Blog

  • पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से ₹9.55 लाख रुपए का गांजा बरामद, गंध से पकड़ा गया कि बैग में गांजा है

    पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से ₹9.55 लाख रुपए का गांजा बरामद, गंध से पकड़ा गया कि बैग में गांजा है

    देवब्रत मंडल

    बरामद मादक पदार्थ के साथ कार्रवाई में शामिल टीम

    गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन नारकोस के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या 5 पर खड़ी गाड़ी संख्या 63330 (गया-पाटलिपुत्र मेमू एक्सप्रेस) से 19.100 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹9,55,000 (नौ लाख पचपन हज़ार रूपये) है।

    कार्रवाई के दौरान

    • टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या 5 पर खड़ी गाड़ी से तीन बैग और तीन झोले बरामद किए।
    • बैग से प्रतिबंधित सामान गांजा का गंध आ रहा था।
    • मौके पर वरिय पदाधिकारी को सूचना दी गई, जिन्होंने विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए गांजा को जप्त किया।
    • उ.नि. जावेद एकबाल रेसुब पोस्ट गया के द्वारा घटना के सम्बन्ध में एक लिखित शिकायत के साथ जप्त गांजा को जीआरपी गया को सूर्पूद किया गया।

    जीआरपी की कार्रवाई

    • जीआरपी गया द्वारा कांड संख्या 40/2026 दिनांक 13.02.26 अन्तर्गत धारा 08/20(b)(ii)(B)एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया।
    • बरामद/जप्त गांजा का अनुमानित कीमत ₹9,55,000 (नौ लाख पचपन हज़ार रूपये) है।

    क्या आपको ऐसा नहीं लगता है कि इस तरह के अवैध कारोबार रेलमार्ग से करना तस्करों के लिए आसान हो चला है। हालांकि यह पहली सफलता पुलिस को हाथ नहीं लगी है। इसके पहले भी इस तरह की कार्रवाई की है। लेकिन क्या इससे गांजा या अन्य प्रतिबंधित मादक पदार्थ या अन्य वस्तुओं की तस्करी पर रोक लगेगी?

    आगे की कार्रवाई में पकड़े जा सकते हैं तस्कर

    यद्यपि गया जंक्शन पर हाई रेजल्यूशन वाले सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं तो इसके फुटेज को खंगाला जाता है तो इन बरामद गांजा(बैग) वाले व्यक्ति की पहचान हो सकती है और उन्हें चिन्हित करते हुए तस्करी में शामिल अपराधियों को पकड़ा जा सकता है।

  • गया में रजिस्ट्री कार्यालय के डीड राइटर को ब्लड टेस्ट कराना पड़ गया काफी महंगा, 2.5 लाख रुपये और महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब

    गया में रजिस्ट्री कार्यालय के डीड राइटर को ब्लड टेस्ट कराना पड़ गया काफी महंगा, 2.5 लाख रुपये और महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब

    देवब्रत मंडल

    डीड राइटर अलख निरंजन

    गया के रजिस्ट्री कार्यालय में कार्यरत डीड राइटर अलख निरंजन को गया जी शहर के एक जांच केंद्र में ब्लड की जांच काफी महंगा पड़ गया। वे अपनी स्कूटी जांच केंद्र के सामने स्टैंड कर केंद्र के अंदर गए और इधर, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनकी स्कूटी की सीट के अंदर रखे करीब ढाई लाख रुपए नकद सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज उड़ा दिए। जिसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली थाना को दी। इसके बाद जांच शुरू कर दी गई।

    जांच केंद्र से आगे बढ़ने पर हुआ अहसास

    डीड राइटर अलख निरंजन ने बताया कि वे दिनांक 12/02/2026 को शाम लगभग 6:00 बजे ब्लड टेस्ट हेतु जीबी रोड स्थित विवेक जांच केंद्र पर रुके थे। वहाँ से निकलने के बाद जैसे ही वे अपनी स्कूटी से आगे बढ़े, उन्हें महसूस हुआ कि स्कूटी की सीट खुली हुई है। जाँच करने पर पाया कि सीट के अंदर रखा मेरा एक झोला चोरी हो चुका है।

