Blog

  • तीन टिकट महा विकट, किसे मिलेगा कांग्रेस और भाजपा से टिकट, समय आ चुका है निकट

    तीन टिकट महा विकट, किसे मिलेगा कांग्रेस और भाजपा से टिकट, समय आ चुका है निकट

    देवब्रत मंडल

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में 11 नवंबर को गया जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे। यहां जनसुराज ने दो सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर चुकी है लेकिन महागठबंधन और एनडीए गठबंधन की ओर से घोषणा होना इसलिए बाकी है कि अबतक(खबर लिखे जाने तक) सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर मंथन जारी है। फाइनल नहीं हो सका है। देर सवेर यह भी हो ही जायेगा।

    बात गया शहर विधानसभा क्षेत्र की है। पिछली बार 2020 में एनडीए के उम्मीदवार भाजपा के डॉ प्रेम कुमार महागठबंधन के कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव को पराजित कर चुके हैं। इसके पहले भी मोहन श्रीवास्तव प्रेम कुमार से मात खा चुके हैं।

    कांग्रेस और भाजपा दोनों ओबीसी पर विशेष फोकस करती नजर आ रही है। गया शहर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो प्रेम कुमार ओबीसी कोटे से आते हैं। जिनके सामने दो बार मोहन श्रीवास्तव(अगड़ी जाति) से आते हैं। इन दोनों की राजनीति पिछड़े, अति पिछड़े और दलितों के इर्द गिर्द ही घूमती रहती है लेकिन चुनाव में कुछ अगड़ी जातियों की भूमिका कांग्रेस विरोधी हो जाती है।

    सीट शेयरिंग और टिकट(पार्टी का सिंबल) दोनों का फैसला दिल्ली से होना है। सीट शेयरिंग जैसे ही फिट बैठ जाते हैं तो टिकट किसे दिया जाना है, ये भी फाइनल कर लिए जाएंगे। हालांकि गया जिले में चुनाव दूसरे चरण में है तो टिकट का फैसला देरी से भी लिया जा सकता है।

    भाजपा के प्रेम कुमार हों या कांग्रेस के मोहन श्रीवास्तव। दोनों के साथ तीन टिकट महा विकट वाली स्थिति नजर आ रही है। प्रेम कुमार का भी यहां विरोध देखने को मिल रहा है और मोहन श्रीवास्तव का भी।

    कांग्रेस से तीन लोगों के नामों की चर्चा है। एक मोहन श्रीवास्तव, दूसरा नैना देवी और तीसरा कुणाल कुमार। नैना देवी के साथ प्लस पॉइंट है कि यह महिला हैं और ओबीसी भी। कुणाल भी पिछड़े वर्ग से ताल्लुक रखते हैं और रसूखदार भी। वहीं भाजपा की बात करें तो प्रेम कुमार के साथ सबसे प्लस पॉइंट है अबतक ये चुनाव नहीं हारे हैं और ओबीसी कोटे से आते हैं। इनके अलावा प्रशांत कुमार और मनीष पंकज कुमार भी दिल्ली में टिकट के लिए डेरा डाले हुए हैं।

    यानी प्रेम कुमार और मोहन श्रीवास्तव। दोनों के साथ तीन टिकट महा विकट वाली स्थिति देखने को मिल रही है। बहरहाल महागठबंधन और एनडीए गठबंधन यही चाह रहा है कि टिकट उसी को ही दिया जाना चाहिए जो बाजी मार ले। हालांकि दोनों गठबंधन के समर्थकों की यही चाहत है कि बदलाव होने से नुकसान हो सकता है।

  • बड़ी खबर: कालका मेल ट्रेन से ढाई करोड़ रुपए के सोने के साथ एक गिरफ्तार, रेल पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    बड़ी खबर: कालका मेल ट्रेन से ढाई करोड़ रुपए के सोने के साथ एक गिरफ्तार, रेल पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    देवब्रत मंडल

