Blog

  • बहुचर्चित सोना लूटकांड मामले में एक आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, भेजा गया जेल, अबतक केवल दो गिरफ्तार, बाकी फरार

    बहुचर्चित सोना लूटकांड मामले में एक आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, भेजा गया जेल, अबतक केवल दो गिरफ्तार, बाकी फरार

    न्यूज़ डेस्क

    File photo

    गया रेल थाना के बहुचर्चित सोना लूट मामले में आरोपी परवेज आलम गिरफ्तारी के भय से सोमवार को रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी सुशांत सागर के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। विशेष लोक अभियोजक विजय कुमार ने बताया कि इस मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सोना लूटकांड में अभी भी रेल थाना के चार सिपाही करण कुमार, अभिषेक चतुर्वेदी, रंजय कुमार व आनंद मोहन व गया थाना का पूर्व चालक सीताराम उर्फ अमन शर्मा फरार चल रहा है। सभी आरोपी सिपाही कुछ दिन पहले अग्रिम जमानत याचिका दायर कर न्यायालय से जमानत की अपील कर चुके हैं लेकिन जमानत नहीं मिली है। इन सभी के खिलाफ 12 जनवरी को गिरफ्तारी वारंट निर्गत हुआ था।

    हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में लूट की हुई थी घटना

    बता दें कि 21 नवंबर 2025 को कानपुर के स्वर्ण व्यवसायी मनोज सोनी का कर्मी धनंजय शाश्वत हावड़ा-बीकानेर जोधपुर एक्सप्रेस से सोना लेकर आने के दौरान लूट के शिकार हुआ था। घटना गया रेल थाना क्षेत्र में मानपुर जंक्शन के आसपास हुई थी। धनंजय से सोना छीनने वाले गया रेल थाना के चार सिपाही व दो सिविलियन थे। ये सभी कोडरमा(क्षेत्राधिकार से बाहर) जाकर ट्रेन में सवार हुए थे और गया जंक्शन आने के पहले धनंजय के साथ मारपीट कर करीब डेढ़ करोड़ रुपए का सोना छीन लिया था।

    कांड में एसआईटी ने कई डिजिटल साक्ष्य जुटाए हैं

    घटना की जानकारी रेल पुलिस के वरीय अधिकारियों तक पहुंचने पर 29 नवंबर को गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के बयान पर चार अज्ञात पुलिसकर्मी व छिनतई का आरोप लगाने वाले धनंजय शाश्वत को संदिग्ध बताते हुए बीएनएस की धारा 309(4) के तहत कांड संख्या 334/25 दर्ज की गई थी। इस कांड में अनुसंधान कर्ता  एवं तत्कालीन रेल थानाध्यक्ष को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। एसआईटी ने इस कांड के पर्यवेक्षण में कई डिजिटल जुटाते हुए न्यायालय के समक्ष साक्ष्य के तौर पर पेश किया है।

    पर्यवेक्षण में बीएनएस की धारा किया गया था परिवर्तित

    मामला हाईप्रोफाइल होने पर तत्कालीन रेल पुलिस अधीक्षक पटना ने एसआईटी गठित कर मामले की जांच कराई। इसमें चार सिपाहियों करण कुमार, अभिषेक चतुर्वेदी, रंजय कुमार व आनंद मोहन एवं दो सिविलियन परवेज आलम व रेल थाना का पूर्व चालक सीताराम सहित रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की भी संलिप्तता पाई गई। इसके बाद कांड संख्या 334/25 को पर्यवेक्षण में परिवर्तित धारा 309/308/351/61/281/197/107/3(5) बीएनएस एवं 7/13(2) प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट 1988 संशोधित अधिनियम 2018 के अंतर्गत सत्य पाया गया।

    डीएसपी ने बताया आत्मसमर्पण की मिली है जानकारी

    एसआईटी की जांच रिपोर्ट के बाद त्वरित कार्रवाई कर थानाध्यक्ष व चारों सिपाही को निलंबित कर दिया गया। वहीं थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। जो जमानत पर जेल से बाहर हैं, लेकिन चारों सिपाही व एक सिविलियन फरार चल रहे हैं। इस संबंध में पटना रेल पुलिस मुख्यालय के उपाधीक्षक भास्कर रंजन ने magadhlive को बताया कि परवेज आलम द्वारा आत्मसर्मपण किया गया है, इस बात की जानकारी मिली है। जिसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

