आपने अक्सर ये बात सुनते आए होंगे कि ट्रेन के एसी कोच से कभी कम्बल तो कभी चादर गायब हो गए हैं। कभी इसके लिए यात्रियों को दोषी मान लिया जाता है तो कभी किसी और पर शक गहरा जाते हैं। इस प्रकार की चोरी की घटना के बाद कोच अटेंडेंट के वेतन से चोरी गए या गायब हो गए कंबल, चादर, तौलिए के पैसे काट लिए जाते हैं। लेकिन इस तरह के अपराध में और कौन कौन लोग शामिल हैं, ये जानकर आप हैरान रह जाएंगे कि वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेन के वेटर भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला धनबाद रेल मंडल के धनबाद रेलवे स्टेशन से आया है। यहां पर इस तरह का एक बड़ा अपराध सुलझ गया है, जहां एक पैंट्रीकार वेटर को रेलवे के तीन कंबलों की चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मंसूर आलम ने धनबाद आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश को पूछताछ में बताया कि उसने हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस से कंबल चुराए थे।
आइए जानते हैं अपराध की घटना का विवरण:
मंसूर आलम ने IRCTC का ड्रेस पहनकर और पहचान पत्र का इस्तेमाल कर पैंट्रीकार स्टाफ बनकर रेलगाड़ी के कोच से कंबल चुराए।
उसने सियालदह स्टेशन से जाने वाली गाड़ी से ट्रेन का स्टाफ बनकर तीन कंबलों को चोरी करके बैग में भर लिया।
वह हावड़ा-नई दिल्ली पूजा स्पेशल से धनबाद आया था और धनबाद से अपने घर पलामू जाने के लिए प्लेटफ़ॉर्म सं० 08 पर बैठा हुआ था, इसी दौरान आरपीएफ को देखकर वह भागने के क्रम में पकड़ा गया।
मंसूर आलम ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से IRCTC में काम कर रहा है और अगस्त 2025 तक हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस में वेटर का काम कर रहा था।
उसने बताया कि वह पैंट्रीकार में काम करने के कारण रेलवे प्रणाली से पूरी तरह वाकिफ था और पहचान पत्र एवं ड्रेस का इस्तेमाल कर पैंट्री स्टाफ बनकर रेलगाड़ी के कोच से कंबल की चोरी कर लिया।
नीले रंग के तीन कंबलों की हुई बरामदगी:
तीन अदद रेलवे के कैरेज एंड वैगन (C&W) विभाग का नीले रंग का कंबल
एक अदद पैंट्रीकार का पहचान पत्र (जिसकी वैधता 27/09/25 तक थी)
मामला पंजीकरण:
इस संबंध में पूछे जाने पर धनबाद आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि घटना के संबंध में उप-निरीक्षक कुन्दन कुमार के द्वारा दिए गए शिकायत पत्र के आधार पर कांड सं० 31/25, दिनांक 21/10/25 U/S 3RP(UP) Act दर्ज किया गया। जांच का भार उप-निरीक्षक शाहिना इस्लाम को दिया गया है।
गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र में पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद ट्रेन से भाग रहे अभियुक्त श्याम कुमार को धनबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ एवं धनबाद थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर लिया गया है। हत्या के पीछे का कारण है कि श्याम कुमार का अपनी सौतेली मां से अवैध संबंध था। जिसका श्याम कुमार की पत्नी रीना देवी(30) विरोध करती थी। जिसकी हत्या का फुलप्रूफ योजना बनाई लेकिन पुलिस की नजर से बच नहीं सका।
सूचना पर धनबाद आरपीएफ ने प्लेटफॉर्म पर निगरानी शुरू कर दी
धनबाद जंक्शन के आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि 22 अक्टूबर को सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, धनबाद तथा धनबाद पुलिस थाना से सूचना मिली कि 21 अक्टूबर की रात गया में अपनी पत्नी का मर्डर करके एक अभियुक्त गया जंक्शन से ट्रेन पकड़ कर भाग रहा है। इस संबंध में अतरी पुलिस थाना कांड संख्या 429/25 दिनांक 22/10/25 अंतर्गत धारा 103(1) BNS तथा धारा 27 Arms Act के तहत दर्ज किया गया है। तकनीकी आधार पर जांच करने पर पाया गया कि वह ट्रेन नंबर 13546 गया-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन से भाग रहा है। इसके बाद निगरानी शुरू कर दी गई।
