Blog

  • बागेश्वरी गुमटी पर आरओबी के निर्माण को लेकर आया नया अपडेट, पॉवरगंज पहुंची एस.आई.ए की टीम

    बागेश्वरी गुमटी पर आरओबी के निर्माण को लेकर आया नया अपडेट, पॉवरगंज पहुंची एस.आई.ए की टीम

    देवब्रत मंडल

    सर्वेक्षण सूची में नाम देखते हुए पॉवरगंज के नागरिक

    गया जी : शहर के उत्तरी हिस्से में बागेश्वरी रेलवे गुमटी के पास आरओबी के निर्माण कार्य को लेकर बुधवार को एक नया अपडेट आया। बुधवार को सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन(एस.आई.ए) करने के लिए एक टीम पावरगंज तथा बागेश्वरी रोड स्थित मकान मालिक एवं भूमि मालिकों से पूछताछ की। इस दौरान कई लोगों ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता एवं मूल्यांकन करने आई एक संस्था के लोगों के समक्ष अपनी अपनी जमीन के मालिकाना हक के बारे में जानकारी दी।

    240 प्लॉट के मालिकों वाली सूची तैयार, लोग देखने लगे अपने अपने नाम

    पॉवरगंज रोड स्थित कई मकानों के मालिकों ने सर्वे के बाद अद्यतन सूची में अपना अपना नाम देखना चाहा। पुल निर्माण निगम के अभियंताओं ने मिल रहे लोगों को आवश्यक जानकारियां दे रहे थे। बताया गया कि करीब 240 प्लॉट(भूस्वामियों) की सूची तैयार की गई है। इस सूची में दर्ज नाम के अनुसार उनके मालिकों ने अपनी बातें रखी।
    टीम में शामिल अभियंताओं एवं सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन(सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट) करने वाली संस्था के लोग सभी को उनकी बातें सुनने के बाद संतोषप्रद जवाब और जानकारी दे रहे थे। यह टीम भूमि अधिग्रहण के बाद प्रभावित परिवारों का आर्थिक एवं सामाजिक प्रभाव का मूल्यांकन करने पहुंची थी।

    टीम ने कहा- किसी तरह का बदलाव तकनीकी या अन्य दृष्टिकोण से उचित नहीं

    बंद रेल फाटक और खुलने का इंतजार करते लोग

    इसी बीच ये बात सामने आई कि कुछ लोग बागेश्वरी -पॉवरगंज रोड से आरओबी नहीं बनाए जाने तथा विकल्प के तौर पर रेलवे के मालगोदाम(पूर्व में कभी था) से बैरागी, जनता कॉलोनी मोहल्ले से होकर आरओबी बनाए जाने या फिर बागेश्वरी रेल फाटक के पास अंडरग्राउंड रास्ता बनाने को लेकर स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी को एक ज्ञापन दिया था। यह मामला केंद्र सरकार तक पहुंच गया है। जबकि टीम में शामिल पुल निर्माण निगम के अभियंता ने बताया कि अंडरग्राउंड बनाए जाने की मांग की जहां तक बात है तो यह तकनीकी दृष्टिकोण से उचित नहीं है। जहां तक मालगोदाम-बैरागी-जनता कॉलोनी से होकर आरओबी बनाने की मांग की गई है तो इसमें इधर(पॉवरगंज-बागेश्वरी) मोहल्ले वालों से कहीं अधिक लोगों को नुकसान होगा।

    लोगों ने कहा-दोहरे मापदंड अपनाने वालों की है पहचान

    जब ये बात लोगों को बताई गई तो पॉवरगंज मोहल्ले के प्रभावित लोगों ने कहा कि जो लोग इसका आज विरोध कर रहे हैं उन्हीं में से कुछ लोग बागेश्वरी गुमटी के पास आरओबी बनाने की मांग करते हुए आए हैं। लोगों ने अधिकारियों से कहा-ऐसे दोहरे मापदंड को अपनाने वाले लोगों को अच्छी तरह जानते हैं।