    स्वर्ण व्यवसायी मोहित अग्रवाल अभी भी जेल में है

    बता दें कि रेल डीएसपी भास्कर रंजन के नेतृत्व में एसआईटी की टीम गया सराफा मंडी के कारोबारी मोहित अग्रवाल उर्फ गोलू को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जिसकी जमानत याचिका पर अंतिम रूप से कोई निर्णय(फैसला) नहीं हो सका है। अगली सुनवाई की तिथि 28 फरवरी को निर्धारित की गई है। मोहित ने पुलिस को अपने स्वीकारोक्ति बयान में लूट के सोने के क्रय किए जाने और बिक्री कर दिए जाने की बात कही है।

  • पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल बना चैंपियन, धनबाद मंडल को 7 विकेट से हराकर जीता खिताब

    पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल बना चैंपियन, धनबाद मंडल को 7 विकेट से हराकर जीता खिताब

    देवब्रत मंडल

    ट्रॉफी के साथ डीडीयू मंडल के खिलाड़ी व अन्य

    पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल द्वारा आयोजित पूर्व मध्य रेल अंतर-मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का फाइनल मैच रविवार को मंडलीय रेलवे क्रीड़ा संकुल, यूरोपियन कॉलोनी (बाकले ग्राउंड) पर संपन्न हुआ। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। धनबाद मंडल ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाए। धनबाद मंडल के पप्पू सिंह ने 52 गेंदों में 57 रन (3 छक्के, 4 चौके) की उपयोगी पारी खेली। डीडीयू मंडल की गेंदबाजी में मंगल यादव ने 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीडीयू मंडल की टीम ने मात्र 18 ओवर 3 गेंद में 3 विकेट गंवाकर 161 रन बनाए और मैच को 7 विकेट से जीत लिया। डीडीयू मंडल के मृत्युंजय यादव ने 44 गेंदों में 84 रन (6 छक्के, 5 चौके) की विस्फोटक पारी खेली, जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उनके आक्रामक एवं सटीक स्ट्रोक प्ले ने टीम को दबाव मुक्त कर निर्णायक जीत दिलाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मृत्युंजय यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में धनबाद मंडल के मनीष वर्धन ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सीरीज में कुल 205 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे, 04 विकेट भी लिये तथा मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीता। समापन समारोह में मुख्य अतिथि शैलेश वर्मा, अध्यक्ष, पूर्व मध्य रेल क्रीड़ा संघ सह-प्रधान मुख्य अभियंता ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की तथा अन्य पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर मंडल क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष सह मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना, उपाध्यक्ष सह अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार तथा मंडल क्रीड़ा अधिकारी सह वरीय मंडल विद्युत अभियंता सुनील सिंह यादव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मैच के दौरान मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि शैलेश वर्मा ने विजेता डीडीयू मंडल ,उपविजेता धनबाद मंडल के साथ सभी प्रतिभागी टीमों को बधाई दी। कहा कि हार-जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण खेल भावना है। इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन में टीमों की हार- जीत से ज्यादा खेल भावना जीती है। सभी को खेलना चाहिए, खेल भावना वास्तविक जीवन में हार- जीत में विनम्रता और संयम के लिए हमें तैयार रखती है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए डीडीयू मंडल की आयोजन एवं प्रबंधन टीम की सराहना की। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने भी अपने संबोधन में विजेता विजेता सहित सभी प्रतिभागी टीमों को बधाई दी। खेलों को लगातार बढ़ावा देने के क्रम में डीडीयू मंडल द्वारा भविष्य में भी ऐसे टूर्नामेंट आयोजित करते रहने की बात कही। अंत मे मंडल क्रीड़ा अधिकारी सुनील सिंह यादव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। मैच में अंपायर के रूप में आर.पी. गुप्ता एवं हेमंत रॉय तथा स्कोरर के रूप में श्री आर.के. सिंह ने अपनी सेवाएं दीं। कमेंट्री बॉक्स में नियमित कमेंटेटर अफजल हुसैन खान एवं अरविंद चतुर्वेदी के साथ वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी उज्जवल आनंद, वरीय मंडल अभियंता अजय कुमार चौधरी तथा वरीय मंडल सामग्री प्रबंधक एस.पी. सिंह ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु डीडीयू मंडल क्रीड़ा संघ को डेढ़ लाख रुपये, विजेता डीडीयू मंडल की टीम को पचास हजार रुपए तथा धनबाद मंडल को चालीस हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया।

