Blog

  • गया से मोहन श्रीवास्तव को मिला टिकट, समर्थकों में उत्साह, डॉ. प्रेम कुमार से तीसरी बार होगा सामना

    गया से मोहन श्रीवास्तव को मिला टिकट, समर्थकों में उत्साह, डॉ. प्रेम कुमार से तीसरी बार होगा सामना

    देवब्रत मंडल

    बीच में अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव

    महागठबंधन में सीट को लेकर फंसे पेंच से बाहर आकर गया जी शहर विधानसभा क्षेत्र की सीट कांग्रेस के खाते में आ गई है। गुरुवार की देर रात तक कांग्रेस से गया शहरी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी तय नहीं हो पाने के कारण संशय बनी हुई थी। magadhlive ने पहले ही खबर प्रकाशित कर बता दिया था कि पूर्व प्रत्याशी पर महागठबंधन और कांग्रेस सबसे अधिक भरोसा कर रही है। लगभग ये बात भी magadhlive ने अपनी हर रिपोर्ट में इस बात की ओर इशारा कर रही थी कि गया जी शहरी विधानसभा क्षेत्र से अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव को ही टिकट देने के निर्णय के करीब है और यह बात सच साबित हुआ। शुक्रवार को दोपहर बाद कांग्रेस पार्टी ने मोहन श्रीवास्तव को पार्टी का सिंबल दे दिया है। यह खबर गया जी पहुंचते ही समर्थकों में उत्साह है। समर्थकों ने इसके लिए कांग्रेस पार्टी के शीर्षस्थ नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, गया जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष सहित कांग्रेस वर्किंग कमेटी के नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मोहन श्रीवास्तव की जीत सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया है। बता दें कि गुरुवार की देर रात तक टिकट की आस लगाए बैठे कई नेता बिहार प्रदेश प्रभारी कृष्णा अलावरु के इर्द गिर्द नजरें गड़ाए बैठे हुए थे। बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, सदाकत आश्रम में ‘टिकटार्थियों’ एवं उनके समर्थक टकटकी लगाए रहे लेकिन बंद लिफाफे का राज नहीं खुल सका था। उम्मीद की जा रही थी कि आज यानी 17 अक्टूबर को किसी भी वक्त गया शहरी विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी तय कर दिए जाएं। और यही हुआ। कांग्रेस ने एकबार फिर से मोहन श्रीवास्तव पर पूरा भरोसा जताते हुए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि  मोहन श्रीवास्तव इस सीट से चुनाव कांग्रेस के टिकट पर दो बार चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन भाजपा के उम्मीदवार डॉ प्रेम कुमार से पराजित हो रहे हैं। 2020 के चुनाव में कांग्रेस ने हर बार की अपेक्षा सर्वाधिक वोट हासिल किया था लेकिन चुनाव जीत नहीं पाई है। कांग्रेस से मोहन श्रीवास्तव को टिकट दिए जाने की सूचना मिलने पर यहां महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिल रहा है। संभावना है कि शाम तक मोहन श्रीवास्तव पटना से गया जी पहुंचेंगे। इनके बाद नामांकन को लेकर तैयारियां की जाएगी। बता दें कि गया शहर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में द्वितीय चरण में 11 नवंबर को मतदान होना है। इधर, शुक्रवार को भाजपा के उम्मीदवार डॉ प्रेम कुमार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। इस सीट से श्री कुमार नौंवी बार चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा तथा एनडीए कार्यकर्ता श्री कुमार की जीत सुनिश्चित करने के लिए फुलप्रूफ प्लान तैयार कर रही है। एक बार फिर दोनों चिर परिचित अंदाज में एक दूसरे का सामना करेंगे।

