चाचा ने रिश्ते को केवल कलंकित ही नहीं किया था, बल्कि भतीजी के साथ बलात करने की घिनौनी घटना को अंजाम देने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। साक्ष्य को छिपाने के इरादे से लाश को भी जला दिया था। अब जाकर पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र की है। आरोपी पंकज कुमार पिता चंद्रमौली सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में फतेहपुर थाना में कांड संख्या 317/25 दर्ज है। यह मामला न्यायालय में परिवाद दायर करने के बाद दर्ज किया गया था। घटना 04 सितंबर 2024 की है। पीड़िता की माँ के द्वारा परिवाद दायर किया गया था। न्यायालय के आदेश पर फतेहपुर थाना में यह कांड 3 मई 2025 को दर्ज किया गया। पीड़िता की मां का आरोप है कि घटना के दिन वे घर से बाहर किसी काम से थी। उनकी बेटी घर में ही थी। आरोपी चाचा पंकज कुमार ने उनकी बेटी के साथ बलात किया। जब पीड़िता विरोध करते हुए शोर करने लगी तो उसे सोने की सिकड़ी देने का लालच दिया। शोर मचाने लगी तो आरोपी चाचा ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद मृतका के गले में फंदा लगाकर उसे गौशाला में टांग दिया ताकि उसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। इसके बाद जल्दी जल्दी उसकी लाश को ले जाकर जला दिया गया। परिवाद में मृतका की मां का कहना है कि थाना से लेकर वरीय अधिकारियों तक न्याय के लिए गुहार लगाई। अंत में न्यायालय में परिवाद दायर की। न्यायालय ने 02 मई को थानाध्यक्ष को आदेश देते हुए कांड दर्ज करने को कहा। इसके बाद 03 मई 2025 को बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत कांड संख्या 317/25 दर्ज किया गया। एसएसपी आनंद कुमार के हवाले से बताया गया कि इस मामले में आरोपी पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गया जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आदित्य कुमार पीयूष ने कहा है कि आवेदक यदि अपनी शिकायत उनतक लाते हैं तो साक्ष्य के साथ वाद दायर करें। उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा। श्री पीयूष बुधवार को एक विशेष मुलाकात में ये बातें कही। उन्होंने कहा कि लोक शिकायत निवारण अधिनियम एक सशक्त माध्यम है, जिसके माध्यम से लोगों को न्याय मिलता है। बशर्ते कि आवेदक/शिकायतकर्ता जो भी शिकायत दर्ज कराते हैं, उन्हें शिकायत से संबंधित पर्याप्त साक्ष्य पेश करने की जरूरत है। अधूरी जानकारी देते हुए यदि वे शिकायत करेंगे तो उन्हें न्याय दिलाने में देर होगी। यदि साक्ष्य पेश करते हैं तो शीघ्र ही निर्धारित समय सीमा के अंदर उन्हें यहां से न्याय मिलेगा।
लोक प्राधिकार को भी अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा
श्री पीयूष ने कहा कि लोक प्राधिकार यदि आवेदक की शिकायतों पर निष्ठापूर्वक सुनवाई करते हैं तो आवेदकों को उनके यहां शिकायत करने का मौका ही नहीं मिलेगा। इसलिए लोक प्राधिकार को भी अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन सही तरीके से समय पर करना होगा।
दो दिनों में 90 शिकायतों का कर चुके हैं निबटारा
श्री पीयूष ने बताया कि दो दिनों में उन्होंने करीब 90 शिकायतों का निबटारा किया है। उन्होंने कहा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित सुनवाई करते हुए शिकायतकर्ता को राहत पहुंचाना हमारा उद्देश्य है।
रजौली में एसडीओ थे इसके पहले
बतातें चलें कि आदित्य कुमार पीयूष को अपर समाहर्ता पद पर प्रोन्नति देते हुए सरकार ने गया जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के रूप में गया जिला का दायित्व सौंपा है। इसके पहले श्री पीयूष नवादा जिले के रजौली में एसडीओ थे।
गया जी में आपूर्ति पदाधिकारी रह चुके हैं
