उत्तर प्रदेश का रहनेवाला 11वीं कक्षा का छात्र अपने माता पिता से नाराज होकर घर से भाग गया। गुस्से में कोलकाता जाने के लिए बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस में बैठ गया। इसकी सूचना जब गया जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव को मिली तो उन्होंने त्वरित कार्यवाही करते हुए बच्चे को गया जंक्शन पर ट्रेन से सुरक्षित उतरवा कर चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है। पोस्ट निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक नाबालिक लडका ट्रेन नम्बर 22308 बिकानेर-हावडा एक्सप्रेस के जनरल कोच में घर के परिजन से नाराज होकर भाग रहा है। जिसे रेस्क्यु करना है। इसके उपरांत उनके निर्देशन मे सउनि पवन कुमार साथ में प्रआ. ए.के. ठाकुर ने ट्रेन के गया रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या-02 पर आने पर जनरल कोच में खोजबीन किया गया तो घर से भागा हुआ नाबालिक लडका दिखाई दिया। जिसे ट्रेन से नीचे उतारा गया।
बनारसी यादव, निरीक्षक प्रभारी, आरपीएफ पोस्ट, गया
श्री यादव ने बताया कि पूछताछ करने पर अपना नाम, पिता का नाम थाना-पनकी, कानपुर, जिला-कानपुर, उत्तर प्रदेश मोबाइल और आधार नम्बर बताया। आगे बताया कि वह कक्षा 11वीं का छात्र है। आगे बताया कि मेरे पापा, मॉ और मामा तीनो मिलकर मुझे टार्चर कर रहे थे। इसलिए नाराज होकर अपने दोस्त के घर कोलकाता जा रहा था। जिसे सही-सही हालत में सकुशल रेस्क्यु किया गया ताकि मानव तस्करी या किसी अन्होनी का शिकार न हो जाए। बच्चे को सकुशल चाईल्ड हेल्प लाईन रेलवे गया को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया गया है।
फतेहपुर: गया-फतेहपुर सड़क मार्ग पर ठनठनियाँ मोड़ के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जोगनी गांव निवासी राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राहुल अपनी बाइक से गया की ओर जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक का हेलमेट भी टूटकर बिखर गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचकर घायल राहुल को इलाज के लिए गया लेकर गए हैं।
टिकारी संवाददाता: हिन्दी नव वर्ष के विक्रमी संवत 2082 के आगमन के उपलक्ष्य एवं रामनवमी के जुलुस, झांकी, अखाड़ा एवं भव्य शोभा यात्रा का आमंत्रण के उद्देश्य से रविवार को पंचानपुर में शोभायात्रा निकाली गई। रामनवमी पूजा समिति, पंचानपुर के तत्वाधान में मोटर साइकिल से निकली शोभायात्रा में रामभक्तों ने जय श्रीराम का जयघोष करते हुए भ्रमण किया। पंचानपुर के महावीर मंदिर परिसर से निकलकर पंचानपुर बाजार व गांव भ्रमण करते हुए सिंघापुर, टिकारी बाजार, हिच्छापुर,चैनपुरा, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, धर्मशाला आदि गांव होते हुए पुनह महावीर मंदिर आकर समाप्त हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित कुमार और यात्रा का नेतृत्व युवा टीम ने की।
टिकारी संवाददाता: छठवां गांव में रविवार को सतचण्डी यज्ञ एवं सप्ताहिक देवी भागवत कथा की शुरूआत हुई। गांव से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में बैंड बाजे के साथ श्रद्धालु शोभा यात्रा में शामिल हुये। छठवां गांव से शुरू होकर शोभा यात्रा तिताईगंज होते पंचदेवता घाट पहुंची। जंहा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया। पूजा-अर्चना के बाद माथे पर कलश लिये श्रद्धालु धर्म का जयघोष करते वापस छठवां गांव स्थित मंदिर परिसर पहुंचे। एक सप्ताह तक चलने वाले इस यज्ञ से छठवां और आस पास का माहौल भक्तिमय हो गया है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष सच्चिदानंद यादव, सचिव विनोद शर्मा और कोषाध्यक्ष सह मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने बताया कि 5 अप्रैल तक यज्ञ का आयोजन चलेगा।
रोजाना शाम में संगीतमय देवी भागवत परायण कथा सुनाया जा रहा है। चार अप्रैल को माँ देवी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा। यज्ञ का आयोजन आचार्य समदरसी जी की देखरेख में हो रहा है। हवन, पूजन एवं भव्य भंडारा के बाद संत महात्माओं की विदाई के साथ अनुष्ठान का समापन होगा। यज्ञ में रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। यज्ञ में आने वाले भक्तों की सुविधाओं का ख्याल आयोजन समिति रख रही है। लाइट और पानी की विशेष व्यवस्था की गई है।
पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने वित्त वर्ष 2024-25 में माल ढुलाई के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 200 मिलियन टन क्लब में प्रवेश कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ, रेलवे ने प्रारंभिक राजस्व में भी महत्वपूर्ण बढ़त दर्ज की है, जिससे 30,000 करोड़ रुपये से अधिक की आय अर्जित की गई है।
रेलवे की इस सफलता पर महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम के समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है।
ऐतिहासिक आय और माल ढुलाई में रिकॉर्ड
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के अनुसार, वर्ष 2024-25 में रेलवे की कुल प्रारंभिक आय 31,303 करोड़ रुपये रही, जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।
माल ढुलाई: वित्त वर्ष 2024-25 में पूर्व मध्य रेलवे ने 200.32 मिलियन टन माल परिवहन किया, जिससे यह भारतीय रेलवे के शीर्ष चार क्षेत्रीय रेलवे में शामिल हो गया।
राजस्व: माल ढुलाई से 26,106 करोड़ रुपये की आय हुई, जिससे पूर्व मध्य रेलवे भारतीय रेलवे में दूसरा सर्वाधिक राजस्व अर्जित करने वाला क्षेत्रीय रेलवे बना।
यात्री राजस्व: यात्री यातायात से रेलवे को 4,580 करोड़ रुपये की आय हुई, जो 2023-24 के 4,088 करोड़ रुपये की तुलना में 12.01% अधिक है।
पूर्व मध्य रेलवे की इस उपलब्धि ने भारतीय रेलवे के माल परिवहन और राजस्व बढ़ोतरी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह सफलता भविष्य में रेलवे के विकास और यात्री सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी।
गया बार एसोसिएशन के लिए चुनावी बिसात बिछ गई है। 17 अप्रैल को मतदान होना है। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद नामांकन पत्रों की जांच के बाद अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए मुख्य रूप से उम्मीदवार तय हो चुके हैं। वैसे तो उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, सहायक सचिव, अंकेक्षक, कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए चुनाव होने हैं लेकिन मुख्य मुकाबला अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए माना जा रहा है। बिहार में शायद ही कोई चुनाव ऐसे होते हैं जिसमें जातीय समीकरण से जोड़कर नहीं देखा गया हो। ऐसे में गया बार एसोसिएशन के लिए होने जा रहे चुनाव भी इससे अछूता नहीं रह जाता है। यहां भी जातीय समीकरण बढ़िया बनाकर चुनाव जीतने के लिए सभी उम्मीदवारों ने हिसाब किताब लगाना शुरू कर दिया है। जहां तक अध्यक्ष पद की बात करें तो इस बार इंदु सहाय एवं राजन प्रसाद एक ही जाति कायस्थ से आते हैं।
जबकि बीरेंद्र कुमार अतिपिछड़ा वर्ग चंद्रवंशी(कहार) हैं, बिंदेश्वरी प्रसाद (दांगी) तथा केशर सरफुद्दीन मुस्लिम समुदाय से आते हैं। जबकि सचिव पद पर प्रदीप कुमार, रविन्द्र प्रसाद सिन्हा उर्फ टेंडा सिंह कायस्थ जाति के हैं। संजय कुमार सिंह राजपूत, जगदीश प्रसाद यादव(यादव)जाति के हैं, रजनीश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू बाबू ( भूमिहार ब्राह्मण), रतन कुमार सिंह(बनिया) तथा रबिन्द्र प्रसाद कुर्मी जाति के हैं। टीकम चंद्र देव कुमार किस जाति से आते हैं मालूम नहीं हो सका है। जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए केवल तीन उम्मीदवार चुनाव में हैं। जिनमें प्रदीप कुमार कायस्थ, एवरेस्ट श्रीवास्तव कायस्थ मनोज कुमार अतिपिछड़ा वर्ग बढ़ई जाति के हैं जबकि शशि भूषण मालवीय ब्राह्मण जाति के हैं। सारे उम्मीदवार अपने अपने पक्ष में मतदाताओं(अधिवक्ता) को गोलबंद करने में जुट गए हैं। सोशल मीडिया अकाउंट पर, जनसंपर्क अभियान चलाकर सभी मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट करने की अपील करते देखे जा रहे हैं। लेकिन बुद्धिजीवी वर्ग से आने वाले अधिवक्ता इस मामले में खुलकर कुछ कहने से परहेज करते हैं।