    गया जी से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आई है। गया रेल थाना के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई में करीब ढाई करोड़ रुपए के सोने के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सोना कोलकाता से लेकर एक तस्कर कानपुर ले जा रहा था। रेल पुलिस ने सोने का वजन करीब दो किलोग्राम बताया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
    गया रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अपनी रूटीन जांच अभियान जारी रखे हुई थी। इसी दौरान बुधवार की देर रात गया जंक्शन पर 12311 अप हावड़ा-कालका मेल ट्रेन के एक कोच में जांच के दौरान पाया गया कि पुलिस को देख कर एक यात्री स्वयं को असहज महसूस कर रहा था। जिसके बैग की तलाशी ली गई। जांच में बैग में भारी मात्रा में सोने मिले। जिसे हिरासत में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ में यात्री ने बताया कि सोना कोलकाता से लेकर चला था। जिसे कानपुर ले जाना था। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि यात्री से विशेष पूछताछ की जा रही है। रेल एसपी सहित संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि यात्री के पास रहे सोने का वजन करीब दो किलोग्राम के आसपास है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये आंकी गई है।
    गया रेल थाना को यह बड़ी सफलता सजगता और सतर्कता को दर्शाती है।

  • गयाजी में बने इस बालू भरे बोरियों के पहाड़ को देख चौकिए मत, पूरी कहानी जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

    गयाजी में बने इस बालू भरे बोरियों के पहाड़ को देख चौकिए मत, पूरी कहानी जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

    देवब्रत मंडल

    आपने पहाड़ देखे होंगे लेकिन बालू भरे बोरियों के पहाड़ देखा भी होगा तो याद नहीं होंगे। ये बालू के बोरियों के पहाड़ के पीछे की असली वजह जानकर आप कुछ नई चीजें जान सकते हैं। यह गया जी शहर में ही बना है।

    आइए जानते हैं आगे की कहानी

    यह गया जी शहर के वार्ड नं 04 अंतर्गत छोटकी नवादा, पचबिगहिया नामक जगह पर आदर्श नगर का दृश्य है। सच में बोरियों का ही पहाड़ यहां खड़ा किया गया है। वो इसलिए कि आगे आने वाले दिनों में यहां रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। जिस पर से ट्रेन सुरक्षित गुजर सके।

    रेल ओवर ब्रिज बनना है यहाँ

    रामशीला-प्रेतशिला मार्ग पर और यही से कुछ दूरी पर गया-पटना रेलखंड की रेलवे लाइन है। यहीं पर 63/बी रेल समपार फाटक भी है। जिसे आमलोग गोविंदपुर रेलवे गुमटी के नाम से जानते हैं। इस पथ पर चलने वाले वाहन तथा लोगों को और पीजी रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनें में कोई बाधा नहीं उत्पन्न हो, इसको लेकर आरओबी बनाया जा रहा है।

    भार सहने की क्षमता की होनी है जांच

    दरअसल, ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर रेल परियोजना के तहत यहाँ पर मेजर ब्रिज का बनना है। यहां पिलर बन गया है लेकिन अंतिम रूप देने से पहले इसके भार सहने की क्षमता की जांच होना जरूरी है तो इसके लिए पिलर के ऊपर बालू से बोरियों के पहाड़ बनाये गए हैं। हालांकि इन बोरियों के नीचे लोहे सभी रखे गए हैं। इसे बनाने में कई दिनों का समय एलएंडटी कंपनी के इंजीनियर और मजदूरों को लगा है। शुक्रवार को यह काम समाप्त हुआ है। उम्मीद है कि शनिवार से इसकी जांच के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की टीम यहां आएगी।

    1300 टन भार सहने की क्षमता की होगी जांच

    एलएंडटी कंपनी के एक इंजीनियर ने बताया कि यहां ब्रिज बनाने से पहले इस पिलर की भार सहने की क्षमता की जांच होगी। उन्होंने बताया कि इस पिलर पर लोहे आदि के साथ बालू भरे बोरियों का कुल वजन 1300 टन है। यदि परीक्षण सफल रहा तो यहां ब्रिज बनेगा और नहीं सफल रहा तो पिलर कहीं और बनाया जाएगा।