  • गया जंक्शन पर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में दो शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जब्त

    गया जंक्शन पर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में दो शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जब्त

    देवब्रत मंडल

    गया, 22 फरवरी 2026: पूर्व मध्य रेलवे डीडीयू मंडल रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया एवं राजकीय रेल थाना द्वारा ऑपरेशन सतर्क के तहत एक बड़ी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में दो अभियुक्तों को विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया है, जिसकी कीमत 42350₹ है।

    बरामद शराब में 5 अदद विदेशी शराब रेड लेवल व्हिस्की 750 मि.ली., 13 अदद ब्लेंडर प्राइड 750 मि.ली. और 17 अदद रॉयल स्टैग 750 मि.ली. शामिल हैं।

    गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बिक्रम कुमार और मोनू कुमार के रूप में हुई है, जो गया और शेखपुरा जिले के रहने वाले हैं।

    यह कार्रवाई उप निरीक्षक विकास कुमार और उनकी टीम ने प्लेटफार्म सं०6 पर की, जहां उन्होंने दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में पिट्ठू बैग के साथ तेजी से बाहर के तरफ़ जाते हुए देखा और उन्हें रोका। पूछताछ करने पर उनके कब्जे से विदेशी शराब बरामद हुई।

    इस मामले में जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 52/26 दिनांक 22.02.2026 अंतर्गत धारा 30(a) बिहार मध निषेध उत्पाद अधिनियम पंजीकृत किया गया है।

  • बागेश्वरी गुमटी:आरओबी निर्माण के लिए शुभ मुहूर्त में विधानसभा अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन, कई गण्यमान्य सहित क्षेत्र के लोग बने साक्षी

    बागेश्वरी गुमटी:आरओबी निर्माण के लिए शुभ मुहूर्त में विधानसभा अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन, कई गण्यमान्य सहित क्षेत्र के लोग बने साक्षी

    न्यूज डेस्क

    भूमि पूजन में शामिल बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार व अन्य

    गया जी शहर के बागेश्वरी गुमटी(71A समपार फाटक) के पास बनने वाले आरओबी को लेकर शनिवार को शुभ मुहूर्त में भूमि पूजन किया गया। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार इस पूजा में न केवल शामिल हुए बल्कि वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ इस पुल के निर्माण कार्य प्रारंभ करने हेतु नींव भी डाली। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा इस क्षेत्र के लोग कब से बागेश्वरी गुमटी के पास ओवर ब्रिज बनाने की मांग करते आ रहे थे, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने लोगों की मांग पूरी कर दी है। जिससे शहर में जाम की समस्याओं से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा गया जी शहर में बनने वाले इस तीसरे ओवर ब्रिज पर कार्य शुरू हो गया है। आने वाले निकट भविष्य में जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा।
    उन्होंने कहा कि आज बागेश्वरी गुमटी पर आरओबी निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया है। उन्होंने कहा लोग लंबे समय से यहां के लोग चाह रहे थे कि यहां आरओबी बने। हमने कैबिनेट में यह प्रस्ताव रखा था। इसके बाद हमारी एनडीए की सरकार ने यहां आरओबी बनाने का फैसला लिया।

    उन्होंने बताया कि प्रेतशिला पर रोपवे का काम लगभग पूरा होने को है। करीब 500 करोड़ रुपए की लागत से विष्णुपद कॉरिडोर बनने जा रहा है। इसको लेकर आज ही महत्वपूर्ण बैठक होगी। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में कई विद्यालय भवन बनाए गए हैं। वरदा उच्च विद्यालय में छात्र छात्राओं की बढ़ती संख्या को देखते यहां पर कई और कमरे का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार गया जी के कई और धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और विकास की योजना बनाई है, जल्द ही इस पर भी काम शुरू हो जाएगा।
    इस मौके पर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, कार्य प्रमंडल, गया के कार्यपालक अभियंता आलोक शरण, वरीय परियोजना अभियंता,कार्य प्रमंडल, गया आकाश दीप, कनीय अभियंता दिनेश कुमार, प्रवीण कुमार, प्रीति कुमारी के अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं साथ बागेश्वरी, पावरगंज, बैरागी, न्यू कॉलोनी बागेश्वरी, बमबाबा, पहसी, संजय नगर, छोटकी नवादा, लोको कॉलोनी, हब्बीपुर, गोविंदपुर, कंडी, नंदपुरी कॉलोनी, खरखुरा आदि मोहल्ले के लोग उपस्थित रहे।
    इस भूमि पूजन कार्य को सफल बनाने में पुल निर्माणका कार्य कर रही बी. के. कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार वर्मा, रंजन कुमार, सत्येंद्र कुमार, निरंजन कुमार, सर्वेयर आदि की भूमिका सराहनीय रही।
    भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद अगले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इस स्थल से निकले विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार से भूमि अधिग्रहण से प्रभावित हो रहे कई लोगों उनसे मिले और अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए अपील की कि कुछ ऐसा उपाय करें जिससे प्रभावित परिवारों को ज्यादा नुकसान और परेशानियां नहीं झेलना पड़े। विस अध्यक्ष ने लोगों इसमें अपने स्तर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
    बता दें इस पुल के निर्माण में कई लोगों के घर, दुकान और अन्य छोटे छोटे व्यवसाय पूरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे लोगों का कहना है कि इसके बन जाने से उनके समक्ष रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। कई परिवार बेघर हो जाएंगे।

    विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत करते वरीय परियोजना अभियंता
  • बागेश्वरी गुमटी:आरओबी निर्माण के लिए शुभ मुहूर्त में विधानसभा अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन, कई गण्यमान्य सहित क्षेत्र के लोग बने साक्षी

    बागेश्वरी गुमटी:आरओबी निर्माण के लिए शुभ मुहूर्त में विधानसभा अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन, कई गण्यमान्य सहित क्षेत्र के लोग बने साक्षी

    न्यूज डेस्क

    भूमि पूजन में शामिल बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार व अन्य

    गया जी शहर के बागेश्वरी गुमटी(71A समपार फाटक) के पास बनने वाले आरओबी को लेकर शनिवार को शुभ मुहूर्त में भूमि पूजन किया गया। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार इस पूजा में न केवल शामिल हुए बल्कि वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ इस पुल के निर्माण कार्य प्रारंभ करने हेतु नींव भी डाली। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा इस क्षेत्र के लोग कब से बागेश्वरी गुमटी के पास ओवर ब्रिज बनाने की मांग करते आ रहे थे, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने लोगों की मांग पूरी कर दी है। जिससे शहर में जाम की समस्याओं से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा गया जी शहर में बनने वाले इस तीसरे ओवर ब्रिज पर कार्य शुरू हो गया है। आने वाले निकट भविष्य में जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा।
    उन्होंने कहा कि आज बागेश्वरी गुमटी पर आरओबी निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया है। उन्होंने कहा लोग लंबे समय से यहां के लोग चाह रहे थे कि यहां आरओबी बने। हमने कैबिनेट में यह प्रस्ताव रखा था। इसके बाद हमारी एनडीए की सरकार ने यहां आरओबी बनाने का फैसला लिया।
    उन्होंने बताया कि प्रेतशिला पर रोपवे का काम लगभग पूरा होने को है। करीब 500 करोड़ रुपए की लागत से विष्णुपद कॉरिडोर बनने जा रहा है। इसको लेकर आज ही महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में कई विद्यालय भवन बनाए गए हैं। वरदा उच्च विद्यालय में छात्र छात्राओं की बढ़ती संख्या को देखते यहां पर कई और कमरे का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार गया जी के कई और धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और विकास की योजना बनाई है, जल्द ही इस पर भी काम शुरू हो जाएगा।
    इस मौके पर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, कार्य प्रमंडल, गया के कार्यपालक अभियंता आलोक शरण, वरीय परियोजना अभियंता,कार्य प्रमंडल, गया आकाश दीप, कनीय अभियंता दिनेश कुमार, प्रवीण कुमार, प्रीति कुमारी के अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं साथ बागेश्वरी, पावरगंज, बैरागी, न्यू कॉलोनी बागेश्वरी, बमबाबा, पहसी, संजय नगर, छोटकी नवादा, लोको कॉलोनी, हब्बीपुर, गोविंदपुर, कंडी, नंदपुरी कॉलोनी, खरखुरा आदि मोहल्ले के लोग उपस्थित रहे।
    इस भूमि पूजन कार्य को सफल बनाने में पुल निर्माण कार्य कर रही बी. के. कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार वर्मा, रंजन कुमार, सत्येंद्र कुमार, निरंजन कुमार आदि की भूमिका सराहनीय रही।