    इसी जांच केंद्र के पास हुई घटना

    सूचना पर पुलिस जांच में जुटी

    उन्होंने बताया गायब हुए झोले में लगभग 4-5 रजिस्टर्ड मूल दस्तावेज, अन्य महत्वपूर्ण कागजात और लगभग ₹2.5 लाख रुपये थे। उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना तत्काल थाना कोतवाली में देकर FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस पदाधिकारी जांच केंद्र और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

    आमजनों से अपील

    अलख निरंजन ने आमजन से सहयोग की अपील की है और कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त विवरण का झोला या संबंधित फाइल/दस्तावेज कहीं भी मिले या इस संबंध में कोई जानकारी हो, तो कृपया तत्काल नजदीकी थाना या नीचे दिए गए संपर्क नंबर पर सूचित करें।

    संपर्क नंबर

    • 9905880411
    • 7488644311
  • सोना लूटकांड: फरार आरोपियों के विरुद्ध इश्तेहार की तैयारी, मोहित को नहीं मिला बेल, अग्रिम जमानत की कोशिश

    सोना लूटकांड: फरार आरोपियों के विरुद्ध इश्तेहार की तैयारी, मोहित को नहीं मिला बेल, अग्रिम जमानत की कोशिश

    देवब्रत मंडल

    मोहित की गिरफ्तारी और डीएसपी भास्कर रंजन की फोटो(फ़ाइल)

    गया रेल थाना का बहुचर्चित सोना लूटकांड मामले में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ रेल पुलिस अब कड़े एक्शन लेने की तैयारी कर रही है। यदि न्यायालय आरोपियों के विरुद्ध इश्तेहार की इजाज़त दे देता है तो कि जल्द ही यह कार्यवाही करने में देरी नहीं करेगी। इसके बाद भी यदि आरोपी सरेंडर नहीं करते हैं तो कुर्की जब्ती के लिए भी न्यायालय से इजाजत मांगी जाएगी।

    न्यायालय से इश्तेहार के लिए की गई अपील

    इस संबंध में पटना रेल पुलिस मुख्यालय के एक सीनियर ऑफिसर ने बताया कि इस कांड में फरार चल रहे सभी छः आरोपियों के विरुद्ध इश्तेहार के लिए न्यायालय से अपील की गई है लेकिन अबतक इजाज़त नहीं मिली है। उन्होंने बताया जैसे ही न्यायालय से आदेश जारी किया जाता है तो आरोपियों के घर पर इश्तेहार चस्पाने का काम किया जा सकता है। यदि इसके बाद भी गिरफ्तारी नहीं होती है या न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो न्यायालय से कुर्की जब्ती के लिए अपील की जाएगी।

    मोहित उर्फ गोलू को नहीं मिली जमानत

    इधर, इस बहुचर्चित सोना लूटकांड में गया जी का एक स्वर्ण व्यवसायी मोहित अग्रवाल उर्फ गोलू को रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रेल पुलिस के सीनियर ऑफिसर ने बताया कि मोहित को न्यायालय से जमानत नहीं मिली है। वहीं उन्होंने बताया कि फरार चल रहे सभी छः आरोपियों में से कुछ आरोपियों द्वारा न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।

    तत्कालीन रेल थानाध्यक्ष को मिल चुकी है जमानत

    बता दें गया रेल थाना कांड संख्या 334/25 सोना लूटकांड से जुड़ा हुआ है। इस मामले में तत्कालीन रेल थानाध्यक्ष की गिरफ्तारी 31 दिसंबर 2025 को हुई थी। जिन्हें 24 जनवरी 2026 को गया व्यवहार न्यायालय से जमानत मिल गई है। जबकि इस मामले गया रेल थाना के चार सिपाही और दो सिविलियन आज भी फरार चल रहे हैं। जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए रेल पुलिस मुख्यालय पटना के डीएसपी भास्कर रंजन के नेतृत्व में गठित एसआईटी की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

    हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में हुई थी लूट की घटना

    यह मामला उस वक्त प्रकाश में आया था जब हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस से सोना लेकर चल रहे धनञ्जय शास्वत नामक एक यात्री से करीब एक किलोग्राम सोना लूट लिए जाने की शिकायत तत्कालीन रेल एसपी के निर्देश पर गया रेल थाना में 29.11.2025 को दर्ज हुई थी। घटना 21 नवंबर 2025 की है। इस मामले में धनञ्जय शास्वत का भी बयान न्यायालय में पुलिस दर्ज करा चुकी है।

    इस मामले में बिनोद का भी न्यायालय में दर्ज है बयान

    इसी मामले में बिनोद नामक एक और व्यक्ति जिसने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि लूटे गए सोने की बिस्किट की कटाई की है और इसके एवज में उसे 15 सौ रुपये मिले थे। जिस जगह पर सोना काटने की बात विनोद ने बताया था वह एक आरओ प्लांट है। जो फरार चल रहे एक आरोपी का बताया गया है। पुलिस विनोद का भी बयान न्यायालय में दर्ज करवा चुकी है।

    अधिकारी का है कहना

    ‘इस कांड में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, आरोपी अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर किया है और पुलिस द्वारा इश्तेहार के लिए न्यायालय से अपील की गई है।’ 

    भास्कर रंजन, रेल डीएसपी, पटना मुख्यालय

  • गया जी में बनेगा “ओपन एयर थिएटर”, और भी बनने वाले हैं बहुत कुछ, कई योजनाओं को मिली स्वीकृति

    गया जी में बनेगा “ओपन एयर थिएटर”, और भी बनने वाले हैं बहुत कुछ, कई योजनाओं को मिली स्वीकृति

    देवब्रत मंडल

    स्वागत द्वार(मॉडल)

    गया जी: राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत आज समाहरणालय सभगार जिला पदाधिकारी गया शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रस्तावित परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में भविष्य में कार्यान्वयन हेतु निम्नलिखित कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई।

    ओपन एयर थिएटर का मॉडल

    👌सिकरिया मोड़, सीताकुंड बायपास पुल तथा गया–पटना मार्ग के समीप प्रवेश बिंदुओं पर pavement work निर्माण (welcome gate), वायु प्रदूषण संबंधित प्रदर्शन हेतु माउंटेड टॉवर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्य के लिये स्वीकृति दी गई है।

    👌गया जी डैम (रबर डैम) के समीप ओपन एयर थिएटर का निर्माण, पेवमेंट विकास तथा वृक्षारोपण कार्य के लिये स्वीकृति दी गई है।

    👌जे.पी. झरना से नाजरथ अकादमी तक मार्ग के किनारे पेवमेंट एवं वृक्षारोपण कार्य तथा व्यवस्थित वेंडिंग जोन का निर्माण के लिये स्वीकृति दी गई है।

    👌“मोक्ष धाम गया जी” का प्रकाश सज्जा सहित प्रदर्शन (डिस्प्ले) कार्य के लिये स्वीकृति दी गई है।

    👌दिघी तालाब का भी सौंदर्यकरण के लिए स्वीकृति दी गई है। जिला पदाधिकारी ने बैठक ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि गया शहरी क्षेत्र को और अच्छे तरीके से विकसित एवं सुंदर सुसज्जित बनाने के लिए इन कार्यों की क्रियान्वयन के लिए तेजी से एस्टीमेट/ प्राक्कलन बनवाने का निर्देश दिए हैं, ताकि तेजी से कार्य प्रारंभ किया जा सके।