धनबाद जंक्शन के चप्पे चप्पे पर टीम को तैनात किया गया
आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया अभियुक्त को पकड़ने के लिए धनबाद स्टेशन पर ट्रेन के आगमन का इंतजार किया गया। इस बीच धनबाद थानाध्यक्ष राम नारायण ठाकुर भी अपने दल बल के साथ जंक्शन पर आ चुके थे। धनबाद के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश के नेतृत्व में रेसुब पोस्ट धनबाद, सीआईबी, राजकीय रेल थाना धनबाद, धनबाद पुलिस थाना तथा स्थानीय पुलिस के अन्य यूनिटों के अधिकारी व स्टाफ की विशेष टीम को धनबाद रेलवे स्टेशन के महत्वपूर्ण स्थानों, प्लेटफार्म 01, एफओबी तथा सभी निकास द्वार पर तैनात कर दिया गया।
ट्रेन 11:30 बजे धनबाद जंक्शन पर पहुंची
ट्रेन प्लेटफार्म 01 पर समय करीब 11:30 बजे आई। ट्रेन को चेक किया गया तथा फोटो में दर्शाए गए व्यक्ति जैसे ही धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01 पर उतरा, वैसे ही रेसुब पोस्ट धनबाद के सामने स्थित अमूल स्टॉल के पास उक्त व्यक्ति का फोटोग्राफ से मिलान कर रोका गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम श्याम कुमार, पिता-सत्येंद्र कुमार, पता-सीढ़, थाना-अतरी, जिला-गया बताया।
गया पुलिस की टेक्निकल टीम को सुपुर्द कर दिया गया
उन्होंने बताया नाम व पता सत्यापित होने के बाद अभियुक्त श्याम कुमार को अग्रिम कार्रवाई हेतु धनबाद पुलिस थाना के द्वारा ले जाया गया। जहां कुछ समय बाद डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टेक्निकल टीम पहुंची। जिसमें गया जिला पुलिस के तकनीकी शाखा के अवर निरीक्षक अजय कुमार आदि पहुंच गए। जिन्हें पकड़ाए अभियुक्त को सुपुर्द कर दिया गया। जो अभियुक्त श्याम कुमार को अपने साथ लेकर गया चले गए।
गया एसएसपी ने धनबाद एसएसपी से संपर्क कर जानकारी दी
पुलिस सूत्रों ने बताया गया एसएसपी आनंद कुमार को जब अभियुक्त श्याम कुमार के ट्रेन द्वारा भागने की जानकारी प्राप्त हुई तो उन्होंने धनबाद एसएसपी से संपर्क कर समन्वय स्थापित कर अभियुक्त को गिरफ्तार करने की बात कही। सूत्रों की मानें तो अभियुक्त श्याम कुमार के पास रहे मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर रखकर ट्रैक किया जा रहा था। जिससे उसका लोकेशन ट्रेस होता रहा और ट्रेन जब धनबाद स्टेशन पहुंची तो वह पकड़ा गया।
अभियुक्त का अपनी सौतेली मां के साथ अवैध संबंध, पत्नी करती थी विरोध
ग्रामीण इलाके में इस बात की चर्चा है कि पत्नीहंता श्याम कुमार का अपनी सौतेली मां से अवैध संबंध है। जिसका पत्नी बराबर विरोध किया करती थी। जिसको लेकर श्याम कुमार अपनी पत्नी मृतका रीना देवी को बराबर प्रताड़ित किया करता रहता था। घटना के दिन वह पत्नी रीना देवी को गया जी शहर के रबर डैम घुमाने भी ले गया था लेकिन यहां वह अपनी योजना को अंजाम नहीं दे सका। इसके बाद पत्नी को लेकर गांव सीढ़ लौट रहा था। रास्ते में टेउसा बाजार ले गया। जहां अंधेरा होने का इंतजार किया।
सुनसान और जंगल के रास्ते पत्नी को लेकर गया और हत्या कर दी
सुनसान रास्ते से पत्नी को लेकर जाने लगा। सूत्र बताते हैं कि पत्नी रीना देवी सवाल भी की थी कि इस जंगल और सुनसान रास्ते से क्यों जा रहे हैं तो पति श्याम ने कहा कि इस रास्ते से जल्द घर पहुंच जाएंगे। रात हो चुकी थी और रास्ते में ही उसने अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। जब रात को घर पहुंचा तो उसके 10 साल के बेटे ने माँ के बारे में पूछा तो अटपटा सा जवाब देकर बेटे को बहलाने की कोशिश की।
