Blog

  • रेलवे लाइन पर रील्स बनाने के चक्कर में दो युवकों की गई जान, एक की हालत गंभीर, छठ पर्व मनाने आए थे गांव

    रेलवे लाइन पर रील्स बनाने के चक्कर में दो युवकों की गई जान, एक की हालत गंभीर, छठ पर्व मनाने आए थे गांव

    देवब्रत मंडल

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    गया-डीडीयू रेलखंड के गुरारू स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें रील्स बनाने के चक्कर में दो युवकों की जान चली गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

    हादसे का विवरण:

    • तीन युवक रेल ट्रैक पर खड़े थे, तभी 12801 अप पूरी-आनंद बिहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन आ गई और वे उसकी चपेट में आ गए।
    • गौतम कुमार (17 वर्ष) और रंजीत कुमार (11 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
    • विपिन कुमार (15 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका इलाज गुरारु के निजी चिकित्सालय में चल रहा है।
    • तीनों युवक मंझियावां गांव में अपने स्वजन के घर छठ पर्व में शामिल होने आए थे।
    • स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि ट्रेन की डाउन लाइन पर ट्रेन आते देख सभी युवक अप लाइन पर आ गए, लेकिन अप लाइन पर भी ट्रेन आ गई और वे उसकी चपेट में आ गए।
    • घटना सोमवार को गुरारू स्टेशन के पास हुई थी। बताया गया कि रील्स बना रहे युवकों की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
    • अपील:रेल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की लापरवाही से बचें। रेलवे ट्रैक या स्टेशन पर किसी तरह के रील्स नहीं बनाएं। यह खतरनाक भी है और अपराध भी।
  • जहखुरानी की एक घटना सुलझी भी नहीं कि दूसरी घटना एक सिपाही के साथ हो गई,कानपुर-कोलकाता ट्रेन में हुई घटना

    जहखुरानी की एक घटना सुलझी भी नहीं कि दूसरी घटना एक सिपाही के साथ हो गई,कानपुर-कोलकाता ट्रेन में हुई घटना

    देवब्रत मंडल

    Constable Abhay kr Singh

    सोने का चेन, अंगूठी और मोबाईल फोन गायब, रांची में हैं सिपाही अभय कुमार सिंह पदस्थापित

    एक बार फिर रेल में जहखुरानी गिरोह सक्रिय हो गया है। कुछ दिन पहले गया-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन में गया का एक युवक इस गिरोह का शिकार हो गया था। अभी यह मामला सुलझा भी नहीं है कि दूसरी घटना हो गई। इस बार आम व्यक्ति नहीं बल्कि एक सिपाही को जहाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने अपना शिकार बनाया है।

    घटना के तार फिर एकबार गया जंक्शन से जुड़ रहे

    फोटो:स्रोत इंटरनेट

    घटना एक बार फिर गया जंक्शन से ही जुड़ रही है। पीड़ित यात्री ने बताया कि वे रांची जाने के लिए कानपुर-कोलकाता एक्सप्रेस से गया जंक्शन पर सवार हुए थे। जिन्हें पहले गोमो(नेताजी सुभाषचंद्र बोस जंक्शन) उतरना था। यहां से फिर दूसरी ट्रेन द्वारा रांची जाना था लेकिन सफर के दौरान ही उन्हें गिरोह के सदस्यों ने बिस्किट खिलाया। इसके बाद वे बेहोश हो गए।

    एक सिपाही ने पीड़ित सिपाही को मदद पहुंचाई

    होश आया तो खुद को धनबाद रेलवे स्टेशन पर पाया। जहां एक सिपाही ने उन्हें रांची जाने वाले बस का टिकट खुद के पैसे से कटा दिया और नकद दो सौ रुपये भी उन्होंने दी।

    पीड़ित यात्री गयाजी के मानपुर में हैं रहते

    जहखुरानी की घटना के शिकार यात्री अभय कुमार सिंह नामक यात्री ने बताया कि वे रांची में यातायात पुलिस के पद पर कार्यरत हैं। जो अपने गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्खीबाग मोहल्ले स्थित घर आए हुए थे। उन्हें ड्यूटी जॉइन करना था तो गया जंक्शन से ट्रेन पकड़ कर रांची जाने के लिए निकले थे।