    जल्द ही आयोजित होगा शिविर, लोग रख सकते हैं अपनी बात

    लोगों की बातें सुनते पुल निर्माण निगम के अभियंता

    यहां रही टीम के लोगों ने बताया कि जल्द ही इस क्षेत्र में शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें लोग अपनी अपनी बातें खुलकर अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं। इस बात पर यहां मौजूद लोगों ने एकस्वर में कहा कि पुल तो यहीं पर बनना चाहिए। ये बात शिविर में रखेंगे। लोगों ने कहा आरओबी का जो संरेखण स्वीकृत किया गया है उसी अनुरूप पुल बनना चाहिए। एक रैयत(दुकानदार) ने अधिकारियों को बताया कि उनके हिस्से में मिली जमीन(12 फीट) अधिग्रहण की जा रही है तो उन्हें इस बात का गम नहीं। पुल यहीं से बनना चाहिए। कई और लोगों ने भी टीम के सामने दुकानदार की बातों का समर्थन किया।

    मुख्यमंत्री ने की थी आरओबी बनाए जाने की घोषणा, राशि भी स्वीकृत

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब प्रगति यात्रा के क्रम में गया जी आए थे उन्होंने लोगों की मांग एवं आमजनमानस की परेशानियों को देखते हुए बागेश्वरी गुमटी पर आरओबी निर्माण कराए जाने की घोषणा के साथ करीब एक सौ करोड़ रुपए की राशि की भी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

    जाम की समस्या से मिलेगी लोगों को मुक्ति

    बागेश्वरी गुमटी के पास आरओबी के बन जाने से गया जी शहर की बहुत बड़ी जाम की समस्या से लोगों को सदा सदा के लिए मुक्ति मिल जाएगी। आज गया- मानपुर- कोडरमा- किउल रेलखंड पर 24 घंटे में 35 से 40 जोड़ी पैसेंजर,एक्सप्रेस ट्रेन एवं मालगाड़ी ट्रेनें चलाई जाती है। जिसके कारण यह रेल फाटक अधिकांश समय बंद रहता है। जिससे आए दिन लाखों लोग और बड़ी आबादी इससे प्रभावित है। जाम की समस्या से हर दिल लोग दो चार हो रहे हैं। जाम में फंसे हुए लोग भी चाहते हैं कि यहां जल्द आरओबी बन जाना चाहिए। आपात स्थिति में बड़ी मुश्किलें खड़ी हो जाती है। स्कूली बच्चों के साथ कब घटना हो जाए कहा नहीं जा सकता है क्योंकि कृष नामक एक बालक सह छात्र की मौत हो चुकी है।

    (हर अपडेट्स के लिए magadhlive से जुड़े रहें)

  • केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के निर्देश पर पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गया जंक्शन का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

    केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के निर्देश पर पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गया जंक्शन का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

    देवब्रत मंडल

    निरीक्षण करते हम(से.) का प्रतिनिधिमंडल

    गया के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के निर्देश पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) का एक पाँच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गया रेलवे जंक्शन पर हो रहे नवनिर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। आने वाले दिनों में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला गया जी में लगेगा। 06 सितंबर से मेला प्रारंभ होने वाला है। वहीं कुछ दिनों बाद श्रावणी मेला शुरू हो रहा है। ऐसे में पिण्डदान करने गया जी आने वाले तीर्थयात्रियों को असुविधा न हो। इसे देखते हुए संवेदक एवं अभियंताओं को गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए समय से काम को पूरा करने पर भी चर्चा हुई। वहीं श्रावणी मेला में भी काफी संख्या में कांवरिये गया जंक्शन से ट्रेन द्वारा आते जाते हैं, उन्हें भी किसी तरह की परेशानी न हो इसको लेकर भी प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को निर्देश दिया।

    निरीक्षण और सुझाव

    • प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व सांसद प्रतिनिधि रोहित कुमार एवं डॉ. शिवगतूल्लाह खान (टुटु खान) ने किया।
    • निरीक्षण के दौरान स्टेशन सुपरिटेंडेंट, जेई शैलेंद्र कुमार तथा निर्माण कार्य में लगी एजेंसी के कंस्ट्रक्शन इंचार्ज से वार्ता कर निर्माण की गुणवत्ता, जनसुविधाओं और यात्री सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

    निर्माण कार्य की विशेषताएं

    • गया रेलवे जंक्शन का नवनिर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है।
    • निर्माण में जनसुविधाओं के साथ-साथ गया की धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान को और व्यापकता देने का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