कुछ दिन पहले ही खरीदा था पिस्टल
मृतका के पुत्र ने इस बात की जानकारी गांव वालों को दिया है कि कुछ दिन पहले ही पिता जी एक पिस्टल खरीदे थे। मां को कई बार खाना भी नहीं देते थे और तरह तरह से प्रताड़ित किया करते थे।
ऐसे बना सौतेली मां से अवैध संबंध जो रीना देवी को नागवार गुजरा
पिता ने अपनी उम्र से बहुत कम उम्र की लड़की से शादी रचा ली थी। गांव में इस बात की चर्चा है कि श्याम कुमार की अपनी मां घर छोड़कर बचपन में ही चली गई थी तो श्याम के पिता ने अपने से बहुत ही कम की लड़की से दूसरी शादी रचा ली। उस वक्त श्याम की उम्र 13-14 वर्ष की रही होगी। पिता कोलकाता में काम करने के लिए चले जाते थे। इस बीच उम्र के जिस पड़ाव पर अक्सर बच्चे विपरीत लिंग वाले के प्रति आकर्षण में आ जाते हैं, वहीं श्याम और सौतेली मां के बीच हो गया।
पिता को पता चला तो श्याम की शादी रीना से करवादी
जब यह बात श्याम के पिता को पता चला तो उन्होंने श्याम की शादी रीना देवी से करा दी लेकिन श्याम का लगाव अपनी पत्नी रीना से कम और सौतेली मां से ज्यादा लगा रहा। जो पत्नी रीना को नागवार लगने लगा था और जिसका वह विरोध करने लगी थी। चर्चा है कि पत्नी को इस रास्ते से हटाने के लिए श्याम ने पत्नी की हत्या करने की योजना बनाई और उसने रीना देवी को मौत के घाट उतार दिया।
हत्या में प्रयुक्त पिस्टल पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया
बताया गया कि जिस पिस्टल से श्याम कुमार ने गोली मारकर पत्नी रीना देवी की हत्या कर दी थी उस पिस्टल को डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल के पास एक खजूर के पेड़ से बरामद कर लिया है। ग्रामीणों की एक शिकायत यह भी है कि थानाध्यक्ष को सूचना ग्रामीणों के द्वारा दिए जाने के लिए फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। जैसा कि चर्चा में है कि डीएसपी के भी फोन कॉल को रिसीव नहीं किया गया था।

बताया गया कि जिस पिस्टल से श्याम कुमार ने गोली मारकर पत्नी रीना देवी की हत्या कर दी थी उस पिस्टल को सीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल के पास एक खजूर के पेड़ से बरामद कर लिया है। ग्रामीणों की एक शिकायत यह भी है कि थानाध्यक्ष को सूचना ग्रामीणों के द्वारा दिए जाने के लिए फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। जैसा कि चर्चा में है कि डीएसपी के भी फोन कॉल को रिसीव नहीं किया गया था।
गया जी नगर निगम के नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने ग्लोबल एजेंसी को तीन लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। साफ सफाई में शिथिलता और लापरवाही की जांच के बाद यह कदम उठाया गया है। नगर आयुक्त मंगलवार को साफ सफाई व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। जिन्होंने बताया कि धनतेरस और दीपावली के दिन एजेंसी के कार्यों में लापरवाही बरतने की शिकायत पर जांच कमेटी द्वारा पाया गया कि दो दिन निविदा की शर्तों के अनुरूप कार्य नहीं किया गया था जिसके फलस्वरूप नगर निगम को अपने स्तर से काम करवाना पड़ा। इसलिए दो दिनों के हिसाब से तीन लाख रुपए जुर्माना ग्लोबल एजेंसी को लगाया गया। इसके पहले भी ग्लोबल वेस्ट मैनेजमेंट सेल प्राइवेट लिमिटेड नामक एजेंसी से कार्य में लापरवाही बरतने के कारण पेनाल्टी लग चुका है। निगम सूत्रों की माने तो इस साल फरवरी माह में इस एजेंसी के साथ निगम का करार हुआ है। इसके बाद से तीन चार बार शो कॉज और पेनाल्टी जैसी विभागीय कार्यवाही हो चुकी है। बावजूद इस फर्म को काम करते रहने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। जबकि नियमानुसार किसी भी संवेदक/एजेंसी द्वारा बार