गया जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल थाना की पुलिस की टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत एक कार्रवाई करते हुए शराब के तस्कर को दबोच लिया है। इस कार्रवाई में 27.750 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है। आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम आकाश कुमार है। जो नवादा जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र के सरिया गांव का रहने वाला है। जो शराब तस्करी का काम करता है। उन्होंने जब्त शराब की मात्रा 27.750 लीटर है। जिसकी कीमत लगभग ₹ 34,840 है। आकाश कुमार ने बताया कि वह बंगाल से गाड़ी संख्या 12381 (पूर्वा एक्सप्रेस) से शराब लेकर आया था और गया से गया-क्यूल पैसेंजर से नवादा ले जाकर बेचने वाला था। उन्होंने बताया कि टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आकाश कुमार को गिरफ्तार किया है। जीआरपी थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया पुलिस आगे की जांच कर रही है और शराब तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है। श्री यादव ने कहा कि ऑपरेशन सतर्क का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अपराध और अवैध गतिविधियों को रोकना है। आरपीएफ और जीआरपी की टीम इस ऑपरेशन के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है और अपराधियों को पकड़ने के लिए काम कर रही है।
पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत गया-डीडीयू रेलखंड पर 26/27 जून की देर रात 12282 आनंद विहार-भुवनेश्वर दूरंतो एक्सप्रेस में चोरी की भीषण घटना हुई थी। अपराधी ट्रेन को वैक्यूम कर गया रेल थाना क्षेत्र में उतर कर भाग जाते हैं। इस ट्रेन में एक ही परिवार के 10 लोग सफर कर रहे थे। 29 जून को यह परिवार विजयवाड़ा पहुंच गए हैं। Magadhlive ने जब इस पीड़ित परिवार के राजू करुणाकर राजेश से बात की तो सबसे पहले उन्होंने अपने परिवार के साथ हुई घटना को लेकर कहा कि, ऐसा कभी सोचे भी नहीं थे कि ऐसी घटना हो जाएगी। श्री राजेश ने बताया कि वे लोग 10 थे। जो डीडीयू जंक्शन से इस ट्रेन के बी-1 कोच में सफर शुरू किया और उन्हें विजयवाड़ा जाना था लेकिन सीधी ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिला तो दुरंतो में भुवनेश्वर तक का टिकट बुक किए थे। जहां से वे फिर ट्रेन बदलकर विजयवाड़ा तक पहुंचे। श्री राजेश ने बताया कि विजयवाड़ा उनकी पत्नी का घर है। जहां सभी आ गए हैं।
करीब ढाई लाख रुपये के सामान केवल इनके थे
पीड़ित यात्री राजू करुणाकर राजेश ने बताया कि उनकी पत्नी वसावी रावली और उनकी आंटी के पर्स चोरी हो गई है। उन्होंने बताया कि पत्नी के पर्स में दो आईफोन में एक की कीमत 1,40,000 है एवं दूसरा जो पुरानी थी, जिसकी आज कीमत 60-70 हजार कीमत है और ऐरपॉड्स की कीमत 20,000, दो चश्मा जो वाराणसी में खरीदे थे, उसकी कीमत 7,000 रुपये तथा नकद राशि 22,000 थे। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण कागजात जिसमें कुछ मोबाइल में ही थे आदि सामानों की चोरी हुई है। यानी करीब 2,50,000 लाख केवल इनके हैं, जो चोरी हुई है।