  • गया रेल थाना का बहुचर्चित सोना लूटकांड में सभी चार सिपाहियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, घटना के तीन महीने हुए पूरे

    गया रेल थाना का बहुचर्चित सोना लूटकांड में सभी चार सिपाहियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, घटना के तीन महीने हुए पूरे

    देवब्रत मंडल

    File photo

    गया रेल थाना का बहुचर्चित सोना लूटकांड के तीन महीने पूरे हो गए हैं। इस कांड में आरोपी बनाए गए गया रेल थाना के सिपाही रहे सभी चारों आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। वहीं इस कांड में अप्राथमिकी अभियुक्त बनाए गए मोहित अग्रवाल उर्फ गोलू जेल में है। जिसकी जमानत याचिका पर सुनवाई एक बार फिर 21 फरवरी को गया व्यवहार न्यायालय में होगी। इस कांड में गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को भी आरोपी बनाया गया है। जो फिलहाल जमानत पर जेल से छूट कर बाहर आ गए हैं।

    लोक अभियोजक ने जमानत याचिका का किया विरोध

    गया व्यवहार न्यायालय के लोक अभियोजक सिंधु भूषण ओझा ने बताया कि गया रेल थाना कांड संख्या कि 334/25 सोना लूटकांड से जुड़ा है। इस कांड में आरोपी बनाए गए गया रेल थाना के चार सिपाहियों ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मदन किशोर कौशिक के न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। श्री ओझा ने बताया कि न्यायाधीश श्री कौशिक के न्यायालय में बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने चारों आरोपी सिपाहियों की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर करते हुए जमानत देने की अपील की। श्री ओझा ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि इस कांड में चारों सिपाही रक्षक ही भक्षक हैं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने याचिका खारिज कर दी।

    पूर्व रेल थानाध्यक्ष को इसी अदालत से मिल चुकी है जमानत

    बता दें इस कांड में गया रेल थाना के तत्कालीन अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को इसी अदालत से इसी वर्ष जनवरी माह में जमानत मिल चुकी है। श्री सिंह को 31 दिसंबर 2025 को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। इसके बाद पटना रेल पुलिस मुख्यालय के डीएसपी भास्कर रंजन ने इस कांड में गया के स्वर्ण व्यवसायी मोहित अग्रवाल उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया था। जिसके घर से लूटे गए सोने के कुछ भाग बरामद हुआ था।

    एसआईटी के समक्ष मोहित ने किया था खुलासा, 21 को होगी सुनवाई

    जिसने एसआईटी टीम के समक्ष पूछताछ में स्वीकार किया था उसने लूट का सोना खरीदा था। जो आज भी केंद्रीय कारा, गया में बंद है। मोहित अग्रवाल की तरफ से अधिवक्ता ने जमानत याचिका दाखिल कर जमानत देने की अपील की है लेकिन अबतक जमानत नहीं मिली है। इस मामले की सुनवाई 21 फरवरी को एक बार फिर होगी। मोहित अग्रवाल उर्फ गोलू का गया जी के सराफा मंडी में गोल्ड हाउस नाम की अपनी दुकान है जो गया बुलियन एसोसिएशन का कोषाध्यक्ष के पद पर भी रहा है। इसे गिरफ्तार करने के लिए पूर्व में भी एसआईटी ने इसकी दुकान पर छापेमारी के लिए गई थी लेकिन यह भागने में सफल रहा। जिसे बाद में लूटे गए सोने के कुछ अंश के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था।

    घटना 21 नवंबर को हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में हुई थी

    यह घटना 21 नवंबर 2025 को हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में धनञ्जय शास्वत नामक एक कूरियर के साथ हुई थी। आरोप है कि गया रेल थाना के चार सिपाही करण कुमार, अभिषेक चतुर्वेदी, रंजय कुमार व आनंद मोहन अपने कार्य क्षेत्र से बाहर कोडरमा स्टेशन गए थे। साथ में दो सिविलियन भी थे। ये सभी कोडरमा स्टेशन पर जोधपुर एक्सप्रेस से सोना लेकर आ रहे धनञ्जय शास्वत के साथ मारपीट कर इसके पास रहे करीब एक किलोग्राम सोना लूट लिया था।