    पहले पानी का ऑफर दिया, बाद में बिस्किट खिला दिया

    पीड़ित यात्री ने जो बातें बताई। उसके अनुसार गया जंक्शन पर जब ट्रेन में सवार हुए थे तो दो युवक उनके पास ही बैठे थे। पहले पानी पीने के लिए दिया पर उन्होंने ने मना कर दिया। बाद में जब ट्रेन कोडरमा-पारसनाथ स्टेशन के बीच ट्रेन थी तो उन्हें युवक ने बिस्किट दिया, जिसे खाया और इसके बाद वे बेहोश हो गए थे।

    सोने का चेन, अंगूठी व मोबाईल फोन गायब हो गया

    सिपाही अभय कुमार सिंह ने बताया उनके गले में रहे सोने का चेन, अंगूठी और मोबाईल फोन गायब हो गया है। उन्होंने बताया कि जब उनके परिवार वालों ने चोरी गए मोबाईल का टावर लोकेशन ट्रेस किया तो उनका मोबाईल तोपचांची के किसी हाईवे पर शो कर रहा था।

    गया जंक्शन पर सवार गिरोह ने दिया घटना को अंजाम

    उन्होंने बताया कि उन्हें विश्वास है कि गया जंक्शन पर सवार हुए युवाओं ने बिस्किट खिलाया था, जिसके बाद उनके साथ यह घटना हो गई। उन्होंने बताया कि उन्हें गया रेलवे स्टेशन की पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। जहां वे अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे।

    गया-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन में युवक हुआ था शिकार

    बता दें कि 25.10.2025 को गया जंक्शन से खुलने वाली गया-आसनसोल सवारी ट्रेन में गया जिले के मोहनपुर प्रखंड के सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले रितेश कुमार पिता घनश्याम यादव के साथ भी जहखुरानी की घटना हुई। जिसमें रितेश का दो मोबाइल फोन(एक नया, एक पुराना), चार साड़ियां, ₹15,000/- नकद आदि सामान लेकर जहाखुरानी गिरोह का सदस्य चंपत हो गया था। जिसकी जांच गया आरपीएफ और जीआरपी द्वारा की जा रही है।

    आरपीएफ व जीआरपी द्वारा चलाया जा रहा जागरुकता अभियान

    रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेल पुलिस द्वारा निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है कि यात्रा के दौरान किसी अपरिचित व्यक्ति से किसी प्रकार के खाने पीने की वस्तु नहीं लें। साथ ही यह भी अपील की जा रही है कि यदि यात्री को किसी प्रकार का किसी यात्री या व्यक्ति पर संदेह हो तो इसकी सूचना तुरंत दें। बावजूद इसके लोग इस तरह के गिरोह के झांसे में आ रहे हैं।

  • जहां लोग दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर व्यस्त थे, वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम आपके नौनिहालों की चिंता कर रही थी

    जहां लोग दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर व्यस्त थे, वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम आपके नौनिहालों की चिंता कर रही थी

    देवब्रत मंडल

    छठ घाट आ जा रहे परिवार के बच्चों को खुराक देते स्वास्थ्यकर्मी

    दीपावली एवं छठ पर्व पर 11 दिवसीय विशेष पल्स पोलियो अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