श्री पीयूष गया जी में आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर रह चुके हैं। इसके अलावा रोहतास जिले में वरीय उपसमाहर्ता का दायित्व संभाल चुके हैं। मूलरूप से सारण के रहने वाले श्री पीयूष ने आमलोगों से अपील किया है कि झूठी शिकायत दर्ज नहीं कराएं। इससे सही शिकायतकर्ता को समय से न्याय दिलाने में बाधा उत्पन्न होती है
गया जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आदित्य कुमार पीयूष ने कहा है कि आवेदक यदि अपनी शिकायत उनतक लाते हैं तो साक्ष्य के साथ वाद दायर करें। उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा। श्री पीयूष बुधवार को एक विशेष मुलाकात में ये बातें कही। उन्होंने कहा कि लोक शिकायत निवारण अधिनियम एक सशक्त माध्यम है, जिसके माध्यम से लोगों को न्याय मिलता है। बशर्ते कि आवेदक/शिकायतकर्ता जो भी शिकायत दर्ज कराते हैं, उन्हें शिकायत से संबंधित पर्याप्त साक्ष्य पेश करने की जरूरत है। अधूरी जानकारी देते हुए यदि वे शिकायत करेंगे तो उन्हें न्याय दिलाने में देर होगी। यदि साक्ष्य पेश करते हैं तो शीघ्र ही निर्धारित समय सीमा के अंदर उन्हें यहां से न्याय मिलेगा।
लोक प्राधिकार को भी अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा
श्री पीयूष ने कहा कि लोक प्राधिकार यदि आवेदक की शिकायतों पर निष्ठापूर्वक सुनवाई करते हैं तो आवेदकों को उनके यहां शिकायत करने का मौका ही नहीं मिलेगा। इसलिए लोक प्राधिकार को भी अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन सही तरीके से समय पर करना होगा।
दो दिनों में 90 शिकायतों का कर चुके हैं निबटारा
श्री पीयूष ने बताया कि दो दिनों में उन्होंने करीब 90 शिकायतों का निबटारा किया है। उन्होंने कहा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित सुनवाई करते हुए शिकायतकर्ता को राहत पहुंचाना हमारा उद्देश्य है।
रजौली में एसडीओ थे इसके पहले
बतातें चलें कि आदित्य कुमार पीयूष को अपर समाहर्ता पद पर प्रोन्नति देते हुए सरकार ने गया जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के रूप में गया जिला का दायित्व सौंपा है। इसके पहले श्री पीयूष नवादा जिले के रजौली में एसडीओ थे।
गया जी में आपूर्ति पदाधिकारी रह चुके हैं
श्री पीयूष गया जी में आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर रह चुके हैं। इसके अलावा रोहतास जिले में वरीय उपसमाहर्ता का दायित्व संभाल चुके हैं। मूलरूप से सारण के रहने वाले श्री पीयूष ने आमलोगों से अपील किया है कि झूठी शिकायत दर्ज नहीं कराएं। इससे सही शिकायतकर्ता को समय से न्याय दिलाने में बाधा उत्पन्न होती है
गया रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल थाना की टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई करते हुए एक ड्रम में छिपाकर लाई गई शराब बरामद किया है। यह कार्रवाई प्लेटफॉर्म नंबर 6/7 पर की गई है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने कहा कि इस कार्रवाई में एक लावारिस ड्रम से 11.250 लीटर अंग्रेजी शराब और 0.750 लीटर मशालेदार देशी शराब बरामद की गई है। विभिन्न कंपनियों के 15 बोतल ब शराब बरामद किए गए हैं। सभी अंग्रेजी शराब हरियाणा की है। टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए लावारिस ड्रम को जब्त किया और शराब की बरामदगी की। बरामद शराब की कीमत लगभग ₹15,200 है। श्री यादव ने बताया कि ऑपरेशन सतर्क का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अपराध और अवैध गतिविधियों को रोकना है। आरपीएफ और जीआरपी की टीम इस ऑपरेशन के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है और अपराधियों को पकड़ने के लिए काम कर रही है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस आगे की जांच कर रही है और शराब तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस मामले में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम काम कर रही है।
फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन गया ने जिला पदाधिकारी और आपूर्ति अधिकारियों से खाद्यान्न वितरण की तिथि बढ़ाने की मांग की है। इस सम्बंध में एक प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों से मिला था। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह, महामंत्री डॉ विजय कुमार यादव आदि थे। उनका कहना है कि सरकार द्वारा स्टेप डिलीवरी और डोर स्टेप डिलीवरी संवेदक को भुगतान नहीं होने के कारण खाद्यान्न का उठाव बंद है। जिससे विक्रेताओं के पास अनाज नहीं पहुंच पा रहा है और उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ता पीडीएस दुकान पर पहुंच कर विक्रेताओं से खाद्यान्न की मांग करते हुए दवाब बना रहे हैं। जबकि अधिकांश प्रखंडों में खाद्यान्न का उठाव बंद है। नेताओं ने बताया इसके पीछे की वजह यह है कि स्टेप डिलीवरी संवेदक एवं डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से संचालित परिवहन, गाड़ी एवं मजदूरों को पैसे का भुगतान कई महीनों से नहीं किया गया है। जिसके कारण ये सभी खाद्यान्न के उठाव से लेकर दूकानों तक पहुंचाने से मना कर दिया है। जिसके कारण 90 प्रतिशत लाभुकों के बीच अनाज का वितरण नहीं हो पा रहा है। जिसका कोपभाजन पीडीएस विक्रेताओं को बनना पड़ रहा है। एसोसिएशन ने मांग की है कि अगस्त के खाद्यान्न वितरण की तिथि को 30 जून से बढ़ाकर 31 जुलाई 2025 किया जाए। नियमित रूप से शत प्रतिशत गोदाम से जन वितरण विक्रेताओं के दुकान तक अनाज भेजवाना सुनिश्चित किया जाए। जिन विक्रेताओं के पास अगस्त माह का वितरण हेतु अनाज उपलब्ध नहीं है, उन्हें चावल और गेहूं की अतिरिक्त आवंटन करने की कृपा की जाए। एसोसिएशन का कहना है कि इससे जन वितरण विक्रेताओं और उपभोक्ताओं के हित में होगा और वे समय पर खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इसी तरह की समस्या के समाधान के लिए अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण की योजना बनाई है, जहां गोदाम और वितरण केंद्र एक ही परिसर में होंगे।
बोधगया थानांतर्गत पचहट्टी गांव में मद्य निषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यहां से अवैध शराब के मामले में छः लोगों को गिरफ्तार किया है। भारी मात्रा में विदेशी व देशी शराब बरामद हुई है। गिरफ्तार सभी शराब कारोबारियों को जेल भेज दिया गया है। सहायक आयुक्त मद्य निषेध प्रियरंजन कुमार ने बताया कि इस गांव में की गई छापेमारी के क्रम में 6 लोगों को विदेशी एवं चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। छापेमारी के क्रम में आदित्य कुमार, पिता- लीला यादव, विकास कुमार, पिता स्व० गोगी मांझी, संजय कुमार, पिता- भरत साव, आर्गन राज, पिता रामचन्द्र यादव, अनिल कुमार, पिता- राजकुमार यादव एवं गोल्डन कुमार, पिता – स्व० मुनेसर यादव को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया 178 लीटर (358 बोतल) विदेशी शराब एवं 145 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है। उन्होंने छापेमारी का नेतृत्व इंस्पेक्टर खुशबू कुमारी कर रही थीं।