नेवी में कैप्टेन हैं पीड़ित यात्री राजू करुणाकर राजेश
इन्होंने बताया कि वे नेवी में कैप्टन हैं और उन्हें अगले कुछ दिनों में जॉइन भी करना है। उन्होंने बताया कि वे अपने काम के सिलसिले में विदेशों में आते जाते रहते हैं। मूलरूप से तिरुपति के रहनेवाले हैं। इनकी पत्नी एलुरु ( आंध्र प्रदेश) की रहने वाली हैं। जो इनके घर से कुछ ही दूरी पर है।
यात्री ने जानना चाहा कि कबतक मिल जाएंगे सामान
उन्होंने बताया कि गया रेल थानाध्यक्ष ने बरामद सामानों के फोटो व्हाट्सएप पर भेजे हैं। जिसमें उनका आईफोन और बैग है। श्री राजेश पूछते हैं कि उनका सामान कब तक उन्हें मिल जाएगा? क्योंकि मोबाइल में बहुत चीजें हैं जो उनके जरूरी काम की है। कहना था कि यदि जल्द उपलब्ध करा दिया जाता तो उनकी नौकरी में परेशानी नहीं आएगी।
07 जून से ही टूर पर निकले हुए थे पीड़ित परिवार
यात्री श्री राजेश ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी, सास, ससुर, आंटी आदि 07 जून से सिक्किम, दार्जलिंग, प्रयागराज, वाराणसी, भुवनेश्वर आदि दर्शन करने के लिए निकले हुए थे। घटना के पूर्व के दिन सभी वाराणसी में दर्शन किए। यहां पूजा अर्चना और दर्शन करने के बाद डीडीयू जंक्शन आए और यहीं से भुवनेश्वर के लिए दुरंतो एक्सप्रेस से जा ही रहे थे कि रास्ते में ही ऐसी घटना हो गई।
दुरंतो एक्सप्रेस में हुई छिनतई की घटना को भले ही चोरी कह रही है पुलिस, पर यात्रियों ने जो बातें कही है, उन सभी वीडियो को देखेने के बाद यही बात सामने आ रही है कि अपराधियों की संख्या जितनी बताई जा रही वो कोई साधारण चोर गिरोह के सदस्य नहीं, बल्कि शातिर लूटेरे हैं। एक नहीं कई कोच में अपराधी थे, जो यात्रियों के सामान लेकर मजे से ट्रेन को रोक कर आराम से भाग निकले। हालांकि गया रेल पुलिस अंचल क्षेत्र के सीनियर इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि यात्रियों के कई बैग, सामान आदि बरामद कर लिए गए हैं। अपराधियों की भी पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का दावा भी किया गया है।
सुनसान जगह पर एक घंटा रुकी रही ट्रेन
12282 आनंद विहार-भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस में 26-27 जून की देर रात गया जंक्शन के पहले अपराधी ट्रेन से उतर गए थे। यहां जैसा कि यात्री बता रहे हैं कि ट्रेन सुनसान स्थान पर करीब एक घण्टा रुकी रही थी। कुछ यात्रियों का कहना है कि उन्होंने घटना को अंजाम देने वाले को देखा है और कुछ कह रहे हैं कि वे सो रहे थे।
सवाल नंबर-1
सबसे बड़ा सवाल और जांच की बात है कि इस ट्रेन में इतनी संख्या में अपराधी अलग अलग कोच में सवार कहां यानी किस रेलवे स्टेशन पर हुए थे। यदि ये सभी अधिकृत पैसेंजर्स के तौर पर सफर कर रहे होंगे तो रिज़र्वेशन चार्ट की जांच करने पर कुछ पता चल सकता है और यदि अनाधिकृत तौर पर अलग अलग कोच में सफर कर रहे थे तो ट्रेन में स्कोर्ट करने वाली आरपीएफ, रेल पुलिस और टीटीई कहां थे?