गया: गया रेलवे जंक्शन पर प्लेटफार्म संख्या-06 पर ट्रेन का इंतजार कर रही एक महिला यात्री का मोबाइल चोरी कर भाग रहे आरोपी को रेल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का निवासी है। घटना सोमवार की है, जब गया जिले के छोटकी डेल्हा, वार्ड संख्या-02, परैया रोड की निवासी पुनम कुमारी (30), पति रवि कुमार, अपने गाँव जाने के लिए स्टेशन पर मौजूद थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनके पर्स से मोबाइल निकालकर भागने लगा। महिला यात्री के शोर मचाने पर ड्यूटी पर तैनात रेल पुलिस व यात्रियों ने सक्रियता दिखाई और कुछ ही दूरी पर आरोपी को पकड़ लिया।
गया रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राजा सिंह (19), पिता काश्मीर सिंह, निवासी बलरामपुर चुटकी, थाना काली टोला, जिला पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से दो चोरी के स्क्रीन टच मोबाइल बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 30,000 रुपये बताई जा रही है। रेल थाना गया में इस मामले को लेकर कांड संख्या-81/25 के तहत भारतीय रेलवे अधिनियम की धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।
गया नगर निगम का मंत्रिमंडलीय समूह(सशक्त स्थायी समिति) के एक सदस्य वार्ड पार्षद धर्मेंद्र कुमार ने दो महीने पहले सशक्त स्थायी समिति के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था। तब के बाद से इस समिति का एक सदस्य आज के दिन तक रिक्त पड़ा हुआ है।
उत्तराधिकारी की तलाश जारी या फिर कुछ और…
वार्ड नं 20 के पार्षद धर्मेंद्र कुमार द्वारा जब दो महीने पहले सशक्त स्थायी समिति के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था तो उसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि इनके बाद किसी एक पार्षद को इस समिति में जगह बहुत जल्द ही मिल सकती है लेकिन, लगता है कि अबतक उत्तराधिकारी की तलाश पूरी नहीं हो पाई है।
कहीं ऐसा तो नहीं कि विस चुनाव पर असर पड़ जाए
दअरसल बात है कि बिहार में विधानसभा चुनाव इसी साल होने वाला है। चर्चा है कि इस चुनाव में वार्ड पार्षद अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव जो कि सशक्त स्थायी समिति के सदस्य भी हैं, फिर एकबार अपना चुनावी भाग्य आजमाएंगे। ऐसे में रिक्त पद पर यदि किसी एक पार्षद को ले लिया जाता है तो कहीं इसका असर कहीं विधानसभा चुनाव पर न पड़ जाए। इसलिए भी किसी पार्षद का अबतक रिक्त पद पर चयन नहीं किया जा सका है।
रिक्त पद भरने के लिए मेयर को है विशेषाधिकार
गया नगर निगम के नौ सदस्यीय सशक्त स्थायी समिति के रिक्त पद पर किसी पार्षद को नामित करते हुए उन्हें समिति में स्थान देने का विशेषाधिकार मेयर को प्राप्त है। वे जब चाहें खाली पद को भर सकते हैं। एक सदस्य का पद रिक्त रहने से समिति के कार्यकलापों पर कोई खास असर नहीं पड़ता है लेकिन कई पार्षद इस जगह को पाने के लिए लालायित हैं।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) रेल मंडल में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। रेलवे बोर्ड ने 29 मार्च 2025 को जारी अपने नए आदेश में डीआरएम राजेश गुप्ता को हटाते हुए उनकी जगह उदय सिंह मीणा को नया मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) नियुक्त किया है। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब मंडल हाल ही में पेपर लीक कांड और सीबीआई की छापेमारी से चर्चा में रहा था। हालांकि, रेलवे के कुछ अधिकारियों ने इस तबादले को महज रूटीन प्रक्रिया बताया है।
दो साल का कार्यकाल पूरा, फिर भी चर्चाओं का बाजार गर्म
फाइल चित्र: राजेश गुप्ता (डीआरएम डीडीयू रेल मंडल)
राजेश गुप्ता ने 10 मार्च 2023 को डीडीयू मंडल के डीआरएम का पदभार संभाला था। 1992 बैच के भारतीय रेल सिग्नल इंजीनियर सेवा (आईआरएसएसई) अधिकारी गुप्ता ने अपने करियर की शुरुआत सहायक मंडल सिग्नल व टेलीकॉम इंजीनियर के रूप में की थी। थापर इंस्टीट्यूट से गोल्ड मेडलिस्ट गुप्ता ने रेलवे बोर्ड के ट्रांसफॉर्मेशन सेल और सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (क्रिस) में जीएम जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवाएं दीं। उनके कार्यकाल में यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता देने की कोशिश की गई, लेकिन इसी बीच मंडल में एक बड़ा विवाद भी सामने आया।