  • गया जी सीट पर महागठबंधन की नाव मझधार में, सिंबल आ चुका लेकिन कैंडिडेट…

    गया जी सीट पर महागठबंधन की नाव मझधार में, सिंबल आ चुका लेकिन कैंडिडेट…

    देवब्रत मंडल

    महागठबंधन में सीट को लेकर फंसे पेंच में गया जी शहर विधानसभा क्षेत्र की भी सीट फंसी हुई है। गुरुवार की देर रात तक कांग्रेस गया शहरी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी तय नहीं कर सकी थी। देर रात तक टिकट की आस लगाए बैठे कई नेता बिहार प्रदेश प्रभारी कृष्णा अलावरु के इर्द गिर्द नजरें गड़ाए बैठे हुए थे। बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, सदाकत आश्रम में ‘टिकटार्थियों’ एवं उनके समर्थक टकटकी लगाए रहे लेकिन बंद लिफाफे का राज नहीं खुल सका था। उम्मीद की जा रही है कि आज यानी 17 अक्टूबर को किसी भी वक्त गया शहरी और टिकारी विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी तय कर दिए जाएं।

    संभावित उम्मीदवार देर रात तक करते रहे इंतजार

    खबर आई है कि महागठबंधन इधर मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को ऑफर दिया है कि राज्यसभा और दो विधानपरिषद की सीट दी जाएगी। दरअसल एनडीए भी मुकेश साहनी पर डोरे डाल रहा है। लेकिन इस सब के बीच गया शहरी विधानसभा सीट का मामला अटका हुआ है। संभावित उम्मीदवार हर प्रकार के जोर आजमाइश कर रहे हैं लेकिन देर रात तक किसी के हाथ कुछ नहीं लगा है।

    देर रात बंद लिफाफे का नहीं खुल सका राज

    देर रात कांग्रेस के कुछ नेताओं से magadhlive संपर्क साधते हुए अंतिम निर्णय जानने की इच्छा जताई। किंतु सभी ने कहा कि पार्टी का सिंबल कांग्रेस के बिहार प्रदेश प्रभारी श्री अलावरु जी के पास बंद लिफाफे में आ चुका है लेकिन कैंडिडेट्स फाइनल नहीं हो सका है। लोग इनके पार्टी कार्यालय में आगमन का इंतजार करते रहे। आधी रात तक स्थिति अस्पष्ट थी।

    दलित, अतिपिछड़ा और महिला उम्मीदवार के नाम पर होती रही चर्चा

    पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस गया शहर विस सीट पर उम्मीदवारी तय करने से पहले यह देख रही है कि गया के विधायक डॉ प्रेम कुमार को कैसे मात दिया जा सकता है। महिला उम्मीदवार के नाम पर भी दो लोगों के नाम सामने हैं। वहीं अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के वोटरों की यहां बहुतायत को देखते हुए कांग्रेस इस पर भी विचार कर रही है। इस वर्ग के वोटरों को कौन कैंडिडेट ज्यादा प्रभावित कर सकता है, इस बात की भी चर्चा हो रही है। कांग्रेस के एक दलित नेता ने कहा कि गया जिले में कांग्रेस को तीन सीट मिले हैं लेकिन किसी दलित नेता को टिकट नहीं दिया जा रहा है, इससे कांग्रेस के समर्थक छोटे बड़े नेता और यह समाज भी नाराज है।

    पूर्व प्रत्याशी पर भरोसा करने पर भी विचार

    अंदरखाने से एक बात यह भी सामने आ रही है कांग्रेस अपने  पूर्व प्रत्याशी पर भरोसा कुछ ज्यादा कर रही है। इनके समर्थकों का भी यही मानना है कि 2020 के चुनाव में काफी कम अंतर से जीत हार हुई थी तो उन्हें ही टिकट देना उचित रहेगा क्योंकि नए उम्मीदवार पर उतना भरोसा नहीं। वहीं एक बात की चर्चा यह भी हो रही है कि लगातार दो बार पराजित हो चुके कैंडिडेट पर दांव लगाना कांग्रेस की नीति में नहीं है लेकिन पार्टी जीत को आगे रखकर पूर्व प्रत्याशी पर अधिक भरोसा कर रही है।

