शुक्रवार को डीडीयू मंडल द्वारा एक मेगा ड्राइव चलाया गया, गया जंक्शन सहित पूरे मंडल में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में लगभग 2049 व्यक्ति बिना टिकट या अनियमित टिकट पर यात्रा करते हुए पकड़े गए, जिनसे जुर्माने के रूप में लगभग 11 लाख 90 हजार रुपये की राशि वसूली गई।
अभियान की विशेषताएं
डीडीयू मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर फोर्ट्रेस चेक किया गया।
मंडल के समस्त स्क्वाड, स्टैटिक और स्लीपर के टिकट जाँच कर्मी, वाणिज्य निरीक्षक/पर्यवेक्षक और वाणिज्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विभिन्न ट्रेनों में गहन जाँच की गई और बिना टिकट/अनुचित टिकट पर यात्रा करने वालों से जुर्माने की राशि वसूल की गई।
रेलवे की अपील
रेलवे ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे सदैव उचित टिकट लेकर संबंधित श्रेणी के कोच में ही यात्रा करें और अन्य यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखें। इस तरह के टिकट चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
गयाजी में बीते तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच नगर आयुक्त कुमार अनुराग नगर निगम की टीम के साथ शुक्रवार को शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों व जलजमाव वाले इलाके का निरीक्षण किया। बारिश की परवाह किए बिना स्वंय नगर आयुक्त सड़कों पर उतरे और जलजमाव वाले क्षेत्रों और साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश में उन्होंने आलाधिकारियों को अलर्ट मोड में जलजमाव वाले क्षेत्रों में जल निकासी कराने का सख्त निर्देश दिया है। साथ ही जलजमाव और साफ सफाई की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
कई इलाके जलजमाव से प्रभावित नहीं
उन्होंने समाहरणालय परिसर, वार्ड 37 के न्यू एरिया, वार्ड संख्या 16 के गुरुद्वारा रोड, वार्ड नम्बर-15 गोल बगीचा, वार्ड नंबर 14 के शहिद रोड वार्ड नंबर-26 के शिवली कॉलोनी सहित कई विभिन्न क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त ने कई इलाके में देखा कि बारिश के जमा हुए पानी करीब दो से तीन घंटे के अंदर निकासी हो गया। उन्होंने कहा कि लगातार मूसलाधार बारिश के बीच शहर के कई इलाके जलजमाव से प्रभावी नहीं हैं। जिस इलाके में बरसात का पानी जमा है, उन वैसे स्थानों पर देखा गया है कि दो से तीन घंटे के अंदर जल निकासी हो गई है। वो जलजमाव की श्रेणी में नहीं आता है।
जो जगह नीचे है, वहां जल जमाव हो जाता है
समाहरणालय के पास
नगर आयुक्त ने बताया कि स्वाभाविक है कि गया जी पुराना शहर है एवं भौगोलिक दृष्टिकोण से जो जगह नीचे है, वहां जल जमाव हो जाता है। परन्तु निगम उसके लिए भी तत्पर है और QRT के माध्यम से सूचना आने पर त्वरित करवाई की जाती है। अगर, ऐसे जगह जहां जल निकासी संभव हीं नहीं है तो पंप के द्वारा वहां से जल निकासी की जाती है। तेज बारिश में जल जमाव की संभावना ऐसे जगह या भवन जो आसपास के इलाके से नीचे है वहां जल जमाव होना स्वाभाविक है। नगर निगम की प्राथमिकता रहती है कि किसी भी पब्लिक रोड या जगह पर कहीं भी दो तीन घंटे से ज्यादा पानी न लगा रहे एवं नाले के माध्यम से निकासी हो जाए। चूंकि पुराना शहर तेजी से विस्तार किया है, यहां जल निकासी के लिए सीमित ड्रेनेज है और कई जगह सड़क काफी संकीर्ण है। कई बसावट पूर्व से हीं नाले के भी ऊपर बने हुए हैं। बारिश के बावजूद निगम की टीम तत्पर रही ताकि किसी तरह की समस्या शहर में न हो।
बारिश के बीच नगर आयुक्त लेते रहे जायजा
नगर आयुक्त हो रही बारिश के दौरान सभी जगह का भ्रमण किया। नगर आयुक्त ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण जल जमाव की समस्या कुछ देर तक आती है क्योंकि नालों की क्षमता सीमित है। यह परेशानी देश के हर शहर में है, परन्तु गया नगर निगम यहां तत्पर रहकर कार्य कर रहा है। बताया कि बड़े एवं छोटे सड़क मिला कर लगभग कुल 700 किलो मीटर का सड़क पूरे नगर निगम में है। लगभग 370 छोटे और बड़े चिन्हित नाले हैं। इनमें से 5% किलोमीटर सड़क भी जल जमाव से प्रभावित निगम ने नहीं होने दिया है जबकि तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है।
नागरिक निगम के कॉल सेंटर पर दें सूचना, होगा समाधान
नगर आयुक्त ने बताया कि जिन मोहल्लों में भौगोलिक कारणों से जल जमाव हो रहा है वहां तत्काल समाधान किया जा रहा है। साथ हीं, जहां नाला सफाई को लेकर समस्या है, वहां आप निगम कॉल सेंटर या फोन के माध्यम से सूचना कार्यालय को दें, त्वरित करवाई की जाएगी। मौके पर कार्यपालक अभियंता, गया प्रमंडल, सहायक अभियंता गौरव, स्वच्छता पदाधिकारी, मोनू कुमार, सफाई मुख्य निरीक्षक सहित अन्य मौजूद थे।
जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने शुक्रवार को जनता दरबार में लगभग 400 से अधिक व्यक्तियों के मामले सुने। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में आए मामले
प्रधानमंत्री आवास / मुख्यमंत्री आवास योजना से संबंधित मामले
भूमि विवाद
आपसी बटवारा
अतिक्रमण
जमीन संबंधी दिक्कतें
परिमार्जन
मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना
जिला पदाधिकारी के निर्देश
संबंधित अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि वे थाना स्तर और अनुमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले जनता दरबार में दोनों पक्षों के व्यक्तियों को बुलाकर मामलों का निपटारा करें।
भूमि सुधार उप समाहर्ता को निर्देश दिया कि वे जमीन संबंधी मामलों की जांच करें और नियमानुसार कार्रवाई करें।
अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे परिमार्जन हेतु लंबित आवेदनों को तेजी से निष्पादित करें।
बिजली विभाग के अभियंता को निर्देश दिया कि बिना जमीन मालिक की अनुमति के किसी भी निजी जमीन में बिजली का खंभा न लगाया जाए।
कुछआवेदकों की समस्याएं
कई आवेदकों ने बताया कि उनके निजी जमीन में बिना अनुमति के बिजली का खंभा लगाया गया है।
कुछ आवेदकों ने बताया कि उनके जमीन का जमाबंदी कायम करने के लिए ऑनलाइन आवेदन दाखिल किया गया था, लेकिन बिना नोटिस के आवेदन अस्वीकृत कर दिया गया।
आगे की कार्रवाई
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे प्राप्त आवेदनों की जांच करें और आवश्यक कार्रवाई करें। साथ ही, उन्होंने जिला भू अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि वे जनता दरबार में आए जमीन संबंधी मामलों की सूची बनाकर अगले 24 घंटे में प्रतिवेदन समर्पित करें।
गया जी में गुरुवार की अल सुबह टहलने निकले एक व्यक्ति ट्रक की चपेट में आ गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर भाग रहा था लेकिन लोगों ने ट्रक का पीछा करते हुए कुछ दूर जाकर रोक लिया। चालक भागने में सफल रहा।
मृतक के भाई ने दी थाना में लिखित तहरीर
मृतक के भाई ने डेल्हा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मृतक के भाई महेश सिंह पिता स्व. केदार सिंह मुहल्ला छोटकी नवादा, गाँधी मोड, संजय नगर, शिव गली, थाना-डेल्हा जिला-गया ने पुलिस को बताया है कि 19 जून की सुबह 4:30 प्रतिदिन की भांति मेरा बड़ा भाई राजबली प्रसाद (60)वर्ष टहलने के लिए गाँधी मोड़ से कुष्ठ आश्रम मेन रोड पर निकला ही था कि रामशिला की ओर से एक छः चक्का वाले ट्रक का चालक तेजी और लापारवाही से चलाते हुए आया और कुष्ठ आश्रम के मेन गेट के सामने सड़क पर धक्का मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
ट्रक को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया, चालक फरार
इसके बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा। जिसे आसपास के लोग गाड़ी का पीछा कर कॉटन मिल बालाजी नगर मोड़ के पास प्रेतशिला रोड में घेर कर पकड़ लिया। जहाँ से चालक चकमा देकर भागने में सफल रहा।
ट्रक पर कुरकुरे आदि सामान लदे थे
वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर BRO1GE/2044 मेहरून रंग का, जिसपर कुरकुरे बैगरह लदा हुआ है।
घायल को ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, इस दौरान हुई मौत
घायल भाई को मुहल्लेवासी के सहयोग से जयप्रकाश नारायण अस्पताल हेतु ले जाया गया। जहाँ प्राथमिक ईलाज हुआ। ईलाज बाद गंभीर हालत को देखते हुए अनुग्रह नारायण मेडिकल अस्पताल में रेफर किया गया। जहाँ ईलाज के क्रम में राजबली प्रसाद की मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई की। थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि ट्रक जब्त कर लिया गया है। मृतक के परिवार को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 20 हजार रुपये प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा प्रदान की गई है।
मृतक अविवाहित थे, हाल ही में भाई का हो गया निधन
मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक राजबली प्रसाद अविवाहित थे। कुछ महीने पहले ही मृतक के एक भाई सुरेश चंद्रवंशी का निधन हो गया था। मृतक के परिजनों पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है। शोकाकुल परिजनों ने डीएम से शीघ्र ही दुर्घटना के बाद मिलने वाली सरकार की ओर से सहायता राशि दिलाने की मांग की है।
रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने घर से भागी तीन नाबालिग लड़कियों को सुरक्षा प्रदान करते हुए चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंप दिया है। इसमें दो रोहतास जिले की रहने वाली है और एक लखीसराय की। रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि गया जंक्शन पर आरपीएफ की टीम ने अलग अलग जगह पर देखा कि नाबालिग लड़कियां है। जो डरी सहमी सी थी। जिन्हें महिला पदाधिकारी पोस्ट पर लाकर पूछताछ की। उन्होंने बताया दो लड़कियां जो कि रोहतास जिले की रहने वाली ने पूछने पर बताई कि घर में किसी को कुछ बताए निकल गए हैं और राजस्थान जाने के लिए स्टेशन पर आई हूं। वहीं लखीसराय जिले की रहने वाली लड़की का कहना था कि घर में माता पिता ने डांट पिलाई थी तो गुस्से में घर से निकल गए। पोस्ट प्रभारी निरीक्षक श्री यादव ने बताया कि तीनों लड़कियों के साथ किसी तरह की अनहोनी न हो जाए, इसको देखते हुए तीनों को चाइल्ड लाइन हेल्प डेस्क की सुपरवाइजर को सौंप दिया गया है।
गया जिले के मानपुर में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। यह वारदात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में हुई है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय रौशन कुमार के रूप में हुई है।
वारदात के बाद हंगामा
इस हत्याकांड के बाद मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए और पुलिस के समक्ष हंगामा करने लगे। परिजन शव उठाने का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
पुलिस की कार्रवाई
घटनास्थल पर जांच करने पहुंची टीम
एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। एफएसएल टीम और तकनीकी टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है।
जांच में जुटी है पुलिस
एसएसपी ने बताया कि गया पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और सभी संभावित बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही इस कांड का सफल उद्भेदन करने और अपराधकर्मियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
मद्यनिषेध विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा विशेष छापामारी अभियान के अन्तर्गत ट्रेन से लाई गई देशी विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। सहायक आयुक्त मद्य निषेध, गया प्रियरंजन ने बताया कि ट्रेन नं०- 13305 धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस जब शहीद ईश्वर चौधरी हाल्ट पर रुकने के बाद खुली तो ट्रेन उतर कर जा रहे यात्रियों की जांच के क्रम में तीन व्यक्ति को अवैध शराब के साथ तीन लोगों गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया अभियुक्त करन कुमार, पिता चन्दारिक चौधरी, उम्र 20 वर्ष करीब, सा० मानपुर, थाना-मुफ्फसिल, जिला गया के कब्जे से 15 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद हुई है। अभियुक्त संजय मांझी, पिता- स्व० प्रेमण मांझी, उम्र 23 वर्ष करीब, सा०- कचनपुर, थाना-फतेहपुर, जिला- गया के कब्जे से 20 लीटर अवैध चुलाई शराब तथा अभियुक्त रजनीश कुमार, पिता योगीन्दर पटेल, उम्र 29 वर्ष करीब, सा० केरवा, थाना-इसुआपुर, जिला- सारण के कब्जे से Godfather Beer 500ML का 06.000 लीटर, Imperial Blue Whisky 375ML का 15.500 लीटर, वियर एवं विदेशी शराब बरामद किया गया है। उन्होंने बताया छापेमारी में रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी इंस्पेक्टर बनारसी यादव, मद्यनिषेध विभाग के निरीक्षक मद्यनिषेध खुशबू कुमारी, निरीक्षक मद्यनिषेध अभिषेक कुमार, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध रितिका राज, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध नीरज राज एवं अन्य जवान शामिल रहें।
पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल के गया जंक्शन के पदाधिकारी की मिलीभगत से डेल्हा साइड एक नंबर रेल गुमटी(बंद) के पास फिर से फल एवं सब्जियों की मंडी सज गई है। कुछ दिन पहले स्थानीय रेल प्रशासन ने यहां से करीब चार दर्जन अस्थायी दुकानों को हटाने के साथ एक संयुक्त रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी थी लेकिन रिपोर्ट झूठ साबित हो रहा है। डीडीयू मंडल के गया जंक्शन पर अवैध रूप से दुकानें संचालन के पीछे स्थानीय रेल प्रशासन की मिलीभगत साफ दृष्टिगोचर होती है। यदि ऐसा नहीं है तो 06 जून को यहां से दुकानों को हटा दिए जाने की रिपोर्ट के बाद फिर दुकानें कैसे सज गई?