पेपर लीक कांड और सीबीआई की कार्रवाई
पिछले दिनों डीडीयू मंडल में चीफ लोको पायलट इंस्पेक्टर की आंतरिक परीक्षा से ठीक पहले पेपर लीक का मामला सामने आया था। सीबीआई को मिली शिकायत के बाद छापेमारी में बड़ा खुलासा हुआ। जांच में दो शाखा प्रमुखों, 19 लोको पायलटों, चार कर्मचारियों और एक सेवानिवृत्त कर्मी सहित कुल 26 लोग गिरफ्तार किए गए। इनमें वरीय मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) सुशांत पराशर और वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी सुरजीत कुमार जैसे बड़े नाम शामिल थे। आरोप है कि परीक्षा पास कराने के लिए रिश्वत ली गई थी। सीबीआई ने छापेमारी में आरोपियों के घरों और कार्यालयों से 1.17 करोड़ रुपये नकद भी बरामद किए। इस घटना ने मंडल में हड़कंप मचा दिया था।भ्रष्टाचार के मामले में लोको पायलट, अधिकारियों- कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद सीबीआइ आरोपितों के बैंक अकाउंट खंगाल रही है। सीबीआइ की टीम ने पिछले दिनों रेल मंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों के बैंक खातों की जांच भी की थी। आठ सदस्यीय टीम पीडीडीयू नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक पहुंची थी और सैलरी अकाउंट का स्टेटमेंट निकाला। जांच में यह बात सामने आई थी कि गिरफ्तार वरीय मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) सुशांत पराशर छः माह से अपने वेतन के खाते से एक पैसा भी नहीं निकाला था।
भ्रष्टाचार के मामले में लोको पायलट, अधिकारियों- कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद सीबीआइ आरोपितों के बैंक अकाउंट खंगाल रही है। सीबीआइ की टीम ने पिछले दिनों रेल मंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों के बैंक खातों की जांच भी की थी। आठ सदस्यीय टीम पीडीडीयू नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक पहुंची थी और सैलरी अकाउंट का स्टेटमेंट निकाला। जांच में यह बात सामने आई थी कि गिरफ्तार वरीय मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) सुशांत पराशर छः माह से अपने वेतन के खाते से एक पैसा भी नहीं निकाला था।
तबादले पर क्या कहते हैं अधिकारी?
सीबीआई की कार्रवाई के बाद राजेश गुप्ता के तबादले की अटकलें तेज हो गई थीं। मंडल मुख्यालय पर रेलकर्मियों ने धरना-प्रदर्शन भी किया और अधिकारियों पर आरोपों की बौछार लगाई। हालांकि, पूर्व मध्य रेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘मगध लाइव’ को बताया कि गुप्ता का तबादला उनके दो साल के कार्यकाल पूरा होने के कारण हुआ है और इसका सीबीआई की रेड से कोई संबंध नहीं है। अधिकारी के मुताबिक, रेलवे बोर्ड ने एक साथ कई मंडलों में नए डीआरएम की नियुक्ति की है, जिसमें उदय सिंह मीणा की डीडीयू मंडल में तैनाती भी शामिल है।
उदय सिंह मीणा को कमान, गुप्ता की अगली जिम्मेदारी पर सस्पेंस
नए डीआरएम उदय सिंह मीणा जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे, तब तक राजेश गुप्ता अपने पद पर बने रहेंगे। गुप्ता को अभी तक नई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में उनके लिए नया आदेश जारी हो सकता है। दूसरी ओर, उदय सिंह मीणा की तैनाती को लेकर रेल महकमे में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कर्मचारी और अधिकारी यह कयास लगा रहे हैं कि नया डीआरएम इस संकटग्रस्त मंडल में क्या बदलाव लाएगा।
चुनौतियों से भरा है डीडीयू मंडल का भविष्य
पेपर लीक कांड और भ्रष्टाचार के आरोपों ने डीडीयू मंडल की साख पर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में उदय सिंह मीणा के सामने पारदर्शिता बहाल करने और कर्मचारियों के भरोसे को जीतने की बड़ी चुनौती होगी। रेलवे बोर्ड की नजर भी इस मंडल के प्रदर्शन पर बनी रहेगी। आने वाले दिन यह तय करेंगे कि क्या नया नेतृत्व इस मंडल को विवादों से बाहर निकाल पाएगा या कहानी में और नया मोड़ आएगा।
फिलहाल, डीडीयू मंडल में बदलाव की बयार चल पड़ी है और सभी की निगाहें उदय सिंह मीणा के पहले कदम पर टिकी हैं।
प्रशासन ने आयोजन समिति से रात 12 बजे तक हर हाल में शोभायात्रा संपन्न करवा लेने का किया अनुरोध
देवब्रत मंडल
