग्रवाल को न्यायालय से जमानत मिल गई। इसके बाद रेल पुलिस परवेज आलम को रिमांड पर लेने के लिए अपील की है।

    आरोपी सभी चार सिपाही उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया

    इस कांड में आरोपी बनाए गए गया रेल थाना के सिपाही रहे सभी चारों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। बता दें कि आरोपी बनाए गए सभी चारो सिपाहियों की भी अग्रिम जमानत याचिका कुछ समय पहले ही खारिज की जा चुकी है। सूत्र बताते हैं कि ये सभी चारों सिपाही इसके बाद हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई है।

    मामला गया रेल थाना 334/25 से जुड़ा, एक किग्रा सोने की हुई थी लूट

    बता दें कि यह मामला गया रेल थाना कांड संख्या 334/25 से जुड़ा हुआ है। जिसमें एक यात्री धनञ्जय शास्वत से करीब एक किलोग्राम सोना लूट लिए जाने से संबंधित है। घटना 21 नंवबर 2025 को हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस में गया जंक्शन से पहले गया रेल थाना क्षेत्र में हुई थी। इसी मामले में सबसे पहले तत्कालीन रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया था। जिनकी गिरफ्तारी 31 दिसंबर 2025 को हुई थी। जिन्हें 24 जनवरी 2026 को गया व्यवहार न्यायालय से जमानत मिल गई थी।

  • 114 मोमबत्तियां जलाकर व केक काटकर मनाया गया बिहार 114 वां स्थापना दिवस

    114 मोमबत्तियां जलाकर व केक काटकर मनाया गया बिहार 114 वां स्थापना दिवस

    देवब्रत मंडल

    गया समाहरणालय परिसर

    गया में बिहार के 114वें स्थापना दिवस के अवसर पर संध्या समाहरणालय परिसर में 114 मोमबत्तियां जलाकर समारोह मनाया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने केक काटकर बिहार स्थापना दिवस मनाया। स्वतंत्रता सेनानी राजेंद्र दूबे, सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र, धर्मेंद्र, विनोद, अनिल पटेल और रामप्रसाद पटवा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।यह दिन बिहार के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को मनाने के लिए मनाया जाता है। बिहार 22 मार्च 1912 को बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग हुआ था। इस अवसर पर गया सहित पूरे राज्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, और अन्य गतिविधियां शामिल हैं।

  • देहरादून एक्सप्रेस से हो रही थी शराब की तस्करी, आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने लावारिश हालत में किया बरामद

    देहरादून एक्सप्रेस से हो रही थी शराब की तस्करी, आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने लावारिश हालत में किया बरामद

    देवब्रत मंडल

    बरामद शराब के साथ कार्रवाई में शामिल टीम टीम

    गया जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) और जीआरपी (गया रेलवे पुलिस) की संयुक्त टीम ने देहरादून एक्सप्रेस से 48.430 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई 22 मार्च 2026 को सुबह 04:45 बजे प्लेटफार्म संख्या 01 पर की गई।

    बरामद शराब के विवरण:

    • 11 अदद Royal Stage Superior Whisky (500 ml)
    • 02 अदद Blenders Pride Ultra Premium Whisky (750 ml)
    • 18 अदद Royal Stage Superior Whisky (750 ml)
    • 02 अदद Officers Choice Blue Select Grain Whisky (750 ml)
    • 6 अदद ICONIQ WHite Special International Grain Whisky HIPPY (180 ml)
    • 10 अदद Blenders Pride Ultra Premium Whisky (750 ml)
    • 12 अदद Royal Stage Superior Whisky (750 ml)
    • 07 अदद Royal Stage Barrel Select Whisky (750 ml)
    • 20 अदद Officers Choice Elite Whisky Superior & Smooth (180 ml)

    कानूनी कार्रवाई:

    • जीआरपी थाना गया में मु०आ०स० 78/26 दिनांक 22.03.26 अंतर्गत धारा 30 (a) बिहार मध्य निषेध उत्पाद अधिनियम पंजीकृत किया गया।
    • जप्त अंग्रेजी शराब का कीमत ₹ 53,360/ रुपया है।

    आरपीएफ और जीआरपी की टीम:

    • उनि/अजय तिग्गा
    • प्रधान आरक्षी विवेकानंद शर्मा
    • आरक्षी राकेश कुमार सिंह
    • आरक्षी शशि शेखर
    • आरक्षी अमित कुमार
    • आरक्षी देवेंद्र प्रसाद
    • उनि/ मुकेश कुमार
    • आरक्षी अमित कुमार
    • आरक्षी सुनील कुमार
    • आरक्षी राजू कुमार
    • आरक्षी नवीन कुमार पाण्डेय
    • हवलदार संख्या 61 विद्यालाल चौधरी
  • कथित टिकट दलाल जिस स्कूटी से चलता है, वो वाहन इसके एक महिला फ्रेंड का है, महिला दोस्त ने कहा-मैंने ही उसे चलाने को दी हूं

    कथित टिकट दलाल जिस स्कूटी से चलता है, वो वाहन इसके एक महिला फ्रेंड का है, महिला दोस्त ने कहा-मैंने ही उसे चलाने को दी हूं

    देवब्रत मंडल

    गिरफ्तार अमर और जब्त स्कूटी के साथ आरपीएफ

    गया जंक्शन के रिज़र्वेशन टिकट काउंटर के पास से गिरफ्तार कथित टिकट दलाल अमर कुमार के पास से एक मोबाईल और स्कूटी भी जब्त की गई है। जब्त स्कूटी के रजिस्ट्रेशन नंबर की पड़ताल जब magadhlive ने की तो पता चला स्कूटी एक महिला के नाम पर खरीदारी की गई है। जिनसे हमारी टीम ने बात की। बातचीत में महिला ने बताया कि अमर जिस स्कूटी से चलता है वो वो हमारी है।

    स्कूटी मालकिन ने बताया अमर हमारा फ्रेंड है

    जब पूछा गया कि अमर आपका ब्लड रिलेशन में है तो उन्होंने बताया कि नहीं। वो मेरा फ्रेंड है। आगे चलकर जब उनसे पूछा गया कि आप कब से उन्हें अपनी स्कूटी चलाने के लिए दी हैं तो उन्होंने बताया कि इधर दो चार दिन पहले ही चलाने के लिए दी हूं। हमारी टीम ने उनसे जानना चाहा कि अमर तो गया जी शहर के जनता कॉलोनी, बैरागी तो रह रहे हैं और वे मूल निवासी गुरारू के हैं तो महिला ने बताया कि मैं भी उसी मोहल्ले में रहती हूं। उन्होंने बताया कि गया जी मेयर के घर के आसपास ही हम भी किराए पर रहते हैं।

    पटना की रहने वाली स्कूटी मालकिन हैं टीचर

    आगे उन से जब जानकारी प्राप्त करना चाहा कि आप क्या करती हैं तो उन्होंने बताया कि हम टीचर का जॉब करते हैं और पटना की रहने वाली हूं। आज छुट्टी का दिन है तो अभी पटना आ गई हूं। आगे वो जानना चाहीं कि क्या कुछ हुआ है क्या? तब उन्हें जानकारी दी गई कि आपकी स्कूटी के साथ अमर गया जंक्शन पर पकड़ा गया है। इसके बाद वो आगे और कोई सवाल नहीं कीं।

    स्कूटी मालकिन भी जनता कॉलोनी, बैरागी में रहती हैं

    बता दें 19 मार्च को अमर की गिरफ्तारी कथित टिकट दलाल के आरोप में हुई है। जो कि आरपीएफ को पूछताछ में बताया है कि वह मूलरूप से गया जिले के गुरारू का रहनेवाला है। फिलहाल गया जी शहर के जनता कॉलोनी, बैरागी मोहल्ले में पम्मी कुमारी पति राजेश कुमार के घर में किरायेदार के रूप में रह रहा है। जिस किराए के मकान में अमर रहता है वह बिक्री पर है।

    अमर की गिरफ्तारी के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म

    अब सवाल यहां यह उठ रहा है कि अमर और स्कूटी मालकिन के बीच दोस्ती का रिश्ता है और दोनों एक ही मोहल्ले में रह रहे हैं। स्कूटी मालकिन अपने को शिक्षिका बता रही हैं। इधर अमर की गिरफ्तारी की सूचना के बाद मोहल्ले में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। एक ने अपना पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि अमर के पिता कपड़े बेचने का काम करते हैं जो पकड़े जाने पर बताया है वो अपने पिताजी का टिकट लेने के लिए गया जंक्शन के रिज़र्वेशन काउंटर पर आया था और उसके पास किसी दूसरे का टिकट जब्त किया गया था।

    जब्त मोबाइल के सीडीआर अहम हिस्सा

    इस कांड की जांच में आगे चलकर कई और खुलासे होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। अब तो बरामद मोबाइल का सीडीआर तय करेगा कि अमर के साथ किसकी-किसकी और कब-कब और कितनी देर बात हुई थी। बहरहाल अमर के तार किस ट्रेवल एजेंट्स से जुड़े हैं जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