    लालू प्रसाद के कार्यकाल में पारित हुई थी यह परियोजना

    बताते चलें कि यूपीए की सरकार में जब रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव थे तो उन्होंने देश में दो डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर रेल परियोजना को मंजूरी प्रदान की थी। एक ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर तथा दूसरा वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर रेल परियोजना। ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेल परियोजना लुधियाना से पश्चिम बंगाल के दानकुनी स्टेशन तक को मंजूरी दी गई थी। जिस पर मालगाड़ियों का परिचालन किया जाना है। डीडीयू मंडल में ये लाइन डेहरी तक बनकर तैयार हो गया है, जिसपर ट्रेनें चल रही है। वहीं गया(मानपुर)-डेहरी के बीच रेल लाइन बिछाने का कार्य द्रुत गति से जारी है।

  • 160 किमी की रफ्तार से चली वंदे भारत ‘कवच’ ट्रायल ट्रेन, ट्रायल रहा सफल, इटली की टीम परीक्षण से संतुष्ट

    160 किमी की रफ्तार से चली वंदे भारत ‘कवच’ ट्रायल ट्रेन, ट्रायल रहा सफल, इटली की टीम परीक्षण से संतुष्ट

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन से चलने को तैयार वंदे भारत ट्रेन व रेलकर्मी

    भारतीय रेल नित्य नई ऊंचाइयों को पार कर रही है। रेलयात्रियों की सुविधा की बात की जाए या मालों की ढुलाई की। हाल ही में एक साथ छः मालगाड़ियों को लेकर चली रुद्राक्ष नामक मालगाड़ी का भी ट्रायल किया जा चुका है और अब वंदे भारत एक्सप्रेस को 160 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलाने को लेकर इसका ट्रायल शुक्रवार को किया गया। जो सफल रहा है। आगे राजधानी, दुरंतो एवं अन्य लग्जरी ट्रेनें भी 160 की स्पीड से चलाए जाने का रास्ता साफ होती नजर आ रही है

    गया जंक्शन से सरमा टांड़ स्टेशन तक चली ट्रायल ट्रेन

    पूर्व मध्य रेल के ग्रैंडकॉर्ड लाइन पर डीडीयू -धनबाद मंडल अंतर्गत गया-सरमाटांड़ स्टेशनों के बीच(करीब 88 किमी)  बंदे भारत एक्सप्रेस(कवच) का 160 किलोमीटर प्रतिघंटा के स्पीड का ट्रायल सफल रहा। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक एवं प्रधान मुख्य संकेत एवं दूरसंचार अभियंता हाजीपुर के मार्गदर्शन तथा डीडीयू धनबाद मंडल के डीआरएम के सहयोग से गया जंक्शन होकर से प्रधानखंटा तक 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ट्रेनों का परिचालन करने के लिए रेलवे लगातार काम कर रही है।

    160 किमी/घंटा की रफ्तार से ट्रेनों के परिचालन की योजना पर काम जारी

    दिल्ली-हावड़ा के बीच 130 की स्पीड से चल रही ट्रेनों के स्पीड को बढ़ाते हुए 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनों का परिचालन करने की योजना पर काम की जा रही है। इसी के तहत फिलहाल धनबाद रेल मंडल के सरमा टांड़ स्टेशन से गया जंक्शन तक चीफ कम्युनिकेशन इंजीनियर अजीत कुमार एवं उप-मुख्य अभियंता संकेत एवं दूरसंचार टेलिकॉम (कवच यानी टक्कररोधी प्रणाली) राजेश कुमार कुशवाहा के सफल नेतृत्व में तकरीबन 88 किलोमीटर की दूरी 160 किलोमीटर प्रति घंटे के स्पीड से ट्रेनों का सफल परिचालन किया गया।