    प्रतिनिधि मंडल के सदस्य

    • पार्टी के जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी
    • वरीय नेता मो० असद प्रवेश उर्फ कमांडर
    • जिला सचिव राकेश कुमार
    • जिला प्रवक्ता राजू यादव
    • अन्य पार्टी कार्यकर्ता

    सांसद सह मंत्री का लक्ष्य

    सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी गया के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। उनका लक्ष्य अपने कार्यकाल में गया का स्वर्णिम विकास सुनिश्चित करना है।

  • डीएम के निर्देश का असर, सदर अंचलाधिकारी ने सुनी लोगों की फरियाद, राजस्व कर्मचारी भी निबटा रहे समस्या

    डीएम के निर्देश का असर, सदर अंचलाधिकारी ने सुनी लोगों की फरियाद, राजस्व कर्मचारी भी निबटा रहे समस्या

    देवब्रत मंडल

    अपनी फरियाद लेकर पहुंचे लोग

    गया जिलापदधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देश पर सदर अंचल कार्यालय में मंगलवार को लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। बारी बारी से लोगों को बुलाया जा रहा था और वे अपनी समस्या अंचलाधिकारी ऋषिकेश कुमार को सुना रहे थे। अंचलाधिकारी उनकी समस्याएं सुनने के साथ समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों को निबटारा करने हेतु निर्देश दे रहे थे। लोगों की लंबी कतार कार्यालय में थी। लोग अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे।

    अंचल कार्यालय में बारी का इंतजार करते नागरिक

    इधर कार्यालय परिसर के एक हिस्से में अलग अलग राजस्व ग्राम के राजस्व कर्मचारी के पास भी लोग अपनी समस्या लेकर आ रहे थे। जमीन से संबंधित समस्याओं को लेकर कई लोग आए हुए थे। राजस्व कर्मचारी विकास चौधरी, नीरज कुमार मंडल आदि लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ साथ उसका निदान कैसे होगा, इसके भी सुझाव दे रहे थे। बता दें कि पिछले दिनों जिलापदधिकारी श्री शुभंकर सदर अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए थे। समय से कई कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित नहीं पाए गए थे। इसके बाद कई कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने का आदेश दिए थे। यहां अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे नागरिकों ने कहा कि अब सभी कर्मचारी समय से कार्यालय में उपस्थित हो रहे हैं और जो उनके स्तर की समस्याओं के समाधान की बात है तो ये सब होने लगा है। इसके लिए लोगों ने डीएम की प्रशंसा की है। वहीं अंचलाधिकारी द्वारा उनकी समस्याओं को सुनने तथा आवश्यक निर्देश देने के लिए आभार जताया। एक समस्या लोगों ने बताया कि अंचलाधिकारी के कार्यालय के बाहर जिस जगह पर लोग कतारबद्ध थे, वहां न तो पंखा लगे थे और न तो पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था है। लोगों के बैठने के लिए भी पर्याप्त कुर्सियां या बेंच नहीं है। विशेषकर महिलाएं इसको लेकर नाराजगी जाहिर की। वहीं कुछ वृद्ध लोगों ने भी बताया कि बैठने की पर्याप्त व्यवस्था करवा दिया जाता तो नागरिकों को सुविधा होती।