    …और अंत में

    कुल मिलाकर महागठबंधन की चुनावी नैया गया जी शहर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में आकर मझधार में है। महागठबंधन एनडीए सरकार को फिर से सत्ता में आने से रोकने के लिए कुछ भी न्योछावर करने को तैयार दिखती है।

  • गया शहर के पाम गार्डन के पास बड़ा हादसा, सीमेंट लदा ट्रक ई रिक्शा में मारी टक्कर, सभी सवार नाले में गिरे, एक बच्चे को अस्पताल भेजा गया

    गया शहर के पाम गार्डन के पास बड़ा हादसा, सीमेंट लदा ट्रक ई रिक्शा में मारी टक्कर, सभी सवार नाले में गिरे, एक बच्चे को अस्पताल भेजा गया

    देवब्रत मंडल

    घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य जारी

    गया जी के पाम गार्डन के पास गुरुवार की रात एक बड़ा हादसा हुआ। सीमेंट लदा ट्रक एक ई रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मार दिया। ई रिक्शा सहित उस पर सवार सभी यात्री पास के नाले में जा गिरे। ट्रक भी पलट गया। जिस पर लदे सीमेंट की कई बोरियां नाले में गिरे यात्रियों के उपर जा गिरा। स्थानीय लोगों ने नाले से एक बच्चे को किसी तरह निकाल कर अस्पताल भेजा है। बाकी सवार लोग नाले में ही सीमेंट की बोरियों के नीचे दबे हुए बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर रहे सामाजिक कार्यकर्ता मिस्टर जॉनी ने बताया कि बच्चे को स्थानीय लोगों की मदद से नाले से बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया है, जिसकी हालत नाजुक बताई गई है। ट्रक चालक नशे में चूर है। जिसे भी स्थानीय लोगों ने ट्रक का शीशा तोड़कर बाहर निकाला है। नाले के अंदर गिरे लोगों को भी निकाला जा रहा है। घटना की सूचना के बाद राहत टीम के साथ पुलिस पहुंच गई है। ट्रक चालक नशे की हालात में है। ई रिक्शा चालक और उस पर सवार लोग कहां के रहनेवाले हैं, खबर लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि समय से सूचना दे दिए जाने के बाद पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी। स्थिति को देख लोग यही कह रहे हैं कि चालक के नशे में होने की वजह से यह हादसा हुआ है जो रॉंग साइड से ट्रक को ले गया। जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटनास्थल पर एक बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है।

  • पहली बार बिहार आ रहीं हैं आरपीएफ के महानिदेशक सुश्री सोनाली मिश्रा, विस चुनाव को लेकर करेंगी महत्वपूर्ण बैठक

    पहली बार बिहार आ रहीं हैं आरपीएफ के महानिदेशक सुश्री सोनाली मिश्रा, विस चुनाव को लेकर करेंगी महत्वपूर्ण बैठक

    देवब्रत मंडल

    फोटो: इंटरनेट से

    मध्य प्रदेश कैडर की 1993 बैच की आईपीएस सुश्री सोनाली मिश्रा आरपीएफ के नए महानिदेशक के रूप में पदभार संभालने के बाद पहली बार बिहार आ रही हैं। बता दें कि रेलवे सुरक्षा बल की 143 साल की यात्रा में पहला ऐतिहासिक कदम है कि किसी महिला पदाधिकारी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। आरपीएफ के महानिदेशक सोनाली मिश्रा का बिहार आगमन बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रेलवे सूत्रों के अनुसार महानिदेशक सुश्री मिश्रा के गुरुवार की सुबह पटना पहुंचने की संभावना है। जो एयर इंडिया के विमान से आने वाली हैं।

    बिहार में चुनाव को लेकर करेंगी अहम बैठक

    पूर्व मध्य रेल के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक करेंगे। बिहार में चुनाव के दौरान आरपीएफ की भूमिकाओं पर चर्चा करेंगी।

