भारतीय रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए उदघोषणा प्रणाली लगाए गए हैं। इस सिस्टम का उद्देश्य यात्रियों के ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान की जानकारी दिए जाने से है। साथ ही ट्रेनों के कोच की स्थितियों से यात्रियों को अवगत कराए जाते हैं। समय समय पर ट्रेनों में एसीपी(वैक्यूम) हो जाने की सूचना प्रसारित की जाती है। कई बार किसी रेलकर्मी या सफाई कर्मचारियों को कार्यालय में बुलाए जाने के लिए भी ध्वनि विस्तारक यंत्र(लाउडस्पीकर) का उपयोग करते हुए सुने जाते हैं। कभी कभी तो ट्रेन को स्टार्ट करने के ट्रेन के पायलट और ट्रेन मैनेजर(गार्ड) को डिप्टी एसएस कार्यालय से सूचना दी जाती है कि- “गार्ड एंड ड्राइवर आपकी ट्रेन का सिग्नल(पीली) लोअर है, जल्द ट्रेन को खोलें।” इन सभी प्रकार की उद्घोषणा प्लेटफॉर्म पर लगे साउंड सिस्टम से एकसाथ प्रसारित किए जाते हैं। जो ट्रेन परिचालन विभाग के कार्यों का हिस्सा होता है। यह नियम भी है। जिसका अनुपालन पूछताछ कार्यालय और डिप्टी एसएस कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा किए जाते हैं। लेकिन कभी किसी पदाधिकारी को यह देखने की कोशिश करते हुए पाया है कि कितने डेसिबल में ध्वनि का प्रसारण किया जा रहा है? शायद किए भी जाते होंगे लेकिन तय मानक का निरीक्षण न तो एसआईजी ग्रुप द्वारा किया जाता है और शायद न तो इसकी जरूरत महसूस की जा रही है। जिसके परिणाम हैं कि स्टेशन के आसपास बने सरकारी भवनों में रहने वाले पदाधिकारी से लेकर आसपास के मोहल्ले वालों इन दिनों इस कानफाड़ू उद्घोषणा से परेशान हैं। गया जंक्शन पर कार्यरत खाकी वर्दी वाले पदाधिकारी तो इसके शोर से इतने परेशान हैं कि रात में सो नहीं पाते और दिन में कार्य करने में इस शोर की वजह से असहज महसूस करते हैं। स्टेशन के आसपास कई मोहल्ले हैं। जहां रहने वाले लोगों का कहना है विकल्प नहीं कि घर छोड़कर दूसरी जगह चले जाएं। कानफाड़ू शोर की वजह से बहरेपन की शिकायत आने लगी है। लोग कहते हैं कि ध्वनि प्रदूषण एक गंभीर समस्या है। जिसका प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। लोगों का कहना है कि ध्वनि का सुरक्षित स्तर या मानक तय किया गया है। जिसके अनुसार:-
70-75 dB से कम सुरक्षित स्तर होता है।
85 dB से अधिक सुनने की क्षमता को स्थायी नुकसान पहुंचता है।
85 dB (8 घंटे की शिफ्ट) कार्यस्थलों पर ध्वनि की सीमा 55 dB (दिन)/45 dB (रात) भारतीय आवासीय क्षेत्रों में अनुमेय स्तर है।
गया जी । भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक मानपुर के एक निजी रिसॉर्ट में रविवार की संध्या संपन्न हुई। बैठक में बीएसपीएस के संस्थापक शाहनवाज हसन विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के गयाजी जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार एवं बीएसपीएस जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह को लगातार दी जा रही जान से मारने की धमकी की पूरी जानकारी दी। पत्रकार को मिल रही धमकी को बीएसपीएस संस्थापक शाहनवाज हसन ने गंभीरता से लेते हुए स्वयं आज गयाजी पहुंचे। बीएसपीएस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार भूषण ने अपने सम्बोधन में मानपुर के दैनिक आज के पत्रकार अमित सिंह को अज्ञात नंबर से मिली धमकी को लेकर कहा कि हम सभी पत्रकार वरीय पुलिस अधीक्षक गयाजी से मिलकर धमकी देने वाले की गिरफ्तारी की मांग करेंगे। उन्होंने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों को जान से मारने की धमकी देने वालों को पत्रकारों के विरुद्ध साजिश रचने वाले साजिशकर्ता को या किसी भी तरह की बदतमीजी करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष की बातों का सभा में उपस्थित सभी पत्रकारों ने एक स्वर में समर्थन किया। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के संस्थापक शाहनवाज हसन ने बैठक में उपस्थित स्थानीय पत्रकारों को संबोधित करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की। जिसमें मुख्यतः संगठन का विस्तार करनाए संगठन से जुड़े लोगों को संगठन का पहचान पत्र देना एवं सभी आंचलिक पत्रकारों को स्वास्थ बीमाएवं सुरक्षा मुहैया कराना इत्यादि शामिल हैं। इस अवसर पर मायानाथ न्यूज के संस्थापक तथा स्वाब संस्था के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी डॉ रामानुज महाराज गया न्यूज के संचालक विवेक कुमारए संगठन के महासचिव दिलीप कुमार विकास कुमार रमेश कुमार राजु कुमार रविकांत पटेल संदीप कुमारए चुनूं कुमार चंदन कुमार इत्यादि पत्रकार गण उपस्थित रहे।
बिहार में एक तरफ एनडीए द्वारा नए सिरे से एकबार फिर सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा राज्यसभा के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी कर लिए जाने के बाद बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच गया जी नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 572 करोड़ 18 लाख 68 हजार 305 रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है। मेयर बीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान ने बताया कि यह बजट “न लाभ, न हानि” के सिद्धांत पर आधारित है और इसका उद्देश्य गया की सूरत को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर बदलना है।
गया नगर निगम बजट पर चर्चा करते हुए वार्ड पार्षद धर्मेंद्र कुमार ने वित्तीय अनियमितता का मुद्दा उठाते हुए इस पर जवाब मांगा। जिसको लेकर निगम के लेखा पदाधिकारी गौतम कुमार और पार्षद धर्मेंद्र कुमार के बीच इस विषय पर बहस हुई। बात जेल जाने और भेजने तक की बातें हो गई। इस मुद्दे पर वार्ड पार्षद रणधीर गौतम ने भी वार्ड पार्षद धर्मेंद्र कुमार का साथ देते हुए कहा कि वरीय पार्षद अपना सुझाव रख रहे हैं। उन्होंने लेखा पदाधिकारी की ओर मुखातिब होते हुए कहा-आपको ऐसा नहीं कहना चाहिये था। इसको लेकर करीब आधा घंटा सदन में दोनों के बीच बाद विवाद चलता रहा। बाकी किसी अन्य सदस्यों ने बजट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
इस संबंध में पूछे जाने पर सशक्त स्थायी समिति के पूर्व सदस्य धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि पिछले बजट में विभिन्न मदों में व्यय के लिए प्राक्कलित राशि से अधिक का व्यय कर दिया गया है। जिसका उल्लेख वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में किया गया है। जबकि नियम यह कहता है कि यदि ऐसा किया गया था तो summary budget बोर्ड से पारित करा लेना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया जाना वित्तीय अनियमितता का द्योतक ही कहलाएगा।
वहीं बजट में बुनियादी ढांचे, स्वच्छता, पर्यावरण, यातायात और नागरिक सुविधाओं पर विशेष फोकस किया गया है। शहर के बड़े और छोटे सड़कों व नालों का निर्माण, जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करना, स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट लगाना, ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण और नालों की नियमित सफाई को प्राथमिकता दी गई है।
इसके अलावा, शहर के प्रमुख चौक-चौराहों के गोलंबरों का सौंदर्यीकरण, फाउंटेन और स्क्वायर डेवलपमेंट, ग्रीन एरिया विकसित करना, सर्विलांस सिस्टम लगाना और स्मॉग टॉवर के माध्यम से प्रदूषण नियंत्रण की योजना भी बजट में शामिल है।
रोजगार और सामाजिक योजनाओं के तहत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के तहत कंप्यूटर, सिलाई और ब्यूटी पार्लर जैसे प्रशिक्षण देकर हजारों लोगों को रोजगार से जोड़ने की योजना बनाई गई है।