  • गया जी में बनेगा “ओपन एयर थिएटर”, और भी बनने वाले हैं बहुत कुछ, कई योजनाओं को मिली स्वीकृति

    गया जी में बनेगा “ओपन एयर थिएटर”, और भी बनने वाले हैं बहुत कुछ, कई योजनाओं को मिली स्वीकृति

    देवब्रत मंडल

    गया जी: राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत आज समाहरणालय सभगार जिला पदाधिकारी गया शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रस्तावित परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में भविष्य में कार्यान्वयन हेतु निम्नलिखित कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई।

    ओपन एयर थिएटर का मॉडल

    👌सिकरिया मोड़, सीताकुंड बायपास पुल तथा गया–पटना मार्ग के समीप प्रवेश बिंदुओं पर pavement work निर्माण (welcome gate), वायु प्रदूषण संबंधित प्रदर्शन हेतु माउंटेड टॉवर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्य के लिये स्वीकृति दी गई है।

    👌गया जी डैम (रबर डैम) के समीप ओपन एयर थिएटर का निर्माण, पेवमेंट विकास तथा वृक्षारोपण कार्य के लिये स्वीकृति दी गई है।

    👌जे.पी. झरना से नाजरथ अकादमी तक मार्ग के किनारे पेवमेंट एवं वृक्षारोपण कार्य तथा व्यवस्थित वेंडिंग जोन का निर्माण के लिये स्वीकृति दी गई है।

    👌“मोक्ष धाम गया जी” का प्रकाश सज्जा सहित प्रदर्शन (डिस्प्ले) कार्य के लिये स्वीकृति दी गई है।

    👌दिघी तालाब का भी सौंदर्यकरण के लिए स्वीकृति दी गई है। जिला पदाधिकारी ने बैठक ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि गया शहरी क्षेत्र को और अच्छे तरीके से विकसित एवं सुंदर सुसज्जित बनाने के लिए इन कार्यों की क्रियान्वयन के लिए तेजी से एस्टीमेट/ प्राक्कलन बनवाने का निर्देश दिए हैं, ताकि तेजी से कार्य प्रारंभ किया जा सके।

  • बागेश्वरी गुमटी: जानें आरओबी के लिए कितनी वर्गफुट जमीन का किया जा रहा अधिग्रहण, कई रैयतों ने जताई आपत्ति

    बागेश्वरी गुमटी: जानें आरओबी के लिए कितनी वर्गफुट जमीन का किया जा रहा अधिग्रहण, कई रैयतों ने जताई आपत्ति

    देवब्रत मंडल

    बागेश्वरी गुमटी

    गया जी के उत्तरी भाग में बागेश्वरी गुमटी के पास बनने वाले आरओबी सह पहुंच पथ के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सार्वजनिक सूचना जारी कर हितबद्ध लोगों को बता दिया गया है कि इस जगह पर आरओबी सह पहुंच पथ के निर्माण के लिए निजी और सरकारी भूमि अधिग्रहण के दायरे में आ रही है। इसके लिए बजाप्ता अधिसूचना जारी कर दी गई है।

    बागेश्वरी-पावरगंज रोड स्थित भूमि अधिग्रहण के दायरे में

    बता दें कि शहर में जाम की समस्याओं से मुक्ति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आमजनों के हित में नई दिल्ली-हावड़ा ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड पर गया-मानपुर जंक्शन के बीच एलसी 17/A के बदले फ्लाई ओवर ब्रिज और अप्रोच रोड बनाने की योजना को मंजूरी दे दी है। जिसको लेकर बागेश्वरी-पावरगंज रोड स्थित जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण कानून की धारा 11(1) के तहत गजट का प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया गया है।