  • आरपीएफ ने टिकट दलाल को काउंटर पर ही दबोचा, दूसरे का टिकट लेने पहुंचा था

    आरपीएफ ने टिकट दलाल को काउंटर पर ही दबोचा, दूसरे का टिकट लेने पहुंचा था

    देवब्रत मंडल

    आरपीएफ पोस्ट में गिरफ्तार आरोपी व आरपीएफ की टीम

    गया रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल और सीआईबी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन उपलब्ध के तहत एक सफल कार्रवाई की है। एक व्यक्ति को गया जंक्शन के आरक्षण टिकट काउंटर के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से अवैध रूप से कटवाए गए रेलवे टिकट व तत्काल टिकट के फॉर्म बरामद किए गए हैं। निरीक्षक प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल गया बनारसी यादव ने बताया उप निरीक्षक मोनिका कुमारी, सहायक उनि संजय कुमार सिंह, आरक्षी मुकेश कुमार, विकास कुमार एवं आलोक कुमार सक्सेना तथा सीआईबी गया के निरीक्षक चंदन कुमार, आरक्षी नवीन कुमार आदि ओमप्रकाश कुमार, उम्र 25 वर्ष, पिता अवध किशोर प्रसाद, पता लिवरी, वार्ड संख्या 1, थाना तेल्हारा, जिला नालंदा को गिरफ्तार किया है।
    उन्होंने बताया अभियुक्त को गया रेलवे स्टेशन के आरक्षण टिकट काउंटर पर तत्काल टिकट के समय अपराधीक गतिविधि निगरानी के क्रम में पकड़ा गया है। उसके पास से एक तत्काल टिकट दिनांक 25.06.25 का दानापुर से उधना तक का पीएनआर संख्या 6254536994 मूल्य 6570 रुपये का तथा एक भरा हुआ आरक्षण मांग पत्र तत्काल स्लिपर कोटे का एवं एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह अन्य व्यक्तियों के टिकट बनाने का आर्डर लेकर काउंटर से टिकट कटवाता है और टिकट मूल्य से अधिक पैसे पर यात्री को टिकट दे देता है। आरपीएफ पोस्ट गया में धारा 143 रेल अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर न्यायिक दंडाधिकारी रेलवे के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

  • फिर पश्चिम बंगाल से शराब लेकर गया आया दो तस्कर, जंक्शन पर पकड़ा गया, जानें तस्कर कहां का है रहने वाला

    फिर पश्चिम बंगाल से शराब लेकर गया आया दो तस्कर, जंक्शन पर पकड़ा गया, जानें तस्कर कहां का है रहने वाला

    देवब्रत मंडल

    रेल थाना में गिरफ्तार तस्कर व पुलिस पदाधिकारी

    गया रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त टीम ऑपरेशन सतर्क के तहत एक सफल कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के शराब माफियाओं को दबोचने में सफल रही है। इस अभियान में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। हालांकि टीम को देखने के बाद शराब माफिया गठरी में छिपा कर लाई गई शराब के साथ भागने की कोशिश की परंतु टीम ने दोनों को दबोच लिया। निरीक्षक प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल बनारसी यादव ने बताया कि उनके निर्देशन में आरपीएफ गया के सहायक उप निरीक्षक मृत्युंजय कुमार अकेला, आरक्षी अमित कुमार, आरक्षी देवेंद्र कुमार, आरक्षी शशि शेखर और जीआरपी की टीम प्लेटफॉर्म पर आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी रख रही थी। उन्होंने बताया रोहित प्रसाद, उम्र 20 वर्ष, पिता सुभाष प्रसाद, रेल पार डेंगाल, थाना नॉर्थ पश्चिम बंगाल, जिला वर्धमान (पश्चिम बंगाल) एवं शिव सिंह, उम्र 18 वर्ष, पिता गुरचरण सिंह, सकीन रेल पिर डेंगाल, थाना नॉर्थ पश्चिम बंगाल, जिला वर्धमान (पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया की प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर स्थित मिडल एफओबी के नीचे जब टीम पहुंची तो देखा कि पुलिस को देखकर दो व्यक्ति अपना अपना साड़ी के गठरी उठाकर भागने एवं छिपने लगे। बल के सहयोग से दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पूछने पर दोनों ने बताया कि वे दोनों के गठरी में शराब है। जिसे वे बंगाल से लाकर बिहार में ऊंचे दाम पर बेच देते हैं। श्री यादव ने बताया कि रोहित प्रसाद के गुलाबी रंग के साड़ी के गठरी से 100 पीस ऑफिसर चॉइस एलीट व्हिस्की प्रत्येक 500 एमएल की है। जिसकी कीमत 13,000 रुपये है। जबकि शिव सिंह के पीला रंग के साड़ी के गठरी से 96 पीस ऑफिसर चॉइस ग्रेन एलीट व्हिस्की प्रत्येक 180 एमएल बरामद हुआ है। जिसकी कीमत 12,480 रुपये है। उन्होंने बताया कुल बरामद शराब 35.280 लीटर है और इसकी कीमत 25,480 रुपये है। हालांकि किस ट्रेन से शराब लेकर ये दोनों गया जंक्शन पर उतरे थे, इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है। यदि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाला जाता है तो पता चल सकता है कि आखिर किस ट्रेन से शराब लेकर ये दोनों आए थे और इनके साथ और कौन लोग थे। बता दें कि इसके पहले भी दो शराब तस्करों को आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त टीम ने गया जंक्शन पर पकड़ा था। ये दोनों भी पश्चिम बंगाल से ही शराब लेकर गया जंक्शन पर आए थे। कहीं पूर्व में गिरफ्तार तस्करों से इस दोनों तस्करों के तार तो नहीं जुड़े हुए हैं। आखिर गया जंक्शन पर आने के बाद शराब माफिया या तस्कर किसे आपूर्ति कराते हैं। ये जांच में खुलासा हो सकता है।