    05-10 अक्टूबर तक विभिन्न स्तरों पर हुए ट्रायल

    बंदे भारत एक्सप्रेस का एमटी रैक के सहारे सफल ट्रायल से पहले भी पिछले एक सप्ताह से सामान्य रूप से ट्रायल किया गया था। यह ट्रायल 5 से 10 अक्टूबर के बीच विभिन्न स्तरों पर 160 किलोमीटर स्पीड का विशेष ट्रायल किया जा रहा था। जिसे आज(10 अक्टूबर) को फाइनल रूप दे दिया गया।

    रेल अधिकारी एवं कर्मचारी

    इन अधिकारियों की विशेष रुचि को देखते हुए पीएम व रेलमंत्री ने जिम्मेवारी सौंपी

    विशेष एमटी ट्रायल के तहत दो दिन का एकल इंजन से ट्रायल किया गया है। एक दिन का ट्रायल 10 एचएलबी कोच की एमटी रेक से और एक दिन बंदे भारत एक्सप्रेस के एमटी से ट्रायल किया गया जो सफल रहा। रेल सूत्रों ने बताया कि चीफ कम्युनिकेशन इंजीनियर अजीत कुमार एवं डीडीयू रेल मंडल के सीनियर डीएसटीई रहे राजेश कुमार कुशवाहा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेलमंत्री की विशेष रुचि वाले महत्वपूर्ण रेल योजना ‘कवच’ को पूर्व मध्य रेलवे में संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

    इटली की टीम भी परीक्षण का बनी हिस्सा, संतुष्ट दिखी

    यूरोपीय देश इटली की टीम भी इस कार्य का गहन निरीक्षण किया और यह टीम संतुष्ट दिखीं। आज की तिथि में पूर्व मध्य रेल बहुत ही तेजी के साथ हर स्तर पर कार्य कर रही है। जो आने वाले दिनों में अन्य जोन से आगे बढ़ जाएगी। इस कार्य में डीडीयू मंडल के सीनियर डीओएम केशव आनंद एवं धनबाद मंडल के सीनियर डीओएम अंजय तिवारी का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। जबकि दानापुर मंडल के सीनियर डीओएम सुधांशु रंजन ने भी वंदे मातरम् एक्सप्रेस का रेक उपलब्ध करा सहयोग दिया। डीडीयू मंडल तथा धनबाद मंडल के दोनों सीनियर डीओएम सहित कवच से जुड़े पूरी टीम भी आज की सफल ट्रायल में मौजूद थी।

  • घूस लेने मामले में बुरे फंस गए फतेहपुर के राजस्व कर्मचारी, दलाल के माध्यम से ऐंठ लिए थे रुपए

    घूस लेने मामले में बुरे फंस गए फतेहपुर के राजस्व कर्मचारी, दलाल के माध्यम से ऐंठ लिए थे रुपए

    देवब्रत मंडल

    डीएम, गया

    गया के जिलाधिकारी ने राजस्व कर्मचारी रवि कुमार को निलंबित कर दिया है। उन पर राजस्व संबंधी कार्यों के लिए 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने रवि कुमार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अंचल टिकारी होगा।

    कार्रवाई की वजह:

    • रवि कुमार पर राजस्व संबंधी कार्यों के लिए रिश्वत मांगने का आरोप है।
    • जिलाधिकारी को उनके खिलाफ एक ऑडियो मिला था, जिसमें वे रिश्वत मांगते हुए सुनाई दे रहे हैं।
    • ऑडियो की जांच में पता चला कि रवि कुमार ने अपने दलाल अजय कुमार के माध्यम से पीड़ित पिंटू यादव से 15 हजार रुपये रिश्वत ली थी।

    जिलाधिकारी का बयान:

    • जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा कि उनकी नीति जीरो टॉलरेंस की है।
    • उन्होंने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को ह्रास करने की सूचना मिलती है, तो जांच के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी।
  • सफरनामा:ट्रेनों में अवैध वेंडरिंग का फूलता फलता धंधा, आखिर जिम्मेवार कौन? अवैध वेंडरों ने जो बताया, वह जांच का विषय