    88,997.436 वर्गफीट जमीन अधिग्रहण किया जा रहा

    प्रकाशित गजट के अनुसार इस महत्वपूर्ण योजना के लिए कुल 2.0431 एकड़ भूमि अधिग्रहण किया जाना है। इस आधार पर देखा जाए तो इस परियोजना के लिए कुल 88,997.436 वर्गफीट जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है। गजट में हितबद्ध रैयतों के नाम के साथ साथ उनकी कितनी जमीन अधिग्रहण के दायरे में आ रही है और कितनी भूमि सरकारी खाते की है, इसका उल्लेख गजट किया गया है। इस गजट के प्रकाशन की जानकारी लगभग हितबद्ध रैयतों को मिल गई है।

    कई लोगों को प्रकाशित गजट पर है आपत्ति

    कुछ लोगों ने बताया कि जिस जमीन पर उनके मकान और जमीन हैं उसका उल्लेख प्रकाशित गजट में नहीं किया गया है, जिसके कारण ऐसे रैयत चिंता में हैं। वहीं कुछ वर्तमान रैयतों के नाम की जगह पर पूर्व रैयत का ही नाम गजट में दिखाया गया है। जिससे ऐसे लोग चिंता में है कि आखिर सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन करने वाली संस्था ने ऐसा कैसे कर दिया जिसके कारण काफी लोग परेशान हैं। हालांकि प्रकाशित गजट के साथ स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी भी हितबद्ध रैयतों को कोई परेशानी हो रही है तो 60 दिनों के अंदर अपना पक्ष(आपत्ति)  जिला भूअर्जन कार्यालय में आकर रख/दे सकते हैं।

    बिहार राज्य पुल निर्माण निगम बनाएगा पुल

    बताते चलें कि बागेश्वरी गुमटी के पास आरओबी-सह-पहुंच पथ का निर्माण कार्य बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के द्वारा कराया जा रहा है। इस कार्य के लिए निगम ने एक निर्माण कंपनी को इसके लिए ठेका दिया है। जिसका बेस कैंप बन रहा है। बेस कैंप के लिए नगर अंचल के सीओ ने सरकारी जमीन उपलब्ध करा दिया है।

    और अंत में

    इस परियोजना के लिए अधिग्रहित की जाने वाली भूमि के बदले प्रभावित रैयतों को मुआवजे की राशि सरकार की ओर दी जाएगी। अधिग्रहण के दायरे में आ रही भूमि के बदले किस दर से हितबद्ध रैयतों को मुआवजा राशि मिलना चाहिए, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है, अगली खबर का तब तक इंतजार करना होगा।

  • रोहतास का रहनेवाला साकिब खान चोरी के जेवरात और मोबाइल के साथ पकड़ा गया, जानें कितना सोना व चांदी मिला

    रोहतास का रहनेवाला साकिब खान चोरी के जेवरात और मोबाइल के साथ पकड़ा गया, जानें कितना सोना व चांदी मिला

    देवब्रत मंडल

    गया रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की, जब उन्होंने एक अभियुक्त को 3 अदद चोरित मोबाइल और चोरीत 604 ग्राम चांदी, 2.60 ग्राम सोना के आभूषण के साथ गिरफ्तार किया।

    कार्यवाही

    • दिनांक: 08.02.2026
    • समय: अपराह्न
    • स्थान: गया रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म संख्या 1
    • टीम: सउनि मृत्युंजय कुमार अकेला, प्र.आ.एस.के. राय, आ. देवेन्द्र प्रसाद, आ. अमित कुमार, आ. विकास कुमार, आ. दिपक ओझा, आ. अमित कुमार
    • कार्यवाही: एक अभियुक्त को 3 अदद चोरित मोबाइल और चोरीत 604 ग्राम चांदी, 2.60 ग्राम सोना के आभूषण के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसकी कुल कीमत ₹ 280000/- है।

    अभियुक्त का विवरण

    • नाम: साकीब खान
    • उम्र: 19 वर्ष
    • पिता: जफरूद्वीन खान
    • पता: मुहल्ला-इस्लामगंज, वार्ड संख्या-23, थाना-नगर डेहरी, जिला- रोहतास

    बरामद सामान

    • 3 अदद चोरित मोबाइल
    • 604 ग्राम चांदी
    • 2.60 ग्राम सोना के आभूषण
  • गया-डीडीयू सवारी ट्रेन से भी लकड़ियों का होता है अवैध परिवहन, यात्रियों को हो रही है परेशानी, आखिर क्यों नहीं रुक रहा?