  • गया में ट्रेन के चपेट में आने से महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

    गया में ट्रेन के चपेट में आने से महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

    देवब्रत मंडल

    (पहचान के लिए फोटो लगाना जरूरी था)

    गया-कोडरमा रेल खंड के पहाड़पुर-वंशी नाला रेल खंड के रातों गांव के पास एक 55 वर्षीय महिला ट्रेन के चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

    घटना इस प्रकार हुई

    • घटना पोल संख्या 438/19-21 के पास हुई जब महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थी।
    • महिला मालगाड़ी की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    आरपीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

    • कोडरमा आरपीएफ पोस्ट प्रभारी दीपक कुमार ने घटना की जानकारी फतेहपुर थाना को दी।
    • पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया।

    पोस्टमार्टम के बाद शव की पहचान

    • फतेहपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव की पहचान के लिए 72 घंटे गया स्थित शीतगृह में रखा जाएगा।
  • दो शराब तस्कर गया जंक्शन पर पकड़े गए, पश्चिम बंगाल से लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर हैं बेचते, फैला है माफियाओं का जाल

    दो शराब तस्कर गया जंक्शन पर पकड़े गए, पश्चिम बंगाल से लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर हैं बेचते, फैला है माफियाओं का जाल

    देवब्रत मंडल

    जब्त शराब और गिरफ्तार तस्करों के साथ टीम

    बिहार में शराब माफियाओं का संजाल फैला हुआ है। सड़क और रेलमार्ग से शराब तस्करी में लगे माफिया बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, दिल्ली आदि बड़े शहरों से वहां की कीमत पर शराब खरीद कर बिहार में बेच रहे हैं। बिहार में शराबबंदी लागू हुए सालों बीत गए लेकिन तस्करी और माफियाओं ने पुलिस, मद्य निषेध और रेलवे सुरक्षा बल के नाक में दम कर रखा है। आए दिन गया जिले में शराब तस्करी के मामले सामने आ ही जा रहे हैं पर पूर्णविराम नहीं लग सका है। सोमवार को आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक प्रभारी  बनारसी यादव के निर्देशन में आरपीएफ गया के सहायक उप निरीक्षक मृत्युंजय कुमार अकेला, प्रधान आरक्षी संजय कुमार राय, प्रधान आरक्षित विवेकानंद शर्मा, आरक्षी राकेश कुमार सिंह साथ सीडीपीएस एवं जीआरपी गया द्वारा संयुक्त रूप से अपराधीक गतिविधि एवं निगरानी की जा रही थी।

    गश्ती दल को देख लगे थे भागने, पर पकड़े गए

    गया रेलवे स्टेशन पीएफ नंबर 01 पर गश्त किया जा रहा था। इसी क्रम में गश्ती दल समय करीब 7:00 बजे पीएफ संख्या 01/C के दक्षिणी छोर स्थित शौचालय के पास पहुंचा तो देखा कि पुलिस को देखकर दो व्यक्ति अपना अपना ट्रॉली लेकर भाग रहे हैं। जिसे बल के सहयोग से दोनों को पकड़ लिया गया। पूछने पर दोनों ने बताया कि हम दोनों के ट्रॉली में शराब है। जिसे हम पश्चिम बंगाल से लाकर बिहार में ऊंचे दाम पर बेच देते हैं।