सवाल नंबर-2
दूसरा सवाल कि 12282 दुरंतो एक्सप्रेस का जब ठहराव गया जंक्शन पर भी नहीं है तो अपराधियों को भी ये बात पता होगा कि यह ट्रेन गया जंक्शन पर नहीं ठहरती है। तो ऐसे में घटना को कैसे अंजाम देना होगा और कहां पर ट्रेन को रोककर उतर जाना चाहिए। ये पूरी तरह से सुनियोजित तरीके से किया गया है।
सवाल नंबर-3
तीसरा सवाल कि अपराधियों के जिस गिरोह ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है वो शातिर बदमाश होंगे और आदतन अपराधी होंगे। चोरी, छिनतई और लूट ये तीनों शब्द अलग हैं। चोरी का अर्थ है कि घटना कारित हो जाने के बाद पीड़ित व्यक्ति को पता चलना। जबकि इस घटना में एक पीड़िता का बयान जो वीडियो के माध्यम से सामने आया है, उनके अनुसार उनका सामान उनकी आंखों के सामने उनसे छीन लिया गया है। स्वाभाविक है कि भय से यात्री उतना विरोध नहीं कर सकी, जितना की एक साधारण व्यक्ति कर सकता है। परंतु ऐसा भी हो सकता है कि उसने उतना विरोध इसलिए नहीं किया, हो सकता है उन्हें जान जाने का भी खतरा बना हुआ होगा। तो इसे छिनतई और लूट दोनों कहा जा सकता है।
अपराधियों का समूह फुलप्रूफ योजना बनाई होगी
स्वाभाविक रूप से यह समझने की बात है कि गिरोह के लोग ये भी अच्छी तरह से सोचकर ही इस तरह की घटना को अंजाम देने की योजना बनाई होगी। यह भी तैयारियां कर रखे होंगे कि यदि यात्रियों का समूह एकजुटता के साथ विरोध करने लगेंगे और पकड़े जाने की स्थिति उत्पन्न होने पर इससे बचने के लिए मारपीट और भयभीत करने के लिए आर्म्स का भी प्रयोग करने की बात हो तो वो भी कर सकते थे।
उच्चस्तरीय जांच और ठोस कदम उठाने की दरकार
घटना मामूली नहीं। भले ही इसे चोरी या छिनतई का नाम दे दिया जाता है लेकिन रेल का सफर सस्ता, निरापद और सुरक्षित माना जाता है। इस मामले को आरपीएफ और रेल पुलिस के उच्च अधिकारी किस प्रकार लेते हैं। अपराधी पकड़े जाने के बाद क्या क्या बताते हैं ये पुलिस की कार्रवाई का हिस्सा है। अब, आगे से ऐसी घटना नहीं हो, इसको लेकर रेल प्रशासन को विशेष कार्ययोजना तैयार करने के साथ इस पर कार्य करने की जरूरत है।
आनंद विहार से चलकर भुवनेश्वर को जा रही 12282 दुरंतो एक्सप्रेस में डकैती की घटना की घटना नहीं बल्कि चोरी हुई है। लूट की अफवाह के बाद रेलवे में अफरा तफरी मच गई थी। इस घटना की सूचना जैसे ही कंट्रोल तक गई, रेल पुलिस और आरपीएफ घटनास्थल पर पहुंच गई। यात्रियों से जो पूछताछ की गई है। उसके अनुसार उनके साथ चोरी की घटना हुई है न कि बलपूर्वक लूट की घटना हुई है।
गया रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कंट्रोल को किसी तरह की गलत सूचना चले जाने के कारण चोरी की घटना लूट के रूप में फैल गई। उन्होंने बताया कि गुरुवार/शुक्रवार की देर रात को समय करीब 02:04 बजे सुबह रेल नियंत्रण द्वारा सूचना दिया गया गाड़ी संख्या 12382 भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस को एसीपी(वैक्यूम) कर दिया गया है। किमी पोल संख्या 282/10 के पास एसीपी कर कुछ चोर यात्रियों का सामान लेकर उतर गए। उन्होंने बताया कि सूचना के आलोक में तुरंत घटनास्थल की ओर टीम प्रस्थान किया। उन्होंने बताया घटनास्थल परैया और काष्ठा स्टेशन के बीच किमी संख्या 282 /10 के पास पुलिस की टीम पहुंची। उन्होंने बताया पुलिस के तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने पर चोर यात्रियों का सामान घटनास्थल पर ही फेंक कर भाग गए थे। उन्होंने बताया घटनास्थल से पीड़ित यात्रियों के छह मोबाइल, एक लैपटॉप, चार लेडिस पर्स, एक लैपटॉप बैग बरामद कर लिया गया है। अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध स्थानीय थाना परैया एवं आरपीएफ के सहयोग से आसपास के इलाकों में संदिग्ध एवं अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है।