ज़िला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के अध्यक्षता में रामनवमी पर्व के अवसर पर सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से गया ज़िले के रामनवमी आयोजक केंद्रीय कमिटी के सदस्यों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक की गई। डीएम ने मुख्य रूप से शोभायात्रा का समय, शोभायात्रा का प्रारूप, तैयारी, व्यवस्थाएं, प्रशासन से समन्वय इत्यादि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। रामनवमी आयोजक केंद्रीय कमिटी के सदस्यों ने बताया कि गया शहरी क्षेत्र में छह आयोजक नगर में बाटा गया है जिनमे डेल्हा, पंतनगर, विष्णुपद, कोतवाली, बागेश्वरी एवं मानपुर है। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष रामनवमी पर्व के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से 108 शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें लगभग 50-60 हजार की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। शोभा यात्रा का जो मार्ग प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई है, उसी रास्ते से गुजरेगी। शोभा यात्रा समापन के पश्चात विष्णु पद मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं को प्रसाद खाने की व्यवस्था रखी गई है। कुछ स्थानों यथा डेल्हा, अक्षयवट, नारायण चुआ, टिकारी रोड में सड़के खराब है, उसे ठीक करवाने का अनुरोध किया गया। ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने बताया कि ज़िले में रामनवमी पर्व हर वर्ष काफी धूम धाम हर्षोल्लास एवं शांति सौहार्द के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष भी आप सभी गयावासी आपसी भाईचारा के साथ रामनवमी का पर्व मनाया प्रभु श्रीराम के जन्म उत्सव को हर्सोल्लास के साथ मनाएं। उनकी आदर्शो के बारे में लोगों को बताएं। कही भी कोई भी क्षेत्र में शांति सौहार्द नही खराब हो, इसपर आप सभी नजर रखे। शोभा यात्रा के गुजरने वाले मार्ग में सफाई की भी पूरी व्यवस्था रखी जाएगी साथ ही शोभा यात्रा के रास्ता में अतिरिक्त रोशनी की भी व्यवस्था रखी जाएगी। नगर निगम द्वारा जगह-जगह पर पानी टैंकर की भी व्यवस्था रखी जाएगी। रात्रि 12:00 तक हर हाल में शोभा यात्रा को संपन्न करवाये। संवेदनशील क्षेत्रों के रास्तों में पर्याप्त वीडियोग्राफी की व्यवस्था, सीसीटीवी एवं ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि डीजे का कोई परिभाषा नहीं है। लाऊड स्पीकर अधिनियम के अंतर्गत जो निर्धारित डेसिबल है, उससे ऊपर ध्वनि विस्तारक नहीं हो, इसका जरूर ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय का भी ध्वनि प्रदूषण संबंधित गाइडलाइंस है, उसी आलोक में अनुपालन करवाने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया गया है। उन्होंने सभी आयोजक समिति को कहा कि अपने शोभा यात्रा में पर्याप्त वॉलिंटियर उपलब्ध रखें सभी वालंटियर निश्चित तौर पर आई कार्ड पहनकर ही रहेंगे साथ ही सभी शोभायात्रा का लाइसेंस होना अत्यंत अनिवार्य है लाइसेंस में दिए गए शर्तों को पूरी तरह अनुपालन कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा के आयोजन को उपलब्ध कराए जाने वाले लाइसेंस में अंकित शोभायात्रा का समय एवं किस समय से प्रारंभ होकर किस समय में समापन होगा उसी निर्धारित समय अवधि में शोभायात्रा को संपन्न करवाये। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को सेफ्टी के ध्यान में रखते हुए शोभायात्रा के दौरान बिजली काटी जाती है ताकि श्रद्धालुओं को कहीं कोई दिक्कत नहीं हो सके उसे दौरान ट्रॉली पर अलग-अलग स्थान में लाइट की व्यवस्था रखी जाती है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द के साथ रामनवमी पर्व को मनाएं। शोभायात्रा के लिए जो भी लाइसेंस ले रहे हैं, उसका शत प्रतिशत अनुपालन करें। जुलूस के शर्तों को पूरा पालन करें। लाइसेंस में अंकित किस स्थान से कितने बजे शोभायात्रा को गुजरना है, उसी निर्धारित समय पर कार्य करें। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, अपर पुलिस अधीक्षक, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, ज़िला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।