गया जंक्शन। दिन सोमवार। दोपहर बाद यहां छोटी छोटी बातें सामने आई। जो खबर का हिस्सा बन गई। दिल्ली एंड के मिडिल फुट ओवर ब्रिज की सतह(फर्श) पर सरसों तेल पसरा था। कैसे यहां तेल गिरा पता नहीं लेकिन तेल गिरा हुआ था। जो फैल गया था। यात्री यहां से बचकर निकल रहे थे। कारण उन्हें फिसलन से गिरकर घायल होने का डर था। magadhlive के इस संवाददाता की नजर जब इस फैले हुए तेल पर पड़ी तो एक छोटा सा वीडियो बनाया। स्टेशन अधीक्षक एवं वाणिज्य विभाग के पर्यवेक्षक(सामान्य) के व्हाट्सएप पर भेजा। अनुरोध किया गया कि जल्द ही इसकी सफाई करा दिया जाए। नहीं तो भीड़ में यात्रियों के फिसल कर गिरने का डर है। वाणिज्य पर्यवेक्षक(सामान्य) तब तक व्हाट्सएप नहीं देखे थे तो इस संवाददाता ने उन्हें कॉल कर इस समस्या से अवगत करवाया गया। इसके बाद उन्होंने सफाई से संबंधित व्यक्ति को फोन किया। इसके बाद सफाई करा दी गई।
एफओबी के फर्श पर पसरा हुआ सरसों तेल
दूसरी बात, टिकट आरक्षण कार्यालय के पर्यवेक्षक और कुछ कर्मचारी प्रिंटिंग मशीन के पास खड़े थे। एक कर्मचारी मशीन को दुरुस्त करने में जुटे हुए थे। दरअसल रिज़र्वेशन चार्ट प्रिंट नहीं हो पा रहा था। कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। कर्मचारियों ने बताया कि ऑफिस में चूहे से लोग परेशान हैं। चूहे वायर(इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके कारण कई बार परेशानी होती है। कुछ देर बाद मशीन कार्य करने लगता है।
सफाई करते हुए कर्मी
तीसरी बात, सर्कुलेटिंग एरिया की है। यहां सेक्स वर्कर एक महिला एक यात्री को अपने झांसे में लेने के लिए प्रयासरत थी। कुछ देर बाद यात्री उस महिला से पिंड छुड़ा कर एक मंदिर के सामने आ जाते हैं। पूछने पर बताया कि महिला उसे झांसे में लेने की कोशिश कर रही थी लेकिन ऐसा नहीं होने दिया। यात्री ने बताया कि वे झारखंड के प्रतापपुर के रहनेवाले हैं, जिन्हें जालंधर जाना था लेकिन दिन में उनकी ट्रेन नहीं थी। यहां रहे कुछ लोगों ने बताया महिला वर्षों से स्टेशन परिसर में आती रही है। उम्र करीब 50 के पार। कद काठी में थोड़ी फैटी और रंग गोरा।
10 किलोग्राम आम कम आया तो व्यापारी नाराज
हावड़ा-गया एक्सप्रेस से एक व्यापारी का आम पार्सल ऑफिस में वजन हो रहा था। व्यापारी का कहना था कि 10 किग्रा आम कम है। चार कैरेट में से एक कैरेट से आम गायब हो गए थे। आरोप चोरी हो जाने का लगा रहे थे लेकिन किसी खास व्यक्ति पर आरोप नहीं थे इनके। आम जमालपुर स्टेशन से बुक कराया गया था। व्यापारी चिंतित होने के साथ साथ गुस्से में भी थे। खैर जितना उन्होंने प्राप्त किया, उतने के कागज पर लिखवा लिया। चोरी कहां हुई, पता नहीं चला।
इसी जून महीने की 22 तारीख को ‘मगध लाइव’ ने अपने सामाजिक सरोकार के कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए “जिले का एक गांव ऐसा, जहां स्कूल नहीं, पानी की टंकी टावर पर लगाने के बजाय यात्री शेड की छत पर रख दिया गया” शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। अब इस खबर का असर देखने को मिल रहा है। अब इस गांव में देर सवेर एक स्कूल होगा और यहां के बच्चे अपने गांव के ही स्कूल में पढ़ेंगे।
सांसद सह केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि ने लिखा पत्र
गया के सांसद सह केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के प्रतिनिधि नंदलाल मांझी ने केंद्रीय मंत्री श्री मांझी को एक पत्र लिखकर गया जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत रेंगैनी पंचायत के नौडिहा झुरांग गांव के वार्ड नं 14 में एक प्राथमिक विद्यालय की स्थापना की जरूरत बताया है। साथ ही उन्होंने मंत्री श्री मांझी को बताया है कि यहां की आबादी करीब 11 सौ है। यहां के बच्चों को पढ़ने के लिए पांच किमी दूर जाना पड़ता है।
मोहड़ा प्रखंड के इस महादलित टोला में भी होगा स्कूल
इसके अलावा सांसद प्रतिनिधि श्री मांझी ने केंद्रीय मंत्री से मोहड़ा प्रखंड के दरियापुर पंचायत के ग्राम मालती महादलित टोला में भी प्राथमिक विद्यालय की स्थापना की आवश्यकता से अवगत कराया है।
सामाजिक कार्यकर्ता रॉयल सुनील कुमार ने उठाया था मुद्दा