    फेस्टिवल को देखते हुए भी बैठक में होगी चर्चा

    आरपीएफ के महानिदेशक सुश्री सोनाली मिश्रा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तो बैठक में चर्चा करेंगी ही। साथ ही साथ फेस्टिवल सीजन, दीपावली और छठ पर्व को लेकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने, अपराध पर काबू, नशीली पदार्थ आदि के तस्करी जैसे मुद्दे पर भी अधीनस्थ पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगी।

    बिहार के डीजीपी से भी कर सकती हैं मुलाकात

    रेलवे सूत्रों की मानें तो आरपीएफ के महानिदेशक बिहार के डीजीपी विनय कुमार से भी मुलाकात कर बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चर्चा करेंगी। जानकर बताते हैं कि दोनों एक ही बैच के अधिकारी हैं।

    महानिदेशक शुक्रवार को वापस होंगे दिल्ली

    रेलवे सूत्रों की माने तो आरपीएफ के महानिदेशक सुश्री मिश्रा 16 अक्टूबर को पटना आएंगी। पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। 16 अक्टूबर को बिहार में ही रहेंगी और इसके बाद अगले दिन 17 अक्टूबर को पटना से नई दिल्ली के लिए लौट जाएंगी।

    बिहार में पहली बार हो रहा है आगमन

    बता दें कि सुश्री मिश्रा 01 अगस्त को अपना पदभार ग्रहण की थीं। पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार इनका बिहार का दौरा हो रहा है। पूर्व मध्य रेल अंतर्गत पांच मंडल हैं। इनके बिहार आगमन से इन सभी मंडल के आरपीएफ पदाधिकारियों को एक नई ऊर्जा मिलेगी।

    सीबीआई और बीएसएफ में सेवाएं दे चुकी हैं

    प्रमुख पुलिस भूमिकाओं में अपनी व्यावसायिकता, समर्पण और नेतृत्व क्षमता के लिए जानी जाने वाली सुश्री मिश्रा इस पद पर तीन दशकों से अधिक की विशिष्ट सेवा का अनुभव रखती हैं। इस कार्यभार से पहले, उन्होंने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन/भर्ती) के रूप में कार्य किया, साथ ही पुलिस प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, भोपाल में एडीजी और मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। उन्होंने सीबीआई और बीएसएफ में भी सेवा की है और कोसोवो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में सेवा देने का अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी प्राप्त है।

    राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस पदक सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित

    उत्कृष्टता और व्यावसायिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए इन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

    दूरदर्शी और समावेशी नेतृत्व का मिलेगा लाभ

    दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में से एक, रेलवे संपत्ति की सुरक्षा, यात्री सुरक्षा और अपराध रोकथाम के लिए ज़िम्मेदार रेलवे सुरक्षा बल को उनके दूरदर्शी और समावेशी नेतृत्व का लाभ मिलेगा। राज्य और केन्द्रीय पुलिस संगठनों में उनके व्यापक अनुभव से बल के आधुनिकीकरण, क्षमता निर्माण और सामुदायिक सहभागिता को नई गति मिलने की उम्मीद है।

    मानव तस्करी तथा असुरक्षित यात्रियों के विरुद्ध अपराधों को रोकने पर बल

    विशेष रूप से, इनका ध्यान अत्याधुनिक तकनीक का लाभ उठाने में आरपीएफ की पहल को मज़बूत करने और मानव तस्करी तथा असुरक्षित यात्रियों के विरुद्ध अपराधों जैसे संगठित अपराधों को रोकने में इसकी भूमिका को बढ़ाने पर होगा। सतर्कता, साहस और सेवा के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जो आरपीएफ के आदर्श वाक्य “यशो लाभस्व” को परिभाषित करते हैं।

  • बीजेपी के नेता क्षितिज मोहन सिंह ने फेसबुक पेज पर वीरेंद्र सिंह के बारे में क्या कहा,जिससे मच गई बीजेपी में हलचल

