देवब्रत मंडल

गया रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की, जब उन्होंने निलांचल एक्सप्रेस ट्रेन से 23.25 लीटर अवैध शराब जप्त की।
कार्यवाही
- दिनांक: 07.02.2026
- समय: अपराह्न
- स्थान: गया रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 6
- टीम: सउनि मृत्युंजय कुमार अकेला, प्रधान आरक्षी विवेकानंद शर्मा, आरक्षी शशि शेखर, आरक्षी रौशन कुमार, आरक्षी अनिल प्रसाद, आरक्षी मुकेश कुमार
- कार्यवाही: निलांचल एक्सप्रेस ट्रेन से 23.25 लीटर अवैध शराब जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹ 23250/- है।
सूचना
- मार्ग रक्षण दल (डीडीयू से गया) के पार्टी कमांडर प्रधान आरक्षी शकिल खान रेसुब पोस्ट डीडीयू ने सूचना दी कि ट्रेन के पीछे के जनरल कोच के टायलेट के पास लवारिस तीन बैगों में शराब रखा हुआ है।
- स0उ0नि0 मृत्युंजय कुमार अकेला ने विधिवत जप्त किया और एक शिकायत पत्र के साथ उपरोक्त लावारिस शराब को जीआरपी थाना गया में अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया।
कांड संख्या
- जीआरपी थाना गया में अज्ञात के विरुद्ध कांड संख्या 33/26 दिनांक 07.02.26 अंतर्गत धारा 30 (a) बिहार मध निषेध उत्पाद अधिनियम पंजीकृत किया गया।
