Blog

  • ऐसी क्या बात हो गई कि एक साल भी नहीं हुए थे और आरपीएफ पोस्ट प्रभारी का निकल गया ट्रांसफर आर्डर ? महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म

    ऐसी क्या बात हो गई कि एक साल भी नहीं हुए थे और आरपीएफ पोस्ट प्रभारी का निकल गया ट्रांसफर आर्डर ? महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म

    देवब्रत मंडल

    प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, पूर्व मध्य रेल

    रेलवे बोर्ड के एक आदेश के आलोक में पूर्व मध्य रेल के व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में से एक जंक्शन पर कार्यरत  आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक का तबादला कर दिया गया है। जिनके तबादले की चर्चा आरपीएफ महकमे में हो रही है। चर्चा यह हो रही है कि साहेब के यहां कार्यभार संभाले हुए एक वर्ष भी नहीं हुए थे कि उनका ट्रांसफर आर्डर आ गया। इस तरह के premature एकल आदेश भी चर्चाओं को कई हवा दे रहा है।

    रेलवे बोर्ड के आदेश के आलोक में हुआ ट्रांसफर

    तबादले का आदेश पूर्व मध्य रेल के आईजी(प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार के हस्ताक्षर से 17 मार्च को निर्गत हुआ है। मुख्यालय से पत्र जारी किया गया एक पत्र Magadhlive को हाथ लगा है। जिसके मुताबिक रेलवे बोर्ड(सुरक्षा) द्वारा 16 मार्च को ही जारी किया गया था। जिसके आलोक में प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री कुमार ने जारी किया है।

    असामयिक तबादला, तीन महीने 21 दिन ही रहे यहां

    इस पत्र में premature(समय से पूर्व कहें या असामयिक) तबादले का जिक्र किया गया है। बताते चलें कि जिस साहेब का ट्रांसफर आर्डर निकला है वे पिछले साल 25 नंवबर 2025 को ही आरपीएफ पोस्ट में प्रभारी निरीक्षक का पद संभाला था। इस हिसाब से देखा जाए तो तीन महीने 21 दिन ही यहां रहे। इतनी जल्दी ट्रांसफर के पीछे कई कारण बताए जाते हैं लेकिन एक चर्चा जोरों पर है कि इनके ट्रांसफर के पीछे एक लॉबी उसी वक्त से काम कर रही थी जब इनका ट्रांसफर आर्डर इसके पहले जारी किया गया था।

    पटना जंक्शन से चितरंजन आरपीएसएफ में किया गया ट्रांसफर

    पूर्व मध्य रेल के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार द्वारा जारी पत्र बल आदेश संख्या 19/2026 दिनांक 17.03.2026 प्रशासनिक आधार बताते हुए चितरंजन/08 बटालियन/आरपीएसएफ, चितरंजन के लिए पूर्व मध्य रेल के दानापुर रेल मंडल के पटना जंक्शन से तबादले का आदेश जारी किया है।

    महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म, अगली बारी किसकी

    इधर रेलवे सुरक्षा बल में आरपीएफ इंस्पेक्टर शंकर अजय पटेल के स्थानांतरण की चर्चा हो रही है। इस ताजे ट्रांसफर आदेश के बाद महकमे में इस बात की चर्चा है कि रेलवे बोर्ड द्वारा इस तरह के आदेश के बाद अब किसकी बारी है। वैसे चर्चा है कि साहेब तो काम अच्छे से कर रहे थे तो आखिर क्या और कौन सी ऐसी बात हो गई थी कि श्री पटेल को इतनी जल्द ट्रांसफर कर दिया गया।

  • ऐसी क्या बात हो गई कि एक साल भी नहीं हुए थे और आरपीएफ पोस्ट प्रभारी का निकल गया ट्रांसफर आर्डर ? महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म

    ऐसी क्या बात हो गई कि एक साल भी नहीं हुए थे और आरपीएफ पोस्ट प्रभारी का निकल गया ट्रांसफर आर्डर ? महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म