    थानाध्यक्ष, आईओ व सभी आरोपी सिपाहियों को किया गया निलंबित

    घटना गया जंक्शन से करीब 5 किमी पहले मानपुर स्टेशन के आसपास हुई बताई गई है। इस मामले में तत्कालीन गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह और चारों सिपाहियों एवं इस कांड के पूर्व अनुसंधान कर्ता को निलंबित किया जा चुका है। लूटे गए सोने की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए के आसपास आंकी गई है। इस घटना की प्राथमिकी घटना के एक सप्ताह बाद तत्कालीन रेल एसपी के निर्देश पर दर्ज की गई थी।

    दो लोगों के अलावा किसी और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई

    मामला जब हाई प्रोफाइल हुआ तो इस कांड की जांच के लिए एसआईटी टीम गठित कर दी गई। कांड का अनुसंधान अब पटना रेल पुलिस मुख्यालय के डीएसपी भास्कर रंजन कर रहे हैं। इसके बाद डिजिटल एविडेंस एवं कुछ लोगों से हुई पूछताछ एवं मिले साक्ष्यों के आधार पर तकनीकी टीम ने कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। अबतक इस मामले में केवल दो लोग पकड़े गए हैं लेकिन बाकी सारे छः आरोपी गिरफ्तारी के डर से भागे फिर रहे हैं। जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए एसआईटी की टीम लगातार दबिश दे रही है।

  • बागेश्वरी गुमटी: आरओबी के लिए सड़क से लेकर संसद तक उठी थी आवाज, जानें अबतक क्या-क्या हुआ, कौन-2 आगे आए

    बागेश्वरी गुमटी: आरओबी के लिए सड़क से लेकर संसद तक उठी थी आवाज, जानें अबतक क्या-क्या हुआ, कौन-2 आगे आए

    देवब्रत मंडल

    बागेश्वरी रेलवे फाटक

    किसी भी बड़ी परियोजना की नींव स्थानीय स्तर पर डाली जाती है। जन आकांक्षाओं के मर्म की समझ सबसे पहले स्थानीय स्तर के सामाजिक कार्यकर्ता रखते हैं, इसके बाद सतत प्रयास से ये दूर तक जाती है। गया जी शहर के उत्तरी भाग में गया-मानपुर जंक्शन के बीच बागेश्वरी गुमटी(LC/71A) के पास गुजरती ग्रैंड कॉर्ड रेल लाइन पर एक पुल की आवश्यकता उस वक्त कम महसूस की जाती रही होगी जब शहर के उत्तरी हिस्से में घनी आबादी नहीं थी। या कहें बसावट वाले क्षेत्र कम थे।

    समय के साथ बढ़ती गई आबादी, बस गए कई नए मोहल्ले

    समय के साथ आबादी बढ़ी और इधर बसावट वाले नहीं बल्कि कृषि क्षेत्र हुआ करते थे, जो कालक्रम में बदलते गए। गया जी शहर के उत्तरी हिस्से में पहले कंडी नवादा, बाद में छोटकी नवादा, बागेश्वरी मंदिर(पौराणिक मोहल्ला), लोको कॉलोनी(अंग्रेजी शासनकाल), गया कॉटन एंड जूट मिल(1937में स्थापित) एवं कर्मचारियों के आवास( जैसे मोहल्ले और टोले हुआ करते थे। बाद में छोटकी नवादा में कई और नए बसावट वाले क्षेत्रों में परिवर्तित हुए। संजय गांधी की मृत्यु उपरांत संजय नगर पूर्व विधायक स्व जय कुमार पालित के कार्यकाल में बसाया गया। उन्हीं के कार्यकाल में न्यू कॉलोनी बागेश्वरी नगर निगम(तत्कालीन गया क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण) की भूमि पर बसाया गया। इसके साथ ही कई और क्षेत्र में घनी आबादी बस गई।

    अधिकांश समय तक बंद रहता है रेल फाटक

    बागेश्वरी गुमटी पर जो फाटक हुआ करता था वो पुराने मॉडल का हुआ करता था। ट्रेनें भी इस लाइन पर काफी कम की संख्या में चला करते थे लेकिन जैसे जैसे देश और राज्य के साथ गया जी विकास की ओर अग्रसर होता गया। वैसे वैसे सड़क मार्ग आबादी और वाहनों के साथ रेल पटरियों पर ट्रेनों का दवाब बढ़ता ही गया। एक समय था कि बागेश्वरी गुमटी(फाटक) अधिकांश समय तक खुला रहता था लेकिन अब परिस्थिति बिल्कुल उल्टा हो गई। अब अधिकांश समय तक बंद ही रहता है।