    सफरनामा:ट्रेनों में अवैध वेंडरिंग का फूलता फलता धंधा, आखिर जिम्मेवार कौन? अवैध वेंडरों ने जो बताया, वह जांच का विषय

    देवब्रत मंडल

    खाद्य सामग्री बेचते अवैध वेंडर

    मैं 04 अक्टूबर 2025 को गया जंक्शन से श्री खाटू श्याम जी का दर्शन के लिए पटना जाने वाली मेमू ट्रेन से सफर आरंभ किया था। यह ट्रेन गया जंक्शन से सुबह 6:00 बजे खुली थी। पटना जंक्शन से रात को आनंद विहार जाने वाली ट्रेन 02391 पटना-आनंद विहार में सफर शुरू किया। आनंद विहार से जयपुर जाने के लिए निकले। इस दौरान पूर्व मध्य रेल के डीडीयू, दानापुर रेल मंडल, उत्तर रेलवे के नई दिल्ली, उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर, रींगस आदि स्टेशनों से होते हुए विभिन्न ट्रेनों में चलने वाले अवैध वेंडरों को देखा। जो ट्रेनों में अनाधिकृत रूप से खाद्य सामग्री बेखौफ बेचते हैं।

    अवैध वेंडर सामग्री बिक्री करते

    इनमें से कई वेंडरों ने बताया कि वे कथित ठीकेदार(गैर लाइसेंसी) को एक दिन का 400-500 रुपये दिया करते हैं। हमारा यह सफर कई महत्वपूर्ण स्टेशनों और लंबी दूरी की ट्रेनों में पूरा हुआ। वापसी में हम रींगस से दिल्ली कैंट स्टेशन उतरे। इसके बाद हम नई दिल्ली स्टेशन पहुंचे। नई दिल्ली से 04456 नई दिल्ली-धनबाद फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन से 09 अक्टूबर को गया जंक्शन तक की यात्रा पूरी की।
    हर ट्रेन में अवैध वेंडर मुझे मिलते गए और सभी वेंडरों ने यही बात कही।

    रामानंद पासवान(अवैध वेंडर) के साथ सेल्फी

    इस दौरान बाढ़(पटना जिले का एक रेलवे स्टेशन) के पास के रहनेवाले एक अवैध वेंडर से भी मुलाकात हुई। दरअसल, बाढ़ के रहने अवैध वेंडर के साथ इसलिए सेल्फी ली क्योंकि मैं भी बाढ़ अनुमंडल का मूल निवासी हूं। इनका नाम रामानंद पासवान है। जिन्होंने बताया कि वे अवैध वेंडिंग करते हुए अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं। ऐसे सभी अवैध वेंडरों का जीवनयापन हो रहा है।

    आनंद विहार स्टेशन

    सवाल खड़े होते हैं कि आखिर भारतीय रेल के इसके अलावा कई हिस्सों में चलने वाली ट्रेनों में अवैध वेंडरिंग के अवैध धंधे को आखिर चलवा कौन रहा है। लगभग सभी वेंडरों का कहना था कि रेलवे सुरक्षा बल की कृपा से ही हमलोग ट्रेनों में चला करते हैं।

    डीआरएम का कार्यालय

    आखिर यह गैरकानूनी तरीके से संचालित हो रहे संगठित आर्थिक अपराध(रेल राजस्व को चूना लगाना) को कैसे रोका जा सकता है। हालांकि कई रेल मंडलों में इसके लिए बजाप्ता लाइसेंस निर्गत किए जा रहे हैं लेकिन इस अवैध वेंडरों के कारण लाइसेंसी वेंडरों को भी आर्थिक नुकसान हो रहा है और साथ में लाइसेंस प्राप्त कर चुके फर्म के मालिकों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
    हाल ही में एक शिकायत रेल मंत्रालय तक पहुंचाने वाले एस. इंटरप्राइजेज के संचालक सोनू साह द्वारा की गई थी। बावजूद इसके इस अवैध धंधे में शामिल लोगों के विरुद्ध कोई ऐसी कार्रवाई नहीं हो सकी है, जिससे इस अवैध कारोबार पर पूर्णतया रोक लग सके। इस सफरनामा में हमने कई वीडियो बनाए हैं, जो magadhlive के लाइब्रेरी में सुरक्षित रखे गए हैं।