बार गलतियां किए जाने के बाद विभागीय प्रमुख का यह अधिकार/दायित्व बनता है कि उसे काली सूची में डालने के लिए सरकार से अनुरोध करे, परंतु ऐसा नहीं किया जा सका है। विश्वस्त सूत्रों की माने तो ग्लोबल वेस्ट मैनेजमेंट सेल प्राइवेट लिमिटेड को अगस्त माह में एक करोड़ 25 लाख रुपए का भुगतान निगम के द्वारा किया गया है। सितंबर महीने में करीब एक करोड़ तीस लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है। ये राशि मशीन से और मैन्युअल यानी मानव संसाधन के उपयोग के आधार पर किया गया है। इस बीच ये भी शिकायत नगर निगम प्रशासन तक पहुंची थी कि इस एजेंसी द्वारा निगम के कर्मचारियों द्वारा की गई साफ सफाई के बाद दूसरे एंगल से तस्वीर खींच कर अपलोड कर दिया जाता है। वहीं जितना मानव बल और मशीन का उपयोग हर दिन निर्धारित क्षेत्र में करना है, उतने संसाधन एजेंसी द्वारा नहीं लगाए जाते हैं। जिसके कारण शहर में गंदगी दिखाई देती है। जिससे आम नागरिक परेशान हो रहे हैं। रोज कहीं न कहीं से शिकायतें आ ही रही है। सवाल उठता है कि आखिर हर बार गलती पकड़े जाने पर आर्थिक दंड ही क्यों, ऊपर तक विभागीय अधिकारियों(सरकार) को क्यों नहीं एजेंसी के विरुद्ध कोई एक्शन लेने के लिए अनुरोध किया जा रहा है। वहीं निगम की सशक्त स्थायी समिति और बोर्ड के सदस्य क्यों चुप्पी साधे हुए हैं?
आईसीयू में(पटना)जेपीएन अस्पताल, गया जी की तस्वीर(श्रोत:फेसबुक)
गया जी शहर के दक्षिण दरवाजा मोहल्ले के रहने वाले सोशल मीडिया मगध भूमि के पत्रकार और कांग्रेस के युवा नेता संजय कुमार उर्फ नंदू चंद्रवंशी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बताई गई है। घटना सिविल लाइंस थाना के पास जयप्रभा अस्पताल(लेडी एल्गिन जनाना अस्पताल) के सामने सड़क पर सोमवार की रात हुई थी। घटना के बाद जिन्हें जयप्रकाश नारायण अस्पताल ले जाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के रेफर कर दिया गया। देर रात उनके परिजन पटना में कंकड़बाग मोहल्ले में स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उनकी हालत नाजुक बताई गई है। नंदू चंद्रवंशी की बहन ने बताया कि अबतक उन्हें होश नहीं आया है। सिर में गहरी चोट लगने से काफी रक्तस्राव हो गया था। बता दें कि नंदू चंद्रवंशी गया जिला कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता हैं। इस बार होने जा रहे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 230 गया शहरी विधानसभा क्षेत्र से उमीदवारी का दावा भी पेश कर चुके थे।
पूर्व मध्य रेल का डीडीयू मंडल। जिसके क्षेत्राधिकार में आता है गया जंक्शन। गया जंक्शन भारतीय रेल का एक ऐसा रेलवे स्टेशन हैं। जहां सनातनी सालों भर आते रहते हैं और आते रहते हैं विदेशी सैलानी भी। अन्य संप्रदाय और देश के हरेक हिस्से से यहां लोग आते रहते हैं। कभी पूर्वी रेल का और दानापुर रेल मंडल का अंग हुआ करता था। अब पूर्व मध्य रेल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल का अंग है। यहां से हर दिशा की ट्रेनें चलती है और आती भी हैं। पहले भाप वाले इंजन, बाद में डीज़ल इंजन और अब इलेक्ट्रिक इंजन। अब तो वंदे भारत और अमृत भारत जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश ट्रेनें गया से और गया होकर चलने लगी है। यानी कि यात्री सुविधाओं में निरंतर गुणात्मक सुधार। लेकिन क्या इतने परिवर्तन के बाद भी यात्री और रेलकर्मियों को वो सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है? ये बड़ा सवाल है। आइए डालते हैं उन चीजों पर नजर जो वर्तमान व्यवस्थाओं से जुड़ी हुई हैं।
नंबर एक