    लोगों में सामाजिक चेतना जागृत हुई

    मौतों का सिलसिला जारी रहा। समय से अस्पताल, स्कूल-कॉलेज पहुंचना, कार्यालय पहुंचना, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हवाई अड्डा तक समय से पहुंचने के लिए रेल पटरियों को पार करने की जल्दबाजी में अनगिनत लोगों की अकाल मौत ट्रेन की चपेट में आने से होती रही। पीड़ित परिवार, समाज का रोना बिलखना, करुण क्रंदन ने सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन को झकझोर कर रख दिया। इसके बाद इस विषम परिस्थितियों से उबारने के लिए समाज के लोगों में चेतना जागृत हुई।

    लगातार होती रही मौत ने पुल का होना जरूरी समझा

    समाज में, सामाजिक कार्यकर्ताओं में, अकाल मृत्यु को प्राप्त होते जा रहे व्यक्तियों के पीड़ित परिवार के लोगों में बागेश्वरी गुमटी के पास एक पुल के होने की चर्चाओं ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया। लोग एकजुट हुए। धीरे धीरे यह इच्छा(जरूरत) आवश्यकता में बदल गई। विभिन्न मोर्चे और मंच पर मांग जोर पकड़ने लगी। तब और अब के मीडिया हाउस में बागेश्वरी गुमटी पर आरओबी की जरूरत को मुद्दा बन गया। बात जनप्रतिनिधियों से लेकर सरकार तक पहुंचने लगी।

    सरकार ने जन आकांक्षाओं का रखा मान सम्मान

    सरकार ने जनाकांक्षाओं का आदर और सम्मान किया। विकास के लिए बागेश्वरी गुमटी पर आरओबी का होना जरूरी समझा गया। यह और जरूरी हो गया जब सरकार ने हाई स्पीड ट्रेन चलाने की योजना बनाई। जिसके तहत अब देश के किसी हिस्से में रेलवे फाटक को खत्म कर सड़क यातायात को सुगम और सुरक्षित करने के लिए रोड ओवर ब्रिज, फ्लाई ओवर ब्रिज, रोड अंडर ब्रिज बनाने लगी। अब तो मेट्रो रेल लाइन बिछाई जा रही है। मालगाड़ियों के लिए अलग से फ्रेट कॉरिडोर बन रहा है गया जी में। बागेश्वरी गुमटी, माडनपुर बायपास और मुफस्सिल(मानपुर) में फ्लाई ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है।

    रेलवे द्वारा पूर्व पार्षद को प्रेषित पत्र

    पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने की थी पहल

    बागेश्वरी गुमटी पर पुल बनाने की मांग आज नई नहीं है। जब बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी हुआ करते थे तो उन्होंने इसके लिए पहल की थी। तत्कालीन वार्ड पार्षद(वार्ड नं 04) बताते हैं कि उन्होंने इसके लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री मांझी से मिले थे। इसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री मांझी ने यहां (बागेश्वरी गुमटी) के पास आरओबी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा था। श्री मंडल ने एक पत्र का हवाला देते हुए बताया कि उस वक्त गया के तत्कालीन जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त और सदर एसडीओ (वर्तमान में एडीएम राजस्व परितोष कुमार) आदि ने इस जगह पर आरओबी बनाने के लिए विभागीय स्तर पर संबंधित अधिकारियों के साथ पत्राचार किए थे।

    पूर्व सांसद ने लोकसभा में उठाई थी आवाज

    पूर्व सांसद विजय कुमार मांझी ने लोकसभा में सदन के पटल पर बागेश्वरी गुमटी के पास आरओबी बनाने की मांग को रखा था। श्री मंडल ने बताया कि 2021 में बागेश्वरी गुमटी पर रेल लाइन पार करते समय पॉवरगंज मोहल्ले के रहने वाले अशोक प्रजापत के इकलौते बेटे सातवीं कक्षा के छात्र क्रिस कुमार की मौत भुनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आने से हो गई थी। इस हृदयविदारक घटना ने मानवता को झकझोर कर रख दिया था। पावरगंज, बैरागी, पहसी, बागेश्वरी, संजय नगर, छोटकी नवादा, न्यू कॉलोनी बागेश्वरी, लोको कॉलोनी, गोविंदपुर, कंडी नवादा, खरखुरा, बमबाबा, गांधी मोड़, गौतम कुष्ठ आश्रम आदि समेत कई मोहल्ले के लोग एकजुट होकर यहां पुल बनाने के लिए आंदोलन को तेज किया।

