देवब्रत मंडल


नगर विकास एवं आवास विभाग के एक निर्देश के आलोक में गया नगर निगम के द्वारा एक कार्यक्रम ‘आपका शहर आपकी बात’ कार्यक्रम की शुरुआत करते संबंधित वार्ड के क्षेत्रों की समस्याओं को सुना गया। लोग विकास से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। समस्याओं को सुनने के बाद नगर आयुक्त ने इसके निराकरण के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया।
विशेष कर नए बसावट वाले वार्ड में सुनी जाएगी आपकी बातें
नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने बताया कि नगर निकाय क्षेत्र के नई बसावटों एवं नव विस्तृत क्षेत्र में नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने हेतु ‘आपका शहर आपकी बात’ कार्यक्रम आहूत करने हेतु सरकार से निर्देश प्राप्त है। उन्होंने बताया कार्यक्रम में विस्तृत क्षेत्र एवं नई बसावटों में नाली, गली, सफाई, शौचालय, आवास एवं अन्य नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जन संवाद कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार से की गई। 22 अप्रैल 2024 को आयोजित इस कार्यक्रम की समीक्षा मुख्यमंत्री बिहार के द्वारा की गई। उन्होंने बताया गया नगर निगम क्षेत्र में यह कार्यक्रम बृजभूषण संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में इन पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त एवं नगर आयुक्त गया नगर निगम वीसी के माध्यम से जुड़े थे। कार्यक्रम में नगर आयुक्त कुमार अनुराग के द्वारा लोगों से अपने-अपने क्षेत्र की समस्या बताने हेतु अनुरोध किया गया। कार्यक्रम में वार्ड संख्या 2 एवं एवं वार्ड संख्या 3 के नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान उपनगर आयुक्त, जिला योजना पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, सहायक श पंकज कुमार उपस्थित थे।
लोगों ने समस्याओं से अधिकारियों को कराया अवगत
लोगों ने अपने-अपने वार्ड से संबंधित नाली गली, नल जल, शौचालय, आवास, अतिक्रमण, साफ सफाई आदि की समस्याएं रखी गई। नगर आयुक्त ने उनकी सभी समस्याओं का निवारण हेतु संबंधित शाखा को भेजते हुए तुरंत कार्रवाई करने हेतु आदेश दिया।
आगे इन वार्ड के लोगों की सुनी जाएगी बात
उन्होंने बताया कार्यक्रम गया नगर निगम क्षेत्र के अन्य नई बसावटों में भी आहूत किया किया जाएगा। यह कार्यक्रम वार्ड संख्या 04 एवं 05 के लोगों के लिए सामुदायिक भवन बागेश्वरी मंदिर परिसर में तथा वार्ड संख्या 29 में चंदौती हाई स्कूल चंदौती, वार्ड संख्या 46 में सूर्य मंदिर केंदुई, वार्ड संख्या 47 में सामुदायिक भवन देवी स्थान खंजाहापुर, वार्ड संख्या 51 में पंचायत भवन सूढ़ी टोला धर्मशाला एवं वार्ड संख्या 53 में गौरी कन्या उच्च विद्यालय लखीबाग मानपुर में आहूत किया जाएगा।