    गया। दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर बिहार सरकार द्वारा चलाए गए 11 दिवसीय विशेष पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत गया जिले में रेलवे स्टेशन परिसर, बस स्टैंड एवं सभी प्रमुख छठ घाटों पर व्यापक रूप से पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया गया। छठ घाटों पर “जय छठी मैया” के भक्ति गीतों की गूंज के बीच जीरो से पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए दलकर्मी एवं पर्यवेक्षक पूरे उत्साह के साथ सक्रिय नजर आए। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राजीव अम्बष्ट ने बताया कि गया जिला अंतर्गत आमस टोल प्लाजा, शेरघाटी बस स्टैंड, टेकारी छठ घाट, बोधगया छठ घाट सहित गया शहरी क्षेत्र के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं टेंपो स्टैंड पर विशेष टीमें तैनात की गई थीं। जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य समिति निलेश कुमार ने बताया कि दलकर्मियों के अथक परिश्रम और समर्पण के परिणामस्वरूप गया शहरी क्षेत्र में लगभग 16,300 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष 2014 से पोलियो मुक्त है और इस उपलब्धि का श्रेय निरंतर सेवा भाव से कार्य कर रहे दलकर्मी, पर्यवेक्षक एवं समाज के सहयोग को जाता है। डॉ. कुणाल, एस.एम.ओ., डब्ल्यू.एच.ओ. ने जानकारी दी कि india Expert Advisory Group के अनुशंसा पर इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए 10 एफएम सहयोगी टीमों को लगाया गया तथा रेलवे परिसर में 24 घंटे कार्यरत विशेष दल की व्यवस्था की गई थी, रेलवे का सहयोग हर समय मिलता रहा दिन रात यात्री से निरंतर ध्वनि यंत्र मार्किंग से अपिल करते रहे। दीपक कुमार गया शहरी क्षेत्र के एफएम ने बताया कि 51 टीम एवं 5 पर्यवेक्षक 3 शिफ्ट यानी 24 घंटा में लगाए गए थे सभी टीम पर्यवेक्षक को धन्यवाद ज्ञापन करता हूं की इस महान त्यौहार में भी अपना सेवा समर्पण दिया। त्योहार के माहौल में अभियान ने न केवल पोलियो उन्मूलन के प्रति लोगों की समझ को मजबूत किया, बल्कि “हर बच्चे तक पोलियो की खुराक, हर घर में स्वस्थ मुस्कान” का संदेश भी जन-जन तक पहुँचाया।

  • यात्रीगण कृप्या ध्यान दें: दिल्ली जाने के लिए 28 अक्टूबर को दोपहर बाद चलेगी विशेष ट्रेन

    यात्रीगण कृप्या ध्यान दें: दिल्ली जाने के लिए 28 अक्टूबर को दोपहर बाद चलेगी विशेष ट्रेन

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन

    चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो चुका है। रेलयात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने गया से दिल्ली के लिए 28 अक्टूबर को एक विशेष ट्रेन की सुविधा उपलब्ध कराया है। 28 अक्टूबर को दोपहर बाद 3:45बजे गया जंक्शन से दिल्ली(सब्जी बाग) स्टेशन के लिए एक स्पेशल ट्रेन 03641 अप ट्रेन खुलेगी। इस ट्रेन में 20 कोच होंगे। सभी कोच सामान्य(जनरल डिब्बे) हैं। गया जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है ताकि दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा हो। उन्होंने दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों से अपील किया है कि इस ट्रेन का लाभ उठाएं। जो लोग छठ पर्व करने के लिए गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद आदि जिले में अपने घरों को आए हुए हैं और छठ पूजा संपन्न हो जाने के बाद दिल्ली की ओर लौटना चाहते हैं, उनके लिए खास कर यह ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन केवल आज भर के लिए चलाने का निर्णय लिया गया है। यात्री टिकट बुकिंग काउंटर पर टिकट नहीं ले सकते हैं तो उनके लिए प्लेटफॉर्म पर ही टिकट खरीदने की सुविधा प्रदान किया है। यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखकर रेलवे ने यह विशेष सुविधा उपलब्ध कराया है।

  • हरा#ओ और जिता#ओ से बड़ा कोई मुद्दा गया जी में नजर नहीं आ रहा, जनसुराज की उपस्थिति से हलचल

    हरा#ओ और जिता#ओ से बड़ा कोई मुद्दा गया जी में नजर नहीं आ रहा, जनसुराज की उपस्थिति से हलचल

    देवब्रत मंडल

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में 230 गया शहर विधानसभा क्षेत्र में मत डाले जाएंगे। मतदान की तारीख 11 नवंबर है। इस बार के चुनाव में गया शहर में कोई बड़ा मुद्दा नजर नहीं आ रहा है। पिछली बार 2020 के चुनाव में भी कोई बड़ा मुद्दा नहीं के बराबर था। फिर भी जनता ने अपने विवेक से मताधिकार का प्रयोग किया। परिणाम स्वरूप भाजपा के प्रत्याशी प्रेम कुमार चुनाव जीत गए और कांग्रेस के प्रत्याशी अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव हार गए। इस बार जनसुराज की उपस्थिति से हलचल जरूर देखने को मिल रहा है।