    दोनों तस्कर नवादा जिले के हैं रहने वाले

    नाम व पता पूछने पर 1.सनोज कुमार उम्र 18 वर्ष, पिता रामकेश्वर प्रसाद, साकीन पोसकी, थाना पकरी वर्मा जिला नवादा, बिहार व दूसरे ने अपना नाम साहिल कुमार ,उम्र 16 वर्ष पिता दयानंद सिंह, साकिन- पोसकी, थाना पकरी वर्मा नवादा, बिहार बताया।

    बरामद विदेशी शराब की कीमत ₹ 20,800

    इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि दोनों व्यक्ति के पास रहे ट्रॉली को चेक किया गया तो सनोज कुमार के काले रंग का ट्राली से 20 piece imperial Blue superior grain whisky  प्रत्येक का मात्रा 750 ML कीमत 20×650=13000 रुपया तथा साहिल कुमार के ट्रॉली से 12 पीस imperial Blue superior grain whisky प्रत्येक का मात्रा 750 ML एवं कीमत 12×650=7800 रुपया  बरामद हुआ। कुल बरामद शराब का वजन 24 लीटर। सभी पर sale for West Bengal अंकित था। बरामद शराब की कीमत ₹ 20800 है।

    दोनों के विरुद्ध गया रेल थाना में कांड अंकित किया गया

    उन्होंने बताया आगे की कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया तथा जीआरपी थाना गया ले जाया गया। जहां कांड संख्या 184/25  दिनांक 23.06.25 अंतर्गत धारा 30 (a)बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम पंजीकृत किया गया।

  • ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते: आरपीएफ ने बंगाल और झारखंड के दो नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू कराया

    ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते: आरपीएफ ने बंगाल और झारखंड के दो नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू कराया

    देवब्रत मंडल

    आरपीएफ पोस्ट पर रेस्क्यू कराए गए नाबालिग बच्चे व टीम

    गया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत दो नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू किया गया है। इनमें एक 10 वर्षीय लड़का और एक नाबालिग लड़की शामिल है। गया आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि रेल मदद से सूचना मिली कि 2817 स्वर्णजयंती एक्सप्रेस के पैंट्री कार में टीटीई द्वारा एक बालक को सुरक्षित अपने पास रखे हुए हैं। गया जंक्शन पर जब यह ट्रेन आई तो उपनिरीक्षक जावेद इक़बाल बच्चे को रिसीव कर पोस्ट पर लाए। वहीं प्लेटफॉर्म एक सहमी सी नाबालिक बच्ची को भी रेस्क्यू कराया गया है।

    पैंट्री कार से झारखंड लड़के का रेस्क्यू

    • गाड़ी संख्या 12817 की पैंट्री कार में टीटीई नौदीप कुमार ने एक नाबालिग लड़के को रोका हुआ था।
    • लड़के की उम्र लगभग 10 वर्ष है और वह कोडरमा जिला, झारखंड का रहने वाला है।
    • टीटीई ने लड़के को आरपीएफ को सुपुर्द किया, जिसे रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया पर लाया गया।

    प्लेटफॉर्म पर से बंगाल की लड़की का रेस्क्यू

    • रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया की टीम ने गस्त के दौरान प्लेटफार्म संख्या 01 पर एक नाबालिग लड़की को डरी और सहमी अवस्था में बैठे हुए पाया।
    • लड़की से पूछताछ की गई और उसका नाम पता किया गया। जो कि नाला सोपारा बंगाल की रहने वाली है।

    सुरक्षित करते हुए की गई आगे की कार्रवाई

    • निरीक्षक श्री यादव ने बताया कि दोनों नाबालिग बच्चों को रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क गया को सुपुर्द किया जाएगा। बता दें कि आरपीएफ टीम द्वारा बच्चों की सुरक्षा और कल्याण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
  • एक रेलयात्री का दुखांत सफर: रेलवे अस्पताल से यात्री तक पहुंचने में मेडिकल टीम को लग गए थे 40 मिनट

    एक रेलयात्री का दुखांत सफर: रेलवे अस्पताल से यात्री तक पहुंचने में मेडिकल टीम को लग गए थे 40 मिनट