    देवब्रत मंडल

    प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, पूर्व मध्य रेल

    रेलवे बोर्ड के एक आदेश के आलोक में पूर्व मध्य रेल के व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में से एक जंक्शन पर कार्यरत  आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक का तबादला कर दिया गया है। जिनके तबादले की चर्चा आरपीएफ महकमे में हो रही है। चर्चा यह हो रही है कि साहेब के यहां कार्यभार संभाले हुए एक वर्ष भी नहीं हुए थे कि उनका ट्रांसफर आर्डर आ गया। इस तरह के premature एकल आदेश भी चर्चाओं को कई हवा दे रहा है।

    रेलवे बोर्ड के आदेश के आलोक में हुआ ट्रांसफर

    तबादले का आदेश पूर्व मध्य रेल के आईजी(प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार के हस्ताक्षर से 17 मार्च को निर्गत हुआ है। मुख्यालय से पत्र जारी किया गया एक पत्र Magadhlive को हाथ लगा है। जिसके मुताबिक रेलवे बोर्ड(सुरक्षा) द्वारा 16 मार्च को ही जारी किया गया था। जिसके आलोक में प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री कुमार ने जारी किया है।

    असामयिक तबादला, तीन महीने 21 दिन ही रहे यहां

    इस पत्र में premature(समय से पूर्व कहें या असामयिक) तबादले का जिक्र किया गया है। बताते चलें कि जिस साहेब का ट्रांसफर आर्डर निकला है वे पिछले साल 25 नंवबर 2025 को ही आरपीएफ पोस्ट में प्रभारी निरीक्षक का पद संभाला था। इस हिसाब से देखा जाए तो तीन महीने 21 दिन ही यहां रहे। इतनी जल्दी ट्रांसफर के पीछे कई कारण बताए जाते हैं लेकिन एक चर्चा जोरों पर है कि इनके ट्रांसफर के पीछे एक लॉबी उसी वक्त से काम कर रही थी जब इनका ट्रांसफर आर्डर इसके पहले जारी किया गया था।

    पटना जंक्शन से चितरंजन आरपीएसएफ में किया गया ट्रांसफर

    पूर्व मध्य रेल के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार द्वारा जारी पत्र बल आदेश संख्या 19/2026 दिनांक 17.03.2026 प्रशासनिक आधार बताते हुए चितरंजन/08 बटालियन/आरपीएसएफ, चितरंजन के लिए पूर्व मध्य रेल के दानापुर रेल मंडल के पटना जंक्शन से तबादले का आदेश जारी किया है।

    महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म, अगली बारी किसकी

    इधर रेलवे सुरक्षा बल में आरपीएफ इंस्पेक्टर शंकर अजय पटेल के स्थानांतरण की चर्चा हो रही है। इस ताजे ट्रांसफर आदेश के बाद महकमे में इस बात की चर्चा है कि रेलवे बोर्ड द्वारा इस तरह के आदेश के बाद अब किसकी बारी है। वैसे चर्चा है कि साहेब तो काम अच्छे से कर रहे थे तो आखिर क्या और कौन सी ऐसी बात हो गई थी कि श्री पटेल को इतनी जल्द ट्रांसफर कर दिया गया।

  • बहुचर्चित सोना लूटकांड: न्यायिक हिरासत में रहे स्वर्ण व्यवसायी मोहित अग्रवाल को मिली जमानत, परवेज की जमानत याचिका पर 26 को होगी सुनवाई

    बहुचर्चित सोना लूटकांड: न्यायिक हिरासत में रहे स्वर्ण व्यवसायी मोहित अग्रवाल को मिली जमानत, परवेज की जमानत याचिका पर 26 को होगी सुनवाई

    देवब्रत मंडल

    File photo(गिरफ्तार मोहित)