    कांग्रेस की लगातार हार होती रही

    मोहन श्रीवास्तव की प्रेम कुमार से लगातार दूसरी हार थी। इसके पहले भी कांग्रेस के जो भी उम्मीदवार थे, वे चुनाव हार गए थे। कहें तो 1990 से कांग्रेस, सीपीआई को हार का यहां लगातार सामना करना पड़ रहा है।

    2015 के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस आमने सामने थी

    2015 के चुनाव की बात करें तो इस बार भी भाजपा जीत गई थी और कांग्रेस की हार हुई थी। गठबंधन की बात करें तो महागठबंधन को लगातार यहां हार का मुंह देखना पड़ रहा है। लगातार तीसरी बार वहीं दोनों पुराने चेहरे सबके सामने हैं। लेकिन इस बार जनसुराज पार्टी से पूर्व सांसद धीरेंद्र अग्रवाल के चुनाव मैदान में आ जाने से मुकाबला कुछ कुछ त्रिकोणीय बनता दिखाई दे रहा है।

    नए पुराने के बीच जीत हार की चर्चा के बीच जनसुराज

    मुद्दा इस बार मुख्य रूप से तीन ही सामने दिखाई दे रहे हैं। पहला, भाजपा को नौवीं बार जिताना। दूसरा, जो चर्चा में है इनकी(प्रेम कुमार)जगह किसी नए को लाना। लेकिन मोहन श्रीवास्तव आज भी ठोस विकल्प नहीं माने जा रहे हैं। लेकिन महागठबंधन जीत का दावा कर रहा है और भाजपा जीत की। तीसरा मुद्दा जनसुराज के धीरेंद्र अग्रवाल। इन्हें जनता कितना समर्थन करती है। अबतक लोग टटोल रहे हैं। ये तो तय होता दिखाई दे रहा है कि ये चर्चा में हैं।

    इन तीन फैक्टर के सामने चुनावी मुद्दे गौण नजर आ रहे हैं। मतदाता मालिक हैं, 11 नवंबर को क्या करने जा रहे हैं यह पता तब चलेगा जब 14 नवंबर को परिणाम सामने आएंगे।

    आइए! वैसे पिछला हिसाब किताब जान लें

    गया शहर विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम इस प्रकार हैं:
    – डॉ प्रेम कुमार (भाजपा): 66,362 वोट, विजयी

    – अखौरी ओंकार नाथ (कांग्रेस): 54,239 वोट, पराजित

    गया शहर विधानसभा चुनाव 2015 के परिणाम इस प्रकार हैं:

    – डॉ प्रेम कुमार (भाजपा): 67,846 वोट, विजयी

    – अखौरी ओंकार नाथ (कांग्रेस): 45,417 वोट, पराजित

    गया टाउन चुनाव परिणाम 2020 विधानसभा परिणाम

    उम्मीदवार –  पार्टी –  प्राप्त –  मत –  प्रतिशत

    1. प्रेम कुमार (विजयी)- बीजेपी- 66932- 50.45%

    2. अखौरी ओंकार नाथ- कांग्रेस- 55034- 41.48%

    3. अल्का सिंह- पीपी- 1153- %0.87

    4. रिंकू कुमार- एलजेपीएस- 1090- 0.83%

    5. रणधीर कुमार केशरी- आरएलएसपी- 1054- 0.79%

    6. श्यामलेश नारायण- एलएनकेपी- 868- 0.65%

    7. मनोज कुमार त्रिपाठी- आरजेजेपी- 855- 0.64%

    8. मोहम्मद परवेज़ मंसूरी -आरयूसी- 677- 0.51%

    9. चैतन्य पालित- निर्दलीय- 677- 0.51%

    10. रामकुमार यादव- निर्दलीय -529- 0.4%

    11. संजीत कुमार- बीएलआरपी- 441- 0.33%

    12. ब्यूटी सिन्हा- एसएस- 381- 0.29

    13. प्रमेंदर कुमार- बीएसएलपी- 317- 0.24%

    14. निखिल कुमार- जाप- 303-0.23%

    15. अबुल फरहा- बीएलडी-300- 0.23%

    16. गौतम कुमार बबलू- एमओएसपी- 247- 0.19%

    17. दीपक आनंद-आरजेएलपीएस-222-0.17%

    18. सुनील कुमार- एमईके- 221- 0.17%

    19. इंद्र कुमार- एचएसजेपी- 191- 0.14%

    20. अंजनी कुमार वैद्यसेन- बीएलसीपी- 188- 0.14%

    21. राज किशोर सिंह- निर्दलीय- 176-0.13%

    22. आदित्य प्रधान- पीपीआईडी- 167- 0.13%

    23. दीपक कुमार- आरएसजेपी- 159- 0.12%

    24. नरेश प्रसाद- निर्दलीय- 137- 0.1%

    25. मुकेश कुमार सिन्हा- निर्दलीय- 127- 0.1%

    26. अनुज कुमार सिन्हा- निर्दलीय- 119- 0.09%

    27. अमित कुमार- निर्दलीय इनके प्राप्त मतों के आंकड़े नहीं मिल सके

    (मतों के आंकड़े में कुछ बदलाव के संभावना है)

  • जहाखुरानी की घटना की जांच में एक व्यक्ति बैग ले जाता हुआ दिखाई दे रहा, सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल

    जहाखुरानी की घटना की जांच में एक व्यक्ति बैग ले जाता हुआ दिखाई दे रहा, सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल

    देवब्रत मंडल

    बेहोशी की हालत में पड़ा यात्री रितेश

    गया-आसनसोल सवारी गाड़ी में एक यात्री नशाखुरानी गिरोह का शिकार हो जाता है। घटना 24 अक्टूबर 2025 की है। यह ट्रेन गया जंक्शन पर लगी होती है। पहाड़पुर स्टेशन जाने के लिए रितेश नामक युवक बोगी में सवार होता है। इसके बाद एक व्यक्ति जो रितेश के उम्र के करीब का ही होता है जो उसके साथ सीट पर बैठ जाता है। एक चाय बेचने वाला आता है। रितेश के साथ बैठा यात्री जो कथित जहाखुरानी गिरोह का सदस्य है, रितेश को चाय पीने के लिए देता है। चाय पीने के बाद रितेश बेहोश हो जाता है। जब होश आता है तो धनबाद के एक अस्पताल में स्वयं को भर्ती पाता है। जो धनबाद जीआरपी के इंस्पेक्टर पंकज कुमार को बताता है कि चाय पीने के बाद उसे कुछ याद नहीं। लेकिन उसके पास दो मोबाइल फोन, चार साड़ी, करीब ₹15,000/- नकद और कुछ कपड़े बैग में थे, वो गायब हो जाता है।

    पीड़ित यात्री से पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ

    मामला दर्ज होता है। जांच आगे बढ़ती है। 26 अक्टूबर को रितेश को गया जंक्शन पर लाया जाता है। उससे आरपीएफ एवं जीआरपी के पदाधिकारी पूछताछ करते हैं कि घटना कैसे हुई। उस प्लेटफॉर्म पर भी ले जाया जाता है, जहां गया-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन की रेक लगी हुई थी। जिसमें रितेश के साथ घटना की शुरुआत हुई बताई गई है। जिस कोच से रितेश को धनबाद जंक्शन पर बेहोशी की हालात में उतारा गया था, उस कोच का नंबर पू.रे 199071 बताया गया है।

    सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति संदिग्ध नजर आया

    रविवार को दिनभर रितेश गया जंक्शन पर रहता है। जिससे पूछताछ की जाती है। आरपीएफ और जीआरपी गया जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच करती है। जांच के क्रम में एक व्यक्ति को बैग को ले जाते हुए रितेश को दिखाया गया। लेकिन यकीनन वही आदमी है जो रितेश का बैग लेकर जा रहा है, इस पर जांच आगे बढ़ी है। रितेश को जिस वक्त पूछताछ के लिए गया जंक्शन लाया गया था, उस वक्त तक रितेश पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुआ था जैसा कि रितेश के पिता घनश्याम यादव बताते हैं। शाम को रितेश अपने गांव/घर लौटा।