    डेस्क न्यूज़

    🩸 अब बारी वजीरगंज की जनता की है… 🩸

    पार्टी को जो करना था, वह कर लिया।
    अब निर्णय हमारा होगा।

    लेकिन आज वजीरगंज विधानसभा में पार्टी ने बीरेंद्र सिंह जैसे व्यक्ति को टिकट देकर
    न केवल मेरे संघर्ष का,
    बल्कि पार्टी के उन मूल सिद्धांतों का भी अपमान किया है
    जिन पर हमने हमेशा विश्वास किया।

    बीरेंद्र सिंह वही व्यक्ति है —
    जो मानपुर और वजीरगंज ब्लॉक क्षेत्र में
    प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योजनाओं में 10% कमीशन लेकर
    गरीब जनता के हक़ पर डाका डालता है।
    प्रधानमंत्री आवास योजना,
    राशन डीलरों से वसूली,
    रोड और नाला निर्माण में कमीशन —
    यही उसका असली चेहरा है।

    ऐसे कमीशनखोर व्यक्ति को टिकट देना
    पार्टी की आत्मा और कार्यकर्ता दोनों के साथ विश्वासघात है।

    अब मैं निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हूं।
    कल अपने साथियों से राय-विचार कर आगे की दिशा तय करूंगा।
    मेरा आने वाला संघर्ष इस बात के लिए होगा कि
    जिस व्यक्ति ने 2005 में पार्टी का झंडा जलाया,
    और स्वर्गीय प्रमोद महाजन जी का अपमान किया,
    वह 2025 में वजीरगंज से जीत न पाए।

    अगर इसके लिए मुझे पार्टी भी छोड़नी पड़े —
    तो वह भी मंजूर है।
    क्योंकि अब यह लड़ाई स्वाभिमान, निष्ठा और सत्य के पक्ष की है।

    ✊🏻 अब जीवन संघर्ष यात्रा शुरू होगी…

    – क्षितिज मोहन सिंह
    (हृदय से कार्यकर्ता, आज भी राष्ट्र और वजीरगंज विधानसभा की जनता के प्रति समर्पित) ❤️🇮🇳

    “पार्टी को बस इतना कहना है — जिसने झंडा जलाया, उसे मंच मिला;
    और जिसने जीवन समर्पित किया, उसे मौन रहना पड़ा।
    लेकिन अब मैं मौन नहीं रहूंगा।”

    👉🏻 #कमीशनखोरवजीरगंजछोड़ो!
    👉🏻#ईमानदारजनताकाअपमाननहींसहेंगे!
    👉🏻#वजीरगंजमांगेसाफ़राजनीतिभ्रष्टाचारमुक्तनीति!

    wazirganj #Gaya #bjp4India

    bjp4bihar #narendramodi

    rajnathsinghbjp #NityanandRai #samratchoudhary #vinodtawde #VijayKumarSinha #JPNadda #CMOBihar #PMO

    Narendra Modi Rajnath Singh Samrat Choudhary VIJAY KUMAR SINHA Dilip Jaiswal Vinod Tawde Dharmendra Pradhan Nityanand Rai Munnakumar Singh Amit Shah Prashant Kumar Dr. Prem Kumar J.P.Nadda Mangal Pandey Dr. Sunil Kumar Pratap Singh BJP Bihar Sanjay Jaiswal Bharatiya Janata Party (BJP)

  • ब्रेकिंग न्यूज़: गया जी में मरीज की मौत के बाद अस्पताल में तोड़फोड़ व हंगामा, शव को सड़क पर रखा, पुलिस मौके पर पहुंची

    ब्रेकिंग न्यूज़: गया जी में मरीज की मौत के बाद अस्पताल में तोड़फोड़ व हंगामा, शव को सड़क पर रखा, पुलिस मौके पर पहुंची