करीब ₹400 करोड़ की लागत से गया जंक्शन को एयरपोर्ट जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण करने की तैयारी चल रही है। आने वाले “अच्छे दिनों” के इंतजार के बीच की कहानी कुछ ऐसी है कि आप देख भी रहे होंगे और महसूस भी करते होंगे।
नंबर दो:प्लेटफॉर्म पर आप सुगमता से चल नहीं सकते
गया जंक्शन पर चल रहे विकास कार्यों के कारण यात्री प्लेटफॉर्म पर सुगमतापूर्वक चल नहीं पा रहे हैं। यात्रियों के पैरों में ठेस लगती है। कहीं शेड का आभाव तो कहीं यात्रियों के बैठने के लिए सीट नहीं। ट्रेन के इंतजार में खड़े रहिए या फिर गार्ड(ट्रेन मैनेजर) के बॉक्स पर बैठिए। बारिश और धूप दोनों सहने पड़ रहे हैं।
नंबर टीन:एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने में परेशानी
फिलहाल हावड़ा छोर वाले फुट ओवर ब्रिज से आना जाना नहीं हो रहा है। यात्रियों को अन्य प्लेटफॉर्म से प्लेटफॉर्म नंबर 1A,1B,1C पर जाना हो तो उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। वहीं, कहीं भी ऐसा साइनबोर्ड (इंडिकेशन) नहीं दिखाई देता है कि यात्री इन तीन प्लेटफॉर्म पर कैसे जाएंगे। दीपावली के एक दिन पहले ओटीए के एक अधिकारी 1/C पर लगी वंदे भारत ट्रेन पकड़ने के लिए आए थे लेकिन उन्हें किधर से इस प्लेटफॉर्म पर जाना सुगम होगा पता नहीं चल पाया। विभागीय चारपहिया वाहन से आए हुए थे। उनके अंगरक्षक गेट नंबर दो से अंदर आ गए थे। ट्रेन खुलने में करीब 12-15 मिनट समय शेष बचे थे। भारत सेवाश्रम कार्यालय के सामने आकर ठिठक से गए तब एक ऑटो चालक ने बताया कि आप लौटकर उसी सड़क से गेट नंबर तीन वाले प्रवेश द्वार से चले जाएं। हड़बड़ी में अधिकारी के वाहन के चालक रिटर्न होते हैं। और भी कई यात्री ऐसे देखने को मिले।
नंबर चार:टिकट बुकिंग काउंटर से दौड़ पड़ते हैं यात्री
प्लेटफॉर्म नंबर 1A,1B और 1C से खुलने वाली नवादा, शेखपुरा, किउल, जमालपुर, रामपुर हाट, भागलपुर, हावड़ा की ट्रेन के यात्री टिकट खरीदने के बाद ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ते दिखाई देते हैं। टिकट खरीदने के बाद तो इन जगहों के लिए जाने वाले यात्रियों को इन प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के लिए पहले सीधे सर्कुलेटिंग एरिया में बने मार्ग से उत्तर दिशा की ओर तेजी से भागते हुए देखे जाते हैं लेकिन निर्माण कार्य के कारण रास्ते बंद कर दिए जाने के कारण पुनः यात्रियों को या तो गेट नंबर दो से बाहर निकलना पड़ता है या फिर पितृपक्ष मेला के दौरान बनाए गए होल्डिंग एरिया वाले अस्थायी प्रवेश/निकासी द्वार से प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आना पड़ता है। इसके बाद 1ए,1बी या फिर 1सी प्लेटफॉर्म पर जाते हैं।
नंबर पांच:डेल्हा साइड से यात्रियों का कम होता है आना जाना
गया जंक्शन के पश्चिमी भाग को डेल्हा साइड कहा जाता है। इस दिशा से यात्रियों का बहुत कम ही आना जाना होता है। इधर भी टिकट बुकिंग कार्यालय है लेकिन आरक्षण का टिकट लेने के लिए फिलहाल कोई व्यवस्था नहीं की जा सकी है। वहीं अभी तक इस दिशा से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों की संख्या इसलिए कम है कि जिला मुख्यालय या मुख्य बाजार, कचहरी आदि कई महत्वपूर्ण कार्यालय पूरब की दिशा में ही है। इसलिए अधिकतर यात्री स्टेशन रोड या फिर बाटा मोड से होते हुए आरएमएस व पार्सल कार्यालय के सामने वाली सड़क मार्ग से गया जंक्शन पहुंचते हैं। जहां सड़क पर ही ऑटो रिक्शा चालक अपने वाहनों को खड़े किए रहते हैं। जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में यात्रियों को समय से टिकट लेने और फिर ट्रेन पकड़ने में परेशानी हो रही है।
नंबर छह:अब कुछ अनियमितताएं की बात करते हैं