    इस पहलू पर जांच, सफलता की दिशा में महत्वपूर्ण

    एक और पहलू पर पुलिस की जांच कर रही है। जिसका जिक्र यहां नहीं किया जा सकता है क्योंकि इससे जांच प्रभावित हो सकता है। इस पहलू की जांच में तथ्यों के सामने आने की उम्मीद की जा रही है। जिसके बाद अपराधी तक पहुंचने में पुलिस को यकीन है कि काफी हद तक इसमें सफलता मिलेगी। इस कांड की जांच के लिए वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में एक टीम गठित कर दी गई है। दावा किया गया है कि जल्द ही इस कांड का सफल उद्भेदन कर लिया जाएगा।

  • जहखुरानी गिरोह की घटना के तार गया जंक्शन से जुड़े, पीड़ित यात्री से पूछताछ शुरू, पत्रकार ने निभाया सामाजिक सरोकार

    जहखुरानी गिरोह की घटना के तार गया जंक्शन से जुड़े, पीड़ित यात्री से पूछताछ शुरू, पत्रकार ने निभाया सामाजिक सरोकार

    देवब्रत मंडल

    धनबाद जंक्शन पर स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक

    गया-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन में 24 अक्टूबर को जहखुरानी की घटना के तार गया जंक्शन से जुड़ रहा है। जहरखुरानी की घटना के शिकार यात्री से पूछताछ शुरू कर दी गई है। पीड़ित यात्री गया जिले के मोहनपुर प्रखंड के सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के अम्बातरी के केवला गांव निवासी रितेश कुमार(24) पिता घनश्याम यादव का पुत्र हैं। पिता घनश्याम यादव ने बताया कि रविवार को गया जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव और इनके साथ कुछ पुलिसकर्मी उनके घर आए और उनके पुत्र रितेश को अपने साथ गया ले गए। श्री यादव ने बताया कि आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादाव ने उन्हें कहा कि पूछताछ के लिए रितेश को ले जाया जा रहा है।

    रितेश का फर्दबयान धनबाद रेल थाना में दर्ज

    धनबाद रेल थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि यहां के अस्पताल में रितेश का ईलाज कराया गया था। होश में आने के बाद उसका फर्द बयान लिया गया। इसके बाद अस्पताल से छुट्टी करवा कर उनके परिवार के लोग रितेश को अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया इस सम्बंध में शून्य एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही के लिए प्रक्रिया अपनाई गई है।

    गया जंक्शन पर ठहरी हुई ट्रेन में चाय पीने के बाद बेहोश हो गया

    धनबाद रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि रितेश ने बताया कि 22 अक्टूबर को मुंबई-हावड़ा मेल से चला। 24 की सुबह गया जंक्शन पर खड़ी गया-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन में अपनी सीट पर बैठ गया। इसके बाद एक युवक उसके पास ही ट्रेन में बैठा। कुछ देर बाद चाय बेचने वाला आया। जिसने उसे चाय पीने के लिए दिया। चाय पीने के बाद उसे नींद आने लगी और उसके बाद जब होश आया तो पता चला कि वह अस्पताल में है। जबकि उसे पहाड़पुर स्टेशन पर ही उतरना था।

    दो मोबाईल फोन, 15 हजार नकद और साड़ी, कपड़े गायब हो गया

    थानाध्यक्ष ने बताया कि यात्री द्वारा बताए अनुसार उसके पास दो मोबाइल फोन, 15 हजार रुपये नकद व चार साड़ी व कुछ कपड़े जो पहनने के थे, वो गायब कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रितेश के अनुसार चाय पिलाने वाले युवक ने ही उसे नशीली दवा चाय में मिलाकर दिया था और उसके बाद वह बेहोश हो गया था।

    एक न्यूज चैनल के पत्रकार ने निभाया धर्म

    सिटी लाइव के पत्रकार प्रेम कुमार गोमो जंक्शन से धनबाद जाने के लिए इस ट्रेन में सवार हुए थे। जिन्होंने बताया कि बोगी के अन्य यात्रियों ने उन्हें बताया कि यह युवक सीट पर गया जंक्शन से ही सोए हुए आ रहा है। तब उन्हें शक हुआ और इसकी सूचना धनबाद आरपीएफ और पुलिस को दी। जब ट्रेन धनबाद जंक्शन पर पहुंची तो सूचना के आधार पर मेडिकल की टीम के साथ आरपीएफ और रेल पुलिस ने ईलाज के लिए उसे ट्रेन से उतारा। पत्रकार ने सामाजिक सरोकार व सक्रियता दिखाई। नहीं तो शायद यात्री आगे किसी और स्टेशन तक चल गया होता।