Magadhlive की टीम पहुंची तो सच कुछ और ही सामने आया
बुधवार को magadhlive की टीम एक नंबर गुमटी के पास जब पहुंची तो देखा कि एक नहीं कई दुकानें लगी हुई है। अधिकतर सब्जी एवं फल की दुकानों के अलावा चाय, पान, नाश्ता करने की कई दुकानें बेरोकटोक चल रही है।
अघोषित दिया जाता है वसूली का ठेका
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस स्थान पर दुकानें लगाने के लिए अघोषित रूप से एक व्यक्ति को ठेका दिया जाता है जो इन दुकानों के दुकानदारों से एक निर्धारित राशि वसूल करता है। यह राशि महीने में 25-30 हजार रुपए बताई गई। जो पूरी तरह से गैरकानूनी तरीके से गोपनीय तरीके से किया जाता है।
आरपीएफ को अतिक्रमण रोकने की है पूरी जिम्मेदारी
रेल की भूमि पर अतिक्रमण हटाने या अतिक्रमण होने से रोकने की पूर्ण जिम्मेदारी रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट प्रभारी को है। रेलवे अधिनियमों के तहत कार्यवाही की जिम्मेदारी भी इन्हें ही दी गई है लेकिन आखिर क्या वजह है कि दुकानें हटा दिए जाने के बाद फिर दुकानें लग जाती है। जबकि रेलवे के आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि आरपीएफ, रेल प्रशासन को अतिक्रमण हटाने में किसी तरह की दिक्कतें आती है तो वे जीआरपी/राज्य पुलिस से भी सहयोग ले सकती है।
सहायक कमांडेंट भी हैं यहां, पर इनकी आंखों से ‘ओझल’
गया जंक्शन पर आरपीएफ पोस्ट के कार्यों और उनके दायित्वों की निगरानी रखने के लिए यहां सहायक कमांडेंट की पदस्थापना की गई है लेकिन इनकी नजरों से भी अबतक अवैध दुकानें और अतिक्रमण ‘ओझल’ क्यों है?
6 जून को ही हुई थी अतिक्रमण हटाने की संयुक्त कार्यवाही
इसी महीने की 6 तारीख को गया जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव, वाणिज्य पर्यवेक्षक(सामान्य) शैलेश कुमार, यातायात निरीक्षक बी.बी. पांडेय, वरीय अनुभाग अभियंता(कार्य), अवर अभियंता(कार्य) स्टेशन विकास, गया आदि ने संयुक्त रूप से 46 दुकानों को हटाने की कार्रवाई करते हुए एक रिपोर्ट मंडल मुख्यालय भेजा था। जिसमें, मछली, मुर्गा, मीट, फल, सब्जी, चाट आदि की दुकानें हटाने की कार्रवाई हुई थी लेकिन अब फिर उसी स्थिति में यहां दुकानें सज गई है।
सवाल, या तो रिपोर्ट गलत या फिर कार्यवाही झूठी
वर्तमान में जितनी भी दुकानें मजे से चल रही है, उसकी संख्या 40 से ऊपर ही होगी। आखिर 06 जून की कार्यवाही झूठी थी या रिपोर्ट गलत भेजी गई थी, ये तो उच्चस्तरीय जांच के बाद ही पता चल सकता है कि आखिर इस खेल में किसके किसके हाथ “मैले’ हो रहे हैं।
गया रेलवे स्टेशन पर अब डिजिटल पेमेंट का रास्ता आसान हो गया है। रेलवे ने सभी टिकट काउंटर पर क्यूआर कोड की व्यवस्था की है, जिससे यात्री अपने मोबाइल से आसानी से पेमेंट कर सकते हैं।
यात्री आसानी से कर सकते हैं पेमेंट
इस नई व्यवस्था से यात्रियों को पेमेंट देने में परेशानी नहीं होगी। वे अपने मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन करके आसानी से पेमेंट कर सकेंगे, जिससे उनका समय भी बचेगा और पेमेंट की प्रक्रिया भी आसान हो जाएगी।
यात्रियों को सुविधादेने की अच्छी पहल
रेलवे की यह पहल यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। इससे यात्रियों को अपने समय का भी सदुपयोग करने में मदद मिलेगी और पेमेंट की प्रक्रिया आसान होगी। यात्रियों ने इस नई व्यवस्था का स्वागत किया है और कहा है कि इससे उन्हें काफी सुविधा होगी। वे अब आसानी से मोबाइल से पेमेंट कर सकेंगे और खुदरा पैसा लाने की जरूरत नहीं होगी।