इधर, गया रेल पुलिस अंचल क्षेत्र के इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि दुरंतो एक्सप्रेस में लूट की घटना नहीं, बल्कि चोरी की घटना हुई है। अपराधियों को शीघ्र ही गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है। खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि रेल थाना के एक महिला पुलिस पदाधिकारी को अन्य यात्रियों का बयान दर्ज करने के लिए ट्रेन में आद्रा तक भेजा गया है। विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन कोच के यात्रियों से लाखों के सामान और नकद, मोबाइल आदि सामानों की चोरी हुई है। हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ एवं जीआरपी पीड़ित यात्रियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बताया गया कि ट्रेन को एसीपी(वैक्यूम) कर अपराधियों ने दुरंतो एक्सप्रेस को रोक कर उतर गए। बताया गया है कि कोच बी-1,2,3 एवं एस-2 एवं एसई-1 कोच में घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सभी यात्री उस वक्त सो रहे थे। जब ट्रेन काफी देर तक रुकी हुई थी ट्रेन के टीटीई द्वारा कंट्रोल को मैसेज कर दिया कि डकैती हुई है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद गया जंक्शन पर इस ट्रेन को रोका गया। जबकि यहां इस ट्रेन का ठहराव नहीं था। ट्रेन रुकने के बाद गया जंक्शन के आरपीएफ, जीआरपी, वाणिज्य विभाग आदि के पर्यवेक्षक पीड़ित यात्रियों से हुई घटना की जानकारी प्राप्त की। यात्रियों ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। घटना के बाद आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त टीम यात्रियों द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर क्षेत्र में छापेमारी कर रही है। खबर लिखे जाने तक किसी के गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। लूट कितने की हुई है और कितने यात्रियों के साथ हुई, इसका भी पता नहीं चल पाया है। इधर परिचालन विभाग के हवाले से बताया गया है कि गया जंक्शन पर 12282 दुरंतो एक्सप्रेस करीब आधा घंटा रुकी रही। यात्रियों ने हंगामा भी किया है। वे सुरक्षा पर सवाल भी खड़े किए हैं। फिलहाल पुलिस घटना के बाद सक्रिय हो गई है। बता दें कि काष्ठा स्टेशन के आसपास पहले भी इस प्रकार की घटना हो चुकी है। अब इस बात की जांच शुरू कर दी गई है कि इस ट्रेन में यात्री के रूप में अपराधी किस स्टेशन पर सवार हुए थे। बताया जा रहा है कि यात्री के वेश में ही अपराधी ट्रेन में सफर कर रहे थे और जब ट्रेन गया जंक्शन के पहले काष्ठा स्टेशन के आसपास थी तो अपराधी ट्रेन में एसीपी(वैक्यूम) कर ट्रेन को रोक कर भाग गए।
गया-मानपुर रेल खंड पर वागेश्वरी गुमटी के पास एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया जब एक लकड़ी लदा पिकअप वाहन रेलवे फाटक के पास फंस गया और रेलवे ट्रैक को अवरुद्ध कर दिया। यह घटना गुरुवार की सुबह हुई, जिससे अप और डाउन दोनों दिशाओं में रेल परिचालन बाधित हो गया। कई ट्रेनें देर से चलने लगीं, जिनमें कालका मेल, सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस, हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, पारसनाथ एक्सप्रेस और गया-किऊल पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। ये ट्रेनें लगभग एक घंटा लेट से खुलीं। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन को हटाया और करीब एक घण्टा बाद रेल परिचालन सामान्य कर दिया। इस घटना के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई। गया-मानपुर रेल खंड पर इस तरह की घटनाएं पहले भी हुई हैं। हाल ही में, इस खंड पर स्पीड ट्रायल किया गया था, जिसमें ट्रेन की गति 160 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई थी। रेलवे अधिकारी रेल परिचालन को सुरक्षित और सुचारु रूप से चलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
गया जिले के शेरघाटी अनुमंडल के उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनमें से एक मां-बेटा की जोड़ी 11 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ी गई है, जबकि तीन अन्य तस्कर 245 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किए गए हैं।