    गया-डीडीयू सवारी ट्रेन से भी लकड़ियों का होता है अवैध परिवहन, यात्रियों को हो रही है परेशानी, आखिर क्यों नहीं रुक रहा?

    देवब्रत मंडल

    63295 गया-डीडीयू सवारी गाड़ी के एक कोच में रखी लकड़ी

    आसनसोल-वाराणसी मेमू ट्रेन से लकड़ियों के अवैध परिवहन का मामला सामने आने के बाद अब गया जंक्शन से डीडीयू जंक्शन के लिए चलने वाली गया-डीडीयू पैसेंजर ट्रेन में लकड़ी की ढुलाई किए जाने का एक मामला सामने आया है। एक दैनिक यात्री ने मगध लाइव को एक ताजी तस्वीर शनिवार को उपलब्ध कराते हुए बताया कि इस ट्रेन से भी लकड़ियों का अवैध परिवहन किया जाता है।

    यात्रियों की इस तरह की परेशानी को देखने वाले कोई नहीं

    गया जंक्शन से शनिवार की शाम 19:24 बजे 63295 गया-डीडीयू सवारी गाड़ी खुली थी। जिस कोच में दैनिक यात्री सफर कर रहे थे, उन्हें लकड़ी के गट्ठर के कारण परेशानी हुई तो अन्य कई यात्रियों ने बताया कि ये तो रोज होता है। दैनिक यात्रियों का कहना है कि इसे देखने वाला कोई नहीं। यात्री किसी(लकड़ी की ढुलाई करने वाले लोगों) से मुंह लगाना उचित नहीं समझते हैं।

    04 फरवरी का वायरल वीडियो को लोग नहीं भूले होंगे

    बता दें कि 04 फरवरी को धनबाद रेल मंडल अंतर्गत पहाड़पुर स्टेशन पर लकड़ियों के कई बंडल(गट्ठर) रेल पटरियों से लेकर पूरे प्लेटफॉर्म पर बिखरे पड़े हुए थे और कई लोग लकड़ियों के गट्ठरों को रेलवे लाइन पार कर प्लेटफॉर्म पर रख रहे थे, इसी बीच तेज गति से आ रही दूसरी ट्रेन के पहिये से टकरा कर लकड़ी दूर जाती है और एक महिला को जा लगता है। जिससे महिला घायल हो जाती है। इसका वीडियो वायरल हुआ।

    कई बार ऐसे किस्से सामने आ चुके हैं

    इसके पहले भी इस ट्रेन से लकड़ियों के अवैध परिवहन के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यात्रियों को कितनी परेशानी होती है, इसे लेकर मगध लाइव ने रिपोर्ट बनाकर रेल प्रशासन का इस पर ध्यान आकृष्ट किया। इसके कुछ दिन बाद लकड़ियों के अवैध परिवहन को लेकर कार्रवाई आरपीएफ के द्वारा की गई। बरामद लकड़ियों को वन विभाग के हवाले कर दिया जाता है लेकिन यह धंधा बदस्तूर जारी है।

    मगध लाइव सुधि पाठकों का आभार प्रकट करता है

    मगध लाइव के सुधी पाठकों को हमारी टीम की तरफ से बधाई जो इस गंभीर मुद्दे को लेकर सजगता से साथ दे रहे हैं। एक पाठक ने बताया कि 12801 अप पूरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से भी लकड़ियों के अवैध परिवहन होते हुए देखा है। इसके अलावा हरी सब्जियों के भी अवैध तरीके से परिवहन किए जाने का मामला सामने आ चुका है लेकिन इस पर भी अंकुश नहीं लग रहा है। बताया जा रहा है कि इस अवैध परिवहन के पीछे एक बड़ा नेटवर्क कार्य करता है।