    एक आरक्षी अकेले अपने दम पर यात्री को बचाने की कोशिश में हार गए

    देवब्रत मंडल

    आरपीएफ के आरक्षी आशीष कुमार एवं सहयोगी यात्री

    रविवार को गया जंक्शन पर एक यात्री की मृत्यु हो गई। यात्री हृदय रोग से ग्रसित थे। प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी पर रहे आरपीएफ के जवान आशीष कुमार ने तत्परता दिखाई। फुट ओवर ब्रिज पर ही सीपीआर दिया। अन्य यात्रियों के सहयोग से टांग कर यात्री को सीढ़ियों पर चलकर प्लेटफॉर्म तक लाया गया लेकिन यात्री की जीवन रक्षा करने की तमाम कोशिशें उनकी विफल रही और शिव कुमार शर्मा(60) नामक यात्री की सांसें थम गई। सपत्नीक एक सुखद यात्रा की दुखांत। गया जंक्शन से दोनों धनबाद जाने वाले थे लेकिन पत्नी और इनके परिवार के लोगों ने ऐसी कल्पना भी नहीं की होगी। ये अलग बात है कि शिव कुमार शर्मा हृदय रोग से ग्रसित थे। 2023 से धनबाद में इनका ईलाज चल रहा था लेकिन ऐसा हो जाएगा उन्होंने भी नहीं सोचा होगा।

    स्ट्रेचर पर यात्री और सहायता में लगे लोग

    समय से सूचना दी गई पर यात्री को बचाया नहीं जा सका

    आरक्षी आशीष कुमार ने जब देखा कि यात्री की तबीयत ज्यादा बिगड़ रही है तो तत्काल उन्होंने शाम 18:30 बजे इसकी सूचना डिप्टी एसएस और चिकित्सक को दी लेकिन गया रेल अनुमंडल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विकास कुमार के साथ मेडिकल की टीम शाम 19:10 बजे पहुंचती है और यात्री के मृत होने की पुष्टि कर देते हैं। सवाल यह उठता है कि अस्पताल से स्टेशन तक पहुंचने में 40 मिनट का समय लग जाता है। यदि और जल्द मेडिकल की टीम पहुंच जाती तो हो सकता था कि यात्री को समय से चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया कराई जा सकती थी। शायद उनके जीवन को बचाया जा सकता था।

    चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा जारी रिपोर्ट

    चिकित्सा पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा

    पिछले दिनों हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस के कोच में यात्री को दवा देने पहुंचे ड्रेसर विजय कुमार

    पिछले दिनों चलती ट्रेन हावड़ा-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में छट्ठू जायसवाल नामक यात्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना रेल मदद एप्प के जरिए रेलवे अस्पताल को मिलती है लेकिन इमरजेंसी ड्यूटी में रहे मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संदीप कुमार यात्री को स्वयं अटेंड नहीं कर पाते हैं। एक ड्रेसर विजय कुमार एम्बुलेंस से स्टेशन पहुंचते हैं और यात्री को दवा देते हैं। जब सीएमएस से उस दिन पूछा गया था तो उन्होंने अन्य कार्यों में अपनी व्यस्तता की वजह बताकर जिम्मेदारियों के साथ कर्तव्यों से पल्ला झाड़ लिए थे। उसी दिन उन्होंने बताया था कि कम से कम अस्पताल को सूचना 20 मिनट पहले मिल जाता है तो यात्री को समय से चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराने में अस्पताल प्रबंधन सक्षम हो सकता है। लेकिन 22 जून की शाम 6:30 बजे अस्पताल को सूचना मिल जाती है और मेडिकल टीम 7:10 बजे स्टेशन पहुंचती है।

    अस्पताल से जंक्शन आने जाने के रास्ते पर अतिक्रमण

    एक नंबर रेलवे गुमटी के पास रेल परिसर में लगी दुकानें

    अस्पताल से गया जंक्शन तक आने के रास्ते में दो जगहों पर ट्रैफिक जाम लगा रहता है। पहला रेलवे गुमटी नंबर एक के पास। कारण यहां अनाधिकृत रूप से रेल परिसर में फल व सब्जी की दुकानें लगी होती है। आमलोग खरीदारी करने के लिए आना जाना करते रहते हैं। वहीं सड़क किनारे पर भी दुकानें लगी हुई होती है। वाहनों का आना जाना हमेशा लगा रहता है। जिससे रेलवे अस्पताल से स्टेशन तक आने में एम्बुलेंस को जाम से होकर गुजरना पड़ता है।