गया जी में एक सोशल मीडिया वर्कर पर यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता ने 5 मार्च को रामपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है और कोर्ट में बीएनएस की धारा के तहत बयान दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी मानव ने उसे अपने घर बुलाकर जबरन दुष्कर्म किया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने मीडिया (एक अखबार) को बताया कि आवेदन के अनुसार केस दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। सूत्र बताते हैं और आरोपी शहर में ही छिपा हुआ है और पुलिस उसे तलाश रही है।
गया जी शहर के हाते गोदाम मोहल्ले में एक सूने घर को बदमाशों ने निशाना साधते हुए करीब पांच लाख रुपए के सोने चांदी के गहने, डेढ़-पौने दो लाख रुपए नकद चोरी कर आराम से भागने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पीड़िता के घर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बदमाशों की गतिविधियां घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़िता अणिमा केसरी(51) ने बताया कि होली पर अपने पटना स्थित मायके चली गई थीं। शुक्रवार को दोपहर बाद जब हाते गोदाम दुर्गा मंदिर के पास अपने घर पहुंची तो देखा कि मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए हैं। अंदर जाने पर पाई कि घर के कमरे के अलमीरा, बॉक्स वाले प्लंग आदि खुले हुए हैं और सारे सामान बिखरे पड़े हुए हैं।
उन्होंने बताया कि बदमाशों ने उनके घर में रहे करीब पांच लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात चुरा लिया है। करीब डेढ़ लाख रुपए कैश व खुदरा खुदरी पर्स आदि में रखा करीब 20-25 हजार रुपयों के अलावा घर के पूजा घर में रहे पीतल के भगवान की मूर्तियां भी लेते चले गए। अणिमा केशरी पति मदन प्रसाद केशरी ने बताया कि घटना की सूचना थाना को दी गई तो पुलिस घर पर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दो बदमाशों की ताला तोड़ने की गतिविधियां कैद हो गई है। घटना गुरुवार मध्य रात्रि के आसपास की बताई जा रही है। जिसके आधार पर पुलिस पहचान करने और मामले के उद्भेदन में जुट गई है।
गया नगर निगम में चल रहे भ्रष्टाचार की एक बानगी ऐसी है कि इसके बारे में आप जानकार केवल हैरान ही नहीं होंगे, बल्कि इसको लेकर आपका दिमाग भी चकरा जाएगा। नगर निगम के अंदरखाने में कैसे कैसे खेल होते हुए आ रहे हैं, इसका एक उदाहरण कुछ समय पहले ही सभी के सामने आया था। जिसमें एक महिला को निगम की कारगुजारियों ने जिंदा होते हुए भी मृत घोषित कर दिया था। बजाप्ता मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत हो गया था। इस खबर को magadhlive ने प्रमुखता से रखने की कोशिश की तब जाकर महिला को न्याय मिला और इस मामले में कांड भी दर्ज कराया गया था। अब एक और मामला सामने आया है। जिसकी भी कहानी निगम के अंदर हो रहे गड़बड़झाला का एक जीता जागता उदाहरण है।
मामला आवास योजना का, निगरानी तक पहुंची बात
मामला आवास योजना से जुड़ी हुई है। इस योजना से जुड़े निगम के संबधित कर्मचारी, पदाधिकारी ने ऐसी गलती(कथित जालसाजी) करने से पहले एक बार भी नहीं सोचा होगा कि यह भेद कभी भी खुल जायेगा। अब जब मामला निगरानी(विभागीय जांच) में पहुंचा है तो लाभुकों के साथ साथ उन सभी के हाथ पांव फूलने लगे हैं जिन्होंने इस घोटाले में जाने अनजाने साथ दिया था। होली के कारण कार्यालय में छुट्टियां है। जैसे ही होली खत्म हो जाएगा और कार्यालयों में कामकाज शुरू होगा तो संबंधित सभी को निगरानी कोषांग(विभागीय जांच) के पदाधिकारी के समक्ष हाजिर होंगे। इसके लिए संबंधित सभी को नोटिस तामिला करा दिया गया है। इसके लिए 09 मार्च की तिथि मुकर्रर की गई है।
नगर आयुक्त ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा
नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया ने 03 फरवरी 2026 को एक पत्र निगरानी कोषांग के संयोजक सह अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) को लिखा था। आवास सहायक को नोट करते हुए उन्होंने राकेश कुमार राजन नामक एक व्यक्ति द्वारा समर्पित परिवाद पत्र के आलोक में प्रतिवेदन उपलब्ध कराने की बात कही है। परिवाद पत्र के आलोक में निगम के एक कर्मचारी सौरभ कुमार ने प्रतिवेदन समर्पित किया है। प्रतिवेदन में चौकाने वाली बात लिखी गई है।
आइए देखें प्रतिवेदन में क्या बातें कही गई है
कार्यालय पत्रांक 67 दिनांक 16:01 2026 के आलोक में कहना है कि आवास योजनान्तर्गत निभा बनर्जी मोना बनर्जी, मनोज बनर्जी एवं मानवेन्द्र बनर्जी, वार्ड-34 को आवास का लाभ दिया गया है। जिसके खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। जिनमें आरोप लगाया गया है कि ये सभी एक ही परिवार के हैं और I.H.S.D.P. योजना के Guideline के प्रतिकूल है। योजना का लाभ परिवार के मुखिया को दिया जाना था जबकि एक ही परिवार के चार लोगों को लाभ दिया गया है।
मामला सामने आया तो राशि काटकर भुगतान किया गया
इस सबंध में यह स्पष्ट करना है कि I.H.S.D.P योजना के लाभुकों का चयन से लेकर भुगतान करने तक की जिम्मेवारी S.B.E.N.G. Red Pvt. Ltd Company को नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा दिया गया था। उपरोक्त सभी लाभुक में एक निभा बनर्जी के नाम से अलग होल्डिंग है। इनकी मृत्यु हो चुकी है। जब इस बात की जानकारी कार्यालय को हुई कि उपरोक्त सभी लाभुक एवं परिवार के हैं तो राशि वापस करने हेतु कार्यालय के द्वारा नोटिस किया गया। तत्पश्चात योजना में कार्य करने वाली एजेंसी S.B.E.N.G. Red Pvt. Ltd Company के भुगतान हेतु देय राशि काट कर एजेंसी को भुगतान किया गया है।
प्रतिवेदन के माध्यम से खुद को बचाने की कोशिश!
जो प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है, उसके अनुसार निगम विकास एवं विभाग को ही सीधे तौर पर इसके लिए जिम्मेदार ठहराया गया जान पड़ता है और संबंधित कर्मचारी व अधिकारी खुद को इसके लिए जिम्मेदार नहीं मान रहे हैं। सवाल है कि क्या नगर विकास एवं आवास विभाग की दीवारें और संबंधित एजेंसी ही केवल जिम्मेवार हैं इतनी बड़ी गलती के लिए? निगम के आवास सहायक की क्या जिम्मेदारी बनती थी? तत्कालीन सिटी मैनेजर का काम केवल चुपचाप फ़ाइल को देखना और भुगतान के अनुशंसा करना था? अब आवास सहायक भी जांच अधिकारी को जवाब देने के लिए नोटिस भेजा गया है।
मामले में प्रथम अपीलीय अधिकारी के अंतिम विनिश्चय का सार
मामला आज का नहीं है। मामला पुराना है। प्रथम अपीलीय अधिकारी ने 2023 में ही आदेश पारित करते हुए नगर आयुक्त को निर्देशित किया था कि प्रश्नगत मामले में यथाशीघ्र नियमानुसार उचित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। जिसमें दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने एवं रिकवरी के लिए सर्टिफिकेट केस करने की बात कही गई थी।
चर्चा में आ रही है ये बातें भी
बात यह भी सामने आई है कि जिस परती भूमि को दिखा कर आवास योजना का लाभ लिया गया है वह जमीन सरकारी है। उसी जमीन पर खड़े हो कर लाभुकों ने फोटो खिंचवाई जो संचिका में संलग्न बताया जा रहा है। जब योजना स्वीकृत हो गई तो प्राप्त राशि से सरकारी जमीन पर आवास न बनाकर पुस्तैनी पुराने मकान का जीर्णोद्धार करा लिया गया और कुछ कमरों का निर्माण भी करा लिए जाने की बात सामने आ रही। जिसकी पुष्टि magadhlive नहीं करता है।
…और अंत में
अब देखना होगा कि 09 मार्च को होने वाले विभागीय जांच में संबंधित पक्षों के द्वारा अपने अपने बचाव में क्या क्या तर्क और साक्ष्य पेश किया जाता है। जिसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई बढ़ेगी।