  • अभियान:भूमि अधिग्रहण मुआवजे के लिए मुफ्त कानूनी मदद, जानें किन्हें उपलब्ध कराई जाएगी निःशुल्क सहायता

    अभियान:भूमि अधिग्रहण मुआवजे के लिए मुफ्त कानूनी मदद, जानें किन्हें उपलब्ध कराई जाएगी निःशुल्क सहायता

    देवब्रत मंडल

    गया जी: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बिहार में भूमि अधिग्रहण से प्रभावित रैयतों को शीघ्र मुआवजा दिलाने और उन्हें अनावश्यक कानूनी मुकदमों से बचाने के लिए एक विशेष राज्यव्यापी अभियान शुरू किया है।

    भूमि स्वामियों को उनके संवैधानिक एवं वैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया

    इस अभियान के तहत, एनएचएआई और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार ने गया जिले के ‘जिला विधिक सेवा प्राधिकार’ में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में भूमि स्वामियों को उनके संवैधानिक एवं वैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें भूमि अधिग्रहण की जटिल कानूनी प्रक्रिया और मुआवजा निर्धारण की बारीकियों को सरल भाषा में समझाया गया।

    अधिकारी ने बताया कि ऐसी गलती नहीं करें, समय बर्बाद होते हैं

    एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी एन. एल. येवतकर ने बताया कि अक्सर मुआवजे से जुड़ी याचिकाएं सीधे उच्च न्यायालय में दायर कर दी जाती हैं, जिन्हें बाद में राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम, 1956 के वैधानिक मंच पर वापस भेज दिया जाता है। इस प्रक्रिया में रैयतों के कई साल बर्बाद हो जाते हैं।

    इन्हें निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी

    इस अभियान के तहत, समाज के कमजोर वर्गों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति/जनजाति के सदस्यों और 1.5 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले नागरिकों को पूर्णतः निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

  • अभियान:भूमि अधिग्रहण मुआवजे के लिए मुफ्त कानूनी मदद, जानें किन्हें उपलब्ध कराई जाएगी निःशुल्क सहायता

    अभियान:भूमि अधिग्रहण मुआवजे के लिए मुफ्त कानूनी मदद, जानें किन्हें उपलब्ध कराई जाएगी निःशुल्क सहायता

    देवब्रत मंडल

    गया जी: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बिहार में भूमि अधिग्रहण से प्रभावित रैयतों को शीघ्र मुआवजा दिलाने और उन्हें अनावश्यक कानूनी मुकदमों से बचाने के लिए एक विशेष राज्यव्यापी अभियान शुरू किया है।

    भूमि स्वामियों को उनके संवैधानिक एवं वैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया

    इस अभियान के तहत, एनएचएआई और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार ने गया जिले के ‘जिला विधिक सेवा प्राधिकार’ में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में भूमि स्वामियों को उनके संवैधानिक एवं वैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें भूमि अधिग्रहण की जटिल कानूनी प्रक्रिया और मुआवजा निर्धारण की बारीकियों को सरल भाषा में समझाया गया।

    अधिकारी ने बताया कि ऐसी गलती नहीं करें, समय बर्बाद होते हैं

    एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी एन. एल. येवतकर ने बताया कि अक्सर मुआवजे से जुड़ी याचिकाएं सीधे उच्च न्यायालय में दायर कर दी जाती हैं, जिन्हें बाद में राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम, 1956 के वैधानिक मंच पर वापस भेज दिया जाता है। इस प्रक्रिया में रैयतों के कई साल बर्बाद हो जाते हैं।

    इन्हें निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी

    इस अभियान के तहत, समाज के कमजोर वर्गों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति/जनजाति के सदस्यों और 1.5 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले नागरिकों को पूर्णतः निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।