    देवब्रत मंड

    सड़क पर शव

    गया जी से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि दुःखहरणी मंदिर के निकट बीच सड़क पर एक व्यक्ति की लाश को रख कर लोग सड़क पर हंगामा कर रहे हैं। यहां हंगामा कर रहे लोगों में से पीड़ित परिवार का आरोप है कि श्री राम नामक एक नर्सिंग होम के चिकित्सक की लापरवाही के कारण एक मरीज की मौत हो गई है। मृतका ढिबर गांव की रहने वाली बताई गई है। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि 12 अक्टूबर को मरीज को श्री राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तबियत अधिक बिगड़ने लगी तो अस्पताल संचालक खुद मरीज को पटना रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। पटना से लाश अस्पताल के पास लाया गया था। पीड़ित परिजनों ने गुस्से में अस्पताल में तोड़फोड़ भी की है।

    फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई है। स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है। बीच सड़क पर लाश के रख दिये जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया है। पुलिस मामले को शांत करवाने एवं इसकी जांच करने का आश्वासन पीड़ित परिजनों को दे रही है लेकिन आक्रोशित भीड़ कुछ भी सुनने को फिलहाल(खबर लिखे जाने तक) तैयार नहीं है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत की बताई गई है।

  • प्रस्तावित रास्ते की जमीन पर निर्माण कार्य जारी, रास्ता अवरुद्ध करने को लेकर वाद दायर, पुलिस जांच शुरू

    प्रस्तावित रास्ते की जमीन पर निर्माण कार्य जारी, रास्ता अवरुद्ध करने को लेकर वाद दायर, पुलिस जांच शुरू

    देवब्रत मंडल

    विवादित स्थल पर कार्य करते मजदूर

    गया जी शहर के वार्ड नं 05 अंतर्गत विदेशी गली मोहल्ले में रास्ते की जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर एक वाद सदर एसडीओ के पास दायर किया गया है। एसडीओ ने दायर वाद के आलोक में भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत विपक्षी सहित डेल्हा थाना, अंचलाधिकारी, सदर को विवादित स्थल की जांच करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के लिए कहा है। बावजूद इसके विपक्षी कृष्णदेव प्रसाद उर्फ कृष्णा प्रसाद पिता स्व. सोहराई महतो द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है।
    इस संबंध में प्रथम पक्ष रानी देवी  पति उमेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि विवादित स्थल पर डेल्हा थाना की पुलिस जांच करने के लिए मंगलवार(14.10.2025) को पहुंची तो निर्माण कार्य को जारी रहते हुए देखा, परंतु कार्य पर रोक नहीं लगाया गया। प्रथम पक्ष को इतना ही कहा कि उनका काम जांच करना है न कि कार्य पर रोक लगाने का आदेश है।
    रानी देवी ने पुलिस को अपनी जमीन से संबंधित निबंधित केवाला (सेल डीड) प्रस्तुत कर उनसे कहा कि जब केवाला में प्रस्तावित रास्ता दर्शाया गया है तो कृष्णदेव प्रसाद उर्फ कृष्णा प्रसाद कैसे और क्यों रास्ते की जमीन की घेराबंदी कर दिया है। रानी देवी के पति उमेश प्रसाद ने बताया कि सदर एसडीओ द्वारा निर्गत नोटिस ज्ञापाक 1673/22.09.2025 की एक प्रति डेल्हा थाना को उपलब्ध करा दिया था लेकिन इसके बाद भी निर्माण कार्य द्वितीय पक्ष के द्वारा करवाया जा रहा है। जिसके निर्माण हो जाने से अगल बगल रह रहे मकान मालिकों को काफी परेशानी उठाना पड़ सकता है और साथ में आने जाने का रास्ता अवरुद्ध हो जाने पर किसी भी समय खून खराबा होने की संभावना है।
    इस संबंध में प्रथम पक्ष के अधिवक्ता अलका कुमारी ने कहा कि फिलहाल चुनाव को लेकर सदर एसडीओ अधिक व्यस्त हैं। उन्होंने बताया अगली सुनवाई की तारीख पर जांच रिपोर्ट आएगी। जिसकी प्रतीक्षा की जा रही है। रिपोर्ट में क्या लिखा जाता है, जिसके अवलोकन उपरांत ही आगे की ओर वाद में अपना पक्ष रखा जा सकता है।