गया, 2 मार्च 2026: पूर्व मध्य रेलवे डीडीयू मंडल रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया द्वारा ऑपरेशन सतर्क के तहत एक बड़ी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में गया स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में एक लावारिस पिट्ठू बैग और एक बलू रंग का झोला बरामद किया गया है, जिसमें 5 बोतल रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की, 13 बोतल रॉयल स्टैग बैरल सेलेक्ट व्हिस्की और 18 टेट्रा पैक ऑफिसर चॉइस व्हिस्की शामिल हैं। बरामद शराब की कुल मात्रा 13.490 लीटर है और इसकी कीमत ₹13740 है। इस मामले में जीआरपी थाना गया में अज्ञात के विरुद्ध कांड संख्या 59/26 दिनांक 02.03.26 अंतर्गत धारा 30 (a) बिहार मध निषेध उत्पाद अधिनियम पंजीकृत किया गया है। यह कार्रवाई उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार, आरक्षी देवेंद्र प्रसाद, आरक्षी अनिल प्रसाद, आरक्षी विकाश कुमार, आरक्षी आर के सिंह, आरक्षी शशि शेखर और अन्य अधिकारियों ने की है।
माहुरी वैश्य मंडल गयाजी के तत्वावधान में आयोजित माँ मथुरासिनी प्राण-प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ का पांच दिवसीय भव्य धार्मिक महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हो गया। पूरे आयोजन के दौरान शहर का वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा।
चौथे दिन विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंडल प्रांगण में आयोजित भव्य महाआरती में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस अवसर पर माँ मथुरासिनी को 256 प्रकार के भोग अर्पित किए गए। संध्या में आयोजित रामकथा प्रवचन का वाचन कथावाचक आचार्य दीपक जी पांडे द्वारा किया गया, जिनके प्रेरक प्रवचनों से श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इसके पहले महोत्सव के तीसरे दिन माँ मथुरासिनी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अबीर-गुलाल और जयकारों के बीच निकली इस नगर भ्रमण में समाज की महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। विभिन्न मार्गों से गुजरी इस यात्रा ने शहर में धार्मिक ऊर्जा का संचार किया। संध्या में आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में भी श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पांचदिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन पूजन, श्रृंगार, हवन, पूर्णाहुति एवं कन्या पूजन के साथ कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न इस आयोजन ने समाज की एकता एवं धार्मिक आस्था को और सुदृढ़ किया। अंतिम दिन आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रवचन के समापन अवसर पर फूलों की होली खेली गई, जिससे पूरा मंडल प्रांगण भक्तिरस एवं उल्लास से सराबोर हो उठा। इसी अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह गया के विधायक डॉ प्रेम कुमार का आगमन हुआ। उन्होंने माँ मथुरासिनी की पूजा-अर्चना कर आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर मंडल के सचिव अमित कुमार पिंटू, माहुरी वैश्य मंडल गयाजी ने कहा कि यह ऐतिहासिक आयोजन समाज के सामूहिक सहयोग, समर्पण एवं आस्था का परिणाम है। उन्होंने सभी समाजजनों, श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगी संगठनों का आभार व्यक्त किया। साथ ही माहुरी वैश्य मंडल नवयुवक समिति एवं माहुरी वैश्य मंडल महिला समिति के सक्रिय योगदान की सराहना की। सचिव अमित कुमार पिंटू, माहुरी वैश्य मंडल गयाजी ने जानकारी दी कि मंडल प्रांगण में आगामी 11 मार्च को माँ मथुरासिनी महोत्सव, 13 मार्च को भव्य जागरण तथा 15 मार्च को महा भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