    गया रेल थाना का बहुचर्चित सोना लूटकांड मामले में न्यायिक हिरासत में रहे मोहित अग्रवाल को गया व्यवहार न्यायालय से 19 मार्च को जमानत मिल गई है। जिसकी जमानत याचिका पर सुनवाई पिछले दिनों 21 फरवरी को भी हुई थी। जिसे छापामारी के दौरान इसी साल जनवरी महीने में गिरफ्तार किया गया था। जमानत याचिका पर हुई सुनवाई के दौरान लोक अभियोजक सिंधु भूषण ओझा ने जमानत का विरोध किया। श्री ओझा ने बताया कि उन्होंने इस केस की डायरी की मांग की थी। उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष की दलीललें सुनने के बाद मोहित अग्रवाल को जमानत दे दी गई है। सुनवाई प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में हुई है।

    मोहित अग्रवाल ने पुलिस को दिए बयान में ये बात बताई थी

    मोहित अग्रवाल ने पूछताछ में रेल पटना मुख्यालय के डीएसपी भास्कर रंजन को बताया था उसकी गोल्ड हाउस नाम से गया जी के सराफा बाजार में दुकान है। जहां से इसकी गिरफ्तारी के बाद पटना रेल मुख्यालय के डीएसपी भास्कर रंजन ने मीडिया को बताया था कि मोहित को उसके घर से गिरफ्तार किया गया था। जिसके घर के कमरा में रखे आलमीरा से 41.75 ग्राम सोना बरामद किया गया था। शेष सोना 98 ग्राम के संबंध में उसने बताया था कि सोने से आभूषण तैयार कर ग्राहकों को विक्रय कर दिया था। मोहित ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया था 98 ग्राम सोना उसने आभूषण बनाकर विक्रय करने की बात पुलिस अधिकारी श्री रंजन को पूछताछ में बताया था। जिसकी कीमत ₹11,28,000/- (ग्यारह लाख अठाईस हजार रू) का भुगतान प्राप्त किया था। इसी उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मोहित अग्रवाल को इस कांड में अप्राथमिकी अभियुक्त पाते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की बात डीएसपी श्री रंजन ने बताई थी।

    तत्कालीन रेल थानाध्यक्ष को इसी साल मिली है जमानत

    इस मामले में बताते चलें कि इसके पहले तत्कालीन रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की गिरफ्तारी 31 दिसंबर 2025 को हुई थी। जिन्हें 24 जनवरी 2026 को गया व्यवहार न्यायालय से जमानत मिल गई थी। इस कांड में आरोपी बनाए गए गया रेल थाना के सिपाही रहे सभी चारों आरोपियों की भी अग्रिम जमानत याचिका कुछ समय खारिज पहले ही कर दी गई थी।

    आरोपी परवेज की जमानत याचिका पर इस दिन होगी सुनवाई

    गया रेल थाना के इस बहुचर्चित सोना लूट मामले में आरोपी परवेज आलम गिरफ्तारी के भय से इसी साल फरवरी महीने में रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी सुशांत सागर के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। जो कि फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। परवेज की जमानत याचिका पर सुनवाई की तिथि 26 मार्च निर्धारित की गई है।

    अब आगे क्या होता है

    इस मामले में देखें तो पहले गया रेल थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को जमानत मिली जो जेल से बाहर आ गए हैं। दूसरा अप्राथमिकी अभियुक्त मोहित अग्रवाल की 19 मार्च को जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। जिन्हें जमानत मिल गई है। अब 26 मार्च को इंतजार रहेगा कि परवेज को जमानत मिल जाती है या फिर जमानत याचिका पर अगली सुनवाई की तिथि मुक़र्रर की जाती है।

    क्या और कब का है मामला

    बता दें यह मामला गया रेल थाना कांड संख्या 334/25 से जुड़ा हुआ है। घटना की तारीख 21 नवंबर 2025 है। जिसमें करीब एक किलोग्राम सोना लूट की बात है। घटना गया रेल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक यात्री धनञ्जय शाश्वत के साथ हुई थी। जो हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस से सफर कर रहा था।

    कल पढ़ें इससे जुड़ी एक और महत्वपूर्ण खबर…

  • विधानसभा अध्यक्ष ने गया जंक्शन के डेवेलपमेंट वर्क की समीक्षा की, मेगा ब्लॉक की समय सीमा के अंदर हो जाएंगे कार्य पूरे