  • फॉलोअप: सोना अंदर तस्कर बाहर, दोनों जांघ में छिपाकर तस्कर लेकर आ रहा था 2002.50 किग्रा सोना

    फॉलोअप: सोना अंदर तस्कर बाहर, दोनों जांघ में छिपाकर तस्कर लेकर आ रहा था 2002.50 किग्रा सोना

    देवब्रत मंडल

    घटना से संबंधित गया रेल थाना की फ़ाइल फोटो

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर गया रेल थाना की पुलिस कितनी सजग है, इस बात का पता इससे चलता है कि गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई में भारी मात्रा में सोना पकड़ लिया जाता है। कीमत करोड़ रुपए। जब्त किया गया सोना तो कोर्ट की निगरानी में अंदर रख लिया है लेकिन कथित तस्कर हरिलाल वर्मा थाना से ही जमानत पर बाहर निकल गया।

    जानें बरामद सोने के बिस्किट के अलग अलग वजन

    बरामद सोने का कुल वजन तो पहले ही बता दिया गया था लेकिन फिर याद कराता चलूं की जब्त सोने के चार बार(बिस्किट) का कुल वजन 2002.50 किग्रा है। चारो बार का अलग वजन इस प्रकार है:- 619.99 ग्राम, 414.16 ग्राम, 471.84 ग्राम तथा 496.51 ग्राम। जिसे रेल पुलिस ने कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है।

    दोनों जांघ में छिपाकर लाया गया था सोना

    रेल पुलिस के अनुसार 12311 नेताजी सुभाष एक्सप्रेस के सामान्य कोच में तस्कर द्वारा सोना लेकर चलने की गुप्त सूचना मिली थी। गया जंक्शन पर जब यह ट्रेन आई तो तस्कर को पकड़ा गया। रेल पुलिस के अनुसार जांच में तस्कर ने दोनों जांघ में सोने के बिस्किट को छिपाकर लाया था। जो पुलिस की जांच में पकड़ा गया।

    कोलकाता के इस दुकान का इनवॉइस मिला है

    रेल पुलिस सूत्रों की मानें तो हरि शंकर वर्मा नामक व्यक्ति के पास से जो सोना बरामद किया गया है। उसके बारे में पुलिस को दो इनवॉइस भी मिले हैं। जो 25 सितंबर 2025 के हैं। जो राधाकृष्ण ज्वेलर्स, कन्नू लाल लेन, बड़ा बाजार, कोलकाता-7 के बताए गए हैं।

    इस केस में आरपीएफ की भूमिका की चर्चा नहीं

    इस पूरे प्रकरण में एक बात जो देखने को मिल रहा है, वो ये कि दर्ज एफआईआर में कहीं भी गया आरपीएफ पोस्ट के किसी पदाधिकारी या जवान की भूमिका का जिक्र नहीं किया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या रेल पुलिस और आरपीएफ संयुक्त रूप से काम नहीं कर रही थी उस दिन। आरपीएफ की टीम उस वक्त कहां थी। चर्चा तो ये भी है कि सोना बरामदगी के बाद एक पदाधिकारी 9 अक्टूबर को अपने कार्यस्थल पर नहीं होकर मुख्यालय से बाहर पश्चिम बंगाल की तरफ निकल गए थे। क्यों और किसके आदेश पर गए हुए थे, ये उनके विभाग का आंतरिक मामला है। लेकिन इस बात की चर्चा हो रही है।

    इनकी मानें तो कांड दर्ज नहीं होना चाहिए था

    आयकर विभाग से जुड़े एक सक्षम पदाधिकारी ने नाम सामने नहीं आने की शर्त पर बताया कि इस पूरे प्रकरण में जो तथ्य सामने निकल कर आए हैं, उसके अनुसार थाना में केस भी दर्ज नहीं होना चाहिए था। कहा कि यह मामला  उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के कारण स्थानीय स्तर के पदाधिकारी की भूमिका यही तक सीमित हो गई थी। बता दें कि आरोपी वर्मा को रेल एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए पटना ले जाया गया था।