मगध लाइव हर उस समस्याओं पर पैनी निगाह रखती है, जो आमजन के हितों से जुड़ी होती है। ये अलग बात है इस महत्वपूर्ण बातों की ओर जिले के संबंधित लोगों के नजरों से ओझल हो गई है लेकिन एक सजग नागरिक के साथ जिम्मेदार पत्रकार अमित कुमार ने इस विषय को प्रमुखता से सच को सामने लाने की कोशिश की है। जिसका साथ magadhlive ने देंते हुए इस रिपोर्ट को उनकी ही कलम से हू ब हू जनता के समक्ष प्रस्तुत कर रहा है। उम्मीद है कि बहुत शीघ्र ही इस भूल से प्रशासन सबक लेकर इसमें सुधार कराएगा।
गया जिला प्रशासन द्वारा आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों में बदलाव किए जाने के बावजूद शहर में अब भी पुराने नंबरों का प्रचार-प्रसार जारी है। खासकर गया जिला समाहरणालय के सामने ट्रैफिक पुलिस के लिए बनाए गए बैठने के स्थान और सूचना बोर्डों पर पुराने नंबरों के स्टिकर चिपके हुए दिखाई दे रहे हैं। यही स्थिति शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी देखी जा रही है।
गौरतलब है कि गया एक अंतरराष्ट्रीय महत्व का शहर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचते हैं। महाबोधि मंदिर जैसे विश्वप्रसिद्ध स्थल के कारण यहां विदेशी पर्यटकों का भी लगातार आगमन होता रहता है। ऐसे में यदि आपातकालीन या प्रशासनिक संपर्क नंबरों में बदलाव हो चुका है और जमीनी स्तर पर अब भी पुराने नंबरों का ही प्रचार किया जा रहा है, तो यह प्रशासनिक लापरवाही का संकेत माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों के साथ साथ आमजन का कहना है कि कई बार जरूरत पड़ने पर जब वे पुराने नंबरों पर संपर्क करते हैं तो कॉल नहीं लगती या नंबर अमान्य बताया जाता है। इससे न केवल आम नागरिकों को परेशानी होती है, बल्कि बाहर से आने वाले यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
प्रशासन द्वारा नंबर बदले जाने की सूचना भले ही आधिकारिक माध्यमों से जारी कर दी गई हो, लेकिन शहर में लगे बोर्ड, होर्डिंग और स्टिकरों को समय पर अपडेट नहीं किया गया है। सवाल यह उठता है कि जब गया जैसे अंतरराष्ट्रीय पहचान वाले शहर में सूचना तंत्र की यह स्थिति है, तो आमजन तक सही जानकारी कैसे पहुंचेगी?
जनता और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लेते हुए शहर भर में लगे पुराने नंबरों को हटाकर नए नंबरों का स्पष्ट और एकरूप प्रचार सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों और पर्यटकों को सही और त्वरित सहायता मिल सके।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर विषय पर कब तक कार्रवाई करता है और व्यवस्था को दुरुस्त करता है।
गया के गांधी मैदान मंड़प में पटेल निर्माण सेना के बैनर तले कुर्मी कुल के शिरोमणि वीरों के वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की 396 वी जयंती समारोह और बिहार के विकास पुरुष मान्य निये श्री नीतीश कुमार जी के 75 वा जन्मदिन भी है और प्रेम सद्भाव रंगों का त्योहार होली मिलन समारोह भी एक साथ अरुण राऊत जी के अध्यक्षता में बहुत धुम धाम से मनाया गया। इस समारोह में कुर्मी समाज के गणमान्य लोग उपस्थित हुए, जिनमें जिला अध्यक्ष अरुण राऊत पटेल निर्माण सेना गया बिहार, बृज भूषण प्रसाद उर्फ कल्लू भैया, डा बिनोद कुमार मंडल, अशोक कुमार, अबधेश प्रसाद, बिगन प्रसाद, अमर पटेल, उमेश प्रसाद, श्रवण कुमार, गोपाल महाजन, राजीव भास्कर, अभिशेक कुमार, सुनील कुमार, रवि रंजन कुमार, अनुराग कुमार, नरेश राऊत, रविन्द्र प्रसाद, पारस राऊत, राजन पटेल, रिन्टु कुमार, राजेश कुमार उर्फ राजू बाबू, रिन्टु पटेल, अमन कुमार, विवेक कुमार, शिशु गौतम कुमार, सुधीर कुमार सिंह, संजय कुमार राय और बहुत सारे कुर्मी पटेल समाज के लोग उपस्थित हुए। अंत में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर समाज की मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।