    स्टेशन के पास भी जाम की समस्या बनी रहती है

    गया जंक्शन के पुनर्विकास कार्यों के कारण स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर प्रवेश करने वाले स्थान पर बेतरतीब वाहनें लगी होती है। दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया वाहनों के लगे रहने से इस स्थान पर अक्सर जाम लगा रहता है। ऑटो रिक्शा चालक, ई रिक्शा चालक दल यात्रियों को लेने के लिए प्लेटफॉर्म तक पहुंच जाते हैं। इस होड़ के कारण भी जाम की समस्या बनी रहती है। ऐसे में एम्बुलेंस को अस्पताल से निकलकर स्टेशन तक आने में देरी होती है। जिसके कारण समय पर मेडिकल की टीम यात्रियों तक नहीं पहुंच पाती है।

    जंक्शन पर स्थायी चिकित्सा केंद्र व दवा दुकान की मांग

    पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल के यात्री परामर्शदातृ समिति के पूर्व सदस्य डॉ विनोद कुमार मंडल कहते हैं कि गया जंक्शन पर हजारों यात्रियों का प्रतिदिन आना जाना लगा रहता है। प्लेटफॉर्म पर सफर में रहे यात्रियों की जब किसी यात्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलती है तो उन्हें समय से चिकित्सीय सुविधा मुहैया करवाने की जिम्मेदारी रेल प्रशासन की है। ऐसे में गया जंक्शन पर स्थायी चिकित्सा पदाधिकारी, मेडिकल टीम और इमर्जेंसी दवाओं के साथ साथ एक दवा की दुकान का होना जरूरी है। श्री मंडल ने रेलमंत्री से गया जंक्शन पर ये सारी व्यवस्था एं तथा सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है।

  • गया जंक्शन पर यात्री की हृदयाघात से मौत, टिकारी के थे रहने वाले, जाना था धनबाद

    गया जंक्शन पर यात्री की हृदयाघात से मौत, टिकारी के थे रहने वाले, जाना था धनबाद

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन पर रविवार को एक यात्री की मौत हार्ट फेल्योर के कारण हो गई। मृतक मूलरूप से गया जिले के टिकारी के रहने थे। वर्तमान में झारखंड के धनबाद में रह रहे थे। रेलवे सुरक्षा बल एवं गया रेल थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक के परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है।

    धनबाद जाने के लिए पत्नी के साथ आए थे रेलवे स्टेशन

    मृत यात्री की पहचान शिव कुमार शर्मा के रूप में हुई है। जो कि मूल रूप से गया जिले के टिकारी के रहनेवाले थे। रविवार की शाम पत्नी के साथ गया जंक्शन पर धनबाद जाने के लिए आए थे।

    फुट ओवर ब्रिज पर अचानक बिगड़ गई थी तबियत

    गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 4/5 के फुट ओवर ब्रिज पर यात्री की तबियत बिगड़ने लगी थी। कुछ वोमिटिंग हुआ और इसके बाद ड्यूटी पर रहे आरपीएफ के जवान ने अन्य यात्रियों की सहायता से उन्हें सीढ़ियों से लेकर प्लेटफॉर्म नंबर 4/5 पर उतर रहे थे लेकिन इस बीच उनकी सांसें थम चुकी थी।

    रेल चिकित्सा पदाधिकारी ने मृत घोषित किया

    इस घटना की सूचना डिप्टी एसएस कार्यालय को दी गई। यहां ड्यूटी पर रहे अमित कुमार ने तत्काल इसकी सूचना रेल अनुमंडल अस्पताल को दी। यहां से चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विकास कुमार एवं मेडिकल स्टाफ गया जंक्शन पहुंचे। डॉ. विकास कुमार ने बताया जब वे यात्री के पास पहुंचे और स्वास्थ्य परीक्षण किया तो उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

    पत्नी का रो रोकर हाल हुआ बेहाल

    साथ रही पत्नी का रो रोकर हाल बेहाल था। परिजन को आरपीएफ और जीआरपी ने सूचना दी। आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि मृतक के परिजन आ चुके हैं। रेल पुलिस आगे की कार्रवाई की। इस घटना के बाद परिजन शोक में हैं।