    विधानसभा अध्यक्ष ने गया जंक्शन के डेवेलपमेंट वर्क की समीक्षा की, मेगा ब्लॉक की समय सीमा के अंदर हो जाएंगे कार्य पूरे

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन पर निरीक्षण करते विधासभा अध्यक्ष व अन्य

    बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार बुधवार को गया जंक्शन के विकासात्मक एवं उन्नयन कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने गया जंक्शन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। कार्य कर रही संबंधित ऐजेंसी केपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर एवं सहायक मंडल अभियंता(निर्माण) हरगोविंद राय के अलावा गया जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक के साथ समीक्षा बैठक भी की।
    गया जंक्शन पर 45 दिनों के मेगा ब्लॉक लेकर प्लेटफॉर्म दो एवं तीन का उन्नयन कार्य चल रहा है। जिसकी कार्य प्रगति का उन्होंने निरीक्षण किया। वहीं गया जंक्शन को अमृत भारत योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेशन बनाने का कार्य प्रगति पर है। इसकी भी विधानसभा अध्यक्ष ने सभी संबंधित रेल पदाधिकारी एवं अभियंताओं के एक महत्वपूर्ण बैठक करते हुए इसकी भी समीक्षा की। पहले तो गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 02/03 पर चल रहे उन्नयन कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में मौजूद रहे केसीपीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार सिन्हा से जानना चाहा कि 21 मार्च तक लिए गए मेगा ब्लॉक की अवधि में कार्य पूरा हो रहा है या नहीं, ये जानना चाहा। श्री सिन्हा ने विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि 21 मार्च तक कार्य पूरे करा लिए जाएंगे। इस पर स्टेशन अधीक्षक बिनोद कुमार ने कहा कि यदि 21 मार्च तक कार्य पूरा करवा दिया जाता है तो वरीय अधिकारियों के निर्देश पर 22 मार्च से ट्रेनों का नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा। बता दें कि पटना की कई ट्रेनें गया जंक्शन से नहीं खुलकर चाकन्द स्टेशन तक आ रही है और वहीं से पटना के लिए खुल रही है। जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है। वहीं अन्य ट्रेनें भी नियमित रूप से चलेगी।
    समीक्षा बैठक के दौरान सहायक मंडल अभियंता(निर्माण) एवं प्रोजेक्ट मैनेजर श्री सिन्हा से जानना चाहा कि कब तक गया जंक्शन के पुनर्विकास के कार्य को पूरे करा लिए जाने की उम्मीद है तो इस कार्य में आने वाली बाधा ‘ब्लॉक’ नियमित रूप से मिल जाए तो इसी साल के अंत तक काफी कार्य पूरे करा लिए जा सकते हैं। बैठक के दौरान कॉन्कोर्स एरिया में आ रही समस्याओं से भी विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार अबतक के कार्य पर संतोष जताते हुए कार्य में और तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके अलावा स्टेशन से सीधा जुड़ने वाली सड़कों के चौड़ीकरण की आवश्यकता से विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया गया। जिसपर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गया जी शहर में फिलहाल तीन फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है म और भी कुछ फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण की योजना पाइपलाइन में है। जिसे जल्द ही स्वीकृति प्रदान किए जाने की उम्मीद है।
    बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता सह भाजपा नेता विक्की शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

  • मगध विकास भारती का किया गया पुनर्गठन, निवर्तमान मंत्री चल रहे हैं अस्वस्थ

    मगध विकास भारती का किया गया पुनर्गठन, निवर्तमान मंत्री चल रहे हैं अस्वस्थ

    देवब्रत मंडल

    अस्वस्थ निवर्तमान मंत्री(बीच में कुर्सी पर) एवं पुनर्गठित समिति के पदधारक

    गया जिले के बाराचट्टी में मगध विकास भारती शोभ के संयोजन कार्यालय में बुधवार को कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अनिल कुमार ने की। बैठक में संस्था के मंत्री शिवनंदन प्रसाद यादव के अस्वस्थ होने के कारण पद का पुनर्गठन किया गया।