    रितेश के पिता अपने पुत्र के लौटने का कर रहे इंतजार

    रविवार की सुबह जब पत्रकारों की एक टीम रितेश के घर पहुंची तो रितेश के पिता घनश्याम यादव और उनके घर वालों ने पत्रकारों से कहा कि उनके बेटा अभी पूरी तरह से स्वस्थ भी नहीं हुआ था और गया से आई पुलिस उसे अपने साथ पूछताछ करने के लिए ले गई है। रितेश के घर लौटने का इंतजार उनके परिजन कर रहे हैं।

  • अनजान व्यक्ति से बिस्किट खाया और हुआ बेहोश, पहाड़पुर का युवक ट्रेन में हुआ जहरखुरानी का शिकार

    अनजान व्यक्ति से बिस्किट खाया और हुआ बेहोश, पहाड़पुर का युवक ट्रेन में हुआ जहरखुरानी का शिकार

    देवब्रत मंडल

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    गया-कोडरमा रेलखंड स्थित पहाड़पुर निवासी रितेश कुमार शुक्रवार को वाराणसी-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन में नशा खुरानी गिरोह का शिकार हो गया। उसे बेहोशी की हालत में धनबाद स्टेशन पर उतारा गया और इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया।

    घटना का विवरण:

    • रितेश कुमार मुंबई में एक निजी कंपनी में काम करता है और छठ मनाने के लिए गया स्टेशन पहुंचा था।
    • वह पहाड़पुर जाने के लिए वाराणसी-आसनसोल सवारी गाड़ी में बैठ गया।
    • उसके पास बैठे एक व्यक्ति ने उसे खाने के लिए बिस्कुट दिया, जिसे खाने के बाद वह बेहोश हो गया।
    • शनिवार की सुबह एसएनएमएमसीएच में उसे होश आया और उसने जीआरपी के अधिकारियों को अपनी पहचान बताई।

    पुलिस कार्रवाई:

    • गया के रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को जब इस की सूचना मिली तो उनके द्वारा इस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही गई है।
    • जीआरपी ने युवक को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया है और मामले की जांच की जा रही है।
  • रेल महाप्रबंधक ने गया जंक्शन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

    रेल महाप्रबंधक ने गया जंक्शन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

    देवब्रत मंडल

    निरीक्षण करते रेल महाप्रबंधक व साथ में डीआरएम

    बिहार में लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर रेलमार्ग से आने जाने वाले यात्रियों को किस प्रकार की सुविधाएं और सुरक्षा की व्यवस्था गया जंक्शन पर की गई है। उसका जायजा लेने के लिए पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह शनिवार की शाम गया रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने एक एक चीजों का सघन निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्था तथा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने डीडीयू के डीआरएम के साथ हर चीजों का जायजा भी लिया। वहीं प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार ने डीडीयू मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी. राज के साथ भीड़ प्रबंधन को लेकर गया जंक्शन पर तैनात किए गए पदाधिकारियों और बल के जवानों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में सीनियर डीसीएम सहित डीडीयू के पदाधिकारी व गया जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, एसएस मिथिलेश कुमार आदि भी मौजूद थे।

    निरीक्षण के मुख्य बिंदु:

    • जीएम श्री सिंह ने गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म का जायजा लिया और प्रतीक्षालय को देखा।
    • उन्होंने होल्डिंग एरिया में पहुंचकर यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। यात्रियों से उनकी राय भी ली गई।
    • जीएम डीडीयू-गया रेलखंड का विंडो निरीक्षण करते हुए गया पहुंचे थे। जिसमें उन्होंने रेलवे ट्रैक, सिग्नल सिस्टम, फुट ओवरब्रिज सहित अन्य सिस्टम को जांचा।
    • उन्होंने निर्देश दिया कि ट्रेनों का परिचालन निर्धारित समय से करें, ट्रेन के अचानक प्लेटफॉर्म बदले जाने की कोशिश करने से बचें और यदि जरूरी हो जाता है तो इसकी सूचना पहले से ही यात्रियों के बीच इसकी उद्घोषणा निरंतर करें ताकि रेलयात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