    विस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखे थे प्रस्ताव

    इसके बाद गया शहर के विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने बागेश्वरी गुमटी के पास आरओबी निर्माण के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास प्रस्ताव रखा। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के क्रम में जब गया आए तो उन्होंने न केवल इस आरओबी को बनाने की घोषणा ही की, बल्कि जाम से समस्याओं से सदा के लिए मुक्ति दिलाने के लिए इस महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी प्रदान करते हुए करीब एक सौ करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति भी दे दी। इसके बाद यहां अब आरओबी बनने की दिशा में कार्य काफी आगे बढ़ चुका है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया करीब 65-70% पूरी हो गई है। पुल बनाने जा रहे विभाग(बिहार राज्य पुल निर्माण निगम) के अधिकारी निरंतर स्थलों पर पहुंच रहे हैं। निर्माण कार्य करने वाली एजेंसी के बेस कैम्प भी तैयार हो रहे हैं।

    निरीक्षण करते पुल निर्माण निगम के अभियंता

    भूमि पूजन को आएंगे विधानसभा अध्यक्ष

    रिपोर्ट लिखे जाने तक जो जानकारी प्राप्त हुई है, उसके अनुसार 21 फरवरी 2026 को बागेश्वरी गुमटी के पास बनने वाले आरओबी के लिए शुभ मुहूर्त में भूमि पूजन में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार आने वाले हैं। इसके लिए गुरुवार को पुल निर्माण निगम के एसडीईओ आकाश दीप और कनीय अभियंता प्रवीण कुमार स्थल का जायजा लेने आए थे। इधर, निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 21 फरवरी को भूमि पूजन के लिए तैयारी की जा रही है। इधर, सूत्रों की मानें तो संभावना है कि मार्च महीने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा में गया आएंगे लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

  • ट्रेन से आ रही थी भारी मात्रा में शराब, सूचना मिलते ही हुई छापेमारी, गया के तीन व जहानाबाद का एक तस्कर गिरफ्तार

    ट्रेन से आ रही थी भारी मात्रा में शराब, सूचना मिलते ही हुई छापेमारी, गया के तीन व जहानाबाद का एक तस्कर गिरफ्तार

    देवब्रत मंडल

    पूर्व मध्य रेलवे डीडीयू मंडल रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट – गया द्वारा ऑपरेशन “सतर्क” के तहत एक बड़ी कार्रवाई की गई है। इस ऑपरेशन में 216.480 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹110660 है।

    जप्त शराब के विवरण:

    • रॉयल स्टैग व्हिस्की 375 ml के 88 बोतल
    • रॉयल स्टैग व्हिस्की 180 ml के 36 बोतल
    • स्टार लिंक बी7 व्हिस्की 375 ml के 22 बोतल
    • 8 PM प्रीमियर ब्लैक एलाइट व्हिस्की 750 ml के 13 बोतल
    • किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बियर 500 ml के 126 बोतल
    • गॉडफादर दी लीजेंड ड्राई सुप्रीम स्ट्रांग बियर 500 ml के 192 बोतल

    गिरफ्तार व्यक्तियों के विवरण:

    • सुजय कुमार, उम्र 23 वर्ष, पिता स्वर्गीय दरोगी चौधरी, पता सेखबारा थाना बोधगया जिला गया (बिहार)
    • प्रिंस कुमार, पिता कमलेश चौधरी, पता मांदिल थाना परस बीघा जिला जहानाबाद (बिहार)
    • राकेश कुमार, उम्र 26 वर्ष, पिता स्वर्गीय चंदर चौधरी, पता गांधीनगर मानपुर थाना मुफस्सिल जिला गया (बिहार)
    • गौतम कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता राजू रविदास, पता गांधीनगर मानपुर थाना मुफस्सिल जिला गया (बिहार)

    कार्रवाई के विवरण:

    18 फरवरी 2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 13545 अप (आसनसोल–गया पैसेंजर) में गाड़ी के विभिन्न कोचों में भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप लदी हुई है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु निरीक्षक प्रभारी, रेल सुरक्षा बल पोस्ट बनारसी यादव तथा निरीक्षक प्रभारी, अपराध आसूचना शाखा/गया चंदन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठित किया गया।

    निष्कर्ष:

    इस कार्रवाई से बिहार में शराब की तस्करी को रोकने में मदद मिलेगी। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा की गई इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि वे अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ सख्त हैं और इसे रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।