प्लेटफॉर्म तक पहुंचने से पहले यात्री स्टेशन रोड से होकर प्रवेश द्वार संख्या एक के पास आते हैं। यहां ऑटो चालक प्रवेश द्वार के सामने ही वाहनों को रोक कर रखते हैं ताकि यात्री यहीं से उतर कर सर्कुलेटिंग एरिया में आ जाएं और जो यात्री बाहर निकलना चाहते हैं उन्हें यहीं पर ऑटो रिक्शा मिल जाए। दो पैसे अधिक कमाई के चक्कर में यहां अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। यहां आरपीएफ की ड्यूटी लगाई जाती है लेकिन वे भी कुछ खास नहीं कर पाते हैं। कारण की गेट के बाहर(रेल क्षेत्र से बाहर) इनकी नहीं चलती है।
नंबर सात:अधिक वसूली की शिकायत आम हो गई है
प्लेटफॉर्म पर रेलवे द्वारा संचालित कई स्टॉल हैं। कुछ खाने पीने की वस्तुओं की तो कुछ एक देश, एक उत्पाद की। कुछ पत्र पत्रिकाओं की तो कुछ अन्य सामग्रियों की दुकानें संचालित हो रहे हैं। विशेषकर खानपान के स्टॉल से रेल नीर की निर्धारित कीमत से अधिक की वसूली की शिकायत आम हो चुकी है। इसकी कीमत में कमी कर दिए जाने के बाद भी यात्रियों से खुलेआम ₹15 वसूली हो रही है। ठंडा बोतल के नाम पर तो ₹ 20 तक की वसूली हो रही है। चिप्स, कुरकुरे, बिस्किट, केक आदि की तो बात ही छोड़ दें। जैसे ग्राहक वैसी कीमत। रांची जा रहे एक यात्री सुबोध कुमार कहते हैं कि शिकायत कौन दर्ज कराए, ट्रेन पकड़कर जाना है। इस शिकायत के चक्कर में कहीं ट्रेन न छूट जाए। ऐसे कई यात्री मिलते हैं जो चुपचाप कुछ कहे बिना भी निकल पड़ते हैं।
नंबर आठ:कुछ रेलकर्मियों की तो कुछ ठेकेदारों की बातें
गया जंक्शन पर या यार्ड में या फिर लाइन में काम करने वाले कर्मचारियों की तकलीफों से भी परिचय हुआ। गया जंक्शन पर फिलहाल विकास कार्यों के जारी रहने के कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों से रूबरू होना पड़ रहा है। वहीं वाशिंग पिट लाइन पर काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि पिट लाइन पर कोच के मेंटेनेंस करने में काफी परेशानी होती है। गंदगी और जल जमाव के बीच काम करने की मजबूरी है। पदाधिकारी उनकी शिकायत पर एक्शन नहीं लेते। प्राइवेट ऐजेंसी के साफ सफाई से लेकर कोच अटेंडेंट की शिकायत है कि उन्हें काफी कम मजदूरी मिलती है और वो भी समय से नहीं। छह हजार रुपए मासिक मजदूरी पर काम करने वाले मजदूरों की दास्तां ही कुछ और है।
वैसे तो रेलवे सुरक्षा बल, रेलवे सुरक्षा विशेष बल और आसूचना शाखा(सीआईबी) के पदाधिकारी एवं जवानों को सदैव इस बात की चिंता लगी रहती है कि रेलयात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उनकी यात्रा निरापद और निरामय रहे, इसको लेकर रेलवे सुरक्षा बल सजग और सतर्क रहती है। इस भागम भाग भरी ड्यूटी के दौरान थोड़ा बहुत जो समय मिलता है, उसमें आराम करने की सोचते हैं। वहीं अपनी शारीरिक फिटनेस को बनाए रखने के लिए वर्जिश और परेड किया करते हैं। इस तनावपूर्ण स्थिति से कुछ वक्त खेल के लिए निकाल कर मैच खेलना भी इनके दिनचर्या का एक हिस्सा ही कहा जा सकता है।
दोनों टीमें उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया
गया में आरपीएफ और आरपीएसएफ के बीच रविवार को मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मैच में दोनों टीमों ने उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। आरपीएफ की टीम ने 10 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 71 रन बनाए, जबकि आरपीएसएफ की टीम निर्धारित ओवर में केवल 65 रन ही बना पाई। इस प्रकार आरपीएसएफ की 6 रन से हार गई।
मैच काफी रोमांचक रहा, दोनों टीमें जीतने को बेताब
मैच काफी रोमांचक रहा। एक समय ऐसा लगने लगा था कि आरपीएफ की टीम के हाथ से मैच निकल जाएगा लेकिन आरपीएफ के खिलाड़ियों ने अंत में मैच को अपने हाथों में ले लिया और विरोधी टीम को छह रनों से हरा दिया।आरपीएसएफ की टीम में सीआईबी के भी खिलाड़ी थे।