    डीआरएम ने महाप्रबंधक को दी जानकारी

    • डीडीयू के डीआरएम उदय सिंह मीना ने जीएम श्री सिंह को छठ पर्व को लेकर की गई विशेष व्यवस्थाओं से अवगत करवाया। गया रेलवे स्टेशन की व्यवस्था के बारे में विस्तार से उन्होंने जानकारी दी।
    • आरपीएफ के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त (आइजी) अमरेश कुमार ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और यात्रियों की सुरक्षा पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
    • आइजी ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए हर पल चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और छठ पर्व को लेकर लगातार फ्लैग मार्च किया जाएगा। फुट ओवर ब्रिज पर किसी यात्री को बैठे नहीं रहने दें।
    • जीएम ने निर्देश दिया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे अधिकारियों की टीम आपस में सहयोग करें।

    सुरक्षा व्यवस्थाएं:

    • यात्रियों की सुरक्षा के लिए हर पल चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
    • छठ पर्व को लेकर लगातार फ्लैग मार्च किया जाएगा और यात्रियों को जागरूक किया जाएगा।
    • यात्रियों से अपील किया गया कि लावारिस वस्तुओं को हाथ न लगाएं और इसकी सूचना तुरंत आरपीएफ एवं रेल पुलिस को तुरंत दें।
    • छठ पर्व को ध्यान में रखकर चलाई जा रही विशेष ट्रेन के बारे में समय समय पर उद्घोषणा करते रहने का भी निर्देश दिया गया।
    • किसी तरह के अतिक्रमण पर विशेष ध्यान रखने और ऐसा करते पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने का भी निर्देश अधीनस्थ पदाधिकारियों को दिए।
  • कायस्थों ने की कलम-दवात की सामूहिक पूजाश्री चित्रगुप्त पार्क में 1992 से बिठायी जा रही प्रतिमा

    कायस्थों ने की कलम-दवात की सामूहिक पूजाश्री चित्रगुप्त पार्क में 1992 से बिठायी जा रही प्रतिमा

    देवब्रत मंडल

    ‘मषि भाजन संयुक्तश्च रसि त्वं महि तले, लेखनी कटनीहस्ते चित्रगुप्त नमोस्तुते…’ के मंत्रोचारण के बीच श्री चित्रगुप्त परिवार समिति, गेवाल बिगहा द्वारा सामूहिक तौर पर कलम-दवात की पूजन-अर्चना की गयी। स्थानीय एसएसपी कोठी के सामने कौटिल्यपुरी स्थित श्री चित्रगुप्त पार्क में चित्रांशों ने आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी की प्रतिमा के समक्ष आय-व्यय का ब्यौरा भी रखा और भगवान से सुख-शान्ति की प्रार्थना की। श्री चित्रगुप्त पार्क में कायस्थ विभूतियों यथा डॉ राजेन्द्र प्रसाद, स्वामी विवेकानंद, मुंशी प्रेमचंद, लाल बहादुर शास्त्री, ललितादित्य मुक्तापीठ के कैटलॉग के साथ-साथ ”संविधान और कायस्थ’ और ‘हाँ मैं कायस्थ हूं’ से संबंधित बैनर लगाये गये हैं, ताकि नयी पीढ़ी को स्वर्णिम अतीत से अवगत कराया जा सके। समिति के वरीय सदस्य जुगेश कुमार सिन्हा ने बताया है कि 1992 से भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा श्री चित्रगुप्त पार्क में बिठाकर सामूहिक पूजन-अर्चना की जा रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सामूहिक बिरादरी भोज का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर योगेश वर्मा, गोपाल प्रसाद, सूर्यनंदन प्रसाद, विकास सिन्हा, सुधीर कुमार वर्मा, मनोज कुमार, अनीश सहाय, सुजीत कुमार, संजू श्रीवास्तव, प्रो. रंजीत कुमार वर्मा, यश सिन्हा, कुश वर्मा, इंदु भूषण सिन्हा आदि कायस्थ शामिल थे।