    पुनर्गठन के बाद समिति का प्रारूप

    • सहायक मंत्री सुरेंद्र कुमार को मंत्री बनाया गया।
    • सदस्य प्रतिमा कुमारी को सहायक मंत्री बनाया गया।
    • श्री शिवनंदन प्रसाद यादव को सदस्य बनाया गया।

    बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नए पद धारकों को हार्दिक अभिनंदन और शुभकामनाएं दी। बैठक में अध्यक्ष अनिल कुमार, सदस्य शिवनंदन प्रसाद यादव, सुनीता देवी, कोषाध्यक्ष और सदस्यों में अहसन मजहरी, डॉ. विनोद कुमार मंडल, बाल गोविंद प्रसाद, विनय कुमार, महेश प्रसाद, रंजीत प्रसाद आदि उपस्थित थे।

  • गया जंक्शन पर एक अखबार के ब्यूरो चीफ हुए जेबकतरे का शिकार, सीढ़ियों से उतरते वक्त उड़ा लिया पर्स

    गया जंक्शन पर एक अखबार के ब्यूरो चीफ हुए जेबकतरे का शिकार, सीढ़ियों से उतरते वक्त उड़ा लिया पर्स

    देवब्रत मंडल

    ब्यूरो चीफ आकाश प्रियदर्शी

    गया जंक्शन पर मंगलवार को एक अखबार के ब्यूरो चीफ अपराधियों के शिकार हो गए। जिन्हें पटना आवश्यक कार्य से जाना था, इसलिए वे गया-पटना मेमू पैसेंजर ट्रेन में सवार हो गए और अपने साथ हुई इस घटना को magadhlive के इस ब्यूरो चीफ के साथ साझा करते हुए उचित सलाह मांगी।
    घटना गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर सीढ़ियों से उतरते समय हुई। एक दैनिक समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ आकाश प्रियदर्शी ने बताया कि वे पटना आवश्यक कार्य से जा रहे थे। वे गया जंक्शन से सुबह 9 बजे खुलने वाली ट्रेन 63246 गया-पटना मेमू को पकड़ने के लिए फुट ओवर ब्रिज से होते हुए प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर जा रहे थे। जब सीढ़ियों पर से उतर रहे थे तो भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात अपराधकर्मी ने उनके जिंस पैंट के पिछले पॉकेट से उनका पर्स उड़ा लिया। जिसकी जानकारी उन्हें कुछ देर बाद हुई। श्री प्रियदर्शी ने बताया कि जब उन्होंने जेब में हाथ डाला तो उनका पर्स गायब था। उन्होंने बताया कि पर्स में नकद रुपए, पहचान पत्र एवं अन्य कुछ जरूरी कागजात थे। तब तक ट्रेन भी खुल चुकी थी।
    उन्होंने magadhlive को पूरी घटना के बारे में बताते हुए उचित सलाह/सुझाव चाहा। उन्हें बताया गया कि आप पटना जंक्शन पर राजकीय रेल थाना में भी अपनी लिखित शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
    गया जंक्शन पर आए दिन जेबकतरों द्वारा इस तरह के वारदातों को अंजाम देते हैं लेकिन आरपीएफ और जीआरपी का दावा है कि यात्रियों की सुरक्षा में वे हर जगह तैनात हैं। पिछले कुछ दिनों में इस प्रकार की कई घटनाएं सामने आई है। श्री प्रियदर्शी ने रेल एसपी एवं सीनियर कमांडेंट से गया जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार की मांग करते हुए अपराधियों को चिन्हित कर अग्रेतर कार्रवाई की मांग की है।

  • सुबह-सुबह छोटकी नवादा में हुआ बड़ा हादसा, ट्रैक्टर ने एक व्यक्ति को कुचला, ट्रैक्टर लेकर चालक फरार

    सुबह-सुबह छोटकी नवादा में हुआ बड़ा हादसा, ट्रैक्टर ने एक व्यक्ति को कुचला, ट्रैक्टर लेकर चालक फरार