गिरफ्तार शराब तस्करों की जानकारी
विनय यादव, पिता इन्ददेव यादव, ग्राम जबड़ा, थाना हंटरगंज, जिला चतरा, उम्र 40 वर्ष
पंकज कुमार, पिता रामश्रय विश्वकर्मा, ग्राम जैगिर टोला अंजनियां टाढ़, थाना बाराचट्टी, जिला गया, उम्र 21 वर्ष
शांति देवी, पति नरेश चौधरी, ग्राम चिल्लोर, थाना गुरुवा, जिला गया, उम्र 46 वर्ष
चितरंजन कुमार, पिता नरेश चौधरी, ग्राम चिल्लोर, थाना गुरुवा, जिला गया, उम्र 22 वर्ष
राजेंद्र कुमार, पिता डोमन यादव, ग्राम जबड़ा, थाना हंटरगंज, जिला चतरा
बरामद शराब और वाहन
कुल मिलाकर 245 लीटर देसी शराब और 11 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है।
तीन मोटरसाइकिल भी जप्त किए गए हैं।
कार्रवाई की जानकारी
उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रिय रंजन ने बताया कि शेरघाटी अनुमंडल के सदर उत्पाद थाना के अधिकारियों ने छापामारी कर शराब तस्करों को पकड़ने का काम किया है।
छापामारी दल में शामिल अधिकारी और जवानों ने अपनी भूमिका निभाई है।
यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए, रेलवे ने यशवंतपुर-गया स्पेशल ट्रेन का परिचालन विस्तार धनबाद जंक्शन तक करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी है।
नई समय सारिणी
गाड़ी संख्या 06563 यशवंतपुर-धनबाद स्पेशल:
गया जंक्शन पहुंचने का समय: 07:10 बजे
गया जंक्शन से प्रस्थान का समय: 07:15 बजे
कोडरमा: 08:30 बजे
हजारीबाग रोड: 09:00 बजे
पारसनाथ: 09:18 बजे
गोमो: 09:35 बजे
धनबाद पहुंचने का समय: 11:00 बजे
गाड़ी संख्या 06564 धनबाद-यशवंतपुर स्पेशल:
धनबाद से प्रस्थान का समय: 20:45 बजे
गोमो: 21:15 बजे
पारसनाथ: 21:30 बजे
हजारीबाग रोड: 21:51 बजे
कोडरमा: 22:20 बजे
गया जंक्शन पहुंचने का समय: 23:40 बजे
गया जंक्शन से प्रस्थान का समय: 23:45 बजे
परिचालन अवधि
यह ट्रेन 28.06.25 से 26.07.25 तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी।
यात्री सुविधाएं
इस ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को धनबाद और गया के बीच यात्रा करने में सुविधा होगी।
पूर्व मध्य रेलवे के रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ पटना ने कनीय अभियंता (ट्रेक मशीन) के 94 रिक्तियों के लिए परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा परिणाम जारी होने पर अभ्यर्थियों ने पाया कि अधिसूचना में वर्णित मेघा सूचकांक फार्मूला का पालन नहीं किया गया था। इस खबर के प्रकाशित किए जाने के बाद इस परीक्षा के परिणाम को निरस्त कर दिया गया है। पूर्व मध्य रेल (रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ) अध्यक्ष रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, पूर्व मध्य रेल ने 26 जून को इस संबंध में एक पत्र जारी कर दिया है।
अध्यक्ष ने जारी किया निरस्त करने का आदेश
अध्यक्ष ने जारी अपने एक आदेश में कहा है कि अधिसूचना सं० आरआरसी/ईसीआर/एचआरडी/भर्ती/जीडीसीई / 2023 दिनांक 16:08 2023 से संदर्भित अधिसूचना के आलोक में सूचना 21/2023 दिनाक 19.06.2025 के तहत प्रकाशित अनंतिम परिणाम को अपरिहार्य कारणों से तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है।
अभ्यर्थियों से सावधानी बरतने की अपील
परिणाम निरस्त करने संबंधित अध्यक्ष का पत्र
अध्यक्ष ने अपील करते हुए आगे कहा है कि जीडीसीई से संबंधित सभी प्रकार की सूचना रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, पूर्व मध्य रेल, पटना के आधिकारिक वेबसाईwww.ecr.indianrailways.gov.in>Hajipur H.Q. >RRC/Patna पर उपलब्ध करायी जायेगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि निरंतर बेबसाईट का अवलोकन करते रहें। अध्यक्ष ने कहा है कि बेईमान तत्वों से कृपया सावधान रहें और उनके बहकावे में न आएं। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, पूर्व मध्य रेल, पटना की एक मात्र आधिकारिक वेबसाईट www.ecr.indianrailways.gov.in>Hajipur H.Q. >RRC/Patna पर इस भर्ती के संबंध में समय-समय पर सूचनाएं दी जाती है। किसी अन्य वेबसाईट पर न तो विश्वास करे और न उपयोग करें। उम्मीदवारों का चयन पूर्णतः योग्यता के आधार पर किया जाता है।