रेलवे की योजना, डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा
रेलवे की योजना है कि डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए और अधिक पहल की जाए। इससे यात्रियों को और भी सुविधा होगी और पेमेंट की प्रक्रिया आसान होगी। मंगलवार से इस व्यवस्था के शुरू कर दिए जाने पर रेल अधिकारियों ने कहा कि गया रेलवे स्टेशन पर क्यूआर कोड की व्यवस्था एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे यात्रियों को पेमेंट देने में परेशानी नहीं होगी और वे आसानी से मोबाइल से पेमेंट कर सकेंगे। रेलवे की यह पहल यात्रियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी।
नगर आयुक्त ने वेंडिंग जोन और पार्किंग स्थल के लिए जमीन चिन्हित करने के लिए किया निरीक्षण
गयाजी में नासूर बन गई अतिक्रमण और इससे उत्पन्न जाम की समस्याओं को दूर करने के लिए कब से पहल की जा रही है। 2002 के प्रथम नगर निगम के चुनाव के बाद अतबक न जाने कितनी बार वेंडिंग जोन बनाने की बात हुई है लेकिन इसका स्थायी समाधान निकल कर सामने नहीं आया है। हर दिन जाम की समस्या से आमजन कराह रहे हैं। इसकी एक वजह फुटपाथ पर अतिक्रमण भी है। अबतक कई नगर आयुक्त आए और गए, पर अतिक्रमण, वेंडिंग जोन और पार्किंग जोन की जो सूरत-ए-हाल है, वो सभी की नजर के सामने है। किसी से भी छिपी नहीं है। अब जब गया नगर निगम के नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने शहर में वेंडिंग जोन और पार्किंग स्थल की चिन्हित करने के लिए निरीक्षण किया है और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है तो अब देखना होगा कि इनके निर्देशों का अनुपालन कहां तक हो पाता है। नगर आयुक्त ने कहा है कि इस निरीक्षण का उद्देश्य अस्थायी अतिक्रमण और वेंडिंग जोन में दुकानदारों की व्यवस्था को सुधारना है।
निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देश
अधीनस्थ पदाधिकारियों को निर्देशित करते नजर आयुक्त
नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे वेंडिंग जोन को व्यवस्थित करने के लिए तत्काल कदम उठाएं। इसमें अतिक्रमण हटाना और स्ट्रीट वेंडर्स को वेंडिंग जोन में ही जगह देना शामिल है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि वेंडिंग जोन में केवल उन्हीं दुकानदारों को दुकानें आवंटित की जाएं जिन्हें पहले से ही आवंटन किया गया है।
चिन्हित किए गए स्थल
नगर आयुक्त ने कई स्थलों को चिन्हित किया, जिनमें शामिल हैं:
पीर मंसूर के पास सड़क के बगल का pavement
गांधी मैदान में चर्च के पीछे पार्किंग स्थल और अस्थाई वेंडिंग जोन
गांधी मैदान के सामने वी2 स्टोर से होते हुए रैन बसेरा तक पार्किंग स्थल
मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज मोड़ से होते हुए डेल्हा तक अस्थाई वेंडिंग जोन और पार्किंग स्थल
जय प्रकाश नारायण अस्पताल के तीनों तरफ स्थाई वेंडिंग जोन के रूप में चिन्हित किया गया है
आगे की कार्रवाई
नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे चिन्हित किए गए स्थलों पर आवश्यक कार्रवाई करें। इसमें पेवर ब्लॉक लगाना, मार्किंग करना और वेंडिंग जोन को सुचारू करना शामिल है। स्थाई वेंडिंग जोन के लिए प्राक्कलन बनाने और टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। राशि भी स्वीकृत कर दी गई है तो देखना होगा आगे आगे होता है क्या?