  • डीएफसीसी रेल लाइन बिछाए जाने के पहले मेजर ब्रिज का होगा निर्माण, गया-पटना रेलखंड पर किया गया सर्वे

    डीएफसीसी रेल लाइन बिछाए जाने के पहले मेजर ब्रिज का होगा निर्माण, गया-पटना रेलखंड पर किया गया सर्वे

    देवब्रत मंडल

    सर्वेक्षण करती एल एंड टी कंपनी की टीम

    अलग से मालगाड़ियों के परिचालन को लेकर गया में अलग से रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। जिसको लेकर द्रुत गति से इस दिशा में कार्य शुरू है। इस महत्ती रेल परियोजना को लेकर एल एंड टी कंपनी के द्वारा मेजर ब्रिज बनाया जाना है। इसके पहले जमीनी स्तर पर सर्वे का कार्य भी चल रहा है। इसको लेकर गुरुवार को रेलवे और एल एंड टी कंपनी के इंजीनियर और सर्वे कर्मचारियों का एक दल रामशीला-प्रेतशिला मार्ग से सटे अधिग्रहित भूमि पर सर्वे का कार्य किया गया। रेलवे के एक अभियंता ने बताया कि रामशीला-प्रेतशिला मार्ग पर छोटकी नवादा और गोविंदपुर गांव की अधिग्रहित की जा चुकी जमीन पर ब्रिज का निर्माण किया जाना है। इसको लेकर स्थल पर सर्वे किया गया है। बताया कि गया-पटना रेलखंड के ऊपर से एक बड़े ब्रिज का निर्माण किया जाना है। इसी को लेकर सर्वे किया गया है कि कहां पर पुल के पिलर दिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि फल्गु नदी में, एनएच 83 गया-पटना सड़क मार्ग पर ब्रिज के निर्माण के लिए सभी प्रकार की जांच का कार्य पूरा कर लिया है। केवल गया-पटना रेलवे लाइन के पास ब्रिज निर्माण को लेकर सर्वे किया गया है।

  • एसआईजी की बैठक में उठा यूरिनल का मुद्दा, यात्रियों सहित रेलकर्मियों को हो रही परेशानी

    एसआईजी की बैठक में उठा यूरिनल का मुद्दा, यात्रियों सहित रेलकर्मियों को हो रही परेशानी

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन पर संचालित वॉशरूम

    स्टेशन इम्प्रूवमेंट ग्रुप की बैठक में गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर प्रवेश द्वार के ठीक बगल में बने इस यूरिनल का मुद्दा उठा। इस यूरिनल के कारण रेलयात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए इस बंद करके तोड़े जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में इसके अलावा कई और समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।

    रेल के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस यूरिनल के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है और साथ ही बगल में संचालित कार्यालय के कर्मचारियों को भी इससे परेशानी हो रही है। चर्चा के दौरान यह बात सामने आई कि जब प्रतीक्षालय में यह सुविधा यात्रियों को दे दी गई है तो फिर यहां पर इसे बने रहना उचित नहीं जान पड़ता है।

    रेल सूत्रों ने बताया कि बैठक में यात्री सुविधाओं से जुड़े विभागों के पर्यवेक्षक स्तर के रेलकर्मी शामिल थे। बैठक में कहीं बाउंड्री वाल टूटे रहने तो कहीं जल जमाव आदि के भी मुद्दे पर चर्चा हुई। जिसे जल्द ही दूर करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में आरपीएफ के भी प्रतिनिधि के तौर पर एक पदाधिकारी मौजूद थे।