बताते चलें कि 26 जून को इस परीक्षा के परिणाम में हुई कथित अनियमितता को अभ्यर्थियों ने विरोध को लेकर एक खबर प्रकाशित की गई। इसके बाद यह परीक्षा निरस्त करने की बात अध्यक्ष ने अपने एक पत्र में कही है।
मामला:अधिसूचना और परीक्षा परिणाम
अधिसूचना संख्या- आर आर सी/ईसीआर/एच आर डी/भर्ती/जीडीसीई/2023, दिनांक 16.08.2023 के अनुसार पात्रता की शर्तें, चयन पद्धति एवं रिक्तियों का विवरण दिया गया था।
10.01.2025 को परीक्षा हुआ और 19.06.2025 को परीक्षा परिणाम जारी किया गया।
अभ्यर्थियों की थी प्रतिक्रिया
परीक्षा परिणाम जारी होते ही वैसे अभ्यर्थियों में निराशा और हताशा फैल गई थी। जिन्होंने अधिसूचना के अनुसार तैयारी की थी।
अभ्यर्थियों ने मामले को मीडिया के संज्ञान में लाया। मीडिया ने रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ पटना के अध्यक्ष सी.एस. आजाद से जानना चाहा था कि परीक्षा परिणाम में मेघा सूचकांक फार्मूला का पालन किया गया है?
अध्यक्ष की थी प्रतिक्रिया
अध्यक्ष सी.एस. आजाद ने गोल मटोल जबाब देते हुए कहा था कि विभिन्न विभागों के रिक्तियों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार किया गया है।
इस परीक्षा परिणाम तैयार करने में हुई कथित गलती को जब मीडिया ने रेल पटल पर और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं महानिदेशक कार्मिक के संज्ञान में लाया तो अध्यक्ष अभ्यर्थियों के सामने सफाई पेश करने लगे थे कि उन्होंने परीक्षा बहुत ही ईमानदारी से ली है और परीक्षा लेने वाली और परिणाम तैयार करने वाली एजेंसी से गलती हुई है।
आगे की कार्रवाई, अभ्यर्थियों ने जताया आभार
अब देखना यह है कि रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ पटना जिस एजेंसी के माध्यम से परीक्षा कंडक्ट करवाया है तो उस एजेंसी के विरुद्ध कौन सा निरोधात्मक कार्रवाई होती है।
अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ पटना अपनी गलती को सुधारेगा और उन्हें न्याय मिलेगा। अब जबकि परीक्षा निरस्त कर दी गई है तो अभ्यर्थियों का कहना है कि इसके पहले जबलपुर में भी ऐसा ही कुछ हुआ था तो अभ्यर्थियों ने विरोध जताया था और बाद में परिणाम को निरस्त कर दिया गया था।
अभ्यर्थियों ने मीडिया और अध्यक्ष के प्रति आभार जताते हुए कहा है मीडिया यदि इस मुद्दे को नहीं उठाती तो शायद उन्हें न्याय नहीं मिल पाता और प्रतिभा को गहरा ठेस पहुंचती। वहीं अध्यक्ष के प्रति आभार जताया है कि सही पात्रों के इस पद पर चयन के लिए परिणाम निरस्त किया है, जिसका सभी स्वागत करते हैं
पूर्व मध्य रेलवे के रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ पटना ने कनीय अभियंता (ट्रेक मशीन) के 94 रिक्तियों के लिए परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा परिणाम जारी होने पर अभ्यर्थियों ने पाया कि अधिसूचना में वर्णित मेघा सूचकांक फार्मूला का पालन नहीं किया गया था।
अधिसूचना और परीक्षा परिणाम
अधिसूचना संख्या- आर आर सी/ईसीआर/एच आर डी/भर्ती/जीडीसीई/2023, दिनांक 16.08.2023 के अनुसार पात्रता की शर्तें, चयन पद्धति एवं रिक्तियों का विवरण दिया गया था।
10.01.2025 को परीक्षा हुआ और 19.06.2025 को परीक्षा परिणाम जारी किया गया।
अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया
परीक्षा परिणाम जारी होते ही वैसे अभ्यर्थियों में निराशा और हताशा फैल गई जिन्होंने अधिसूचना के अनुसार तैयारी की थी।
अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया के संज्ञान में लाया, जिन्होंने रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ पटना के अध्यक्ष सी.एस. आजाद से जानना चाहा कि परीक्षा परिणाम में मेघा सूचकांक फार्मूला का पालन किया गया है?