    देवब्रत मंडल

    गया जी शहर में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर जाने के साइकिल से अपने घर से निकल कर जा रहे रहे जयप्रकाश नामक एक व्यक्ति को तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ने कुचल दिया। बुरी तरह से गंभीर हालत में घायल जयप्रकाश नामक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है लेकिन आसपास रहे लोगों का कहना है कि इनके बचने की उम्मीद कम है।
    बताया गया कि हर दिन की तरह सुबह में जयप्रकाश जी पूजा अर्चना करने के लिए साईकिल से निकले थे। पूजा करने के लिए छोटकी नवादा मोहल्ले के ब्रह्म स्थान सोनार पट्टी गली स्थित अपने घर से जा रहे थे तो रामशिला- प्रेतशिला रोड स्थित दुर्गा मंदिर(ब्रह्म स्थान) के पास तेज गति से चल रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद डाला। जिससे काफी रक्तस्राव होने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि जयप्रकाश जी खून से लथपथ हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों ने मदद करते हुए अस्पताल पहुंचाया। लोगों का कहना है कि उनके बचने की उम्मीद कम है।
    स्थानीय लोगों ने बताया कि जयप्रकाश जी गया कॉटन एंड जूट मिल में काम करते हुए रिटायर हो गए थे। इनका एक पुत्र मुकेश कुमार गया सिविल कोर्ट में नौकरी करते हैं। लोगों ने बताया कि रिटायर होने के बाद जयप्रकाश छोटकी नवादा मोहल्ले के सोई पर स्थित एक मकान में किराए पर खिचड़ी परोस की दुकान भी कभी चलाते थे। पुत्र की नौकरी लगने के बाद दुकान बंद कर अपने घर पर ही रहते थे। भगवान में उनकी आस्था काफी है तो रोज वे बागेश्वरी मंदिर एवं अन्य मंदिरों में पूजा करने के लिए निकलते थे। घटनास्थल पर फूल भी बिखरे पड़े हैं। घटना की सूचना मिलने पर छोटकी नवादा टीओपी की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से इस सड़क पर फर्राटे के साथ ट्रैक्टर दौड़ने लगते हैं। जिससे हमेशा दुर्घटना होती रहती है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गई है।

  • सुबह-सुबह छोटकी नवादा में हुआ बड़ा हादसा, ट्रैक्टर ने एक व्यक्ति को कुचला, ट्रैक्टर लेकर चालक फरार

    सुबह-सुबह छोटकी नवादा में हुआ बड़ा हादसा, ट्रैक्टर ने एक व्यक्ति को कुचला, ट्रैक्टर लेकर चालक फरार

    देवब्रत मंडल

    गया जी शहर में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर से पूजा कर साइकिल से अपने घर की ओर लौट रहे जयप्रकाश नामक एक व्यक्ति को तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ने कुचल दिया। पूरी तरह से गंभीर हालत में घायल जयप्रकाश नामक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है लेकिन आसपास रहे लोगों का कहना है कि इनके बचने की उम्मीद कम है।
    बताया गया कि हर दिन की तरह सुबह में जयप्रकाश जी पूजा अर्चना करने के लिए साईकिल से निकले थे। जब पूजा कर छोटकी नवादा मोहल्ले के सोनार पट्टी गली स्थित अपने घर को लौट रहे थे तो रामशिला- प्रेतशिला रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास तेज गति से चल रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद डाला। जिससे काफी रक्तस्राव होने लगा।
    घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि जयप्रकाश जी खून से लथपथ हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों ने मदद करते हुए अस्पताल पहुंचाया। लोगों का कहना है कि उनके बचने की उम्मीद कम है।
    स्थानीय लोगों ने बताया कि जयप्रकाश जी गया कॉटन एंड जूट मिल में काम करते हुए रिटायर हो गए थे म इनका एक पुत्र गया सिविल कोर्ट में नौकरी करते हैं। लोगों ने बताया कि रिटायर होने के बाद जयप्रकाश छोटकी नवादा मोहल्ले के सोई पर स्थित एक मकान में किराए पर खिचड़ी परोस की दुकान भी चलाते थे।
    पुत्र की नौकरी लगने के बाद दुकान बंद कर अपने घर पर ही रहते थे। भगवान में उनकी आस्था काफी है तो रोज वे बागेश्वरी मंदिर एवं अन्य मंदिरों में पूजा करने के लिए निकलते थे। घटनास्थल पर फूल भी बिखरे पड़े हैं। घटना की सूचना मिलने पर छोटकी नवादा टीओपी की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
    स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से इस सड़क पर फर्राटे के साथ ट्रैक्टर दौड़ने लगते हैं। जिससे हमेशा दुर्घटना होती रहती है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गई है।