बता दें कि रेंगैनी की ग्रामीण जनता की ओर से यहां के निवासी सामाजिक कार्यकर्ता रॉयल सुनील कुमार ने केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी को पत्र लिखकर नौडीहा झुरांग पंचायत (फतेहपुर) रेंगैनी गांव में स्कूल नहीं रहने से बच्चों को हो रही परेशानी से अवगत कराते हुए एक विद्यालय की स्थापना की मांग की थी।
सांसद प्रतिनिधि ने लिया संज्ञान, लिखा पत्र
विद्यालय नहीं रहने के कारण हो रही परेशानी के अलावा अन्य कुछ और मुद्दे को लेकर magadh live ने प्रमुखता से रिपोर्ट प्रकाशित किया था। इसके बाद 25 जून को सांसद सह केंद्रीय मंत्री श्री मांझी के प्रतिनिधि नंदलाल मांझी ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए सांसद सह मंत्री को पत्र लिखा है।
ग्रामीणों ने magadhlive के प्रति जताया आभार
यहां के ग्रामीणों की आवाज बने रॉयल सुनील कुमार ने कहा कि magadhlive ने गांव की समस्याओं को प्रमुखता से आमलोगों के बीच रखने का काम किया है। उसी का प्रतिफल है कि अब लगने लगा है कि देर सवेर इस गांव में भी एक स्कूल होगा। गांव के बच्चों को जंगल झाड़ के रास्ते पाँच किमी दूर नहीं जाना पड़ेगा। श्री कुमार ने इसके लिए श्री मांझी और magadhlive news की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।
गया जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल की एक टीम ने नवादा जिले के दो लड़कियों एवं एक लड़के को रेस्क्यू कर चाइल्ड हेल्फ लाइन के हवाले कर दिया है। तीनों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। रेस्क्यू हुए इन तीनों में से एक लड़के की उम्र 17 वर्ष बताई गई है। जबकि लड़कियों की उम्र 15 वर्ष बताई जा रही है। ये तीनों गया जंक्शन के एक नंबर प्लेटफॉर्म पर देखे गए थे। जिन्हें आरपीएफ ने कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा और आगे की कार्रवाई की।
किसी तरह की अनहोनी होने से बचा लिया गया
आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव के अनुसार, लड़के की उम्र 17 वर्ष है जो कि नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि 15 वर्षीया दोनों लड़कियां नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। सभी ने बताया कि सूरत में काम करने के लिए जाने वाले थे। लेकिन आरपीएफ की टीम ने इन सभी के साथ किसी तरह की अनहोनी न हो, इससे बचा लिया।
सीसीटीवी कैमरे में गतिविधियां संदिग्ध लगने पर टीम को भेजा गया
श्री यादव ने बताया कि कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारी कोजब सीसीटीवी कैमरे में तीनों की गतिविधियां संदिग्ध लगी तो एक टीम को पार्सल ऑफिस के पास भेजा गया। उन्हें आरपीएफ पोस्ट में लाया गया। पूछताछ में बताए कि सभी घरवालों को बिना बताए सूरत जाने के लिए गया जंक्शन पर आए हैं। निरीक्षक श्री यादव ने बताया कि तीनों नाबालिग हैं। जिसकी सूचना चाइल्ड हेल्फ लाइन के कर्मचारी को दी गई। वे पोस्ट पर आए और उन्हें सुरक्षित सौंप दिया गया। आगे की कार्रवाई चाइल्ड हेल्प लाइन के द्वारा की जाती है।
मेडिकल जांच के बाद सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा
गया जिला बाल संरक्षण इकाई के जिला समन्वयक अमित कुमार ने पूछे जाने पर बताया कि आरपीएफ द्वारा सुपुर्द किए गए तीनों नाबालिग लड़के और लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। संस्था द्वारा कॉउंसलिंग किया जाना बाकी है। इसके बाद सभी को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है।
चार थे, पर एक बालिग लड़के को छोड़ दिया गया
जिला बाल संरक्षण इकाई के समन्वयक अमित कुमार ने बताया चार लोगों को आरपीएफ द्वारा पोस्ट में ले जाया गया था लेकिन उसमें एक लड़का जो कि नवादा जिले के इन्हीं सभी के पड़ोस के रहने वाला था, उसकी उम्र 18 से ऊपर थी तो उन्हें छोड़ दिया गया। बाकी इन तीनों को सुपुर्द किया गया है।