अध्यक्ष की प्रतिक्रिया
अध्यक्ष सी.एस. आजाद ने गोल मटोल जबाब दिया और कहा कि विभिन्न विभागों के रिक्तियों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार किया गया है।
जब परीक्षा परिणाम तैयार करने में की गई गलती को सोशल मीडिया ने रेल पटल पर लाया और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं महानिदेशक कार्मिक के संज्ञान में लाया तो अध्यक्ष अभ्यर्थियों के सामने सफाई पेश करने लगे कि उन्होंने परीक्षा बहुत ही ईमानदारी से लिया है और परीक्षा लेने वाली और परिणाम तैयार करने वाली एजेंसी से गलती हुई है।
आगे की कार्रवाई
अब देखना यह है कि रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ पटना अपनी गलती को सुधारता है और मेघा सूचकांक फार्मूला के आधार पर परिणाम घोषित करता है या नहीं।
अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ पटना अपनी गलती को सुधारेगा और उन्हें न्याय मिलेगा।
गया जी: शहर के दिग्घी तालाब की रहने वाले श्रवण कुमार और ममता कुमारी की 12 वर्षिय पुत्री ईशा रानी सोमवार की शाम से लापता थी। जो सकुशल बरामद कर ली गई है। रेलवे सुरक्षा बल, सतना की टीम ने ईशा को एक ट्रेन में सफर करते हुए पहचान कर लिया। इसके बाद उसे सतना रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट के द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया है। इस बात की पुष्टि करते हुए गया रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि ईशा को रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस में सफर करते हुए देखा गया तो सतना आरपीएफ पोस्ट की टीम द्वारा उसे रेस्क्यू कर लिया गया है। श्री यादव ने बताया सतना आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक बीरेंद्र कुमार यादव से उनकी बात हुई है। ईशा सुरक्षित है। श्री यादव ने बताया कि आरपीएफ के द्वारा लापता ईशा का पता लगाने के लिए अंतर्विभागीय स्तर से सूचनाएं प्रसारित कर दी गई थी। इसके बाद आरपीएफ की टीम लापता किशोरी को ढूंढ निकालने में जुटी हुई थी। बता दें कि किशोरी की माँ ने सिविल लाइन थाने में इस मामले को लेकर एक आवेदन देकर ईशा का पता लगाने की गुहार लगाई थी। परिवार के लोगों से बात की गई थी तो उनके चाचा ने बताया था कि ईशा न्यू एरिया स्थित अभय संस्थान मे प्रतिदिन की भांति सोमवार को 4:45 बजे शाम को पढाई करने गई थी और 7:00 बजे तक आ जाती थी, परंतु काफी रात होने पर भी जब वह घर नहीं आई तो परिवार वालों ने अपने स्तर से छानबीन की पर उसका कुछ नहीं पता चला था। लापता ईशा के परिवार वालों ने सिविल लाइन थानाध्यक्ष से गुहार लगाई थी कि जल्द से जल्द उनकी बेटी को ढूंढ निकाला जाए। इधर, ईशा की मां ने बताया कि उन्हें सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने बताया कि उनकी बच्ची मिल गई है जो सतना आरपीएफ पोस्ट में सुरक्षित है। इसकी जानकारी मिलने के बाद वे और उनके परिवार के लोग सड़क मार्ग से सतना के लिए निकल पड़े हैं। उनकी मां और परिवार के लोगों ने इस विकट घड़ी में सभी का साथ देने के लिए आभार जताया है।