दर्शकों ने भी मैच का भरपूर आनंद लिया
मैच देख रहे दर्शकों ने इस मैत्रीपूर्ण मैच का आनंद उठाया। साथ ही दोनों तरफ के खिलाड़ी मैच को अपनी हाथों से जाने नहीं देने को लेकर संघर्ष करती नजर आ रही थी। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और सौहार्द व अनुशासन का परिचय दिया।
मैच का विवरण:
टीमें: आरपीएफ गया + सीआईबी गया बनाम आरपीएसएफ
स्थान: आरपीएफ बैरक गया के खेल ग्राउंड
तिथि: 19 अक्टूबर 2025
मैच का परिणाम:
आरपीएफ गया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 71 रन बनाए।
आरपीएसएफ की टीम 7 विकेट खोकर 65 रन बना पाई और 6 रन से मैच हार गई।
कार्यक्रम में उपस्थिति:
निरीक्षक सीआईबी गया और कम्पनी कमांडर आरपीएसएफ सहित बल के कई अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।
उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना की सराहना की।
महत्व:
इस तरह के खेल आयोजन बल के सदस्यों में आपसी समन्वय, अनुशासन, टीम वर्क और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं।
डीडीयू रेल मंडल ने दिवाली और छठ त्योहारों की भीड़ के दौरान सुरक्षा और सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने को लेकर एक अहम निर्णय लिया है। मंडल के वाणिज्य विभाग ने गया जंक्शन से प्रतिदिन नई दिल्ली को जाने आने वाली 12397/12398 गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस में पार्सल बुकिंग को लेकर एक विशेष आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार इस ट्रेन के पार्सल वैन में बुकिंग एवं लीज के सामानों को गया जंक्शन पर लोडिंग और अनलोडिंग नहीं करने का अप्रत्यक्ष रूप से स्पष्ट आदेश जारी किया गया है। साथ ही अन्य ट्रेनों से मालों के लोडिंग/अनलोडिंग करने के समय इस आदेश को जारी करते हुए कई निर्देश दिए गए हैं।
इन आदेशों का अब करना होगा अनुपालन
आगामी दिवाली और छठ त्योहारों के मद्देनजर, आने वाले दिनों में स्टेशनों पर भारी भीड़ और यात्रियों की संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है। पार्सल गतिविधियों के सुचारू संचालन और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, निम्नलिखित निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है:-
➤ पार्सल रखने के क्षेत्रों को साफ और व्यवस्थित रखा जाना चाहिए। यात्री आवागमन, प्लेटफार्म क्षेत्रों या पार्सल कार्यालय के बाहर कोई भी अतिरिक्त या लावारिस पार्सल नहीं रखा जाना चाहिए।
➤ पार्सल लोडिंग/अनलोडिंग गतिविधियों के कारण यात्रियों की आवाजाही या सार्वजनिक मार्गों में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए।
व्यस्त समय के दौरान भीड़भाड़ से बचने के लिए पार्सल की समय पर लोडिंग/अनलोडिंग सुनिश्चित करें।
➤ पार्सल स्थान और भीड़ को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए पर्याप्त कर्मचारी पर्यवेक्षण बनाए रखा जाना चाहिए।
पार्सल क्षेत्रों में अनधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जानी चाहिए और अग्नि सुरक्षा उपायों सहित सभी सुरक्षा सावधानियों को सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
➤ ट्रेन संख्या 12397/12398 में लोडिंग/अनलोडिंग व्यस्त समय में करने से बचना चाहिए और यदि आवश्यक हो, तो प्लेटफार्मों पर भीड़भाड़ से बचने के लिए उचित निगरानी में यार्ड में ही लोडिंग/अनलोडिंग की जानी चाहिए।
उपरोक्त निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है और त्योहारों के दौरान अत्यधिक सतर्कता बरतने को कहा गया है। साथ ही सख्ती बरतते हुए कहा गया है कि किसी भी प्रकार की चूक को गंभीरता से लिया जाएगा।