सूरत जाने के लिए सभी आए थे गया जंक्शन
बताया गया कि दो लड़के और चार लड़कियां गया जंक्शन से सूरत जाने की बात बताई है। समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ये बातें इन सभी ने बताया है कि सभी सूरत जाने वाले थे। सूरत में पहले से इन सभी के कोई परिचित वहां रहते हैं। जहां काम करने के इरादे से घर से बिना कुछ बताए निकल गए थे।
ऐसे हुआ था लड़कियों को बेच देने वाले गिरोह का पर्दाफाश
बिहार की लड़कियों को राजस्थान में बेचने वाले एक गैंग को पटना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जो रेलवे स्टेशन पर नाबालिगों को टारगेट करते थे। पटना पुलिस ने शादी के नाम पर लड़कियों को बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश किया था। शुक्रवार को ही पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने पूरे मामले का खुलासा किया था। आरा की लड़की को गैंग ने राजस्थान में बेचा था। एक लड़की वहां से भागकर दानापुर थाने पहुंची तो पूरे रैकेट का खुलासा हुआ। लड़की की निशानदेही पर पुलिस ने रोहतास के दिनारा में रेड की थी। यहां से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें एक महिला भी है।
मजबूर लड़कियों को गैंग बनाती है निशाना
पुलिस के अनुसार, ये गैंग रेलवे स्टेशन पर मजबूर लड़कियों को निशाना बनाती थी। इसके बाद अच्छी लाइफ का लालच देकर उनकी शादी करवाती थी। शादी के बाद मध्यप्रदेश और राजस्थान में लड़कियों को बेच दिया जाता था।
गया रेलवे स्टेशन पर एक असहाय बुजुर्ग को चोट लगने की सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उनकी सहायता की। यह घटना दिनांक 29.06.25 को घटी, जब एक अज्ञात व्यक्ति ने RPF को सूचित किया कि गया रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या-2 पर फूड स्टॉल संख्या-8 के पास एक बुजुर्ग को चोट लगी है और वे दर्द से कराह रहे हैं।
RPF की तत्काल कार्रवाई
RPF के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव ने तुरंत स्टेशन पर ड्यूटी अधिकारी स.उ.नि. एम.के. अकेला को चोटिल बुजुर्ग की सहायता करने का निर्देश दिया।
स.उ.नि. एम.के. अकेला अपने स्टाफ आरक्षी संजीत सिंह, आरक्षी शशि शेखर, और आरक्षी देवेंद्र प्रसाद के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बुजुर्ग की सहायता की।
RPF के जवानों ने बुजुर्ग को रेलवे अस्पताल ले जाकर डॉक्टर से उपचार करवाया।
बुजुर्ग की सहायता
उपचार के बाद बुजुर्ग ने अपना नाम अर्जुन सिंह बताया और बताया कि वह पटना के उभरौल पोठही के रहने वाले हैं।
उन्होंने इच्छा जताई कि वह पटना जाना चाहते हैं और अब ठीक हैं।
RPF के जवानों ने उन्हें ह्वीलचेयर की सहायता से ट्रेन नंबर 12366 पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस में सकुशल बैठाया।
यात्रियों की सराहना
प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने RPF की इस निस्वार्थ कार्यवाही की सराहना की और उनका कोटि-कोटि धन्यवाद किया।
RPF ने सूचना देने वाले अज्ञात सज्जन व्यक्ति को भी धन्यवाद दिया।
ऑपरेशन सेवा का उद्देश्य
ऑपरेशन सेवा का उद्देश्य रेलवे यात्रियों को सहायता और सुरक्षा प्रदान करना है।
RPF की टीम इस ऑपरेशन के तहत लगातार कार्य कर रही है और यात्रियों की सहायता के लिए तत्पर है।
यात्रियों से अपील
RPF के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक श्री यादव ने यात्रियों से अपील की है कि रेलवे परिसर में होने वाली किसी भी घटना की सूचना तुरंत RPF को 9771427701 नंबर पर दें ताकि आवश्यक सहयोग, सेवा, सहायता और कार्रवाई की जा सके।