  • गया जी में पूजा अर्चना के बाद रेल ब्रिज बनाने के लिए भार वहन क्षमता की जांच शुरू, 15 सौ टन सहन करने की क्षमता की हो रही जांच

    गया जी में पूजा अर्चना के बाद रेल ब्रिज बनाने के लिए भार वहन क्षमता की जांच शुरू, 15 सौ टन सहन करने की क्षमता की हो रही जांच

    देवब्रत मंडल

    छोटकी नवादा में भार वहन क्षमता की जांच करती टीम

    बिहार में विशेष रेल परियोजना के तहत ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा(रेलवे की इकाई) गया जी में अलग से नई रेल लाइन बिछाने की योजना पर तेजी से काम जारी है। इसी क्रम में गया-मानपुर रेलखंड के बीच फल्गु नदी में और एनएच-83 गया-पटना सड़क मार्ग और छोटकी नवादा के बीच ब्रिज बनाने का काम चल रहा है। एलएंडटी कंपनी इस कार्य को यहां कर रही है। इस परियोजना के तहत ब्रिज बनाने से पहले पिलरों के भार वहन करने की क्षमता की जांच छोटकी नवादा में रविवार को शुरू की गई। इसके पहले एलएंडटी कंपनी की तकनीकी टीम द्वारा पूजा अर्चना की गई। इसके बाद मशीन(उपकरणों) के माध्यम से भार सहन की क्षमता की जांच की जा रही है। जो लगातार 24 घंटे तक चलेगा।

    फल्गु नदी में निर्माण कार्य करते मजदूर व तकनीकी टीम


    तकनीकी टीम द्वारा बताया गया कि करीब 1500 टन भार सहने की क्षमता को देखा जा रहा है। यदि यह परीक्षण सफल रहा तो ब्रिज के निर्माण का कार्य यहाँ भी शुरू करा दिया जाएगा। बताया गया कि फल्गु नदी के दोनों तट पर ब्रिज निर्माण के लिए पिलरों के भार सहन की क्षमता की जांच सफल रही है और यहां पिलर बनाए जा रहे हैं। इसके तहत पिलरों की कंक्रीट से ढलाई का कार्य चल रहा है।

  • एससी/एसटी रेलवे इम्पलाई एसोसिएशन के अध्यक्ष बने उदय कुमार आजाद, सचिव आरपी पासवान

    एससी/एसटी रेलवे इम्पलाई एसोसिएशन के अध्यक्ष बने उदय कुमार आजाद, सचिव आरपी पासवान

    देवब्रत मंडल

    निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन पदाधिकारी व सदस्य

    ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे एम्पलाई एसोशिएशन शाखा गया के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में उदय कुमार आजाद शाखा अध्यक्ष और आर पी पासवान शाखा सचिव निर्वाचित हुए हैं। अनिल कुमार दास शाखा कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

    चुनाव प्रक्रिया:

    • चुनाव अधिकारी गणेश रजक के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
    • जोनल अध्यक्ष महेंद्र कुमार और मंडल सचिव अनिल कुमार मंडल ने चुनाव प्रक्रिया की निगरानी की।
    • चुनाव में शाखा के कर्मचारियों ने भाग लिया और अपने मतों का प्रयोग किया।

    निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम:

    • शाखा अध्यक्ष: उदय कुमार आजाद
    • शाखा सचिव: आर पी पासवान
    • शाखा कोषाध्यक्ष: अनिल कुमार दास

    निर्वाचन के बाद की प्रतिक्रिया:

    • जोनल अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने कर्मचारियों को एकजुट रहने और संगठन की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया।
    • चुनाव अधिकारी गणेश रजक ने निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने की बात कही।

    इस चुनाव के साथ ही शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपना कार्यभार संभाल लिया है और आने वाले समय में शाखा के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया है। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मिठाईयां बांटी गई।