  • 42वां माँ मथुरासिनी महोत्सव संपन्न, भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    42वां माँ मथुरासिनी महोत्सव संपन्न, भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    देवब्रत मंडल

    गया जी। माहुरी वैश्य मंडल के तत्वाधान में आयोजित 42वां माँ मथुरासिनी महोत्सव का तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
    महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को माहुरी वैश्य मंडल भवन, गुरुद्वारा रोड, गया में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होकर रात 11:00 बजे तक निरंतर चलता रहा। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित हुए और माँ मथुरासिनी का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में समाज के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में माहुरी वैश्य मंडल, माहुरी वैश्य मंडल नवयुवक समिति एवं माहुरी वैश्य मंडल महिला समिति के सभी कार्यकारिणी सदस्यों तथा समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया। महोत्सव के सफल संचालन में महोत्सव संयोजक संतोष कुमार बरहपुरिया, महोत्सव कोषाध्यक्ष प्रदीप वैश्यकार, माहुरी वैश्य मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार पवनचौध तथा माहुरी वैश्य मंडल के सचिव अमित कुमार पिंटू सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    कार्यक्रम के समापन अवसर पर माहुरी वैश्य मंडल के सचिव अमित कुमार पिंटू द्वारा मंडल के सभी कार्यकारिणी सदस्यों एवं समाज के लोगों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग और सहभागिता से ही यह महोत्सव भव्य और सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा तथा माँ मथुरासिनी के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा।

  • रफीगंज सहित तीन स्टेशनों पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम का हुआ शुभारंभ, जल्द ही कवच सिस्टम भी, दुर्घटना की संभावना क्षीण

    रफीगंज सहित तीन स्टेशनों पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम का हुआ शुभारंभ, जल्द ही कवच सिस्टम भी, दुर्घटना की संभावना क्षीण

    देवब्रत मंडल

    रफीगंज। पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना के मार्गदर्शन और सीनियर डीएसटीई के नेतृत्व में  रफीगंज स्टेशन,जाखिम एवं बोगोई कुशा स्टेशन पर सफलतापूर्वक स्वचालित ब्लॉक सिगनलिंग प्रणाली का शुभारंभ किया गया। जिसमें 42 सिग्नल रूट एवं 22 ऑटोमेटिक सिग्नल लगाए गए हैं। जिसमें अति आधुनिक चार एमएबीएस भी हैं। वहीं चार एलसी गेटों को इंटरलॉकिंग भी किया गया। ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली के शुभारंभ से सुरक्षा वृद्धि सुविधाओं के साथ सरल और तेज़ संचालन में भी मदद मिलेगी तथा ट्रेन संचालन की क्षमता बढ़ेगी। आगामी कुछ ही दिनों में कवच सिस्टम का भी शुभारंभ हो जाएगा। जिससे रेल दुर्घटनाओं की संख्या क्षीण हो जाएगी। मौके पर उप मुख्य संकेत एवं दूरसंचार अभियंता स्वाति शेखर,आरके सिंह,विक्रमा राम,एडीएसटीई गया अमिताभ कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य विनय सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर संकेत रफीगंज जय प्रसाद, सीनियर सेक्शन इंजीनियर प्लानिंग अशोक कुमार राय,सीनियर सेक्शन इंजीनियर रफीगंज पंकज कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर टेलिकॉम गया ईशान दिक्षित, जीतेन्द्र कुमार ,पप्पू कुमार सहित कई कुशल और अर्द्धकुशल कर्मचारी उपस्थित थे।