इस तरह के आदेश के यहां पहुंचते ही व्यापारियों ने इस ट्रेन से लगभग अपने माल की बुकिंग करना बंद कर दिया है। व्यापारियों का कहना है कि गया जंक्शन से मालों को सुगमतापूर्वक लोडिंग और अनलोडिंग करने में सहूलियत होती है लेकिन यार्ड से माल को लाना या ले जाना मुश्किल है। ऐसे में अब छठ पर्व समाप्त होने के बाद ही फिर से बुकिंग किया जाएगा।
गया रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा अपराध सुलझ गया है, जहां एक शातिर चोर को दो मोबाइल फोन और एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पंकज कुमार ने पूछताछ में बताया कि उसने यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी किए थे। बरामद मोबाइल फोन की कीमत लगभग 25,000 रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी की जानकारी:
नाम: पंकज कुमार
उम्र: 18 वर्ष
पिता: सुलेन्द्र बिंद
पता: नई गोदाम, पहसी, थाना- कोतवाली, जिला- गया, बिहार
किया गया अपराध:
पंकज कुमार ने गया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी किए थे।
उसके पास से दो एंड्राइड मोबाइल फोन और एक छोटा पाकेट चाकू बरामद किया गया।
कार्रवाई:
रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी के खिलाफ जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 304/25 अंतर्गत धारा 317(05) भारतीय न्याय संहिता दर्ज की गई है।
बरामदगी:
दो एंड्राइड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 25,000 रुपये)
एक छोटा पाकेट चाकू
आगे की कार्रवाई:
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य अपराधों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
बरामद मोबाइल फोन को उनके असली मालिकों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
डीडीयू मंडल के चंदौली मझवार और गंजख्वाजा स्टेशनों के बीच एक बड़ा रेल हादसा टल गया। प्रातः 08:57 बजे कीमैन श्रवण कुमार ने नियमित निरीक्षण के दौरान अप लाइन पर एक रेल फ्रैक्चर की पहचान की। उन्होंने तुरंत स्टेशन मास्टर संतोष कुमार को सूचित किया और फाटक की तरफ दौड़े। स्टेशन मास्टर ने सतर्कता दिखाते हुए समपार फाटक पर गेटमैन दिनेश कुमार को सूचित किया, जिन्होंने संरक्षा के लिए तत्काल गेट सिग्नल बंद कर दिया।
घटना की जानकारी:
समय: प्रातः 08:57 बजे
स्थान: चंदौली मझवार और गंजख्वाजा स्टेशनों के बीच समपार फाटक संख्या 78 के पास
घटना: अप लाइन पर रेल फ्रैक्चर की पहचान
त्वरित कार्रवाई:
कीमैन श्रवण कुमार ने तुरंत स्टेशन मास्टर को सूचित किया।
स्टेशन मास्टर संतोष कुमार ने समपार फाटक पर गेटमैन दिनेश कुमार को सूचित किया।
गेटमैन ने संरक्षा के लिए तत्काल गेट सिग्नल बंद कर दिया।
स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल ऑफिस को सूचित किया और ओवरहेड उपकरण बंद किए गए।
परिणाम:
आ रही ट्रेन संख्या 22307 (हावड़ा–बीकानेर एक्सप्रेस) को संरक्षित रूप से रोका जा सका।
वरिष्ठ अनुभाग अभियंता की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक मरम्मत की।
09:30 बजे ट्रैक को 30 किमी/घंटा की गति सीमा के साथ संरक्षित रूप से फिट घोषित किया गया।
पुरस्कार और सराहना:
मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने कीमैन श्रवण कुमार, स्टेशन मास्टर संतोष कुमार, स्टेशन मास्टर विनय कुमार और गेटमैन दिनेश कुमार को शाबाशी देते हुए उन्हें पुरस्कृत किया।
निष्कर्ष:
यह घटना डीडीयू मंडल की संरक्षा संस्कृति का जीवंत उदाहरण है, जहाँ प्रत्येक कर्मचारी संरक्षित संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। मंडल प्रशासन ऐसे कर्मठ और सजग कर्मचारियों की सराहना करता है, जिनके प्रयासों से संरक्षा सुनिश्चित होती है।