  • गया जंक्शन पर टिकट दलाल गिरोह का भंडाफोड़, रंगे हाथ काउंटर पर से एक गिरफ्तार

    गया जंक्शन पर टिकट दलाल गिरोह का भंडाफोड़, रंगे हाथ काउंटर पर से एक गिरफ्तार

    देवब्रत मंडल

    गिरफ्तार आरोपी और साथ में बल के अधिकारी व जवान

    गया जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) की टीम ने एक कथित टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान अमर कुमार (24 वर्ष) के रूप में की गई है, जो गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के कैलाशपुर टोला, बहाबलपुर स्टेशन रोड का निवासी है। जो वर्तमान में बैरागी जनता कॉलोनी में राजेश कुमार के मकान में किराए रह रहा था। जिस मकान में आरोपी रह रहा है, वह मकान बिक्री पर चढ़ा हुआ है। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि बिक्री पर है और इसका एग्रीमेंट जिस व्यक्ति ने ले रखा है, वो एक टूर एवं ट्रेवल एजेंसी का काम करते हैं। जिसका कार्यालय स्टेशन के आसपास ही है। इस गिरोह के कई और सदस्य हैं जो गया जिले के आसपास विभिन्न क्षेत्रों में रहते हैं और गया जंक्शन के अलावा आसपास के स्टेशनों के रिज़र्वेशन टिकट काउंटर से टिकट लेकर उंची कीमत पर बेचने का काम करता है।

    गिरफ्तारी के मुख्य बिंदु:

    • अमर कुमार को 19 मार्च 2026 को गया जंक्शन रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर हल्ला गुल्ला करने के दौरान उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद और उनकी टीम ने पकड़ा।
    • उसके पास से एक बक्सर से पूणे का तत्काल टिकट बरामद किया गया, जो गया जंक्शन से कटाया गया था।
    • उसके मोबाइल फोन से कुल 11 अदद काउंटर टिकट की प्रति और 14 अदद व्यक्तिगत यूजर से बनाये गये इंटिकट की प्रति प्राप्त हुई।
    • उसने बताया कि वह गया जंक्शन, रफींगंज, गुरारू स्टेशन से काउंटर टिकट कटवाता है और टिकट मूल्य से 1000 रुपये अधिक लेकर यात्री को देता है।

    बरामद सामान:

    • कुल 26 अदद टिकट (03 अदद फ्यूचर काउंटर टिकट मूल्य 8600 रुपये एवं 23 अदद पास्ट टिकट मूल्य 24965 रुपये)
    • मोबाइल फोन
    • बाइक

    कानूनी कार्रवाई:

    • कांड संख्या 1038/2026 दिनांक 19.03.2026 अन्तर्गत धारा 143, 145, 146 रेल अधिनियम पंजीकृत किया गया।
    • मामले की जांच उप निरीक्षक मोनिका कुमारी रेसुब पोस्ट गया द्वारा की जा रही है।
  • आईएमए के चुनाव में डॉ. वी.वी. सिंह अध्यक्ष व डॉ. विमलेंदु विमल सचिव निर्वाचित, सभी निर्विरोध निर्वाचित

    आईएमए के चुनाव में डॉ. वी.वी. सिंह अध्यक्ष व डॉ. विमलेंदु विमल सचिव निर्वाचित, सभी निर्विरोध निर्वाचित

    देवब्रत मंडल

    डॉ विश्व विजय सिंह

    शनिवार को भारतीय चिकित्सा संघ, गया के सत्र 2026-27 के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न होने के उपरांत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डा० अशोक कुमार सिंह एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी डा० राकेश कुमार चन्देल के द्वारा निर्विरोध चुने गए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि डा० विश्व विजय सिंह अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष डा० यु० एस० अरुण, डा० प्रांशु कुमार तथा सचिव डा०, विमलेंदु विमल चुने गए हैं।

    डॉ विमलेंदु विमल

    जबकि कोषाध्यक्ष डा० ऋषिकेश कुमार, संयुक्त सचिव डा० नीरज कुमार, डा० राहुल सहाय, सहायक सचिव डा० अबू नोमान, डा० दीप शिखा एवं सदस्य कार्यकारिणी डा० अनुग्रह नारायण सिंह, डा० डी० के० सहाय, डा० विनोद कुमार सिंह एवं डा० जय प्रकाश सिंह पद पर निर्वाचित हुये। इस की सूचना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डा० अशोक कुमार सिंह द्वारा दी गयी है।